samacharsecretary.com

मध्य प्रदेश में बारिश का असमान बंटवारा: इंदौर संभाग में सूखा, ग्वालियर-जबलपुर में राहत

इंदौर   मध्य प्रदेश के किस जिले में अब तक सबसे ज्यादा बारिश हुई है और कहां पर सबसे कम? मानसूनी सीजन को करीब ढाई महीना बीतने को है। मध्यप्रदेश में अब तक औसत 29.3 इंच बारिश हो चुकी है, जो कोटे की 79 प्रतिशत है। ग्वालियर समेत 10 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, जबकि इंदौर संभाग के 8 में से 6 जिलों में सूखे जैसी स्थिति है। आइए इस रिपोर्ट में देखते हैं इस मानसूनी सीजन में मध्य प्रदेश के किस जिले में कितना पानी गिरा है…. कई जिले बाढ़ की चपेट में दरअसल, जब मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक दी थी, तो प्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में खूब बारिश हुई. इस दौरान  छतरपुर, मंडला, टीकमगढ़, उमरिया समेत कई जिलों में भयंकर बाढ़ आ गई.  इन जिलों में बारिश का कोटा पूरा ग्वालियर-चंबल के जिलों में भी इस बार खूब बारिश हुई है. ग्वालियर-चंबल संभाग के 8 में से 6 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो गया. मौसम विभाग के मुताबिक,   ग्वालियर, राजगढ़, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मुरैना और श्योपुर में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 10 जिले- ग्वालियर, राजगढ़, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मुरैना और श्योपुर में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। इनमें से कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां आंकड़ा डेढ़ सौ प्रतिशत तक पहुंच गया है। हालांकि, अगस्त का पहला पखवाड़ा सूखा ही बीत रहा है। कुछ जिलों को छोड़ दें तो प्रदेश के बाकी हिस्से में तेज बारिश नहीं हुई है। दूसरे पखवाड़े में ही तेज बारिश होने के आसार है। बता दें कि प्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 29.3 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 22.5 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 6.8 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। मौसम विभाग ने अबकी बार सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। इन जिलों में सूखे जैसे हालात वैसे तो इस मानसूनी सीजन में प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश हुई है. लेकिन कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां पानी का अकाल है. इंदौर संभाग के 8 में से 6 जिलों में सूखे जैसी स्थिति देखने को मिल रही है. वहीं, उज्जैन संभाग भी पिछड़ा हुआ है.  इंदौर और उज्जैन संभाग में मानसून की एक्टिविटी कम देखने को मिलीं. इसलिए इन दोनों संभागों के 15 में से 9 जिलों में अभी तक सामान्य के आधी भी बारिश नहीं हुई है. जिसके कारण यहां सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न है. गुना में सबसे ज्याता बारिश इस मानसूनी सीजन में अब तक सबसे ज्यादा बारिश गुना जिले में हुई है. यहां करीब 46 इंच पानी गिर चुका है. वहीं,  मंडला में 44.1 इंच, टीकमगढ़ में करीब 44.2 इंच, निवाड़ी में 45.2 इंच और अशोकनगर में 42.1 इंच पानी गिर चुका है. इन जिलों में 30 इंज से अधिक बारिश वहीं, नर्मदापुरम, सिंगरौली, सीधी, रीवा, पन्ना, सागर, ग्वालियर, डिंडौरी, बालाघाट, नरसिंहपुर, राजगढ़ और विदिशा में इस मानसूनी सीजन में 30 इंच से अधिक पानी गिर चुका है. इन जिलों 20 से 30 इंच तक हुई बारिश मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, सीहोर, अलीराजपुर, झाबुआ, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, दतिया, दमोह, रतलाम, नीमच, भिंड, मुरैना, हरदा, बैतूल, शहडोल और अनूपपुर जिलों में इस मानसूनी सीजन में अब तक औसत 20 से 30 इंच के बीच पानी गिरा है. इन जिलों में सबसे कम पानी इंदौर, धार, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर और आगर-मालवा जिलों में इस सीजन में सबसे कम बारिश हुई है. इन जिलों में औसतन बारिश 10 से 19 इंच के बीच हुई है. 

एशिया कप काउंटडाउन: हार्दिक का टेस्ट बाकी, सूर्या की ट्रेनिंग जारी, 9 सितंबर से खेला जाएगा टूर्नामेंट

मुंबई  एशिया कप 2025 अगले महीने की 9 तारीख से शुरू होगी और इसका खिताबी मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा. एशिया कप इस बार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो शहरों दुबई और अबूधाबी में होना है. इस टूर्नामेंट में 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है, जिसपर सभी की निगाहें हैं. एशिया कप 2025 से पहले भारतीय टीम की टेंशन बढ़ चुकी हैं. टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव अब तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और वो बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब कर रहे हैं. सूर्यकुमार यादव को पूरी तरह फिट होने में अभी कम से कम एक हफ्ता और लग सकता है. सूर्यकुमार ने जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी कराई थी. इसके चलते वो क्रिकेटिंग एक्शन से दूर हैं. उधर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस सवालों के दायरे में है. हार्दिक पंड्या फिटनेस टेस्ट देने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पहुंचे हैं. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक फिटनेस टेस्ट 11 और 12 अगस्त को होगा. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की समाप्ति के बाद हार्दिक पंड्या क्रिकेटिंग एक्शन से दूर थे, हालांकि उन्होंने एक महीने पहले ही ट्रेनिंग शुरू कर दी थी. हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'एनसीए की एक छोटी सी ट्रिप.' हार्दिक पांड्या के फिटनेस टेस्ट पर सभी की नजरें कप्तान सूर्यकुमार यादव अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, उन्हें ठीक होने में करीब 1 हफ्ते का समय और लगेगा और फिर वह मैच के लिए कब फिट होंगे? ये भी देखना दिलचस्प होगा. इस बीच एक सवाल ये भी है कि अगर सूर्या फिट नहीं हुए तो टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा? दावेदारों में हार्दिक पांड्या भी मजबूत है. ऐसे में पांड्या का फिटनेस टेस्ट काफी महत्वपूर्ण होने वाला है, जो आज सोमवार और मंगलवार को होगा. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 27 और 29 जुलाई को श्रेयस अय्यर का फिटनेस टेस्ट हुआ था, जिन्होंने इस साल पंजाब किंग्स को अपनी कप्तानी में फाइनल तक पहुंचाया था. हालांकि दिसंबर, 2023 से उन्होंने कोई अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच नहीं खेला है. इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि क्या अय्यर को एशिया कप के स्क्वॉड में जगह मिलती है या नहीं? एशिया कप में 3 बार हो सकती है IND vs PAK भिड़ंत भारतीय टीम एशिया कप के ग्रुप ए में शामिल हैं, जिसमें उनके साथ पाकिस्तान, यूएई और ओमान हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 14 सितंबर को है, जो तय है. पूरी संभावना है कि ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ही सुपर 4 में जाएंगी, इसलिए एक टक्कर वहां देखने को मिल सकती है. अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंची तो सितंबर में हमें कुल 3 बार भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने को मिलेगा. एशिया कप में भारत के मैचों की डिटेल     10 सितंबर- बनाम यूएई (दुबई)- शाम 7:30 बजे से शुरू     14 सितंबर- बनाम पाकिस्तान (दुबई)- शाम 7:30 बजे से शुरू     19 सितंबर- बनाम ओमान (आबू धाबी)- शाम 7:30 बजे से शुरू. श्रेयस अय्यर की वापसी तय! स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की एशिया कप के लिए भारतीय टी20 टीम में वापसी हो सकती है. श्रेयस अय्यर 27 से 29 जुलाई के दौरान फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं. श्रेयस अय्यर ने दिसंबर 2023 के बाद से कोई टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है, लेकिन भारतीय चयनकर्ता उनके अनुभव और क्लास को देखते हुए टी20 टीम में शामिल कर सकते हैं. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते श्रेयस अय्यर का दावा मजबूत नजर आ रहा है. एशिया कप 2025 में कुल आठ टीमें भाग लेने जा रही हैं. इस टूर्नामेंट के लिए हार्दिक पांड्या की मौजूदगी काफी अहम होगी. हार्दिक आक्रामक बल्लेबाजी, धारदार सीम बॉलिंग और बेहतरीन फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं. उनकी फिटनेस पर कड़ी नजर रखी जा रहगी है क्योंकि भारतीय टीम मैनेजमेंट उनसे तीनों डिपार्टमेंट में अपना 100 प्रतिशत देने की अपेक्षा रखती है. भारतीय चयनकर्ता एशिया कप के लिए टीम का ऐलान करने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच सभी की नजरें हार्दिक पांड्या की फिटनेस और सूर्यकुमार यादव की रिकवरी पर टिकी हैं. ये दोनों भारत के लिए एक बार फिर एशिया कप खिताब जीतने की राह में गेमचेंजर साबित हो सकते हैं. एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान अगस्त के तीसरे हफ्ते में किया जा सकता है.

आज भारत में लॉन्च होगी Oppo K13 Turbo सीरीज, कीमत और फीचर्स का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली Oppo K13 Turbo: Oppo आज यानी 11 अगस्त को भारत में अपनी नई Oppo K13 Turbo सीरीज लॉन्च करने जा रही है. इस सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे, ओप्पो K13 टर्बो और ओप्पो K13 टर्बो Pro. लॉन्च से पहले कंपनी ने कुछ खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी किया है. खास बात यह है कि इस सीरीज में एक्टिव कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो फोन को गर्म होने से बचाने के लिए बिल्ट-इन सेंट्रिफ्यूगल फैन का इस्तेमाल करता है. आइए जानते हैं इस नई सीरीज के बारे में विस्तार से. Oppo K13 Turbo सीरीज की कीमत ओप्पो K13 टर्बो Pro के दो वेरिएंट भारत में लॉन्च हो सकते हैं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला मॉडल जिसकी कीमत लगभग 37,999 रुपये होगी, जबकि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 39,999 रुपये के करीब हो सकता है. वहीं ओप्पो K13 टर्बो के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत लगभग 27,999 रुपये होगी और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 29,999 रुपये के आसपास मिल सकता है. यह फोन Flipkart और Oppo की आधिकारिक वेबसाइट दोनों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. फीचर्स और स्पेसिफिकेशन ओप्पो K13 टर्बो सीरीज में 6.80 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1280×2800 पिक्सल (1.5K) और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसके अलावा 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स तक की ब्राइटनेस भी मिलती है. K13 Turbo Pro में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर लगा होगा, जबकि K13 Turbo में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है. दोनों फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक स्टोरेज मौजूद होगी. ये फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित ColorOS 15 पर काम करेंगे. कैमरा और बैटरी ओप्पो K13 टर्बो सीरीज में रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा. बैटरी के मामले में, दोनों फोन 7,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आएंगे, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स इस सीरीज के दोनों मॉडल में 5G, 4G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे आधुनिक कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिलेंगे. इसके अलावा Oppo की वेबसाइट के मुताबिक, K13 Turbo सीरीज IP6/8/9 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षा भी प्रदान करेगी. अगर आप नई टेक्नोलॉजी के साथ दमदार बैटरी और बढ़िया कैमरे वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो ओप्पो K13 टर्बो सीरीज आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है. लॉन्च के बाद फोन की उपलब्धता और ऑफिशियल कीमत का भी खुलासा होगा.  

5-स्टार रेटिंग वाली Tata SUV पर अब तक का सबसे बड़ा ऑफर, 1 लाख+ की बचत

नई दिल्ली देश में SUV की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी बीच Tata Motors ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है. अगस्त 2025 में कंपनी अपनी पॉपुलर SUV Tata Harrier पर शानदार ऑफर दे रही है. इस ऑफर के तहत खरीदारों को 1.05 लाख रुपये तक की बचत मिल सकती है, जिसमें कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस और अन्य ऑफर्स भी शामिल हैं. ऑफर की पूरी जानकारी के लिए ग्राहक नजदीकी टाटा डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं. दमदार इंजन और बेहतरीन परफॉर्मेंस Tata Harrier में 2.0-लीटर का टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 170bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क पैदा करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों के विकल्प उपलब्ध हैं. मैनुअल वेरिएंट 16.80 kmpl तक का माइलेज देता है, जबकि ऑटोमैटिक वेरिएंट 14.60 kmpl का माइलेज ऑफर करता है. 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग सेफ्टी के मामले में Tata Harrier बेहतरीन साबित हुई है. भारत NCAP ने इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है, जो परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा के लिए इसे एक सुरक्षित विकल्प बनाती है. लग्जरी फीचर्स की लंबी लिस्ट Harrier में 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10-स्पीकर का प्रीमियम साउंड सिस्टम, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे हाई-एंड फीचर्स मौजूद हैं. सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कीमत और टक्कर Tata Harrier की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख  रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल में 26.69 लाख  रुपये तक जाती है. भारतीय मार्केट में इसका सीधा मुकाबला Mahindra XUV700 जैसी लोकप्रिय SUVs से है. अगर आप एक मजबूत बॉडी, शानदार फीचर्स और बेहतरीन सेफ्टी वाली SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Tata Harrier पर मिल रहा यह डिस्काउंट आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है.

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश का अलर्ट, पश्चिमी जिलों में रहेगा मौसम साफ

भोपाल  मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा और सागर संभाग के 10 जिलों में सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट है। ट्रफ की एक्टिविटी होने से यहां तेज बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर और उज्जैन में मौसम साफ रहेगा। यहां तेज धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर, कटनी, जबलपुर, सिवनी और बालाघाट में तेज बारिश होगी। 12 अगस्त को भी पूर्वी हिस्से में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। इधर, उज्जैन क्षेत्र में लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण अब ग्रामीण टोटके और परंपराओं का सहारा ले रहे हैं। उज्जैन के पास स्थित उन्हेल गांव में अच्छी बारिश की कामना के लिए गांव के पटेल लखन पटेल को गधे पर उल्टा बैठाकर श्मशान में पांच बार घुमाया गया।

राहुल-प्रियंका, अखिलेश समेत कई सांसद हिरासत में, ‘वोट चोरी’ पर गरमाया माहौल

नई दिल्ली  ‘वोट चोरी’ को लेकर इंडिया ब्लॉक के सांसदों का संसद से लेकर चुनाव आयोग मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च में राहुल गांधी-प्रियंका समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहें। हालांकि रास्ते में दिल्ली पुलिस ने परमिशन नहीं लेने का हवाला देते हुए बैरिकेडिंग कर मार्च को रोक दिया। इसके बाद सांसद सड़क पर बैठ गए। दिल्ली पुलिस ने राहुल-प्रियंका और अखिलेश समेत कई सांसदों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी को वैन में बैठकर ले गई है। प्रोटेस्ट में बेहोश हुईं महुआ मोइत्रा वहीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा भी प्रदर्शन के दौरान बेहोश हो गईं। इस दौरान वे पुलिस की बस में थीं। महुआ मोइत्रा को बस में ही राहुल गांधी ने पानी पिलाया। पश्चिम बंगाल के आरामबाग से ही एक दूसरे सांसद मिताली बाग प्रदर्शन के दौरान बेहोश हो गईं। उन्हें सड़क पर लिटाकार साथी नेताओं ने पानी के छींटे मारे। इसके बाद राहुल गांधी उन्हें पकड़कर ले गए। इससे पहले संसद के मानसून सत्र के 16वें दिन यानी आज लोकसभा में प्रश्नकाल की शुरुआत के साथ ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। सांसद सदन में वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगाते हुए वेल के पास पहुंच गए। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इससे बाद विपक्ष के करीब 300 सांसदों ने मकर द्वार से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च शुरू किया विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रगान गाया। ये सभी हाथों में ‘वोट बचाओ’ के बैनर लेकर चल रहे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कहा था कि INDIA ब्लॉक ने मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि सरकार सुनना ही नहीं चाहती। अखिलेश यादव बैरिकेड्स फांदकर कूदे दिल्ली पुलिस ने इस दौरान सुरक्षा के कई लेयर का इंतजाम किया था। इस दौरान अखिलेश यादव विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच बैरिकेड्स फांदकर कूद गए। बैरिकेड से कूदे अखिलेश यादव को वहां मौजूद दूसरे नेताओं ने संभाल लिया। थरूर बोले- सवाल गंभीर हैं, जवाब मिलना चाहिए मार्च में शामिल कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा- मेरे लिए यह मुद्दा बहुत सीधा है। राहुल गांधी ने कुछ गंभीर सवाल उठाए हैं, जिनका जवाब मिलना चाहिए। चुनाव आयोग की न सिर्फ देश के प्रति जिम्मेदारी है, बल्कि उसकी अपनी भी जिम्मेदारी है कि जनता के मन में हमारे चुनावों की विश्वसनीयता को लेकर कोई संदेह न रहे।चुनाव पूरे देश के लिए मायने रखते हैं। हमारा लोकतंत्र इतना अनमोल है कि इसे इस संदेह से खतरे में नहीं डाला जा सकता कि कहीं डुप्लीकेट वोटिंग तो नहीं, कहीं कई पते तो नहीं, या कहीं फर्जी वोट तो नहीं।अगर लोगों के मन में कोई संदेह है, तो उसका समाधान किया जाना चाहिए। इन सवालों के जवाब उपलब्ध हो सकते हैं, लेकिन ये जवाब विश्वसनीय होने चाहिए। मेरा बस यही अनुरोध है कि चुनाव आयोग इन सवालों को लेकर उनका समाधान करे। चुनाव आयोग ने लिखा जयराम रमेश को पत्र इधर भारत निर्वाचन आयोग सचिवालय ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश को पत्र लिखा है। उसने पत्र में लिखा, चुनाव आयोग ने आज दोपहर 12:00 बजे बातचीत के लिए समय दिया है। अनुरोध है कि स्थान की कमी के कारण, कृपया अधिकतम 30 व्यक्तियों के नाम सूचित करें। चुनाव आयोग ने जयराम रमेश को चिट्ठी लिखकर जानकारी दी है। कांग्रेस ने पहले ही चुनाव आयोग से मिलने का समय मांगा था। फिलहाल कांग्रेस की तरफ से प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों के नाम सामने नहीं आए हैं। देखना होगा कि कौन-कौन विपक्षी नेता चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा। आज पेश हो सकते हैं 3 नए बिल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आज रिवाइज्ड इनकम टैक्स बिल 2025 पेश कर सकती हैं। 31 सदस्यों वाली सिलेक्शन कमेटी की ओर से बदलाव के सुझावों के बाद 8 अगस्त को सीतारमण ने न्यू इनकम टैक्स बिल 2025 को वापस ले लिया था। संसदीय समिति ने 21 जुलाई को लोकसभा में रिपोर्ट पेश की थी। कमेटी ने सुझाव दिए थे कि बिल में चीजों को और ज्यादा स्पष्ट और सख्त करना चाहिए। अस्पष्ट चीजों को हटाना और नए कानून को मौजूदा फ्रेमवर्क के साथ जोड़ना चाहिए। सिलेक्शन कमेटी ने 4584 पन्नों की रिपोर्ट में कुल 566 सजेशन और रिकमेंडेशन दिए थे। इनके अलावा राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक 2025 और भारतीय बंदरगाह विधेयक 2025 भी पेश किया जाएगा।

महाकाल की पांचवीं सवारी में आज ओरछा, मां बगलामुखी और मां शारदा शक्तिपीठ की झलक

उज्जैन  आज सोमवार 11 अगस्त को श्री महाकालेश्वर भगवान की पांचवीं सवारी निकलेगी। सवारी शाम 4:00 बजे मंदिर प्रांगण से निकलेगी। भगवान महाकाल सवारी में भक्तों को पांच स्वरूप में दर्शन देंगे। कल निकलने वाली इस भव्य सवारी की तैयारी कर ली गई है। महाकाल की सवारी में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है, जैसे कि कल सोमवार को भी भक्त बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उमड़ सकते हैं। सवारी निकलने से पहले मंदिर के सभा मंडप में भगवान श्री चंद्रमोलेश्वर का पूजन-अर्चन किया जाएगा। पालकी में श्री चंद्रमोलेश्वर भगवान भक्तों को दर्शन देंगे, जबकि हाथी पर श्री मनमहेश को भक्त निहार सकेंगे। इसके साथ ही, करोड़ रथ पर श्री शिव तांडव, नंदी रथ पर श्री उमा महेश और ढोल रथ पर श्री होलकर स्टेट के मुखारविंद शामिल रहेंगे। जानिए सवारी का मार्ग वहीं, महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवान पालकी में विराजित भगवान को सलामी देंगे। हर बार की तरह महाकाल की सवारी परंपरागत मार्ग से ही निकलेगी महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्शी बाजार और कहारवाड़ी से होकर सवारी रामघाट तक पहुंचेगी। जैसे ही रामघाट पर सवारी पहुंचेगी, घाट पर नदी के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन किया जाएगा। अभिषेक-पूजन के बाद सवारी रामानुज कोट मोड़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, हाथी का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार होते हुए महाकालेश्वर मंदिर लौटेगी। यह रहेगा सवारी का मार्ग महाकाल मंदिर से शुरू होकर सवारी कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए शिप्रा तट पहुंचेगी। यहां पूजा अर्चना के बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, ढाबारोड, टंकी चौरहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए शाम 7 बजे पुन: मंदिर पहुंचेगी। जनजातीय एवं लोक नृत्य कलाकारों के दल देंगे प्रस्तुति सवारी को भव्य स्वरूप देने के लिए चार जनजातीय कलाकारों के दल सवारी में सहभागिता करेंगे। बैतूल से मिलाप इवने के नेतृत्व में गौंड जनजातीय ठाट्या नृत्य, खजुराहो से गणेश रजक के नेतृत्व कछियाई लोक नृत्य, दमोह से पंकज नामदेव नेतृत्व में बधाई लोक नृत्य एवं डिण्डोरी के सुखीराम मरावी के नेतृत्व में गेडी जनजातीय नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। जनजातीय नृत्य भी होगा इस बार सवारी में पालकी भजन मंडली के अलावा चार जनजातीय कलाकारों के दल भी प्रस्तुति देंगे। बैतूल से गौंड जनजातीय ठाट्या नृत्य, खजुराहो से कछियाई लोक नृत्य, दमोह से बधाई लोक नृत्य और डिंडौरी के गेड़ी जनजातीय नृत्य की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी। सवारी के साथ मध्यप्रदेश के धार्मिक पर्यटन स्थलों की झांकियां भी शामिल होंगी। इनमें श्री राजाराम लोक ओरछा, मां बगलामुखी माता मंदिर, मां शारदा शक्तिपीठ मैहर और देवीलोक मां श्री बिजासन माता धाम सलकनपुर की प्रतिकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी के सुगमतापूर्वक दर्शन के लिए श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा चलित रथ की व्यवस्था की गई है। जिसके दोनों ओर एलईडी के माध्यम से सवारी का लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिससे श्रद्धालु भगवान के दर्शनों का लाभ सकेंगे। साथ ही उज्जैन के अन्य स्थानों जैसे फ्रीगंज, नानाखेड़ा, दत्त अखाड़ा क्षेत्रों पर भी सवारी के लाइव प्रसारण को देख सकेंगे। भगवान के दर्शनों का लाभ ले सकेंगे। क्या कुछ रहेगा ख़ास? भगवान महाकाल की पांचवीं सवारी बेहद खास होने वाली है। दरअसल, सवारी के साथ मध्य प्रदेश के धार्मिक पर्यटन स्थलों की झांकियां भी देखने को मिलेंगी। इन झांकियों में मां शारदा शक्तिपीठ मैहर, राजारामलोक ओरछा, मां बगलामुखी माता मंदिर और देवी लोक मां श्री बिजासन माता धाम सलकनपुर की झांकियां शामिल रहेंगी। इसके साथ ही, सवारी में चार जनजातीय कलाकारों के दल भी प्रस्तुति देंगे। इनमें बैतूल से गोंद जनजातीय तात्या नृत्य, खजुराहो से कछिया लोक नृत्य, दमोह से बधाई लोक नृत्य और डिंडोरी से गेड़ी जनजाति नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी।

सदन में गर्मा-गर्मी: सीएम योगी का बयान बना चर्चा का विषय

लखनऊ यूपी विधानसभा का मानसून सत्र के सोमवार को शुरू होते ही सदन में और विधानसभा से बाहर मुख्य द्वार पर प्रतिपक्ष में सपा विधायक नारेबाजी और हंगामा करते रहे. विगत दिनों नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेये के गोरखपुर दौरे के दौरान उनके अपमान का मुद्दा बनाकर गुस्साए सपा विधायक नारेबाजी करने लगे. इस बीच माता प्रसाद पांडेय के आरोप पर सीएम योगी ने भी पलटवार किया. CM योगी ने कहा कि गोरखपुर और प्रदेश के व्यापारियों में आपके (सपा) प्रति आक्रोश है. व्यापारी इसी बात को लेकर आशंकित थे कि उनके विकास के लिए कोई काम नहीं हुआ है, व्यापारियों ने तो आपका सम्मान किया लेकिन यदि कोई और होता तो बहुत कायदे से जवाब देते. सपा से यह उम्मीद ही नहीं की जा सकती है कि वे सुरक्षा की बात करेगी और विकास का काम करेगी या लोकतंत्र की बात करेगी. विपक्ष को घेरते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर में विकास के लिए अतिक्रमण हटाकर सड़के बनाई जा रही हैं. समाजवादी पार्टी ने अपने समय में कोई कार्य विकास का नहीं किया है और कोई एजेंडा भी नहीं था. बाबजूद इसके भाजपा सरकार के विकास का भी विरोध कर रहे हैं. नेता विपक्ष गोरखपुर में राजनीति करने गए थे तब गोरखपुर के व्यापारियों ने आपका विरोध किया था. स्थानीय व्यापारियों में गुंडा टैक्स की वसूली को लेकर जो भय था यह उसका विरोध था, इसी का खामियाजा आपको भुगतना पड़ा.

जैस्मिन भसीन ने बताया कास्टिंग काउच का दर्द, डायरेक्टर ने होटल के कमरे में की थी आपत्तिजनक मांग

मुंबई  टेलीविजन की दुनिया में काफी पॉपुलर हुई एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने अपने साथ हुए एक गंभीर हादसे का जिक्र किया है. उन्होंने कई सालों के बाद खुलासा किया है कि वो भी अपने करियर में कास्टिंग काउच का शिकार बन चुकी हैं. जैस्मिन आज के समय में टीवी की टॉप पर्सनैलिटी में से एक हैं. उन्होंने अपने साथ हुई इस घटना को काफी विस्तार से बताया है. कैसे कास्टिंग काउच का शिकार बनीं जैस्मिन भसीन? जैस्मिन 'बिग बॉस', 'द ट्रेटर्स' जैसे बड़े-बड़े रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. वो करीब एक दशक से भी ज्यादा समय से इंडस्ट्री में मौजूद हैं और लगातार अच्छा काम कर रही हैं. मगर एक्ट्रेस ने भी अपने करियर को बड़ा बनाने में परेशानियां झेली है. वो इस बीच कास्टिंग काउच का शिकार भी बनीं जिसका जिक्र उन्होंने हाल ही में अपने इंटरव्यू में किया.  जैस्मिन ने हिमांशु मेहता के शो पर बताया, 'मुझे मुंबई एक ऑडिशन देने आना पड़ा था और मैं जुहू के किसी होटल में गई थी जहां एक मीटिंग रखी गई. वहां बहुत सारी लड़कियां, एक्ट्रेसेज थीं जो होटल की लॉबी में इंतजार कर रही थीं. कई सारे और भी लोग मौजूद थे. सभी जाकर मीटिंग कर रहे थे. और जब मेरी बारी आई, तब सबसे पहले मैं बहुत डर गई थी.' 'एक आदमी ड्रिंक कर रहा है और मुझे ऑडिशन देने को कह रहा है. वहां मौजूद कोऑर्डिनेटर भी रूम से बाहर चला जाता है. मुझे इस दौरान बहुत डर लगा था. फिर उसने मुझसे कहा कि आपको ये सीन करना है. मैंने उनसे कहा कि ठीक है सर मैं इसे तैयार करके कल वापस आती हूं. उसने कहा नहीं आपको ये सीन अभी करके दिखाना है.' डरी जैस्मिन, किस तरह की हरकत पर उतर आया था डायरेक्टर? जैस्मिन आगे बताती हैं कि डायरेक्टर उन्हें अपने मुताबिक सीन करने के लिए कह रहा था. इस दौरान वो एक्ट्रेस संग गलत हरकत करने की कोशिश भी कर रहा था. जैस्मिन बताती हैं, 'डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि सीन ढंग से करके दिखाओ. वो मुझसे कह रहे थे कि खड़ी हो जाओ और सीन इस तरह करो कि तुम्हारा लवर तुमसे दूर जा रहा है और तुम्हें उसे रोकना है. मैंने जैसा उसने कहा, वैसा किया.' 'मगर फिर वो कहने लगा कि ऐसे करो…इस दौरान उसने कमरा अंदर से बंद कर दिया. वो कुछ गलत हरकत करने की कोशिश कर रहा था. लेकिन फिर मैंने अपनी स्किल्स का इस्तेमाल किया और वहां से भाग गई. उस दिन के बाद से मैंने फैसला किया कि मैं आज के बाद अपनी जिंदगी में कभी कोई मीटिंग होटल के कमरे में नहीं करूंगी.' कास्टिंग काउच पर क्या हैं जैस्मिन की राय? जैस्मिन का कहना है कि इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसी चीज मौजूद है. उनका मानना है कि जो लोग कास्टिंग के लिए लोगों को कॉल करते हैं वो असलियत में कास्टिंग डायरेक्टर्स नहीं होते. वो सिर्फ लोगों का फायदा उठाने के लिए मौजूद हैं. जैस्मिन ने उन एक्टर्स को भी सलाह दी है जो एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं. उनका कहना है कि किसी भी कास्टिंग कॉल को ध्यान से समझना बेहद जरूरी है. वो मानती हैं कि सभी को काम की जरूरत हैं, मगर कभी-कभी वो हमें गलत स्पेस में भी डाल देती है. बात करें जैस्मिन की पर्सनल लाइफ की, तो वो एक्टर अली गोनी को डेट कर रही हैं. फैंस उनकी शादी जल्द से जल्द होते देखना चाहते हैं.

खतरे के निशान के पास पहुंची यमुना, 32 गांवों में सतर्कता बढ़ी

नई दिल्ली सावधान! दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर फिर से खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है, जिसके चलते प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है. गाजियाबाद में यमुना और हिंडन नदी के किनारे बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है, इसलिए जिला प्रशासन ने इन नदियों के किनारे स्थित लगभग 32 गांवों में निगरानी शुरू कर दी है. इसके साथ ही, डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों को भी चेतावनी दी गई है. प्रशासन के अनुसार, रविवार को पुराने लोहे के पुल के पास जलस्तर 204.05 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 2024.50 मीटर से थोड़ा कम है, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर से अभी भी नीचे है. इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही सावधानी बरतने का निर्णय लिया है. हिंडन नदी गाजियाबाद से होकर गौतमबुद्धनगर में यमुना में मिलती है, जबकि यमुना नदी लोनी क्षेत्र से दिल्ली में प्रवेश करती है और गौतमबुद्धनगर के रास्ते मथुरा की ओर बढ़ती है. गाजियाबाद में यमुना और हिंडन के किनारे लगभग 32 गांव स्थित हैं. नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने पर बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है, और वर्तमान में पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के कारण यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. रविवार को यमुना का जल स्तर 209.00 मीटर दर्ज किया गया, जो दो दिन पहले 209.50 मीटर था. हथनी कुंड से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण अगले दो से तीन दिनों में जलस्तर में और वृद्धि की संभावना है, इसलिए इन नदियों के तटबंधों की निगरानी की जा रही है. हाल ही में हिंडन नदी में पानी का स्तर तेजी से बढ़कर 1900 क्यूसेक तक पहुंच गया है, जबकि कुछ दिन पहले यह मात्र 660 क्यूसेक था. इस वृद्धि के कारण डूब क्षेत्र में खतरा उत्पन्न हो गया है. दो साल पहले जब हिंडन में पानी का स्तर 2000 क्यूसेक से अधिक था, तब बाढ़ आई थी, जिससे कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया था और सिटी फोरेस्ट पूरी तरह से जलमग्न हो गया था. अब एक बार फिर हिंडन में पानी बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बढ़ गई है. सिचाई विभाग ने डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी दी है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन गांवों के निकट स्थित डूब क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गतिविधि या अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाना चाहिए. इसके अलावा, सिचाई विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने भी यह स्पष्ट किया है कि यदि इस क्षेत्र में जनधन की हानि होती है, तो संबंधित व्यक्ति इसके लिए स्वयं जिम्मेदार होगा. हिंडन किनारे आवासीय क्षेत्र में प्रवेश कर जाता है पानी सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार वर्ण ने जानकारी दी कि बरसात के मौसम में हिंडन नदी का पानी कई किलोमीटर तक आवासीय क्षेत्रों में घुस जाता है. इसे रोकने के लिए नदी के किनारे तटबंध बनाए गए हैं और बाढ़ की एक सीमा निर्धारित की गई है, जिसे डूब क्षेत्र कहा जाता है. इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण या स्थायी निर्माण की अनुमति नहीं है, फिर भी धीरे-धीरे यहां अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है. यमुना और हिंडन के डूब क्षेत्र में बाढ़ की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की गई है, और अवैध अतिक्रमण के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है. जलस्तर पर नजर रख रहा प्रशासन प्रशासन यमुना के बढ़ते जलस्तर पर लगातार निगरानी रख रहा है. अधिकारियों का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर राहत और बचाव कार्य तुरंत आरंभ किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि यमुना में 204.5 मीटर पर चेतावनी, 205.3 मीटर पर खतरा और 206 मीटर पर निकासी की प्रक्रिया शुरू होती है. इस स्तर पर प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाता है. केंद्रीय बाढ़ कक्ष के अनुसार, जलस्तर में वृद्धि का प्रमुख कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड से हर घंटे बड़ी मात्रा में पानी का प्रवाह है. इसके अलावा, हरियाणा और उत्तराखंड के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही बारिश भी जलस्तर को लगातार बढ़ा रही है. जानकारी के अनुसार, वजीराबाद बैराज से लगभग 30,800 क्यूसेक और हथिनीकुंड बैराज से लगभग 25,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे दिल्ली में चेतावनी के स्तर के करीब पहुंचने की संभावना बढ़ गई है.