samacharsecretary.com

रकुल प्रीत सिंह ने काशी विश्वनाथ के दर पर टेका मत्था, गंगा आरती का बनीं हिस्सा

मुंबई, बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह न सिर्फ अपने अभिनय और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं, बल्कि सादगी भरे अंदाज और धार्मिक आस्था के लिए भी लोगों के दिलों में खास जगह रखती हैं। मंगलवार को उन्होंने एक ऐसी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। रकुल ने काशी विश्वनाथ मंदिर से कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। यहां उन्होंने दर्शन किए और आरती में भी हिस्सा लिया। काशी विश्वनाथ मंदिर उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में गंगा नदी के पश्चिमी तट पर स्थित प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है और बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसमें मुख्य रूप से भगवान शिव की ज्योतिर्लिंग की प्रतिमा है, जिसे विश्वनाथ या विश्वेश्वर के रूप में पूजा जाता है। रकुल ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें वह काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। वह पारंपरिक लुक में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का सुंदर सूट पहन रखा है, जिस पर फूलों की कढ़ाई है। उनके गले में सफेद फूलों की माला है और उनके चेहरे पर श्रद्धा की झलक साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने बालों को पीछे की ओर बांधा हुआ है और हाथ जोड़कर खड़ी हैं। तस्वीर में बैकग्राउंड की बात करें तो मंदिर की भव्यता रात की रोशनी में सोने की तरह चमक रही है। उन्होंने इस पोस्ट में तस्वीरों के अलावा, वीडियो भी साझा किए। वीडियो में मां गंगा आरती की झलक दिखाई गई है। एक वीडियो में वह पूजा करती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रकुल प्रीत सिंह ने कमेंट्स में लिखा, ”काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन और गंगा आरती का साक्षी बनकर धन्य महसूस कर रही हूं।” रकुल की इस पोस्ट पर उनके फैंस ने खूब प्यार बरसाया और कमेंट्स में उनकी तारीफों के अलावा, ‘हर हर गंगे’ और ‘जय शिव’ के जयकारे लगाए।  

सिख धर्मस्थल पर बम धमकी! हरिमंदिर साहिब को निशाना बनाने वाले ने ई-मेल में ISI का नाम लिया

पटना पटना के तख्त श्री हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल के जरिए बदमाशों गुरुद्वारा प्रबंधन को धमकी भेजी। इसमें लिखा था कि गुरु लंगर कक्षों में आईईडी लगे हुए हैं। जल्द ही विस्फोट होने वाला है। इस सूचना के बाद गुरुद्वारे में हड़कंप मच गया। फौरन पटना पुलिस की टीम बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंची और जांच में जुट गई। टीम ने गुरुद्वारे के चप्पे-चप्पे को खंगाला लेकिन बम या कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। इसके बाद पटना पुलिस टीम हाई अलर्ट पर है।   कई नेताओं का जिक्र किया धमकी देने वाले ने मेल में खुद को “Vanniyar Pundai Ramadoss” बताते हुए कई सनसनीखेज बातें लिखी हैं। मेल में कहा गया है कि आईईडी विस्फोट से पहले तुरंत गुरुद्वारा के सभी कर्मचारियों और श्रद्धालुओं को बाहर निकाल लिया जाए। पत्र में न सिर्फ पटना साहिब को उड़ाने की बात कही गई है बल्कि उसने पाकिस्तान और खुफिया एजेंसी ISI जिंदाबाद के नारे भी लिखे। धमकी भरे मेल में कई नेताओं, संगठनों और विदेशी ताकतों से जुड़े विवादित और आपत्तिजनक जिक्र भी किया गया है। मेल में राजीव गांधी, एम करुणानिधि, एमके स्टालिन समेत कई नेताओं का जिक्र किया गयाा है। गुरुद्वारा की सुरक्षा कड़ी कर दी गई प्रबंधन के अनुसार, धमकी मिलने के बाद गुरुद्वारा प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। सुरक्षा एजेंसियां मेल की जांच में जुट गई हैं और साइबर सेल भी इस धमकी भरे मेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस और प्रशासन ने फिलहाल गुरुद्वारा परिसर और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे इलाके की तलाशी ली जा रही है। पंजाब के हरिमंदिर साहिब को 20 बार मिली धमकी इससे पहले पंजाब में भी श्री हरिमंदिर साहिब को आरडीएक्स से उड़ाने की 20 बार धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि, इस मामले में पंजाब पुलिस ने आरोपियों का पता लगाकार जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  पुलिस ने इस मेल कंपनी से मेल से संबंधित सारा डाटा मंगवाया है। जो एक माह तक पुलिस को उपलब्ध होगा। पुलिस ने धमकियों को लेकर हरिमंदिर साहिब के आसपास की सुरक्षा बढा दी है। हालांकि अब तक पुलिस आरोपियों को काबू नहीं कर सकी है।

ज़ी5 ने रोमांचक हिंदी ओरिजिनल: जनावर – द बीस्ट विदइन की घोषणा की

मुंबई,  ज़ी5 ने अपने नवीनतम ओरिजिनल सीरीज़ जनावर – द बीस्ट विदइन की घोषणा की है, जिसमें भुवन अरोड़ा एक प्रभावशाली लीड रोल में नज़र आएंगे। कहानी के केंद्र में हैं सब-इंस्पेक्टर हेमंत कुमार (भुवन अरोड़ा) — एक तेज़तर्रार, जिद्दी पुलिस अधिकारी जो हाशिए पर खड़े एक आदिवासी समुदाय से आते हैं। एक सिरविहीन लाश, गुम हुआ सोना और लापता व्यक्ति की रहस्यमयी घटनाएँ उन्हें एक खतरनाक जाँच की ओर धकेल देती हैं। जैसे-जैसे हेमंत गहराई में उतरते हैं, वह न सिर्फ इंसानी लालच के अंधकार से टकराते हैं बल्कि व्यवस्था में व्याप्त भेदभाव, अपने भीतर के डर और निजी संघर्षों से भी जूझते हैं, जो उन्हें तोड़ने की धमकी देते हैं। हेमंत जब अपराध, अपराधबोध, विश्वासघात और छिपे सच की परतें हटाते हैं, तो उन्हें एहसास होता है कि असली पहचान जन्म से नहीं, बल्कि विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के साहस से बनती है। निर्माता अभिषेक रेगे ने कहा,आरंभ एंटरटेनमेंट में हमारा सतत प्रयास यही रहा है कि हम सच्चाई से जुड़ी हुई लेकिन वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक कहानियाँ सुनाएँ। जनावर – द बीस्ट विदइन के साथ हमने यह खोजने की कोशिश की कि कैसे अपराध, साहस और पहचान अप्रत्याशित तरीकों से ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि में आपस में गुँथते हैं। यह शो सिर्फ एक रोमांचक कथा नहीं, बल्कि मानवीय जिजीविषा और जज़्बे का भी आईना है। ज़ी5 और शचिन्द्र वत्स के साथ काम करना एक बेहद रचनात्मक अनुभव रहा और हम दर्शकों को छंद की दुनिया में ले जाने और भुवन अरोड़ा को एक यादगार किरदार में देखने के लिए उत्साहित हैं। निर्देशक शचिन्द्र वत्स ने कहा,“जनावर – द बीस्ट विदइन एक ऐसी कहानी है, जिसे कहना बेहद ज़रूरी था। यह सिर्फ क्राइम थ्रिलर बनाने का मक़सद नहीं था—बल्कि उन लोगों की संघर्ष, उम्मीदों और गरिमा को आवाज़ देना था, जिनकी आवाज़ अक्सर दबा दी जाती है। ज़ी5 के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा क्योंकि उन्होंने इस कहानी की दृष्टि और संवेदनशीलता को समझा। कलाकारों को इतनी ईमानदारी और गहराई से अपने किरदारों को निभाते देखना बेहद संतोषजनक रहा। मेरी उम्मीद है कि जब दर्शक जनावर – द बीस्ट विदइन देखेंगे, तो उन्हें सिर्फ एक थ्रिलर ही नहीं, बल्कि उसके भीतर धड़कता दिल भी महसूस होगा।”  

बस्तर पर फोकस: यूनिफाइड कमांड बैठक में नक्सलवाद खत्म करने और विकास एजेंडे पर चर्चा

रायपुर। स्थित न्यू सर्किट हाउस में यूनिफाइड कमांड की बैठक हो रही है. बैठक में नक्सलवाद के खात्मे के लिए रणनीति बनाने के साथ बस्तर के विकास पर चर्चा होगी. बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आईटीबीपी, बीएसएफ, सीआईएसएफ, भारतीय वायु सेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. बैठक में नक्सलवाद और बस्तर विकास पर चर्चा करने के साथ इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन पर भी जोर दिया जाएगा. इसके अलावा नक्सली पुनर्वास नीति को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी.

बड़ा राजनीतिक संकट: नेपाल के PM ओली ने छोड़ी कुर्सी, प्रदर्शनकारियों ने संसद को बनाया निशाना

काठमांडू  नेपाल में छात्रों का भारी लगातार दूसरे दिन भी बवाल जारी है। नेपाल की केपी शर्मा ओली सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत 26 सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म से बैन हटा लिया है। यह फैसला सोमवार देर रात देश भर में युवाओं के नेतृत्व में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के लिए बाद लिया गया। इसके बाद भी युवा मान नहीं रहे थे। छात्रों के भारी दबाव के बाद नेपाल के पीएम ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। नेपाली युवाओं ने पीएम प्रचंड और पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा के घर पर हमला करने की कोशिश की है। जेन-ज़ी प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ हिंसक झड़पें हुई थीं, जिसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा घायल हुए हैं। नेपाल में जेन-ज़ी प्रदर्शनकारी लगातार दूसरे दिन भी बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे नेपाल के पीएम केपी ओली के इस्‍तीफे की मांग कर रहे थे। नेपाली सेना प्रमुख की चेतावनी के बाद ओली ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया। नेपाल के 10 से ज्‍यादा मंत्रियों ने पहले ही इस्‍तीफा दे दिया था। नेपाल के संचार, सूचना और प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने देर रात घोषणा की कि सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगान का फैसला वापस ले लिया गया है।  इससे पहले प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी के नेता रघुवीर महासेठ और माओवादी अध्यक्ष प्रचंड के घरों पर भी हमला हुआ. गृहमंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री समेत पांच मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं. लगातार बढ़ते दबाव के बीच पीएम ओली इलाज के नाम पर दुबई जाने की तैयारी कर रहे हैं और उन्होंने उपप्रधानमंत्री को कार्यवाहक जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है. कर्फ्यू और सुरक्षा के सख्त इंतजामों के बावजूद विरोध प्रदर्शनों का दायरा बढ़ता जा रहा है और राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है. इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गृह मंत्री रमेश लेखक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. हालात बिगड़ते देख नेपाल अब तक कैबिनेट के तीन मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं और खुद पीएम ओली के बारे में कहा जा रहा है कि वे देश छोड़कर दुबई जाने की तैयारी में हैं. बेकाबू हो रहे प्रदर्शनकारियों को देखते हुए काठमांडू की सड़कों पर सेनाओं को तैनात कर दिया गया है. सोमवार को दोपहर तक कुछ इलाकों में मौजूद ये बवाल अब काठमांडू के अलावा पोखरा, बुटवल, भैरहवा, भरतपुर, इटहरी और दमक जैसे शहरों में भी फैल गया. बताया जा रहा है कि सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी उनके दफ्तर में घुस गए थे, जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है. पीएम ओली ने अपने इस्तीफे वाली चिट्ठी राष्ट्रपति को सौंपी है. देश में लगातार चल रही हिंसा और विद्रोह की वजह से उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा है. उनके 4 कैबिनेट मंत्री पहले ही इस्तीफा दे चुके थे. सूत्रों के हवाले से खबर है कि ओली इसके बाद दुबई जा सकते हैं. सुबह ही सोमवार को 19 प्रदर्शनकारियों की मौत से गुस्साई भीड़ ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के निजी आवास फूंक दिए और मंत्रियों को उनके घर में ही बंधक बना डाला जिसके बाद उन्हें चॉपर से रेस्क्यू किया गया. पड़ोसी देश नेपाल में सिर्फ सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने से शुरू हुई विद्रोह की चिंगारी अब पूरे नेपाल में लहक रही है. स्थिति ये है कि नेपाल के तमाम इलाकों में नई पीढ़ी के युवा हाथों में पत्थर और लाठी-डंडे लेकर घूम रहे हैं. उन्हें नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए हैं. उन्होंने संसद भवन में घुसकर इसमें आग लगा दी और बड़े संवैधानिक पदों पर बैठे हाई प्रोफाइल लोगों के घरों में तोड़फोड़ की है.  वित्त मंत्री को जनता ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूसे से पीटा नेपाल में राजनीतिक और सामाजिक तनाव की स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को सरेआम सड़क पर घेर लिया और उन पर बेरहमी से लात-घूसे बरसाए। इस हिंसक घटना ने देश में विरोध प्रदर्शन की तीव्रता और गहराई को बयां किया है, जहां जनता की नाराजगी ने अब सीधे तौर पर उच्च राजनैतिक नेताओं तक को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को राजधानी काठमांडू समेत कई अन्य शहरों में प्रदर्शनकारियों ने भारी तोड़फोड़ और आगजनी की, जिससे पूरे देश की राजनीति और कानून-व्यवस्था पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर हमला किया, जिसे देखकर हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस व्यापक आंदोलन ने सरकार के ढांचे को हिला कर रख दिया है। पहले ही कई मंत्रियों – गृह मंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल और जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव – ने इस्तीफा दिया था, और अब प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी अपना पद छोड़ दिया है। यह साफ संकेत है कि बढ़ते जनाक्रोश को रोक पाना अब सरकार के लिए बेहद कठिन हो गया है। वित्त मंत्री विष्णु पौडेल कौन हैं? विष्णुप्रसाद पौडेल नेपाल के प्रमुख कम्युनिस्ट नेताओं में से एक हैं और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूएमएल) के उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने नेपाल सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है, जिनमें उपप्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के पद प्रमुख हैं। पौडेल ने कई मौकों पर गृह, उद्योग, जल और रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाली है। उनकी व्यापक प्रशासनिक अनुभव की वजह से वे नेपाली राजनीति में एक प्रभावशाली शख्सियत माने जाते हैं।  ओली के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों का जश्न नेपाल में चल रहे प्रदर्शन के बाद जब प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दिया, तो सड़कों पर जश्न मनाया गया. आगजनी और बवाल के बीच प्रदर्शनकारियों ने नाचना शुरू कर दिया.

हिमाचल में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे PM मोदी, प्रभावितों के लिए 1500 करोड़ की सहायता

नई दिल्ली उत्तर भारत के कई राज्यों में बाढ़ और बारिश की वजह से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। इस बीच पीएम मोदी आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के कर्मियों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर भी अपने दौरे की तस्वीरें शेयर की हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "हवाई सर्वेक्षण के जरिए हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति का जायजा लिया। इस कठिन समय में हम प्रदेश के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। इसके साथ ही प्रभावित लोगों की मदद के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं।" बता दें कि पीएम मोदी ने मंगलवार को आपदा प्रभावित मंडी तथा कुल्लू जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया और फिर कांगड़ा पहुंचे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पीएम मोदी का स्वागत किया। विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और अन्य भाजपा विधायक भी गग्गल एयरपोर्ट पर मौजूद थे। 1500 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। एसडीआरएफ और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री ने पूरे क्षेत्र और लोगों को फिर से पटरी पर लाने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। यह कार्य कई तरीकों से किया जाएगा, जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से घरों का पुनर्निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों का जीर्णोद्धार, स्कूलों का पुनर्निर्माण, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के तहत राहत का प्रावधान और पशुधन के लिए मिनी किट जारी करना। कृषि समुदाय को सहायता प्रदान करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता को देखते हुए, विशेष रूप से उन किसानों को अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी जिनके पास वर्तमान में बिजली कनेक्शन नहीं हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, क्षतिग्रस्त घरों की जियोटैगिंग की जाएगी। इससे नुकसान का सटीक आकलन करने और प्रभावित लोगों तक सहायता शीघ्र पहुंचाने में मदद मिलेगी। निर्बाध शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए, स्कूल नुकसान की सूचना दे सकेंगे और उसे जियोटैग कर सकेंगे, जिससे समग्र शिक्षा अभियान के तहत समय पर सहायता मिल सकेगी। जल संचयन हेतु पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा ताकि वर्षा जल का संग्रहण और भंडारण किया जा सके। इन प्रयासों से भूजल स्तर में सुधार होगा और बेहतर जल प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा। केंद्र सरकार ने नुकसान का आकलन करने के लिए हिमाचल प्रदेश का दौरा करने के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल पहले ही भेज दिए हैं और उनकी विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर आगे की सहायता पर विचार किया जाएगा। मुआवजा राशि का ऐलान प्रधानमंत्री ने आपदा से प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की। उन्होंने जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना और गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस कठिन समय में राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी और हर संभव सहायता प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आपदा प्रबंधन नियमों के तहत सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है, जिसमें राज्यों को अग्रिम राशि का भुगतान भी शामिल है। उन्होंने तत्काल राहत और बचाव कार्यों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, राज्य प्रशासन और अन्य सेवा-उन्मुख संगठनों के कर्मियों के प्रयासों की सराहना की। केंद्र सरकार राज्य के ज्ञापन और केंद्रीय टीमों की रिपोर्ट के आधार पर आकलन की आगे समीक्षा करेगी। प्रधानमंत्री ने स्थिति की गंभीरता को स्वीकार किया और आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार स्थिति से निपटने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। बादल फटने से हुआ नुकसान राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 20 जून से आठ सितंबर तक बादल फटने, भारी बारिश से अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन के कारण 4,122 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राज्य में वर्षा जनित घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में 370 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 205 लोगों की मौत बारिश से जुड़ी घटनाओं के कारण हुईं। इनमें 43 मौतें भूस्खलन से, 17 बादल फटने से और नौ अचानक आई बाढ़ से हुईं। इसके अलावा, 41 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जबकि सड़क दुर्घटनाओं में 165 मौतें हुई हैं। प्रधानमंत्री मोदी के हिमाचल प्रदेश दौरे से पहले सीएम सुक्खू ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से वन संरक्षण अधिनियम में छूट देने का आग्रह करेंगे, ताकि मानसून आपदा के कारण भूमिहीन हुए लोगों को वन भूमि प्रदान की जा सके। प्रधानमंत्री के आगमन से कुछ घंटे पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि राज्य अपने प्रियजनों को खोने, गांवों के मलबे में दबने तथा सड़कों व बिजली आपूर्ति को व्यापक नुकसान पहुंचने का दर्द झेल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी से पहाड़ी राज्यों में सतत विकास के लिए रणनीति तैयार करने पर चर्चा शुरू करने का आग्रह करेंगे और प्रधानमंत्री के समक्ष यह प्रश्न भी उठाएंगे कि क्या पहाड़ी राज्यों में अपनाया जा रहा विकास मॉडल टिकाऊ है और जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभाव से पहाड़ों को कैसे बचाया जा सकता है।

इतिहास रचा सोने ने: भारत में 10 ग्राम का भाव 1,10,047 रुपये, लगातार बढ़ रही कीमतें

मुंबई  वैश्विक बाजारों में तेजी और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं. एमसीएक्स पर सोना वायदा दिसंबर डिलीवरी के लिए 458 रुपये की बढ़त के साथ 1,10,047 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर ट्रेड कर रहा था. इसी तरह, अक्टूबर डिलीवरी के लिए सोना वायदा 482 रुपये या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 1,09,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया. विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदें और अमेरिका में हाल ही में जारी हुए कमजोर श्रम बाजार आंकड़े सोने की मांग को बढ़ावा देने वाले प्रमुख कारण बने हैं. रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिकी नौकरियों की रिपोर्ट में निराशाजनक परिणाम आने के बाद निवेशक उम्मीद कर रहे हैं कि फेडरल रिजर्व जल्द ही ब्याज दरों में और कटौती करेगा. इस कदम से डॉलर कमजोर हुआ और निवेशकों ने सुरक्षित संपत्ति के रूप में सोने की ओर रुख किया. विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमतें नई ऊंचाइयों को छू रही हैं. कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना वायदा बढ़कर 3,694.75 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों में गिरावट और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं ने सोने को निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बना दिया है. विश्लेषकों का मानना है कि अगर अमेरिका में रोजगार आंकड़ों में सुधार नहीं आता और फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति ढीली रहती है, तो सोने की कीमतों में और तेजी आ सकती है. वहीं, भारत में भी निवेशक सोने में निवेश के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं. आर्थिक अनिश्चितताओं और वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच सोना सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में प्रमुख बना हुआ है. इस हफ्ते सोने के बढ़ते रुझान ने निवेशकों और व्यापारियों की नजरें इस कीमती धातु पर और मजबूत कर दी हैं. घरेलू बाजार में भी मांग बढ़ने के कारण वायदा बाजार में कीमतों में तेजी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है. सोने की कीमतों में यह रिकॉर्ड वृद्धि न केवल निवेशकों के लिए बल्कि ज्वेलरी और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों के लिए भी महत्वपूर्ण संकेत है. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक डेटा और फेडरल रिजर्व की नीतियों की दिशा इस कीमती धातु की कीमतों को प्रभावित करती रहेंगी.

युगल कलेक्टर! पति-पत्नी दोनों IAS, जयति की सख्ती से थर्राते हैं अपराधी

भोपाल  मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। इसमें कई जिलों के कलेक्टर भी बदल गए हैं। तबादले की सूची आने के बाद आईएएस कपल की चर्चा खूब है। पति-पत्नी एक साथ पहली बार कलेक्टर बने हैं। हालांकि पति पहले भी एक जिले के कलेक्टर रह चुके हैं। इस बार बड़े और अहम जिले की जिम्मेदारी मिली है। हम बात कर रहे हैं आईएएस अफसर शिवम वर्मा और जयति सिंह की है। पति बने इंदौर के तो पत्नी बनीं बड़वानी कलेक्टर दरअसल, सोमवार की रात आए तबादले की सूची में आईएएस अफसर शिवम वर्मा को इंदौर का कलेक्टर बनाया गया है। अभी वह इंदौर नगर निगम के कमिश्नर थे। शिवम वर्मा 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वहीं, उनकी पत्नी जयति सिंह 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। जयति सिंह अभी उज्जैन जिला पंचायत की सीईओ थीं। अब उन्हें बड़वानी का कलेक्टर बनाया गया है। पत्नी पहली बार बनी है कलेक्टर आईएएस शिवम वर्मा अपनी पत्नी जयति सिंह से सीनियर हैं। वह 2013 बैच के आईएएस अफसर हैं। इंदौर कलेक्टर बनने से पहले वह श्योपुर के कलेक्टर के रह चुके हैं। अब वह दूसरी बार कलेक्टर बने हैं। वहीं, जयति सिंह का बैच 2016 है। वह मध्य प्रदेश के कई जिलों में तैनात रही हैं। पहली बार वह अपने करियर में कलेक्टर बनी हैं। उन्हें बड़वानी कलेक्टर बनाया गया है। इंदौर से बड़वानी की दूरी लगभग 158 किलोमीटर है। इंदौर है सबसे अहम जिला हालांकि शिवम वर्मा पर मोहन सरकार ने बड़ा भरोसा जताया है। उन्हें श्योपुर कलेक्टर के पद से इंदौर लाकर नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया था। इंदौर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी है। इस जिले का प्रभार खुद सीएम मोहन यादव के पास है। हाल की घटित घटनाओं से सरकार की फजीहत हो रही थी। इसके बाद शिवम वर्मा को इंदौर की कमान सौंपी गई है। इससे साफ है कि शिवम वर्मा सीएम मोहन यादव के गुड बुक में हैं। जयति सिंह से थर्राते हैं माफिया वहीं, आईएएस अफसर जयति सिंह की छवि कड़क अधिकारी के रूप में रही है। वहां जहां भी तैनात रहीं, अपनी एक अलग छाप छोड़ी हैं। जयति सिंह मूल रूप से यूपी की रहने वाली हैं। डबरा में एसडीएम रहने के दौरान अवैध काम करने वाले लोगों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी। इनके नाम से माफियाओं की नींद उड़ी रहती थी। जयति सिंह को वहां से हटाने के लिए तत्कालीन मंत्री इमरती देवी ने उस समय मोर्चा खोला दिया था। इमरती देवी ने यहां तक कह दिया था कि डबरा में या तो एसडीएम रहेगी या फिर मैं। इसके बाद सीएम से जाकर शिकायत की थी। कुछ दिनों बाद एसडीएम का वहां से तबादला हो गया था। गौरतलब है कि अब सरकार ने दोनों पति-पत्नी को कलेक्टर बना दिया है। जयति सिंह के पास पहली बार पूरे जिले की कमान है। अब देखना होगा कि कैसे वह बड़वानी में छाप छोड़ती हैं।

AI-generated विवाद: ऐश्वर्या राय ने कोर्ट में दी शिकायत, आपत्तिजनक तस्वीरों पर लगाई रोक

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सुर्खियों में हैं. ऐश्वर्या अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गई हैं. उन्होंने मामले को लेकर एक याचिका दाखिल की. एक्ट्रेस की ओर से सीनियर वकील संदीप सेठी कोर्ट के पेश हुए. उन्होंने कोर्ट में दाखिल याचिका में ऐश्वर्या की ओर से उनके पब्लिसिटी और पर्सनैलिटी अधिकारों की रक्षा को लेकर बात की. साथ ही एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने वालों पर रोक लगाने की मांग की है. अवैध रूप से हो रहा ऐश्वर्या की फोटो का इस्तेमाल असल में ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीरें अलग-अलग वेबसाइट पर इस्तेमाल की जा रही हैं. इसपर रोक लगाने के लिए ऐश्वर्या ने कानूनी रास्ता अपनाया है. एक्ट्रेस के वकील ने कोर्ट को उन वेबसाइट्स और कंटेंट के बारे में जानकारी दी, जिन पर बिना इजाजत ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीरों और नाम का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है. कोर्ट में वकील ने एक वेबसाइट का हवाला देते हुए कहा कि एक्ट्रेस ने इसे अधिकृत नहीं किया है. दूसरी वेबसाइट पर ऐश्वर्या राय के वॉलपेपर और फोटो जैसे कंटेंट डाले गए हैं. वहीं तीसरी कंपनी की ओर से उनकी तस्वीरों वाले टी-शर्ट्स बेची जा रही हैं. इसके अलावा संदीप सेठी ने अन्य वेबसाइट के बारे में भी बताया, जो ऐश्वर्या की इजाजत के बिना उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल अपने फायदा के लिए कर रही हैं. वकील का कहना था कि ये सभी मिलकर ऐश्वर्या के नाम पर पैसे कमा रहे हैं. साथ ही कोर्ट में यूट्यूब से लिए कुछ स्क्रीनशॉट भी पेश किए गए, जिनमें ऐश्वर्या का चेहरा एआई की मदद से चिपकाया गया है. कोर्ट को बताया गया कि ये तस्वीरें ऐश्वर्या की नहीं हैं और न ही इन्हें लगाने के लिए किसी से इजाजत ली गई है. ये सभी एआई से बनी हैं. ऐश्वर्या के वकील का आरोप है कि कुछ लोग उनका चेहरा सिर्फ नाम और पैसा कमाने के लिए कर रहे हैं. तो वहीं कुछ सेक्शुअल इच्छाओं को उनके नाम से पूरा कर रहे हैं, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐश्वर्या राय के वकील ने दलील देते हुए कहा कि बिना अनुमति इस तरह की गतिविधियां उनके पर्सनल अधिकारों का उल्लंघन करती हैं और इन्हें रोका जाना जरूरी है. कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश ऐसे में कोर्ट ने फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के मामले में दिए एक आदेश का उल्लेख किया. उस मामले में आपत्तिजनक लिंक कोर्ट को दिए किए गए थे और फिर गूगल से उन्हें हटा दिया गया था. दिल्ली हाई कोर्ट ने इस बारे में कहा कि आपके संबंध में सिर्फ 151 यूआरएल आदेश का हिस्सा होंगे. आप इन्हें हटाएं. हम हर एक आरोपी के खिलाफ अलग-अलग आदेश पारित करेंगे, क्योंकि प्रार्थनाएं व्यापक हैं. लेकिन हम आदेश अलग से देंगे. ऐश्वर्या राय की फोटो का अवैध रूप से इस्तेमाल करने वाले यूआरएल को हटाने का आदेश आज शाम तक अपलोड किया जाएगा. इस मामले की अगली सुनवाई 15 जनवरी 2026 को होगी. करियर की बात करें तो ऐश्वर्या राय को पिछली बार फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' पार्ट 1 और 2 में देखा गया था. पहला पार्ट 2022 में और दूसरा 2023 में आया था. इस फिल्म में वो नंदिनी के रोल में थी. एक्ट्रेस की परफॉरमेंस को काफी पसंद किया गया था. उन्हें इसके लिए अवॉर्ड भी मिला था.

58वें जन्मदिन पर अक्षय कुमार बोले, ‘मैं कुछ नहीं हूं आपके बिना’, रितेश ने दिया ‘क्राइम पार्टनर’ का टैग

मुंबई,  बॉलीवुड में जब भी दोस्ती की मिसालें दी जाती हैं, तो कुछ जोड़ियां हमेशा चर्चा में रहती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी है अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनके बीच की दोस्ती फिल्मों से कहीं आगे जाती है। इस बीच अक्षय कुमार के 58वें जन्मदिन पर रितेश देशमुख ने खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं, बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय ने भी इंस्टाग्राम पर अपने 34 साल के फिल्मी करियर से जुड़ा शानदार कोलाज साझा किया। इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में अक्षय कुमार आत्मविश्वास और सादगी के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। उनके पीछे उनकी फिल्मों के पोस्टर्स और किरदारों की झलकियां नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ”58 साल का जीवन, 34 साल का करियर और 150 से ज्यादा फिल्में… ये सफर मैंने अकेले तय नहीं किया। जो भी दर्शक थिएटर में टिकट खरीद कर गया, जिसने कभी मुझे साइन किया, डायरेक्ट किया, प्रोड्यूस किया, या मेरे लिए दुआ की, ये सभी मेरे इस सफर के हिस्सेदार हैं। मेरा जन्मदिन उन सबके नाम है, जो आज भी मुझ पर विश्वास करते हैं। जय महाकाल।” उनके जन्मदिन के मौके पर रितेश देशमुख ने बेहद प्यारा पोस्ट साझा किया। उन्होंने अक्षय को अपना सबसे प्यारा दोस्त, भाई और ‘क्राइम पार्टनर’ कहा। उन्होंने अक्षय के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की। एक तस्वीर ‘हाउसफुल 5’ के सेट की है, जिसमें दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसमें पीछे पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा भी नजर आ रही हैं। रितेश ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ”जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मेरे सबसे प्यारे दोस्त, भाई और क्राइम पार्टनर को! आपको जीवनभर भरपूर स्वास्थ्य, प्रेम और खुशी मिलती रहे। हमने साथ में ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन कई यादगार पल बिताए हैं और अब आगे और भी पागलपन भरे सफर के लिए तैयार रहो! आपको बहुत सारा प्यार।”