samacharsecretary.com

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में कृषि विश्वविद्यालय, बीज विकास निगम, अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान वाराणसी भी लेगा हिस्सा

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी के एग्री कल्चर के होंगे दर्शन, 1000 वर्ग मीटर में प्रदर्शनी लगाएगा कृषि विभाग  यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में कृषि विश्वविद्यालय, बीज विकास निगम, अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान वाराणसी भी लेगा हिस्सा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में एफपीओ के कृषि उत्पादों, उपकरणों, बीज, उर्वरक व कृषि रक्षा रसायन निर्माताओं को मिलेगा मंच  उत्तर प्रदेश की उन्नत कृषि संस्कृति से रूबरू होंगे आगंतुक, प्रदेश के प्रगतिशील किसान व कंपनियां भी होंगी शामिल  कृषि विभाग ने प्रदर्शनी की सफलता व देखरेख के लिए नोडल अधिकारियों को भी किया नामित सीएम योगी के मार्गदर्शन में 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा यूपीआईटीएस 2025  5 दिवसीय यूपीआईटीएस का गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शुभारंभ लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो का तृतीय संस्करण होगा। इसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईटीएस का शुभारंभ करेंगे। इसमें एक तरफ देश- विदेश से आए प्रतिनिधि जहां यूपी की समृद्ध विरासत का दीदार करेंगे तो वहीं यूपी के एग्री 'कल्चर' के भी दर्शन करेंगे। ट्रेड शो के दौरान पांच कृषि विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम, अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान वाराणसी भी हिस्सा लेंगे। एफपीओ के कृषि संबधी उत्पादों, उपकरणों, बीज, उर्वरक व कृषि रक्षा रसायन निर्माताओं को मंच मिलेगा तो आगंतुकों को उत्तर प्रदेश की उन्नत कृषि संस्कृति और तकनीक से भी रूबरू कराया जाएगा। यहां प्रदेश के प्रगतिशील किसानों व कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म मिलेगा। इसमें पूरे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व एक ही स्थान पर होगा। इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 में कृषि विभाग को एक हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल आवंटित किया गया है। इसमें कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि संबंधी संस्थाएं, मंडी परिषद-कृषि विपणन निदेशालय, कृषि उपकरण, उर्वरक, बीज व पौध संरक्षण रसायन निर्माता कंपनियां भी हिस्सा लेंगी।  पांच कृषि विश्वविद्यालय की भी रहेगी सहभागिता ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के पांच कृषि विश्वविद्यालयों की भी सहभागिता रहेगी। इसमें चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मोदीपुरम मेरठ, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा, सैम हिंगिंग बॉटम कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (शियाट्स) नैनी प्रयागराज की भी सहभागिता रहेगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम, अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान वाराणसी भी हिस्सा लेगा।  कृषि विभाग के संवाद-समन्वय से 15 से अधिक एफपीओ करेंगे प्रतिभाग  इंटरनेशनल ट्रेड शो के आयोजन में कृषि विभाग की भी बड़ी हिस्सेदारी है। कृषि विभाग के संवाद व समन्वय से इसमें लगभग 15 से अधिक किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) हिस्सा लेंगे। इसमें बुलंदशहर के तीन एफपीओ समेत की प्रयागराज, एटा, झांसी, मेरठ, महोबा, सहारनपुर, बाराबंकी, गौतमबुद्धनगर, लखनऊ, सिद्धार्थनगर समेत विभिन्न जनपदों की सहभागिता रहेगी। कृषि विभाग की तरफ से लगने वाली प्रदर्शनी में सीड्स, फर्टिलाइजर, कृषि यंत्रों से जुड़ी कंपनियां भी प्रतिभाग करेंगी। इसमें 17 कृषि यंत्रीकरण कंपनी, 9 बीज कंपनियां, 8 उर्वरक कंपनी, 8 कृषि रक्षा कंपनी भी प्रतिभाग करेंगी।  कृषि विभाग ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी  सीएम योगी के नेतृत्व में इंटरनेशनल ट्रेड शो में कृषि विभाग महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रखेगा। कृषि विभाग की ओर से संवाद, समन्वय व देखरेख के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। कृषि- कृषि शिक्षा व बीज विकास निगम से संवाद-समन्वय के लिए अपर कृषि निदेशक प्रसार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। मंडी परिषद व कृषि विपणन के लिए राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक द्वारा नामित अपर निदेशक स्तर के अधिकारी या उप निदेशक कृषि विपणन नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे। बीज उत्पादन करने वाली कंपनियों के लिए डॉ. अमरनाथ मिश्र अपर कृषि निदेशक (बीज व प्रक्षेत्र) तथा ट्रेड शो में आमंत्रित उर्वरक बनाने वाली कंपनियों के लिए संयुक्त कृषि निदेशक (उर्वरक) डॉ. आशुतोष कुमार मिश्र को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कृषि उपकरण व ड्रोन बनाने वाली कंपनियों के लिए संयुक्त कृषि निदेशक (अभियंत्रण) नरेंद्र कुमार तथा कीटनाशक कृषि रक्षा रसायनों के लिए अपर कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) टीएम त्रिपाठी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कृषि क्षेत्र में नई तकनीक का उपयोग व उससे संबंधित स्टार्टअप के लिए आईआईटी कानपुर में अलग विंग संचालित है। आईआईटी कानपुर से समन्वय बनाने के लिए अपर कृषि निदेशक (प्रसार) नोडल अधिकारी होंगे।  उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के तृतीय संस्करण (25 से 29  सितंबर) के आयोजन में कृषि विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। यहां आने वाले अतिथि व आगंतुक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की उन्नत कृषि संस्कृति और कृषि क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की प्रगति से रूबरू होंगे। आयोजन में कृषि विश्वविद्यालय, एफपीओ, बीज कंपनी, उर्वरक कंपनी, कृषि यंत्रीकरण कंपनी आदि की भी सहभागिता रहेगी।   

मिशन शक्ति: मत्स्य पालन में आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं मीरा सिंह, अपने साथ 10 अधिक लोगों को दे रही रोजगार

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में महिलाएं अब समाज और अर्थव्यवस्था की धुरी बन रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति अभियान ने महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का जो आधार दिया है, उसी का परिणाम है जौनपुर जिले की शाहगंज तहसील के सुइथाकला विकास खंड के ग्राम बुढ़ूपुर की मीरा सिंह की सफलता। कभी सीमित संसाधनों में जीवन यापन करने वाली मीरा सिंह ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में ऐसा मुकाम बनाया है, जो न केवल उनके परिवार की तकदीर बदल रहा है, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं और युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है। मीरा सिंह ने योगी सरकार के मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की अनूठी मिसाल पेश की है। 2020-21 में एक एकड़ जमीन से शुरू किए गए मत्स्य पालन को आज 25 एकड़ तक विस्तारित कर मीरा ने न केवल अपनी पहचान प्रगतिशील मत्स्य पालक के रूप में बनाई, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन की प्रेरणा भी दी।  योगी सरकार की अनुदान राशि और प्रशिक्षण बना वरदान मीरा सिंह का सफर साधारण ग्रामीण महिला से सशक्त उद्यमी तक का प्रेरणादायक किस्सा है। योगी सरकार की ‘नीली क्रांति’ और मिशन शक्ति की योजनाओं ने मीरा को 15 लाख रुपये के अनुदान और वैज्ञानिक प्रशिक्षण से सशक्त किया, जो आज 1400 कुंतल वार्षिक उत्पादन के साथ 10 से अधिक लोगों को रोजगार दे रही हैं। 2020 में, जब उन्होंने पति जैनेंद्र सिंह के साथ मत्स्य पालन शुरू किया, तो प्रति हेक्टेयर उत्पादन महज 20 कुंतल था। योगी सरकार की मत्स्य बीज हैचरी योजना ने उन्हें 15 लाख रुपये का अनुदान और तकनीकी मार्गदर्शन दिया।  मीरा सिंह कहती हैं कि पहले हमने एक एकड़ में प्रयोग किया। सरकार की मदद से सीखा कि वैज्ञानिक तरीके से कैसे उत्पादन बढ़ाया जाए। योगी सरकार ने हमें बीज, तकनीक और बाजार से जोड़ा। इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा। आज 25 एकड़ में 1400 कुंतल मछली पैदा होती है। इसमें 1250 कुंतल पंगेशियस, 60-60 कुंतल रोहू और भाकुर, 30 कुंतल मृगल शामिल है। वो कहती हैं कि हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हैं। योगी सरकार की मदद से हम सुरक्षित और सम्मानित जीवन जी रहे हैं। मीरा की सफलता महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का प्रतीक है। मीरा सिंह गर्व से कहती हैं कि मिशन शक्ति ने हमें आत्मरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता सिखाई। पति का साथ मिला, लेकिन सरकार की योजनाओं ने हमें सशक्त बनाया। आज वो अपने तालाबों से मछली और बीज की आपूर्ति आसपास के गांवों में करती हैं, जिससे स्थानीय किसानों को लाभ हुआ। 10 से अधिक लोगों को रोजगार देकर मीरा ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। मिशन शक्ति के तहत उन्हें प्रशिक्षण और संसाधन मिले, जो महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक रहे।  योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान ने महिलाओं को आर्थिक सशक्तीकरण के साथ सुरक्षा जागरूकता भी दी, जो ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधों से बचाव में सहायक है। मीरा अब अन्य महिलाओं को मत्स्य पालन सिखा रही हैं, जो स्वावलंबन की नई पीढ़ी तैयार कर रही हैं। मीरा सिंह कहती हैं कि मैं चाहती हूं कि हर महिला अपनी मेहनत से आगे बढ़े।

हार के ग़म में या मस्ती में? पाकिस्तान में टीवी तोड़ने का नया चलन

नई दिल्ली शुरुआत निराशा से हुई थी। हार के गम में हुई थी। अपनी टीम के प्रति गुस्से में हुई थी। बहुत ज्यादा उम्मीद लगा लेने के बाद छन्न से उसके चकनाचूर होने से हुई थी। लेकिन वो शुरुआत अब सिलसिला है। अब तो जैसे दस्तूर है। हम बात कर रहे हैं भारत के साथ क्रिकेट मैचों में पाकिस्तान में टीवी तोड़े जाने की। भारत की लगातार श्रेष्ठता से टीवी चैनलों के दौर में जो चीज दस्तूर बनी थी, अब सोशल मीडिया के दौर में जैसे पर्व बन गया है। अब तो पाकिस्तानी खुद के एंटरटेनमेंट के लिए ही टीवी तोड़ने लगे हैं। उनकी टीम अपने खेल से एंटरटेन नहीं कर पाती तो फैन टीवी तोड़ने का वीडियो और रील बनाकर खुद ही खुद को मजे देने लगे हैं। पाकिस्तान में भारत के खिलाफ मैच में के दौरान या बाद में टीवी तोड़ने की इस रस्म या दस्तूर की नींव तो सचिन तेंदुलकर के जमाने में ही पड़ गई थी। ब्लैक ऐंड वॉइट टीवी, डिब्बे वाली कलर टीवी के दौर में। तब से टीवी बहुत बदल गई। डिब्बे जगह एलसीडी टीवी आई। फिर एलईडी आई। फिर स्मार्ट टीवी का दौर शुरू हुआ। टीवी इतनी बदल गई लेकिन अगर कुछ नहीं बदला तो वो पाकिस्तान में भारत के साथ मैच के दौरान उन टीवी का तोड़ा जाना। डब्बे और बक्से वाली ब्लैक एंड वाइट भी टूटी। डब्बे वाली रंगीन टीवी भी टूटी। अब स्मार्ट टीवी भी टूट रही हैं। अब तो पाकिस्तानी मजे के लिए ही टीवी तोड़ देते हैं क्योंकि उनकी टीम तो अपने प्रदर्शन से मजा देने से रही। इस बार एशिया कप में भारत और पाकिस्तान अब तक दो बार भिड़ चुकी है। दोनों ही बार भारत ने पाकिस्तान को रगड़-रगड़ कर, धो-धोकर पीटा है। रविवार को सुपर-4 के मैच में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की जैसे धुनिया रूई को धुनता है। शर्मा ने भारतीय पारी की पहली ही गेंद पर पाकिस्तान के ओवररेटेड तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का जैसे मनोबल ही तोड़ दिया। पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। अभिषेक शर्मा ने ऐसी धुनाई की कि पाकिस्तानी फैन जैसे सदमे में आ गए। सोशल मीडिया पर इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की जर्सी पहना एक शख्स टीवी तोड़ देता है। गुस्से में वह और सामानों की तोड़फोड़ की कोशिश करता है लेकिन उसके साथी उसे रोक लेते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक बड़ी स्क्रीन वाली टीवी पर भारत-पाकिस्तान का मैच चल रहा है। अभिषेक शर्मा पाकिस्तानी गेंदबाजों की ताबड़तोड़ पिटाई कर रहे होते हैं। इसी दौरान जैसे ही वह एक सिक्स जड़ते हैं, पाकिस्तानी फैन ने वहां रखी एक छोटी टीवी को तोड़ देता है। तभी वहां मैच देख रहे उसके बाकी साथी तेजी से लपकते हुए उसे काबू में करते हैं। बाद में वह निराश होकर, मुंह लटकाकर वही बैठ जाता है। बड़ी टीवी के बजाय छोटी टीवी को तोड़ना तो यही दिखाता है कि जैसे जानबूझकर वीडियो बनाने के लिए ऐसा किया गया है। लेकिन इससे आप पाकिस्तानी फैंस की हताशा, निराशा और कुंठा के स्तर का अंदाजा भी लगा सकते हैं कि अब वे रील तक के लिए टीवी तोड़ दे रहे। भारत के खिलाफ मैच में उनके खिलाड़ी उनका मनोरंजन नहीं कर पा रहे तो बेचारे खुद ही खुद का मनोरंजन करने लग गए हैं टीवी तोड़कर। जैसे टीवी तोड़ना आक्रोश से ज्यादा मनोरंजन की चीज हो गई है, जैसे उसका चकनाचूर होना नियति बन गई हो। जैसे पाकिस्तान में टीवी का टूटना पाकिस्तानियों के लिए पर्व हो गया हो।  

प्रदेश के सबसे लंबे ब्रिज से झांकना अब नहीं चलेगा! हाईकोर्ट ने दिए निगरानी के आदेश, अधिवक्ता अलका सिंह ने उठाया मुद्दा

जबलपुर  प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर की लैंडिंग व व्यवस्थाओं के संबंध में दायर जनहित याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मदन महल से दमोह नाका के बीच बने फ्लाईओवर पर चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच को सरकार की ओर से आश्वासन दिया। कहा-फ्लाईओवर के ऊपर, एंट्री-एक्जिट पॉइंट्स पर संकेतक लगाए जाएंगे। व्यवस्था बनाने पर्याप्त बल भी तैनात किया जाएगा। व्यू कटर लगाने पर विचार होगा अतिरिक्त महाधिवक्ता एचएस रूपराह ने कहा, फ्लाईओवर पर शोर का प्रभाव आसपास के लोगों पर न हो, इसलिए व्यू कटर लगाने की संभावनाओं पर विचार होगा। कोर्ट ने आश्वासन को रिकॉर्ड पर लिया। त्योहार में भीड़ को देखते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश के साथ कोर्ट ने याचिका निराकृत कर दी। एमपीके वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य संघी ने  खबरों की कटिंग्स कोर्ट (MP High Court) को दिखाई। फ्लाईओवर पर बस के गलत साइड से चलने व कार दुर्घटना की खबर थी। तर्क दिया-फ्लाईओवर के दोनों किनारों पर ग्रेटर नोएडा जैसे व्यू कटर लगाए जाएं, ताकि लोग ध्वनि प्रदूषण से बच सकें। लैंडिंग्स के आगे यू टर्न बनाए जाएं। बता दें कि अधिवक्ता अलका सिंह ने याचिका लगाई थी। अनैतिक गतिविधियों की भी की थी शिकायत। जिसमें कहा गया था यहां लोग वाहन रोकते हैं और ब्रिज के नीचे की ओर आसपास बने घरों में ताक-झांक करते हैं। कहा-लैंडिंग खतरनाक है, व्यू कटर का न होने से ब्रिज के आसपास रहने वालों की निजता का उल्लंघन हो रहा है। 

हाथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने ग्रामोद्योग मंत्री का बुनकर संघ गोदाम दौरा

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्या., रायपुर द्वारा संचालित महामाया गृह निर्माण प्रा. लि. डुमरतराई स्थित एल.के. लॉजिस्टिक पार्क फेस–02, धमतरी रोड, रायपुर में स्थापित गोदाम का अवलोकन आज माननीय ग्रामोद्योग मंत्री  गजेन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर ग्रामोद्योग सचिव  श्याम धावड़े ने मंत्री जी को जानकारी दी कि राज्य के बुनकरों द्वारा गणवेश वस्त्र, रेडीमेड गणवेश, धागा चादर, दरी, सेलुलर डील मच्छरदानी, जेकार्ड पर्दा, बस्ता, क्लॉथ, पोलिएस्टर साड़ी, मेडिकल चादर और ग्रीन क्लॉथ सहित लगभग 60 प्रकार के वस्त्रों का उत्पादन किया जा रहा है। वर्तमान में संघ के पास रंगीन चादर लगभग 4.00 लाख नग, उलन कंबल 1.69 लाख नग, पोलिएस्टर साड़ी 1.90 लाख नग, दरी 18 हजार नग तथा अन्य हाथकरघा वस्त्र एवं सामग्री सहित कुल 225 करोड़ रुपये का वस्त्र स्टॉक उपलब्ध है। माननीय मंत्री  यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य के विभिन्न शासकीय विभागों में आपूर्ति हेतु केवल राज्य के बुनकरों द्वारा उत्पादित वस्त्रों का ही उपयोग सुनिश्चित किया जाए। इससे राज्य के कुटीर एवं हाथकरघा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और बुनकरों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध होगा।अवलोकन के दौरान मंत्री जी के ओ.एस.डी एवं  अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित  थे।

ऑस्ट्रेलिया की धरती पर चमका भारतीय सितारा, वैभव सूर्यवंशी ने उगला रन-विस्फोट

मेलबोर्न इस साल आईपीएल में तूफानी शतक से चर्चा में आए 16 साल के वैभव सूर्यवंशी तबसे लगातार अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से चर्चाओं में ही रह रहे हैं। आईपीएल के बाद इंग्लैंड दौरे पर अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से अंग्रेज प्रशंसकों तक का दिल जीत लिया। अब अंडर-19 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी कमाल कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 वनडे सीरीज के पहले मैच में उन्होंने बल्ले से ऐसे गर्दा उड़ाया कि उनकी मैच विनिंग पारी का वीडियो वायरल हो रहा है। अंडर-19 भारतीय टीम 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। वनडे टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे कर रहे हैं और टीम में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं। 21 सितंबर को दोनों टीमों के बीच पहला वनडे खेला गया। दूसरा मैच 24 सितंबर और तीसरा मैच 26 सितंबर को है। उसके बाद 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक पहला टेस्ट खेला जाएगा। 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट है। पहले वनडे में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से भारतीय फैंस तो छोड़िए, ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटप्रेमियों को भी अपना मुरीद बना लिया है। उनकी बल्लेबाजी के वीडियो ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में छाए हुए हैं। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने अपने एक्स हैंडल से वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का एक मोंटाज बनाकर शेयर किया है। उसके साथ लिखा है- वैभव सूर्यवंशी का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच बहुत ही एंटरटेनिंग था। क्लिप में दिख रहा है कि सूर्यवंशी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं। मैदान के लगभग हर कोने में चौके जड़ रहे हैं। वह छक्का भी लगाते दिखते हैं। पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। जवाब में भारत ने 31वें ओवर में ही सिर्फ 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 22 गेंद में 38 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 172.73 रहा। वेदांत त्रिवेदी ने 69 गेंद में नाबाद 61 और विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने 74 गेंदों में 87 रन की नाबाद पारी खेली।

महाविद्यालय मैहर ने गोदग्राम मानपुर में चलाया स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान

मैहर महाविद्यालय मैहर में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गोदग्राम मानपुर में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया गया प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैहर  प्राचार्य डॉ राजेश सिंह के निर्देशन में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 के मध्य चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा है पखवाड़ा के अंतर्गत दिनांक 23.9.2025 को गोदग्राम मानपुर में स्वच्छता सेवा एवं एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l यह अभियान में खैर माई मंदिर के चारों ओर साफ सफाई एवं पौधारोपण किया गया l साथ ही खेती एवं पौधों में जैविक उर्वरक देने के विषय में भी बताया गया l  इस अभियान में महाविद्यालय के संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ ममता गुप्ता , सेवानिवृत्ति अभियंता श्री राजेश कुमार गुप्ता,राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, समाजसेवी एवं वैश्य समाज के अध्यक्ष श्री मिथिलेश गुप्ता, सेवानिवृत्ति बैंक  प्रबंधक कैलाश चौरसिया, शिक्षक रामनारायण सोनी, एवं शिवनारायण सोनी तथा पुलिस विभाग से श्रवण कुमार सोनी उपस्थित रहे l इसके साथ ही साथ गोद ग्राम मानपुर से रामनरेश एवं शिव प्रसाद आदि ग्रामवासी  उपस्थित रहे l   सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत निरंतर कार्यक्रमों का आयोजन महाविद्यालय में हो रहा है….

यात्रियों को बड़ी सौगात! लॉन्च के 2 साल बाद 27वीं वंदे भारत ट्रेन में जुड़े 20 कोच

बेगूसराय 23 सितंबर 1908 का दिन भारतीय साहित्य के इतिहास में एक स्वर्णिम तारीख बनकर उभरा। यही वह दिन था जब बिहार के बेगूसराय जिले के सिमरिया गांव में रामधारी सिंह दिनकर का जन्म हुआ। एक साधारण परिवार में जन्मे दिनकर के जीवन में संघर्षों और कठिनाइयों ने ही उन्हें महान कवि और राष्ट्रकवि बनने का काम किया। सिंहासन खाली करो कि जनता आती है। उनकी यह कविता अपातकाल में लोगों के सिर चढ़कर बोली। ऐसे में आज हम राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गौर करेंगे। जो उनके संघर्ष, साहित्यिक योगदान और राजनीतिक भूमिका से जुड़ी हैं।  यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने एक अच्छी खबर दी है. देश की 27वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लॉन्च होने के दो साल बाद अब 20 कोचों वाला रेक मिल गया है. यह फैसला यात्रियों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए लिया गया है, ताकि सफर ज्यादा आरामदायक हो सके. रेल मंत्रालय ने मौजूदा वंदे भारत ट्रेनों की सीटिंग कैपेसिटी बढ़ाने का प्लान चलाया है. इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 सितंबर 2023 को फ्लैग ऑफ किया था. आज 24 सितंबर 2025 को यह अपग्रेड हो रही है.यह ट्रेन तिरुनेलवेली और चेन्नई इग्मोर के बीच चलती है. साउदर्न रेलवे जोन इसे मेंटेन और ऑपरेट करता है. शुरू में यह 16 कोचों वाली थी, लेकिन अब चार कोच और जोड़ दिए गए हैं. कुल 20 कोच हो गए- 18 चेयर कार कोच और 2 एग्जीक्यूटिव चेयर कार कोच. इससे 312 अतिरिक्त सीटें जुड़ गईं. पहले 1128 सीटें थीं, अब कुल 1440 हो गईं. यात्री संख्या बढ़ रही है, ऑक्यूपेंसी हाई रहती है, इसलिए रेलवे ने यह कदम उठाया.तमिलनाडु के इस रूट पर रोज हजारों लोग सफर करते हैं, खासकर बिजनेस और फैमिली ट्रिप्स के लिए. अब वेटिंग लिस्ट कम होगी, और ज्यादा लोग वंदे भारत का मजा ले सकेंगे. ट्रेन की डिटेल्स बताएं तो यह 653 किलोमीटर का सफर 7 घंटे 45 मिनट में पूरा करती है. सप्ताह में सभी दिन चलती है.सिर्फ मंगलवार को छोड़कर.जर्नी के दौरान यह छह स्टेशनों पर ये ट्रेन रुकती है- तंबरम, विल्लुपुरम, तिरुचिरापल्ली, दिन्दिगुल, मदुरै और विरुधुनगर. ये स्टॉपेज लोकल पैसेंजर्स के लिए सुविधाजनक हैं. चेन्नई से तिरुनेलवेली जाना हो या वापस, यह ट्रेन तेज और कंफर्टेबल है. वंदे भारत की स्पीड और सुविधाएं तो बहुत शानदार हैं. इसमें एसी, वाई-फाई, फूड सर्विस, बायो-टॉयलेट सब कुछ मौजूद है. दो साल पहले जब यह लॉन्च हुई, तो लोगों में खासी खुशी हुई. पीएम मोदी ने खुद इसे हरी झंडी दिखाई है, जो रेलवे के मेक इन इंडिया विजन का हिस्सा है. अब अपग्रेडमेंट से यह और पॉपुलर हो जाएगी. साउदर्न रेलवे ने तमिलनाडु में रेल नेटवर्क मजबूत किया है, लेकिन क्राउड हमेशा की प्रॉब्लम रहती है. यह बदलाव न सिर्फ लोकल इकोनॉमी को बूस्ट देगा, बल्कि टूरिज्म भी बढ़ाएगा. मदुरै के मंदिर या तिरुनेलवेली के बीच, सफर अब आसान हो गया.

जीएसटी दरों के कम होने से वस्तुएं सस्ती होंगी, आम उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति बढ़ेगी

 सुरेश कुमार खन्ना ने प्रदेश में जीएसटी की दरों में कमी का लाभ सीधे उपभोक्ताओं को मिले, यह जानने मार्केट पहुंचकर दुकानदारों एवं व्यापारियों से मुलाकात की जीएसटी दरों के कम होने से वस्तुएं सस्ती होंगी, आम उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति बढ़ेगी वित्त मंत्री ने आम उपभोक्ताओं को घटायी गयी जी0एस0टी0 दरों का लाभ देने के लिए कारोबारी व व्यापारियों से अपील की  लखनऊ उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री  सुरेश कुमार खन्ना ने प्रदेश में जीएसटी की दरों में कमी का लाभ 22 सितम्बर से सीधे आम जनता को मिले, यह जानने के लिए उन्होंने सोमवार को लखनऊ के अमीनाबाद मार्केट पहुंचकर वहां के दुकानदारों एवं व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कारोबारियों और ग्राहकों से संवाद कर जी0एस0टी0 की नई दरों पर उनकी प्रतिक्रिया जानी। व्यापारियों एवं ग्राहकों में जीएसटी की नई दरों में कमी को लेकर काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को अपनाये, स्वदेशी में संतुष्टि ज्यादा है। सभी व्यापारी स्वदेशी वस्तुओं को बेचने और उपभोग पर अधिक जोर दें। वित्त मंत्री ने कहा कि शारदीय नवरात्रि के पहले दिन प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में जी0एस0टी0 की कम दरों को पूरे देश में लागू कर दी गई हैं। जी0एस0टी0 में यह अब तक का सबसे बड़ा रिफॉर्म है। कई वस्तुओं और सेवाओं में कर की दरों को पांच प्रतिशत या शून्य कर दिया गया है। उन्होंने अपील की कि इसका लाभ आम उपभोक्ताओं को मिले, इसके लिए कारोबारी व व्यापारी डबल इंजन सरकार द्वारा घटायी गयी जी0एस0टी0 दरों का लाभ ग्राहकों को उपलब्ध कराएं। कीमतों में कमी आने से वस्तुओं की बिक्री में वृद्धि होगी, जिसके परिणामस्वरूप कारोबार और बाजार में मजबूती आयेगी। इण्डस्ट्री का पहिया तेजी से घूमेगा और रोजगार बढ़ेगे। इस प्रकार देश एवं प्रदेश की आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। वित्त मंत्री  सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि जी0एस0टी0 सुधार प्रधानमंत्री जी की ओर से देशवासियों को दीपावली का उपहार है। जी0एस0टी0 की घटी दरें रोजगार बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगी। इन दरों के कम होने से वस्तुएं सस्ती होंगी, इससे आम उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति बढ़ेगी। क्रय शक्ति बढ़ने से मांग बढ़ेगी। मांग बढ़ने से खपत में वृद्धि होगी, जिसके परिणामस्वरूप उत्पादन बढ़ेगा और उत्पादन बढ़ने से नए रोजगार सृजित होंगे।  

हाईकोर्ट का फैसला: पति के लिए आपत्तिजनक भाषा और अलगाव की जिद को माना मानसिक अत्याचार

बिलासपुर  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में पत्नी द्वारा पति को ‘पालतू चूहा’ कहने और ससुराल के माता-पिता से अलग रहने की जिद को मानसिक क्रूरता करार दिया है. अदालत ने फैमिली कोर्ट के निर्णय को बरकरार रखते हुए पति को तलाक की मंजूरी दे दी. साथ ही, पत्नी को 5 लाख रुपये का स्थायी गुजारा भत्ता और बेटे के लिए मासिक भत्ता देने का आदेश दिया है. मामला एक दंपती का है, जहां पत्नी ने पति पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे, लेकिन हाईकोर्ट ने पत्नी के व्यवहार को ही क्रूरता माना. कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा, भारतीय संयुक्त परिवार व्यवस्था में पति को माता-पिता से अलग करने की जिद रखना स्पष्ट रूप से मानसिक क्रूरता है. न्यायमूर्ति ने जोर देकर कहा, पारंपरिक परिवार संरचना में ऐसी मांगें वैवाहिक संबंधों को तोड़ने का आधार बन सकती हैं. फैमिली कोर्ट का फैसला सही फैमिली कोर्ट ने पहले ही पति की याचिका पर तलाक मंजूर किया था, लेकिन पत्नी ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी. सुनवाई के दौरान पति ने दावा किया कि पत्नी का अपमानजनक व्यवहार और अलग रहने की जिद ने उनके जीवन को नर्क बना दिया. अदालत ने सबूतों की जांच के बाद फैमिली कोर्ट के फैसले को सही ठहराया. यह फैसला वैवाहिक विवादों में मानसिक क्रूरता की परिभाषा को विस्तार देता है. पीड़ित पतियों को राहत मिलेगी! कानूनी विशेषज्ञों का मानना है हाईकोर्ट के इस फैसले से पतियों को राहत मिलेगी, जो पत्नियों के ऐसे व्यवहार से परेशान हैं. वहीं, इस मामले में पत्नी को गुजारा भत्ता देने का आदेश देकर अदालत ने आर्थिक न्याय भी सुनिश्चित किया. मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद पति ने राहत की सांस ली.