samacharsecretary.com

तालिबान ने दी धमकी: पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त आ गया!

काबुल अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर हैं। पाकिस्तान ने हाल ही में अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक करके सीजफायर का उल्लंघन किया, जिससे तालिबान भड़क गया। इस हमले में दस लोगों की जान चली गई, जिसमें उभरते हुए क्रिकेटर्स भी शामिल थे। पाकिस्तान के इस हमले के बाद तालिबान ने उसे सख्त चेतावनी दी है। शहबाज शरीफ के देश को धमकी देते हुए अफगानिस्तान की इंटीरियर मिनिस्ट्री में डिप्टी मंत्री और तालिबान नेता मौलवी मुहम्मद नबी ओमारी ने कहा कि हमले की कोशिश हुई तो पाकिस्तानी सैनिकों को भारत के बॉर्डर तक खदेड़ दिया जाएगा। पाकिस्तानी सेना को चेतावनी देते ओमारी ने कहा, ''अगर अफगानिस्तान और लोगों ने धार्मिक आदेश से हमलावर घोषित कर दिया तो मैं कसम खाता हूं कि तुम्हें भारतीय बॉर्डर तक भी सुरक्षा नहीं मिलेगी।'' पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ की मुलाकात पर भी उन्होंने निशाना साधा। तालिबानी मंत्री ने कहा कि पाकिस्तानी सेना सबकुछ दूसरों की इच्छा के हिसाब से ही करती है और हाल ही में सबने शहबाज शरीफ को ट्रंप की चापलूसी करते हुए भी देखा ही होगा।'' इस बीच, पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोहा में बातचीत में तुरंत सीजफाययर पर राजी हो गए। हालांकि, यह वक्त ही बताएगा कि पाकिस्तान अपने इस समझौते को कितना मानता है, क्योंकि पिछले दिनों सीजफायर होने के बाद भी उसने अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक की थी। एक हफ्ते से ज्यादा समय से, दक्षिण एशियाई पड़ोसी बॉर्डर पर खूनी झड़पों में लगे हुए हैं, जोकि साल 2021 में तालिबान सरकार की वापसी के बाद से यह उनकी सबसे बुरी लड़ाई है। दोहा में शांति बातचीत के बाद, कतर के विदेश मंत्रालय ने रविवार सुबह कहा कि दोनों पक्ष तुरंत सीजफायर और दोनों देशों के बीच पक्की शांति और स्थिरता को मजबूत करने के लिए सिस्टम बनाने पर राजी हो गए हैं। विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि वे सीजफायर पक्का करने के लिए आने वाले दिनों में फॉलो-अप मीटिंग करने पर भी राजी हुए। पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने कन्फर्म किया कि सीजफायर एग्रीमेंट हो गया है और कहा कि दोनों पक्ष 25 अक्टूबर को इस्तांबुल में फिर मिलेंगे।

भारी कार्रवाई की चेतावनी! दिवाली से पहले मान सरकार ने अधिकारियों को जारी किए आदेश

जालंधर/चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विभिन्न विभागों के वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारियों और प्रशासनिक सचिवों को आगामी त्योहारी सीजन के दौरान राज्य में चल रही धान खरीद प्रक्रिया को सुचारू और निर्बाध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यहां अपने निवास पर आई.ए.एस. अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आई बाढ़ से भारी तबाही के बावजूद पंजाब अब भी राष्ट्रीय अनाज भंडार में 175 लाख मीट्रिक टन धान का योगदान देने की स्थिति में है। निर्बाध और कुशल खरीद प्रबंधों की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पंजाब के किसानों की मेहनत और लगन से उपजा एक-एक दाना खरीदा जाए। भगवंत मान ने बताया कि पंजाब सरकार ने खरीफ विपणन सीजन 2025-26 के दौरान धान की खरीद के लिए 1,822 नियमित खरीद केंद्र अधिसूचित किए हैं। ये सभी अधिसूचित मंडियां खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, पंजाब द्वारा आवंटित की गई हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि शुक्रवार तक राज्य की मंडियों में 38.65 लाख मीट्रिक टन धान की आमद दर्ज की गई, जिसमें से 37.20 लाख मीट्रिक टन धान पहले ही खरीदा जा चुका है। उन्होंने कहा कि खरीद के 72 घंटे के भीतर उठान सुनिश्चित करने संबंधी राज्य सरकार के मानकों का पालन करते हुए 100 प्रतिशत लिफ्टिंग हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि किसानों को खरीदे गए अनाज के लिए कुल 7,472.20 करोड़ रुपए का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। धान के एक-एक दाने की खरीद के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं पूरी खरीद प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य भर में निर्बाध, पारदर्शी और कुशल अनाज खरीद सुनिश्चित करने के लिए अनुकरणीय कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि निम्न स्तर पर सुदृढ़ प्रबंधों के माध्यम से किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा सहित राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 

बाजार में रौनक: राजस्थान में व्यापार 25% बढ़कर 40 हजार करोड़ हुआ

जयपुर जयपुर में इस बार धनतेरस पर रिकॉर्डतोड़ खरीदारी देखने को मिली। वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में जीएसटी में कटौती का सीधा असर बाजार में नजर आया। एक दिन में 5,000 कारें और 40,000 दोपहिया वाहन बिके, जिससे केवल वाहन बाजार में ही करीब 900 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। पिछले साल की तुलना में वाहन बिक्री में 25% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। 10  लाख के सेगमेंट में सबसे ज्यादा कारें बिकीं फाडा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साई गिरिधर के अनुसार, कारों पर 10% जीएसटी में कमी से दबी हुई मांग बाहर आई। खासतौर पर एंट्री सेगमेंट, सब-4 मीटर और मिड साइज SUV की डिमांड अधिक रही। लग्जरी कार सेगमेंट में अपेक्षाकृत धीमी गति रही। बिकने वाली कारों की औसत कीमत करीब 10 लाख रुपए रही। इलेक्ट्रॉनिक्स में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में भी बिक्री में जबरदस्त उछाल देखा गया। राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कालानी ने बताया कि टैक्स में कमी की वजह से बड़े साइज के टेलीविजन, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव और आटा चक्की जैसे उत्पादों की बिक्री में तेजी आई। जयपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स बिक्री का आंकड़ा 100 करोड़ रुपए से ऊपर पहुंचा। 3 हजार से ज्यादा वाहन गणेश मंदिर पूजा के लिए आए जयपुर के बाजारों में धनतेरस पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार-बाइक शोरूम से लेकर ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों तक चहल-पहल बनी रही। मोती डूंगरी मंदिर में करीब 3,000 गाड़ियां पूजन के लिए पहुंचीं। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के अनुसार, इस बार राजस्थान में करीब 40,000 करोड़ और जयपुर में 5,500 करोड़ रुपए का व्यापार हुआ। रियल एस्टेट और ऑटोमोबाइल सेक्टर में खासा उछाल देखा गया।शाम को प्रदेश भर के बाजार रंग-बिरंगी रोशनी से सजाए गए। लोग परिवार के साथ खरीदारी और फेस्टिव माहौल का आनंद लेते नजर आए।  

समोसे के बदले घड़ी! जबलपुर में फूड वेंडर ने UPI फेल होने पर यात्री से कर दी ज़बरदस्ती

जबलपुर  मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक फूड वेंडर ने यूपीआई पेमेंट फेल होने पर यात्री की कॉलर पकड़ ली। इसी दौरान यात्री की ट्रेन छूटने लगी, वह बार-बार वेंडर से छोड़ने के लिए कहता रहा। इस दौरान उसने अपनी घड़ी उताकर भी उसे दे दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए वेंडर से पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर मिली शिकायत के संबंध में रेलवे सुरक्षा बल जबलपुर द्वारा वीडियो में दिख रहे वेंडर को 18 अक्टूबर को रेल सुरक्षा बल पोस्ट बुलाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह 17 अक्टूबर को करीबन 17.30 बजे प्लेटफार्म क्रमांक 5 पर समोसे बेच रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति ने उससे सामान लिया और पेंमेंट ऑनलाइन किया तो पेमेंट नहीं हो रहा था। तभी उसने यात्री की कॉलर पकड़ ली और इसी दौरान ट्रेन भी चल दी। इसी दौरान यात्री ने उसे अपनी घड़ी दे दी थी। वेंडर के अनुसार उसने यात्री को उसकी घड़ी वापस कर दी थी। रेल सुरक्षा बल जबलपुर द्वारा वेंडर के खिलाफ अपराध क्रमांक 4280/2025 धारा 145 रेल अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो तो हुआ एक्शन जबलपुर रेलवे स्टेशन पर समोसा बेच रहे फूड वेंडर से एक यात्री ने समासो लिए थे। जब वह मोबाइल के जरिए यूपीआई पेमेंट करने लगा तो वह पेमेंट नहीं हुआ। इस दौरान यात्री की ट्रेन भी चल पड़ी, तभी समोसा वेंडर ने उसका कॉलर पकड़ लिया और रुपये देने के लिए कहा। वह यात्री की जेब भी टटोलने लगा। इस दौरान यात्री ने अपने हाथ से घड़ी उतारकर उसे दे दी। सोशल मीडिया पर एक्स पर इस घटना की शिकायत प्राप्त होने के बाद डीआरएम ने जांच शुरू करवाई और उसे फूड वेंडर को ढूंढकर पूछताछ की गई। इसमें उसे यात्री के साथ अभद्रता करने की बात स्वीकार कर ली और यह भी दावा किया कि बाद उसने घड़ी लौटा दी थी।

खुशखबरी यात्रियों के लिए: जेवर एयरपोर्ट के लिए शुरू हुई नई ट्रेन सेवा

फरीदाबाद  फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक नमो भारत ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन गुरुग्राम से फरीदाबाद होते हुए जेवर के नोएडा एयरपोर्ट तक संचालित की जाएगी। लेकिन इससे पहले गुरुग्राम से रेवाड़ी के बावल तक परियोजना शुरू की जाएगी। इस परियोजना को लेकर दिवाली के बाद बैठक की जाएगी और 2026 में इसका शिलान्यास होगा। फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित हुडा कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि गुरुग्राम से बावल और फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक नमो भारत ट्रेन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। दिवाली के बाद इस पर अंतिम चर्चा करके इसे फाइनल रूप दिया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव को दो महीने के भीतर केंद्रीय कैबिनेट में भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने पर परियोजना कार्य शुरू हो जाएगा। योजना के अनुसार हर 12 से 14 किलोमीटर के बीच एक स्टेशन बनाया जाएगा। करनाल तक विस्तार मंत्री ने कहा कि फिलहाल दिल्ली के सराय काले खां से उत्तर प्रदेश के मेरठ तक नमो भारत ट्रेन चल रही है, जिसे हरियाणा के करनाल जिले तक विस्तार दिया जाएगा। इसका मार्ग सराय काले खां से होकर गुरुग्राम और बावल तक जाएगा। RRTS (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) एक तेज रफ्तार सेवा है जो दिल्ली-NCR के मुख्य शहरों को जोड़ती है। यह ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलती हैं और यात्रियों को आरामदायक तथा सुरक्षित सफर प्रदान करती हैं।   मेट्रो विस्तार में बदलाव मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि सरकार ने मेट्रो विस्तार के नियमों में बदलाव किया है। अब केवल 25 लाख आबादी के आधार पर मेट्रो विस्तार नहीं होगा, बल्कि फिजिबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार इसे प्राथमिकता दी जाएगी। छोटी दूरी के लिए मेट्रो और लंबी दूरी के लिए नमो भारत ट्रेन को प्राथमिकता दी जाएगी। फरीदाबाद से गुरुग्राम तक मेट्रो योजना लंबे समय से लंबित है, वहीं पलवल तक मेट्रो विस्तार की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार हो रही है। 22 स्टेशन होंगे तय गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक भी नमो भारत ट्रेन और मेट्रो का प्रस्ताव है। गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार से एयरपोर्ट तक 72.2 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा, जिसमें 22 स्टेशन होंगे। मेट्रो और नमो भारत ट्रेन दोनों एक ही ट्रैक पर चलेंगी। इस परियोजना की DPR केंद्र सरकार को भेज दी गई है। इसके अतिरिक्त, दिल्ली के सराय काले खां से बनारस तक जाने वाली हाईस्पीड बुलेट ट्रेन का स्टेशन भी एयरपोर्ट के GTC में बनाया जाएगा। इस प्रस्ताव को DPR में शामिल करने के लिए सहमति हो गई है।  

RJD नेता का आवास पर प्रदर्शन: रोने के साथ कुर्ता फाड़ा, लगाए बड़े आरोप

पटना/ मोतिहारी पूर्वी चंपारण जिले की मधुबन विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जतना दल के पूर्व प्रत्याशी मदन साह का दर्द रविवार को राबड़ी आवास के बाहर फूट पड़ा। उन्होंने पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर अपना कुर्ता फाड़ लिया और फूट-फूटकर रोने लगे। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव पर टिकट बेचने का गंभीर आरोप लगाया। मदन साह का आरोप है कि कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीबी व राज्यसभा सांसद संजय यादव ने मुझसे दो करोड़ सत्तर लाख रुपये की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर मेरा टिकट काट दिया गया। मैं बर्बाद हो गया हूं। बेटा-बेटी की शादी तक टाल दी थी चुनाव के लिए। लालू यादव ने खुद कहा था कि तैयारी करो, पिछली बार कम वोटों से हारे थे। इधर, पार्टी की ओर से इस पूरे मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। मधुबन से लड़े से विधानसभा चुनाव बता दें कि मदन साह 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर मधुबन से चुनाव लड़े थे, जहां उन्हें भारतीय जनता पार्टी के राणा रणधीर सिंह ने मात्र 5,878 वोटों के अंतर से हराया था। उस हार के बाद पार्टी ने उन्हें प्रोत्साहित किया और अगली बार मौका देने का भरोसा दिया था। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान मदन साह पर यह आरोप लगा कि उन्होंने राजद उम्मीदवार की जगह NDA प्रत्याशी को अंदरखाने से मदद की। आरोप है कि उनकी भूमिका के चलते ही जदयू की लवली आनंद ने राजद उम्मीदवार ऋतु जयसवाल को करीब 30,000 वोटों से हरा दिया। इसी वजह से पार्टी नेतृत्व उनसे नाराज चल रहा था।

सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल: मुस्लिम युवाओं ने प्रेमानंद जी महाराज के लिए दरगाह में मांगी दुआ

हरिद्वार  वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर दुआ का दौर जारी है। जहां एक तरफ हिंदू समुदाय के लोग मंदिरों में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कलियर में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी उनके चित्र को हाथों में लेकर दरगाह साबिर पाक में चादर व फूल पेश कर प्रेमानंद महाराज की लंबी आयु और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी है। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की कई दिन से स्वास्थ्य ठीक न होने से देशभर में भक्त काफी मायूस और परेशान हैं। उनकी सेहत के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं। दुआओं का असर है कि संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इसी को लेकर कलियर में भी मुस्लिम समाज के लोग ने भी प्रेमानंद महाराज के दीर्घायु और जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे है। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने हाथों में संत प्रेमानंद महाराज की तस्वीर लकर दरगाह साबिर पाक ने चादर और फूल पेश कर हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी। इस दौरान सिंगर राजा तुर्क, शफीक साबरी, इस्तेखार साबरी आदि शामिल रहे। संत प्रेमानंद की सेहत पर चिंता में भक्त प्रेमानंद महाराज की सेहत पिछले कई दिनों से कमजोर चल रही है। उन्हें पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज नामक गंभीर किडनी की बीमारी है, जिसके कारण उन्हें नियमित डायलिसिस करानी पड़ती है। 2006 में पेट दर्द के बाद यह बीमारी सामने आई थी। हाल ही में उनकी तबीयत खराब होने के कारण उनकी तीर्थयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। वे अब वृंदावन में भक्तों से मिलने लगे हैं और स्वास्थ्य सुधार की दिशा में हैं।

पूर्व सांसद के कथित हिंसक बयान पर राजनीति गर्माई — मानवाधिकार संगठनों ने मांगा स्पष्टीकरण

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से पूर्व सांसद और भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने ‘लव जिहाद’ को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। साध्वी प्रज्ञा ने एक कार्यक्रम में कहा “हमारी लड़की अगर हमारा कहना नहीं मानती, अगर लड़की किसी विधर्मी के यहां जाने का प्रयास करती है तो उसकी टांगे तोड़ने में कसर मत छोड़ना।” उन्होंने आगे कहा कि “जो संस्कारों को नहीं मानती हैं, जो बातों से नहीं मानती, उसे प्रताड़ना भी देनी पड़ती है। अपनी संतान है, उसे मारना पड़े तो पीछे मत हटना।” प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा कि, 'जो संस्कारों को नहीं मानती हैं। बातों से नहीं मानती तो उसे प्रताड़ना भी देनी पड़ती है। अपनी संतान है उसे मारना पड़े तो पीछे मत हटना। अब साध्वी का यही बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बयान के बाद छिड़ी सामाजिक बहस साध्वी प्रज्ञा यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे ये भी कहा कि, 'माता-पिता का लक्ष्य बेटी के भले के लिए होता है और उसे सही मार्ग पर लाने के लिए परिवार को हर संभव प्रयास करना चाहिए। साध्वी के इस बयान ने एकबार फिर सामाजिक बहस छेड़ दी है। कई लोग इसे महिला अधिकारों और कानून की अवहेलना मान रहे हैं, जबकि उनकी बातों के समर्थक इसे संस्कारों की रक्षा के रूप में देख रहे हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कई यूजर्स ने इसे महिला अधिकारों और कानून की अवहेलना बताया है, जबकि उनके समर्थक इसे “संस्कारों की रक्षा” के रूप में देख रहे हैं। साध्वी प्रज्ञा ने अपने बयान को परिवार और संस्कृति के हित में बताते हुए कहा कि “माता-पिता का लक्ष्य बेटी के भले के लिए होता है और उसे सही मार्ग पर लाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।”

झांसी से वापसी का मन बना चुकीं उमा भारती, 2029 में चुनाव लड़ने की तैयारी

ललितपुर  भारतीय जनता पार्टी (BJP) की फायरब्रांड नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उमा भारती (UMA BHARTI) ने कहा है कि यदि पार्टी अनुमति देती है तो वे 'अगला लोकसभा चुनाव झांसी लोकसभा सीट' से लड़ेंगी। उमा ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी अपनी इच्छा जाहिर कर दी है। उत्तर प्रदेश के 'ललितपुर दौरे' के समय मीडिया से बातचीत में भी उमा भारती ने कहा, “अगर पार्टी कहेगी तो मैं चुनाव जरूर लड़ूंगी, लेकिन मैं सिर्फ झांसी से ही चुनाव लड़ूंगी।” उमा ने कहा कि उनका बुंदेलखंड क्षेत्र से उनका गहरा जुड़ाव है, और वे चाहेंगी कि आने वाले लोकसभा चुनाव में बुंदेलखंड की जनता एक बार फिर उन्हें लोकसभा तक पहुंचाएं। उमा भारती का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। राजनीतिक विश्लेषक इसे '2029 लोकसभा चुनाव की शुरुआती गहमागहमी' के रूप में देख रहे हैं। पहले भी रही सुर्खियों इससे पहले, भाजपा नेता (BJP) उमा भारती पहले भी कई बार चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। अगस्त 2025 में उन्होंने कहा था कि वे अभी 65 वर्ष की नहीं हुई हैं और सही समय आने पर चुनाव लड़ेंगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि “फिलहाल चुनाव लड़ना मेरे लिए एक बाधा हो सकता है।” सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उमा भारती ने लिखा है कि यदि पार्टी का आदेश मिलेगा तो वे झांसी से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने अपने बयान को भाजपा को भी टैग किया है। झांसी से सांसद बनी थीं उमा इस बयान से एक बार फिर बुंदेलखंड की राजनीति में हलचल मच गई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि पार्टी नेतृत्व उनके बयान को किस रूप में देखता है। 2014 के लोकसभा चुनाव में उमा भारती झांसी से ही सांसद चुनी गई थी। झांसी के लोकसभा चुनाव में कुल 17 बार में से 9 बार कांग्रेस का कब्जा रहा। 6 बार भाजपा जीत सकी। एक बार लोकदल को जीत मिली थी।

सुरक्षा अलर्ट: पंजाब का यह जिला कर दिया गया सील, हर कोने में पुलिस मुस्तैद

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के सीनियर अफसर दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर पुरी तरह से एक्टिव नजर आए। आज पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में महानगर सील करके बडे स्तर पर चैकिंग अभियान चलाया गया। डी.सी.पी. आप्ररेशन नरेश डोगरा, ए.डी.सी.पी. आप्ररेशन विनीत हटावत, ए.डी.सी.पी. भरत मसीह, ए.सी.पी. सैंट्रल अमनदीप सिंह, ए.सी.पी. स्पैशल ब्रांच पंकज शर्मा, एस.एच.ओ. रामामंडी मजिंद्र सिंह ने महानगर में स्पैशल चैकिंग के दौरान कई वाहनों की चैकिंग कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में वाहनों की चैकिंग तक करवाई। डी.सी.पी. नरेश डोगरा ने बताया कि पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के आदेशों के चलते कमिश्नरेट पुलिस अर्लट होकर काम कर रही है। इसके अलावा भगवान वाल्मीकि चौक के पास ही अवैध तरीके से कई अस्थाई कब्जे जिनके कारण ट्रैफिक जाम होता था, जिसे डी.सी.पी. नरेश डोगरा के कहने पर थाना 4 की पुलिस ने तुरंत हटावा दिया, ताकि जनता ट्रैफिक जाम के कारण परेशान न होने पड़े। डी.सी.पी नरेश डोगरा ने कहा कि किसी भी सूरत पर सड़कों पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि दीवाली उत्सव के माहौल को देखते हुए पुलिस ने बाजारों में हर स्तर पर सुरक्षा सख्त कर दी है। पूरे महानगर में सुरक्षा चौकसी बढ़ाई है ताकि लोग निश्चित होकर त्यौहारों का आनंद ले सकें। पुलिस के मुताबिक, त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 24 घंटे गश्त की व्यवस्था की है। वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर एसीपी, इंस्पेक्टर और बीट स्टाफ तक सभी को सड़कों पर तैनात किया गया है। इन गश्ती दलों के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवान भी मौजूद रहेंगे।