samacharsecretary.com

आज का राशिफल (23 अक्टूबर): मकर राशि वालों को खुशखबरी, बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन?

मेष आज के दिन आपके लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है। लव, करियर और धन के मामले में कई मौके मिल सकते हैं। इन बदलावों को पॉजिटिव नजरिए के साथ अपनाएं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वृषभ आज का दिन इमोशनल साबित हो सकता है। आपको कई महत्वपूर्ण डिसीजन लेने पड़ सकते हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाएं। खुले दिमाग से बदलावों को अपनाएं। मिथुन आज के दिन लाइफ में बैलेंस व खुद की देखभाल को प्राथमिकता दें। विकास और सफलता के अवसरों का लाभ उठाएं। खुद पर भरोसा रखें और आप किसी भी चैलेंज का आसानी से सामना कर लेंगे। कर्क आज के दिन नए अवसरों और बदलावों के लिए तैयार रहें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाना चाहिए। करियर ग्रोथ, इमोशनल अंडरस्टैंडिंग व फाइनेंशियल स्टेबिलिटी पर फोकस करें। सिंह आज के दिन अवसरों और चुनौतियों को आसानी से पार करने के लिए अपनी सेहत को प्राथमिकता दें। दिन अवसरों से भरपूर रहने वाला है। प्रेम और करियर का क्षेत्र फलते-फूलते हैं। कन्या आज के दिन लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। अगर आप चाहते हैं कि चीजें आपके अनुसार चलती रहें, तो दूसरों की बात सुनने के बजाय वही करें, जो आपका दिल कहे। नई नौकरी में ढलने के लिए कुछ जातकों को ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। तुला आज के दिन पैसों के मामले में अनुशासन जरूरी है। अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखें। नई शुरुआत को अपनाएं। किसी फंक्शन का आनंद ले सकते हैं। पिछले निवेश से कुछ लोगों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वृश्चिक आज के दिन कामकाज के मामले में कुछ समस्याओं पर आपको तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आपकी लव लाइफ नॉर्मल रहेगी। करियर के मामले में आपको अपना काम सही तरीके से करने में कोई समस्या नहीं होगी। धनु आज के दिन आपका पार्टनर आपके द्वारा उनके लिए किए गए सभी अच्छे कामों की तारीफ करने के मूड में रहेगा। सस्ते दाम पर कुछ जातक संपत्ति खरीद सकते हैं। ऑफिस का काम आप पर भारी पड़ सकता है। मकर आज के दिन को रोमांचक बनाने के लिए कुछ जातक ट्रिप प्लान कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। इसलिए अपना ध्यान पढ़ाई पर रखें। अगर ऑफिस का कोई प्रोजेक्ट रुका हुआ है तो अब उसे पूरा करने का समय आ गया है। कुंभ आज के दिन रुका हुआ पैसा मिल सकता है। जॉब कर रहे कुछ लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा। प्रेमी के साथ रोमांचक समय बिताने की संभावना है। मीन आज के दिन धन के मामले में आपको किसी पर भी भरोसा नहीं करने की सलह दी जाती है। करियर की पॉलिटिक्स आपको अपना ध्यान केंद्रित करने पर मजबूर कर सकती है।

सचिन मित्तल बने जयपुर पुलिस कमिश्नर, 34 IPS अधिकारियों का हुआ बड़ा ट्रांसफर

जयपुर राजस्थान में 34 IPS के तबादले किए गए. 5 IPS को अतिरिक्त चार्ज दिया गया.  जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ का तबादला हुआ. बीजू जॉर्ज जोसफ को ADG कार्मिक लगाया. IPS सचिन मित्तल जयपुर पुलिस कमिश्नर बने. IPS बीजू जॉर्ज जोसफ को ADG कार्मिक लगाया. IPS दिनेश MN को ADG AGTF & ANTF लगाया. IPS आनंद श्रीवास्तव DG स्पेशल ऑपरेशन लगाया.  IPS अनिल पालीवाल को DG ट्रेनिंग और ट्रैफिक लगाया. IPS गोविंद गुप्ता को DG ACB लगाया. IPS अशोक राठौड़ को DG जेल लगाया. IPS प्रशाखा माथुर को ADG आयोजना लगाया. IPS राहुल प्रकाश को विशेष ऑपरेशन आयुक्त जयपुर लगाया. IPS एस सैंगाथिर को ADG सतर्कता लगाया. IPS संजय अग्रवाल को DG लॉ एंड ऑर्डर लगाया. कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए. 34 IPS के तबादले:  -5 IPS को अतिरिक्त चार्ज  -जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ का हुआ तबादला  -बीजू जॉर्ज जोसफ को लगाया  ADG कार्मिक 

सोन पापड़ी विवाद: दिवाली पर गुस्साए कर्मचारियों ने फैक्ट्री में ही किया हंगामा

चंडीगढ़  दिवाली के मौके पर मिलने वाले बोनस का इंतजार कर्मचारी पूरे साल करते हैं। ऐसे में जब हाल ही में जब एक कंपनी के कर्मचारियों को मन माफिक बोनस नहीं मिला, तो उन्होंने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां कंपनी की ओर से दिवाली के मौके पर सोन पापड़ी मिलने पर कर्मचारी बुरी तरह भड़क गए। कर्मचारियों ने विरोध जताने के लिए सोन पापड़ी के सारे डब्बे के फैक्ट्री के गेट पर फेंक डाले। कथित तौर पर यह वीडियो हरियाणा के सोनीपत की एक फैक्ट्री का है। वायरल क्लिप में कई कर्मचारियों को फैक्ट्री के गेट के बाहर सोन पापड़ी के डिब्बे फेंकते हुए देखा जा सकता है। लाइव हिन्दुस्तान वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस क्लिप में एक स्थानीय समाचार चैनल पर प्रसारित की जा रही एक रिपोर्ट में एंकर ने बताया कि वर्कर्स को दिवाली पर बोनस देने का वादा किया गया था। हालांकि दिवाली से कुछ दिन पहले, उन्हें नकद बोनस या गिफ्ट वाउचर की जगह उन्हें सोन पापड़ी के डिब्बे थमा दिए गए, जिससे कर्मचारियों का गुस्सा फुट पड़ा। वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। जहां कुछ लोगों ने कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति जताई है, वहीं कुछ लोग खाने की बर्बादी और अपमान के के लिए उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “एक ही दिन होता है जब कर्मचारी उपहार का इंतजार करते हैं। ऐसी चिंदीचोरी नहीं करनी चाहिए।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “शर्म आनी चाहिए ऐसे मालिकों को क्योंकि वर्कर पूरे साल जीते तोड़ मेहनत करके काम करके देता है और दिवाली पर उम्मीद करता है एक अच्छी सी गिफ्ट जरूर देगा।” कुछ लोग तो बोनस देने के लिए कानून बनाने की मांग भी करने लगे। हालांकि कुछ लोगों ने कर्मचारियों के बर्ताव का कड़ा विरोध किया। एक यूजर ने लिखा, “दुखद! ऐसा रवैया नहीं होना चाहिए। यह सिर्फ एक दिखावा है, दिवाली पर कुछ पाने का हक नहीं। जो भी उपहार मिले उसे विनम्रता से स्वीकार करना चाहिए। अगर बोनस देना हो तो उस पर औपचारिक रूप से चर्चा की जा सकती है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “काम करने के बदले वेतन दिया जाता है। बोनस बंधन नहीं है, ये खुशी बांटने की बात है। जरुरी नहीं कि बोनस में पैसे ही दिया जाए। चलाकर देखिये पता चलेगा कितना मुश्किल है, सभी कंपनियां करोड़ो अरबों नहीं कमाती। १४ साल में मुझे कभी एक रुपया बोनस नहीं मिला,मुझे कोई शिकायत भी नहीं थी।”

कैंसर का अनदेखा कारण: शराब – हार्वर्ड के एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों मॉडरेट ड्रिंकिंग भी सुरक्षित नहीं

नई दिल्ली  शराब पीने वाले अक्सर पीने का बहाना खोजते हैं। इतना ही नहीं उन्हें समझाना भी मुश्किल होता है। पीने वाले अक्सर यह लॉजिक देते हैं कि वह थोड़ी पीते हैं या ओकेजनल ड्रिंकर हैं। अब हार्वर्ड ट्रेन्ड गैस्ट्रोइंटेरोलॉजिस्ट ने बताया है कि शराब पीने का शरीर पर क्या असर होता है। उन्होंने बताया कि रोजाना शराब पीने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी तक हो सकती है। महीने में एक बार पीने वालों पर खतरा हार्वर्ड और एम्स ट्रेंड गेस्ट्रो डॉक्टर सौरभ सेठी अपने इंस्टाग्राम पर लोगों को अवेयर करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि शराब पीने के कैसे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है, जो लोक कभी-कभी पीते हैं उनको भी। डॉक्टर ने बताया, जो लोग महीने में एक बार पीते हैं उनकी नींद की क्वॉलिटी खराब हो जाएगी। डिहाइड्रेशन होगा। वीकली पीने वालों पर असर हफ्ते में एक बार पीने से लीवर में दिक्कतें शुरू हो जाएंगी। नींद की क्वॉलिटी खराब हो जाएगी। जबरदस्त डिहाइड्रेशन होगा। हफ्ते में तीन-चार बार हफ्ते में तीन से चार बार पीने से स्ट्रेस हॉरमोन कॉर्टिसॉल बढ़ेगा। इंसुलिन रेजिस्टेंस के लक्षण बढ़ेंगे यानी डायबिटीज का खतरा बढ़ जाएगा। मेटाबॉलिजम धीमा पड़ेगा यानी पेट निकलेगा। चर्बी और मोटापा बढ़ने लगेगा और मेटाबॉलिजम से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाएंगी। रोजाना पीने वालों पर असर रोजाना पीने वालों का लीवर डैमज होगा। यहां तक कि लीवर फेल भी हो सकता है। मेटाबॉलिजम पूरी तरह से बिगड़ जाएगा। लीवर, पैंक्रिआज और ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना बढ़ जाएगी। एक बूंद से ही शुरू होता खतरा लैंसेट पब्लिक हेल्थ में WHO की रिपोर्ट में भी पहले यह बात छप चुकी है कि शराब की कोई भी मात्रा सेफ नहीं होती। आप कम मात्रा में पिएं या लंबे गैप पर यह आपके शरीर पर खराब असर डालती है। एल्कोहल कितना भी महंगा या कितने भी अमाउंट में हो यह कैंसर का खतरा बढ़ाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि शराब की एक बूंद से खतरा शुरू हो जाता है। जितनी ज्यादा मात्रा होगी खतरा उतना बढ़ जाएगा। कई तरह के कैंसर के अलावा शराब पीने से डायबिटीज और हार्ट अटैक का रिस्क भी बढ़ जाता है।

अलीराजपुर कलेक्टर के सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़ा हमला, हैकरों ने मांगे पैसे

अलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर का सोशल मीडिया अकाउंट किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया है। इस गंभीर घटना की जानकारी स्वयं कलेक्टर ने सार्वजनिक रूप से साझा करते हुए आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि उनके नाम से सोशल मीडिया पर संदेश या काल के माध्यम से आर्थिक मदद की मांग की जा रही है, जो कि पूर्णतः फर्जी और अवैधानिक है। इस पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ जब मंगलवार की शाम लगभग सवा सात बजे जिला सूचना विज्ञान केंद्र के तूफानसिंह को कलेक्टर के नाम से एक संदिग्ध मैसेज प्राप्त हुआ। संदेश की भाषा और मांग को देखकर उन्होंने बिना देर किए इसकी सूचना कलेक्टर नीतू माथुर को दी। तत्पश्चात कलेक्टर ने तुरंत साइबर सेल को पूरे मामले से अवगत कराया, जहां से जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।   इस तरह के संदेशों से रहें सावधान हैकर्स द्वारा भेजे जा रहे संदेशों में किसी निजी और आपातकालीन परिस्थिति का हवाला देते हुए एक ग्राहक के खाते में तत्काल पैसे भेजने की अपील की जा रही है। संदेश में लिखा जा रहा है कि मुझे एक जरूरी काम के लिए आपकी मदद चाहिए। मैं मीटिंग में हूं, ऑनलाइन बैंकिंग काम नहीं कर रही। कृपया एक ग्राहक के खाते में थोड़ी राशि ट्रांसफर कर दें, शाम तक लौटा दूंगा। यह संदेश पूरी तरह भ्रामक और धोखाधड़ी का हिस्सा है। आमजन से अपील की गई है कि वे इस प्रकार के किसी भी संदेश, काल या अनुरोध पर विश्वास न करें और न ही किसी प्रकार का आर्थिक लेनदेन करें। पहले भी हो चुका है ऐसा मामला गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब अलीराजपुर में इस प्रकार की साइबर धोखाधड़ी हुई हो। पूर्व में तत्कालीन कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर का भी सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ था और उसी तरह के संदेशों के माध्यम से लोगों से पैसे मांगे गए थे। कलेक्टर नीतू माथुर ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि, मेरे नाम से किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता की मांग की जा रही हो, तो कृपया उसे नजरअंदाज करें। यह एक गंभीर साइबर अपराध है और इसकी जांच की जा रही है। सभी से निवेदन है कि ऐसे किसी भी काल या मैसेज पर विश्वास न करें और न ही किसी प्रकार का आर्थिक सहयोग करें।   प्रशासन और पुलिस सतर्क जिला प्रशासन और पुलिस विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर अपराधियों की तलाश में जुट गया है। संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है और आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की संदेहास्पद गतिविधि की तत्काल सूचना प्रशासन या पुलिस को दें।

APEC से पहले North Korea ने दागी बैलिस्टिक मिसाइलें, ट्रंप दौरे पर सस्पेंस बढ़ा

नॉर्थ कोरिया दक्षिण कोरिया में इस माह के अंत में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन आयोजित होने वाला है। इस सम्मेलन में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 21 प्रमुख देशों के नेता हिस्सा लेंगे। सम्मेलन से ठीक पहले उत्तर कोरिया ने बुधवार को कई शॉर्ट-रेंज की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। वहीं, एक्सपर्ट का कहना है कि दक्षिण कोरिया द्वारा एपेक शिखर सम्मेलन की मेजबानी की तैयारियों के दौरान ऐसे हमले और बढ़ सकते हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, यह परीक्षण चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वैश्विक नेताओं के ग्योंगजू में एपेक सम्मेलन के लिए इकट्ठा होने से महज एक सप्ताह पहले किया गया। दक्षिण कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार, दक्षिण कोरियाई सेना ने पूर्वी सागर (जापान सागर के नाम से भी जाना जाता है) की ओर दागी गईं कई मिसाइलों का पता लगाया, जो शायद छोटी दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइलें हैं। बाद में सेना ने पुष्टि की कि ये मिसाइलें लगभग 350 किलोमीटर (217 मील) की दूरी तय कर अंतर्देशीय क्षेत्र में गिरीं, जिससे शुरुआती अनुमानों को खारिज कर दिया गया कि वे समुद्री इलाके में पड़ी होंगी। अल जजीरा के अनुसार, दक्षिण कोरिया के संयुक्त स्टाफ चीफ्स ने कहा कि हमारी सेना ने संभावित आगे के प्रक्षेपणों की आशंका को ध्यान में रखते हुए निगरानी बढ़ा दी है और अमेरिका तथा जापान के साथ खुफिया जानकारी साझा करते हुए पूरी सतर्कता बरत रही है। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने मई माह में 8 और 22 तारीख को पूर्वी सागर की ओर लघु दूरी वाली बैलिस्टिक तथा क्रूज मिसाइलें दागी थीं। यह प्रक्षेपण दक्षिण कोरिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ली जे म्युंग के कार्यकाल का पहले था, जिन्होंने जून में पद संभाला था। इस माह की शुरुआत में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने प्योंगयांग में एक भव्य सैन्य परेड के दौरान नई ह्वासोंग-20 लंबी दूरी वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का खुलासा किया, जिसे देश की 'सबसे शक्तिशाली' मिसाइल बताया गया। इस परेड में प्रमुख चीनी, रूसी और अन्य नेता भी मौजूद थे। यह परेड उत्तर कोरिया की सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी की स्थापना की 80वीं वर्षगांठ पर हुई थी। प्योंगयांग ने वैश्विक प्रतिबंधों को बार-बार चुनौती दी है और दावा किया है कि अमेरिका तथा दक्षिण कोरिया के संभावित खतरों से रक्षा के लिए हथियार कार्यक्रम जरूरी है। वहीं ट्रंप ( अपने पिछले कार्यकाल में किम से मुलाकात की थी) ने हाल ही में इस वर्ष उत्तर कोरियाई नेता से दोबारा मिलने की उम्मीद जताई है। प्योंगयांग ने संकेत दिया है कि किम ट्रंप के साथ भावी वार्ता के लिए तैयार हैं, लेकिन साथ ही जोर दिया है कि उत्तर कोरिया कभी भी अपने परमाणु हथियारों को छोड़ने पर राजी नहीं होगा।

हरियाणा के नए जिलों का गठन तय करने वाली अहम तारीख सामने आई, जानें पूरी डिटेल

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार प्रदेश में प्रशासनिक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बड़े फैसले की तैयारी में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार को 11 नए जिलों, 14 नए उपमंडलों, 4 नई तहसीलों और 27 उप-तहसीलों के गठन से संबंधित प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यह सभी प्रस्ताव प्रशासनिक पुनर्गठन उप-समिति की 5वीं बैठक में प्रस्तुत किए गए। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की, जिसमें शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा बतौर सदस्य शामिल हुए। बैठक में राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा और विशेष सचिव कमलेश कुमार भादू भी उपस्थित रहे। प्रस्तावित नए जिले:     असंध (जिला करनाल)     नारायणगढ़ (जिला अंबाला)     मानेसर (जिला गुरुग्राम)     पटौदी (जिला गुरुग्राम)     पिहोवा (जिला कैथल)     हांसी (जिला हिसार)     बरवाला (जिला हिसार)     सफीदों (जिला जींद)     गोहाना (जिला सोनीपत)     डबवाली (जिला सिरसा) गौरतलब है कि डबवाली और हांसी को पहले ही पुलिस जिला घोषित किया जा चुका है।   प्रस्ताव की संवेदनशील समय-सीमा राज्य सरकार को इन प्रस्तावों पर निर्णय 31 दिसंबर 2025 से पहले लेना होगा। भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनगणना से पूर्व किसी भी प्रशासनिक सीमा में बदलाव की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है। यदि इस समय-सीमा में निर्णय नहीं लिया गया, तो फिर अगला अवसर जून 2027 के बाद ही मिल सकेगा, जब अगली जनगणना प्रक्रिया पूरी होगी। नए जिले बनाने के मानदंड: गांवों की संख्या: 125 से 200 जनसंख्या: 4 लाख से अधिक क्षेत्रफल: 80,000 हेक्टेयर से अधिक इन्हीं मानकों के आधार पर उपमंडल, तहसील और उप-तहसील के गठन के लिए भी मापदंड तय किए गए हैं। अगला कदम: मुख्यमंत्री की मंजूरी बैठक में लिए गए सभी प्रस्ताव अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुमोदन के लिए भेजे जाएंगे। यदि मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलती है, तो हरियाणा में जल्द ही बड़े प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा मिलेगी अतिरिक्त राशि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि समाज और सरकार के सहयोग से प्रदेश की गौ-शालाओं को गौ-मंदिर के रूप में विकसित किया जायेगा। गौ-शालाओं में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। गौ-शालाओं के विकास और उनके स्वावलंबन के लिये हर संभव मदद दी जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को भी प्रोत्साहित किया जायेगा। प्राकृतिक रूप से तैयार उपज पर किसानों को समर्थन मूल्य के साथ ही अतिरिक्त राशि भी प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में गौ-शालाओं का संचालन नगरीय निकायों द्वारा सुव्यवस्थित रूप से किया जायेगा। प्रदेश में खुले में विचरण करने वाली निराश्रित गायों को पिंजरे में नहीं बल्कि गौ-शालाओं में सुरक्षित रूप से रखने के प्रबंध कर उनकी बेहतर देखभाल की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को इंदौर जिले के हातोद तहसील के खजूरिया में नगर निगम इंदौर द्वारा स्थापित रेशम केन्द्र गौशाला में आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोवर्धन पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गाय का दूध अमृत है। उसमें सबसे अधिक पोषक तत्व होते हैं। गाय के दूध के सेवन से बीमारियां दूर होती हैं और व्यक्ति स्वयं को स्वस्थ और आनंदित पाता है। गौ-माता दोहरा पोषण करती है। वह अपने बछड़े के पालन के साथ-साथ मानव जाति का भी पोषण करती हैं हर युग में हर आश्रम में गौ-माता पाली जाती थी और जगह-जगह गौ-पालन होता था। परम्परागत रूप से घरों में पहली रोटी गाय के लिये बनाई जाती है। बालिका महक को किया सम्मानित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम स्थल पर निर्मित किये गए गोवर्धन पर्वत की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने गोवर्धन पर्वत की साज-सज्जा कर आकर्षक स्वरूप देने वाली बालिका महक शर्मा को सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप उसे 5 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी। साथ ही उन्होंने बालिका को 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। गौ-शाला के अखाड़े का किया अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-शाला में बने अखाड़े का अवलोकन किया। उन्होंने अखाड़े में कुश्ती देखी और पहलवानों का हौसला बढ़ाया और उनके साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अखाड़ों से हमारे पहलवान कृष्ण और बलराम जैसे बनेंगे। आधुनिक दौर में मेट पर कुश्तियां भी हो रही हैं, इस अखाड़े में भी मेट की व्यवस्था की जायेगी। नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि गौ-शालाओं के विकास के लिये सभी जनप्रतिनिधि भी आर्थिक सहयोग दें। उन्होंने कहा कि गौ-माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। गौ-माता की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। हम अपने बच्चों का जन्मदिन केक काटने की बजाय गौ-शालाओं की सेवा करके मनायें। उन्होंने कहा कि गोबर और गोमूत्र से गौ-शालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किये जाने की जरूरत है। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि राज्य शासन द्वारा पहले प्रति गाय के पोषण के लिये जो राशि प्रदान की जाती थी अब उसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। इससे गौ-पालन और गौ-संवर्धन दोनों बढ़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि गौ-माता हमारी संस्कृति का प्रतीक है। रेशम केन्द्र की गौशाला को आदर्श गौशाला के रूप में स्थापित किया जायेगा। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि नगर निगम गौ-शाला को बढ़ाने के लिये सतत प्रयासरत है। पहले यहां पर मात्र 630 गाय थी जो आज बढ़कर 2300 से अधिक हो गई है। इस सेवा कार्य में जनता की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि गौ-शाला में नवनिर्मित हॉस्पिटल में आईसीयू सेंटर बनाया गया है, जहां बीमार गाय का ठीक से उपचार किया जाता है। स्वामी अच्युतानंद जी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गौवंश के प्रति बढ़ते प्रेम की वजह से आज प्रदेश में उज्जैन सहित ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर आदि गौ-शालाओं में जनभागीदारी के माध्यम से हजारों गायों का पालन हो रहा है। रेशम केन्द्र गौ-शाला में बाहरी प्रदेशों से आई गायों का बेहतर तरीके से पोषण किया जा रहा है। गौ-शाला में गोवंश से प्रतिदिन सौ से ड़ेढ सौ लीटर दूध उत्पादित हो रहा है। गोबर से निर्मित स्वदेशी दीयों के प्रकल्प की सराहना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम स्थल पर गोबर से स्वदेशी दीये बनाने के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस प्रकल्प की सराहना की। उल्लेखनीय है कि गाय के गोबर से बने स्वदेशी दीयों को दीपावली पर्व पर इंदौरवासियों का व्यापक समर्थन मिला। इस पहल के अंतर्गत लगभग दो लाख दीयों का विक्रय किया गया, जिससे स्थानीय स्वावलंबन को प्रोत्साहन मिला है। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, सांसद श्री शंकर लालवानी और सुश्री कविता पाटीदार, विधायक श्री मधु वर्मा, श्री रमेश मेंदोला, श्री गोलू शुक्ला, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना सतीश मालवीय, श्री चिंटू वर्मा, श्री श्रवण चावड़ा, श्री सुमित मिश्र, स्वामी अच्युतानंद जी महाराज आदि मौजूद थे।  

सुनील गावस्कर ने कहा यह, विराट और रोहित की बल्लेबाजी से होगा कुछ बड़ा!

नई दिल्ली  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही फ्लॉप हुए थे। दोनों करीब 8 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते नजर आए थे और फैंस को उनसे काफी उम्मीदें थीं। पर्थ वनडे में दोनों की नाकामी के बाद उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के भविष्य को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। वजह ये है कि दोनों टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को सिर्फ ओडीआई तक सीमित रखे हैं। इस बीच महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर कहा है कि पर्थ में दोनों के फ्लॉप शो पर बहुत ज्यादा जोर नहीं दिया जाना चाहिए। गावस्कर ने कहा, ‘वे संभवतः ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा उछाल वाली पिच पर खेल रहे थे। यह बहुत आसान नहीं था खासकर उन खिलाड़ियों के लिए जो महीनों से इंटरनेशनल क्रिकेट न खेले हों। यह शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के लिए भी चुनौतीपूर्ण था जो नियमित तौर पर खेल रहे हैं।’ गावस्कर ने भविष्यवाणी की कि अगर बाकी दो मैचों में रोहित शर्मा और विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाएं तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘इंडिया अब भी बहुत अच्छी, बहुत ही अच्छी टीम है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। अगर अगले दो मैचों में रोहित और कोहली बड़े स्कोर बनाते हैं तो हैरान मत होना। वे जितना ज्यादा खेलेंगे, जितना ज्यादा नेट पर समय बिताएंगे, जितना ज्यादा अभ्यास करेंगे…वे उतनी ही जल्दी लय हासिल करेंगे। एक बार जब वे रन बनाना शुरू कर देंगे, इंडिया 300, 300 प्लस बनाने लगेगी।’ ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पहले वनडे में भारत को 7 विकेट से हराया था। बारिश से प्रभावित मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों कोई छाप नहीं छोड़ पाए थे। रोहित तो खाता खोल लिए थे लेकिन कोहली तो खाता तक नहीं खोल पाए थे। हिटमैन ने 14 गेंदों में 8 रन बनाए थे और किंग कोहली 8 गेंदों का सामना करके शून्य पर आउट हुए थे।  

गोवर्धन और गौवंश पूजा हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक : मंत्री वर्मा

ग्राम लसूड़िया कांगर में गोवर्धन पूजन में हुए शामिल भोपाल राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा है कि गोवर्धन और गौवंश की पूजा हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। गौ-संरक्षण संस्कृति, आस्था और अर्थव्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया है और इसके लिए पशुपालन और जन-भागीदारी आवश्यक है। किसानों की आय दोगुनी करने में पशुपालन की महत्वपूर्ण भूमिका है। राजस्व मंत्री श्री वर्मा सीहोर जिले के ग्राम लसूड़िया कांगर में आयोजित गोवर्धन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए और विधि-विधान से गोवर्धन की पूजा कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि गोवर्धन पूजा के आयोजन ने न केवल धार्मिक परंपरा को सहेजने का कार्य किया है बल्कि समाज में पर्यावरण एवं पशुधन संरक्षण की दिशा में जन चेतना का भी सशक्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा फसल कटने और नई फसल की शुरूआत का समय है। इस घड़ी को उत्साह और उल्लास के साथ मनाने से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है।