samacharsecretary.com

उप मुख्यमंत्री शुक्ल करेंगे एक फॉरेस्ट ऑफिसर की डायरी का विमोचन

भोपाल  उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल सोमवार को सायं 4 बजे बहुउद्देशीय हॉल, फॉरेस्ट रेस्ट हाउस, चार इमली भोपाल में सेवानिवृत्त आईएफएस श्री एस.आर. रावत के अपने 37 वर्षों के सेवाकाल के जंगलों के खट्टे-मीठे संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक "एक फॉरेस्ट ऑफिसर की डायरी'' का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर वन राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही.एन. अम्बाड़े और वन अधिकारी उपस्थित रहेंगे। भारतीय वन सेवा मध्यप्रदेश के सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री एस.आर. रावत के 37 वर्षों के सेवाकाल का यह संस्मरण एक जीवंत दस्तावेज है। 15 अध्याय की यह पुस्तक फॉरेस्ट कॉलेज की प्रशिक्षण अवधि से लेकर सेवानिवृत्ति तक की लगभग 4 दशकों की यात्रा का प्रमाणिक वर्णन प्रस्तुत करती है। पुस्तक में प्रकृति के सान्निध्य में बिताए गये अविस्मरणीय क्षणों, वन्य-जीवों, विविध मैदानी चुनौतियों के प्रत्यक्ष अनुभवों का व्यापक चित्रण छोटी-छोटी सच्ची कहानियों के माध्यम से किया गया है। पुस्तक में लेखक महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विविध वन क्षेत्रों में किये गये वानिकी कार्यों और संरक्षण प्रयासों से जुड़े अपने गहन अनुभव से अवगत कराते हैं।  

दांतों को ठंडा गर्म लगने से बचाने के उपाय

आज की बदलती हुई जीवन शैली में फास्ट फूड संस्कृति काफी तेजी से विकसित हो रही है। बच्चे, बड़े और बूढ़े सभी चटकारे ले लेकर बर्गर, नूडल्स, आइसक्रीम, चाकलेट्स, टाफियां आदि का सेवन कर रहे हैं। इन खाद्य पदार्थों के सेवन से जीभ को तृप्ति तो जरूर मिलती है लेकिन लोगों को मालूम नहीं है कि वे इन खाद्य-पदार्थों का सेवन करके अनजाने में मसूड़ों और दांतों की बीमारियों को आमंत्रित कर रहे हैं। आज 4-5 वर्ष के बच्चे भी गंभीर मसूड़े के रोगों का शिकार हो रहे हैं। रोगग्रस्त बच्चे से मसूड़ों से रक्त आना लगता है, बच्चे स्टोमोटाइटिस नामक एक खतरनाक मसूड़ों की बीमारी का शिकार हो रहे हैं। इस रोग में छोटे-छोटे अल्सर हो जाते हैं जिसके कारण बच्चा कुछ भी नहीं खा पाता। लिम्फ नोड्स बढ़ जाते हैं। बच्चा को बुखार आने लगता है। ये दोनों ही बीमारियां सांमण के कारण होती हैं। इनके अलावा दांतों में कीड़ा लगना भी बच्चों की आम बीमारी हो गयी है। इन बीमारियों के उपचार में लापरवाही बरतने से रोग बढ़कर खतरनाक रूप आख्तयार कर लेता है। बच्चों को इन रोगों से बचाना मुश्किल नहीं है। यदि माता-पिता सुबह नाश्ता करने के बाद तथा रात में खाने के बाद मुलायाम टूथब्रश से ब्रश करने की नियमित आदत डलवाएं तो मसूड़ों व दांतों की बीमारियों से बच्चों के दांतों वमसूड़ों को आसानी से बचाया जा सकता है। समय-समय पर बच्चों को टूथब्रश को बदलते रहना चाहिये। रेशेदार फल व सब्जियों के सेवन से मसूड़े स्वस्थ रहते हैं। इसलिए रेशेदार फल व सब्जियां नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में बच्चों को खिलानी चाहिये। रेशेदार चीजों को खाने से मसूड़ों की प्राकृतिक तौर पर मालिश हो जाती है जिससे इनमें दोनों ओर से रक्त प्रवाह होने लगता है। फास्ट फूड दांतों के मध्य में फंसकर सड़ने लगते हैं जो अनेक बीमारियों का कारण बनते हैं। 18 से 40 वर्ष की उम्र के लोग पीरिओडोनटाटिस नामक बीमारी का शिकार हो जाते हैं। यह मसूड़ों की एक बीमारी है। इस रोग से ग्रसित होने पर हड्डी घुलने लगती है जिसके कारण दांत कमजोर हो जाते हैं तथा हिलने लगते हैं। रोगग्रस्त व्यक्ति को शीघ्र दंत चिकित्सक से मिलकर उपचार करा लेना चाहिए। इससे दोनों दांतों के खराब होने का खतरा टल जाता है। इस रोग के निम्न लक्षण है:- दांतों से खून व मवाद आना। मुंह से बदबू आना। दांतों में छेद हो जाना। दांतों में हल्का-हल्का दर्द होना। दांतों का हिलना। दांत जिस हड्डी में गड़े होते हैं वह हड्डी बुढ़ापे में खाने का भार नहीं बर्दाश्त कर पाती तथा अन्न के कण दांतों के मध्य फंस जाते हैं क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ दांत एक दूसरे से अलग हो जाते हैं जिससे दांतों के बीच दरार बन जाती है। रोग से बचने के लिये रोगग्रस्त दांत को निकलवाकर कृत्रिम दांत लगवा लेना चाहिये। आजकल मसूड़ों के रोगों के कारण हार्टअटैक, मधुमेह, न्यूमोनिया और श्वांस संबंधी रोग भी होने लगे हैं, इसलिए कम से कम छः माह पर दांतों की जांच कराते रहनी चाहिये। दिन में दो बार ब्रश तथा प्रत्येक खाने के बाद कुल्ला अवश्य करना चाहिये। हमेशा नरम ब्रिसल्स वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। कड़े ब्रिसल्स दाले टूथब्रश से दांतों के इनेमल नष्ट हो जाते हैं और ऐसे में दांतों में ठंडा गरम लगने लगता है। अगर आप उपरोक्त बातों का ध्यान रखेंगे तो आप के दांत आसानी से रोगग्रस्त नहीं होंगे।  

iPhone 17 Pro की कीमत भरभरा कर गिरी, 70,155 रुपये में खरीदना है तो फॉलो करें ये प्रोसेस

Apple ने सितंबर की शुरुआत में ही iPhone 17 सीरीज लॉन्च की थी। इस दौरान इसके 4 मॉडल रिलीज किए गए थे, जिनका क्रेज खूब देखने को मिल रहा है। इनमें भी iPhone 17 Pro की चर्चा सबसे ज्यादा हुई, इसका ऑरेंज रंग वाला वेरिएंट सबसे अधिक चर्चा में है। यह फों अपनी प्रीमियम फीचर्स और शानदार डिजाइन के साथ बाजार में धूम मचा रहा है। । iPhone 17 Pro (256GB) की असल कीमत 1,34,900 रुपये है, लेकिन अब अमेजन पर इसको आप एक्सचेंज और बैंक ऑफर के जरिए आसानी से पा सकते हैं। चलिए, जान लेते हैं कि इस ऑफर को पाने के लिए आपको क्या करना होगा और किस तरह से आप बड़ी रकम बचा सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में मिल सकती है इतनी छूट Amazon का ट्रेड इन प्रोग्राम उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है जो अपने पुराने स्मार्टफोन को अपग्रेड करना चाहते हैं। iPhone 17 Pro (256GB) पर आप अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले में 58,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। यह छूट आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करती है। इस ऑफर के साथ iPhone 17 Pro की कीमत घटकर 76,900 रुपये हो जाती है। यह उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो ऐपल का प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। क्रेडिट कार्ड से छूट पा सकते हैं एक्सचेंज ऑफर के बाद Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से आप और भी छूट पा सकते हैं। ट्रेड-इन ऑफर के साथ-साथ, इस कार्ड का इस्तेमाल करने पर 6,745 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिल रही है। इस छूट के बाद iPhone 17 Pro की कीमत और कम होकर 70,155 रुपये पर आ जाती है। iPhone 17 Pro का डिस्प्ले और चिप iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, इसका रिजॉल्यूशन 2622×1206 पिक्सल है। ProMotion टेक्नोलॉजी के साथ 120Hz तक का एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, Always-On डिस्प्ले और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। Apple A19 Pro चिप से लैस है, जो 3 नैनोमीटर N3P प्रोसेस पर आधारित है। 12GB RAM और Wi-Fi 7, Bluetooth 6 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स इसे फ्यूचर प्रूफ बनाते हैं। iPhone 17 Pro का कैमरा कैसा है? iPhone 17 Pro में ट्रिपल कैमरा फ्यूजन सिस्टम है। इसमें 48MP मेन, 48MP अल्ट्रा वाइड और 48MP टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। नया टेट्राप्रिज्म डिजाइन 8x ऑप्टिकल और 40x डिजिटल जूम देता है। 18MP का फ्रंट कैमरा 4K HDR वीडियो और Center Stage फीचर के साथ आता है।

कनाडा के लिए ट्रंप का बड़ा वार: टैरिफ बम गिरा, चेतावनी के साथ कहा- परिणाम भुगतोगे

वाशिंगटन  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने आक्रामक व्यापार रुख से हलचल मचा दी है। ट्रंप ने कनाडा को चेतावनी दी है कि यदि ओंटारियो प्रांत में चल रहा अमेरिका-विरोधी शुल्क विज्ञापन तुरंत नहीं हटाया गया, तो वह कनाडाई आयात पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगा देंगे। ट्रंप ने शनिवार को ‘एयर फोर्स वन’ से मलेशिया रवाना होते समय अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए लिखा “उनका विज्ञापन झूठ पर आधारित है। उन्हें इसे तुरंत हटाना था, लेकिन उन्होंने वर्ल्ड सीरीज के दौरान इसे प्रसारित कर दिया। इसलिए मैं कनाडा पर इस समय लग रहे शुल्क में 10% की वृद्धि कर रहा हूं।” ये विज्ञापन बना  विवाद का कारण कनाडा के ओंटारियो प्रांत में प्रसारित इस विज्ञापन में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के शब्दों का इस्तेमाल कर अमेरिकी शुल्क नीति की आलोचना की गई थी।ट्रंप को यह कदम “अमेरिका-विरोधी और शत्रुतापूर्ण व्यवहार” लगा। उन्होंने कहा कि कनाडा के साथ व्यापार वार्ता अब समाप्त कर दी जाएगी। ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने बयान जारी कर कहा कि यह विज्ञापन सप्ताहांत के बाद हटा दिया जाएगा, लेकिन वर्ल्ड सीरीज के पहले मैच के दौरान इसे दिखाए जाने से मामला बिगड़ गया।   कनाडा-अमेरिका व्यापार पर संभावित असर कनाडा के तीन-चौथाई से अधिक निर्यात अमेरिका को जाते हैं।हर दिन करीब 3.6 अरब कनाडाई डॉलर मूल्य के माल और सेवाएं सीमा पार करती हैं। ट्रंप के नए शुल्क से कनाडा की अर्थव्यवस्था को गहरा झटका लग सकता है। व्हाइट हाउस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क कब लागू होगा और किन वस्तुओं पर इसका असर पड़ेगा। रीगन को लेकर विवादित दावा ट्रंप ने यह भी कहा कि विज्ञापन में रीगन के रुख को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।उन्होंने कहा -“रीगन अमेरिका के हितों की रक्षा के पक्षधर थे, लेकिन इस विज्ञापन में उन्हें शुल्क विरोधी दिखाया गया है, जो पूरी तरह झूठ है।”  

सीएम सैनी ने दी श्रद्धांजलि: IPS पूरन कुमार के परिवार से मिले, कहा– पूरा प्रदेश आपके साथ है

पंचकूला हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के लिए रविवार, 26 अक्टूबर को पंचकूला स्थित नाडा साहिब गुरुद्वारे में अंतिम अरदास का आयोजन हुआ। गुरबाणी पाठ के बीच पूरन कुमार की छोटी बेटी अमूल्या और उनके ससुर बी. रतन सिंह शोक संदेश पढ़ते हुए भावुक हो उठे। पूजा-अर्चना में बड़ी संख्या में नेता और अधिकारी पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। Y पूरन कुमार के घर पहुंचे मुख्यमंत्री  शाम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूरन कुमार के घर पहुंचे। सीएम ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा, "दुख की घड़ी में मेरी और पूरी सरकार की संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं।" अंतिम अरदास में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा समेत कई प्रमुख हस्तियां शरीक हुईं। दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि ने भी बताया कि दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में जल्दी ही बड़ी शोक सभा आयोजित की जाएगी, जिसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी।   सुसाइड नोट में उठे गंभीर सवाल गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को वाई. पूरन कुमार ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को उनके पास से 8 पेज का सुसाइड नोट और 1 पेज की वसीयत मिली थी। इसमें उन्होंने हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर और रोहतक के तत्कालीन SP नरेंद्र बिजारणिया समेत कुल 15 मौजूदा और पूर्व अधिकारियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।

रूस की ‘तूफानी पक्षी’ क्रूज मिसाइल: यूक्रेन युद्ध में बढ़ा खतरा, दुनिया हैरान!

यूक्रेन रूस और यूक्रेन के बीच यु्द्ध जारी है। संघर्ष के बीच रूस ने अपनी सबसे नई परमाणु ऊर्जा से चलने वाली क्रूज मिसाइल 'बुरेवेस्टनिक' का सफल परीक्षण पूरा कर लिया। रूस के उच्च स्तरीय सैन्य अधिकारी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस सफलता की जानकारी दी। यह मिसाइल परमाणु ऊर्जा पर निर्भर होने के चलते असीमित दूरी तय कर सकती है और इसमें परमाणु हथियार लादने की सुविधा भी है। रूसी सेना के महानिदेशालय प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव ने पुतिन को बताया कि मिसाइल ने 14000 किलोमीटर (करीब 8,700 मील) का सफर तय किया और हवाई क्षेत्र में लगभग 15 घंटे तक क्रियाशील रही। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के अनुसार, 9एम730 बुरेवेस्टनिक (स्टॉर्म पेट्रेल), जिसे नाटो ने एसएससी-एक्स-9 स्काईफॉल नाम दिया है, वर्तमान और भविष्य की मिसाइल रक्षा प्रणालियों के खिलाफ 'अजेय' है। इसकी सीमा लगभग अनंत है और उड़ान पथ अप्रत्याशित। रविवार के अपने भाषण में व्लादिमीर पुतिन ने गेरासिमोव को आदेश दिया कि बुरेवेस्टनिक के मुख्य परीक्षण अब समाप्त हो चुके हैं, इसलिए मिसाइलों की तैनाती से पहले अंतिम तैयारी के चरण पर तत्काल काम शुरू कर दिया जाए। क्या है बुरेवेस्तनिक? बुरेवेस्तनिक एक उच्च कोटी की क्रूज मिसाइल है, जो पारंपरिक मिसाइलों से पूरी तरह अलग है। इसकी खासियत एक छोटा परमाणु रिएक्टर है, जो इसे असीमित दूरी तय करने की क्षमता प्रदान करता है। सामान्य मिसाइलें ईंधन समाप्त होने पर रुक जाती हैं, लेकिन यह परमाणु ऊर्जा से संचालित होती है, जिससे यह हफ्तों या महीनों तक लगातार उड़ान भर सकती है। रूसी भाषा में इसका नाम स्टॉर्म पेट्रेल (तूफानी पक्षी) है, जो तूफान की पूर्वसूचना की तरह खतरे का प्रतीक है। यह मात्र 50-100 मीटर की कम ऊंचाई पर उड़ती है, जिसके कारण रडार इसे आसानी से ट्रैक नहीं कर पाते। इसमें परमाणु वारहेड (परमाणु विस्फोटक) फिट किया जा सकता है, जो विनाशकारी विस्फोट पैदा कर सकता है। यह इतिहास की पहली ऐसी हथियार प्रणाली है जो परमाणु प्रणोदन (न्यूक्लियर प्रोपल्शन) पर आधारित है। रूस का दावा है कि यह अमेरिका या नाटो के किसी भी मिसाइल रक्षा तंत्र को धोखा दे सकती है। कैसे काम करता है बुरेवेस्तनिक? अब सवाल उठता है कि बुरेवेस्तनिक कैसे काम करता है। सामान्य क्रूज मिसाइलें जेट इंजन पर निर्भर होती हैं, लेकिन बुरेवेस्तनिक में एक कॉम्पैक्ट परमाणु रिएक्टर स्थापित होता है। यह रिएक्टर हवा को अत्यधिक गर्म करता है, जो फैलते हुए मिसाइल को आगे की ओर धकेलता है। सबसे बड़ा फायदा यह है कि ईंधन की कोई कमी नहीं होती, इसलिए यह पृथ्वी की परिक्रमा कई बार कर सकती है।

अब अपनी खूबसूरती निखारें चाइनीज सीक्रेट्स के साथ

चाइनीज ब्यूटी पूरी दुनिया में विख्यात है। उनकी बेदाग और दमकती त्वचा का राज हर लड़की जानना चाहती है। अगर आप भी यही ख्वाहिश रखती हैं तो आज का हमारा आर्टिकल आपके लिए ही है। इस प्रकार की त्वचा पाने के लिए वे कई नुस्खे और कई औषधियां अपनाती हैं। अगर आप भी चीनी महिलाओं की तरह निखरी और बेदाग त्व्चा चाहती हैं, तो अभी से ही इनके ब्यूअटी सीक्रेट्स अपनाना शुरु कर दें। त्वचा का कायाकल्प:- त्वचा को तरोताजा रखने के लिए चीनी महिलाएं मोतियों का पाउडर इस्तेमाल करती हैं। यह त्वचा की सूजन और जलन को कम करता है । सीप के खोल का पाउडर बनाकर इसमें शहद और अंडे की जर्दी मिला लें। आप पर्ल फेस मास्क भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जवां त्वचा:- चीन के लोग वजन कम करने के लिए ग्रीन टी बहुत पीते हैं। इसमें कटेचिंस की अधिकता होती है। यह एक एंटी-ऑक्सीडेंट है और इसमें एंटी-एजिंग तत्व होते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और आप लंबे समय तक जवां और स्वस्थ रहते हैं। रंग निखारे:- चीनी महिलाएं अपनी बेदाग और चिकनी त्वचा के लिए जानी जाती हैं। इस तरह की जवां त्वचा के लिए विभिन्न औषधियों का पेस्ट बना लें। पुदीने की पत्तियों का पेस्ट बना लें और चमकदार और निखरी त्वचा के लिए इसे चेहरे पर लगाएं। झुर्रियां हटाएं:- चीनी महिलाओं की त्वचा नरम, मुलायम और चिकनी होती है। वे त्वचा को चमकदार और कसी हुई बनाने के लिए अंडों का फेस मास्क बनाती हैं। अंडे का सफेद भाग त्वचा में कसावट लाता है। अंडे के सफेद भाग को लगाएं इसे सूखने दें। 20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। चेहरे की सूजन से निजात पाएं:- चीनी महिलाएं शरीर में रक्त का संचार सुचारु बनाए रखने के लिए मसाज करती हैं। चीन में फेशियल मसाज का प्रचलन है जिससे कि त्वचा की सूजन दूर होती है और कोशिकाओं का पुनः निर्माण होता है। आप मसाज के ये तरीके अपना सकती हैं। कान से शुरू करके अपनी हंसली की हड्डी की ओर घुमावदार तरीके से रगड़ें। त्वचा को खींचे नहीं। इसके बाद अपनी ठोडी और जबड़े पर ऊपर की ओर रगड़ें। ध्यान रहे कि इस क्रिया में आप नीचे की ओर ना रगड़ें।  

विदेशों में फैला नेटवर्क! पंजाब के निलंबित DIG भुल्लर पर CBI की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

चंडीगढ़/रोपड़  रिश्वतखोरी के मामले में फंसे पंजाब के रोपड़ रेंज के पूर्व डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर का एक बड़ा विदेशी कनेक्शन सामने आया है। चर्चा है कि भुल्लर अपनी ड्यूटी के दौरान करीब 10 बार दुबई गए थे। इस संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) ने उनका पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिया है। विदेश में 5 संपत्तियां, लुधियाना में 20 दुकानें सी.बी.आई. के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भुल्लर के दुबई में दो और कनाडा में तीन फ्लैट हैं। इसके अलावा, सी.बी.आई. को लुधियाना में करीब 55 एकड़ जमीन और माछीवाड़ा इलाके में 20 दुकानों की भी जानकारी मिली है। सी.बी.आई. को शक है कि भुल्लर ने अपने कार्यकाल के दौरान विदेशों में संपत्तियां अर्जित की थीं। सी.बी.आई. सूत्रों का कहना है कि एजेंसी अब इन सभी संपत्तियों के स्रोत और किसी और के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों की जांच कर रही है। आने वाले दिनों में भुल्लर की संपत्तियों के बारे में और खुलासे होने की संभावना है। गौरतलब है कि सी.बी.आई. ने 24 अक्टूबर को लुधियाना के माछीवाड़ा स्थित भुल्लर के फार्महाउस पर छापा मारा था। कृष्णू को CBI बना सकती है सरकारी गवाह  मंडी गोबिंदगढ़ के एक व्यापारी के साथ रिश्वत का सौदा करने वाले कृष्णू को सी.बी.आई. सरकारी गवाह बना सकती है। सी.बी.आई. कृष्णू को इसके लिए मनाने की कोशिश कर रही है। अगर वह सरकारी गवाह बन जाता है, तो हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

Apple और SpaceX की साझेदारी: अब iPhone पर बिना SIM इंटरनेट संभव

नई दिल्ली कैसा हो अगर आप अपने फोन पर बिना सिम के भी आराम से हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकें? दरअसल अब ऐसा iPhone के साथ संभव होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले साल आने वाले iPhone 18 Pro में ऐपल ऐसा ही एक जबरदस्त फीचर दे सकती है, जिसकी मदद से बिना किसी सिम या नेटवर्क के भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फीचर का नाम स्टारलिंक इंटरनेट कनेक्शन हो सकता है और इसके लिए ऐपल और स्पेस एक्स साथ आ सकते हैं। The Information की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कंपनियों में इसे लेकर बात चल रही है। क्या है स्टारलिंक इंटरनेट कनेक्शन? बता दें कि ऐपल के iPhone 14, iPhone 15 और iPhone 16 में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का ऑप्शन देता है लेकिन फिलहाल उससे इंटरनेट नहीं चलाया जा सकता और यह सभी देशों में उपलब्ध भी नहीं है। रिपोर्ट के मुताबित ऐपल इस फीचर के लिए अपने iPhone 18 Pro में हार्डवेयर के स्तर पर अपग्रेड कर सकता है। इसके बाद iPhone 18 Pro डायरेक्ट सैटेलाइट 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। बताया जा रहा है कि यह फीचर सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर की तरह सिर्फ एक SOS फीचर नहीं होगा। इसे यूजर नॉर्मली भी इस्तेमाल कर पाएंगे। इसका साफ सा मतलब है कि आपको इंटरनेट चलाने के लिए किसी सिम या टावर की जरूरत नहीं रहेगी। तैयारी कर रहा SpaceX गौरतलब है कि SpaceX ने Starlink सैटेलाइट की नई जेनरेशन बनाई है जो Apple की मौजूदा सैटेलाइट टेक्नोलॉजी वाले रेडियो स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करती है। इससे दोनों कंपनियों के लिए पार्टनरशिप तकनीकी रूप से आसान हो जाएगी। अगर यह डील फाइनल हो जाती है, तो उन इलाकों में भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाना संभव होगा, जहां फिलहाल कोई सेल टावर नहीं है। ऐसा बताया जा रहा है कि ऐपल इस फीचर को सिर्फ अपने प्रो मॉडल में देगा। क्यों हो रही है यह डील? फिलहाल ऐपल सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर के लिए Globalstar की मदद लेता है, जो कि इनका सैटेलाइट पार्टनर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Globalstar जल्द ही बिकने वाला है और उसकी कीमत करीब 10 बिलियन डॉलर यानी कि लगभग 84,000 करोड़ रुपये हो सकती है। ऐसा होता है, तो ऐपल को नए पार्टनर की जरूरत होगी। ऐसे में SpaceX से बढ़िया ऑप्शन और क्या हो सकता है। बता दें कि फिलहाल Globalstar ही SOS फीचर के तौर पर Apple के कुछ मॉडल्स पर सैटेलाइट कनेक्टिविटी देता है और इसकी मदद से लोग इमरजेंसी सर्विस से संपर्क कर पाते हैं। भारत का भी होगा फायदा अगर iPhone 18 Pro में इस तरह का फीचर आता है, तो भारत में भी यह उपलब्ध कराया जा सकता है। दरअसल स्टारलिंक भारत में जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसका मकसद दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट पहुंचाने का है। ऐसे में देखा जाए, तो Apple और SpaceX के हाथ मिलाने से भारत में भी यह फीचर समय रहते उपलब्ध हो सकता है। मालूम हो कि फिलहाल सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला फीचर भारत में उपलब्ध नहीं है।  

‘लालच’ और ‘जाल’ की राजनीति: प्रशांत किशोर ने तेजस्वी के चुनावी वादों का किया भंडाफोड़

सीतामढ़ी  नेता प्रतिपक्ष और बिहार महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने रविवार को चुनावी वायदों का दूसरा पिटारा खोला। कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो पंचायती राज के पूर्व जन प्रतिनिधियों को पेंशन दिया जाएगा और उनका भत्ता दोगुना कर दिया जाएगा। कुम्हार, नाई, लोहार, बढ़ई जैसे कारीगरों को पांच साल के लिए ब्याज रहित पांच लाख का लोन दिया जाएगा। राजद के चुनाव वायदों पर प्रशांत किशोर ने तंज कसा है। कहा है कि लोगों को फंसाने के लिए शेर कंगन का लालच दे रहा है। सीतामढ़ी के परिहार में जन सुराज प्रत्याशी अवधेश कुशवाहा का चुनाव प्रचार करने पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा कि 18 सालों तक सत्ता में रहकर तेजस्वी यादव के माता पिता ने बिहार को बर्बाद कर दिया। तेजस्वी यादव अगर आ गए तो बिहार का भला नहीं होने वाला है। ये लोग फिर से लूटपाट, अपहरण, रंगदारी का राज लाएंगे। वे कह रहे हैं कि सब घर में नौकरी दे देंगे। महिला सब को ढाई हजार देंगे। मानदेय बढ़ा देंगे। लेकिन शेर बुढ़ा भी हो जाएगा तो मांस ही खाएगा। उनका वादा शेर के कंगन वाला लालच जैसा है जो फंसाता था और मारकर खा जाता था। पीके ने कहा कि तेजस्वी यादव अगर नायक हैं तो खलनायक कौन है। अपने बारे में जो चाहे बोल लें। मुंह से ही कहना है तो कुछ भी कह सकते हैं। अब हम लोगों को यह सुनना बाकी रह गया है कि वे पूरे बिहार को सोने की लंका बना देंगे। प्रशांत किशोर ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर भी हमला बोला। कहा कि नीतीश कुमार को बीजेपी अगला मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। अगर ऐसी बात है तो मोदी और शाह खुद से कह दें कि 2025 चुनाव में एनडीए की जीत होने पर नीतीश कुमार ही सीएम बनेंगे। सिर्फ कहते हैं कि नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ रही है।