samacharsecretary.com

मेलबर्न में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की धोई धुलाई

मेलबर्न  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को भारतीय टीम को मेलबर्न में खेले गए दूसरे टी20 मैच में 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने दूसरे टी20 मैच में भारत के शीर्ष क्रम को झकझोरते हुए मेहमान टीम को 125 रन पर समेट दिया। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा की दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके अन्य बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 126 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप ने 2-2 विकेट चटकाए। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।   126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हुई। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड 15 गेंद में 28 रन बनाकर वरुण का शिकार बने। कप्तान मिचेल मार्श 26 गेंद में 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टिम डेविड एक रन ही बना सके। जोश इंग्लिस ने 20 गेंद में 20 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने अपने आखिरी ओवर में लगातार गेंदों पर दो विकेट चटकाए। हालांकि वह हैट्रिक से चूक गए। बुमराह ने मिचेल ओवन और मैथ्य शार्ट को आउट किया। हालांकि 14वें ओवर में मार्कस स्टायनिस ने विजयी रन मारे। इससे पहले खचाखच भरे एमसीजी मैदान पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस हार गए। इसके बाद हेजलवुड ने अपनी गेंदों से कहर बरपाया लेकिन फॉर्म में चल रहे अभिषेक एक छोर पर डटे रहे। हेजलवुड ने अपने चार ओवर के स्पेल में 15 डॉट गेंदें फेंकी। उन्हें पिच से अच्छा मूवमेंट मिल रहा था जिससे भारतीय शीर्ष क्रम उलझन में पड़ गया। उन्होंने शुभमन गिल (05) को बाउंसर फेंकी जो उनके सिर पर लगी जिसके लिए अनिवार्य कनकशन जांच करनी पड़ी। इससे पहले गिल उनकी अंदर आती फुल लेंथ गेंद पर पगबाधा की अपील से बचे थे। भारत ने लगातार गंवाए विकेट फिर हेजलवुड ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ की गेंद फेंकी तो मिड ऑफ पर खड़े मिचेल मार्श ने भारतीय उप कप्तान का आसान कैच लपक लिया। एलिस ने संजू सैमसन (02) को पगबाधा आउट किया। सैमसन ने डीआरएस रिव्यू लिया लेकिन यह बेकार चला गया। इसके बाद हेजलवुड की गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार विकेटकीपर जोश इंग्लिस को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। दो गेंद बाद तिलक वर्मा भी हेजलवुड का शिकार हुए। अक्षर पटेल के रन आउट होने के बाद राणा और अभिषेक ने पारी को संभाला। लेकिन राणा के आउट होने के बाद अभिषेक पर दबाव बन गया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ऑलराउंडर हर्षित राणा ने 33 गेंद में 35 रन की पारी खेली और अभिषेक के साथ छठे विकेट के लिए 56 रन जोड़कर भारत को 100 रन का आंकड़ा पार करने में मदद की। भारत के नौ खिलाड़ी दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके। ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज हेजलवुड के अलावा जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस ने दो दो विकेट झटके। अभिषेक ने ऑफ-साइड में कुछ बेहतरीन शॉट खेले जिसमें स्लैश, चेक ड्राइव और उठा कर लगाए गए स्ट्रोक शामिल थे। उन्होंने इस प्रतिष्ठित मैदान पर अपने पहले मैच में 23 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया लेकिन अन्य बल्लेबाज कोई भागीदारी नहीं निभा सके और पवेलियन लौट गए। इससे टीम आठ गेंद रहते सिमट गई। अभिषेक ने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के जड़े थे।  

Border पर भारी हलचल: भारत ने शुरू किया विशाल युद्धाभ्यास, थल, जल और वायु सेना साथ में एक्शन में

नई दिल्ली  देश की पश्चिमी सीमाओं के पास तीनों सेनाओं का एक बड़ा संयुक्त अभ्यास शुरू हो चुका है — नाम है ऑपरेशन त्रिशूल। यह अभ्यास 10 नवंबर तक चलेगा और इसमें सेना, नौसेना व वायुसेना की सामूहिक युद्धक क्षमताओं का परखा जाएगा। पिछले कुछ समय में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका है जब भारत ने किसी सामरिक चुनौती के परिदृश्य में हर संभव युद्धक्षेत्र पर अपनी ताकत आजमाने के लिए इतनी व्यापक स्तर पर अभ्यास किया है। राजस्थान व गुजरात के सीमाई इलाकों में चल रहे इस अभ्यास को न केवल प्रशिक्षण का कार्यक्रम माना जा रहा है, बल्कि सीमा सुरक्षा के प्रति निर्णायक संदेश भी बताया जा रहा है – कि यदि कोई विरोधी फिर किसी प्रकार की हिमाकत करता है तो उसका जवाब सीमा पर ही नहीं, बल्कि आवश्यकतानुसार सीमा पार तक भी दिया जा सकता है। किस-किस ने हिस्सेदारी ली है त्रिशूल अभ्यास में तीनों सेनाओं के कुल मिलाकर 25,000 से अधिक जवान तैनात हैं। वायुसेना के राफेल व सुखोई जैसे अग्रिम लड़ाकू विमानों के अलावा ब्रह्मोस व आकाश मिसाइल प्रणालियां – जो पहले ऑपरेशन सिंदूर में अपना प्रदर्शन दे चुकी हैं – भी शामिल हैं। इसके साथ ही युद्धक टैंकों, इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स, लड़ाकू हेलिकॉप्टरों, लंबी दूरी मार करने वाली आर्टिलरी प्रणालियों, ड्रोन और नौसेना के युद्धपोत भी अभ्यास का हिस्सा हैं। मल्टी-डोमेन वॉरफेयर – आधुनिक युद्ध की तैयारी त्रिशूल का एक मुख्य उद्देश्य है मल्टी-डोमेन ऑपरेशन का अभ्यास – यानी जमीन, समुद्र और हवा के अलावा साइबर, इलेक्ट्रॉनिक स्पेस और अन्य नए क्षेत्र शामिल कर के इन सभी मोर्चों पर समन्वित कार्रवाई का परिक्षण। आधुनिक युद्ध अब केवल पारंपरिक युद्धभूमि तक सीमित नहीं रहा; अंतरिक्ष व साइबर स्पेस जैसी चुनौतियों को भी एक साथ संभालने की क्षमता विकसित करना इस अभ्यास का अहम हिस्सा है।   कच्छ क्षेत्र पर विशेष नजर अभ्यास का एक विशेष फोकस गुजरात के कच्छ क्षेत्र पर रखा गया है। यह इलाका रणनीतिक रूप से संवेदनशील माना जाता है और हाल ही में रक्षा मंत्रियों की चेतावनियों के बीच इसका महत्व और बढ़ गया है। रक्षा मंत्री ने स्पष्ट कर दिया था कि यदि पाकिस्तान ने सर क्रीक इलाके में कोई दुस्साहस किया तो उसके जवाब में निर्णायक कार्रवाई की जाएगी – इस संदर्भ में कच्छ का क्षेत्र खास रणनीतिक महत्व रखता है, क्योंकि कराची तक पहुँचने वाले मार्ग से भी यह जुड़ा हुआ है।

अमल-मालती की तकरार ने मचाया हंगामा, तान्या ने डाली आग में घी!

मुंबई रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में प्रणित मोरे नए कैप्टन बन गए हैं। लेकिन उनके इस कप्तानी बनने तक के सफर में काफी हंगामा देखने को मिला। अमल मलिक और मालती चाहर के बीच भयंकर बहसबाजी हुई, जिसमें आधा योगदान तान्या मित्तल का भी रहा। वह दो दोस्तों के बीच आग लगाने वाला बढ़िया गेम खेल रही हैं। और ये अब दर्शकों को साफ दिखाई भी दे रहा है। खैर, फरहाना-नेहल और कुनिका-नीलम की दोस्ती में दरार लाने के बाद अब मालती-अमल में भी नफरत के बीज बो दिए हैं। 'बिग बॉस 19' के बीते एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान अमल बॉल के आने का इंतजार कर रहे होते हैं और तभी मालती आती हैं तो उनसे कहते हैं, 'गटर मत खोल।' तो क्रिकेटर की बहन बोलीं, 'तुझे को गटर ही पसंद है न।' सिंगर ने कहा, 'हां… इसीलिए तेरे से बात की।' वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट ने कहा, 'बिलकुल।' अब नए प्रोमो में अमल ने घरवालों के सामने ऐसा दिखाया कि मालती उनको गटर बोल रही हैं। अमल मलिक और मालती में बहस प्रोमो में अमल आकर मालती से कहते हैं कि उन्होंने पहले ही बताया है कि 10 लोगों के बीच में आकर उनसे बदतमीजी से बात न करें। लेकिन मालती बोलीं कि वह बाद में बात करेंगी। फिर अमल ने कहा- ' गटर-वटर नहीं बोलने का।' वाइल्डकार्ड ने चिल्लाते हुए कहा, 'बाद में बात करते हैं।' फिर तान्या सिंगर के पीछे-पीछे गईं और पूछा कि 'अमल वो गटर-गटर क्या बोल रही थी तेरे को?' फिर कुनिका ने भी कहा, 'स्वेटर उसका पहनेगी और गटर उसको बोलेगी। वाह-वाह।' तान्या ने मालती के खिलाफ अमल के भरे कान तान्या ने अमल के कान में ये भरा कि मालती उनके साथ कुछ एंगल बनाने की कोशिश करती हैं। मालती ने फिर डैन्यूब में लेटे अमल से कहा कि वह लाइफ में किसी से ऐसी गंदी बातें नहीं करती हैं। सिंगर ने कहा कि बदतमीजी से बात करना है तो बात मत करना यार। इधर, मालती ने गौरव से आकर कहा कि उन्हें अमल पर गुस्सा आ रहा है तो मृदुल ने कहा कि वहां पर तान्या अपना होल्ड रखना चाहती है।

CM योगी का बड़ा हमला: बिहार में RJD के दौर में अपराधियों का था राज, जनता त्रस्त थी

सीवान  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बिहार के मतदाताओं से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के मार्गदर्शन में निरंतर विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार को फिर से चुनने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और उन्हें "अंग्रेजों का उत्तराधिकारी" बताया। विकसित बिहार के लिए, हमें एनडीए सरकार चाहिए- CM Yogi योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सीवान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "एनडीए ने यूपी में वादा किया था कि वह माफिया राज और दंगों को खत्म करेगा। पिछले 8.5 सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ है, और जब किसी ने भड़काने की कोशिश की तो दंगा भड़काने के लिए उन्हें न केवल जेल में डाला गया, बल्कि उनकी संपत्ति जब्त कर ली गई और गरीबों के लिए घर बनाने में इस्तेमाल की गई। उन्होंने कहा कि  एक विकसित भारत के लिए, हमें एक विकसित बिहार चाहिए और एक विकसित बिहार के लिए, हमें एनडीए सरकार चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में, हमें बिहार में एनडीए सरकार को फिर से स्थापित करना होगा।" राजद के शासन में बिहार में अराजकता और गुंडागर्दी व्याप्त थी- CM Yogi मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और उन्हें "अंग्रेजों का उत्तराधिकारी" बताया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की उत्तराधिकारी होने के नाते, कांग्रेस ने उसी ब्रिटिश परंपरा का पालन करते हुए, पहले पूरे बिहार के लिए संकट पैदा किया। इसने बिहार के विकास में बाधा डाली। जो कुछ बचा था, उसे राजद ने पूरी तरह से मिटा दिया। राजद के शासन में, बिहार में अपराध और अपहरण एक उद्योग बन गए थे। राजद के शासन में बिहार में अराजकता और गुंडागर्दी व्याप्त थी। वे बिहार के युवाओं के लिए पहचान का संकट पैदा कर रहे थे।   

T20 सीरीज की धमाकेदार शुरुआत: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर बनाई बढ़त

नई दिल्ली  मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड यानी एमसीजी में आज इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बुरी तरह हराया। भारत ने सिर्फ 125 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 126 रनों के लक्ष्य को 14वें ओवर में ही हासिल कर लिया। जोश हेजलवुड ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट निकाले और वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाएंगे। अभिषेक शर्मा ने 68 रनों की पारी खेली। उनको बाकी बल्लेबाजों से साथ नहीं मिला। हर्षित राणा ने जरूर 35 रन बनाए, लेकिन आखिर में अभिषेक अकेले रह गए थे। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को 2-2 विकेट मिले। सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार 2 नवंबर को होबार्ट में खेला जाएगा। दो मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-0 से आगे है, क्योंकि एक मैच बारिश में धुल गया था। ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच मेलबर्न टी20 मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के अंतर से जीता। भारत ने इस मैच में सिर्फ 125 रन ही बनाए थे। अगर 30 रन और बना लेता भारत तो फिर मैच में जान पड़ सकती थी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के ने भी अपने 6 विकेट खो दिए थे। बुमराह को मिले लगातार 2 विकेट जसप्रीत बुमराह ने अपने तीसरे ओवर में पहली सफलता हासिल की, जब भारत को उन्होंने पांचवीं विकेट दिलाई। मिचेल ओवेन को विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। अगली गेंद पर उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट को क्लीन बोल्ड किया और छठी सफलता भी दिलाई। हालांकि, भारत के हाथ से मैच बाहर है।

डिंपल कपाड़िया का मजेदार खुलासा: अक्षय कुमार की हरकतों से परेशान सास ने कही ये बात!

मुंबई अक्षय कुमार और डिंपल कपाड़िया के बीच अक्सर कैमरे के सामने एक दोस्त जैसा बॉन्ड दिखता है। इस वक्त डिंपल कपाड़िया, जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार का एक वीडियो चर्चा में है जिसमें एक्ट्रेस अपने दामाद से खफा नजर आ रही हैं। अपने दामाद की शिकायत डिंपल जैकी श्रॉफ से करती दिख रही हैं। डिंपल और राजेश खन्ना की बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना के हसबैंड अक्षय कुमार जितना मजाकिया बड़े पर्दे पर दिखते हैं, रियल लाइफ में भी लगभग वो वैसे ही रहते हैं। अक्सर अक्षय अपनी सासु मां डिंपल के साथ कैमरे पर मस्ती करते दिख जाते हैं। बस के अंदर डिंपल के साथ दिख रहे अक्षय अब ये नया वीडियो बस के अंदर का दिख रहा है जिसमें डिंपल कपाड़िया, अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ साथ सफर करते दिख रहे हैं। डिंपल इस वीडियो में सीट पर बैठी हुई दिख रही हैं, वहीं अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ खड़े दिख रहे हैं। उनकी कुछ बातचीत में सुनाई दे रही हैं जिसमें डिंपल दामाद अक्षय की शिकायत करती दिख रही हैं। वो कहती नजर आ रही हैं- तूने ऐसे ही किया होगा। इसके बाद वो जैकी श्रॉफ से भी कहती हैं- ये ऐसे ही हमेशा मेरे साथ करता है। इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं- सास और दामाद एक ऐज के लग रहे। हालांकि, बता दें कि दोनों में 10 साल के उम्र का अंतर है। जहां अक्षय 58 साल के हैं वहीं डिंपल कपाड़िया 68 साल की हैं। कुछ ने कहा- मस्त जोड़ी है सास-दामाद की। अक्षय को उनकी सासु मां शरारती बता चुकी हैं बता दें कि अक्षय को उनकी सासु मां अपने कई इंटरव्यूज में शरारती बता चुकी हैं। डिंपल ने कहा था, 'मैं उन्हें बहुत से लोगों से मिलते-जुलते देखती हूं और उन्हें आपके साथ बैठकर बास्केटबॉल या ताश खेलने में बहुत मजा आता है। वो आपके साथ बैठकर बातें करते हैं और आपको बहुत अच्छा महसूस कराते हैं। वह बहुत शरारती हैं और मुझे ढूंढकर ये सब करते हैं।' अक्षय और डिंपल के पहले भी कई ऐसे वीडियोज़ सामने आ चुके हैं। डिंपल कपाड़िया की शादी और बच्चे डिंपल कपाड़िया अपने जमाने की बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में से एक गिनी जाती रही हैं। उन्होंने साल 1973 में राजेश खन्ना से शादी की। इस शादी से उन्हें दो बेटियां, ट्विंकल और रिंकी खन्ना हैं। हालांकि साल 1982 के बाद से डिंपल राजेश खन्ना से अलग हो गईं और दोनों बेटियों को उन्होंने अकेले पाला।

दिवंगत IPS वाई. पूरन कुमार के केस में नया मोड़, IAS पत्नी अमनीत ने फोन-लैपटॉप लौटाने की रखी मांग

चंडीगढ़  हरियाणा की वरिष्ठ IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार ने चंडीगढ़ की अदालत में याचिका दायर कर अपने दिवंगत पति IPS वाई. पूरन कुमार का मोबाइल फोन और लैपटॉप वापस दिलाने की मांग की है। यह दोनों उपकरण पुलिस ने आत्महत्या मामले की जांच के दौरान जब्त किए थे। अदालत ने इस आवेदन पर चंडीगढ़ पुलिस सहित सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है। सूत्रों के अनुसार, IPS अधिकारी के परिवार ने अदालत के आदेश के बाद लैपटॉप पुलिस को सौंपा था, लेकिन इससे पहले उन्होंने उसे देने में कुछ देरी की थी। पुलिस का कहना है कि यह लैपटॉप एक अहम सबूत है, क्योंकि इसे अधिकारी ने अपना अंतिम नोट टाइप करने के लिए इस्तेमाल किया था। पुलिस ने बताया कि यह लैपटॉप CFSL (सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) भेजा जाना है, ताकि नोट की प्रामाणिकता, फिंगरप्रिंट और ईमेल अकाउंट्स की जांच की जा सके। इसके अलावा, पुलिस ने वाई. पूरन कुमार के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। गौरतलब है कि 2001 बैच के IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार की 7 अक्तूबर 2025 को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित आवास पर गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया गया था। मृतक अधिकारी ने अपने सुसाइड नोट में 16 वरिष्ठ IAS और IPS अधिकारियों के नाम दर्ज किए थे, जिन पर उन्होंने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपने कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी रखे हुए है।

तेजी से बढ़ रहे डेंगू केस: सिरसा में 275 मरीज, प्रशासन ने जारी की सख्त हिदायतें

सिरसा  जिले में डेंगू के केस लगातार बढ़ते जा रहे है। अब तक 275 मरीज डेंगू के मिल चुके है, जिनमें से 235 मरीज ठीक भी हो चुके है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार दिवाली के त्यौहार बीतने के बाद नवंबर महीने में डेंगू के मरीज बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सिरसा जिला में लोगों को अपने आस पास के एरिया में साफ-सफाई रखने की हिदायत जारी कर रहे है। डेंगू का लक्षण मिलने के बाद तुरंत अपने नजदीकी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाएं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार ग्रामीण इलाकों में ज्यादा डेंगू के मरीज बढ़ रहे है। लारवा मिलने पर नोटिस जारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार संदिग्धों के सैंपल एकत्रित करने और लार्वे की तलाश के लिए सर्वे किया जा रहा है। विभाग ने जिले में अब तक काफी लोगों को लारवा मिलने पर नोटिस जारी किए गए हैं। नागरिक अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 30 बेड लगाए हैं, लेकिन अस्पताल में नाम मात्र मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। विभाग ने अब तक करीब सैंकड़ों संदिग्ध लोगों के सैंपल एकत्र किए हैं। कई दिन पहले हुए बारिश होने के बाद अभी भी शहर में अलग-अलग स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसके कारण डेंगू व मलेरिया के मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ गया है और केसों की संख्या में बढ़ोतरी होने की आशंका भी जताई जा रही है। शहर में फॉगिंग भी करवाई जा रहीः डिप्टी सीएमओ सिरसा नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डॉ गौरव अरोड़ा ने बताया कि जिला में डेंगू के 275 मरीज मिले है जिनमें से 235 मरीज स्वस्थ हो चुके है। उन्होंने कहा कि सिरसा शहर में फॉगिंग भी करवाई जा रही है। साथ में सीएमओ ने लोगों से अपील की कि लोगों को कूलर, फ्रिज के पिछले हिस्से, टायरों में पानी जमा नहीं होने दें। डेंगू के बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनने। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्षेत्रों में लगातार सर्वे कर रही हैं और लार्वा को नष्ट करने के लिए दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है।  स्वास्थ्य विभाग ने नगरपरिषद से किया ये आग्रह  खाली प्लाटों में जलभराव की समस्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने नगरपरिषद से आग्रह किया है कि प्लाट मालिकों को नोटिस जारी किए जाएं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इन प्लाटों में बारिश का पानी भरने से मच्छरों के लार्वा तेजी से पनप रहे हैं, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है।   

Black Clothes Ban: सरकार के आदेश से दुकानों में छाई हलचल, जानिए पूरा मामला

थाईलैंड क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि किसी देश में एक साथ लोग इतने काले कपड़े खरीदने लगे कि काले रंग के कपड़ों की किल्लत पड़ जाए? थाईलैंड में इन दिनों कुछ ऐसा ही हो रहा है। देश में काले कपड़ों की अचानक कमी हो गई है। हालात यह हैं कि दुकानों में कपड़ों के स्टॉक्स खत्म हो गए हैं। लेकिन इस आखिर थाईलैंड के लोग एक साथ इतने काले कपड़े क्यों खरीद रहे हैं? दरअसल देश में हुई काले कपड़े की कमी का कारण थाईलैंड की राजमाता, रानी सिरीकित, की मृत्यु है। बीते सप्ताह रानी सिरीकित के निधन के बाद देशभर में शोक मनाया जा रहा है। 25 अक्टूबर को 93 वर्ष की आयु में उनके निधन के बाद थाई सरकार ने देश में 30 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। वहीं आधिकारिक तौर पर एक साल तक शोक मनाया जाएगा। इस अवधि के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को एक वर्ष तक काले शोक वस्त्र पहनने होंगे। 90 दिनों तक काले कपड़े पहनने की सलाह वहीं राष्ट्रीय शोक के बीच आम जनता को 90 दिनों तक काले, सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। इस बीच थाईलैंड में काले कपड़ों की मांग इतनी बढ़ गई है कि दुकानों में स्टॉक खत्म हो रहा है। हालांकि थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह एक अनुरोध है और कोई कानूनी आदेश नहीं है। यानी काले कपड़े न पहनने पर किसी को सजा नहीं दी जाएगी। हालांकि लोगों से इस निर्देश का पालन करने की अपेक्षा की गई है। थाईलैंड में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब काले कपड़ों की कमी हो गई है। इससे पहले 2016 में राजा भूमिबोल के निधन के समय भी देश में काले कपड़ों की मांग अचानक बढ़ गई थी। कौन थीं थाईलैंड की राजमाता रानी सिरीकित? रानी सिरीकित थाईलैंड की पूर्व रानी और वर्तमान राजा महा वजीरालोंगकोर्न की मां थीं। सिरिकित का जन्म 12 अगस्त 1932 को बैंकॉक में हुआ था। वह 1950 से 2016 तक थाईलैंड की महारानी रहीं। थाई संस्कृति को बढ़ावा देने में उनके व्यापक प्रयासों के कारण उन्हें 'राष्ट्रमाता' की उपाधि मिली थी। जानकारी के मुताबिक सिरिकित को 2012 में स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद बिगड़ती सेहत के कारण वह सार्वजनिक कार्यक्रमों से अक्सर दूर रहती थीं। इससे पहले उनके पति महाराजा भूमिबोल अदुल्यादेज का अक्टूबर 2016 में निधन हो गया था।

नजाकत अहमद शाह को छत्तीसगढ़ में ग्रैंड वेलकम, आतिशबाजी और गुलदस्ते से स्वागत

रायपुर 6 महीने पहले 22 अप्रैल 2025, पहलगाम के बैसरन मैदान में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की जान ली थी। आतंकी जब पर्यटकों पर गोलियां बरसा रहे थे, तब वहां छत्तीसगढ़ के बीजेपी कार्यकर्ता अरविंद अग्रवाल और उनके दोस्त भी अपनी-अपनी फैमिली के साथ मौजूद थे। वे सभी खूबसूरत वादियों में रील बना रहे थे। लोकल गाइड नजाकत अहमद शाह ने जब गोलियों की आवाज सुनी तो उसने सभी को नीचे बैठने को कहा। उसने अरविंद अग्रवाल के कुनबे के दो बच्चों को गले लगाकर सुरक्षित बचा लिया। बाद में वह पूरी टोली को खूनी मैदान से बाहर ले जाने में कामयाब हो गए। नजाकत शाह का ग्रैंड वेलकम पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में गुस्से की लहर दौड़ गई। फिर भारतीय सेना ने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को ऑपरेशन सिंदूर से सबक सिखाया। पहलगाम हमले के पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शी आज भी उस घटना को याद कर सिहर उठते हैं। इस बुरे वक्त में दोस्ती के रिश्ते भी बने। सर्दियों में कंबल का कारोबार करने वाले नजाकत अहमद शाह हर साल की तरह गुरुवार को चिरमिरी पहुंचे। इस बार नजाकत अहमद के लिए यह यात्रा यादगार बन गई। चिरमिरी पहुंचते ही अरविंद अग्रवाल समेत इलाके लोग 50 लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे। सभी ने नजाकत को माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने अग्रवाल परिवार के साथ लंच पर वक्त बिताया और अपनी यादें साझा कीं। अरविंद अग्रवाल की बचाई थी जान अरविंद अग्रवाल ने पहलगाम हमले को याद करते हुए बताया कि जब आतंकियों ने गोलीबारी शुरू की, तब नजाकत अहमद शाह ने उन्हें बचा लिया। उस समय उनकी पत्नी और चार साल की बेटी थोड़ी दूर थीं। नजाकत ने सबको नीचे बैठने को कहा, फिर मेरी बेटी और मेरे दोस्त के बेटे को गले लगा लिया, जिससे उनकी जान बच गई। नजाकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गए और वापस मेरी पत्नी को बचाने के लिए दौड़े। हम कभी नजाकत के एहसान को नहीं भूल सकते हैं। नजाकत अहमद शाह ने बताया कि उनका परिवार सालों से छत्तीसगढ़ में कपड़े बेचने आता रहा है। मुझे बहुत खुशी हुई कि पहलगाम से लौटने के बाद भी अग्रवाल परिवार उनसे फोन पर संपर्क में रहा। अब उनसे मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ हमारे लिए घर जैसा है और हम हर साल तीन महीने व्यापार के लिए यहां आते हैं। आतिशबाजी से स्वागत नजाकत अहमद शाह जब अरविंद अग्रवाल के घर पहुंचे तो उनका ग्रैंड वेलकम हुआ। अरविंद अग्रवाल के घर पहुंचते ही बीजेपी नेता ने पहले गुलदस्ता देकर स्वागत किया। फिर आतिशबाजी की गई। इस स्वागत से नजाकत अहमद शाह भी गदगद थे।