samacharsecretary.com

सीएम बुधवार को डीजीपी आवास के सामने एकता वन में आयोजित कार्यक्रम में 72 आवंटियों को सौंपेंगे चाबी

सीएम सौंपेंगे माफिया मुख्तार से खाली कराई गई जमीन पर बने फ्लैट की चाबी   सीएम बुधवार को डीजीपी आवास के सामने एकता वन में आयोजित कार्यक्रम में 72 आवंटियों को सौंपेंगे चाबी   योगी सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत माफिया मुख्तार के कब्जे से अवैध जमीन को कराया था खाली  – माफिया मुख्तार ने अवैध रूप से हजरतगंज के डालीबाग के पास बेशकीमती जीमन पर कर रखा था कब्जा – सरदार वल्लभ भाई पटेल अावासीय योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बनाए गए ईडब्ल्यूएस फ्लैट  – फ्लैट से बालू अड्डा, 1090 चौराहा, नरही, सिकन्दरबाग एवं हजरतगंज चौराहा महज पांच से 10 मिनट की दूरी पर लखनऊ मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ बुधवार को हजरतगंज के पॉश इलाके डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी से खाली कराई गई जमीन पर बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट की चाबी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लाभार्थियों को सौंपेंगे। सीएम योगी डीजीपी आवास के सामने एकता वन में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को चाबी सौंपेंगे। यह फ्लैट सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के तहत बनाए गए हैं। इनकी कुल संख्या 72 हैं। इन फ्लैट्स की कीमत 10.70 लाख रुपये है, मंगलवार को लाटरी की प्रक्रिया संपन्न हुई। ग्राउंड प्लस थ्री स्ट्रक्चर के 3 ब्लॉक में 36.65 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनाए गए 72 फ्लैट एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश भर में अभियान चलाकर माफिया के कब्जे से अवैध भूमि को खाली कराया गया था। इसी क्रम में सीएम योगी की मंशा के अनुरूप हजरतगंज के पॉश इलाके डालीबाग में माफिया मुख्तार के कब्जे से अवैध जमीन को मुक्त कराया गया था। इसके सीएम योगी के निर्देश पर एलडीए की आेर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाए गए। डालीबाग में अवैध कब्जे से खाली करायी गयी लगभग 2,322 वर्गमीटर भूमि पर एलडीए ने सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना लांच की। एलडीए वीसी ने बताया कि योजना में ग्राउंड प्लस थ्री स्ट्रक्चर के 3 ब्लॉक में 36.65 वर्गमीटर क्षेत्रफल के कुल 72 फ्लैट बनाये गये हैं। योजना की लोकेशन काफी प्राइम है। 20 मीटर चौड़ी बंधा रोड पर स्थित इस योजना से बालू अड्डा, 1090 चौराहा, नरही, सिकन्दरबाग एवं हजरतगंज चौराहा महज पांच से 10 मिनट की दूरी पर है। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के इन भवनों की कीमत 10.70 लाख रुपये रखी गयी है। योजना में स्वच्छ जल एवं विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था व दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है।  यहां पर बाह्य विकास कार्य जैसे रोड और पार्क का निर्माण भी किया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को लॉटरी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को डीजीपी आवास के सामने एकता वन में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को चाबी सौंपेंगे।  8000 लोगों ने किया आवेदन  सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के भवनों के लिए 4 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2025 के मध्य ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था। सोमवार को पंजीकरण अवधि समाप्त होने तक लगभग 8000 लोगों ने पंजीकरण कराया।

पाकिस्तान के लिए निकला सिख श्रद्धालुओं का जत्था, ननकाना साहिब में मनाएंगे गुरु नानक जयंती

गुरदासपुर  श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना हो गया है। भारत से 1,796 सिख श्रद्धालुओं का एक समूह गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व मनाने के लिए 5 नवम्बर को पाकिस्तान जाएगा, जहां वे प्रकाश पर्व के अवसर पर विभिन्न ऐतिहासिक गुरुद्वारों में मत्था टेकेंगे। श्रद्धालु अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश करेंगे। अपनी खुशी व्यक्त करते हुए, समूह के कई सदस्यों ने यात्रा की अनुमति देने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। एक श्रद्धालु ने पवित्र स्थलों के दर्शन के अवसर के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, हमें यात्रा की अनुमति देने के लिए हम सरकार का धन्यवाद करते हैं। एक अन्य श्रद्धालु, ने दर्शन की अनुमति देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की सराहना की और यह भी सुझाव दिया कि वीजा प्रक्रिया को सरल बनाया जाना चाहिए ताकि अधिक श्रद्धालु यात्रा में भाग ले सकें। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी, यात्रा सामान्य रूप से चल रही है। हमें उम्मीद नहीं थी कि प्रधानमंत्री मोदी यात्रा की अनुमति देंगे, लेकिन हम इस फैसले के लिए उनका धन्यवाद करते हैं,परंतु वीजा प्रक्रिया को सरल बनाया जाना चाहिए ताकि अधिक लोग जा सकें। इस बीच, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज ने कहा कि सिख श्रद्धालुओं के अधिकांश वीजा संसाधित और स्वीकृत हो चुके हैं। उन्होंने यात्रा को सुगम बनाने के लिए संबंधित सरकारों का धन्यवाद किया। यह जत्था श्री गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने जा रहा है। वे भाग्यशाली हैं कि वे श्री गुरु नानक देव जी से जुड़े स्थानों का दौरा कर रहे हैं। इस बार, अधिकांश वीजा संसाधित और जारी हो चुके हैं। जत्थेदारा ने कहा, ''मैं आवश्यक अनुमति देने के लिए संबंधित सरकारों का धन्यवाद करता हूं। इससे पहले, पाकिस्तान उच्चायोग ने बुधवार को बताया कि उसने गुरु नानक देव जी जयंती समारोह से पहले भारत से आने वाले सिख श्रद्धालुओं को 2100 से ज़्यादा वीजा जारी किए हैं। पाकिस्तान उच्चायोग ने बुधवार को एक पोस्ट में कहा, नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने 4 से 13 नवम्बर 2025 तक पाकिस्तान में आयोजित होने वाले बाबा गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए भारत से आने वाले सिख श्रद्धालुओं को 2100 से ज़्यादा वीज़ा जारी किए हैं। 

डबल मर्डर और रेप से फैली सनसनी! बिहार के 16 वर्षीय आरोपी की हैवानियत उजागर

अहमदाबाद गुजरात के विसावदर में बड़े भाई की हत्या और रेप के बाद भाभी की भी जान लेने वाला 16 साल का लड़का इतनी कम उम्र में ही 'राक्षसी प्रवृत्ति' का हो चुका था। जिस खौफनाक ढंग से पहले उसने बड़े भाई की जान ली, गर्भवती भाभी को संबंध बनाने पर मजबूर किया, उसके पेट पर प्रहार करके अजन्मे बच्चे को मार डाला, गला दबाकर भाभी की भी हत्या कर दी और फिर शराब पीकर अपनी करतूतों का जश्न मनाया…यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या कोई उतना क्रूर भी हो सकता है, वह भी इतनी कम उम्र में? जूनागढ़ के विसावदर में रहने वाले बिहार के 16 साल के लड़के ने जिस तरह घटना को अंजाम दिया उससे जांच करने वाले पुलिसकर्मी भी हैरान हैं। जांच में पता चला कि 16 अक्तूबर को ना सिर्फ बेहद क्रूर तरीके से उसने वारदात को अंजाम दिया, बल्कि लाशों को ठिकाने लगाने के बाद देशी शराब पीकर जश्न मनाया। पता चला है कि बड़ा भाई उसे गुटखा खाने से रोकता था। बेहद कम उम्र से ही वह शराबी भी बन चुका था। भाई के रोक-टोक की वजह से वह बहुत गुस्से में रहता था। शनिवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में हत्या और उसके बाद के घटनाक्रम को विस्तार से बताया। उसने बताया कि लाशों दफ्न करने के बाद वह 400 रुपये में चार पाउच देसी शराब खरीदकर लाया और गड्ढे के नजदीक बैठकर पैग बनाकर जश्न मनाता रहा। वह शराब पीते हुए वहां इस्टांग्राम पर रील्स का लुत्फ ले रहा था और इस बात को लेकर बेहद खुश था कि हत्या के बाद उसने सफलतापूर्वक लाशों को ठिकाने लगा दिया है। हत्या के समय घर में मौजूद रही उसकी मां को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने बड़े बेटे और बहू की लाश को ठिकाने लगाने में भी छोटे बेटे का साथ दिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा किया कि उसने हत्या से पहले भाभी संग रेप किया। हत्या के बाद और लाश दफनाने से पहले उसने भाभी के शरीर से गहने निकाल लिए और बाद में उन्हें 30 हजार रुपये में बेच आया था। जांच के दौरान यह भी पता चला कि उसने लाशों को जल्द गलाने के लिए इंटरनेट पर तरीके खोजे। इसके बाद वह 52 किलो चीनी खरीदकर लाया और गड्ढे में डाल दिया।

प्रदूषण से दिल्ली बेहाल: 19 क्षेत्र खतरनाक श्रेणी में, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड

नई दिल्ली  दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. अब सुबह शाम की ठंड लोगों को महसूस हो रही है. हालांकि, दिन में ठंड का एहसास नहीं हो रहा है, लेकिन सुबह के समय दिल्ली में कोहरा छाया रहता है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 9 नवंबर तक कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है. यानी अगले 5 दिन दिल्ली वालों को कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. दिल्ली में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है. 19 इलाके रेड जोन में हैं और दिल्ली की हवा बेहद खराब है. आज भी दिल्ली का ओवरऑल AQI 309 है और तीन इलाकों में 400 के पार AQI है. इनमें अलीपुर का सबसे ज्यादा AQI 421 है. वहीं जहांगीरपुरी और वजीरपुर का AQI 404 है. आनंद विहार का AQI 385, अशोक विहार का 371, आया नगर का 204, बवाना का 395, बुराड़ी क्रॉसिंग का 393, चांदनी चौक का 329, मथुरा रोड का 320, करणी सिंह का 236, डीटीयू का 293 है. इसके साथ ही और भी कई इलाकों में AQI 300 से 400 के बीच है. दिल्ली के तापमान हो रही गिरावट दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण लोगों की सांसों के लिए संकट बनता जा रहा है. लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन जैसे परेशानियां हो रही है. वहीं ठंड और प्रदूषण के चलते दिल्ली वालों को दोहरी मार झेलने पड़ रही है. इसके साथ ही दिल्ली के तापमान में भी अब गिरावट देखी जा रही है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सोमवार के मुकाबले मंगलवार को दिल्ली के तापमान में 2 प्रतिशत की गिरावट हुई है. पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना 4 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना है. 4 और 5 नवंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी होने की संभावना है. 4 और 5 नवंबर को पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश होने की संभावना है. 4 से 5 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इन राज्यों में बारिश का अलर्ट 5 से 7 नवंबर को गुजरात क्षेत्र और मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में बिजली कड़कने के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं 4 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी बिजली कड़कने के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में 4 से 6 नवंबर के दौरान हल्की बारिश हो सकती है. वहीं तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 5 से 7 नवंबर के दौरान कई स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. 

रेल हादसा बिलासपुर: कोरबा पैसेंजर और मालगाड़ी में टक्कर, 6 यात्रियों की मौत, बचाव कार्य जारी

बिलासपुर बिलासपुर स्टेशन के पास एक MEMU ट्रेन का कोच एक मालगाड़ी से टकरा गया. इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं. रेलवे अधिकारी ने बताया कि रेलवे ने सभी संसाधन लगा दिए हैं, और घायलों के इलाज के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं.  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अब तक 6 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद रेलवे और जिला प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि सिग्नल या तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह टक्कर हुई होगी। कई गाड़ियां प्रभावित मिली जानकारी के अनुसार, घटना लालखदान स्टेशन के पास हुई है। रेलवे प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को मौके पर भेजा है। स्थानीय प्रशासन भी सहायता के लिए पहुंच चुका है। हादसे के कारण पूरे रूट पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट कर दिया गया। वहीं यात्रियों को ऑप्शनल व्यवस्था की जा रही है। ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम को नुकसान पहुंचा है, जिससे बहाली में समय लग सकता है। यह हादसा बिलासपुर-कटनी सेक्शन में हुआ, जो व्यस्त रेल मार्ग है। रेलवे ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना की जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं रेलवे ने इस हादसे को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक संभावना है कि सिग्नलिंग सिस्टम की गड़बड़ी या मानवीय त्रुटि के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। ⁠ हादसे की जगह पर अफरातफरी का माहौल यह  हादसा बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन के लाल खदान इलाके में हुआ, जो देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में से एक है। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों की मदद में जुट गए। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रेस्क्यू अभियान जारी, मेडिकल टीमें मौके पर रेलवे प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव दल को मौके पर रवाना किया। मेडिकल यूनिट और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बिलासपुर और कोरबा के बड़े अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। ट्रेन संचालन ठप, कई ट्रेनों के रूट बदले हादसे के बाद पूरे रेल मार्ग पर परिचालन ठप हो गया है। ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे बहाली में समय लग सकता है। रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट कर दिया है। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरी ट्रेनों या बसों से गंतव्य तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने इस भीषण हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी या मानवीय भूल की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा। अधिकारी ब्लैक बॉक्स और इंजन रिकॉर्डिंग के डेटा की जांच कर रहे हैं, ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़े स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए। कई यात्री अंदर फंसे रह गए। लोगों ने शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि चारों ओर चीख-पुकार मची हुई थी।

रायपुर: माओवादी समर्पितों की नई शुरुआत, अब वर्दी नहीं होटल की यूनिफॉर्म में काम करेंगे

रायपुर : समर्पित माओवादी : वर्दी की जगह अब होटल की यूनिफॉर्म पहन कर करेंगे जिंदगी की नई शुरुआत 30 आत्मसमर्पित माओवादी सदस्यों को दिया जा रहा अतिथि सत्कार का प्रशिक्षण रायपुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के माओवादियों ने जब पुनर्वास किया, तब मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की संवेदनशील सरकार ने भी इन समर्पित माओवादियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाये जा रहे हैं, जिसके तहत जगदलपुर के निकट आड़ावाल में लाइवलीहुड कॉलेज में इन 30 आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास कार्ययोजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत गेस्ट सर्विस एसोसिएट का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल न केवल इन पूर्व माओवादी सदस्यों को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि बस्तर के पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास भी कर रही है। ग्राहक सेवा, सत्कार  तक प्रशिक्षण का सफर          ये सभी 30 पुनर्वासित माओवादी जो कभी घने जंगलों में हिंसा के रास्ते पर थे, आज लाइवलीहुड कॉलेज के कैंपस में ग्राहक संवाद, होटल मैनेजमेंट और सॉफ्ट स्किल्स सीख रहे हैं। करीब 3 महीने के इस कोर्स में उन्हें होटल इंडस्ट्रीज की बारीकियां सिखाई जा रही हैं, ताकि वे बस्तर के होमस्टे, रिसॉर्ट्स और टूरिस्ट स्पॉट्स में आत्मविश्वास से काम कर सकें। दर्द भरे जीवन से आजादी की ओर         एक पूर्व माओवादी रामू (परिवर्तित नाम) ने भावुक होकर कहा कि बस्तर के जंगल में हिंसा की जिंदगी ने सिर्फ दर्द दिया, अब लाइवलीहुड कॉलेज में सीखकर लगता है, असली आजादी यहीं है। अब स्वयं मेहनत कर घर-परिवार को खुशहाल बनाएंगे। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की दूरदृष्टि एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अमल से अब तक हजारों युवा सशक्त हो चुके हैं। बीजापुर जैसे संवेदनशील इलाकों में सरकार की पुनर्वास नीति सुनहरा मॉडल साबित हो रहा है। नक्सल मुक्त बस्तर की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा, यहां हिंसा की जगह विकास और रोजगार की नई कहानी लिखी जाएगी।         उपमुख्यमंत्री एवं राज्य के गृहमंत्री  विजय शर्मा ने इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बनी संवेदनशील पुनर्वास नीति का यह असर है कि मुख्यधारा में युवा लौट रहे हैं और शासन द्वारा इन पुनर्वासित युवाओं को रोजगार और कौशल सीखा कर इन्हें समाज के साथ पुनः जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। बस्तर अपने प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है ऐसे में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी उद्योग में युवा जुड़कर रोजगार पा सकते हैं और अपनी जीवन संवार सकते हैं l इससे बस्तर पर्यटन को भी नया आयाम प्राप्त होगा, पर्यटक बस्तर के पर्यटन स्थलों की ओर आकर्षित होंगे l

भारत को UNSC में जगह दो वरना गिर जाएगी संयुक्त राष्ट्र की साख — इस देश ने दी दो टूक चेतावनी

फिनलैंड फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब ने UNSC यानी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को शामिल किए जाने की वकालत की है। साथ ही उन्होंने चेताया है कि अगर भारत को शामिल नहीं किया गया, तो यूएन कमजोर होता रहेगा। उन्होंने कहा है कि वैश्विक स्थिरता और विकास में भारत की भूमिका बहुत अहम है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर का भी जिक्र किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टब ने कहा, 'मैं भारत का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और मुझे लगता है कि और अमेरिका और चीन के साथ भारत हमारा अगला सुपरपॉवर होगा। प्रधानमंत्री मोदी हों या विदेश मंत्री जयशंकर, भारत जो अभी कर रहा है उससे रणनीतिक सोच झलकती है, जिससे दुनियाभर में सम्मान मिलता है।' उन्होंने कहा, 'मैंने महासभा में दो बार यह बात कही है। मैं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विस्तार चाहता हूं। इसकी सदस्यता कम से कम दोगुनी होनी चाहिए। यह गलत है कि भारत जैसे देश सुरक्षा परिषद में नहीं हैं।' उन्होंने सुझाव दिया है कि लैटिन अमेरिका से एक, अफ्रीका से दो और एशिया से दो सदस्यों को शामिल करना चाहिए। यूएन को दे दी चेतावनी स्टब ने कहा, 'अगर भारत जैसे खिलाड़ियों को लगेगा कि वह खेल में नहीं हैं, तो संस्थान ऐसे ही कमजोर होता रहेगा।' उन्होंने भारत को वैश्विक विकास में जरूरी बताया है। उन्होंने कहा, 'भारत जो करता है, वह दुनिया के लिए जरूरी है।' उन्होंने आगे कहा कि अंतराष्ट्रीय व्यवस्था को आकार देने में फिनलैंड भारत को एक अहम साझेदार के रूप में देखता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह मल्टीलेटरलिज्म में भरोसा करते हैं और इसे काम करने के लिए भारत का सिस्टम में बाहर से नहीं, बल्कि अंदर शामिल होना जरूरी है। मल्टीलेटरलिज्म का मतलब उस सिद्धांत से है, जहां तीन से ज्यादा देश एक साझा मकसद को हासिल करने के लिए आपसी सहयोग से काम करते हैं।

धार्मिक स्थल पर बुलडोजर कार्रवाई से हरिद्वार में हड़कंप, पुलिस ने संभाली कमान

हरिद्वार  उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में अवैध धार्मिक संरचनाओं पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। हरिद्वार जिला प्रशासन का बुलडोजर अक्सर अतिक्रमण के खिलाफ गरजता नजर आ रहा है। मंगलवार को रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के पथरी रोह पुल के पास करीब 2 बीघा सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। बताया जाता है कि यह मजार सिंचाई विभाग की जमीन पर बना था। इस अतिक्रमण के खिलाफ सिंचाई विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए थे। पहले मजार से संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया था लेकिन निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद प्रशासन ऐक्शन लिया और बुलडोजर चलाकर करीब 2 बीघा सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार को जमींदोज कर दिया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद पूरे उत्तराखंड में सरकारी जमीन पर बने अवैध धार्मिक ढांचों के खिलाफ तेजी से अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी पुलिस फोर्स तैनात रही ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया था कि उत्तराखंड में अब तक 9000 एकड़ से अधिक जमीन इसी तरह के अवैध कब्जों से खाली कराई गई है। सीएम ने कहा था कि सूबे में कोई भी हरे रंग की चादर डालकर सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं कर पाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि उत्तराखंड के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ नहीं किया जाना चाहिए। इसी संकल्प को लेकर सूबे में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानून लागू किया गया है। साथ ही प्रशासन की ओर लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी विकृत मानसिकताओं के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई शुरू की गई है।

आर्गेनाइज क्राइम मामले में तोमर भाइयों की जमानत याचिका खारिज, सरकारी वकील ने बताया लंबा आपराधिक रिकॉर्ड

बिलासपुर  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी के मामले में रायपुर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित तोमर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। वहीं, कोर्ट ने दोनों की पत्नियों और भतीजे की अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है। दोनों भाई एक्सटॉर्शन और सूदखोरी के कई मामलों में आरोपी हैं, और अभी फरार चल रहे हैं।  सरकारी वकील ने रखे पुख्ता तर्क सरकारी वकील ने अदालत में कहा कि तोमर बंधुओं का लंबा आपराधिक इतिहास है। दोनों पर करीब 16 से अधिक केस दर्ज हैं। पुलिस की छापेमारी में उनके घर से ब्लैंक चेकबुक, हथियार और कारतूस जब्त किए गए थे। इसके अलावा वे बिना लाइसेंस सूदखोरी का अवैध कारोबार भी करते पाए गए। इन गंभीर आरोपों को देखते हुए सरकारी पक्ष ने अग्रिम जमानत का विरोध किया। फरार हैं रोहित और वीरेंद्र तोमर, इनाम घोषित रायपुर के तेलीबांधा और पुरानी बस्ती थाने में दोनों भाइयों पर एक्सटॉर्शन और सूदखोरी के कई मामले दर्ज हैं। जब पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी, तो वहां से कैश, चेक, और जमीन के दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस जांच में पता चला कि यह नेटवर्क आर्गेनाइज्ड क्राइम से जुड़ा है। इसलिए पुलिस ने इनके खिलाफ 7 अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों भाई फरार हो गए। सूत्रों के मुताबिक, रोहित तोमर अपनी पत्नी भावना तोमर के नाम पर ऑफिस चलाता था, जहां से सूदखोरी का धंधा चलता था। दोनों की गिरफ्तारी में मदद करने वालों के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया है। परिवार के खिलाफ कार्रवाई और जमानत जब पुलिस को दोनों भाई नहीं मिले, तो उनके परिवार को हिरासत में लिया गया। रोहित की पत्नी भावना तोमर, वीरेंद्र की पत्नी शुभ्रा तोमर, और कुछ अन्य रिश्तेदारों पर आर्गेनाइज क्राइम एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। बाद में इनकी ओर से पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद वर्मा के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई, जिसमें पुलिस पर फर्जी केस बनाकर परिवार को फंसाने का आरोप लगाया गया। तोमर बंधुओं के खौफ से पीड़ित चुप थे पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, तोमर बंधु रायपुर के कई कारोबारियों और आम लोगों से धमकी देकर वसूली करते थे। उनके गुर्गों के डर से कई पीड़ितों ने शहर में रहते हुए भी शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। लेकिन जब से पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है, तब से लोगों के मन से डर खत्म हो गया है। अब तक 6 से ज्यादा एफआईआर में दोनों भाइयों पर अवैध वसूली, धमकी और छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किए जा चुके हैं।

ICC महिला वनडे रैंकिंग: मंधाना की बादशाहत खत्म, लॉरा वोल्वार्ड्ट ने छीनी नंबर-1 पोजिशन

दुबई भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम महिला एक दिवसीय रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गई है लेकिन जेमिमा रोड्रिग्स नौ स्थान की छलांग लगाकर 10वें स्थान पर पहुंच गईं। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट नवीनतम सूची में दो स्थान ऊपर चढ़कर पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में शतक जड़ने के अपने अविश्वसनीय प्रदर्शन के बाद वोल्वार्ड्ट ने मंधाना को पीछे छोड़ दिया। वोल्वार्ड्ट ने टूर्नामेंट में 571 रन बनाए, जो किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक रन का नया रिकॉर्ड है। इससे वह अपने करियर की सर्वोच्च रेटिंग 814 हासिल करने में सफल रही। भारत ने रविवार को खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। ⁠ नवी मुंबई में सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद शतक जड़कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली रोड्रिग्स ने अपने इस शानदार प्रदर्शन के दम पर शीर्ष 10 में प्रवेश किया, जबकि फोबे लिचफील्ड ने उसी मैच में शतक की बदौलत 13 स्थान की छलांग लगाकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग (637) हासिल की। आस्ट्रेलिया की एलिस पेरी सातवें स्थान पर पहुंच गईं। उन्होंने न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन के साथ संयुक्त सातवां स्थान हासिल किया। डिवाइन पहले ही वनडे से संन्यास लेने की घोषणा कर चुकी है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी चार स्थान ऊपर चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गयीं। गेंदबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका की मारिजाने काप अब सोफी एक्लेस्टोन को शीर्ष स्थान से हटाने के करीब पहुंच गई हैं। उनके अब 712 रेटिंग अंक हो गए हैं। भारत की दीप्ति शर्मा विश्व कप फाइनल में 58 रन बनाने के अलावा पांच विकेट लेने के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑलराउंडर की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।