samacharsecretary.com

विसावदर, लुधियाना के बाद तरनतारन में भी AAP का परचम, विपक्ष को बड़ा झटका

तरनतारन तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि पंजाब की जनता काम करने वाली सरकार के साथ खड़ी है. यह जीत सिर्फ एक सीट की नहीं, बल्कि पंजाब की जनता के मन की बात है- मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के काम पर भरोसा, और अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति पर विश्वास. कांग्रेस और बीजेपी- दोनों अहम दलों की जमानत जब्त होना इस बात का साफ संकेत है कि पंजाब अब पुरानी, विभाजनकारी और अहंकारी राजनीति से तंग आ चुका है. कांग्रेस द्वारा दलित समाज के साथ बरती गई उपेक्षा और अपमान का जवाब जनता ने वोट से दिया. दलित समाज ने कांग्रेस को यह स्पष्ट संदेश दे दिया कि सम्मान से बड़ा कोई मुद्दा नहीं, और उसकी कीमत कांग्रेस ने अपनी ज़मानत गंवाकर चुकाई. वहीं बीजेपी की पंजाब-विरोधी नीतियों, किसानों के खिलाफ फैसलों और पंजाब के अधिकारों पर की गई साज़िशों को पंजाब ने फिर नकार दिया. भाजपा की ज़मानत जब्त होना इस बात का प्रमाण है कि लोग राज्य के स्वाभिमान और हितों पर किसी समझौते को बर्दाश्त नहीं करेंगे. पहले लुधियाना जैसी बड़ी शहरी सीट जीतना और अब तरनतारन जैसी पंथक राजनीति के केंद्र पर विजय यह सरल उदाहरण है कि आम आदमी पार्टी आज हर वर्ग, हर जाति, हर मज़हब और हर क्षेत्र की पसंद बन चुकी है. यह जीत साफ संदेश देती है कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी संगठन की निष्ठा, समर्पण और जमीनी मजबूती को पहचानते हैं. कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए घर-घर संपर्क, मुद्दों की साफ समझ और जनता से सीधा संवाद- इन सबने मिलकर यह भरोसा बनाया है कि पंजाब की असल राजनीति जनता की समस्याओं का हल निकालने से निकलती है, न कि मंचों से दिए गए खोखले भाषणों से. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में जिस प्रकार भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई, सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता, युवाओं के लिए नए अवसर, किसानों और मजदूरों के हित में फैसले, स्कूलों- अस्पतालों का सुधार और रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान दिया गया- उसने सरकार के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत किया है. तरनतारन की जीत इस बात की गवाही है कि पंजाब में अब काम की राजनीति चल रही है, और आम आदमी पार्टी उसके केंद्र में है. लोगों ने साफ संदेश दिया है, जिन्होंने काम किया, उन्हें जीत मिली. जिन्होंने पंजाब का अपमान किया, उन्हें जनता ने दरवाजे पर रोक दिया. यह जीत पंजाब के बदलते जनमानस, पंजाब की एकजुटता और पंजाब की भविष्य की नई दिशा का संकेत है, पंजाब अब विकास, ईमानदारी और विश्वास की राजनीति चाहता है, और आम आदमी पार्टी उसी राजनीति का नाम है.  

गंभीर का बयान— पिच में कोई कमी नहीं, वही तैयार हुई थी जिसकी टीम ने मांग की थी

कोलकाता भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रविवार को ईडन गार्डन्स की मुश्किल पिच का पुरजोर बचाव करते हुए कहा कि यह बिल्कुल वैसी ही पिच थी जैसी उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरूआती टेस्ट से पहले चाहिए थी। भारतीय टीम जीत के लिए 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 93 रनों पर आउट हो गयी और उसे 30 रन से हार का सामना करना पड़ा। गंभीर ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि यह खेलने लायक नहीं थी। यह (पिच) बिल्कुल वैसी ही थी जैसी हमने मांगी थी और हमें यही मिला। यहां के क्यूरेटर (सुजन मुखर्जी) बहुत सहयोगी रहे। मुझे लगता है कि यह एक ऐसा विकेट है जो आपकी मानसिक दृढ़ता का आकलन कर सकती है क्योंकि अच्छे डिफेंस के साथ खेलने वालों ने रन बनाए हैं।’’ ⁠ गंभीर ने अपनी बात को पुष्ट करने के लिए तेम्बा बावुमा (नाबाद 55) और वाशिंगटन सुंदर (92 गेंद पर 31 रन) का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, ‘‘यह बिल्कुल वैसी ही पिच है जैसी हमें चाहिए थी। इसमें कोई भी कमी नहीं थी। अक्षर, तेम्बा, वाशिंगटन ने रन बनाए। अगर आप कहते हैं कि यह टर्निंग विकेट है लेकिन तेज गेंदबाजों ने भी काफी विकेट लिये है।’’ गंभीर ने यह भी तर्क दिया कि भारत ने टॉस के असर को कम करने के लिए इस तरह की खुरदरी पिच को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा, ‘‘हम पहले दिन से ही स्पिनरों के लिए मददगार पिच की मांग करते हैं ताकि टॉस अहम नहीं हो जाए। अगर हम टेस्ट जीत जाते, तो पिच के बारे में इतना कुछ पूछना या चर्चा करना मुश्किल होता। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी परिस्थिति में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।’’ चोटिल कप्तान शुभमन गिल की स्थिति पर अपडेट देते हुए गंभीर ने कहा, ‘‘उनकी स्थिति का अभी आकलन किया जा रहा है। फिजियो आज फैसला लेंगे।’’  

सरकारी स्कूलों में ‘लर्निंग गैप’ पाटने की बड़ी पहल: जानें सरकार क्या कर रही है

चंडीगढ़ हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों को स्क्रोनिंग का काम पूरा हो गया है। दो दिन हुई स्क्रीनिंग में पहली से पांचवें कक्षा तक के साढ़े सात लाख से अधिक बच्चों को शामिल किया गया। सभी शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वह निपुण हरियाणा टीचर एप पर अत्यंत संवेदनशीलता के साथ डेटा भरे, ताकि जानकारी सटीक और अवलोकन-आधारित हो। स्क्रीनिंग में पहली से पांचवी कक्षा तक के साढे सात लाख से अधिक बच्चे हुए शामिल विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को चिह्नित कर अतिरिक्त ध्यान दिया जाएगा। अधिकारियों और जिला परियोजना समन्वयक को निर्देशित कर दिया गया है। स्क्रीनिंग में विशेष आवश्यकता बाले विद्यार्थियों को चिह्नित कर अतिरिक्त ब्यान दिया जाए‌गा ताकि वे पड़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इन विद्यार्थियों में पठन-पाठन को लेकर कुछ कठिनाइयां होती हैं जिस कारण वह अपने अन्य सधियों से पिछड़ जाते हैं। ड्राप आउट को शून्य स्तर पर लाने के लिए ऐसे बच्चों को चिह्नित करने का काम शुरू हुआ है।  विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों तथा समुचित शिक्षण सामग्री से इन्हें पढ़ाई में तेज किया जाएगा। इस बार सरकारी स्कूलों में शुक्रवार और शनिवार को लगातार दो दिन 'सबका बाल दिवस-एक दिन बचपन के नाम' मनाया गया, जिसमें बच्चों को खेल-खेल में काफी कुछ सीखने को मिला। हौसलों के रंग, सपनों को उड़ान, भरीसे के कदम, बूझो ती जाने, इशारों-इशारों में, जब अक्षर न दिखे साफ एवं सबके रंग, सबकी चमक जैसी गतिविधियों में बच्चों ने खासी रुचि दिखाई।

कलेक्टर का दौरा: निमधा आदिवासी छात्रावास में व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने शनिवार को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के शुभारंभ करने के दौरान आदिवासी बालक छात्रावास निमधा का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, भोजन, नाश्ता, अध्ययन-अध्यापन और ठंडक के मौसम को देखते हुए गर्म कपड़ों की व्यवस्था आदि की जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास अधीक्षक जो मूल रूप से शिक्षक हैं, को अधीक्षकीय कार्य के अलावा अपने समबद्ध स्कूल में प्रतिदिन दो क्लास लेने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने छात्रावासी बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, खानपान एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने कहा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे भी उपस्थित थे।

भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट 4234 रुपए, सीएम डॉ. यादव ने दी बड़ी जानकारी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भावांतर योजना 2025 के अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए आज 16 नवंबर को रेकॉर्डेड 4234 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी हुआ है। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी। सोयाबीन के मॉडल रेट में लगातार वृद्धि जारी है। पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था। इसी तरह 8 नवंबर को 4033 रुपए, 9 और 10 नवंबर को 4036 रुपए, 11 नवंबर को 4056 रुपए, 12 नवंबर को 4077 रुपए, 13 नवंबर को 4130 रुपए, 14 नवंबर को 4184 रुपए तथा 15 नवंबर को 4225 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी हुआ था।  

छत्तीसगढ़ के विकास की खुलकर तारीफ: प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री साय की भूमिका बताई अहम

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, हमारे जनजातीय समाज के विष्णु देव साय राज्य का कायाकल्प कर रहे हैं. यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तारीफ करते हुए कही. गुजरात के नर्मदा में भगवान बिरसामुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला हैं. इसी तरह BJP-NDA ने हमेशा आदिवासी समाज के होनहार साथियों को शीर्ष पदों पर पहुंचाने का प्रयास किया है. आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, हमारे जनजातीय समाज के विष्णु देव साय राज्य का कायाकल्प कर रहे हैं.’ गुजरात के आदिवासी जिलों को दी सौगात इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के आदिवासी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए 14 आदिवासी जिलों के लिए 250 बसों को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मां नर्मदा की यह पावन धरती आज एक और ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बन रही है. अभी 31 अक्टूबर को हमने यहां सरदार पटेल की 150वीं जयंती मनाई थी.’ उन्होंने कहा कि हमारी एकता और विविधता को सेलिब्रेट करने के लिए भारत पर्व शुरू हुआ और आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के इस भव्य आयोजन के साथ हम भारत पर्व की पूर्णता के साक्षी बन रहे हैं. मैं इस पावन अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को प्रणाम करता हूं.

अनुपम खेर ने जिसे कभी कहा था ‘धोखेबाज,’ वो बन गया उनकी ताकत, एक्टर ने कहा, ‘शुक्रिया’

नई दिल्ली,  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हिंदी सिनेमा में 500 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हमेशा अपनी सफलता का श्रेय भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट को दिया है, हालांकि 90 के दशक में एक समय ऐसा भी आया जब दोनों के बीच मनभेद की खबरें आईं, लेकिन समय के साथ सब कुछ ठीक हो गया। हाल ही में महेश भट्ट और अनुपम खेर की मुलाकात एयरपोर्ट पर हुई। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपनी और महेश भट्ट की फोटो शेयर की, जिसमें दोनों एक साथ बहुत खुश दिख रहे हैं। एक्टर ने फोटो के कैप्शन में लिखा, "अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि आप कहां जा रहे हैं, तो किसी ऐसे व्यक्ति से पूछिए जो पहले वहां गया हो। हमेशा साथ रहने के लिए शुक्रिया भट्ट साब। आप मेरे लिए बहुत बड़ी ताकत रहे हैं। स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर! आपसे प्यार करता हूं।" महेश भट्ट की फिल्म 'सारांश' से ही अनुपम खेर को हिंदी सिनेमा में पहचान मिली थी, लेकिन इसी फिल्म के समय महेश भट्ट और अनुपम खेर के बीच बड़ा विवाद हो गया था। अनुपम खेर अपने इंटरव्यू में इस बात का जिक्र कई बार कर चुके हैं कि महेश भट्ट उनके लिए पिता समान हैं और हमेशा उनका गुस्सा सिर-माथे पर है। एक बार एक्टर ने बताया था कि जब उन्हें 'सारांश' फिल्म ऑफर हुई थी, तो वे बहुत खुश थे। फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी, तभी मुझे पता चलता है कि मुझे फिल्म से हटाकर संजीव कुमार को कास्ट कर लिया गया है। ये सुनकर मैं आग बबूला हो गया था और मैंने मुंबई शहर को ही छोड़ने का फैसला कर लिया था। अनुपम ने आगे बताया कि गाड़ी में अपना सामान पैक करके वे महेश भट्ट के घर पहुंचे और उन्हें धोखेबाज से लेकर चालबाज तक कह दिया। उन्होंने कहा, "मेरी आंखों में आंसू थे और मैं कह रहा था कि आपने मेरे साथ गलत किया।" इसके बाद महेश भट्ट ने फिल्म के प्रोड्यूसर को फोन किया और कहा कि अनुपम ही रोल करेगा, संजीव कुमार को मना कर दो। बहुत सारे लोगों को लगता है कि अनुपम खेर की पहली फिल्म 1984 की 'सारांश' थी, लेकिन उनके करियर की पहली फिल्म 1982 में आई 'आगमन' थी। इस फिल्म से एक्टर को खास पहचान नहीं मिली थी, बल्कि 'सारांश' में 65 साल के आदमी का रोल करके उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी।  

कवर्धा में धान उपार्जन की शुरुआत: पहले दिन 306.8 क्विंटल की खरीदी

सुचारू धान खरीदी के लिए शासन ने लगाया एस्मा, तीन समिति प्रबंधक बर्खास्त 108 समितियों में अधिकारियों को प्रभार कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर सभी धान खरीदी केंद्र में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कवर्धा, कबीरधाम ज़िले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान उपार्जन कार्य का शुभारंभ आज विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। उपार्जन के पहले दिन जिले में 306.8 क्विंटल धान की खरीदी संपन्न हुई। जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में नाप-तौल की व्यवस्था, कांटा–बांट, पर्याप्त बारदाना, ड्रेनेज सिस्टम सहित आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उपार्जन कार्य प्रभावित न हो, यह देखते हुए कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा द्वारा विशेष पहल की गई है। उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अन्य विभागों के अधिकारियों को समिति प्रबंधक का प्रभार सौंपा, ताकि धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से चलती रहे। इस व्यवस्था से किसानों को किसी भी प्रकार की बाधा के बिना अपनी उपज बेचने में सुविधा मिल रही है और जिले में धान उपार्जन कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।        कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि कबीरधाम जिले की सभी 108 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी कार्य के संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रभार सौंपा गया है। इनमें ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी, उप अभियंता, सहायक कार्यक्रम समन्वयक, करारोपण अधिकारी, बीपीएम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकास विस्तार अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। प्रत्येक उपार्जन केन्द्र में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। तीन समिति प्रबंधक बर्खास्त प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादा ज़िन्दा, सल्फी और सहसपुर लोहारा द्वारा 14 नवंबर 2025 को जारी आदेश में तीन सहकारी समिति प्रबंधक जिंदा श्री घनश्याम चन्द्रवंशी, सहसपुर लोहारा श्री गंगादास मानिकपुरी और चिल्फी श्री मनोज चन्द्राकर को अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।जारी आदेश के अनुसार संबंधित कर्मचारी को पूर्व में कार्यालयीन पत्र के माध्यम से तत्काल कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था, परंतु निर्धारित तिथि तक वह उपस्थित नहीं हुआ। इसके पश्चात अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत उसे कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। कर्मचारी द्वारा न तो कार्यालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण दिया गया और न ही कारण बताओ नोटिस का जवाब प्रस्तुत किया गया। इससे समिति के धान उपार्जन कार्य, ऋण वितरण, खाद एवं बीज वितरण जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियाँ प्रभावित हुईं और किसानों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। इस गंभीर कदाचार को ध्यान में रखते हुए बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए कि सेवा नियमों की कंडिका 16 के तहत लोकहित में व्यापक कार्य में बाधा डालने के कारण सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त किया गया शासन ने लगाया एस्मा, अनुपस्थिति पर सख्त कार्रवाई तय छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी कार्य को किसी भी परिस्थिति में बाधित न होने देने के लिए बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। धान खरीदी केंद्रों में कार्यरत सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए सरकार ने एस्मा लागू कर दिया है। धान उपार्जन जैसे महत्वपूर्ण दायित्व को रोकना या प्रभावित करना किसानों के हितों पर सीधा असर डालता है। इसलिए इस हड़ताल को अवैध मानते हुए सभी कर्मचारियों को तत्काल कार्य पर लौटने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्पष्ट किया है कि यदि हड़ताल पर गए कर्मचारी सोमवार तक अपनी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटते, तो उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

अजीतेश ताइफोंग ओपन गोल्फ में सर्वश्रेष्ठ भारतीय

ताइपे अजीतेश संधू ताइवान ग्लास ताइफोंग ओपन के चौथे और आखिरी दौर में 71 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त 22वें स्थान के साथ भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष पर रहे। एस चिक्कारंगप्पा (70) संयुक्त रूप से 24वें स्थान पर रहे। थाईलैंड के एकफारित वू ने अंतिम दौर में स्थानीय खिलाड़ी हंग चिएन-याओ को दो शॉट से हराकर अपने पदार्पण सत्र में एशियाई टूर पर अपना पहला खिताब जीता। 26 वर्षीय वू ने पार-72 कोर्स पर पांच अंडर-पार 67 का स्कोर बनाया। उनका कुल स्कोर 20 अंडर का रहा। भारत के खालिन जोशी (71) संयुक्त रूप से 42वें स्थान पर रहे, जबकि विराज मदप्पा (72) संयुक्त रूप से 53वें स्थान पर रहे। पुखराज सिंह गिल (72) संयुक्त रूप से 56वें स्थान पर रहे।   

महागठबंधन की आंतरिक जंग बनी NDA की जीत का रास्ता, 11 में 11 सीटें झटकीं

पटना  बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार 11 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशियों के बीच फ्रेंडली फाइट हुई, जिसका फायदा उठाते हुए इन सभी सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवारों ने अपना कब्जा जमा लिया। इस बार के चुनाव में बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 11 सीटों वैशाली, राजापाकड़ (सुरक्षित), बिहारशरीफ, बछवाड़ा, बेलदौर, कहलगगांव, सुल्तानगंज, चैनपुर, सिकंदरा (सुरक्षित) , करहगर और नरकटियागंज में महागठबंधन के घटक दल के उम्मीदवार चुनावी संग्राम में अपने ही गठबंधन के प्रत्याशियों को चुनौती देते नजर आए। एनडीए के घटक दलों के उम्मीदवारों ने महागठबंधन के 'दोस्ताना' मुकाबले का जमकर फायदा उठाया और सभी 11 सीटें अपनी झोली में डाल ली। एनडीए के घटक जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपनी सियासी तीर से सात सीटों वैशाली,राजापाकड़ (सुरक्षित),बेलदौर,कहलगांव, सुल्तानगंज,चैनपुर और करगहर सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों को ढ़ेर कर दिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन सीटों बिहारशरीफ, बछ़वाड़ा और नरकटियागंज पर पार्टी का 'भगवा' लहरा दिया। इसी तरह हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा (हम) ने सिकंदरा (सुरक्षित) सीट अपने लिए सुरक्षित कर ली। वैशाली विधानसभा सीट पर महागठबंधन के घटक राजद और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने थे। जदयू की सियासी तीर ने राजद और कांग्रेस के उम्मीदवारों को चुनावी रण में ढ़ेर कर दिया। जदयू उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक सिद्धार्थ पटेल ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार अजय कुमार को 32590 मतो के अंतर से शिकस्त दी। कांग्रेस उम्मीदवार संजीव सिंह तीसरे नंबर पर रहे। राजापाकड़ (सुरक्षित) महागठबंधन के घटक कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के उम्मीदवार एक-दूसरे को चुनौती दे रहे थे। जदयू उम्मीदवार महेन्द्र राम ने कांग्रेस की उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री रामसुंदर दास की रिश्तेदार और निवर्तमान विधायक प्रतिमा कुमारी को 48189 मतो से पराजित कर यह सीट अपने नाम कर ली। भाकपा के मोहित पासवान तीसरे नंबर पर रहे। बेलदौर सीट पर महागठबंधन के घटक कांग्रेस और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) के बीच चुनावी मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में जदयू के उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक पन्ना सिंह पटेल ने कांग्रेस के प्रत्याशी मिथिलेश कुमार निषाद को 35175 मतो के अंतर से शिकस्त दी। आईआईपी की उम्मीदवार तनीषा भारती तीसरे नंबर पर रही। कहलगांव सीट पर कांग्रेस के प्रवीण सिंह कुशवाहा और राजद के रजनीश भारती आमने सामने थे। इस सीट पर हुए चुनावी मुकाबले में कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश ने राजद के उम्मीदवार रजनीश भारती को 50112 मतो के भारी अंतर से मात दी। कांग्रेस के उम्मीदवार प्रवीण कुमार कुशवाहा को चौथे नंबर पर संतोष करना पड़ा। भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज निवर्तमान विधायक पवन कुमार यादव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे थे। वह चुनावी मुकाबले में तीसरे नंबर पर रहे। कहलगांव विधानसभा सीट से सवाधिक नौ बार सदानंद सिह ने जीत दर्ज की है। सुल्तानगंज सीट पर कांग्रेस के ललन कुमार का मुकाबला अपने ही गठबंधन के घटक दल राजद के चंदन सिन्हा से हुआ। इस दोस्ताना मुकाबला में जदयू के उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक ललित नारायण मंडल ने राजद उम्मीदवार चंदन सिन्हा को 31116 मतो के अंतर से मात मिली। कांग्रेस उम्मीदवार ललन कुमार को करारी हार का सामना करना पड़ा और उसे महज 2754 मत ही हासिल हुये। चैनपुर सीट से राजद की ओर से पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिन्द और महागठबंधन के ही घटक दल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविन्द बिन्द आमने सामने थे। जदयू उम्मीदवार और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने राजद उम्मीदवार बृजकिशोर बिन्द को 6877 मतो के अंतर से मात दी। वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष श्री बिंद को करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें सातवें नंबर पर संतोष करना पड़ा। करहगर सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी और निवर्वमान विधायक संतोष कुमार मिश्रा का सामना महागठबंधन के ही घटक भाकपा के महेन्द्र प्रसाद गुप्ता से हुआ। जदयू उम्मीदवार वशिष्ठ सिंह ने पूर्व मंत्री रामधनी सिंह के पुत्र और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार उदय प्रताप सिंह को 35676 मतो के अंतर से हराया।कांग्रेस के उम्मीदवार संतोष कुमार मिश्रा तीसरे नंबर पर रहे। लोकप्रिय भोजपुरी गायक -अभिनेता और जनसुराज के उम्मीदवार रितेश पांडेय चौथे नंबर पर रहे। भाकपा के उम्मीदवार श्री गुप्ता को सातवें नंबर पर संतोष करना पड़ा। बिहारशरीफ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार उमैद खान और भाकपा के शिव कुमार यादव आमने-सामने थे। भाजपा प्रत्याशी एवं पर्यावरण एवं वन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कांग्रेस के उमैद खान को 29168 मतो के अंतर से पराजित किया। भाकपा के शिव कुमार यादव को छठे नंबर पर ही संतोष करना पड़ा। इस जीत के साथ ही भाजपा के डॉक्टर सुनील कुमार ने सियासी पिच पर लगातार छठवीं बार जीत दर्ज की। बछवाड़ा सीट पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास और भाकपा के प्रत्याशी और पूर्व विधायक अवधेश राय चुनावी दंगल में आमने-सामने थे। भाजपा के उम्मीदवार और खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने कांग्रेस उम्मीदवार शिव प्रकाश गरीब दास को 15841 मतो के अंतर से पराजित किया।भाकपा के अवधेश कुमार राय तीसरे नंबर पर रहे।