samacharsecretary.com

रोहित शेट्टी एक बार फिर संभालेंगे खतरों के खिलाड़ी 15 की कमान

मुंबई निर्देशक रोहित शेट्टी का स्टंट आधारित शो खतरों के खिलाड़ी अपने नए सीजन के साथ जल्द लौटने वाला है. निर्माताओं ने नए सीजन पर काम भी शुरू कर दिया है. इसी क्रम में निर्माताओं ने टीवी अभिनेताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है. सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ अपने फिनाले की और बढ़ रहा है. इसलिए खतरों के खिलाड़ी 15 पर काम तेज हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए बसीर अली, अभिषेक बजाज और नेहल चुडासमा को प्रस्ताव भेजा जा चुका है. दर्शकों ने इन तीनों सितारों को ‘बिग बॉस 19’ में देखा है. अभिषेक पिछले हफ्ते शो से बाहर हुए है. ताजा जानकारी है कि निर्माताओं ने अभिनेता शोएब इब्राहिम को प्रस्ताव भेजा है क्योंकि शो अगले साल जनवरी, 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार है. हालांकि, इन रिपोर्ट्स पर आधिकारिक ऐलान का इंतजार है. शोएब ने भी खतरों के खिलाड़ी 15′ के प्रस्ताव को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है. वह पिछले काफी समय से पत्नी और टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ का ख्याल रखने में व्यस्त हैं. दीपिका पिछले कई महीनों से लिवर कैंसर से जूझ रही हैं. सर्जरी के बावजूद उन्हें इस बीमारी से पूरी तरह निजात नहीं मिला है. इस बीच प्रशंसकों को उस पल का इंतजार है. जब दीपिका और शोएब की टीवी पर वापसी होगी.

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएँ

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवंबर के अवसर पर मीडिया जगत से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारे लोकतंत्र की विशेषता और आधारशिला है। निष्पक्ष प्रेस और निर्भीक पत्रकारिता स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। मीडिया नागरिकों को उनके अधिकार और दायित्व के प्रति सचेत कर देशहित व लोकहित के प्रति जागरूक करता  है। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि भारतीय प्रेस दिवस भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस के महत्व और योगदान को याद करने का दिन है।   मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया अपनी प्रखरता, संवेदनशीलता और सत्यनिष्ठा के साथ लोकतंत्र के पथ को और अधिक प्रकाशमान करता रहेगा।

किसान हों सतर्क! हरियाणा में तेज़ मौसम बदलाव की चेतावनी, IMD ने दी अहम सलाह

हरियाणा  हरियाणा का मौसम ठंडा हो गया है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं, जबकि रात का तापमान लगातार ही नीचे जा रहा है। एक सप्ताह पहले तक केवल करनाल, हिसार, महेंद्रगढ़ और नारनौल जैसे कुछ शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे था, लेकिन अब दर्जनभर शहरों में रातें और अधिक ठंडी होने लगी हैं।  आसमान में छाएंगे बादल  मौसम विभाग के मुताबिक 18 नवंबर तक प्रदेश में आसमान साफ़ और हवाएं सूखी रहेंगी, जिससे रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि 19 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर देखने को मिलेगा, जिससे आसमान में बादल छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों के लिए जारी की चेतावनी  मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि गेहूं की बुवाई में अब देरी न करें और इसे जल्द पूरा कर लें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि सरसों की फसल में इस मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए किसान कृषि विशेषज्ञों की सलाह लेकर समय पर दवाइयों का छिड़काव करें।

सफलता की नई पहचान- पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अभनपुर

रायपुर, रायपुर जिले में  अभनपुर  के  पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छत्तीसगढ़ शासन की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का उज्ज्वल उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय द्वारा शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रम तथा अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए नई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। शासन द्वारा संचालित सरस्वती सायकल योजना, मध्यान्ह भोजन, महतारी दुलार योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को मिल रहा है, जिससे उनके शैक्षणिक भविष्य को मजबूती मिली है।  आधुनिक अधोसंरचना और शैक्षणिक सुविधाएँ        विद्यालय में लगभग 5000 पुस्तकों से युक्त समृद्ध पुस्तकालय, पूर्ण सुसज्जित विज्ञान प्रयोगशाला तथा 25 कंप्यूटरों से सुसज्जित आधुनिक कंप्यूटर लैब उपलब्ध है। ये सुविधाएँ विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के साथ सीखने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करती हैं। विद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं हरियाली पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसके अंतर्गत कई पौधों का रोपण कर उनकी नियमित देखभाल की जाती है।  विशेषज्ञ एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका       विद्यालय में विषय विशेषज्ञ एवं प्रशिक्षित शिक्षक कार्यरत हैं, जो नियमित रूप से विभिन्न प्रशिक्षण, वेबिनार और कार्यशालाओं के माध्यम से अपनी शिक्षण पद्धतियों को और अधिक उन्नत करते रहते हैं। शिक्षकों की मेहनत, ईमानदारी और समर्पण से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है। प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन        विद्यालय के विद्यार्थियों ने राज्य, जिला एवं संभाग स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यालय ने संभाग स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्केटिंग प्रतियोगिता 2025 में छात्र गगन देवांगन ने राज्य स्तरीय सफलता अर्जित कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होकर विद्यालय को नई पहचान दिलाई। वहीं, NMMSE 2025 परीक्षा में रोशन वर्मा और हर्षा साहू ने प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल परीक्षा 2025 में छात्रा सुनीधि नेताम ने 93.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अनुसूचित जनजाति वर्ग मेरिट सूची में स्थान बनाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।  अधोसंरचना विकास में लगातार प्रगति        विद्यालय में विधायक मद से सांस्कृतिक मंच, चबूतरा निर्माण, वाटर कूलर स्थापना, पेयजल पाइप लाईन विस्तार, मध्यान्ह भोजन कक्ष का जीर्णाेद्धार तथा नए पुस्तकालय कक्ष का निर्माण निरंतर प्रगति पर है। बाउंड्रीवाल विस्तार का कार्य भी प्रस्तावित है।  सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से मिलता है समग्र अनुभव        विद्यालय में योग, संगीत, मॉडल निर्माण, पैरेंट्स-टीचर मीटिंग, परामर्श सत्र और परियोजना आधारित शिक्षण जैसी गतिविधियाँ नियमित रूप से संचालित की जाती हैं। विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धन के लिए शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया। ग्रीष्मकाल में आयोजित समर कैंप में गीत, संगीत, पेंटिंग, ड्राइंग तथा पाक कला जैसे कई रचनात्मक क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया गया।  प्रगति की सतत यात्रा       पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अभनपुर अपनी उत्कृष्टता, समर्पित शिक्षक, आधुनिक संसाधनों और सफल छात्रों के दम पर तेजी से शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। विद्यालय की यह उपलब्धियाँ इसे जिले ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में एक आदर्श शिक्षण संस्थान के रूप में स्थापित कर रही है।

CM भगवंत मान पहुंचे अजनाला: बाढ़ प्रभावितों को दिए राहत चेक, सहायता जारी रखने का आश्वासन

चंडीगढ़  पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अमृतसर जिले के अजनाला के भाला पिंड का दौरा किया था. यहां उन्होंने हाल ही में आई बाढ़ से कई परिवार प्रभावित से मुलाकात भी की थी. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर बाढ़ पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में राहत चेक वितरित किए. मान के साथ प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे. इस योजना का नाम ‘मिशन चढ़दीकला’ है जिसके तहत राहत राशि वितरित की गई थी. हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी भगवंत मान की सरकार सीएम भगवंत मान ने इस दौरान पंजाब के लोगों से कहा कि मान सरकार हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है जिसने प्राकृतिक आपदा के कारण नुकसान झेला है. भगवंत मान ने भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रभावित परिवार को सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत और पुनर्वास (rehabilitation) के सभी कार्यों को जल्दी से जल्दी पूरा किया जाए ताकि प्रभावित लोग एक बार फिर अपने सामान्य जीवन की ओर लौट सकें.   फसलों को हुआ था नुकसान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मान सरकार ने पहले भी आपदाओं के समय लोगों के हित में ठोस कदम उठाए हैं और आगे भी जनता की भलाई के लिए किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी. उन्होंने कहा कि नुकसान का सही आकलन कर हर जरूरतमंद को पारदर्शी तरीके से वित्तीय मदद दी जाएगी. बता दें कि बरसात के दौरान रावी नदी में जलस्तर बढ़ने से अजनाला, रमदास और आसपास के गांवों में बाढ़ आ गई थी, जिससे कई किसानों की फसलें, घर और पशुधन को भारी नुकसान हुआ था. क्षतिग्रस्त हुई सड़कों-मार्गों का पुनर्निर्माण किया जाएगा भाला पिंड के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनके आने से उन्हें एक नई उम्मीद मिली है. सीएम ने गांव के हालात का जायजा लिया और राहत कार्यों की समीक्षा भी की थी. उन्होंने बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों, घरों और फसलों की मरम्मत के लिए भी प्रशासन को विशेष दिशा-निर्देश दिए है. सीएम भगवंत मान ने कहा कि ‘सरकार जनता की सरकार है और संकट के समय लोगों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा. हम हर परिवार तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’ पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए पंजाब के लोगों ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने यह दिखाया है कि संवेदनशील नेतृत्व किस तरह जनता की परेशानियों में उनके साथ खड़ा रहता है. इस राहत अभियान से न सिर्फ प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहारा मिलेगा बल्कि पूरे प्रदेश में सरकार की जनसेवा के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है.  

धान खरीदी विवाद गर्माया: डिप्टी CM साव ने कांग्रेस की समिति को लेकर साधा निशाना

रायपुर राज्य में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो चुकी है और इसके साथ ही राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रखने और किसानों की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने एक राज्यस्तरीय निगरानी समिति गठित की है। इस फैसले को उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस पर किसानों को बोनस न देने, भुगतान में देरी करने और वादे पूरा न करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने बिहार चुनाव में कांग्रेस की हार का ज़िक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ‘पनौती’ तक कह दिया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस की निगरानी समिति बनाए जाने को लेकर कहा कि “कांग्रेस क्या निगरानी करेगी? वही कांग्रेस जिसने किसानों से बोनस का वादा किया था और कभी पूरा नहीं किया। किसानों को धान का पैसा चार-चार किस्तों में दिया गया। इनके वादों की विश्वसनीयता ही खत्म हो चुकी है।” साव ने बताया कि धान खरीदी के पहले दिन ही 20 हजार क्विंटल धान खरीदा गया है और सभी खरीद केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। बिहार चुनाव में कांग्रेस नेताओं की भूमिका पर भी सियासत अरुण साव यहीं नहीं रुके। उन्होंने बिहार चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी कटाक्ष करते हुए उन्हें ‘पनौती’ कहा। साव ने आरोप लगाया कि “जहां-जहां भूपेश बघेल प्रचार करने जाते हैं, वहां कांग्रेस की हार तय हो जाती है। बिहार में भी यही हुआ।” अरुण साव ने यह भी कहा कि “बिहार में जाकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नकारा नेताओं ने प्रचार किया था। जिन पर अपने राज्य में भरोसा नहीं, उन पर बिहार वाले कैसे भरोसा करेंगे? कांग्रेस के साथ सहयोगी दल भी डूब जाते हैं।” उन्होंने हाल ही में बेगूसराय में मछुआरा समुदाय से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी के तालाब में कूदने वाले वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि “राहुल गांधी जहां डुबकी लगा दें, वहां से कांग्रेस का डूबना तय है।” साव ने यह भी दावा किया कि बिहार संगठन की मदद छत्तीसगढ़ BJP के नेताओं ने की, न कि कांग्रेस नेताओं ने जैसा कांग्रेस दावा कर रही है।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात, निवेश संगोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भोपाल   आसियान देशों के उच्च स्तरीय राजनयिकों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 20 नवंबर तक तीन दिवसीय भोपाल प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस भ्रमण का उद्देश्य मध्यप्रदेश और आसियान देशों के बीच आर्थिक, औद्योगिक, निवेश और सांस्कृतिक सहयोग को सुदृढ़ बनाना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट में औद्योगिक सहयोग पर चर्चा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रतिनिधिमंडल 18 नवंबर को भेंट करेंगा। बैठक राज्य सरकार के निवेश-अनुकूल वातावरण, औद्योगिक नीति और आसियान देशों के साथ साझेदारी को लेकर केंद्रित रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक परिदृश्य, आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, एग्री-प्रोसेसिंग, पर्यटन और नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। प्रतिनिधिमंडल प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होगा। जिसमें दोनों पक्षों के बीच आपसी सहयोग और आर्थिक संबंधों को सुदृढ़ करने पर चर्चा भी होगी। राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट और निवेश संगोष्ठी में सहभागिता राज्यपाल श्री मांगूभाई पटेल से प्रतिनिधिमंडल 19 नवंबर को शिष्टाचार भेंट करेगा। इसके बाद होटल कोर्टयार्ड मैरियट में ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट सेमिनार में शिरकत करेंगे। सेमिनार में राज्य के उद्योगपति, चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि और प्रमुख निवेशक शामिल होंगे। इसमें मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास, इन्फ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक नेटवर्क और निवेश-अनुकूल नीतियों की प्रस्तुति दी जाएगी। मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि से होंगे रूबरू प्रतिनिधिमंडल अपने भ्रमण के दूसरे दिन 19 नवंबर को साँची और भीमबेटका जैसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल विश्व प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण करेगा। इससे उन्हें मध्यप्रदेश की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा, बौद्ध कला और ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित होने का अवसर मिलेगा। भ्रमण के तीसरे दिन 20 नवंबर को प्रतिनिधिमंडल भोपाल स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय और जनजातीय संग्रहालय का भी अवलोकन करेगा। राज्य सरकार का यह प्रयास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के अनुरूप है, जिसके माध्यम से भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच आर्थिक, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत किया जा रहा है। मध्यप्रदेश, अपनी रणनीतिक भौगोलिक स्थिति, मजबूत औद्योगिक आधार, निवेश-अनुकूल नीतियों और तेजी से विकसित होते बुनियादी ढांचे से आसियान देशों के लिए आकर्षक निवेश गंतव्य बनकर उभर रहा है। यह दौरा मध्यप्रदेश और आसियान देशों के बीच दीर्घकालीन सहयोग की दिशा में ठोस कदम साबित होगा और दोनों पक्षों के बीच औद्योगिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक साझेदारी को नई गति देगा। उल्लेखनीय है कि आसियान (एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशन्स) दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का एक क्षेत्रीय संगठन है। इसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग, व्यापार, सुरक्षा, सांस्कृतिक संबंध और क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करना है। आसियान में 10 देश सदस्य हैं, जिनमें इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, फिलीपींस, वियतनाम, म्यांमार, कम्बोडिया,लाओस और ब्रुनेई शामिल हैं।  

जम्मू का फोन नंबर बना गिरफ्तारी की कड़ी, दिल्ली ब्लास्ट के मास्टरमाइंड Dr. आरिफ की पूरी कहानी

नई दिल्ली दिल्ली धमाके के बाद पकड़ा गया डॉ. आरिफ मीर जम्मू के मोबाइल नंबर के सहारे हत्थे चढ़ा। सूत्रों के अनुसार वह इस नंबर का इस्तेमाल डॉ. शाहीन और फिदायीन डॉ. उमर से बात करने में करता था। डॉ. शाहीन के साथ चैटिंग और कॉल डिटेल मिलने पर दिल्ली की स्पेशल टीम ने उसे दबोचा। एजेंसियों के पास आरिफ का कोई फोटो नहीं था।   डॉ. आरिफ का पुराना नंबर जम्मू का है। इसी नंबर से वह अपने पुराने दोस्तों के भी संपर्क में था। सूत्रों के मुताबिक कानपुर आने के बाद उसने यहां एक नया नंबर लिया जो कॉर्डियोलॉजी के डॉक्टरों से बातचीत के लिए प्रयोग करता था। जम्मू से लाए मोबाइल नंबर का वह कभी-कभी ही इस्तेमाल करता था। इस नंबर वाले मोबाइल को वह अपने साथ नहीं रखता था। सूत्र बताते हैं कि यह मोबाइल नंबर कुछ समय के लिए खुलता था फिर बंद हो जाता था। दिल्ली की स्पेशल सेल भी इसी नंबर की तलाश करने कानपुर आई थी। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे उसे उठाने के लिए जब जम्मू वाले मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया गया तो वह बंद निकला। सुबह आठ बजे के आसपास नंबर खुला और कुछ देर बाद फिर बंद हो गया। हालांकि एजेंसियों को उसकी अंतिम लोकेशन मिल चुकी थी। इसी लोकेशन के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया। धमाके के दो दिन पहले उमर से की थी बात पुलिस और जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्र बताते हैं कि डॉ. आरिफ दिल्ली धमाके से एक-दो दिन पहले उसके डॉ. उमर से बातचीत करने के साक्ष्य मिलने की बात सूत्र बता रहे हैं। डॉ. शाहीन के सीडीआर में चैट और कॉल मिलने के बाद दिल्ली स्पेशल सेल उसे उठाने कानपुर पहुंची थी।  इनको महानगर, देवबंद और शामली से उठाया गया है, जिनसे गोपनीय स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है। स्थानीय अधिकारी किसी भी कार्रवाई की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। टीमें लगातार डॉ. अदील के कनेक्शन तलाशने में जुटी हुई है। अब तक जितने भी संदिग्ध व्यक्तियों को उठाया गया, उनके मोबाइल, लैपटॉप, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया गतिविधियों की बारीकी से जांच चल रही है। जानकारी के अनुसार, इनपुट था कि सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों में डॉ. अदील के संपर्क में रहने वाले लोग सक्रिय हैं।  

मनी ट्रेल से खुली साजिश! दिल्ली विस्फोट में जैश की टेरर फंडिंग और सीमापार नेटवर्क के सबूत

नई दिल्ली दिल्ली में लाल किले के बाहर कार विस्फोट मामले में खुफिया एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है। खुफिया एजेंसियों ने तीन डॉक्टरों, उमर, मुजम्मिल और शाहीन से जुड़े 20 लाख रुपये के मनी ट्रेल का खुलासा किया है। सूत्रों ने रविवार को बताया कि यह रकम जैश-ए-मोहम्मद के एक हैंडलर द्वारा हवाला नेटवर्क के जरिये भेजी गई होने का शक है।   ऐसा माना जा रहा है कि इस रकम में से करीब 3 लाख रुपये 26 क्विंटल एनपीके उर्वरक खरीदने पर खर्च किए गए, जो खेतीबाड़ी में इस्तेमाल होने वाला नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम बेस्ड केमिकल मिश्रण है, जिससे विस्फोट में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक भी बनाए जा सकते हैं। अधिकारियों ने आगे बताया कि पैसों को लेकर डॉ. उमर और डॉ. शाहीन के बीच कथित तौर पर मनमुटाव हो गया था। सूत्रों ने बताया कि मुजम्मिल से एक महत्वपूर्ण सुराग मिला है, जिससे जांचकर्ताओं को साजिश के पीछे के फाइनेंशियल लिंक को समझने में मदद मिली। इस बीच, दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने धमाके वाली जगह से 9 एमएम कैलिबर के 3 कारतूस बरामद होने की रविवार को पुष्टि की है। इनमें से दो जिंदा और एक खाली कारतूस था। 9 एमएम कैलिबर पिस्टल का इस्तेमाल सुरक्षा बलों द्वारा किया जाता है और आम नागरिकों द्वारा इसके इस्तेमाल पर रोक है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कारतूस बरामद होने के बावजूद घटनास्थल पर कोई पिस्टल या उसका कोई पुर्जा नहीं मिला। पुलिस ने कहा, "ये कारतूस आमतौर पर सिर्फ सशस्त्र बलों या विशेष अनुमति प्राप्त लोगों के पास ही होते हैं।" सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल पर कोई पिस्तौल या उसका कोई पुर्जा नहीं मिला, मतलब कारतूस तो मिले, लेकिन उन्हें चलाने वाला हथियार अभी तक नहीं मिला है। अधिकारी ने कहा कि वे अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये कारतूस वहां कैसे पहुंचे, क्या संदिग्ध के पास ये थे। गौरतलब है कि, 10 नवंबर को राजधानी में लाल किला परिसर के पास एक कार में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दिल्ली पुलिस ने विस्फोट की जांच में आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत एक नई एफआईआर दर्ज की है।  

जबरन गले लगाकर किया Kiss, प्रतिष्ठित सराफ के बेटे की करतूत कैमरे में कैद

झांसी  यूपी के झांसी में नामचीन सराफा कारोबारी के बेटे की गंदी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसने बार रेस्टूरेंट में रिसेप्शन पर मौजूद युवती को पहले फ्लाइंग Kiss दी। इसके बाद उसे जबरन गले लगाया और गाल पर भी दो बार Kiss किया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। युवती की शिकायत पर केस दर्ज किया और सराफ के बेटे को हिरासत में ले लिया है। मामला नाबाबाद थाना क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक चौराहा स्थित एक बार रेस्टोरेंट का है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और उसी का फुटेज किसी ने सोशल मीडिया पर डाला तो वह वायरल हो गया है। आरोपी सराफा कारोबारी के बेटे का नाम अमन अग्रवाल बताया जा रहा है।   वायरल हो रहे 36 सेंकेड के वीडियो में दिख रहा है कि अमन अग्रवाल दो युवतियों के साथ रेस्टूरेंट में आता है और रिसेप्शन पर तैनात एक युवती के साथ बात कर रहा है। बातचीत शायद हल्के मूड में हो रही है, क्योंकि सभी हंसते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच वह रिसेप्शन पर तैनात युवती को पहले फ्लाइंग Kiss देता है। फिर लिफ्ट की तरफ दोनों युवतियों के साथ जाते-जाते अचानक रुक जाता है। रिसेप्शनिस्ट के पास आता है। इस पर रिसेप्शनिस्ट डर कर कुछ पीछे चली जाती है। रिसेप्शनिस्ट के पीछे हटने के बाद भी अमन उसके पास जाकर उसे जबरिया गले लगाता है। फिर एक नहीं दो बार उसके गालों पर kiss करता है। युवक के साथ आई युवती भी वहां खड़ी होकर यह नजारा देखती है और हंसती है। रेस्टूरेंट के रिसेप्शन पर तैनात अनजान युवती को जबरिया गले लगाने और kiss करने के बाद युवक आराम से निकल भी जाता है। इधर अचनाक हुई इस हरकत से रिसेप्शनिस्ट हैरान रह जाती है। कुछ समय तक तो उसे समझ ही नहीं आता कि हुआ क्या है। इसके बाद इसकी जानकारी रेस्टूरेंट के अन्य कर्मचारियों को होती है। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की। उसने अपनी शिकायत में कहा है कि अमन अग्रवाल नशे की हालत में आया है और उसके साथ अश्लील हरकतें की हैं। इसी बीच घटना का वीडियो भी वायरल हो जाता है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस फास्ट हुई और अमन को हिरासत में ले लिया गया है। नबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि जांच की जा रही है।