samacharsecretary.com

पर्यटक आकाशवाणी के जरिए धर्म, आध्यात्म और संस्कृति से होगें अवगत

योगी सरकार की पहल से काशी में मंदिर मार्ग पर गुंजेगी ऊं नम: शिवाय की ध्वनियां पर्यटक आकाशवाणी के जरिए धर्म, आध्यात्म और संस्कृति से होगें अवगत आकाशवाणी के जरिये वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान होगी मंदिर की गलियां कालभैरव मंदिर के मार्ग पर ॐ तथा ॐ नमः शिवाय की ध्वनि पहले से गूंज रही है  वाराणसी    काशी में आने वाले पर्यटक आकाशवाणी के माध्यम से यहाँ के धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व की जानकारियां सुन सकेंगे। योगी सरकार द्वारा इस योजना के तहत, काल भैरव मंदिर चौराहा से मैदागिन चौराहा और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से होते हुए गोदौलिया चौराहा से दशाश्वमेध घाट तक एक विशेष ऑडियो सिस्टम स्थापित किए जाने की योजना है।  मंदिर मार्ग पर गुंजेगी ऊं नम: शिवाय की ध्वनियां इस प्रणाली के माध्यम से अनवरत मंत्रोच्चारण, धार्मिक ध्वनियाँ एवं काशी से सम्बन्धित जानकारियाँ प्रसारित की जाएंगी। जबकि काल भैरव मंदिर के मार्ग पर ॐ तथा ॐ नमः शिवाय की ध्वनि गूंज रही है। यह परियोजना न केवल श्रद्धालुओं को एक आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कराएगी बल्कि काशी की प्राचीन परंपराओं को भी आधुनिक तकनीक के माध्यम से जीवंत बनाए रखने का कार्य करेगी। वाराणसी शहर के 18 चिन्हित स्थानों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव काशी में उत्तरवाहिनी गंगा के किनारे द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रधान ज्योतिर्लिंग श्री काशी विश्वनाथ विराजमान है। शिव की त्रिशूल पर बसी काशी का कण-कण पौराणिक कथा से जुड़ा हैं, अब काशी की प्रमुख कथा व जानकारियां ऑडियो सिस्टम से प्रसारित की जाएगी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित एक्शन प्लान फॉर काशी एण्ड सारनाथ के अंतर्गत वाराणसी शहर के 18 चिन्हित स्थानों के सौंदर्यीकरण एवं सार्वजनिक अनुभव को बेहतर करने के लिए कई कार्य प्रस्तावित हैं। इसमें से एक काल भैरव मंदिर चौराहा से मैदागिन चौराहा, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर गेट सं-4 वाया गोदौलिया चौराहा, दशाश्वमेध घाट तक स्थापित होना है। सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक होगा मंत्रोच्चार सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक ॐ एवं  नमः शिवाय ध्वनि, मंत्रोच्चारण, धार्मिक ध्वनियां एवं काशी से सम्बन्धित जानकारियाँ प्रसारित की जाएँगी। वीडीए के अपर सचिव डॉ गुडाकेश शर्मा ने बताया कि काल भैरव चौराहे से मंदिर जाने के मार्ग तक ऑडियो सिस्टम लग चुका है, इसमें 3 बार ॐ की ध्वनि और 1 बार ॐ नमः शिवाय बजता है। इस योजना का उद्देश्य पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को काशी के प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों की जानकारी देना जिससे उन्हें शहर की धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को समझने में सहायता मिले सके। स्थानीय नागरिकों एवं आगंतुकों को आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कराना है। मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक ध्वनियों के माध्यम से क्षेत्रीय वातावरण को विशिष्ट धार्मिक स्वरूप देना, जो काशी की प्राचीन परम्पराओं एवं मान्यताओं को संजोए रखे।

मुख्यमंत्री योगी बोले—हर प्रोजेक्ट के लिए नियुक्त हों नोडल अधिकारी

हर प्रोजेक्ट के लिए तय हों नोडल अधिकारी : मुख्यमंत्री योगी अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम योगी ने दिए निर्देश एक निश्चित अवधि पर प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग की रिपोर्ट ली जाए – योगी आदित्यनाथ  गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हर प्रोजेक्ट के लिए एक नोडल अधिकारी तय करते हुए उनसे मॉनिटरिंग की साप्ताहिक या पाक्षिक रिपोर्ट ली जाए। हर परियोजना की एक समय सीमा तय होती है और कार्य में तेजी लाते हुए उसे उसी अवधि में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की जो परियोजनाएं अगले साल मानसून के बाद पूरी होनी हैं, उनके कार्यों में और तेजी लाकर मानसून से पहले ही पूरा करने के विशेष प्रयास किए जाएं। गोरखपुर दौरे पर आए सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ गोरखपुर में गतिमान परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए एक नोडल अधिकारी को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी जाए। नोडल अधिकारी एक निश्चित अवधि पर प्रगति की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को उपलब्ध कराए। वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस पर पूरा ध्यान देना होगा। उन्होंने नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की हिदायत भी अफसरों को दी।   कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति बरकरार रहनी चाहिए। उन्होंने ठंड की दस्तक होने के साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। ट्रैफिक प्रबंधन को और सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सड़कों पर जाम न लगने पाए।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र: 18 नवंबर को क्या होगा और नए भवन में शिफ्टिंग के नियम क्या हैं?

रायपुर   छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का उद्घाटन हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्योत्सव के दौरान एक नवंबर को नवा रायपुर स्थित नवनिर्मित विस भवन का लोकार्पण किया। इस नए भवन में अगल शीतकालीन सत्र आयोजित किया जाएगा। याने रेगुलर सत्र अब नए भवन में होंगे। मगर शीतकालील सत्र से पहले 18 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इसे विदाई सत्र कहा गया है। इसमें विधायक पुराने विधानसभा भवन में अपने अनुभवों को शेयर करेंगे। सदन की सहमति जरूरी संसदीय नियमों के तहत विधानसभा या लोकसभा को नए भवन में शिफ्ट किया जाता है तो उसके लिए सदन की सहमति आवश्क होती है। जिस तरह किसी विधयेक को पारित करने के लिए सदन की अनुमति जरूरी होती है, उसी तरह विधानसभा और लोकसभा को शिफ्थ करने के लिए भी चाहिए होता है। दिल्ली में जब पिछले साल लोकसभा और राज्यसभा नए भवन में शिफ्ट हुआ तो उसमें प्रस्ताव पारित किया गया था। क्या होगा 18 को विशेष सत्र में 18 नवंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। ये नियमित सत्र नहीं है, इसलिए इसमें प्रश्नकाल नहीं होगा। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद स्पीकर, सदन के नेता, नेता प्रतिपक्ष समेत मंत्री, विधायक अपने अनुभव शेयर करेंगे। फिर आएगा महत्वपूर्ण क्षण, जब विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 रमन सिंह विधानसभा को नए भवन में शिफ्ट करने के साथ ही अगला शीतकालीन सत्र नए विधानसभा भवन में रखने का प्रस्ताव पेश करेंगे। इस प्रस्ताव पर सदन की सहमति लगेगी। विधायक हाथ उठाकर इस प्रस्ताव को पारित करेंगे, फिर विधानसभा अध्यक्ष नए विधानसभा भवन में अगले सत्र होने का ऐलान करेंगे। इतिहास बन जाएगा विधानसभा भवन छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद केंद्रीय जल संसाधन विभाग के भवन को विधानसभा के लिए चुना गया था। दिलचस्प यह है कि इस बिल्डिंग की बनावट ऐसी की गई थी मानो विधानसभा के लिए ही तैयार किया गया हो। इसीलिए सरकार को इस भवन में ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ी। हर साल बजट, मानसून और शीतकालीन मिलाकर 25 साल में 75 सत्र आयोजित किया गया। तीन विशेष सत्र भी बुलाए गए। 18 नवंबर की शाम के बाद विधानसभा भवन अब इतिहास बनकर रह जाएगा। अब इसे पुराना विधानसभा भवन कहा जाएगा। आगे इस बिल्डिंग को किस रूप में उपयोग किया जाएगा, ये अभी स्पष्ट नहीं किया गया है।

सीएम डॉ. यादव: विश्व देखेगा सिंहस्थ का भव्य रूप, किसानों के सम्मान में लैंड पूलिंग रद्द

विश्व देखेगा सिंहस्थ का वैभव, किसानों के सम्मान में लैंड पूलिंग निरस्त : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिंहस्थ पर सरकार का बड़ा निर्णय – लैंड पुलिंग को निरस्त कर किसानों की भावना का किया सम्मान भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  मुख्यमंत्री निवास पर किसान संघ, भाजपा पदाधिकारी, उज्जैन के जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन उज्जैन के साथ बैठक कर सिंहस्थ के आयोजन को लेकर समग्र रूप से चर्चा की। बैठक में सिंहस्थ का आयोजन दिव्य, भव्य और विश्व स्तरीय करने के लिये हर संभव प्रयास करने पर सहमति बनी, जिसमें साधु-संतों, किसानो के हितों का व्यापक रूप से ध्यान रखा जायेगा। चर्चा के बाद सिंहस्थ लैंड पूलिंग को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगरीय प्रशासन विकास विभाग और जिला प्रशासन को आदेश जारी करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री का किसान संघ ने स्वागत कर आभार व्यक्त किया बैठक में वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल, विधायक  अनिल जैन कालूहेड़ा, किसान संघ की और से सर्व महेश चौधरी, कमल सिंह आँजना, अतुल माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण पटेल, भरत बैस, रमेश दाँगी, बीजेपी संगठन की और से नगर अध्यक्ष  संजय अग्रवाल, जिला महामंत्री  कमलेश बैरवा, महामंत्री  जगदीश पांचाल और  आनंद खींची उपस्थित रहे। किसान संघ द्वारा मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया गया।  

सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारा गया हिडमा, छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर नक्सलियों के साथ हिंसक मुठभेड़

रायपुर  छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है, जगदलपुर जिले में छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर बड़ी मुठभेड़ हुई है, जहां आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में कई नक्सलियों को ढेर किया है. हालांकि अभी तक यह क्लीयर नहीं हुआ है कि मरने वाले नक्सलियों की संख्या कितनी है, लेकिन जवान इलाके में लगातार चल रहे सर्च अभियान चला रहे हैं. सुरक्षाबलों के जवानों ने इलाके को चारों तरफ से घेर के रखा हुआ है, ऐसे में यहां तेजी से कार्रवाई की जा रही है. हिड़मा के अलावा 5 अन्य नक्सलियों को भी सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। सुकमा से सटे आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम जिले के पास सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। कई घंटों की फायरिंग के बाद एनकाउंटर में 6 नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग अभी भी जारी है। पुलिस ने दी जानकारी पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह एनकाउंटर आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर हुआ है। पुलिस को इन जंगलों में कई नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। मुखबिरी के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आज सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग चल रही है। इस दौरान पुलिस ने सुकमा में भी 1 नक्सली को मार गिराया है। वहीं, आंध्र प्रदेश में हिड़मा समेत 6 नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया है। अल्लुरी सीताराम जिले के एसपी अमित बरदार के अनुसार,     आज सुबह 6:30-7 बजे के करीब मारेडुमिल्ली मंडल के जंगल में एनकाउंटर शुरू हुआ था। अब तक 6 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिली है। यह पुलिस और सुरक्षाबलों के द्वारा चलाया गया साझा ऑपरेशन है। हिड़मा की पत्नी भी ढेर बता दें कि माड़वी हिड़मा को सबसे खूंखार नक्सलियों में गिना जाता है। हिड़मा आम नागरिकों समेत सुरक्षाबलों पर हुए 26 नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड रहा है, जिसमें कई लोगों की जान भी गई है। हिड़मा पर पुलिस ने 50 लाख रुपये का इनाम रखा था। हिड़मा के अलावा उसकी पत्नी राजे की भी एनकाउंटर में मौत हो गई है। सुकमा जिले में सुबह हुई मुठभेड़  बताया जा रहा है कि 18 नवंबर की सुबह-सुबह सुकमा जिले से लगे आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई. दोनों तरफ से काफी देर तक जोरदार फायरिंग होती रही, जिसके बाद माना जा रहा है कि यहां 6 के आसपास नक्सली ढेर हुए हैं. पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि एर्राबोर के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों ने डेरा डाला है, जिसके बाद रात में ही डीआरजी के जवानों ने मौके पर मोर्चा संभाला और सुबह होते ही नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.  जैसे ही नक्सलियों ने जवानों को देखा तो तुरंत ही फायरिंग शुरू कर दी, ऐसे में जवानों ने भी बदले में फायरिंग की और जंगल को चारों तरफ से घेरकर मोर्चा संभाल लिया, बताया जा रहा है कि यहां कई बड़े कैडर के नक्सली होने की पूरी संभावना है. हालांकि सर्च ऑपरेशन के बाद ही इन बातों की पूरी जानकारी सामने आ पाएगी, फिलहाल फोर्स का यहां ऑपरेशन जारी है.  बीजापुर में मारे गए थे 6 नक्सली  बता दें कि इससे पहले बीजापुर में जिले में भी सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को ढेर किया था, जिसमें नक्सली बच्नन्वा भी शामिल था. पुलिस और सुरक्षाबलों के साथ-साथ डीआरजी के जवानों की तरफ से नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. जहां अब तक कई नक्सलियों को ढेर किया गया है.   कौन था माड़वी हिड़मा? हिड़मा का जन्म 1981 को सुकमा जिले में हुआ था। पीपुल्स लिब्रेशन की गुरिल्ला बटालियन का नेतृत्व करने के बाद वो सीपीआई-माओवादी की केंद्रीय कमेटी का सदस्य बन गया था। हिड़मा बस्तर इलाके से इस कमेटी का अकेला सदस्य था। झीरम घाटी हमले के बाद हिड़मा का नाम पहली बार चर्चा में आया था। इसके बाद हिड़मा ने लगातार कई नक्सली हमलों को अंजाम दिया और दशकों तक उसके नाम की दहशत पूरे इलाके में देखने को मिलती थी।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए—निर्माणाधीन परियोजनाएँ जल्द पूरा की जाएं

निर्माणाधीन कामों को जल्द से जल्द पूरा करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीएचई मंत्री मती उइके होंगी संचालक मण्डल की निदेशक मुख्यमंत्री ने म.प्र. जल निगम के संचालक मण्डल की 25वीं बैठक में प्रस्तावों का किया अनुमोदन भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल निगम अपनी गतिविधियों में तेजी लाए और निर्माणाधीन कामों को जल्द से जल्द पूरा करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव  मंत्रालय में म.प्र. जल निगम के संचालक मंडल की 25वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बैठक में विभिन्न प्रस्तावों का अनुमोदन किया। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री मती सम्पतिया उइके भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीएचई मंत्री मती उइके को म.प्र. जल निगम की महिला निदेशक के रूप में नियुक्ति प्रस्ताव का अनुमोदन किया। मुख्यमंत्री ने कैप्टिव मोड के अंतर्गत 100 मेगावॉट ग्रिड-माउंटेड सोलर फोटोवोल्टिक विद्युत परियोजना विकसित करने गठित प्रोजेक्ट कंपनी में मध्यप्रदेश जल निगम का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रबंध संचालक को अधिकृत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। जल निगम के अधिकारी द्वारा बताया गया कि यह परियोजना मंदसौर जिले में करीब 315 एकड़ रकबे में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के अधीन स्थापित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कैप्टिव मोड के अंतर्गत ही 100 मेगावॉट ग्रिड-माउंटेड सोलर फोटोवोल्टिक विद्युत परियोजना विकसित करने के लिए गठित प्रोजेक्ट कंपनी में मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित द्वारा 26 प्रतिशत इक्विटी शेयर रखने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निगम के वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट का अनुमोदन भी किया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 के अनअंकेक्षित वार्षिक लेखाओं को अनुमति प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वैधानिक लेखा परीक्षक के रूप में चयनित फर्म की सीएजी द्वारा नियुक्ति को कार्योत्तर स्वीकृति भी दी गई। बैठक में मुख्य सचिव  अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव  नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव  मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य  संदीप यादव, जल निगम के अधिकारी  कोलसानी सहित निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।  

उप मुख्यमंत्री शुक्ल बोले—भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए एक राष्ट्र, एक चुनाव जरूरी

भ्रष्टाचार रोकने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव आवश्यक है: उप मुख्यमंत्री  शुक्ल विद्यार्थी एक राष्ट्र एक चुनाव का विचार जन-जन तक पहुंचाएं भोपाल उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए कहा कि देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने कई नवाचार किए हैं। प्रधानमंत्री ने ही एक राष्ट्र एक चुनाव का विचार दिया है। भ्रष्टाचार और राजनीति में धन के दुरूपयोग को रोकने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव आवश्यक है। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव जब एक साथ होंगे तो इनमें खर्च होने वाले लाखों करोड़ों रुपए की बचत होगी। इस राशि का उपयोग देश के विकास में होगा। उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि देश के विकास का पूरा फल आने वाली पीढ़ी को ही मिलेगा। इसलिए विद्यार्थी एक राष्ट्र एक चुनाव के विचार को जन-जन तक पहुंचाएं। उप मुख्यमंत्री ने ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए समिति गठित की गई थी। इस समिति की रिपोर्ट को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव जब एक साथ होंगे तो समय और धन की बचत होने के साथ विकास कार्यों के लिए पाँच वर्ष का पूरा समय मिलेगा। देश में 1967 तक दोनों चुनाव एक साथ हुए थे। इसके बाद धारा 356 के दुरूपयोग के कारण कई सरकारों का कार्यकाल पूरा होने के पहले ही उन्हें भंग कर दिया गया जिसके कारण मध्यावधि चुनाव कराने पड़े। देश अब तेजी से आर्थिक महाशक्ति बनने की राह पर कदम बढ़ा रहा है। देश को आगे ले जाने में विद्यार्थियों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसलिए हर विद्यार्थी एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान को सफल बनाने में सहयोग करे। संगोष्ठी में कालेज के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष तथा पूर्व महापौर  राजेन्द्र ताम्रकार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और देश के विकास के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव आवश्यक है। एक साथ चुनाव होने से प्रशासन और आमजनता चुनाव की लंबी प्रक्रिया से बचेगी। चुनाव की आदर्श आचरण संहिता से विकास पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आशुतोष तिवारी ने एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन अभियान के जिला संयोजक  वासुदेव ठारवानी द्वारा आभार प्रदर्शन से हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्रभारी प्राचार्य डॉ. एस.पी. शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में प्राध्यापकगण, अभियान से जुड़े पदाधिकारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।  

उप मुख्यमंत्री शुक्ल बोले—स्वस्थ जीवन ही विकसित समाज की नींव

स्वस्थ जीवन ही विकसित समाज का आधार है: उप मुख्यमंत्री  शुक्ल हनुमना नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 2514 के स्वास्थ्य की हुई जाँच भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने हनुमना मण्डी में आयोजित विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 2514 लोगों के स्वास्थ्य की जाँच की गई तथा दवाएं दी गईं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ जीवन ही विकसित समाज का आधार है। हर व्यक्ति को 6 माह में अपने स्वास्थ्य की जाँच करानी चाहिए। जाँच के बाद शरीर को आवश्यक उपचार देना चाहिए। जब हमारा तन और मन स्वस्थ होगा तभी हम अपने समाज और देश के विकास में योगदान दे पाएंगे। हनुमना में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए विधायक मऊगंज ने विशेष पहल की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग का काम आसान कर दिया है। शिविर बड़े अस्पताल के रूप में काम कर रहा है। हजारों रोगियों को जाँच और उपचार की सुविधा मिली है। जो गंभीर रोगी हैं उन्हें बसों के माध्यम से बड़े अस्पताल भेजा जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं को लाड़ली बहना बनाने के साथ उनके स्वास्थ्य की भी चिंता कर रही है। हर गर्भवती महिला का पंजीयन करके नि:शुल्क जाँच की जाती है। उन्हें समय पर टीके और आवश्यक दवाएं दी जाती हैं। प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती होने पर भी नि:शुल्क उपचार दिया जा रहा है। हर गर्भवती महिला का अनिवार्य रूप से पंजीयन कराकर समय पर सभी जाँचे कराएं जिससे मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर पर नियंत्रण हो सके। महिलाओं की स्वास्थ्य रक्षा के लिए हमारी सरकार पूरी सजगता से प्रयास कर रही है। समारोह में विधायक मऊगंज  प्रदीप पटेल ने कहा कि उप मुख्यमंत्री की आज विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हो रहा है। दूर दराज से आए हजारों रोगियों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा मिल रही है। कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद ने कहा कि शिविर में हजारों लोगों को जाँच और उपचार की सुविधा मिली है। शिविर 18 नवम्बर को भी जारी रहेगा। सभी रोगी इस शिविर का लाभ उठाएं। शिविर में 2514 लोगों की प्राथमिक जाँच, 711 की नेत्र जाँच, 1249 लोगों की क्षय रोग की जाँच की गई। जाँच में 16 रोगियों को एंजियोग्राफी के लिए चिन्हित किया गया तथा एक हजार से अधिक रोगियों को दवाओं का वितरण किया गया। शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, एलएन मेडिकल कालेज एवं जेके हास्पिटल भोपाल के सहयोग से किया जा रहा है। शिविर में कलेक्टर संजय कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला, एलएन मेलिकल कालेज के संचालक डॉ. डी.के. सत्पथी, डॉ. रमेश शुक्ला तथा हजारों रोगी उपस्थित रहे।  

स्वावलंबन के लिए प्रदेश के 7 लाख युवाओं को 5 हजार करोड़ के दिए ऋण

युवाओं के हाथों में ही सुरक्षित है विकसित भारत का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वावलंबन के लिए प्रदेश के 7 लाख युवाओं को 5 हजार करोड़ के दिए ऋण युवा शक्ति से भरपूर है मध्यप्रदेश का मैनपावर युवाओं को जल्द 1 लाख शासकीय पदों पर मिलेंगे नौकरी के अवसर भोपाल में मनाया गया 29वां राज्यस्तरीय युवा उत्सव भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश के सबसे युवा राज्यों में से एक है। हमारा प्रदेश युवा शक्ति की नई ऊर्जा, नई उमंग से भरपूर है। यही राज्य की असली मैनपावर है, जिनके हाथों में विकसित भारत का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने वर्ष 2025 को निवेश, रोजगार और युवाओं के कौशल विकास के लिए महत्वपूर्ण वर्ष के रूप में मनाया। इस दौरान 11 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। कर्मचारी चयन मण्डल एवं म.प्र. लोक सेवा आयोग के माध्यम से लगभग एक लाख पदों पर भर्ती तेजी से जारी है। सरकार का लक्ष्य इसे 2.5 लाख भर्तियों तक पहुंचाने का है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को रवीन्द्र भवन में आयोजित 29वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर दो दिवसीय युवा उत्सव का शुभारंभ किया। प्रदेश के सभी संभागों के युवाओं द्वारा तैयार प्रादर्शों (माडल्स) के विज्ञान मेला प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। युवा उत्सव का समापन 18 नवंबर को होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नृत्याचार्य पद्म रामलाल बरेठ को 51 हजार रुपए, शूटिंग प्लेयर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को 2 लाख रुपए एवं एथलीट सु रंजना यादव को एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि के चेक एवं सम्मान-पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां तुझे प्रणाम योजना के तहत 144 युवतियों को भारत की पश्चिमी अंतर्राष्ट्रीय सीमा भ्रमण के लिए जा रहीं 3 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए हमारी युवा शक्ति नए-नए कीर्तिमान गढ़ रही है। मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के खिलाड़ियों ने ओलिंपिक से लेकर अनेकों प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप जीतकर भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत में प्रदेश की बेटी सु क्रांति गौड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग तेज गति से आगे बढ़ रहा है और एथलेटिक्स सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हमारे युवा खिलाड़ी सफलता के झंडे गाढ़ रहे हैं। राज्य सरकार युवाओं के साथ सभी वर्गों के कल्याण के लिए कृतसंकल्पित है। भारत के युवाओं ने सभी क्षेत्रों में लगाई लंबी छलांग मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' का नारा दिया है। आज युवा शक्ति के माध्यम से भारत ने सभी क्षेत्रों में लंबी छलांग लगाई है। भारत विश्व की चौथी सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्था बन चुका है और तीसरे स्थान की ओर कदम बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। युवाओं को बेहतर शिक्षा, रोजगार के अवसर और उन्हें स्वावलंबी बनाना सरकार का संकल्प है। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में 7 लाख युवाओं को स्वरोजगार के लिए 5 हजार करोड़ के ऋण प्रदान किए गए हैं, जिससे वे अपने स्वावलंबी जीवन की नींव रख सकें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सीखो–कमाओ योजना के तहत 20 हजार से अधिक युवाओं को 41 करोड़ रुपये से अधिक का स्टाइपेंड दिया गया है। जॉब फेयर के माध्यम से 61 हजार से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेलों के क्षेत्र में प्रदेश को मिली विशिष्ट उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश अब “स्पोर्ट्स पॉवर” के रूप में उभर रहा है और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया है। भारत को विश्व में सिरमौर बनाने का संकल्प लें युवा खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि युवाओं ने हर काल में क्रांति का आगाज किया है। महात्मा गांधी से लेकर भगत सिंह तक सभी महापुरुषों ने युवा अवस्था में बदलाव की शुरुआत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। युवा खेल के माध्यम से शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहें, इसके लिए युवाओं को योग और खेल से जोड़ा जा रहा है। हमारे युवा विकासित भारत @2047 एवं मध्यप्रदेश को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। प्रदेश के युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भारत को सिरमौर बनाने का संकल्प लें। लोक कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध 29वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव के उद्घाटन समारोह में बुंदेलखंड के कलाकारों ने भगवान कृष्ण पर केंद्रित लोकगीत एवं कृष्ण की विविध लीलाओं को प्रदर्शित करते लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके अलावा युवा तबला वादक समर्थ शर्मा ने सितार के साथ जुगलबंदी पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवा खेल उत्सव में प्रदेश के सभी 10 संभागों के 300 से अधिक खिलाड़ी सहभागिता कर रहे हैं। कार्यक्रम में विधायक भगवानदास सबनानी, भोपाल महापौर मती मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष रवींद्र यति, प्रमुख सचिव खेल मनीष सिंह, संचालक खेल राकेश गुप्ता बड़ी संख्या में प्रदेश के सभी संभागों से आए युवा साथी और कलाकार उपस्थित थे।    

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहणों का सफ़र: पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी के कहने पर मिली थी CM जिम्मेदारी

पटना बिहार में हुए विधानसभा चुनावों में NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कुल 243 सीटों वाली विधानसभा में एनडीए को 202 सीटें मिली हैं, जो उसे दो-तिहाई से भी ज्यादा बहुमत दिलाती है। एनडीए की इतनी बड़ी जीत के बाद, नीतीश कुमार की बिहार में मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। अगर ऐसा हुआ इस बार नीतीश कुमार 10 वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। बात करें 2000 के विधानसभा चुनाव की तो उस समय किसी एक पार्टी या गठबंधन को बहुमत नहीं मिला था। चुनाव के बाद अटल बिहारी लाल जी के पर भाजपा के समर्थन से ही नीतीश ने पहली बार 3 मार्च 2000 को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तब नीतीश अटल सरकार में कृषि मंत्री थे। लेकिन, बहुमत नहीं होने के कारण उन्होंने 7 दिन में ही इस्तीफा दे दिया था।