samacharsecretary.com

आज का राशिफल 28 नवंबर 2025: भाग्यशाली राशि कौन-सी, किसे बरतनी होगी सतर्कता

मेष राशि आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना है। ऑफिस में इस बात का ध्यान रखें कि अपने काम पर फोकस करें और एक साथ कई काम करने के स्किल का ध्यान रखें। इस समय सेविंग पर खास ध्यान दें, आर्थिक लाइफ में कुछ परेशानी आपके सामने आ सकतीहैं। आज लाइफ पार्टनर के साथ विचारों में मतभेद उभर सकते हैं। वृषभ राशि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपको बैलेंस बनाकर चलने की जरूरत है। घर में शांति रहेगी। आज आपकी लाइफ में मंगल कार्य होंगे। निवेश करने से पहले आपको खास ध्यान देना है। आंखे बंद करके किसी पर भरोसा मत करें। फाइनेंस के मैनेजमेंट के होने वाले से बचने के लिए बजट बनाएं। मिथुन राशि बैंकिंग अपडेट से छोटे-मोटे बदलाव आ सकते हैं, आपको खर्च पर खास नजर रखनी चाहिए। इसके अलावा अपने खातों पर कड़ी नजर रखें। स्वास्थ्य लाभ स्थिर रहेंगे।आज ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। पारिवारिक रिश्ते स्थिर रहेंगे। इस समय गुस्सा कम से कम करें। कर्क राशि करियर में आगे बढ़ने के मौके आपके सामने आ रहे हैं, बस आफको पहचानना है। कार्यस्थल पर आपको आज एक सम्मानित पद मिल सकता है। हेल्थ में ओरल हेल्थ इश्यू आपको हो सकते हैं। पैसों से जुड़े फैसलों को आवेग के बजाय लॉजिक से मैनेज करने से आप गलतियों से बच सकते हैं। सिंह राशि आज आप कुछ बड़े फैसले लेंगे। आज एनर्जेटिक महसूस करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। घर का माहौल सामान्य रहेगा।आपकी मेहनत रंग लाएगी और समाज में आपको सम्मान दिया जाएगा। संपत्ति के लेन-देन सुचारू रूप से रहेगा। कन्या राशि निवेश से पहले आपको थोड़ा रुककर सोचना चाहिए। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। आज शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। संपत्ति निवेश में स्थिर वृद्धि के साथ बेहतरीन संभावनाएं दिखाई देती हैं। लवलाइफ में आज उतार-चढ़ाव के साथ ही स्थिरता बनी रहेगी तुला राशि आपका कोई भी कदम आगे चलकर आपको अच्छा रिटर्न दिलाएगा। इस समय रिसर्च करें और फ्यूचर प्लानिंग करें। अगर मेंटली आपको तनाव हो रहा है, तो आपको थोड़ा रिलेक्स करना चाहिए। स्टूडेंट्स आज एगजाम में सफल रहेंगे। नौकरी के भी चांस हैं। वृश्चिक लंबे समय की पार्टनरशिप आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस समय आप पर नेगेटिव एनर्जी हावी हो रही है। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। लवलाइफ भी ठीक रहेगी। बिजनेस भी ठीक रहेगा, कोईखास फर्क नहीं होगा। धनु अभी आपको आर्थिक लाइफ में बचकर चलना है। नया बिजनेस या बिजनेस बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल थोड़ा इंतजार करें। सेहत का ध्यान रखें, छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं। मकर राशि आज ओरल हेल्थ से जुड़ी दिक्कते आपको हो सकती हैं। इस समय किसी को भी उधार देने से बचें। अगर लवलाइफ में दिक्कतें आ रही हैं। व्यापार भी ठीक रहेगा। संतान से जुड़ी चिताएं आज से कम होंगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं कुंभ राशि आज कुंभ राशि वालों का मन प्रसन्न नहीं होगा। आपदो मानसिक तौर पर बैचेनी हो सकती है। प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपको अपने पार्टनर के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। मीन राशि आज मीन राशि के लोगों को लड़ाई झगड़े से दूर रहना है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। आपकी प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ सकता है। पार्टनरशिप में आज खास ध्यान दें। कुछ आर्थिक मामलों में डिप्लोमेटिक होना जरूरी है।

अनिल विज का दावा—पंजाब पर कर्ज़ का पहाड़, पिछली सरकारों पर लगाया भारी आरोप

चण्डीगढ हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को रावण के अंहकार के बारे में याद दिलाते हुए कहा कि ‘‘यह ममता बैनर्जी नहीं बल्कि उनका अहंकार बोल रहा है और अहंकारी अपने आप ही खत्म हो जाता है। अहंकार तो रावण में भी था, मगर वह तहस नहस हो गया’’। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए ब्यान कि भाजपा सीमावर्ती इलाकों में एसआईआर के ज़रिए सीएए लागू करने की कोशिश कर रही है, और अगर बंगाल में मुझे निशाना बनाया गया, तो मैं देश हिला दूँगी, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। एक अन्य प्रश्न कि इस समय पंजाब कर्ज़ वाला सबसे बड़ा राज्य बन गया है, पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने पंजाब की मौजूदा और पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘पंजाब को लूट कर खा गए यह लोग।  पंजाब एक वक्त देश का सबसे उन्नत प्रदेश माना जाता था लेकिन समय-समय पर यहां विभिन्न दलों का शासन रहा है उन्होंने पंजाब को खोखला कर दिया। आज पंजाब के ऊपर कर्ज बहुत ज्यादा है और पंजाब की हालत भी बहुत खराब है’’। हाल ही में राहुल गांधी ने कहा है कि संविधान पर हमला नहीं होने देंगे, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘संविधान के ऊपर कोई भी हमला नहीं कर रहा और सभी काम संविधान के अनुसार हो रहे हैं तथा संविधान के अनुसार सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। बल्कि संविधान पर हमला कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान को एक किनारे रखकर इमरजेंसी लगा दी थी तथा सबके मौलिक अधिकार छीन लिए थे’’। विज ने कहा कि ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी रोजाना संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करते हैं, वे कभी चुनाव आयोग पर हमला करते हैं तो कभी सीबीआई पर हमला करते हैं और संविधान पर प्रहार लगातार कांग्रेस पार्टी कर रही है’’। कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत के लिए गौरव का क्षण : अनिल विज चण्डीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारत को एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिली है, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और खेल क्षेत्र में उसकी मजबूत पहचान को दर्शाती है। ऊर्जा मंत्री विज मीडिया प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि “बहुत स्वागत है। दूसरी बार मेजबानी प्राप्त होना देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।” रोहतक में एक खिलाड़ी की मृत्यु पर चिंता जताते हुए विज ने कहा कि “यह अत्यंत दुखद घटना है। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए और यदि किसी अधिकारी की लापरवाही पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।” इस मामले पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि “कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए हर विषय को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं, जवाबदेही तय होनी चाहिए।”

राहुल अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि बिगाड़ रहे: भाजपा का बड़ा दावा

नई दिल्ली केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार (27 नवंबर) को आरोप लगाया है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, मलेशिया, सिंगापुर और अन्य देशों में स्थित सोशल मीडिया अकाउंट राहुल गांधी और वामपंथी पारिस्थितिकी तंत्र के इशारे पर भारत विरोधी माहौल बना रहे हैं। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS को नीचा दिखाने और राहुल गांधी को प्रमोट करने के लिए, विदेशों में मौजूद सोशल मीडिया अकाउंट काम कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "सिंगापुर में लोग राहुल गांधी को PM बनाने के लिए काम कर रहे हैं। वे न तो वोटर हैं और न ही भारतीय। ये अकाउंट फेक हैं… वेस्ट एशिया, सिंगापुर, पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोग राहुल गांधी को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्हें विदेशों से महानता के सर्टिफिकेट मिल रहे हैं… हमारे देश में नैरेटिव विदेशी धरती से सेट किए जा रहे हैं।" इसके साथ ही भाजपा ने दावा किया कि कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा का 'एक्स' अकाउंट भी अमेरिका में स्थित है। भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने विभिन्न 'एक्स' अकाउंट दिखाए, जिनके बारे में उन्होंने आरोप लगाया कि वे विदेश से बनाए गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के 'वोट चोरी' के आरोपों सहित विभिन्न मुद्दों पर चुनाव आयोग, भाजपा-आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया अभियान का प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इन आरोपों को मूर्खतापूर्ण करार देते हुए इसे ध्यान भटकाने वाला बताया है। 2014 से ही नहीं छोड़ रहे कोई कसर पात्रा ने कहा, "2014 से ही कांग्रेस खासकर राहुल गांधी, उनकी सोशल मीडिया और सलाहकार टीम और वामपंथी दलों के जाने-माने चेहरे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।" उन्होंने आरोप लगाया, "इसके लिए उन्होंने विदेशी ताकतों की मदद लेने से भी परहेज नहीं किया।" उन्होंने कांग्रेस पर पाकिस्तान, बांग्लादेश, मलेशिया, सिंगापुर और अमेरिका समेत कई देशों में 'एक्स' पर अपने अकाउंट बनाने का भी आरोप लगाया ताकि भारत में भाजपा-आरएसएस और मोदी सरकार के खिलाफ एक "विमर्श" गढ़ा जा सके। विदेश में देश के खिलाफ बकवास करते हैं राहुल संबित पात्रा ने कहा, “राहुल गांधी विदेश जाकर देश के खिलाफ बकवास करते हैं। उन्होंने भारत में सिविल वॉर भड़काने की पूरी कोशिश की। वह विदेश गए और दूसरे देशों से अपील की कि भारत में डेमोक्रेसी खत्म हो गई है, और उन्हें आकर हमें बचाना चाहिए। वह RSS और BJP की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से करते हैं। उनकी पार्टी कहती है कि वह सड़कों पर उतरेगी और भारत में बांग्लादेश और नेपाल जैसे हालात पैदा करेगी। वह विदेश जाकर भारत के हर कॉन्स्टिट्यूशनल ऑर्गनाइज़ेशन के खिलाफ बोलते हैं… उन्हें पूरी तरह से रिजेक्ट करने और साइडलाइन करने का समय आ गया है। INDIA अलायंस अब समझ गया है कि यह मिडास टच नहीं, बल्कि सैड टच है… वह जिसे भी छूते हैं, वह सैड टच से हार जाता है… उत्तर प्रदेश में क्या हुआ?… बिहार में क्या हो रहा है? कर्नाटक में 'कौन बनेगा मुख्यमंत्री' का खेल चल रहा है। राहुल गांधी पॉलिटिशियन बनने के लायक नहीं हैं। वह विदेशी धरती से भारत के खिलाफ भड़काने के लायक हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस से सावधान रहने की ज़रूरत है…” एक्स के नए फीचर के खुली पोल पात्रा ने कहा, "यह बात तब सामने आई है जब कुछ दिन पहले 'एक्स' ने एक नया फीचर पेश किया है जिसके जरिए खाताधारकों की लोकेशन, खाता बनाने की तारीख व अन्य जानकारियां मिल सकती हैं।" इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि इस फीचर का इस्तेमाल करने के बाद, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का 'एक्स' अकाउंट अमेरिका में पाया गया। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र कांग्रेस का 'एक्स' अकाउंट आयरलैंड में स्थित है। अब उन्होंने इसे भारत में बदल दिया है। लेकिन जब यह अकाउंट बनाया गया था, तब यह आयरलैंड में स्थित था। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का अकाउंट थाईलैंड एंड्रॉइड ऐप के जरिए जुड़ा है, हालांकि यह भारत में स्थित है।” भाजपा नेता ने कहा कि नए एक्स फीचर के आने के बाद कांग्रेस और वामपंथी पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े कई 'एक्स' अकाउंटों के लोकेशन की जानकारी या तो भारत में बदल दी गई है या उसे छिपा दिया गया है।  

स्टिंग से बढ़ी गर्मी: भाजपा बनाम शिंदे सेना, महाराष्ट्र की राजनीति में दोहरे मोर्चे पर कलह

मुंबई  महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति के दो घटक दलों यानी भाजपा और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। अब नए विवाद में भाजपा कोटे से राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शिवसेना विधायक नीलेश राणे द्वारा भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर स्टिंग ऑपरेशन करने पर आपत्ति जताई है और पार्टी कार्यकर्ता के घर में घुसने पर सवाल उठाया है। हालांकि, बावनकुले ने बृहस्पतिवार को कहा कि सिंधुदुर्ग में भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर से कथित तौर पर मतदाताओं को बांटने के लिए रखी गई नकदी की जब्ती में यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो वह सख्त कानूनी कार्रवाई का समर्थन करते हैं।   भाजपा के वरिष्ठ नेता ने शिवसेना विधायक नीलेश राणे द्वारा कार्यकर्ता के घर में शयनकक्ष समेत अन्य हिस्से में घुसने तथा उनके ‘स्टिंग ऑपरेशन’ करने के तरीके पर भी सवाल उठाया। दूसरी तरफ, मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने भी अपने बड़े भाई नीलेश राणे के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के पास अक्सर वैध व्यावसायिक आय होती है और किसी के घर पर नकदी की मौजूदगी को अन्यथा नहीं देखा जाना चाहिए। निकाय चुनाव से पहले पैसे बांटने का विवाद शिवसेना नेता नीलेश राणे ने बुधवार को आरोप लगाया था कि दो दिसंबर को होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों से पहले महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के मालवण में भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर पर मतदाताओं को बांटने के लिए रखे गए नकदी से भरे बैग मिले हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी से जुड़े नीलेश राणे ने एक “स्टिंग ऑपरेशन” करने का दावा किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य भाजपा प्रमुख रवींद्र चव्हाण ने दो दिन पहले मालवण का दौरा किया था। सहयोगियों के बीच तनाव और बढ़ा भाजपा द्वारा इन आरोपों का खंडन करने के बाद राज्य सरकार में दोनों सहयोगियों के बीच तनाव और बढ़ गया है। शिवसेना विधायक के पिता नारायण राणे और भाई नितेश राणे भाजपा में हैं। इस मामले पर बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, ‘‘यह भी पूछा जाना चाहिए कि क्या किसी के घर में सीधे घुसना, उसके शयनकक्ष में जाना और फिर यह दावा करना उचित है कि यह स्टिंग ऑपरेशन का हिस्सा है।’’ मामले की गहन जांच होनी चाहिए भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि नीलेश राणे ने ऐसा व्यवहार क्यों किया और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी के शयनकक्ष में जाना ‘‘थोड़ा अनुचित’’ है। राणे के इस आरोप का ज़िक्र करते हुए कि मतदाताओं को बांटने के लिए रखे गए पैसों से भरे बैग भाजपा कार्यकर्ता के घर से मिले थे, बावनकुले ने कहा कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यह पैसा एक भाजपा कार्यकर्ता के घर से बरामद हुआ था और प्राथमिकता यह पता लगाने की है कि इसका संबंध किसी व्यावसायिक गतिविधि से था, संपत्ति के लेन-देन से या किसी और चीज से।’’ छोटे राणे ने बड़े राणे के आरोप खारिज किए इस बीच, नितेश राणे ने अपने भाई के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कई राजनीतिक कार्यकर्ताओं के ‘क्रशर’, होटल या अन्य वाणिज्यिक गतिविधियां व व्यवसाय हैं। उन्होंने कहा, ‘‘किसी राजनीतिक दल का कार्यकर्ता बनने से पहले हम में से ज़्यादातर लोगों के पास कोई न कोई व्यवसाय या आय के स्रोत जरूर थे। किसी को भी सिर्फ़ इसलिए भाजपा को बदनाम करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए क्योंकि हमारे कार्यकर्ता के घर से कुछ नकदी मिली है। मुझे हमारे कार्यकर्ता के घर से कुछ नकदी मिलने में कोई समस्या नहीं दिखती।’’ चुनाव दो दिसंबर को होने हैं महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के बारे में नीलेश राणे की टिप्पणी पर नितेश राणे ने कहा, ‘‘हमारे प्रदेश पार्टी प्रमुख हर उस जगह का दौरा करेंगे जहां चुनाव हो रहे हैं।’’ भाजपा नेता एवं राज्य के मंत्री आशीष शेलार ने बुधवार को नीलेश के आरोपों को झूठा बताया था। ‘‘स्टिंग ऑपरेशन’’ के बाद चुनाव अधिकारी और पुलिस भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचे। कार्यकर्ता ने दावा किया कि यह पैसा उसके व्यवसाय के लिए था और इसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। महाराष्ट्र में विभिन्न नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए चुनाव दो दिसंबर को होने हैं।  

हथियारों का बाप ‘ड्रैगनफायर’: दुश्मन ड्रोन को चुटकियों में राख कर देगा यह लेज़र सिस्टम

नई दिल्ली  रक्षा विशेषज्ञ अक्सर कहते रहते हैं कि भविष्य का युद्ध ड्रोनों का युद्ध होगा। आने वाली किसी भी जंग में ड्रोन सबसे निर्णायक भूमिका निभाएंगे। यही वजह है कि दुनिया का हर बड़ा देश ड्रोन तकनीक के साथ-साथ एंटी-ड्रोन तकनीक पर भी दिन-रात काम कर रहा है। इसी कड़ी में ब्रिटेन ने एक क्रांतिकारी हथियार विकसित कर लिया है जो बड़े-बड़े ड्रोन और छोटी मिसाइलों को पल भर में राख कर सकता है। हम बात कर रहे हैं ब्रिटेन के ड्रैगनफायर (DragonFire) लेजर हथियार की। दावा किया जा रहा है कि इसके सामने 650 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ने वाला ड्रोन भी अब सुरक्षित नहीं रहेगा।  स्कॉटलैंड में सफल परीक्षण के बाद ब्रिटेन ने अपनी रॉयल नेवी के लिए ड्रैगनफायर लेजर डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (LDEW) सिस्टम को तैनात करने का रास्ता साफ कर दिया है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह सिस्टम हाई-स्पीड ड्रोन और छोटी मिसाइलों को बड़े पैमाने पर नष्ट करने में सक्षम है। यह 650 किमी/घंटा (फॉर्मूला-1 कार की टॉप स्पीड से दोगुनी रफ्तार) तक के लक्ष्यों को ट्रैक कर सकता है और एक किलोमीटर दूर से एक पाउंड के सिक्के जितने छोटे लक्ष्य पर भी सटीक निशाना लगा सकता है। ताजा परीक्षणों में ड्रैगनफायर ने ब्रिटेन का पहला हाई-पावर लेजर फायर 'लाइन ऑफ साइट से परे' करते हुए ऊंचाई पर उड़ते हाई-स्पीड ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया। जारी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आकाश में एक पतली नीली किरण चमकती है और कुछ ही सेकंड में लक्ष्य ड्रोन टुकड़ों में बिखरकर धुएं का गोला बन जाता है। ड्रैगनफायर आखिर है क्या? ड्रैगनफायर ब्रिटेन की पहली हाई-पावर लेजर डिफेंस सिस्टम है। यह ड्रोन, मिसाइल और अन्य हवाई खतरों को प्रकाश की अत्यधिक केंद्रित किरण से सेकंडों में जला कर राख कर देती है। यह पूरी तरह ब्रिटिश तकनीक से बना है। एक बार फायर करने की लागत मात्र 10 पाउंड (लगभग 1100 रुपये) है, जबकि पारंपरिक एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल की एक यूनिट की कीमत लाखों पाउंड होती है। इसीलिए इसे 'गेम चेंजर' और 'अत्यंत किफायती' हथियार कहा जा रहा है। इस प्रणाली को पैन-यूरोपीय मिसाइल कंपनी MBDA ने QinetiQ और लियोनार्डो-यूके के साथ मिलकर विकसित किया है। करीब पांच साल के लगातार विकास के बाद अब यह परिपक्व चरण में पहुंच चुकी है। ब्रिटेन ने 2027 से रॉयल नेवी के जहाजों पर इसे तैनात करने के लिए MBDA को 316 मिलियन पाउंड (लगभग 3500 करोड़ रुपये) का ठेका दिया है। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यह हाई-पावर लेजर हमारी रॉयल नेवी को नाटो में अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर देगा। यह अत्याधुनिक क्षमता ब्रिटेन और हमारे सहयोगियों की रक्षा को नई ऊंचाई देगी।

मौसम में बड़ा बदलाव: बादलों की एंट्री के साथ हरियाणा में दिन-रात ठंड और तेज़

हरियाणा  हरियाणा में मौसम एकदम ठंडा हो गया है। आज से सूबे के कई इलाकों में हल्के बादल छाएंगे। कैथल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री पर पहुंच गया है जो सामान्य से करीब 5 डिग्री नीचे चला गया है। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1°C नीचे दर्ज किया गया है। इसके अलावा हिसार में तापमान 5.7 डिग्री पर पहुंच गया है। एक दिन पहले हिसार में पारा 6.6 डिग्री दर्ज किया गया था। सूबे 12 शहरों में तापमान 8 डिग्री या इससे नीचे दर्ज किया गया है। तापमान में गिरावट प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो यमुनानगर में दिन का तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सबसे कम रहा। इसके अलावा अलावा अधिकांश जिलों का तापमान 24 डिग्री के आसपास चल रहा है। नारनौल में दिन के तापमान में 5.5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। नारनौल में पारा 22.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा हिसार में तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा।   वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आमतौर पर मौसम 28 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। आज से 2 दिन 28 नवंबर को बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है।   

कांग्रेस पर CM मोहन यादव का बड़ा हमला: ये रामभक्ति नहीं, हे-राम राजनीति करते हैं

श्योपुर  मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की बड़ौदा तहसील में गुरूवार को सीएम मोहन यादव किसानों के मुआवजा वितरण कार्यक्रम में पहुंचे। यहां एक तरफ जहां सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के जरिए 6 जिलों के किसानों के खातों में 238 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि ट्रांसफर की, वहीं दूसरी तरफ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने कभी किसानों को सम्मान निधि नहीं दी, बल्कि कांग्रेस हमेशा किसान विरोधी रही है। 'ये राम वाले नहीं हे-राम वाले हैं' सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि- “कांग्रेस वाले राम वाले नहीं, ये तो हे-राम वाले हैं। इन्होंने भगवान राम के जन्म पर सवाल उठाया। भगवान राम का मजाक बनाया। लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार में अयोध्या में भव्य राम का धाम जगमगा रहा है। जब अयोध्या में राम मंदिर जगमगा रहा है तो फिर मथुरा वाले क्यों पीछे रहें? वहां भी भव्य मंदिर होना चाहिए। अब कांग्रेसी कहते हैं कि हम भी राम वाले हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि कांग्रेस वालों सुन लो, यदि दम है तो आओ, मथुरा बुला रही है…। लेकिन ये नहीं आएंगे, ये भगवान राम और भगवान गोपाल कृष्ण की जय नहीं बोल सकते हैं, क्योंकि जय बोलेंगे तो वोट खिसकते दिखते हैं।” 6 जिलों के किसानों के खातों में ट्रांसफर किए 238 करोड़ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर जिले के बड़ौदा से श्योपुर सहित हरदा, विदिशा, खंडवा, धार और नर्मदापुरम की 23 तहसीलों के 2,148 गांवों के 3,05,410 किसानों को धान, सोयाबीन, मक्का, उड़द आदि फसलों के नुकसान का 238 करोड़ 78 लाख रुपए की राशि का मुआवजा सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी किया। इसमें केवल श्योपुर जिले के ही 1,03,078 किसानों को 100 करोड़ 83 लाख रुपए की राशि जारी हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्योपुर जिले में 38 करोड़ के विभिन्न कामों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया, साथ ही कुछ स्थानीय स्तर की घोषणाएं भी की। बड़ौदा के पुलिस थाना ग्राउंड पर हुए कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला भी मौजूद रहे।

LPG उपभोक्ताओं ध्यान दें: पंजाब सरकार ने नए नियम किए लागू, जानें क्या बदला

लुधियाना केंद्रीय पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा घरेलू गैस की कालाबाजारी और दुरुपयोग के खिलाफ नकेल कसने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें उपभोक्ताओं को अब उनके द्वारा संबंधित गैस एजैंसी कार्यालय में रजिस्टर्ड करवाए गए मोबाइल नंबर पर प्राप्त होने वाले ओ.टी.पी (डी.ए.सी) कोड देने के बाद ही गैस सिलेंडर की सप्लाई मिल सकेगी। भारत की प्रमुख इंडेन गैस कंपनी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन से कमर्शियल स्थान पर घरेलू गैस सिलैंडर का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों एवं गैस की पलटी, कालाबाजारी करने वाले गैस माफिया को बड़ा झटका लगने जा रहा है, वहीं घरों में एक साथ चलने वाले मल्टीपल गैस कनैक्शनों का पत्ता भी साफ हो सकेगा। अरुण इंडेन गैस सर्विस के प्रमुख अरुण अग्रवाल ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई उक्त योजना का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार की इस पहलकदमी से न केवल घरेलू गैस की कालाबाजारी और पलटी का कारोबार बंद होगा बल्कि गैस की पलटी के दौरान होने वाले जानलेवा हादसो में होने वाली बेगुनाह लोगों की मौतों का सिलसिला भी थम सकेगा।

श्रद्धालुओं की संख्या थमी, वैष्णो देवी यात्रा सुनी—दिल्ली विस्फोट के बाद हालात बिगड़े

कटड़ा बीते माह दिल्ली में हुए धमाके का असर अभी भी मां वैष्णो देवी की यात्रा (Mata Vaishno Devi Yatra) पर लगातार बना हुआ है, क्योंकि मां वैष्णो देवी की यात्रा (Maa Vaishno Devi Yatra) में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, बीते दिनों मां वैष्णो देवी का यात्रा रोजाना का आंकड़ा 11000 से 15000 के मध्य बना हुआ था परंतु वर्तमान में यह आंकड़ा गिरकर 9000 से 11000 के मध्य पहुंच गया है। जिसके कारण आधार शिविर कटड़ा में लगातार श्रद्धालुओं की कमी देखने को मिल रही है। हालांकि, जो भी श्रद्धालु वर्तमान में मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। एक ओर जहां श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के दिव्य दर्शन आसानी के साथ हो रहे हैं तो दूसरी ओर यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवा के साथ ही बैटरी कार सेवा, रोपवे केवल कार सेवा के साथ घोड़ा, पिट्ठू तथा पालकी आदि की सेवाएं भी लगातार उपलब्ध हो रही हैं और श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा लगातार जारी रखे हुए हैं। मां वैष्णो की यात्रा (Maa Vaishno Devi) में लगातार गिरावट के कारण कटड़ा के बाजार पूरी तरह से वर्तमान में वीरान नजर आ रहे हैं और व्यापारी वर्ग लगातार श्रद्धालुओं का इंतजार कर रहा है। वहीं, जानकारों का मानना है कि आगामी दिसंबर माह के दूसरे पखवाड़े में नव वर्ष के आगमन को लेकर मां वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिसका नगर का व्यापारी वर्ग फिलहाल बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बीते 26 नवंबर को करीब 9700 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी, तो वहीं 27 नवंबर यानि कि वीरवार देर शाम 6:00 बजे तक करीब 7000 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे और श्रद्धालुओं का लगातार आना जारी है।  

CM योगी का एक्शन मोड: डीएम-Commissioner को कड़े निर्देश, बड़े सर्च ऑपरेशन की तैयारी

बरेली  यूपी सरकार ने बरेली मंडल के सभी डीएम और बरेली के कमिश्नर को सख्त निर्देश जारी किए है। सरकार की तरफ से जारी निर्देश में कहा गया है कि बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर के अधिकारी क्षेत्र में गैर-कानूनी तरीके से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू करें। इस संबंध में बरेली के मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने मंडल के जिलाधिकारियों को अस्थायी हिरासत केंद्र बनाने का निर्देश दिया है, जहां पहचाने गए गैर-कानूनी अप्रवासियों को तब तक रखा जाएगा जब तक उनका सत्यापान और जांच का काम पूरा नहीं हो जाता और प्रक्रिया के मुताबिक उन्हें उनके देश वापस नहीं भेज दिया जाता। चौधरी ने कहा कि कई बांग्लादेशी नागरिकों पर शक है कि वे असम या पश्चिम बंगाल के निवासी बनकर ईंट भट्टों, फैक्ट्रियों और दूसरी जगहों पर काम कर रहे हैं और उनके पास भारतीय दस्तावेज भी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी भाषा और हाव-भाव से शक पैदा हुआ है। चौधरी ने कहा, पहचान में मदद के लिए, जरूरत पड़ने पर त्रिपुरा से भाषा विशेषज्ञों को बुलाया जाएगा। स्थानीय बांग्ला बोलने वाले निवासी भी पहचान और सत्यापन प्रक्रिया में मदद करेंगे। बरेली जिले के अधिकारियों और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि अगर किसी के पास नकली आधार कार्ड, वोटर पहचान पत्र या दूसरे नकली कागजात मिले, तो उसके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। बरेली पुलिस ने जून में दो महीने लंबे अभियान में झुग्गी-झोपड़ियों और खानाबदोश बस्तियों में रहने वाले कई संदिग्ध लोगों की पहचान की थी। पुलिस के अनुसार जिले में दस से ज़्यादा बांग्लादेशी नागरिकों के गैर-कानूनी तरीके से रहने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने बताया कि अगस्त में, प्रेमनगर इलाके से बांग्लादेशी मूल की तीन बहनों को नकली पहचान का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कहा कि एक और मामले में, नकली पहचान के साथ रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया था। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने घुसपैठियों की तलाश करके उन्हें वापस भेजने का निर्देश दिया था। पहचान का सत्यापन होने तक उन्हें जिला स्तर पर अस्थायी हिरासत केंद्र में रखने के लिए कहा गया है। जिलाधिकारियों को को अस्थायी हिरासत केंद्र बनाने और तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए हैं।