samacharsecretary.com

संजू देवी की ऐतिहासिक जीत पर अरुण साव ने जताया गर्व, कहा—‘नई पहचान गढ़ रही है हमारी बेटी’

रायपुर  छत्तीसगढ़ की उभरती कबड्डी स्टार संजू देवी ने बांग्लादेश में 17 से 24 नवंबर 2025 तक आयोजित 2nd Women Kabaddi World Cup में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया. इसी उपलब्धि के बाद आज उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने उनके साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य में खुशी और गर्व व्यक्त किया. डीसीएम अरुण साव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेटियों की कामयाबी पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि संजू का खेल प्रदर्शन हजारों युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा. साव ने कहा-“सरकार खेल सुविधाओं को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों से नई प्रतिभाओं को सामने लाने पर निरंतर काम कर रही है. आने वाले सालों में छत्तीसगढ़ खेलों का बड़ा हब बनने जा रहा है.” अकादमी ट्रेनिंग से वर्ल्ड कप तक का सफर डीसीएम ने बताया कि बहतराई (बिलासपुर) में 2023 से हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स और बालिका कबड्डी की आवासीय अकादमियां संचालित हो रही हैं, जहाँ सैकड़ों खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं. जुलाई 2023 में शुरू हुई बालिका कबड्डी अकादमी में संजू देवी को उसी वर्ष प्रवेश दिया गया था. महज दो वर्षों में उन्होंने इंटर-यूनिवर्सिटी, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया. जनवरी 2025 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में सफल प्रदर्शन के आधार पर संजू का चयन भारतीय टीम में हुआ. वर्ल्ड कप में उन्होंने थाईलैंड, बांग्लादेश, जर्मनी और युगांडा को हराकर टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया. सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने ईरान को मात दी, और फाइनल में संजू ने चीनी ताइपे को हराने में अहम भूमिका निभाई. इस मुकाबले में उन्होंने अकेले 16 अंक अर्जित किए. टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर उन्हें Most Valuable Player चुना गया और 1,500 डॉलर की पुरस्कार राशि प्रदान की गई. संजू जैसी बेटियां प्रदेश का भविष्य बदलेंगी : डिप्टी सीएम  साव साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियों में अपार प्रतिभा है और सरकार हर कदम पर उनका समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है. अगला लक्ष्य एशियन गेम्स में स्वर्ण : संजू देवी प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू देवी ने कहा कि अकादमी, प्रशिक्षकों और सरकार से मिले लगातार समर्थन के कारण ही वह विश्व मंच पर खेल सकीं. उन्होंने कहा-“अब मेरा लक्ष्य है कि भारत के लिए और ज्यादा स्वर्ण पदक जीतूं. अगला फोकस एशियन गेम्स पर है.” वहीं उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बहुत जल्द ही उत्कृष्ठ खिलाड़ी सम्मान की घोषणा की जाएगी. डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस पर डीसीएम साव ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य का विषय है. पीएम मोदी, अमित शाह समेत देशभर के वरिष्ठ अधिकारी रायपुर आएंगे. सरकार की तरफ से सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारी पूरी है. कांग्रेस में विवाद को लेकर उपमुख्यमंत्री साव ने कसा तंज आज सचिन पायलट, पीसीसी चीफ और चरणदास महंत की मौजूदगी में कांग्रेस ने SIR के विरोध में प्रेस कांफ्रेस की. इस दौरान कांग्रेस नेताओं में विवाद की स्थिति देखने को मिली. इस मामले में डिप्टी सीएम साव ने कहा कि कांग्रेस में आपसी झगड़े सालों से जारी है. छत्तीसगढ़ में भी 5 साल तक मुख्यमंत्री पद को लेकर लड़ते रहे. आज कर्नाटक की जनता उनके झगड़े से परेशान हो चुकी है. छत्तीसगढ़ की जनता ने भी इनका खामियाजा भुगता. कांग्रेस के झगड़े अभी भी खत्म नहीं हो रहे हैं. जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी.

सुहागरात से पहले बता देना, छोड़ दूंगी—RJ महविश का वीडियो वायरल, पलाश-स्मृति शादी केस में धमाका

इंदौर   म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और विश्व विजेता क्रिकेट महिला टीम का उप कप्तान स्मृति मंधाना की शादी पोस्टपोन होने से पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है. हालांकि शादी के पोस्टपोन होने की वजह स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने को बताया जा रहा है. इस बीच जब पलाश मुच्छल की एक महिला संग चैट वायरल हुई तो सोशल मीडिया पर बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया और तो और हंगामा उस वक्त और भी ज्यादा तब बढ़ गया, जब पलाश की एक्स गर्लफ्रेंड संग तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैल गईं. फिलहाल पलाश और स्मृति की शादी अनिश्चितकाल के लिए टल गई है और यह कब तक होगी कुछ भी नहीं पता, लेकिन इस मुद्दे के बीच क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महविश के इस नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. 'सुहागरात से पहले भी बता देना' आरजे महविश ने बीती रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में महविश ने ऐसी-ऐसी बात कही है, जिसे सुनने के बाद लड़कों को बड़ा झटका लगने वाला है. महविश ने कहा, 'मर्द न बड़ी प्यारी चीज होते हैं, जब पूछो तब सिंगल ही होते हैं, देखों भाई मुझे सच और झूठ नहीं पता पर मेरी शादी के वक्त न मैं अपना दूल्हा कर रही हूं इंटरनेट पर एक हफ्ते पहले लॉन्च और मेरा वाला जिसके भी डीएम में सुहागरात मना रहा होगा न, गर्ल्स प्लीज बस आकर मुझे बता देना और ये मत सोचना कि अब तो शादी हो रही है ये कैसे ढूंढेगी. सुहागरात मनाने से पहले भी बता देना, ये भी मत सोचना उस पर ट्रस्ट करती होगी या नहीं! मैं दुनिया में किसी पर ट्रस्ट नहीं करती, अब मैं किसी के लिए ये नहीं कह पाती कि ये बंदा तो किसी के लिए कर ही नहीं सकता, कोई भी कुछ भी कर सकता है, तुम उसके स्क्रीन शॉट पब्लिक कर देना वरना मुझे पर्सनल में भेज देना, मैं पब्लिक कर दूंगी और हो सकता है मैं पब्लिक भी न करूं, मैं बस सुकून से निकलकर जाना चाहती हूं, बचाओ दोस्तों'. वीडियो पर लोगों के कमेंट्स अब आरजे महविश के इस वीडियो पर डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं और कमेंट बॉक्स में लोग भर-भरकर कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं. एक ने लिखा है, 'क्या तुम पलाश की बात कर रही हो? दूसरा यूजर लिखता है, 'इतना तो मैं ड्रम से नहीं डरता, जितना तुम डरा रही हो'. तीसरे ने लिखा है, 'क्या आप अपने पति के लिए लॉयल रहोगी? एक और लिखता है, 'अच्छे पति की गारंटी मांग कर रही हो, तुम लॉयल हो इसकी क्या गारंटी होगी? महविश के वायरल वीडियो पर लोग सपोर्ट करने के साथ-साथ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं.

जिले में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 8 लोगों को बुरी तरह काटा

झज्जर  जिले में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के झुंड मुख्य बाजार, पालिका बाजार, रेलवे रोड, सुभाष नगर, दिल्ली गेट, नीमवाली कॉलोनी और बाहरी मुहल्लों तक खुले घूमते दिखाई दे रहे हैं।  बता दें कि बीते दिन बुधवार शाम कुत्तों ने अलग-अलग स्थानों पर आठ लोगों को काट डाला। इनमें पांच घायलों को सामान्य अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई, जबकि तीन लोगों का निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। दो दिन पहले भी पांच लोगों को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया था। 

मान्यता विवाद पर ईडी की दबिश: रावतपुरा सरकार सहित 7 मेडिकल कॉलेजों से सबूत जुटाए

रायपुर  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मेडिकल कॉलेजों की मान्यता को लेकर कथित रिश्वतखोरी के मामले में आज देशभर में कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी की. इसमें रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर के साथ संस्थान के डायरेक्टर अतुल तिवारी के ठिकाने भी शामिल हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है. इनमें रावतपुर सरकार मेडिकल कॉलेज के साथ सात मेडिकल कॉलेजों के परिसरों और एफआईआर में नामजद निजी व्यक्तियों के ठिकानें भी शामिल हैं. ईडी की यह कार्रवाई सीबीआई की ओर से 30 जून 2024 को दर्ज एफआईआर के आधार पर की जा रही है. इसमें आरोप है कि नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के अधिकारियों सहित सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दी गई थी. सीबीआई के अनुसार, उन्होंने मेडिकल कॉलेजों के निरीक्षण से जुड़ी गोपनीय जानकारी बिचौलियों और कॉलेजों से जुड़े प्रमुख पदाधिकारियों को लीक की, जिसके बाद निरीक्षण के मानकों में हेरफेर कर अकादमिक कोर्स चलाने की मंजूरी हासिल की गई.

प्रियंका में दिखी इंदिरा की छवि, कांग्रेस नेता ने कहा— नेतृत्व अब उनके हाथ में हो

नई दिल्ली  कांग्रेस के सीनियर नेता राशिद अल्वी ने पार्टी के हालात पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थिति कमजोर है। अल्वी ने कहा है कि कांग्रेस संगठन का हाल दयनीय हो गया है और इसके लिए सीधे तौर पर कांग्रेस लीडरशिप जिम्मेदार है। अल्वी ने कहा है कि कांग्रेस संगठन का हाल दयनीय हो गया है और इसके लिए सीधे तौर पर कांग्रेस लीडरशिप जिम्मेदार है। अल्वी के मुताबिक चुनावी मेहनत और तैयारी के मामले में भाजपा से मुकाबला करना तो दूर, कांग्रेस कहीं ठहर ही नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ज़मीन पर काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस की मेहनत कहीं दिखाई नहीं देती। राशिद अल्वी ने कांग्रेस हाईकमान की कार्यशैली पर भी तीखा सवाल किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से मुलाकात करना कांग्रेस नेताओं के लिए भी आसान नहीं है, जबकि इंदिरा गांधी से तो आसानी से मुलाकात हो जाती थी। अल्वी ने सुझाव दिया कि प्रियंका गांधी को पार्टी की बागडोर संभालनी चाहिए क्योंकि प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि दिखती है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आज हाशिये पर हैं। इसके लिए भी पार्टी लीडरशिप ही जिम्मेदार है। कांग्रेस के भीतर उठी इस आवाज़ ने संगठनात्मक हालत और नेतृत्व की शैली पर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। उन्होंने बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर जो सीनियर लीडर्स हैं, उन्हें लगता है कि उन्हें जिम्मेदारी नहीं दी जा रही है। वे महसूस करते हैं कि उनकी तरफ से कांग्रेस को मजबूत किया जा सकता है। आज सबसे ज्यादा जरूरी है कि हम उन लोगों की नाराजगी दूर करें, जिन लोगों को किनारे लगाया गया है। उन्हें मुख्यधारा में लाना चाहिए। यही नहीं उन्होंने कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर चल रही रस्साकशी को भी खत्म करने की अपील की। भाजपा नेता और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का उदाहरण देते हुए राशिद अल्वी ने कहा कि हर पार्टी में उतार-चढ़ाव का दौर आता है। फिलहाल कर्नाटक में जो चल रहा है, वह चिंताजनक है। वसुंधरा राजे के साथ राजस्थान में क्या हुआ? यह ध्यान देना चाहिए राशिद अल्वी ने कहा, 'हर राजनीतिक दल के साथ ऐसा होता है। हम जानते हैं कि राजस्थान में वसुंधरा राजे के साथ क्या हुआ। हमें कर्नाटक की चिंता है। कांग्रेस पार्टी के मुखिया राहुल गांधी नहीं हैं बल्कि मल्लिकार्जुन खरगे हैं। उन्हें इस मसले को जल्दी से जल्दी हल करना चाहिए।' दरअसल कर्नाटक में डीके शिवकुमार के समर्थकों का कहना है कि सरकार गठन के दौरान ढाई-ढाई साल के लिए करार हुआ था और अब सिद्धारमैया को पद छोड़ देना चाहिए।  

मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी ने अपने पद से दिया इस्तीफा

मोगा  मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब भर में चुने जाने वाले पहले मेयर थे। उनके कार्यकाल के दौरान उन पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे थे, जिसके कारण लंबे समय तक राजनीतिक दबाव बना हुआ था। सूत्रों के अनुसार पार्टी की ओर से भी दबाव बना हुआ था। हालांकि इस्तीफे के कारणों के बारे में मेयर चानी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

टमाटर की बोरियों में छुपा रखी थी नशीली खेप, पुलिस ने खोले तो उड़ गए होश

जींद  पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जिला जींद में अवैध  गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 72 किलो 50 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर दो आरोपियों को काबू किया है।  थाना सदर जीन्द के प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि चौकी सीएसआरयू की टीम मुख्य हाईवे जीन्द–रोहतक रोड पर किनाना पुल के पास गश्त के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि ट्रक में नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना को विश्वनीय मानते हुए पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ ही देर में उक्त ट्रक मौके पर पहुंचा जिसे पुलिस टीम ने घेरकर रोका। ट्रक में बैठे दो युवकों ने अपना नाम मनजीत वासी उचाना  व मनदीप उर्फ दीपा वासी गांव पाई  कैथल बताया। दोनों आरोपियों की नियमानुसार तलाशी ली गई, उनसे कोई पदार्थ बरामद नहीं हुआ, लेकिन ट्रक की बाड़ी की जांच की गई तो टमाटरों के ऊपर 4 प्लास्टिक कट्टे रखे मिले।  कट्टों को नीचे उतारकर खोलने पर डोडा पोस्त बरामद हुआ। जिनका नियमानुसार वजन करने पर कुल वजन 72 किलो 50 ग्राम मिला। जिसको पुलिस ने कब्जे में लिया तथा आरोपियों मनजीत व मनदीप उर्फ दीपा के खिलाफ़ थाना सदर जींद में धारा 15(सी), 61, 85 एन डी पी  एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

BJP का पाकिस्तान पर हमला: राम मंदिर मुद्दे पर बयान को बताया दोहरापन, दिलाया ओसामा की याद

अयोध्या  अयोध्या में भव्य तरीके से किए गए राम मंदिर ध्वज रोहण कार्यक्रम को लेकर पाकिस्तान ने एक बयान जारी किया था। उसके इस बयान को लेकर विदेश मंत्रालय पहले ही उसकी आलोचना कर चुका है। अब भारतीय जनता पार्टी ने भी पाकिस्तान को उसके गिरेबान में झांकने का संकेत देते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर पाकिस्तान का बोलना ऐसा है मानो 'ओसामा बिन लादेन दुनिया को शांति का संदेश दे रहा हो।'   भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मोर्चा संभालते हुए पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान जैसे देश को किसी को अल्पसंख्यकों और मानवाधिकारों पर भाषण नहीं देना चाहिए। वह जरा अपने रिकॉर्ड पर नजर डालें… सबसे मजेदार बात यह है कि वह यह सब 26/11 के दिन कह रहे हैं। ठीक उसी दिन जब उन्होंने सबसे घृणित आतंकवादी हमला किया था, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई थी।" अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पूनावाला ने कहा, "पाकिस्तान में आईएसआई और आर्मी का ढांचा कई समुदायों को प्रताड़ित करता है। इसलिए उन्हें दूसरे देशों को इस मामले में भाषण देने का कोई हक नहीं है।" क्या कहा था पाकिस्तान ने? अयोध्या में राम मंदिर के ऊपर पीएम मोदी के ध्वजारोहण करने के बाद पाकिस्तान की तरफ से एक बयान जारी किया गया था। इस बयान अयोध्या में हुए इस आयोजन को मुस्लिम विरासत को मिटाने का प्रयास और भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर दबाव का संकेत बताया था। विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब इस्लामाबाद की तरफ से जारी इस बयान पर विदेश मंत्रालय ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सीधे शब्दों में कहा कि पाकिस्तान को दूसरों को उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, "हमने पाकिस्तान की टिप्पणियों को देखा है और हम उन्हें पूरी तरह से खारिज करते हैं। एक ऐसा देश जिसका इतिहास कट्टरता, दमन और अपने ही अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न से भरा हुआ हो, उसे दूसरों को नैतिक ज्ञान नहीं देना चाहिए। पखांडी बयान देने की बजाय पाकिस्तान को अपने अंदर झांकना चाहिए और अपने देश के मानवाधिकार रिकॉर्ड को देखना चाहिए।" इससे पहले भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पाकिस्तान के साथ-साथ विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "भारत में इस्लामाफोबिया और हिंदुत्व पाकिस्तान की एक अलग राय है। लेकिन एक बात हमेशा हैरान करती है कि यह राय विपक्ष से मेल कैसे खाती है। खासतौर पर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस से.. यह दोनों की भाषा मेल खाती है।  

सचिन पायलट बोले—SIR प्रक्रिया लोकतंत्र पर प्रहार, चुनाव आयोग की भूमिका पर तीखी टिप्पणी

जगदलपुर  कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने जगदलपुर प्रवास के दौरान SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग और बीजेपी पर सीधा राजनीतिक हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में छेड़छाड़ देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर गंभीर प्रहार है. सचिन पायलट ने दावा किया कि जिस तरह बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लाखों वोटरों के नाम सूची से हटाए गए थे, उसी पैटर्न को अब छत्तीसगढ़ में लागू करने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार सबूत और दस्तावेज प्रस्तुत कर रही है, लेकिन चुनाव आयोग की ओर से स्पष्ट और ठोस कार्रवाई नज़र नहीं आ रही. चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर सवाल पायलट ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने जैसी गंभीर प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता आवश्यक है, लेकिन कई अहम सवालों के जवाब अभी तक नहीं मिले हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग को इसमें स्पष्टता बरतनी चाहिए, क्योंकि यह मुद्दा सीधे-सीधे लोकतंत्र से जुड़ा है. बीजेपी पर भी साधा निशाना पत्रवार्ता में उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि घुसपैठ का मुद्दा केवल चुनाव के समय उठाया जाता है, जबकि 11 साल के शासन में केंद्र सरकार कितने लोगों को देश से बाहर कर सकी—इसका आंकड़ा देने से बचती है. “दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के वोटर सुरक्षित रहेंगे” पायलट ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर दलित, आदिवासी और ओबीसी वर्ग के मतदाताओं का नाम सूची से कटने नहीं देगी. उन्होंने कहा कि इन समुदायों की सुरक्षा और अधिकारों को किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा. नक्सल विरोधी अभियान पर भी बोले पायलट पत्रवार्ता के दौरान उन्होंने बस्तर में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने बस्तर में कई बड़े नेता खोए हैं और पार्टी हमेशा हिंसा के खिलाफ खड़ी रही है. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना ज़रूरी है और हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. जगदलपुर में पायलट के इस बयान ने SIR प्रक्रिया को लेकर सियासत को और तेज कर दिया है. पूर्व विधायक गुलाब कमरो का कटा नाम : महंत नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए बड़ा खुलासा किया कि भरतपुर के पूर्व विधायक गुलाब कमरो का नाम उनके ही पैतृक गांव की मतदाता सूची से हटा दिया गया है. महंत ने बताया कि कई बार खोजबीन के बाद उनका नाम रायगढ़ जिले के एक गांव की मतदाता सूची में पाया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस के पूर्व विधायक तक चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया से प्रभावित हो सकते हैं, तो आम लोगों को कितनी परेशानी झेलनी पड़ रही होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

मोदी–पुतिन वार्ता अहम मोड़ पर: S-400 की अतिरिक्त स्क्वाड्रन और Su-57 डील पर सभी की निगाहें

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 5 दिसंबर बेहद अहम द्विपक्षीय सम्मेलन होने वाला है। इसमें भारत अपनी वायु रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए पांच अतिरिक्त एस-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस सिस्टम स्क्वाड्रन की मांग कर सकता है। यह कदम हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान सिस्टम के शानदार प्रदर्शन के बाद उठाया जा रहा है, जहां इसने पाकिस्तानी मिसाइलों, ड्रोनों और विमानों को सफलतापूर्वक नष्ट किया था। S-400 ट्रायंफ एयर डिफेंस स्क्वाड्रनों के अलावा, पहले से शामिल स्क्वाड्रनों के लिए बड़ी संख्या में मिसाइलों की खरीद भी इस बातचीत का मुख्य हिस्सा होगी। रूस भारत को अपने पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान Sukhoi-57 की दो से तीन स्क्वाड्रन बेचने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी ओर अमेरिका F-35 लाइटनिंग-II को एक विकल्प के रूप में पेश कर रहा है। हालांकि, भारत ने अभी तक किसी भी विमान पर अंतिम निर्णय नहीं लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि IAF के लिए दो-तीन स्क्वाड्रन पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों का अधिग्रहण एक उपयोगी अंतरिम समाधान हो सकता है, जब तक कि स्वदेशी AMCA प्रोजेक्ट 2035 के आसपास तैयार नहीं हो जाता। लेकिन Su-57, F-35 या किसी अन्य विकल्प पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। 84 Sukhoi-30MKI विमानों का होगा बड़ा अपग्रेड कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) जल्द ही 63000 करोड़ रुपये की लागत से पहले बैच के 84 Sukhoi-30MKI विमानों के अपग्रेड को मंजूरी देगी। यह भारतीय वायुसेना की रीढ़ माने जाने वाले रूसी मूल के विमानों को अगले 30 वर्षों तक एयर कॉम्बैट के लिए सक्षम बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम है। अपग्रेड में शामिल होंगे-     आधुनिक AESA रडार     एडवांस एवियोनिक्स     लंबी दूरी के हथियार     मल्टी-सेंसर फ्यूजन तकनीक सूत्रों के अनुसार, अपग्रेड स्थानीय स्तर पर किया जाएगा, पर रूस की भी इसमें सीमित भूमिका होगी। अमेरिका के साथ बढ़ते रक्षा सौदे अमेरिका के साथ भारत ने पिछले 15 वर्षों में 26 अरब डॉलर से अधिक के रक्षा सौदे किए हैं। हाल ही में भारत ने 113 GE-F404 इंजन (तेजस MK-1A) के लिए 8,900 करोड़ रुपये का समझौता किया। नौसेना के MH-60R Seahawk हेलिकॉप्टरों के लिए 7,000 करोड़ रुपये का फॉलो-ऑन सपोर्ट पैकेज मंजूर किया। ट्रंप प्रशासन के अधिक लेन-देन आधारित रुख के बावजूद भारत रूस और अमेरिका के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है। S-400 डिलीवरी में तेजी की उम्मीद रूस ने भरोसा दिलाया है कि 2018 में हुए 5.4 अरब डॉलर के S-400 सौदे के अंतिम दो स्क्वाड्रन नवंबर 2026 तक भारत को सौंप दिए जाएंगे। यूक्रेन युद्ध के चलते इसमें देरी हुई थी। साथ ही, रक्षा मंत्रालय ने लगभग 10,000 करोड़ रुपये की लागत से S-400 मिसाइलों की बड़ी खरीद को भी मंजूरी दी है, ताकि पाकिस्तान के साथ हालिया तनाव में उपयोग की गई मिसाइलें पुनः भरी जा सकें और भविष्य के लिए रणनीतिक भंडार तैयार किए जा सकें। IAF ने पांच और S-400 स्क्वाड्रनों की मांग भी रखी है। इसके अलावा, रूस भारत में S-400 के लिए MRO (रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल) सुविधा स्थापित करेगा। ऑपरेशन सिंदूर में S-400 का प्रदर्शन रहा ‘गेमचेंजर’ IAF प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने हाल ही में कहा कि S-400 सिस्टम ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 314 किमी की दूरी पर यानी अब तक की सबसे लंबी हवाई मार करते हुए कम से कम पांच पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराया था जिनमें F-16 और JF-17 श्रेणी के विमान शामिल थे। उन्होंने S-400 को ऑपरेशन का गेमचेंजर बताया।