samacharsecretary.com

दूल्हा-दुल्हन संग चमका मंडप: सामूहिक विवाह में सीएम के बेटे का अनोखा विवाह समारोह

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन में आज सामूहिक विवाह सम्मेलन के मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव और डॉ. इशिता यादव पारंपरिक रस्मों के साथ विवाह बंधन में बंध रहे हैं. दूल्हा-दुल्हन पूरी शाही पारंपरिक वेशभूषा में वरमाला और अन्य रस्मों के बीच सामूहिक विवाह के मंच पर हैं. इनके साथ अन्य जोड़े भी शादी की रस्में निभा रहे हैं. फूलों से सजे मंच पर गर्मजोशी और उत्साह का माहौल है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने बेटे की शादी किसी आलीशान होटल, रिसॉर्ट या विदेशी लोकेशन पर न करके 21 अन्य जोड़ों के साथ एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में कराने का फैसला लिया. इससे उन्होंने बड़ा सामाजिक संदेश दिया है कि अनावश्यक वैभव और दिखावे से ज्यादा महत्व परिवार, संस्कार और सामाजिक समानता का होता है. शादी की फोटो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा शेरवानी और साफे में है, जबकि दुल्हन गहरे लाल रंग की कढ़ाईदार लहंगे में है. दोनों के चेहरे पर रस्मों के दौरान स्वाभाविक खुशी झलक रही है. उज्जैन के सांवरा खेड़ी में आयोजित इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 21 जोड़े शामिल हैं. दोपहर से लेकर शाम तक फेरे, कन्यादान, विदाई सहित सभी पारंपरिक विधियां एक-एक करके संपन्न की जा रही हैं. सीएम परिवार की सादगी और आमजन के बीच बैठकर शादी करने का यह निर्णय कई परिवारों के लिए प्रेरणा है. 'हमें तो यह शादी ही सबसे भव्य लग रही है' आजतक से बातचीत में सीएम के बेटे दूल्हा डॉ. अभिमन्यु यादव ने कहा था कि यह शादी बिल्कुल साधारण नहीं है. मेरे लिए यह बहुत लैविश है. इतने लोग हमारे साथ हैं, सब खुश हैं. यही हमारे पिता और हमारी इच्छा थी कि शादी किसी दिखावे में नहीं, समाज के साथ जुड़े हुए तरीके से हो. निमंत्रण कार्ड से लेकर बैलगाड़ी तक… कई चीजें बनीं चर्चा का विषय शादी से एक दिन पहले आयोजित कार्यक्रम में अभिमन्यु और इशिता दोनों बैलगाड़ी में बैठे हुए नजर आए, हाथ में चश्मा और चेहरे पर मुस्कान… यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. बिना किसी शाही तामझाम, साधारण छपाई और सीधी-सादी भाषा में छापा गया शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. साधारण प्रिंट वाला निमंत्रण कार्ड, दूल्हा-दुल्हन का बैलगाड़ी में प्री-वेडिंग कार्यक्रम में शामिल होना और सामाजिक समानता के साथ संयुक्त विवाह का मंच… इन सबने इस शादी को चर्चा में ला दिया. उज्जैन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और आयोजन समितियां मौजूद हैं. बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ को ध्यान में रखकर यातायात और सुरक्षा की अलग से व्यवस्थाएं की गई हैं.

क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी की सुपुत्री एवं भाजपा नेता शिवरतन शर्मा जी के सुपुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर, छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दो महत्वपूर्ण विवाह समारोहों में भाग लेकर नवविवाहित जोड़ों को भावपूर्ण आशीर्वाद प्रदान किया। बिलासपुर में अक्षय ऊर्जा अभिकरण अध्यक्ष के सुपुत्री का विवाह     छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (CREDA) के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी की सुपुत्री के विवाह समारोह में मंत्री श्री अग्रवाल विशिष्ट अतिथि बने। उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह पवित्र बंधन प्रेम, समर्पण और आपसी समझ पर टिका हो, जिससे आपका दांपत्य जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो। इस अवसर पर. मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, विधायक श्रीमती भावना बोहरा, विधायक श्री सुशांत शुक्ला, श्रीमती शकुंतला सिंह एवं विधायक श्री पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित होकर खुशियों में सहभागी बने। भाटपारा में वरिष्ठ भाजपा नेता के सुपुत्र का विवाह     भाटपारा के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शिवरतन शर्मा जी के सुपुत्र के विवाह समारोह में भी मंत्री श्री अग्रवाल जी ने विवाहित नवदंपती को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने नवदंपती को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन के इस नवीन अध्याय में एक-दूसरे का सहारा बनें, ताकि आपका वैवाहिक जीवन मधुरता और समृद्धि का प्रतीक बने।  श्री किरण सिंह देव जी, कैबिनेट मंत्रीगण एवं अन्य विधायकगण की उपस्थिति ने समारोह को भव्यता प्रदान की।

शादी में दिखा भव्य नज़ारा: अभिमन्यु-इशिता के फेरे, रामदेव का मंत्रोच्चार और मोहन यादव का डांस

उज्जैन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ अभिमन्यु यादव और डॉ इशता पटेल हमेशा एक दूजे के हो गए. उज्जैन में रविवार को आयोजित भव्य आयोजन में दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर सात फेरे लिए. शादी की रस्मों के दौरान बाबा रामदेव ने मंत्रोच्चार किया. अभिमन्यु और इशता को यह शादी हमेशा याद रहेगी क्योंकि मोहन यादव ने इस शादी के माध्यम से समाज को एक खास संदेश दिया. सीएम मोहन यादव ने अपने बेटे के साथ ही इस शादी में अलग-अलग समाज के 21 जोड़ों की शादी भी करवाई और इसका पूरा खर्च मुख्यमंत्री के परिवार ने ही उठाया. किसी से इस आयोजन में उपहार भी नहीं लिया गया. अभिमन्यु संग 21 दूल्हे अपनी दुल्हनों को लेने पहुंचे इस शादी की सबसे खास बात ये रही कि अभिमन्यु अकेले घोड़ी पर सवार नहीं थे बल्कि उनके साथ 21 और दूल्हे भी घोड़ी पर सवार थे. एक साथ 21 दूल्हे अपनी अपनी दुल्हनों को लेने बारात लेकर पहुंचे. जिसने भी इतनी लंबी बारात देखी वह देखते ही रह गया. बारात में सीएम के परिवार के साथ रिश्तेदार और दोस्तों ने जमकर डांस किया साथ ही वहां मौजूद 21 दूल्हों के परिजन भी जमकर थिरके. भव्य बारात में जितना उत्साह देखा गया उतना ही उत्साह विवाह पंडाल में भी देखा गया. बाबा रामदेव ने किया मंत्रोच्चार 21 जोड़ों की शादी के भव्य आयोजन में जैसे ही वरमाला और सात फेरों की रस्में शुरू हुईं उस दौरान बाबा रामदेव और बाबा बागेश्वर मंत्रोच्चार करते रहे. बाबा रामदेव ने मंत्र पढ़े और इसी दौरान शादी की रस्में चलती रहीं. सभी रस्मों के बाद कई राज्यों के सीएम वर-वधू से मिले और उन्हें आशीर्वाद दिया. यहां पहुंचे कई संतों ने नवविवाहित जोड़ों को मंत्रोच्चार के साथ आशीर्वाद दिया और उनके वैवाहिक जीवन के खुशहाल होने की कामना की. बाबा रामदेव ने इस दौरान बाबा बागेश्वर से कहा कि महाराज आपका भी ब्याह ऐसे ही करेंगे. पकवान नहीं सादगी वाले व्यजंन बने वैसे तो वीवीआईपी की शादी में तरह तरह के व्यंजन बनते हैं लेकिन मोहन यादव की शादी में तरह तरह के पकवान नहीं देखे गए. 3 प्रकार का मीठा, 2 प्रकार का नमकीन, सब्जी-पूरी, दाल-रोटी और चावल इस आयोजन में बना और सभी ने खाने के स्वाद की सराहना की. इस आयोजन से यह भी संदेश दिया गया कि शादी विवाह के कार्यकम में आम आदमी को फिजूलखर्ची से बचना चाहिए. कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दिया आशीर्वाद 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, 8 राज्यों के राज्यपाल, 25 संत-महात्मा और कुल 42 परिवार को मिलाकर लगभग 30 हजार मेहमान इस शादी के साक्षी बने. जो भी वीआईपी और वीवीआईपी यहां पहुंचे सभी मुख्यमंत्री मोहन यादव की तारीफ करते दिखे. तारीफ इसलिए कि इस शादी में मोहन यादव के बेटे के साथ-साथ हर जोड़े के लिए शादी की एक समान व्यवस्था थी. शादी में ज्योतिरादित्य सिंधिया डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी वर वधू को आशीर्वाद दिया. राज्यपाल और संतों ने भी दिया आशीर्वाद मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल समेत कई राज्यों के राज्यपाल समेत बाबा रामदेव, बाबा बागेश्वर, अवधेशानंद, कैलाशानंद, रविंद्रपुरी, हरिगिरि, आचार्य विश्वात्मानंद जैसे ख्यातिनाम संतों ने पहुंचकर सभी वर-वधु को आशीर्वाद दिया. अखाड़ा परिषद और बाबा बागेश्वर देंगे नगद राशि इस भव्य आयोजन में किसी भी मेहमान से उपहार नहीं लिया गया. बल्कि सीएम के परिवार ने ही सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप गृहस्थी शुरू करने के लिए सभी जरुरी सामान दिए. एक और खास बात यह रही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मनसा देवी ट्रस्ट हरिद्वार के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज और जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री स्वामी हरि गिरि महाराज ने सभी नव दंपति को आशीर्वाद स्वरूप सवा-सवा लाख रुपये देने की घोषणा की. इसके अलावा बाबा रामदेव ने भी अपनी ओर से वर माला के दौरान 1-1 लाख रुपए प्रत्येक जोड़े को देने की घोषणा की और मंत्रोच्चार करते हुए आशीर्वाद दिया. गीता कॉलोनी स्थित घर में हुईं शादी की रस्में शादी का ये कार्यक्रम वैसे तो 5 दिन पहले से ही शुरू हो गया था. मुख्यमंत्री के परिवार ने अपने बेटे-बहू की सभी रस्मों को शहर के गीता कॉलोनी स्थित अपने घर और वीवीआईपी बंगले से पूरा किया. वहीं अन्य सभी जोड़ों ने भी अपने शहर और अपने घरों से रस्मों को पूरा किया. वाकणकर ब्रिज के पास क्षिप्रा तट पर हुआ आयोजन यह वैवाहिक आयोजन सांवराखेड़ी स्थित वाकणकर ब्रिज के पास क्षिप्रा तट पर हुआ. इस कार्यक्रम में 5 विशेष डोम बनाए गए थे. इसके साथ ही एक विशाल मंच बनाया गया जो 40/100 साइज का और एक मंच 50/25 का बनाया गया. ये डोम भोपाल और उज्जैन के कुछ कारीगरों द्वारा तैयार किए गए.

SIR: गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन: पुनरीक्षण अभियान में बड़ी प्रगति

रायपुर छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी 2026 को लागू होने वाली मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य 4 नवंबर 2025 से पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ जारी है। प्रदेशभर में बीएलओ घर-घर जाकर पंजीकृत मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का संग्रहण कर रहे हैं और उनका डिजिटाइजेशन तेजी से प्रगति पर है। 29 नवंबर तक प्रदेश में लगभग 1 करोड़ 82 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जो कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 86 प्रतिशत है। SIR प्रक्रिया का शेड्यूल मुद्रण एवं प्रशिक्षण कार्य – 28 अक्टूबर 2025 से 3 नवंबर 2025 तक घर घर गणना चरण अवधि (घर-घर जाकर सत्यापन) कार्य – 4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन – 9 दिसंबर 2025 दावे और आपत्तियों की अवधि – 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक नोटिस चरण (सुनवाई और सत्यापन) – 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन – 7 फरवरी 2026

सामूहिक विवाह समारोह में सीएम के बेटे ने लिए सात फेरे, बाबा रामदेव और बागेश्वर धाम सरकार की मौजूदगी

नई दिल्ली उज्जैन के पावन शिप्रा तट पर रविवार को परोपकार और परंपरा का अद्वितीय संगम देखा गया, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पुत्र डॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता के साथ 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न कर समाज के सामने मानवीय मूल्यों की मिसाल प्रस्तुत की। विवाह परिसर दिनभर मंगलध्वनियों, उत्साह और आशीर्वादों से सराबोर रहा। सुबह आठ बजे इम्पीरियल चौराहा से बरात रवाना हुई। ढोल–ताशों और लोकनृत्य की रौनक के बीच शोभायात्रा में मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट सहित कई मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि शामिल रहे। विवाह स्थल पहुंचते ही आकर्षक मंच पर सभी नवयुगलों की वरमाला रस्म सम्पन्न कराई गई, जिसके बाद पूरा परिसर तालियों और शुभकामनाओं से गूंज उठा।   योग गुरु बाबा रामदेव रहे उपस्थित आशीर्वाद समारोह में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल तथा योग गुरु बाबा रामदेव की विशेष उपस्थिति रही। राज्यपाल और बाबा रामदेव ने इस आयोजन को सामाजिक उत्तरदायित्व, संस्कार और संवेदनशीलता का प्रेरक उदाहरण बताया। इसके बाद 22 विशेष रूप से निर्मित मंडपों में एक साथ पाणिग्रहण और सप्तपदी की रस्में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुईं। यादव परिवार ने प्रत्येक नवविवाहित दंपती को संपूर्ण गृहस्थी सामग्री और मोटरसाइकिल भेंट कर नया जीवन शुरू करने के लिए सहयोग का भाव व्यक्त किया। बिना उपहार के केवल आशीर्वाद स्वीकार करने का निवेदन आयोजन की सबसे विशेष भावनात्मक पहचान बना। मोहन यादव बोले- हमारा सनातन संस्कृति से जुड़ाव सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था और सटीक प्रबंधन के बीच समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। शिप्रा तट पर हुआ यह अनोखा आयोजन सामाजिक सद्भाव, संवेदना और साझा उल्लास की अमिट याद छोड़ गया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- 16 संस्कारों से हमारा सनातन संस्कृति से जुड़ाव है। ये प्रधानमंत्री के मूल भाव सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा पर हम काम कर रहे। यहां कोई बड़ा नहीं, कोई छोटा नहीं। सब दूल्हा- दुल्हन महाराज समान है। सब आज लखपति हो गए। 'देश का धन देश में ही खर्च होना चाहिए' बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- संपूर्ण भारत में आज नवाचार हुआ। सामाजिक समरसता का संदेश आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी ही सहजता से दिया है। ये अभूतपूर्व कार्य है। ऐसे कार्य से समरसता आएगी, बेटी के पिता पर ना कर्ज होगा ना विवाह पर ज्यादा खर्च। बाबा रामदेव ने कहा- वेडिंग डेस्टिनेशन का कांसेप्ट सराहनीय है। देश का धन देश में ही खर्च होना चाहिए। मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र गिरी महाराज, हरीगिरी महाराज, नरोत्तम मिश्र भी समारोह में शामिल हुए।  

नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता: बालाघाट में सुरक्षाबलों ने पकड़ा हथियारों का बड़ा जखीरा

बालाघाट MP के बालाघाट के किरनापुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जंगल इलाकों से सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा छिपाया गया बड़ा डंप बरामद (Security Forces Recover Maoist Dump) किया है। माओवादियों ने जमीन के भीतर दैनिक उपयोग की वस्तुएं, मेडिकल उपकरण, दवाइयां, बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लांचर) के सेल समेत कई सामग्री छिपाकर रखी थी। ये डंप बोरबन सिरका मोजालडेरा और आलीटोला के जंगलों से प्राप्त हुए हैं। इस कार्रवाई की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IPS) आदर्शकांत शुक्ला ने की है। सूत्रों के अनुसार, हाकफोर्स के जवानों को जंगल में माओवादियों की सक्रियता की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर सर्चिंग के दौरान उठी हुई जमीन को BDDS टीम की मदद से जांचा गया। जांच में नीले रंग का एक ड्रम जमीन में दबा हुआ मिला। उसमें दैनिक जरूरत की सामग्री, माओवादी साहित्य, विभिन्न दवाएं (टैबलेट), इंजेक्शन, ओआरएस, कॉटन, सीरिंज, मल्टीविटामिन, ब्लड प्रेशर मॉनिटर और बीजीएल के सेल बरामद हुए। इस बरामदगी के बाद मलाजखंड दलम के एक दर्जन से ज्यादा नामजद माओवादियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अमन नायक की उपलब्धि पर पाटन गौरवान्वित — जितेन्द्र वर्मा ने कहा मेहनत और संकल्प की मिसाल

पाटन  पाटन विधानसभा क्षेत्र के देवादा निवासी युवा अमन नायक जी (पुत्र श्री रूपनारायण ‘रूपू’ जी) को CGPSC में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 35वीं रैंक प्राप्त कर अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी पद हासिल करने पर भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेन्द्र वर्मा जी उनके निवास स्थान देवादा पहुंचे और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री जितेन्द्र वर्मा जी ने कहा कि “अमन नायक की यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, अनुशासन और संकल्प का परिणाम है। वे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका यह सफलता-पथ पाटन क्षेत्र की नई पीढ़ी में आत्मविश्वास और नई ऊर्जा भरता है।” उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर अमन नायक को निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रखें और वे अपने क्षेत्र एवं परिवार का नाम इसी प्रकार रोशन करते रहें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से खूबचंद वर्मा (आर.आई.), पोषण वर्मा, राजेंद्र वर्मा, केशव बंछोर, खिलेश (वासु) वर्मा, दिलीप वर्मा, मुकेश कुमार, करण वर्मा तथा गांव के अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा, स्वास्थ्य मंत्री ने किया साजा केंद्र का निरीक्षण

रायपुर , प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शनिवार  को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, साजा का निरीक्षण कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचार ले रहे मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा की और उनसे मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में आधुनिक तकनीकों के उपयोग और सेवाओं के विस्तार का सकारात्मक परिणाम आज स्वास्थ्य संस्थानों में दिखाई दे रहा है। मरीजों को समय पर उपचार और बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। निरीक्षण के दौरान मंत्री जायसवाल ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की और जहां आवश्यक हो, वहां स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं अस्पताल प्रबंधन को दिए।

जब भोजपुरी इंडस्ट्री में मचा था बवाल, अक्षरा सिंह सहित कई एक्ट्रेस अचानक सुर्खियों में आईं

भोजपुरी इंडस्ट्री आज तेजी से विकसित हो रही है। इसके गाने देश-विदेश में लोकप्रिय हो रहे हैं और कलाकार सोशल मीडिया पर खूब छा रही हैं। इन कलाकारों का सोशल मीडिया प्रभाव भी बढ़ा है। लेकिन इसी बीच कुछ भोजपुरी एक्ट्रेसेस के साथ के निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिससे उनको चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। अक्षरा सिंह: भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह  का MMS वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया था , जिसने खूब तहलका मचाया। वीडियो वायरल होने के बाद अक्षरा सिंह को काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। त्रिशाकर मधु: इस लिस्ट में भोजपुरी की बोल्ड अदाकारा त्रिशाकर मधु त्रिशाकर मधुका भी नाम शामिल है। साल 2021 में, उनके निजी वीडियो में सनसनी मचा दी थी। इंटरनेट पर एक्ट्रेस के वायरल वीडियो ने बवाल मचा दिया था। प्रियंका पंडित: भोजपुरी जगत की मानी-जानी एक्ट्रेस प्रियंका पंडितसाल का भी 2021 में MMS वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस पर सफाई देते हुए इस वीडियो को फेक बताया था। शिल्पी राज: भोजपुरी की मशहूर सिंगर शिल्पी राज का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसके चलते वह सुर्खियों में आ गई थीं। अनारा गुप्ता: 15 साल की उम्र में ही मिस जम्मू का खिताब हासिल करने वाली एक्ट्रेस अनारा गुप्ता का भी प्राइवेट वीडियो वायरल हुआ था, जिसने पूरे देश में सनसनी मचा दी थी। इस मामले में एक्ट्रेस को जेल भी जाना पड़ा था।

धीरेंद्र शास्त्री की शादी तय? बाबा रामदेव के एक बयान से मचा हलचल, सब हंस पड़े!

उज्जैन  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे की आज शादी है, लेकिन शादी से ज्यादा विवाह की जगह चर्चा का विषय बनी हुई है। तामाझाम से दूर मोहन यादव अपने बेटे की शादी सामूहिक कन्या विवाह समारोह में करा रहे हैं। लोग उनकी इस पहल की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में पधारे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भी शादी की चर्चा शुरू हो गई। और तो और बाबा बागेश्वर शादी कहां करेंगे,इसका फैसला बाबा रामदेव ने कर दिया है। बाबा रामदेव और बाबा बागेश्वर के बीच ये जुगलबंदी के दौरान ठहाके भी खूब लगे। सीएम मोहन यदव ने अपने बेटे की शादी सामूहिक विवाह समारोह में हो रही है। इसमें एमपी के राज्यपाल,विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, तमाम साधु संतों के साथ योग गुरु बाबा रामदेव और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी पधारे। इस बीच धीरेंद्र शास्त्री ने कार्यक्रम में आए सभी वर-वधुओं को आशीर्वाद देने के साथ कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस कदम से एक संदेश जाएगा कि जब मेरे अति प्रिय और यशस्वी मुख्यमंत्री अपने बालक की शादी यहां कर रहे, इससे बड़ी-बड़ी जगहों में डेस्टिनेशन वेडिंग कर लाखें-करोड़ों खर्च करने वालों का खर्चा बचेगा और एक नया चलन होगा और लोग कहेंगे कि मैं भी अपने बालक का विवाह सामूहिक कन्या विवाह समारोह में कराउंगा। इसके बाद बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि आप लोग कहें कि आप भी कर लो। इसके बाद परिसर में जोर के ठहाके लगने लगे। तभी बाबा रामदेव उठे और कहा कि चिंता मत करो महाराज आपका भी विवाह यहीं सामूहिक कन्या विवाह समारोह में ही कराएंगे। इतना सुनते ही बाबा बागेश्वर भी जोर से हंस पड़े और कहा कि पूज्य स्वामी जी आशीर्वाद ही देते हैं। बाबा बागेश्वर ने एक और जरूरी चीज कही कि यह बहुत शुभ है कि एक ही जगह सीएम का बेटा भी फेरे ले रहा और एक ड्राइवर का बेटा भी फेरे ले रहा।