samacharsecretary.com

आदमपुर एयरपोर्ट ने भरी नई उड़ान, अब 90 यात्रियों की एक साथ होगी आवाजाही

जालंधर  आदमपुर हवाई अड्डे से पहली बार 90 सीटर चार्टर्ड फ्लाइट जयपुर के लिए रवाना हुई। यह अब तक की सबसे बड़ी क्षमता वाली चार्टर्ड फ्लाइट है, जिसमें एक साथ 90 यात्री यात्रा कर सकते हैं। फ्लाइट का संचालन स्पाइसजैट द्वारा किया गया। फ्लाइट दिल्ली से सुबह 7.40 बजे चली और 8.55 बजे आदमपुर पहुंची। इसके बाद यह 9.55 बजे जयपुर के लिए रवाना हो गई। फ्लाइट की ग्राऊंड हैंडलिंग त्रिकुटा ट्रैवल ने की। इस मौके पर एयरपोर्ट डायरैक्टर पुष्पेंद्र कुमार निराला ने बताया कि जुलाई से इंडिगो की आदमपुर–मुम्बई फ्लाइट शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या में बढ़ौतरी हुई है। उन्होंने कहा कि अब आदमपुर से हिंडन, नांदेड़, बेंगलुरु और मुम्बई के लिए उड़ान सेवा उपलब्ध है, साथ ही एम्स्टर्डम, मैनचेस्टर और कोपेनहेगन के लिए कनैक्टिंग फ्लाइट की सुविधा भी मिल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि हवाई अड्डा गैर-अनुसूचित फ्लाइटों के लिए 24 घंटे सेवा देने के लिए तैयार है। इस अवसर पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से अमित कुमार (सहायक महाप्रबंधक, सिविल), सूरज यादव (प्रबंधक, विद्युत), सूर्य प्रताप सिंह (कनिष्ठ कार्यपालक, ऑप्रेशन), मोहन पवार (मुख्य सुरक्षा अधिकारी) पंजाब पुलिस से डी.एस.पी. जसवंत कौर, त्रिकुटा ट्रैवल से जयवीर सिंह और जसप्रीत सिंह तथा स्टार एयर से अब्दुल लतीफ कलास (मैनेजर) और सौरभ कुमार (एयरलाइन मैनेजर, सुरक्षा) मौजूद थे। 

‘मुख्यमंत्री अदम्य साहसिक कार्य पुरस्कार’ की घोषणा की

होमगार्ड राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के शिल्पकार और समाज की स्थिरता के प्रहरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ‘मुख्यमंत्री अदम्य साहसिक कार्य पुरस्कार’ की घोषणा की सिंहस्थ–2028 के लिए 5 हजार से अधिक होमगार्ड की होगी भर्ती पीपीपी मॉडल और पुनर्घनत्वीकरण योजना अंतर्गत होमगार्ड्स के लिए स्थाई आवास की व्यवस्था की जाएगी पिछले वर्ष 5075 नागरिकों को देवदूत बनकर होमगार्ड्स ने दिया है जीवनदान विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं की सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए ट्रेनिंग संबंधी कंपनी बनाएंगे होमगार्ड्स की निष्काम सेवा और कर्तव्यनिष्ठा को किया नमन होमगार्ड्स के 63वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में परेड का निरीक्षण कर सलामी ली भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 63 वें होमगार्ड स्थापना दिवस कार्यक्रम में कहा कि मद्भगवद्गीता में भगवान कृष्ण ने "निष्काम सेवा" अर्थात बिना किसी स्वार्थ और अपेक्षा के सत्यनिष्ठा से कर्तव्य करने का संदेश दिया है। इसी आदर्श पर चलते हुए होमगार्ड्स के जवान समर्पण, निष्ठा और सच्चाई के साथ निरंतर देश और समाज की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि होमगार्ड में ‘होम’ का अर्थ घर और ‘गॉर्ड’ का अर्थ प्रहरी होता है। आप साढ़े आठ करोड़ मध्यप्रदेशवासियों के प्रहरी हैं। होमगार्ड्स हर विपदा में सच्चे संकट मोचन बनकर जनता के साथ खड़े होते हैं। प्राकृतिक आपदा हो, भीड़ प्रबंधन हो, यातायात व्यवस्था हो या किसी भी विषम परिस्थिति का सामना करना हो—आप सदैव पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर डटे रहते हैं और समाज के सच्चे हीरो बनते हैं। होमगार्ड ने भरोसे और सेवा के रूप में देश को दिया सुरक्षा कवच मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होमगार्ड के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि आजादी के बाद जब देश नागरिक सुरक्षा का ढांचा गढ़ रहा था, तब होमगार्ड ने भरोसे और सेवा के रूप में देश को सुरक्षा कवच दिया। चाहे बाढ़ का पानी हो, आग की लपटें हों, बड़ी दुर्घटना हो सबसे पहले जनता को आपका ही खयाल आता है। आप विपदाओं और समाज के बीच चट्टान की तरह खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि होमगार्ड का जवान उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना सीमा पर खड़ा सैनिक, क्योंकि होमगार्ड राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के शिल्पकार और समाज की स्थिरता के प्रहरीहैं। उन्होंने कहा कि 2014 में एसडीआरएफ के गठन के बाद होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा और एसडीआरएफ मिलकर एक त्रिशूल की तरह आपदा प्रबंधन को नई ऊँचाई दे रहे हैं। पिछले वर्ष 5075 नागरिकों को जीवनदान देकर आपने मानवता को सुरक्षित रखने का अद्वितीय कार्य किया है और इस वर्ष बाढ़ में सैकड़ों लोगों को रेस्क्यू कर देवदूतों की भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि होमगार्ड की वर्दी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि राष्ट्रधर्म और जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने जवानों की भावना को सम्मान देते हुए कहा कि होम गार्ड सैनिक, पुलिस, रक्षक, प्रहरी की भूमिका में जहां जरूरत वहां अपनी सेवायें पूर्ण निष्ठा और समर्पण से देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होमगार्ड्स के सभी जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि आपकी निष्ठा, आपकी वीरता और आपकी सेवा को नमन करता हूँ। उन्होंने बाबा महाकाल से सभी जवानों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को होमगार्ड्स परेड ग्राउंड भोपाल में होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। होम गार्ड्स के जवानों ने बैंड की धुन पर मार्च पास्ट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की होमगार्ड हित में कई घोषणाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘मुख्यमंत्री अदम्य साहसिक कार्य पुरस्कार’ की घोषणा की, जिसके अंतर्गत कठिन परिस्थितियों में जान-माल की रक्षा करने वाली 10 रेस्क्यू टीमों को प्रतिवर्ष 51 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अंतर्गत इन्दौर, शिवपुरी, गुना, रायसेन, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़ और उज्जैन की रेस्क्यू टीमों को सम्मानित किया गया। उन्होंने तीन वर्ष में मिलने वाले दो माह के बाध्य काल ऑफ को समाप्त करने और प्रतिवर्ष मिलने वाली अनुकंपा अनुदान राशि 360 रुपये को बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उज्जैन स्थित महाकाल ज्योर्तिलिंग एवं महाकाल लोक की व्यवस्था के लिए होमगार्ड के 488 पदों की स्वीकृति दी गई है। प्रदेश के प्रमुख मंदिरों और महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक बल उपलब्ध कराया जाएगा। नए जिलों में आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त पद सृजित किए जाएंगे। आपदा प्रबंधन में त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता को देखते हुए बल के अधिकारियों और जवानों को कार्यस्थल के निकट आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आपदा प्रबंधक क्षमता को किया जा रहा है सशक्त की योजनाओं, पीपीपी मॉडल और पुनर्घनत्वीकरण योजना के अंतर्गत स्थाई आवास की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार आधुनिक उपकरण, अत्याधुनिक प्रशिक्षण और आपदा प्रबंधन क्षमता को लगातार सशक्त कर रही है। प्रदेश में 82 हजार से अधिक नागरिक सुरक्षा वालंटियर्स पंजीकृत हैं, जिनमें से 67 हजार 784 को विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इंदौर के रालामंडल क्षेत्र को एसडीईआरएफ, होमगार्ड और सिविल डिफेंस के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहाँ बाढ़, भूकंप, भीड़ प्रबंधन, औद्योगिक एवं रासायनिक आपदाओं के प्रशिक्षण संचालित होंगे। सिंहस्थ–2028 को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारी प्रारंभ कर दी गई है और पाँच हजार से अधिक होमगार्ड भर्ती का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि बैगा, भारिया और सहरिया जनजातीय युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए प्रशिक्षण देने कंपनी गठित की जाएगी। समारोह में होमगार्ड्स द्वारा बोरवेल रेस्क्यू और बिल्डिंग रेस्क्यू का लाइव प्रदर्शन किया गया। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा प्रबंधन विभाग की महानिदेशक मती प्रज्ञा रिचा वास्तव ने विभाग की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में अल्प संख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मती कृष्णा गौर, पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना सहित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख बिंदु     मद्भगवद्गीता के “निष्काम सेवा” संदेश का उल्लेख कर होमगार्ड्स की कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण की सराहना। होमगार्ड “साढ़े आठ करोड़ मध्यप्रदेशवासियों के प्रहरी” ।     होम गार्ड्स ने पिछले वर्ष 5075 नागरिकों को बचाकर “मानवता के रक्षक” होने का उदाहरण प्रस्तुत किए।     ‘मुख्यमंत्री अदम्य साहसिक कार्य पुरस्कार’ की घोषणा। कठिन परिस्थितियों में जान-माल बचाने वाली 10 रेस्क्यू टीमों को 51-51 हजार रुपये का पुरस्कार। सम्मानित जिले – इन्दौर, शिवपुरी, गुना, … Read more

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 2,000 रन पूरे किए

विशाखापत्तनम  दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने भारत के खिलाफ विशाखापत्तनम में सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में करियर में एक खास उपलब्धि हासिल की। बावुमा ने वनडे करियर में अपने 2,000 रन पूरे कर लिए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दक्षिण अफ्रीका के 22वें बल्लेबाज हैं। विशाखापत्तनम वनडे में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे टेंबा बावुमा ने 67 गेंद पर 5 चौकों की मदद से 48 रन की पारी खेली। पारी के दौरान 13वां रन बनाते ही बावुमा के वनडे में 2,000 रन पूरे हो गए। बावुमा के 55 मैचों की 53 पारियों में 5 शतक और 8 अर्धशतक की मदद से 2,035 रन हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन जैक कैलिस के नाम है। 1996 से 2014 के बीच 323 मैचों की 309 पारियों में 53 बार नाबाद रहते हुए 17 शतक और 86 अर्धशतक की मदद से कैलिस ने 11,550 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स हैं। एबी के नाम 223 मैचों में 25 शतक और 52 अर्धशतक की मदद से 9,427 रन बनाए। टेंबा बावुमा के पास बतौर कप्तान भारत में सीरीज जीतकर इतिहास दोहराने का मौका है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारत में सिर्फ 1 ही बार वनडे सीरीज जीती है। 2015-16 में 5 वनडे मैचों की सीरीज दक्षिण अफ्रीका ने 2-3 से जीती थी। उस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स थे। बावुमा के पास डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए भारत में वनडे सीरीज जीतने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीकी कप्तान बनने का मौका है। वनडे सीरीज से पहले 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। टेंबा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज 0-2 से जीती थी। 2000 के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब दक्षिण अफ्रीका ने भारत का टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ किया। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका से तीसरे वनडे में भारतीय टीम को सावधान रहना होगा।

सुनील लहरी के बेटे की शादी चर्चा में, मुस्लिम एक्ट्रेस बनीं जीवनसंगिनी — जानिए कौन हैं वो

मुंबई बिग बॉस 10 फेम सारा खान ने 5 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाजों से कृष पाठक  से शादी कर लिया है और साथ ही एक छोटा सा रिसेप्शन भी होस्ट किया था. कुछ समय पहले इस कपल ने कोर्ट मैरिज किया था. शादी की फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि कृष पाठक रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी के बेटे हैं. सारा खान और कृष पाठक  ने इसी साल अक्टूबर में कोर्ट मैरिज किया था. जिसके बाद अब 5 दिसंबर को इस कपल ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी किया है. दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रही हैं. शादी के बाद रखा रिसेप्शन इस कपल ने शादी के बाद एक छोटा सा रिसेप्शन होस्ट किया था. जहां पर उन्होंने पैपराजी से मुलाकात की थी और उनके लिए जमकर पोज दिया है. सारा खान और कृष पाठक ने पैपराजी को अपनी मेंहदी भी दिखाई थी. रेज कलर के लहंगे के साथ में एक्ट्रेस ने गोल्ड की ज्वैलरी पहनी थी. बता दें कि सारा खान और कृष पाठक के रिसेप्शन में कई टीवी सेलेब्स शामिल हुए थे. इस कपल ने एक साल डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया है. इससे पहले एक्ट्रेस ने एक्टर अली मर्चेंट से शादी किया था. दोनों ने बिग बॉस 10 में शादी रचाई थी. हालांकि शादी के दो महीने बाद ही दोनों अलग हो गए थे.

ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन: सीमेंट परियोजना के विरोध में ट्रैक्टर रैली, SDM कार्यालय में उमड़ी भीड़

  खैरागढ़ जिले में प्रस्तावित श्री सीमेंट लिमिटेड की सण्डी चूना पत्थर खदान और सीमेंट परियोजना के खिलाफ जनविरोध चरम पर पहुंच गया है। शनिवार को क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के हजारों किसानों ने 200 से अधिक ट्रैक्टर–ट्रालियों के काफिले के साथ छुईखदान की ओर कूच किया। महिलाओं, युवाओं और बुज़ुर्गों की भारी भागीदारी ने विरोध को बड़े जनआंदोलन का रूप दिया। किसान हल्ला–बोल रैली को छुईखदान की सीमा से पहले ही पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण पैदल ही आगे बढ़ते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए 11 दिसंबर को प्रस्तावित जनसुनवाई को तत्काल रद्द करने की मांग रखी। 39 गांवों का लिखित विरोध, पंचायतों ने भी सुनाई दो टूक बात प्रस्तावित खदान क्षेत्र के 10 किलोमीटर दायरे में आने वाले 39 गांवों ने लिखित आपत्ति दर्ज करते हुए परियोजना का विरोध किया है। सण्डी, पंडारिया, विचारपुर और भरदागोड़ पंचायतों ने अपने ग्रामसभा प्रस्तावों में स्पष्ट कहा है कि वे चूना पत्थर खदान को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि खदान खुलने पर जलस्रोत, कृषि, पशुपालन और पर्यावरण पर गंभीर खतरा मंडराएगा। ग्रामीणों का आरोप – जनसुनवाई की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं ग्रामसभा से शुरू हुआ यह विरोध अब गांवों की सीमाओं को पार कर विधायक कार्यालयों, युवा संगठनों और सामाजिक संस्थाओं तक पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खदान से होने वाला प्रदूषण और विस्थापन उनकी आजीविका पर सीधा प्रहार करेगा। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जनसुनवाई की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और प्रभावित गांवों की असल राय को शामिल नहीं किया गया। खदान के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति प्रक्रिया के तहत 11 दिसंबर को जनसुनवाई नियत है, लेकिन बढ़ते विरोध के बीच इसे लेकर प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है। मांगों पर सहमति नहीं बनी होगा व्यापक आंदोलन किसानों का कहना है कि जब 39 गांव औपचारिक रूप से परियोजना को अस्वीकार कर चुके हैं तो जनसुनवाई का कोई औचित्य नहीं बचता। ग्रामीणों के व्यापक विरोध, पंचायतों की दो टूक आपत्तियों और राजनीतिक–सामाजिक संगठनों के समर्थन से यह आंदोलन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। यदि मांगों पर सहमति नहीं बनी तो विरोध और भी व्यापक रूप ले सकता है। क्षेत्र में प्रस्तावित श्री सीमेंट परियोजना के खिलाफ उठ रही यह आवाज अब केवल पर्यावरण या भूमि से जुड़ा मामला नहीं, बल्कि ग्रामीणों के अस्तित्व, आजीविका और भविष्य की सुरक्षा का संघर्ष बन चुकी है। हजारों किसानों का शक्ति प्रदर्शन यह साफ संदेश देता है कि स्थानीय जनता अपनी भूमि और जल स्रोतों के सवाल पर किसी तरह का समझौता करने के पक्ष में नहीं है।

IND vs SA तीसरा वनडे: साउथ अफ्रीका ने दिए 271 रन, प्रसिद्ध–कुलदीप की जोड़ी ने मचाया तहलका

नई दिल्ली  आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें विशाखापट्टनम के मैदान पर आमने-सामने हैं। साउथ अफ्रीका ने भारत को 271 रनों का टारगेट दिया है। भारत ने टॉस जीतने के बाद 47.5 ओवर में मेहमान टीम को 270 पर ढेर कर दिया। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और स्पिनर कुलदीप यादव ने 'चौका' लगाया। प्रसिद्ध ने 66 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि कुलदीप ने 41 रन खर्च करने के बाद चार शिकार किए। अर्शदीप सिंह और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट हासिल किया।   साउथ अफ्रीका के लिए विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने शतक ठोका। उन्होंने 89 गेंदों में 106 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और छह सिक्स हैं। उन्होंने कप्तान टेम्बा बावुमा (67 गेंदों में 48) के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 और मैथ्यू ब्रीट्जके (23 गेंदों में 24) के संग तीसरे विकेट के लिए 54 रनों की पार्टनरशिप की। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 और मार्को जानसेन ने 17 रनों का योगदान दिया। केशव मराहाज 20 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका के पांच खिलाड़ी दहाई अंक में नहीं पहुंचे। ओपनर रयन रिकेल्टन का खात नहीं खुला। पिछले मैच के 'शतकवीर' एडेन मार्करम के बल्ले से सिर्फ एक रन निकला। साउथ अफ्रीकी की टीम हुई ढेर साउथ अफ्रीका की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर ओटनील बार्टमैन (3) रहे। उन्हें प्रसिद्ध ने 48वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड किया। महराज 20 रन बनाकर नाबाद लौटे। लुंगी एनगिडी हुए एलबीडब्ल्यू साउथ अफ्रीका का नौवां विकेट लुंगी एनगिडी की तौर पर गिरा है। उन्हें कुलदीप ने 45वें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। एनगिडी ने 10 गेंदों में 1 रन बनाया। कुलदीप के स्पेल का आखिरी ओवर मेडन रहा। महाराज 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। बॉश बने कुलदीप का शिकार साउथ अफ्रीका का आठवां विकेट कॉर्बिन बॉश के रूप में गिरा है। उन्हें कुलदीप ने 43वें ओवर में कॉट एंड बोल्ड किया। पिछले दो मैचों अच्छी बल्लेबाजी करने वाली बॉश ने 12 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाए। महाराज 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ देने लुंगी एनगिडी आए हैं। कुलदीप ने भी दिया डबल झटका स्पिनर कुलदीप यादव ने भी डबल झटका दिया है। उन्होंने 39वें ओवर की पहली गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस और तीसरी गेंद पर मार्को जानसेन का शिकार किया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की। ब्रेविस ने 29 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का है। जानसेन ने 15 गेंदों में दो चौको के जरिए 17 रन जुटाए। केशव महाराज 2 और कॉर्बिन बॉश 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। क्विंटन डिकॉक हुए आउट साउथ अफ्रीका की आधी टीम ढेर हो गई है। प्रसिद्ध के जाल में बड़ी मछली फंसी है। उन्होंने 33वें ओवर में 'शतकवीर' क्विंटन डिकॉक को बोल्ड किया। डिकॉक ने 89 गेंदों में 8 चौकों औ 6 छक्कों की मदद से 106 रनों की पारी खेली। ब्रेविस (13)* का साथ देने के लिए मार्को जानसेन आए हैं। डिकॉक ने लगाया शतक डिकॉक ने 80 गेंदों में शतक जड़ा है। यह उनके वनडे करियर की 23वें सेंचुरी है। डिकॉक ने हर्षित के 30वें ओवर में छक्का लगाकर यह आंकड़ा छुआ। उन्होंने भारत के खिलाफ सातवां शतक जमाया है। डिकॉक 101 और डेवाल्ड ब्रेविस 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

₹60 करोड़ पर उठा पर्दा: प्रिया सचदेव ने दिखाए सबूत, बताई हर लेन-देन की कहानी

मुंबई दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की वसीयत को लेकर कानूनी लड़ाई जारी है। उनकी विधवा प्रिया सचजेव ने दिल्ली हाईकोर्ट को 3 दिसंबर को हुई सुनवाई में बताया कि करिश्मा कपूर की बेटी की कॉलेज फीस भरी जा चुकी है। क्योंकि पहले एक्ट्रेस की बेटी ने कहा था कि दो महीने से उनकी कॉलेज की फीस नहीं भरी गई है। 'लॉ बीट' की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिया सचदेव की ओर से एडवोकेट श्येल त्रेहान ने जज ज्योति सिंह के सामने दलील दी। वह करिश्मा कपूर और उनके बच्चों के वकील के दावों का जवाब दे रहे थे, जिसमें कहा था कि दो महीने की 95 लाख रुपये की फीस अभी तक नहीं चुकाई गई है। करिश्मा की बेटी की फीस पर प्रिया की दलील श्येल त्रेहान ने आरोपों को फैक्चुअली गलत बताया है और कहा कि करिश्मा की बेटी की सेमेस्टर फीस पहले ही चुकाई जा चुकी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि संजय कपूर की मौत के बाद से ही प्रिया, बच्चों की एजुकेशन और दूसरी चीजों का खर्चा उठा रही थीं। वकील ने 95 लाख रुपये की भुगतान रसीद भी पेश की और अदालत को बताया कि अगली किश्त दिसंबर में देनी है। सास रानी कपूर को भी प्रिया ने दिया जवाब बता दें कि प्रिया कपूर की तरफ से ये बयान तब आया, जब सास रानी कपूर ने उनकी आलोचना की और बेटे की प्रॉपर्टी को हड़पने का आरोप लगाया था। उनके वकील ने कोर्ट में सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि प्रॉपर्टी की एक लंबी लिस्ट सबमिट की गई है और सभी लेन-देन का जिक्र लिस्ट में है। कोई भी पैसा विदेश नहीं भेजा गया है। प्रिया सचदेव ने बताया 60 करोड़ रुपये का सच इसके अलावा, संजय कपूर की 60 करोड़ सैलरी बताने वाले रानी कपूर के दावे पर भी प्रिया की लीगल टीम ने कहा, 'संजय 2023-24 में AIPL के डायरेक्टर थ और उन्हें 10 करोड़ रुपये साला सैलरी मिली थी। उस फाइनैंशियल ईयर के लिए उन्हें 50 करोड़ रुपये का एक बोनस भी मिला था। उसमें से 23.5 करोड़ रुपये का टीडीएस काटा गया और उन्हें 36.5 करोड़ रुपये हाथ में मिले। उसमें से 28.5 करोड़ रुपये अचल संपत्ति, लंदन में संपत्तियों की खरीद पर खर्च किए गए।'

हापुड़ के अक्खापुर गांव में किसानों ने लगाई कृषि चौपाल, सिर्फ किसानों की ही रही भागीदारी

खेतों में लगाई चौपाल, योगी सरकार के कारण किसानों के जीवन में हुई उन्नति पर की गई चर्चा  हापुड़ के अक्खापुर गांव में किसानों ने लगाई कृषि चौपाल, सिर्फ किसानों की ही रही भागीदारी  योगी सरकार द्वारा प्रदेश की सुरक्षा, अन्नदाता की समृद्धि और अनवरत बिजली आपूर्ति को किसानों ने सराहा  रविवार-सोमवार को शामली जनपद में लगेगी कृषि चौपाल  हापुड़  अक्खापुर गांव में शनिवार को ‘कृषि चौपाल’ लगी। इसमें लगभग 450 किसानों ने हिस्सा लिया। चौपाल का आयोजन किसानों ने ही किया और इसमें भागीदारी भी किसानों की ही रही। खेतों में बैठकर किसानों ने योगी सरकार के फैसलों की वजह से जीवन में आए बदलावों की कहानी सुनाई। किसानों ने एक स्वर में कहा कि प्रदेश की सुरक्षा और अनवरत बिजली आपूर्ति के कारण अन्नदाता की समृद्धि हो रही है। अब फसल चोरी और बिचौलियों का राज समाप्त हो गया। अब हर हाथ को काम और काम को पूरा दाम मिल रहा है। योगी सरकार ने हाल ही में गन्ना मूल्य में 30 रुपये की ऐतिहासिक वृद्धि भी की है। फसल का उचित दाम और जल्द भुगतान होने पर किसानों ने योगी सरकार के प्रति आभार जताया। बिजली सुधार से किसानों के जीवन में आया बदलाव  कृषि चौपाल में राजेंद्र सिंह व महिपाल सिंह ने ‘किसानों के समृद्धि’ की कहानी सुनाई। कहा कि चीनी मिलों द्वारा समय से गन्ना मूल्य का भुगतान हो रहा है। इस बार तो सरकार ने गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की है। यह किसानों के लिए बड़ा कदम है। इसके अलावा पिछले आठ-साढ़े आठ वर्ष में प्रदेश के सभी जनपदों में समान रूप से विद्युत आपूर्ति हो रही है। भेदभाव समाप्त हुआ और बिजली सुधार से किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव आया।  कानून का राज और सबको सुरक्षा से आई खुशहाली  किसान दानबीर सिंह व जोगिंदर सिंह ने कहा कि 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। अपराधियों ने अपराध छोड़ दिया या प्रदेश से बाहर चले गए। सुदृढ़ कानून व्यवस्था ने सभी प्रदेशवासियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया। इसकी बदौलत हर वर्ग में खुशहाली है। खुशहाल इंसान और किसान, प्रदेश की समृद्धि में अपना अमूल्य योगदान दे पा रहा है तो इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है।  गरीब किसानों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आई योगी सरकार  किसान मनबीर प्रधान ने कहा कि योगी सरकार ने गरीब किसान के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। प्रदेश सरकार का यह कदम गन्ना किसानों को समृद्धि की ओर लेकर जा रहा है। अन्नदाता समृद्ध रहेगा तो हर घर में खुशहाली आएगी। गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए पूरे हापुड़ की ओर से मुख्यमंत्री जी का आभार।  कृषि चौपाल में किसान रमेश सिंह, अमरपाल सिंह, संसारपाल सिंह, सुदेश सिंह, भुजबीर सिंह, लोकेंद्र सिंह, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।  योगी सरकार ने गन्ना मूल्य में की 30 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि  योगी सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि की। योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ने की अगेती प्रजाति का मूल्य 370 से बढ़ाकर 400 रुपये और सामान्य प्रजाति का 360 रुपये से 390 रुपये प्रति क्विंटल किया। इस वृद्धि से गन्ना किसानों को 3000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान हो रहा है। योगी सरकार के कार्यकाल में चौथी बार गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। रविवार और सोमवार को शामली में लगेगी चौपाल  बागपत और हापुड़ के बाद 7 व 8 दिसंबर को शामली जनपद में ‘कृषि चौपाल’ लगेगी। 7 दिसंबर को गेहरनी व 8 दिसंबर को बुच्चाखेड़ी गांव का चयन किया गया है। 10-11 दिसंबर को मुजफ्फरनगर के यहियापुर व दाहोद गांव में ‘कृषि चौपाल’ लगाई जाएगी। किसानों के हर फीडबैक योगी सरकार तक पहुंचाए जाएंगे। इसके आधार पर योगी सरकार किसानों की बेहतरी के लिए और भी नए कार्य व प्रयास करेगी।

ठिठुर रहा राजस्थान: फतेहपुर में तापमान शून्य के पास, मौसम विभाग ने चेताया

जयपुर उत्तर भारत से चल रही बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली ठंड बढ़ा दी है। शेखावाटी में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जिससे खेतों में ओस जमने के बाद पाला पड़ना शुरू हो गया है और फसलें प्रभावित हो रही हैं। शुक्रवार को राज्य के 15 से ज्यादा शहरों का पारा सिंगल डिजिट में दर्ज हुआ। जयपुर में भी इस सीजन पहली बार तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कड़ाके की सर्दी जारी रहने की चेतावनी दी है। फतेहपुर सबसे ठंडा पिछले 24 घंटों में सीकर का फतेहपुर 1.9 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। बीकानेर के लूणकरणसर में 3.2, सीकर में 3, नागौर में 3.1, अलवर में 5.4, दौसा में 4.6 और झुंझुनूं में 6.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जयपुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और अलवर में रातें बेहद ठंडी बनी हुई हैं। सर्द हवा और फीकी धूप के चलते अधिकतम तापमान कई शहरों में 25 डिग्री से नीचे रहा। सिरोही शुक्रवार को सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आगे कैसा रहेगा मौसम? मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। शेखावाटी में रात का तापमान 3 से 5 डिग्री तक रहने के साथ कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।  

टूटी जालियां, जमीन पर पड़े गद्दे और कंपकंपाती रातें—बावल रेन बसेरे की सच्चाई

रेवाड़ी शहर में बढ़ती ठंड के बीच बावल नगर पालिका के रेन बसेरे की हालत बेहद चिंताजनक पाई गई है। बेघर, गरीब और रात गुजारने के लिए आश्रय ढूंढ रहे लोगों के लिए बने इस रेन बसेरे की स्थिति ऐसी नहीं है कि कोई यहां सुरक्षित और आराम से रात बिता सके। देर शाम बावल एसडीएम जितेंद्र कुमार ने नगर पालिका सचिव अनिल के साथ रेन बसेरे का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान कई खामियां उजागर हुईं। खिड़कियों में लगी जालियां टूटी हुई मिलीं, जिससे ठंडी हवाएं सीधे अंदर आ रही थीं। गद्दे जमीन पर बेतरतीब पड़े मिले और पूरे परिसर में साफ-सफाई का अभाव साफ दिखाई दिया। शौचालय भी बेहद खराब हालत में पाए गए। एसडीएम ने बताया कि रेन बसेरे में महिलाओं के लिए 4 और पुरुषों के लिए 8 बेड की व्यवस्था है, लेकिन मौजूदा स्थिति मानकों से काफी दूर है।  खामियों पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम ने नगर पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। नगर पालिका अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी कमियों को जल्द दूर कर रेन बसेरे को रहने योग्य बनाया जाएगा। बढ़ती ठंड के बीच उम्मीद है कि जल्द ही जरूरतमंदों को एक सुरक्षित, साफ-सुथरा और गर्म आश्रय उपलब्ध कराया जाएगा।