samacharsecretary.com

02 जनवरी 2026 का राशिफल: जानें नए साल में आपकी राशि का भविष्य

मेष राशि  मेष राशि जातक के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है, आपको कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी, नई ऊर्जा और उत्साह से भरपूर नज़र आएंगे, घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, इंटरनेट डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज नया ऑफर मिल सकता है, शेयर मार्केट में आज बड़ा मुनाफा होगा, लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे रहेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाग्यशाली रंग – ब्राउन, भाग्यशाली अंक – 7 वृषभ राशि  आज के दिन आपको समझ में मान सम्मान में वृद्धि मिलेगी, माता-पिता की ओर से बड़ा गिफ्ट मिल सकता है, माता-पिता के सहयोग से आप अपना नया कारोबार शुरू कर सकते हैं, कारोबार और बिजनेस के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा, बच्चों की शिक्षा को लेकर परेशान रहेंगे, वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं, पैसे से जुड़े मामले में लापरवाही ना करें, आज किसी अपने से धोखा मिल सकता है। भाग्यशाली रंग – पिंक, भाग्यशाली अंक – 1 मिथुन राशि  मिथुन राशि जातक के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, घरेलू लड़ाई झगड़े से दूरी बनाकर रखें, आज पड़ोस में लड़ाई झगड़े से दूरी रखें, किसी अपने से मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है, आज अचानक कोई बड़ी समस्या आ सकती है, आज आपको ऑफिस कार्यों में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा, विदेश बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे रहेंगे। भाग्यशाली रंग – पिंक, भाग्यशाली अंक – 2 कर्क राशि आज आपके घर या परिवार या फिर रिश्तेदारों की तरफ से बहुत ही सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है, आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है, पैसे लेनदेन से जुड़ी समस्या समाप्त होगी, लोन के लिए अप्लाई किए हैं तो आपका लोन पास हो सकता है, बिजनेस के लिए दिन आज अच्छा रहेगा, मार्केट में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, बच्चों की तरफ से अच्छी खबर प्राप्त होगी, अचानक पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, घर परिवार पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर होगी, स्वास्थ्य प्रदान देने की आवश्यकता है। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5 सिंह राशि  सिंह राशि जातक के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आपकी कई सारे रुके हुए कार्य पूरे होंगे, समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी, ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, आज नौकरी की समस्या दूर हो सकती है, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, पारिवारिक जीवन में सगे संबंधियों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा, कारोबार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, पैसे लेनदेन में सावधानी रखें, घर परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। भाग्यशाली रंग – केसरी, भाग्यशाली अंक – 8 कन्या राशि  आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहेगा, आज आपके कई सारे सपने पूरे हो सकते हैं, अचानक बड़ा पैसा प्राप्त हो सकता है, लोन संबंधित समस्याएं समाप्त हो सकती हैं, इस समय आपके मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, घर परिवार से सहयोग प्राप्त होगा, संतान पक्ष की तरफ से खुशखबरी प्राप्त होगी, पैसे से जुड़ी समस्याएं समाप्त होगी, आज नया कारोबार शुरू करने का प्लान बना सकते हैं, पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 4 तुला राशि  करियर और कारोबार के लिए दिन आज का बहुत ही अच्छा रहेगा, घर परिवार माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, सामाजिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा, इंटरनेट डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा, बिजनेस में आज आपको नया ऑफर मिल सकते हैं, पैसे से जुड़ी समस्याएं समाप्त होगी, जीवन में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं। भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 7 वैश्विक राशि आज के दिन थोड़ा आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है, आपके सामने अचानक बड़े खर्च और बड़ी समस्याएं आ सकती हैं, आज कोई भी कार्य जल्दबाजी में करना आपको नुकसान दे सकता है। निजी जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, नए लोगों के साथ मुलाकात करने का मौका मिलेगा, कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा, अनजान लोगों पर भरोसा ना करें, पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे रहेंगे। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 4 धनु राशि  आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहेगा, आज आप मानसिक तनाव से निकलने में कामयाब रहेंगे, आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है, नौकरी मैं ऑफर मिल सकते हैं, बिजनेस के रिलेटेड नए लोगों के साथ मुलाकात करनी पड़ सकती है, विदेश बिजनेस से जुड़े लोगों को आज नए ऑफर मिल सकते हैं, लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं, घर परिवार की तरफ से अच्छी खबर प्राप्त होगी, कारोबार के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। भाग्यशाली रंग – ग्रीन, भाग्यशाली अंक – 5 मकर राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, बिजनेस में बड़ा पैसा निवेश कर सकते हैं, अचानक छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है, घर पर रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है, मार्केट में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, आज आपको लड़ाई झगड़े से दूरी बनाकर रखनी है, स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, अचानक कोई बड़ी समस्या आपके सामने आ सकती है, पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे रहेंगे। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 1 कुंभ राशि  आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है, इसमें आपको अपने कार्यों में और अधिक मेहनत की आवश्यकता है, रुके हुए कार्यों में तेजी लाने का प्रयास करेंगे, अनजान लोगों से मदद लेनी पड़ सकती है, कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा, ऑफिस कार्यों में किसी बात को लेकर सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकता है, पैसे से जुड़ी समस्याएं समाप्त होगी, धार्मिक यात्रा करने का प्लान बन सकता है, रिश्तेदारों की तरफ से बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – … Read more

Trump Tariff ने अमेरिका को दिया फायदा, ट्रंप के $2000 के वादे की सच्चाई क्या है?

वाशिंगटन साल 2025 खत्म हो गया है और इस साल कई मुद्दे सुर्खियों में रहे हैं. फिर बात ग्लोबल टेंशन की हो या फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दुनियाभर के देशों पर लगाए गए टैरिफ से बने ट्रेड वॉर के हालातों की हो. ट्रंप टैरिफ साल से सबसे चर्चित टॉपिक में सबसे ऊपर रहा है. अमेरिकी टैरिफ पॉलिसी की कड़ी आलोचना भी हुई, लेकिन ट्रंप ने इसे देश के हित में बताते हुए दावा किया कि यह अमेरिकियों के लिए खरबों डॉलर ला रहा है. यही नहीं उन्होंने तो टैरिफ रेवेन्यू से लगभग हर अमेरिकी को डिविडेंड के रूप में 2000 डॉलर देने का वादा भी किया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि Trump Tariff के अमेरिका को कितनी कमाई हुई है? क्या नए साल में ट्रंप अपने 2000 डॉलर वाले वादे को पूरा करेंगे? आइए समझते हैं…  ट्रंप का Tariff ऐलान और दुनिया में हड़कंप  डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल 2025 से भारत, चीन, ब्राजील समेत कई देशों पर भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ यानी पारस्परिक टैरिफ लगाने का ऐलान किया था. अमेरिकी राष्ट्रपति की इस टैरिफ पॉलिसी का उद्देश्य दरअसल अमेरिकी उत्पादों पर अन्य देशों द्वारा लगाए गए हाई टैरिफ के जवाब में बराबर का टैक्स लगाना था और इसे उन्होंने 'लिबरेशन-डे' करार दिया था. इसके बाद कुछ देशों पर लागू टैरिफ कम भी किए गए, तो कुछ पर बढ़ा दिए गए. भारत पर तो इसे दोगुना करते हुए 50% करके ब्राजील की कैटेगरी में खड़ा कर दिया गया. इस बीच चीन के साथ टैरिफ का ऐसा गेम चला कि दुनिया की टेंशन बढ़ गई और Trade War की स्थिति पैदा हो गई थी. हालांकि, बीते दिनों ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात के बाद से शांति नजर आई है.  'जो टैरिफ के खिलाफ वो मूर्ख' न सिर्फ तमाम देशों, बल्कि विश्लेषकों ने भी ट्रंप के इस रेसिप्रोकल टैरिफ की जमकर आलोचना की, लेकिन दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इसे अमेरिका को और अमीर बनाने का जरिया बताया. ट्रंप ने टैरिफ के फायदे गिनाते हुए कहा था कि US Tariff की आलोचना करने वाले 'मूर्ख' हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि अमेरिकी किसानों को तो अमीर बना ही रहा है, बल्कि ट्रंप ने एक पोस्ट के जरिए ये भी कहा था कि टैरिफ से आ रहे रेवेन्यू से अमेरिका को खरबों डॉलर की इनकम हो रही है.  ट्रंप ने किया था ये बड़ा वादा Donald Trump ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी एक पोस्ट में ये भी कहा था कि टैरिफ से आ रहे रेवेन्यू का उपयोग अमेरिका पर मौजूद राष्ट्रीय ऋण का भुगतान शुरू करने के लिए भी किया जा सकता है, जो अब करीब 38 ट्रिलियन डॉलर हो गया है. इसके साथ ही ट्रंप ने एक बड़ा ऐलान करते हुए ये वादा तक कर दिया था कि US Tariff Revenue से लगभग सभी अमेरिकियों (हाई इनकम वाले लोगों को छोड़कर) को टैरिफ डिविडेंड के हिस्से के रूप में 2,000 डॉलर का पेमेंट किया जाएगा. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया था कि पेमेंट कैसे और कब होगा?  टैरिफ से US की कितनी कमाई? अब बात करें, डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में तमाम देशों पर लगाए गए US Tariff से अमेरिका को होने वाली अब तक की कमाई के बारे में, तो इसका आधिकारिक आंकड़ा तो अभी तक जारी नहीं किया गया है. लेकिन यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, 2025 में टैरिफ से 15 दिसंबर तक अमेरिका को 200 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू प्राप्त हो चुका है. अन्य मीडिया रिपोर्ट में भी इसी आंकड़े के आस-पास अनुमानित टैरिफ कमाई बताई जा रही है.  इंडिपेंडेंट टैक्स पॉलिसी थिंक टैंक 'The Tax Foundation' के अनुमान के मुताबिक टैरिफ से अक्टूबर 2025 तक ही अमेरिका ने 205 अरब डॉलर जुटा लिए थे. वहीं अमेरिका को ट्रंप टैरिफ से 2026 में 207.5 अरब डॉलर का रेवेन्यू प्राप्त होने की उम्मीद है.  क्या पूरा होगा $2000 वाला वादा?  भले ही ट्रंप टैरिफ के जरिए जोरदार रेवेन्यू आ रहा है, लेकिन Donald Trump के हर अमेरिकी को 2000 डॉलर दिए जाने के वादे में कई बाधाएं भी मौजूद हैं. ओहियो के सीनेटर बर्नी मोरेनो समेत कई रिपब्लिकन सांसदों ने इस प्रस्ताव और इसके कांग्रेस से पारित होने की संभावना पर संदेह जताया है. उनका भी कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति टैरिफ से मिलने वाले राजस्व का इस्तेमाल देश के भारी-भरकम कर्ज को कम करने में करना पसंद करेंगे.  व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार केविन हैसेट ने बीते 21 दिसंबर को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि नए साल 2026 में राष्ट्रपति इसे लागू करने के लिए कांग्रेस के समक्ष एक प्रस्ताव लाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, संघीय खर्च पर कांग्रेस का नियंत्रण है और प्रोत्साहन राशि के लिए पर्याप्त रकम आवंटित करने के लिए एक विधेयक तैयार करके पारित कराना होगा.  

यूपी पुलिस ने 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 48 कुख्यात अपराधियों को मारा

 लखनऊ साल 2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर में 48 कुख्यात अपराधियों को मारकर पिछले आठ वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पुलिस हेडक्वार्टर में DGP राजीव कृष्ण ने बताया कि 20 मार्च 2017 से 29 दिसंबर 2025 तक कुल 266 आरोपी एनकाउंटर में मारे गए. इस साल पुलिस ने 2,739 ऑपरेशन किए, जिसमें 3,153 आरोपी घायल हुए और एक पुलिसकर्मी शहीद हुआ.  DGP ने बताया कि पिछले वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि साल 2018 में 41, 2019 में 34, 2020 और 2021 में 26-26 आरोपी मारे गए थे. इस साल हुई कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत क्राइम के खिलाफ ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी का हिस्सा थी. इसके अलावा, गैर-कानूनी धर्म परिवर्तन के खिलाफ 475 मामले दर्ज किए गए और 855 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इनमें 379 मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई. गाय की तस्करी और गोहत्या के खिलाफ पूरे राज्य में 1,197 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 3,128 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. 958 मामलों में चार्जशीट फाइल की गई. इसी दौरान गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत 1,886 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई और 7.38 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई. यूपी पुलिस ने चोरी, डकैती और सेंधमारी के मामलों में साल 2025 में 8,543 टू-व्हीलर, 911 फोर-व्हीलर, 28.69 करोड़ रुपए कैश, 52.27 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और 58.17 करोड़ रुपए की दूसरी प्रॉपर्टी जब्त की है. इसके अलावा 54,995 मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिनमें से 49,404 फोन असली मालिकों को लौटाए गए. उन्होंने आगे बताया कि 1 जनवरी से 20 दिसंबर 2025 के बीच पुलिस ने कुल 1.16 लाख गाड़ियां, 50.97 करोड़ रुपए कैश, 76.42 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और 3.36 करोड़ रुपए के इलेक्ट्रॉनिक आइटम डिस्पोज़ किए. नशीले पदार्थों के साथ-साथ 39.53 करोड़ रुपए की दूसरी प्रॉपर्टी भी कानूनी प्रक्रिया के तहत निपटाई गई.  

दंतेवाड़ा में पुनर्वासितों के लिए बड़ी पहल, लाइवलीहुड कॉलेज में कौशल प्रशिक्षण और किट वितरण

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा में पुनर्वासितों के पुनर्वास की दिशा में बड़ी पहल लाइवलीहुड कॉलेज में कौशल प्रशिक्षण के बाद वेलकम किट एवं टूल किट का वितरण दंतेवाड़ा राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की पुनर्वास नीति के अंतर्गत पुनर्वासितों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दंतेवाड़ा जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, दंतेवाड़ा में हिंसा का रास्ता छोड़ समाज की मुख्यधारा में शामिल होने वाले पुनर्वासितों के लिए रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।  इस क्रम में आज लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में वेलकम किट एवं टूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न ट्रेड्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 147 पुनर्वासितों को आवश्यक टूल किट प्रदान की गई, जिससे वे स्वरोजगार अपनाकर सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें।   रोजगारोन्मुखी ट्रेड्स में प्रशिक्षण   प्रशिक्षणार्थियों को इलेक्ट्रिशियन, सिलाई, वेल्डिंग, प्लंबिंग, सोलर पैनल ऑपरेटर सहित अन्य तकनीकी एवं आजीविका आधारित ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उपरांत संबंधित ट्रेड्स की टूल किट प्रदान की गई, ताकि वे अपने कौशल का व्यावहारिक उपयोग कर सकें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी रहे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री गौरव रॉय, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम विशिष्ट अतिथि, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री संतोष गुप्ता प्रभारी अधिकारी लाइवलीहुड राजीव कुजूर, सहायक संचालक कौशल विकास, अमित वर्मा, प्राचार्य लाइवलीहुड हरीश सिन्हा, डीएसपी नसर उल्ला सिद्दीकी, डीएसपी विशाल कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को वेलकम किट एवं टूल किट का वितरण किया गया।   स्थानीय भाषा में संवाद, विश्वास बहाली पर जोर  विधायक श्री चैतराम अटामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुनर्वासितों को बधाई दी और उनके सामान्य जीवन में लौटने को सराहनीय कदम बताया। विधायक ने स्थानीय गोंडी भाषा में संवाद कर प्रशिक्षणार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया, जिससे विश्वास और सहभागिता को मजबूती मिली।   प्रशासन की सतत सहायता का आश्वासन पुलिस अधीक्षक श्री गौरव रॉय ने प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रदान की जाने वाली 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि की जानकारी देते हुए कहा कि जिला एवं पुलिस प्रशासन पुनर्वासितों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से इस राशि का सदुपयोग कर स्वरोजगार अपनाने का आह्वान किया। वहीं जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा ने प्रशिक्षणार्थियों को पर्यटन क्षेत्र एवं स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दंतेवाड़ा एवं रायपुर भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी दी तथा आगामी वर्ष आयोजित होने वाले दंतेवाड़ा स्टार्टअप हंट में भाग लेकर व्यवसाय प्रारंभ करने की सलाह दी। जिला प्रशासन द्वारा दुकान संचालन हेतु सहयोग प्रदान किए जाने की भी जानकारी दी गई।  शांति और विकास की दिशा में सशक्त कदम प्रशासन का उद्देश्य पुनर्वासितों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा क्षेत्र में स्थायी शांति, विकास और विश्वास बहाली सुनिश्चित करना है। यह पहल बस्तर अंचल में सामाजिक समरसता और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। 

पुरातत्व स्थलों को संरक्षित और संवर्धित किया जाएगा – केंद्रीय मंत्री शेखावत

रायपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया ऐतिहासिक सिरपुर के पुरातात्विक स्थलों का निरीक्षण उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पुरातत्व स्थलों को संरक्षित और संवर्धित किया जाएगा – केंद्रीय मंत्री शेखावत सिरपुर आकर गौरव की अनुभूति हो रही है-केंद्रीय मंत्री शेखावत रायपुर भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज जिला महासमुंद अंतर्गत स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर के दौरे पर रहे। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल भी उनके साथ उपस्थित रहे। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री शेखावत का सिरपुर हेलीपैड पर सांसद महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभास कुमार एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।   केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया ऐतिहासिक सिरपुर के पुरातात्विक स्थलों का निरीक्षण इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री शेखावत ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने लक्ष्मण देवालय, आनंद प्रभु कुटी विहार, तीवरदेव विहार, सुरंग टीला एवं स्थानीय हाट बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने सिरपुर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिरपुर भारत की प्राचीन धरोहर का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जिसे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की आवश्यकता है। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुरातात्विक स्थलों की मूल संरचना को सुरक्षित रखते हुए आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाए। उन्होंने पर्यटकों की सुविधा के लिए बेहतर सड़क, साइन बोर्ड, सूचना केंद्र, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया। आनंद प्रभु कुटी विहार, सुरंग टीला, तिवरदेव विहार, लक्ष्मण देवालय स्थानीय हाट बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सिरपुर में कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे  पर्यटन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि यहां आकर गौरव की अनुभूति हो रही है। सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल करने का प्रयास जारी है। यहां की ऐतिहासिक, पुरातत्विक और आध्यात्मिक नगरी हमारे समृद्ध संस्कृति और परम्परा का प्रतीक है। इसके  संरक्षण और संवर्धन का कार्य किया जाएगा।  इस दौरान उन्होंने विभिन्न विहारों और मंदिरों के अवशेषों की वर्तमान स्थिति को सहजने और संरक्षित करने पर ज्यादा जोर दिया। उन्होंने  गंधेश्वर  मंदिर पहुंचकर  गंधेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर देश के समृद्धि की कामना की।  इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, राज्य  बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपडा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान, उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर विनय लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार एवं राजस्व व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार सिरपुर के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रही है, ताकि यह स्थल पर्यटन के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर सके। आज भोरम देव कॉरिडोर का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान सांसद रूपकुमारी चौधरी एवं विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा सिरपुर को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने हेतु  महत्वपूर्ण सुझाव भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, संस्कृति एवं पर्यटन, पुरातत्व विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि सिरपुर प्राचीन नाम श्रीपुर/श्रिपुरा महानदी के तट पर बसी एक प्राचीन नगरी है, जिसका इतिहास 5वीं से 12वीं सदी तक फैला हुआ है। यह दक्षिण कोसल का प्रमुख राजनीतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र रहा है और यहां हिंदू, बौद्ध व जैन तीनों धर्मों के तीर्थ, मठ, मंदिर और विहारों का दुर्लभ संग्रह मिलता है। खुदाई में यहां 22 शिव मंदिर, 5 विष्णु मंदिर, 10 बुद्ध विहार और 3 जैन विहार के अवशेष मिले हैं।  लक्ष्मण मंदिर सिरपुर का सबसे प्रसिद्ध और पुरातन हिंदू मंदिर है, जो 6वीं-7वीं सदी में बनाया गया था। यह भगवान विष्णु को समर्पित है और प्रमुख रूप से लाल ईंटों से निर्मित है। रानी वासटादेवी ने इसे अपने पति राजा हर्षगुप्त की स्मृति में बनवाया था इसे एक प्रेम कथा का प्रतीक भी माना जाता है। तिवरदेव विहार एक प्राचीन बौद्ध विहार है, जो 7वीं-8वीं सदी का बताया जाता है। यह बड़े पैमाने पर ईंटों का बना हुआ था और खुदाई में इसका अवशेष मिला है। बौद्ध संप्रदाय से जुड़ा यह विहार सिरपुर में बुद्ध के अनुयायियों द्वारा ध्यान, शिक्षा और धार्मिक क्रियाओं के लिए उपयोग में लाया गया था। आनंद प्रभु कुटी विहार सिरपुर का एक प्रमुख बौद्ध स्थल है, जिसे भिक्षु आनंद प्रभु द्वारा स्थापित किया गया था। यह विहार 14 कमरे वाला एक बड़ा बौद्ध मठ है, जिसमें एक मुख्य प्रवेश द्वार और सुंदर नक्काशीदार स्तंभ पाए गए हैं। यहां बुद्ध की एक विशाल मूर्ति और अन्य बौद्ध प्रतिमाएँ मिलती हैं। सुरंग टीला सिरपुर का एक अनोखा पुरातात्विक स्थल है, जिसमें प्राचीन काल के मंदिर के अवशेष मिले हैं। यह 7वीं सदी का मंदिर था, जिसमें 5 गर्भगृह पाए गए हैं। इन गर्भगृहों में शिवलिंग और गणेश की प्रतिमा स्थित है, जो इस धार्मिक स्थल की विविधता को दर्शाता है।

महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिकाओं को साइकिल वितरण कर बढ़ाया उत्साह महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बालिकाओं का सशक्तिकरण ही सशक्त राज्य और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला: मंत्री राजवाड़े रायपुर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिकाओं को साइकिल वितरण कर बढ़ाया उत्साह महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि बालिकाओं का सशक्तिकरण ही सशक्त राज्य और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। वे भारतीय स्टेट बैंक, बैरन बाजार रायपुर द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत आयोजित “बेटी बचाओ अभियान” के तहत शासकीय विद्यालयों की बालिकाओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए संबोधित कर रही थीं। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिकाओं को साइकिल वितरण कर बढ़ाया उत्साह मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को साइकिल वितरित कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि साइकिल जैसी सुविधाएँ बालिकाओं की शिक्षा को निरंतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे स्कूल आने-जाने में सुविधा होती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और ड्रॉपआउट की समस्या में कमी आती है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने भारतीय स्टेट बैंक के इस सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए कहा कि जब शासकीय योजनाओं के साथ बैंक एवं अन्य संस्थाएँ CSR के माध्यम से जुड़ती हैं, तो समाज में व्यापक और सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है। राज्य सरकार बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े कार्यक्रम में बैंक के अधिकारीगण, विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

राज्य के शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए बनेंगे विश्राम गृह

रायपुर : अस्पताल की दहलीज पर अब परिजनों को मिलेगा घर जैसा सुकून : छत्तीसगढ़ सरकार की एक संवेदनशील पहल राज्य के शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए बनेंगे विश्राम गृह चिकित्सा शिक्षा विभाग और सेवादान आरोग्य फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू रायपुर  जब कोई गंभीर बीमारी घर में दस्तक देती है, तो पूरा परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से टूट जाता है। ऐसे वक्त में दूर-दराज के गांवों से शहर आने वाले गरीब परिवारों के लिए सबसे बड़ी चुनौती इलाज के साथ-साथ खुद के ठहरने की होती है। अक्सर मरीज तो वार्ड में इलाज करा रहा होता है, लेकिन उसके अपने लोग अस्पताल के गलियारों, ठंडी सीढ़ियों या खुले आसमान के नीचे रातें गुजारने को मजबूर होते हैं। इसी मानवीय पीड़ा को महसूस करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बहुत ही प्रशंसनीय कदम उठाया है। अब राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मरीजों के परिजनों के लिए सर्वसुविधायुक्त ‘विश्राम गृह’ बनाए जाएंगे, ताकि किसी भी मजबूर आंख को रात बिताने के लिए सुरक्षित छत की तलाश में भटकना न पड़े। इस नेक काम को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में मंत्रालय नवा रायपुर में मेडिकल एजुकेशन विभाग और सेवादान आरोग्य फाउंडेशन के बीच एक एमओयू संपादित हुआ है। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब , स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त रितेश अग्रवाल सहित सेवादान फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित थे। इस समझौते की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इन आश्रय स्थलों के निर्माण, सजावट और उनके रोजमर्रा के संचालन का पूरा जिम्मा संस्था खुद उठाएगी। इसका सीधा मतलब यह है कि सरकार और संस्था मिलकर एक ऐसा मानवीय ढांचा तैयार कर रहे हैं जहाँ परिजनों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहद किफायती ठहराव मिलेगा। इन विश्राम गृहों में केवल सिर छुपाने की जगह ही नहीं मिलेगी, बल्कि अपनों की सेवा में लगे लोगों के लिए 24 घंटे सुरक्षा, सीसीटीवी की निगरानी, साफ-सुथरा भोजन और एक गरिमामय माहौल भी सुनिश्चित किया जाएगा। योजना के पहले पड़ाव में रायपुर, अंबिकापुर, रायगढ़ और जगदलपुर जैसे प्रमुख शहरों के मेडिकल कॉलेजों को चुना गया है, जहां दूरस्थ अंचलों से बड़ी संख्या में लोग उम्मीद लेकर पहुँचते हैं। यह पहल दिखाती है कि स्वास्थ्य सेवाएं सिर्फ दवा और डॉक्टर तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनमें उन लोगों के लिए भी जगह होनी चाहिए जो अपने बीमार परिजनों के लिए संबल बनकर साथ खड़े रहते हैं। यह कदम न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देगा, बल्कि उन हजारों परिवारों को एक बड़ी मानसिक राहत भी पहुँचाएगा जिनके पास शहर में रहने का कोई ठिकाना नहीं होता।  *"इलाज सिर्फ दवाओं से नहीं, अपनों के साथ और सुकून से भी होता है।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को नया विस्तार मिलने जा रहा है।  इस MoU के तहत राज्य के मेडिकल कॉलेजों में मरीजों के परिजनों के लिए बेहतर और सुविधाजनक 'विश्राम गृह' बनेंगे जो  'नो प्रॉफिट-नो लॉस' के आधार पर संचालित होंगे।" स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल *"राज्य सरकार का उद्देश्य केवल बेहतर इलाज उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि मरीजों के साथ आने वाले परिजनों की गरिमा और सुविधा का भी ख्याल रखना है। दूर-दराज़ से आने वाले लोग कई दिनों तक अस्पतालों के आसपास असुविधाजनक परिस्थितियों में रुकने को मजबूर होते हैं। विश्राम गृह की व्यवस्था उनके लिए सुरक्षित, स्वच्छ और किफायती ठहराव का बड़ा सहारा साबित होगी।यह पहल संवेदनशील और उत्तरदायी शासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विश्राम गृहों के माध्यम से मरीज परिजनों को सम्मानजनक आवास, भोजन और बुनियादी सुविधाएँ एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं के साथ मानवता और संवेदना का समन्वय और सुदृढ़ होगा।" – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए मशाल गौरव यात्रा को दिखाई हरी झंडी

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए मशाल गौरव यात्रा को दिखाई हरी झंडी फरवरी में छत्तीसगढ़ में होगा आयोजन, देशभर के जनजातीय खिलाड़ी 7 खेलों में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के प्रचार-प्रसार के लिए मशाल गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के प्रचार-प्रसार के लिए यह वाहन राज्य के सभी जिलों में जाएगी। आयोजन के शुभंकर मोरवीर, थीम-सांग और मशाल के साथ प्रदेशभर में घूम-घूमकर यह लोगों को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की जानकारी देगी।   उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए मशाल गौरव यात्रा को दिखाई हरी झंडी उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास कार्यालय से मशाल गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव का विषय है कि देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ को मिली है। उन्होंने इसके लिए भारत सरकार तथा केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अगले माह फरवरी में होने वाले इस आयोजन के बारे में लोगों को जानकारी देने आज मशाल गौरव यात्रा को रवाना किया गया है।   खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल 7-8 जनवरी को खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में सात खेलों को शामिल किया गया है। इनमें हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाजी, तैराकी, कुश्ती, एथलेटिक्स और वेट-लिफ्टिंग शामिल हैं। इन खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए आगामी 7 जनवरी और 8 जनवरी को ट्रायल का आयोजन किया गया है। बिलासपुर स्थित स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में तीरंदाजी, तैराकी और एथलेटिक्स के लिए ट्रायल प्रक्रिया आयोजित की गई है। वहीं हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती और वेट-लिफ्टिंग के लिए ट्रायल रायपुर के स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम कोटा में होंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा मशाल गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाए जाने के दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती रश्मि ठाकुर और अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

रायपुर में कमिश्नरी प्रणाली के जरिए लाई जाएगी कानून व्यवस्था में कसावट

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज (बुधवार) मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली को साय कैबिनेट ने मंजूरी दी. रायपुर में 23 जनवरी 2026 से पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होगा. इसी साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दौरान इसकी घोषणा हुई थी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस व्यवस्था के लागू होने की घोषणा की थी. रायपुर महानगरीय पुलिस जिला में पुलिस आयुक्त प्रणाली 23 जनवरी से लागू होगी. बता दें कि पहले चर्चा थी कि एक जनवरी से रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू हो जाएगी लेकिन बताया जा रहा है कि कैबिनेट में 23 जनवरी से लागू करने पर सहमति बनी क्योंकि 23 जनवरी को ही सुभाष चंद्र बोस की जयंती है. पुलिस कमिश्नर प्रणाली लेकर स्पष्ट खाखा 7 दिन के भीतर तैयार कर लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि कई सारे बिंदुओं पर सहमति बन गई है. तीन हिस्सों में रायपुर पुलिस की कमिश्नरी बंटेगी. मध्य, पूर्व और पश्चिम हिस्सा होगा.  हर क्षेत्र की कमान डीएसपी के हाथ में होगी, जो एसपी रैंक का अधिकारी होगा. कैसा होगा पुलिस कमिश्नरेट डीएसपी के ऊपर एक एडिशनल कमिश्नर और फिर कमिश्नर रैंक होंगे, कमिश्नर के अंडर एडिशनल डीसीपी होंगे और 21 एसीपी रहेंगे, यह डीएसपी रैंक के अफसर होंगे.पुलिस थानों के प्रभारी अब टीआई नहीं, बल्कि डीएसपी रैंक के अफसर होंगे. कमिश्नर मुख्यालय में तीन डीसीपी नियुक्त किए जाएंगे. यह क्राइम, प्रोटोकॉल, ट्रैफिक, अजाक और महिला अपराध जैसे विंग देखेंगे.रायपुर नगर निगम और बिरगांव नगर पालिका निगम क्षेत्र कमिश्नरी का हिस्सा होंगे. रायपुर ग्रामीण के लिए अलग एसपी होंगे. होंगे ये बदलाव 23 जनवरी से लागू होने वाले कमिश्नरी सिस्टम का खाका 7 दिन में तैयार किया जाएगा.कमिश्नर को कलेक्टर की तरह 17 अधिकार दिए जाएंगे. पुलिस कमिश्नर आर्म्स एक्ट, धारा 144 लगाने जैसे अधिकार का उपयोग खुद कर सकता है, पहले इसके लिए कलेक्टर की अनुमति लेने की आवश्यकता होती थी.गन लाइसेंस लेने के लिए सीधे कमिश्नर को आवेदन किया जा सकता है .UAPA एक्ट, अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी, मोटर व्हीकल एक्ट, कारागार अधिनियम, पॉइजन एक्ट, कैटल ट्रेस पास एक्ट समेत कुछ अन्य अधिकार कमिश्नरेट को दिए जा सकते हैं. इन थानों को किया जा सकता है शामिल पुलिस सूत्रों के मुताबिक रायपुर के सिविल लाइन, तेलीबांधा, देवेंद्र नगर, पंडरी, कोतवाली, गोल बाजार, गंज, मौदहापारा, पुरानी बस्ती, राजेंद्र नगर, टिकरापारा, डीडी नगर, आजाद चौक, सरस्वती नगर, आमानाका, कबीर नगर, खमतराई, गुढ़ियारी, उरला, धरसीवा और खमारडीह थाने कमिश्नर प्रणाली में शामिल किए जा सकते हैं. जबकि रायपुर जिले के आरंग, तिल्दा, खरोरा अभनपुर, नया रायपुर और माना क्षेत्र रायपुर ग्रामीण एसपी के अधीन होगा.  

40 साल की अहाना कुमरा ने ब‍िकिनी में उड़ाए फैंस के होश, ठंड में किया स्वीमिंग पूल में मस्ती

मुंबई  एक्ट्रेस अहाना कुमरा जॉर्जिया की कड़कड़ाती ठंड में न्यू ईयर वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. बर्फीले पहाड़ और ठंडे पूल से एक्ट्रेस ने अपनी सिजलिंग फोटोज शेयर की हैं. ठिठुरती ठंड में एक्ट्रेस का बिकिनी अवतार हर किसी को हैरान कर रहा है. बी टाउन एक्ट्रेस को लेकर चर्चाओं का बाजार आए दिन गर्म रहता है। मौजूदा समय में सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की एक हसीना की लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं, जिनमें उनका हॉट अवतार देखने को मिल रहा है। 40 वर्षीय ये अभिनेत्री अपने किलर लुक्स से सर्दी में तापमान बढ़ाने का काम कर रही हैं।  अदाकारा की बिकिनी लुक की फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी अभिनेत्री के बारे में जिक्र या जा रहा है, जिनकी फोटोज ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।  सोशल मीडिया पर छाई ये हसीना जिस अभिनेत्री के बारे में इस लेख में बात की जा रही हैं, वह धुरंधर में उज्जैर बलोच की भूमिका निभाने वाले अभिनेता दानिश पंडोर की रियल लाइफ गर्लफ्रेंड हैं। इतना ही नहीं अब तक वह सलाम वेंकी और खुदा हाफिज जैसी कई मूवीज में नजर आ चुकी हैं। आपको बता दें कि यहां जिक्र अभिनेत्री अहाना कुमरा के बारे में किया जा रहा है, जिन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो में अहाना पिंक और ब्लैक कलर की बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों जॉर्जिया की ट्रिप पर मौजूद हैं और बर्फीली वादियों में अहाना कुमरा का बोल्ड अवतार इंटरनेट का तापमान बढ़ाने का काम कर रहा है।आलम ये है कि अहाना की ये फोटोज अब की तरह वायरल हो रही हैं और फैंस इन पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। इन तस्वीरों में अहाना बेहद हॉट और गॉर्जियस लग रही हैं, उनकी ये फोटो देखकर आपकी नजरें नहीं हट पाएंगी।  इन फोटो के कैप्शन में अहाना ने लिखा है- ''बर्फ गिर रही है, भाप निकल रही है, पूरे दिन पूल में बेबी। उन दोस्त, प्यार और जीत के लिए बहुत आभारी हूं, जिन्होंने 2025 को यादगार बना दिया। इसके साथ ही मैं पुराने साल को साइन आउट करती हूं। बाकी आप सभी को आने वाले नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।'' इन मूवीज के लिए फेमस हैं हाल ही में अहाना कुमरा रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आई थीं। इससे पहले वह कई मूवीज और सीरीज में नजर आ चुकी हैं, जिनमें लिपस्टिक एंड माय बुर्का, खुदा हाफिज, एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर और इंडिया लॉकडाउन के नाम शामिल हैं।