samacharsecretary.com

CG News: प्लेसमेंट कैम्प से जिले में ही मिल रही नौकरी

प्लेसमेंट कैम्प के आयोजन से युवाओं को मिल रही नौकरी मरवाही। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के सहयोग से मंगलवार को आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में 30 आवेदकों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया है। इनमें सोलर इंस्टॉलर के 8 पद, होटल मैनेजमेंट के 20 पद एवं वेल्डर के 2 पद शामिल हैं। शेष पदों पर द्वितीय साक्षात्कार के बाद चयन की प्रक्रिया निजी कंपनी द्वारा 15 दिवस के भीतर की जाएगी। जिला रोजगार कार्यालय परिसर गौरेला में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में दो निजी कंपनी द्वारा सोलर इंस्टॉलर, होटल मैनेजमेंट, वेल्डर, एवं क्रेडिट असिस्टेंट के कुल 70 पदों के विरूद्ध 35 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 31 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिए। मिलावटखोरों पर जुर्माना और लैब भेजे गए सैकड़ों नमूने बस्तर संभाग के नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा फूटे चने में इंडस्ट्रियल कलर और औरामाईन ओ के उपयोग को लेकर जारी अलर्ट के बाद संभाग भर में हड़कंप मच गया है। इस हानिकारक औद्योगिक डाई के इस्तेमाल की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने बस्तर, कांकेर, नारायणपुर समेत सभी जिलों में बड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर दबिश दी है और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने विशेष जांच के लिए राज्य के बाहर प्रयोग शालाओं में भेजे हैं। बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा टीम ने न केवल फूटे चने के थोक व्यापारियों के यहां छापेमारी की, बल्कि पनीर, खोवा, फ्रूट केक, टोस्ट और चॉकलेट्स जैसे उत्पादों के भी 13 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। विभाग की सख्ती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मोटा और पतला सेव के नमूने अमानक पाए जाने पर न्याय निर्णयन अधिकारी द्वारा संबंधित फर्मों पर 25-25 हजार रुपये का भारी जुर्माना भी लगाया गया है। इसके अलावा, मोती मलाई पनीर का नमूना फेल होने पर विधिवत विवेचना शुरू कर दी गई है, जिसे जल्द ही न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। संभाग के अन्य जिले कांकेर में भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यहां खाद्य सुरक्षा विभाग ने फूटे चने के स्टॉक को जब्त कर लिया है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह जहरीला चना कहां से आयात किया गया था। कांकेर से जब्त नमूनों को औरामाईन ओ की विशेष जांच के लिए राज्य के बाहर भेजा गया है। इसके साथ ही, जिले में अखबार या प्रिंटेड कागज में नाश्ता परोसने वाले दुकानदारों को सख्त नोटिस जारी करते हुए भविष्य के लिए चेतावनी दी गई है। दिसंबर माह में कांकेर से कुल 10 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और 6 कारोबारियों को नमूने फेल होने पर नोटिस थमाया गया है। नारायणपुर और कोंडागांव जिलों में भी यह अभियान जोर-शोर से चल रहा है। नारायणपुर से फूटे चने के विधिक नमूने जांच के लिए गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित नेशनल कमोडिटीज मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड भेजे गए हैं, जबकि चॉकलेट के निगरानी नमूने सूरत (गुजरात) की प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। कोंडागांव में भी कन्फेक्शनरी विक्रेताओं और अन्य प्रतिष्ठानों से मोमोस, उसना चावल और धुली उड़द दाल के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।  

अफगानिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान, नवीन उल हक की वापसी, राशिद होंगे कप्तान

काबुल   आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस मेगा टूर्नामेंट में एक बार फिर राशिद खान अफगानिस्तान की कप्तानी करते नजर आएंगे. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए घोषित टीम में गुलबदीन नाइब और नवीन-उल-हक की वापसी सबसे बड़ी खबर रही. अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया था, जब टीम पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंची थी. हालांकि सेमीफाइनल में उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उस प्रदर्शन ने अफगान क्रिकेट की बढ़ती ताकत को दुनिया के सामने रखा. अब टीम उसी लय को 2026 संस्करण में भी बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी. घोषित 15 सदस्यीय टीम 19 से 22 जनवरी के बीच यूएई में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ भी खेलेगी. यह सीरीज़ अफगानिस्तान के लिए वर्ल्ड कप से पहले अंतिम तैयारी मानी जा रही है. 7 फरवरी से 8 मार्च तक चलने वाले टूर्नामेंट से पहले यह सीरीज़ टीम संयोजन को अंतिम रूप देने में अहम भूमिका निभाएगी. जानें टीम की खासियत गुलबदीन नाइब की वापसी से टीम के मिडिल ऑर्डर को अनुभव और स्थिरता मिलेगी. वहीं, नवीन-उल-हक कंधे की चोट से उबरने के बाद टीम में लौटे हैं, जिससे अफगानिस्तान की तेज गेंदबाज़ी पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है. इसके अलावा फज़लहक़ फारूकी की भी वापसी हुई है, जो हालिया बांग्लादेश सीरीज़ से बाहर थे और जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ अंतिम टी20 में खेले थे. युवा खिलाड़ियों पर भरोसा शाहिदुल्लाह कमाल और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद इशाक ने अपने हालिया प्रदर्शन के दम पर टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है. वहीं युवा तेज गेंदबाज़ अब्दुल्ला अहमदज़ई को मुख्य टीम में शामिल कर चयनकर्ताओं ने भविष्य पर भी नजर रखी है. स्पिन फिर बनेगा अफगानिस्तान की ताकत स्पिन गेंदबाज़ी अफगानिस्तान की सबसे बड़ी पहचान रही है. मुजीब उर रहमान की वापसी ने स्पिन विभाग को और धार दी है. हालांकि मुजीब को शामिल करने के चलते एएम ग़ज़नफ़र को मुख्य टीम से बाहर रहना पड़ा और उन्हें रिज़र्व खिलाड़ियों में रखा गया है. उनके साथ इजाज़ अहमदज़ई और ज़िया उर रहमान शरीफी भी रिज़र्व सूची में शामिल हैं. ग्रुप और पहला मुकाबला अफगानिस्तान को ग्रुप D में रखा गया है, जहां उनका सामना न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, यूएई और कनाडा से होगा. टीम अपने अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को चेन्नई में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ करेगी.  

CG News: CRPF अधिकारी ने KBC में जीते 1 करोड़

बीजापुर। अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। शो को दूसरा करोड़पति मिल गया है। रांची के बिप्लव बिस्वास ने 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब दिया है। बिप्लव ने चंद सेकंड में सवाल का जवाब दिया, जिससे सिर्फ अमिताभ बच्चन ही नहीं बल्कि शो देखने वाले दर्शक भी हैरान रह गए। बता दें कि बिप्लव सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर हैं और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पोस्टेड हैं। पहले फास्टेस्ट फिंगर राउंड जीतकर बिप्लब बिस्वास हॉटसीट पर बैठे। उन्होंने कहा कि वो शो शुरू करने से पहले अमिताभ बच्चन से गले मिलना चाहते हैं। बिग बी ने उन्हें गले लगाया। इस दौरान बिप्लव ने बताया कि कैसे वे जंगल में काम करते हुए सर्वाइव करते हैं। शो के दौरान उन्होंने अपने सहयोगियों के बलिदानों का भी जिक्र किया। गेम शुरू हुआ तो 5 लाख तक के सवालों का जवाब बिप्लव ने बिना हेल्पलाइन के दिया। 12.50 लाख के सवाल के लिए उन्होंने ऑडियंस पोल लिया और 25 लाख के सवाल पर लाइफलाइन संकेतसूचक का इस्तेमाल किया। 50 लाख के सवाल पर बिप्लव ने फिर से लाइफलाइन का इस्तेमाल किया, इस बार उन्होंने 50-50 चुना। इसके बाद बारी आई 1 करोड़ के सवाल की। बिप्लव ने 1 करोड़ का सवाल सुनते ही कहा कि मैं किसी का समय नहीं बर्बाद करूंगा। यहां और ऑप्शन डी चुना उनका जवाब सही था और कुछ सेकेंड्स में उन्होंने 1 करोड़ जीत लिया। सेकेंडों में जवाब देने से न सिर्फ अमिताभ बच्चन बल्कि वहां मौजूद ऑडियंस भी दंग रह गए। इसके साथ ही उन्हें एक कार भी मिली है। बिप्लव की ज्ञान और समझदारी से प्रभावित होकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें अपने परिवार सहित घर पर डिनर के लिए आमंत्रित किया। सबसे रोमांचक पल तब आया जब 1 करोड़ रुपये का सवाल सामने आया। सवाल था – स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था? बिप्लव ने बिना एक पल गंवाए कहा, “मैं किसी का समय बर्बाद नहीं करना चाहता, मैं ऑप्शन D के साथ जाता हूं।” उनका जवाब ‘इसेयर’ सही निकला। सेकंडों में इतनी तेजी से जवाब देने पर अमिताभ बच्चन हैरान रह गए। बिप्लब ने बताया कि उन्हें जहाज के स्टीयरमैन का नाम भी याद है।

एमपी में कड़ाके की ठंड: कल्याणपुर, नौगांव और खजुराहो में टूटा 25 साल पुराना रिकॉर्ड

भोपाल  मध्य प्रदेश में 2026 का पहला दिन ही कड़ाके की ठंड वाला है, शीतलहर की वजह से लोग फिलहाल ठंड से परेशान नजर आ रहे हैं. क्योंकि तापमान में लगातार हो रही गिरावट की वजह से एमपी में माइनस वाली ठंड शुरू हो गई है. मध्य प्रदेश का मौमस हिमाचल-कश्मीर जैसा ठंडा हो गया है. शहडोल का कल्याणपुर, छतरपुर का नौगांव और छतरपुर जिले का ही खजुराहो फिलहाल मध्य प्रदेश में सबसे ठंडा बने हुए हैं. यहां का तापमान 1 डिग्री से भी नीचे चला गया है. ऐसे में शीतलहर की वजह से फिलहाल लोग परेशान है. ऊपर से कोहरे ने राज्य में विजिविलिटी भी बिल्कुल खत्म कर दी है. एक्सपर्ट की माने तो जनवरी में प्रदेश की ठंड फिलहाल माइनस वाली हो चुकी है और ठंड का असर आगे बढ़ेगा. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जनवरी में तापमान और गिर सकता है और कई इलाकों में माइनस जैसी ठंड का असर महसूस होगा। नए साल की पूर्व संध्या पर भी प्रदेशभर में तेज सर्दी रही। कल्याणपुर, नौगांव और खजुराहो प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों में शामिल रहे, हालांकि इसके बावजूद नए साल का जश्न लोगों ने पूरे उत्साह के साथ मनाया। नए साल के पहले दिन भी ठंड और कोहरे का असर साफ दिखाई दिया। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया और शहडोल के साथ-साथ इंदौर, भोपाल, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, मंडला और डिंडौरी सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में ठंड का असर और तेज हो गया है। सुबह के समय घने कोहरे के साथ शीतलहर और कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को जेट स्ट्रीम की रफ्तार 278 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई, जिससे रात के तापमान में तेज गिरावट आई। गुरुवार को भी जेट स्ट्रीम के प्रभावी रहने की संभावना है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सतना, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, मैहर के साथ भोपाल, इंदौर, सीहोर, शाजापुर, रायसेन, मंडला, विदिशा, डिंडोरी समेत कई जिलों में कोहरे का असर देखा गया। मंगलवार-बुधवार की रात कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 3.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। खजुराहो में 4.2 डिग्री, नौगांव में 4.4 डिग्री, अमरकंटक 5 डिग्री, उमरिया में 5.2 डिग्री, रीवा में 5.4 डिग्री और पचमढ़ी में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कोहरे से जनजीवन और यातायात प्रभावित तेज ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन पर असर पड़ने लगा है। दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें बुधवार को देरी से पहुंचीं। दतिया और ग्वालियर में सुबह घना कोहरा रहा, जहां दृश्यता घटकर 50 मीटर तक रह गई। नौगांव, सतना, सीधी, भोपाल, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, खजुराहो, मंडला, गुना, खरगोन, राजगढ़ और दमोह में भी कोहरे का असर देखा गया। तापमान का हाल प्रदेश में सबसे ठंडा कल्याणपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो में 4.2 डिग्री, नौगांव में 4.4 डिग्री, उमरिया में 5.2 डिग्री, रीवा में 5.4 डिग्री और पचमढ़ी में 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भोपाल में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, उज्जैन में 9.8 डिग्री और जबलपुर में 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के करीब 25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। इससे पहले शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, इसलिए बढ़ी ठंड पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी से एमपी में सर्दी का असर बढ़ा है। सुबह घने कोहरे के अलावा कोल्ड वेव यानी, शीतलहर, कोल्ड डे और तेज ठंड भी है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को जेट स्ट्रीम (ठंडी-गर्म हवा का नदी जैसा बहना) की रफ्तार 278 kmph तक पहुंच गई। इस वजह से एमपी में भी रात के तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को भी जेट स्ट्रीम तेजी से बहेगी। जानिए क्या होती है जेट स्ट्रीम? मौसम एक्सपर्ट की माने तो प्रदेश में ठंड बढ़ने की वजह खास वजह जेट स्ट्रीम भी है। यह जमीन से लगभग 12.6 किमी ऊंचाई पर चलने वाली तेज हवा है। इस बार रफ्तार 285 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई है। यह देश के उत्तरी हिस्से में सक्रिय है। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवा के अलावा ये ऊंची हवा सर्दी बढ़ा रही है। उत्तर के मैदानी इलाकों से जब ठंडी हवा और पहाड़ी इलाकों से बर्फीली हवा हमारे यहां आती है, तब तेज ठंड पड़ती है। यह सब उत्तर भारत में पहुंचने वाले मौसमी सिस्टम वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण होता है। ऐसे में यदि जेट स्ट्रीम भी बन जाए तो सर्दी दोगुनी हो जाती है। इस बार यही हो रहा है। कोहरे की वजह से ट्रेनों पर असर प्रदेश में तेज ठंड और कोहरे की वजह से जनजीवन पर भी असर पड़ने लगा है। बुधवार को दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें लेट रही। दतिया और ग्वालियर में सुबह के समय घना कोहरा रहा। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। नौगांव, सतना, सीधी, भोपाल, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, खजुराहो, मंडला, गुना, खरगोन, राजगढ़ और दमोह में भी कोहरा रहा। कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। खजुराहो में 4.2 डिग्री, नौगांव में 4.4 डिग्री, उमरिया में 5.2 डिग्री, रीवा में 5.4 डिग्री, पचमढ़ी में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा रहा। पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 9 डिग्री, उज्जैन में 9.8 डिग्री और जबलपुर में 8.2 डिग्री रहा। करीब 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। इससे पहले शहडोल के कल्याणपुर में पारा रिकॉर्ड 1.7 डिग्री रह चुका है।

ईडी की बड़ी कार्रवाई: बकिंघम पैलेस के पास 150 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क

इंदौर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी और धनशोधन मामले में लंदन में बकिंघम पैलेस के पास स्थित 150 करोड़ रुपये मूल्य की एक अचल संपत्ति कुर्क की है। ईडी की यह कार्रवाई कपड़ा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एस. कुमार्स नेशनवाइड लिमिटेड और उसके पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नितिन कासलीवाल से जुड़ी है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि इस संपत्ति को कुर्क करने के लिए मंगलवार को पीएमएलए के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया कि बकिंघम पैलेस के पास स्थित 150 करोड़ रुपये मूल्य की यह ‘उच्च मूल्य’ वाली संपत्ति नितिन शंभुकुमार कासलीवाल और उनके परिवार के सदस्यों के ‘लाभकारी स्वामित्व’ में है। 1,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला नितिन कासलीवाल पर भारतीय बैंकों के एक कंसोर्टियम (समूह) के साथ लगभग 1,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। जांच में सामने आया है कि एस. कुमार्स नेशनवाइड लिमिटेड के माध्यम से बैंकों से लिए गए ऋण को गलत तरीके से विदेशी निवेश के नाम पर भारत से बाहर भेजा गया। ईडी के बयान के अनुसार, "नितिन कासलीवाल ने बैंकों के फंड को डाइवर्ट किया और विदेशी न्यायक्षेत्रों में निजी ट्रस्टों और कंपनियों की एक जटिल संरचना के माध्यम से इन संपत्तियों को छुपाया।" विदेशी ट्रस्टों और शेल कंपनियों का जाल एजेंसी की ओर से 23 दिसंबर को की गई छापेमारी और जब्त किए गए दस्तावेजों के विश्लेषण से एक बेहद जटिल नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जांच में पाया गया कि कासलीवाल ने ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स (BVI), जर्सी और स्विट्जरलैंड जैसे टैक्स हेवन देशों में ट्रस्टों और कंपनियों का जाल बिछाया था। 23 दिसंबर को ईडी ने की थी सर्चिंग ईडी के अनुसार यह संपत्ति नितिन शंभू कुमार कासलीवाल और उनके परिवार के स्वामित्व में थी। नितिन कासलीवाल मेसर्स एस. कुमार्स नेशनवाइड लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं। उन पर भारतीय बैंकों के एक कंसोर्टियम के साथ करीब ₹1400 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप है, जिसे लेकर कई एफआईआर दर्ज हैं। जांच के दौरान ईडी ने 23 दिसंबर 2025 को पीएमएलए 2002 की धारा 17 के अंतर्गत सर्चिंग की थी। इस छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। स्विटजरलैंड, जर्सी, बीवीआई में ट्रस्ट और कम्पनियां खड़ी कीं ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि नितिन कासलीवाल ने ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स (BVI), जर्सी और स्विट्जरलैंड जैसे टैक्स हेवन देशों में ट्रस्ट और कंपनियों का एक नेटवर्क खड़ा किया था। जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने ‘कैथरीन ट्रस्ट’ (पूर्व में सूर्य ट्रस्ट) की स्थापना की थी, जिसमें वे और उनके परिवार के सदस्य मुख्य लाभार्थी थे। यह ट्रस्ट जर्सी और ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स स्थित कंपनी मेसर्स कैथरीन प्रॉपर्टी होल्डिंग लिमिटेड (सीपीएचएल) को कंट्रोल करता था, जिसके माध्यम से लंदन स्थित इस महंगी संपत्ति का स्वामित्व रखा गया था। भारत का पैसा विदेश में प्रॉपर्टी खरीदने में लगाया ईडी का आरोप है कि नितिन कासलीवाल ने बैंक धोखाधड़ी से प्राप्त धन को विदेशी निवेश के रूप में भारत से बाहर भेजा और फिर विदेशों में अचल संपत्तियां खरीदीं, जिन्हें निजी ट्रस्टों और विदेशी कंपनियों के फ्रेम के जरिए छिपाया गया। अभी इस मामले में और खुलासे होने हैं, जिसकी जांच जारी है। ईडी के अनुसार, कासलीवाल पर भारतीय बैंकों के एक संघ ने लगभग 1,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। एजेंसी ने आरोप लगाया कि नितिन कासलीवाल ने एस. कुमार्स नेशनवाइड लिमिटेड के माध्यम से बैंकों के एक संघ के साथ धोखाधड़ी की और ‘विदेशी निवेश’ की आड़ में धनराशि को भारत से बाहर भेज दिया। इसके बाद उन्होंने विदेशों में कई अचल संपत्ति खरीदीं जिन्हें विदेशी क्षेत्रों में निजी ट्रस्ट और कंपनियों की जटिल संरचना के माध्यम से ‘छिपाया’ गया। ईडी ने इस मामले में 23 दिसंबर को छापेमारी की थी और कुछ दस्तावेज तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए थे।

CG News: आतिशबाजी और पार्टियों के साथ शुरू हुआ नववर्ष

रायपुर। 31 दिसंबर की रात के खत्म होते ही नया साल 2026 छत्तीसगढ़ में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ शुरू हो गया। लोग पुराने साल को विदाई देते हुए नए साल का स्वागत नाच-गाकर, आतिशबाजी और पार्टियों के जरिए कर रहे थे। साथ ही परिवार, दोस्त और रिश्तेदार एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं भेजने में व्यस्त थे। रायपुर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन राजधानी रायपुर के अलग-अलग होटलों, क्लबों और पबों में न्यू ईयर पार्टी का आयोजन हुआ। वीआईपी रोड स्थित क्लबों और पबों में सबसे अधिक रौनक देखने को मिली। युवा डीजे की धुन पर जमकर डांस करते रहे। प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार आयोजकों ने विशेष तैयारियां की थीं, ताकि सेलिब्रेशन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित हो। प्रदेश के अन्य शहरों जैसे बिलासपुर और दुर्ग में भी थर्टी फर्स्ट की रात को होटलों और रेस्तरां में धूमधाम देखने को मिली। लोग आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत कर रहे थे और युवा उत्साहपूर्वक संगीत और नृत्य में शामिल हुए।  सुरक्षा व्यवस्थाएँ जश्न के दौरान रायपुर पुलिस ने 26 प्रमुख स्थानों पर करीब 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सेलिब्रेशन के दौरान किसी तरह का विवाद न हो और अवैध गतिविधियां नियंत्रित रहें। पुलिस अधिकारियों ने विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और पार्टी आयोजनों की निगरानी की। दुर्भाग्यपूर्ण घटना वहीं, जश्न के बीच गुढियारी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रशासन ने दुर्घटना के प्रति सतर्क रहने और सड़क सुरक्षा का पालन करने के लिए नागरिकों से अपील की। नववर्ष की शुरुआत और संदेश नए साल 2026 की शुरुआत लोगों के लिए नई उम्मीदों, खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बनकर आई है। इस अवसर पर लोग पुराने साल की उपलब्धियों और अनुभवों को याद कर नए संकल्प ले रहे हैं। पार्टियों, आतिशबाजी और उत्सव के बीच समाज में आपसी सहयोग, मिलनसारिता और खुशियों का संदेश भी फैलाया गया। छत्तीसगढ़ में नववर्ष का यह भव्य स्वागत दर्शाता है कि लोग आनंद, उत्साह और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

CG News: CM विष्णुदेव साय ने मंत्रालय में बुलाई फसरों की बैठक

रायपुर. नए साल 2026 के पहले दिन ही सीएम साय मंत्रालय में अफसरों के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं। आज एक जनवरी 2026 को होने वाली बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय में होगी। इस बैठक में सभी अपर मुख्य, प्रमुख सचिव सचिव और विशेष सचिव मौजूद रहेंगे। बैठक में सभी विभाग अध्यक्ष को भी बुलाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने कल शाम एक संक्षिप्त सूचना जारी की, जिसमें लिखा है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक विचार-विमर्श आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में शासन की प्राथमिकताओं, भावी कार्ययोजनाओं और सुशासन से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी। यह संवाद कार्यक्रम शासन के कार्यों को और अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः आपसे अनुरोध है कि निर्धारित समय के अनुसार संवाद कार्यक्रम में उपस्थित हों।

ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम घोषित, एडम जाम्पा और मैथ्यू कुह्नमैन को मिली जगह

मेलबर्न भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में होने वाले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान 1 जनवरी (गुरुवार) को कर दिया गया. ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने एशियाई परिस्थितियों के मद्देनजर स्पिन गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा जताया है. मिचेल मार्श की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम से हॉबर्ट हरिकेन्स के ऑलराउंडर मिचेल ओवेन को बाहर रखा गया है, जो सबसे चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है. ओवेन ने पिछले छह महीनों में 13 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं, लेकिन कैमरन ग्रीन की वापसी और अनुभवी मार्कस स्टोइनिस की मौजूदगी के चलते उन्हें टीम में जगह नहीं मिल सकी. ऑस्ट्रेलिया ने इस बार कोई भी लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज को टीम में शामिल नहीं किया है. मिचेल स्टार्क पहले ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं, जबकि स्पेंसर जॉनसन पीठ की चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में चयनकर्ताओं ने बेन ड्वारशुइस की जगह ब्रिस्बेन हीट के फास्ट बॉलर ज़ेवियर बार्टलेट को मौका दिया है. कूपर कोनोली की टीम में वापसी चौंकाने वाली रही है, क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से पिछले 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले नहीं खेले थे. कोनोली एक उपयोगी स्पिन गेंदबाज हैं, शायद इसलिए उनकी एंट्री हुई है. इसके अलावा बैटिंग ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट, स्पिनर मैथ्यू कुह्नमैन और जेवियर बार्टलेट ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू कर सकते हैं. इन चोटिल खिलाड़ियों को भी जगह ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस चिंता का विषय है. टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस की पीठ का स्कैन जल्द होगा, जो पिछले वर्ल्ड कप के बाद टीम में लौटे हैं. तेज गेंदबाज  जोश हेजलवुड और बल्लेबाज टिम डेविड हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबर रहे हैं. हालांकि पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद इन तीनों को स्क्वॉड में जगह मिली है. आईसीसी नियमों के मुताबिक 31 जनवरी तक टीम में बदलाव संभव हैं, ऐसे में मिचेल ओवेन, बेन ड्वारशुइस, सीन एबॉट, एरॉन हार्डी, एलेक्स कैरी और जोश फिलिप जैसे खिलाड़ी फिर से दावेदारी पेश कर सकते हैं. टीम में जोश इंग्लिस अकेले विकेटकीपर हैं. एलेक्स कैरी और जोश फिलिप को बैकअप के तौर पर नहीं चुना गया है. ऑस्ट्रेलिया के सभी ग्रुप स्टेज मुकाबले श्रीलंका में होंगे, जहां टी20 इंटरनेशनल में 43.5% विकेट स्पिनर्स लेते हैं और उनकी इकॉनमी रेट तेज गेंदबाजों से औसतन 1.25 रन प्रति ओवर कम रहती है. यही वजह है कि टीम में ज्यादा स्पिन विकल्प रखे गए हैं. चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा, 'श्रीलंका और भारत की परिस्थितियों को देखते हुए टीम में सही संतुलन बनाया गया है. हमें भरोसा है कि कमिंस, हेजलवुड और टिम डेविड वर्ल्ड कप तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे.' टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जाम्पा. टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप स्टेज मुकाबले 11 फरवरी: बनाम आयरलैंड, कोलंबो 13 फरवरी: बनाम जिम्बाब्वे, कोलंबो  16 फरवरी: बनाम श्रीलंका, पल्लेकेल 20 फरवरी: बनाम ओमान, पल्लेकेल

सड़क सुरक्षा उपायों का सबकी सहभागिता से हो बेहतर क्रियान्वयन

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा उपायों का सबकी सहभागिता से हो बेहतर क्रियान्वयन सड़क दुर्घटनाएं नही हो और यातायात को बेहतर बनायें – मुख्य सचिव विकासशील रायपुर राज्य सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव विकासशील ने राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को परस्पर समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के दिए निर्देश। मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा है कि सुनिश्चित करे कि 108 एम्बुलेंस समय पर दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिाकरियों को इसकी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति के समुचित उपचार हेतु ट्रामा सेंटरों को सुदृढ़ किया जाए। सड़क सुरक्षा एवं स्वप्रेरणा से सुगम यातायात प्रबंधन कार्य हेतु अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।         मुख्य सचिव ने सभी जिलों के कलेक्टरों केा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा सड़क सुरक्षा की लगातार मानिटरिंग करने और जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करने के निर्देश दिए है। समीक्षा बैठक के प्रारंभ में सचिव परिवहन एस. प्रकाश के प्रारंभिक विभागीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। संजय शर्मा अध्यक्ष अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) ने संबंधित विभागों द्वारा संपादित कार्यों तथा अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने चिन्हाकित 152 ब्लैक स्पॉट्स में से 102 में सुधार कार्य पूर्ण होने और शेष 50 में सुधारात्मक उपाय शीघ्र किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। यातायात के नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध पुलिस विभाग द्वारा 8 लाख 15 हजार 954 प्रकरणों पर कार्यवाही 33 करोड 22 लाख 39 हजार 300 रूपए तथा परिवहन विभाग द्वारा राशि 38.52 करोड़ शमन शुल्क वसूल किये गए।            वर्ष 2025 में विभिन्न जिलों में 150 सड़क सुरक्षा समितियां समीक्षा बैठक संपन्न हुई है। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के उपचार हेतु 8 जिलों अस्पताल में सीटीस्कैन की जांच, समस्त जिला अस्पतालों 24X7 एक्सरे, लेबोट्री जांच, इमरजेंसी संबंधित आवश्यक दवाईयां, इन्जेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। समस्त जिलों के विशेषज्ञ, चिकित्सा, स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस वर्ष शाला सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण में सड़क सुरक्षा से संबंधित यातायात जागरूकता के लगभग 4 लाख 47 हजार 200 प्रशिक्षण के माध्यम से तथा 7लाख 19 हजार यूट्यूब के माध्यम से शिक्षक तथा विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं। समग्र शिक्षा द्वारा मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण में 1200 स्त्रोत व्यक्ति, 46 हजार शिक्षक एवं 4 लाख छात्र-छात्राओं तथा राज्य साक्षरता मिशन द्वारा संपन्न वाद-विवाद प्रतियोगिता में सड़क सुरक्षा से 1 लाख 38 हजारशिक्षकगण/विद्यार्थी/समुदाय लाभान्वित हुए।           यातायात जागरूकता के 15 हजार 319 कार्यक्रम, शैक्षणिक संस्थानों में संपन्न हुए। बैठक में अवगत कराया गया कि प्रदेश के 169 नगरीय निकायों में 3 लाख 72 हजार 406 एलईडी स्ट्रीट लाईट लगाये गये, 1 लाख 02 हजार 410 अतिरिक्त लाईट्स की स्वीकृति प्रदान की गई। प्रदेश में करीब में 5388 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावितों के धनरहित उपचार के लिये निर्दिष्ट चिकित्सालयों का आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण, घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्तियों, गुड सेमेरिटन को यथाशीघ्र सम्मान राशि प्रदाय करने के निर्देश दिये गये। राज्य में सर्वाधिक सडक दुर्घटनाओं एवं इससे होने वाली मृत्यु एवं घायलों के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, बलौदाबाजार, सरगुजा, जगदलपुर (बस्तर) जिलों में दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा कर कार्ययोजना तैयार प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिये गये।           मुख्य सचिव द्वारा जिला कलेक्टरों की अध्यक्षता में हिट एण्ड रन प्रकरणों के प्रभावितों को राहत के लिये गठित जिला दावा निपटान समिति को प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण तथा जी.आई. सी के अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर दावा निपटान की प्रक्रिया में तेजी लाने, मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन को रोकने अन्य वैकल्पिक प्रबंध, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट, शराब सेवन कर वाहन चलान के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए।       स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने अवगत कराया कि शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा पहली से लेकर दसवीं तक के पाठ्यक्रमों मे सड़क सुरक्षा विषयक पाठों के परिमार्जन का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसे आगामी शिक्षा सत्र से लागू करने सहित प्रत्येक शैक्षणिक संस्थानों में रोड़ क्लब गठित कर नियमित गतिविधियों से सड़क सुरक्षा का वातावरण तैयार किया जायेगा। एस. प्रकाश सचिव परिवहन ने व्हीकल ट्रेकिंग प्लेटफार्म कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर, आटोमैटेड टेस्टिंग स्टेशन ड्रायविंग ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च संस्थान, क्षेत्रीय ड्रायविंग प्रशिक्षण केन्द्र, पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा परिवहन सुविधा केन्द्र पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा प्रदूषण जांच केन्द्र, बस संगवारी ऐप, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट, ई-ट्रैक, इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग संहित अन्य सड़क सुरक्षा प्रयासों के संबंध में जानकारी दी गई। इसी क्रम में अवगत कराया गया कि प्रदेश में दोपहर 03 बजे से लेकर रात्रि 09 बजे के मध्य शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक दुर्घटनाएं हो रही है। इन दुर्घटनाओं में सर्वाधिक दोपहिया वाहन चालक/सवारों की मृत्यु की प्रमुख वजह बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाना है। सड़क सुरक्षा माह का आयोजन बेहतर किया जाए। शहरों के निकास पर प्रभावी प्रवर्तन हो ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सकें। हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया जाए।    ब्लैक स्पॉट्स में जांच समिति द्वारा दिये गये सुझाव अनुरूप समय सीमा पर आवश्यक सुधार का कार्य किया जाए। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पॉट्स में सुधारात्मक उपाय उपरांत दुर्घटनाओं में कितनी कमी आई, इसका विश्लेषण होना चाहिए। ब्लैक स्पॉट्स तय होने के पश्चात् सुधार उपाय करने से बेहतर होगा कि, पहले से रोड़ डिजाईन सही हो, यह सुनिश्चित किया जावे। एनएचएआई एवं एनएच को समय पर स्वप्रेरणा से तत्परता के साथ कार्य संपादन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बसवराजू, सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, डॉ. कमलप्रीत सिंह सचिव लोक निर्माण विभाग, प्रदीप गुप्ता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात, श्रीमती नेहा चंपावत सचिव गृह विभाग सहित स्वास्थ्य सेवाएं, लोक निर्माण विभाग, परिवहन, जनसंपर्क, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, समस्त संभाग आयुक्त, तथा पुलिस महानिरीक्षक रेंज, सर्वाधिक सड़क दुर्घटना के जिला कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकगण सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा परिदृश्य संबंधी वर्चुअल समीक्षा बैठक मंत्रालय में संपन्न हुई।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 02 नई स्क्वायर बेलर मशीनों का उद्घाटन किया

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 02 स्क्वायर बेलर मशीनों का किया लोकार्पण रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर से आधुनिक तकनीक से युक्त 02 स्क्वायर बेलर मशीनों का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया।  इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मशीनों की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं उद्देश्य के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि स्क्वायर बेलर मशीन अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है, जो एक घंटे में लगभग डेढ़ एकड़ क्षेत्र में हार्वेस्टर से कटे हुए पैरा को चौकोर बंडल (बेल) के रूप में तैयार करती है। इन बंडलों का उपयोग आगे चलकर गौ-वंश के लिए चारे के रूप में किया जाएगा, जिससे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। यह भी जानकारी दी गई कि स्क्वायर बेलर मशीनों के उपयोग से खेतों में पैरा जलाने की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। इससे न केवल किसानों को अवशेष प्रबंधन में सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, वायु प्रदूषण में कमी और गौ संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, चारे के सुव्यवस्थित संग्रहण और परिवहन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार किसान हित, गौ संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। स्क्वायर बेलर मशीन जैसी पहल से कृषि अवशेषों का सार्थक उपयोग होगा और किसानों को आर्थिक एवं पर्यावरणीय दोनों स्तरों पर लाभ मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मशीनों के नियमित, समुचित और प्रभावी उपयोग के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह, अशोक साहू, जिला पंचायत सभापति डॉ. बीरेन्द्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे, श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी, श्रीमती सतविंदर पाहुजा, समस्त पार्षद, जनप्रतिनिधि तथा पंचमुखी बूढ़ा महादेव सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।