samacharsecretary.com

एमपी में शीतलहर का कहर: दतिया सबसे ठंडा, चार दिन तक कोहरा और तापमान में गिरावट

भोपाल  पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी का सीधा असर अब मैदानी इलाकों में दिख रहा है। मध्यप्रदेश में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठंड की धार और तेज कर दी है। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां दिन की धूप भी राहत नहीं दे पा रही और रातें कंपकंपाने को मजबूर कर रही हैं। सोमवार सुबह घना कोहरा और सर्द हवाओं का मेल लोगों के लिए दोहरी मार बन गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिन तक इसी तरह की सख्त ठंड बनी रहेगी, जबकि भोपाल और इंदौर में पारा 10 डिग्री से नीचे रह सकता है।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश के ऊपरी हिस्से में स्थित होने के कारण ग्वालियर-चंबल में ठंड का असर ज्यादा तीखा है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर और दतिया में दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद रात का पारा लगातार 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। रविवार को ग्वालियर में अधिकतम तापमान 21.5, दतिया में 20.1 और श्योपुर में 21.4 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन रात की ठंड ने लोगों को अलाव और हीटर का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान दतिया में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पांच बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा। भोपाल में 9 डिग्री, इंदौर में 9.6 डिग्री, उज्जैन में 9.4 डिग्री और जबलपुर में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। राजगढ़ और पचमढ़ी में 5.6 डिग्री, मंडला में 5.9 डिग्री, खजुराहो में 6.5 डिग्री, नौगांव, शिवपुरी और रीवा में 7 डिग्री के आसपास पारा रिकॉर्ड किया गया। कोहरे से विजिबिलिटी घटी कोहरे के कारण कई जिलों में दृश्यता प्रभावित रही। मौसम विभाग के मुताबिक रतलाम, खजुराहो और नौगांव में विजिबिलिटी 500 से 1000 मीटर तक दर्ज की गई। दतिया, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, सतना और सीधी में विजिबिलिटी 1 किलोमीटर से अधिक रही, जबकि भोपाल, इंदौर, जबलपुर और अन्य जिलों में 2 से 4 किलोमीटर के बीच दृश्यता दर्ज की गई। कोहरे की मार से ट्रेनें लेट घने कोहरे का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा। दिल्ली की ओर से आने वाली और वहां जाने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। मालवा एक्सप्रेस करीब 1 घंटे 20 मिनट लेट रही। सचखंड एक्सप्रेस सबसे ज्यादा प्रभावित रही और करीब 9 घंटे की देरी से चली। झेलम एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट, पंजाब मेल 1 घंटे 20 मिनट और कर्नाटक एक्सप्रेस भी 1 घंटे 20 मिनट लेट रही। शताब्दी एक्सप्रेस करीब 20 मिनट देरी से पहुंची।मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत के आसार कम हैं। आने वाले दिनों में भी रातें सर्द बनी रहेंगी और सुबह के समय कोहरे का असर जारी रह सकता है। ऊपरी इलाकों में कोहरे की चादर सोमवार सुबह प्रदेश के उत्तरी और ऊपरी हिस्सों में कोहरा सबसे ज्यादा असर दिखा। ग्वालियर, भिंड, मुरैना और श्योपुर में घना कोहरा छाया रहा, वहीं भोपाल, इंदौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रायसेन, शाजापुर, विदिशा और उज्जैन समेत 20 से ज्यादा जिलों में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। कल्याणपुर सबसे ठंडा, पचमढ़ी पीछे नहीं प्रदेश में ठंड का रिकॉर्ड-तोड़ सिलसिला जारी है। शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज हुआ। हिल स्टेशन पचमढ़ी 5.8 डिग्री के साथ दूसरे नंबर पर रहा। पांच बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 7 डिग्री तक लुढ़क गया। कोहरे का असर ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ा है, जिससे दिल्ली से आने-जाने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही हैं।मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, पचमढ़ी, खजुराहो, नौगांव, मंडला, उमरिया, रीवा, राजगढ़, रायसेन, दतिया, मलाजखंड, दमोह, सतना, छिंदवाड़ा, खंडवा, सीधी, खरगोन और टीकमगढ़ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। रविवार को अधिकतर शहरों में दिन का तापमान भी 25 डिग्री के पार नहीं पहुंच सका। कोहरे ने रोकी रफ्तार, ट्रेनें लेट पिछले 15 दिनों से कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने रेल यातायात को प्रभावित किया है। दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली ट्रेनें लगातार देरी से पहुंच रही हैं। सबसे ज्यादा असर मालवा एक्सप्रेस पर पड़ा है। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, प्रदेश के उत्तरी हिस्से में अगले कुछ दिन तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा, पचमढ़ी दूसरा सबसे ठंडा प्रदेश में ठंड का दौर जारी है। शनिवार-रविवार की रात में शहडोल के कल्याणपुर में पारा 4.8 डिग्री रहा। प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी दूसरा सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 5 बड़े शहरों में इंदौर का टेम्परेचर सबसे कम 7 डिग्री दर्ज किया गया। 20 से अधिक जिलों में कोहरा छाया। इस वजह से दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की टाइमिंग पर असर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, पचमढ़ी, खजुराहो, नौगांव, मंडला, उमरिया, रीवा, राजगढ़, रायसेन, दतिया, मलाजखंड, दमोह, सतना, छिंदवाड़ा, खंडवा, सीधी, खरगोन और टीकमगढ़ में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। इधर, रविवार को अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 25 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। अगले चार दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान इसी तरह बना रहेगा। पिछले 15 दिनों से लेट आ रही ट्रेनें नए साल में प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर है। इस वजह से दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली ट्रेनें निर्धारित समय से लेट हो रही है। इनमें सबसे ज्यादा असर मालवा एक्सप्रेस में हो रहा है। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि उत्तरी हिस्से में कोहरे का असर ज्यादा रहेगा। इस बार कड़ाके की ठंड का दौर इस बार मध्यप्रदेश में नवंबर-दिसंबर की सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। नवंबर में 84 साल में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी तो दिसंबर में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा। नवंबर-दिसंबर की तरह ही जनवरी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे भोपाल में ठंड का 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। एक्सपर्ट की माने तो जनवरी में प्रदेश में माइनस वाली ठंड गिर चुकी है। अबकी बार … Read more

यूपी के 25 शहरों में कड़कड़ाती ठंड, जानें कब मिलेगी सर्दी से राहत

लखनऊ यूपी में जनवरी की ठंड इस बार अलग ही रंग दिखा रही है. रातें गलन से कंपा रही हैं, जबकि दिन में खिली चटख धूप लोगों को कुछ घंटों की राहत दे रही है. तापमान के इस उतार-चढ़ाव ने आम जनजीवन को उलझन में डाल दिया है. हालत यह है कि सुबह और रात में लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं, जबकि दोपहर होते-होते वही लोग धूप में बैठकर सर्दी से राहत तलाशते नजर आ रहे हैं. राज्य के करीब 25 शहरों में बीती रात गलन ने लोगों की नींद उड़ा दी. ठंडी हवा भले ही तेज नहीं थी, लेकिन नमी और कोहरे के असर से ठंड हड्डियों तक महसूस की गई. खास बात यह रही कि दिन और रात के तापमान में करीब 15 डिग्री तक का अंतर दर्ज किया गया, जिसने मौसम को और ज्यादा असहज बना दिया. पछुआ थमी, धूप बनी राहत मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से पछुआ हवाओं की रफ्तार बेहद कम हो गई. इसी कारण दिन में धूप की तपिश ज्यादा महसूस हुई. सुबह से ही आसमान साफ रहा और चटख धूप निकलते ही लोगों ने राहत की सांस ली. राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में लोग सुबह की सर्दी झेलने के बाद दोपहर में पार्कों, छतों और खुले स्थानों पर धूप सेंकते दिखे. दुकानों, दफ्तरों और बाजारों में भी दोपहर के समय रौनक कुछ बढ़ी हुई नजर आई. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया. लखनऊ में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को सर्दी से कुछ देर के लिए राहत जरूर मिली. रात का कहर अब भी जारी हालांकि, यह राहत सिर्फ दिन तक ही सीमित रही. जैसे ही सूरज ढला, गलन ने फिर से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया. लखनऊ में रात का न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया. वहीं, प्रदेश के सबसे ठंडे जिलों में मेरठ और बहराइच शामिल रहे. मेरठ में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बहराइच में यह 4.5 डिग्री तक गिर गया. इन जिलों में देर रात और सुबह के समय ठंड इतनी ज्यादा रही कि लोग बिना जरूरत घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए. ग्रामीण इलाकों में गलन का असर और ज्यादा दिखा. खेतों में ओस और नमी के कारण ठंड और तीखी महसूस हुई. सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले मजदूरों और किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी.   25 शहरों में ठंड का असर प्रदेश के जिन 25 शहरों में ठंड का असर ज्यादा देखा गया, उनमें लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बहराइच, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, झांसी, फतेहपुर, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, सुल्तानपुर, जौनपुर और बलिया जैसे जिले शामिल हैं. इन सभी इलाकों में रात और सुबह के समय गलन, कोहरा और नमी का असर साफ देखा गया. कई जगहों पर सुबह दृश्यता भी कम रही, जिससे वाहन चालकों को खास सतर्कता बरतनी पड़ी. राहत अस्थायी, फिर लौटेगा कोहरा मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि दिन की धूप से मिली राहत ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है. विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में फिर से कोहरे और गलन का सिलसिला तेज हो सकता है. आने वाले दिनों में पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है. खासतौर पर रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ेगा. बुजुर्गों और बच्चों के लिए चुनौती तेजी से बदलते इस मौसम का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर पड़ रहा है. डॉक्टरों के अनुसार दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर होने से सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और सांस से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं. सरकारी अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में सर्दी से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. चिकित्सकों की सलाह है कि लोग सुबह और रात के समय गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें और दिन में धूप का सही इस्तेमाल करें. अलाव बने सहारा ठंड से बचाव के लिए शहरी और ग्रामीण इलाकों में अलाव जलते नजर आए. बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार और चौराहों पर लोग अलाव के चारों ओर जमा होकर ठंड से राहत लेते दिखे. नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की ओर से भी कुछ जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, लेकिन कई इलाकों में लोग अपने स्तर पर ही ठंड से बचाव के उपाय करते नजर आए. कब मिलेगी ठंड से राहत? मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जनवरी के तीसरे सप्ताह के बाद ठंड के तेवर कुछ नरम पड़ सकते हैं. हालांकि, इससे पहले कोहरे और गलन के कई दौर अभी बाकी हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल दिन की धूप को ठंड से राहत मानना ठीक नहीं होगा. यह राहत अस्थायी है और मौसम का मिजाज किसी भी समय बदल सकता है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बदलते मौसम को हल्के में न लें. सुबह और रात के समय सावधानी बरतें, कोहरे में वाहन चलाते वक्त विशेष सतर्कता रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

मकर संक्रांति पर सूर्य-बुध की युति, बुधादित्य राजयोग से इन राशियों के खुलेगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी बड़े ग्रह किसी न किसी पर्व या त्योहार पर कोई न कोई शुभ योग का निर्माण करते हैं, जिसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है. इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी. विशेष बात यह है कि इसी दिन सूर्य और बुध 100 साल बाद एक साथ मकर राशि में आकर बुधादित्य राजयोग का निर्माण करेंगे. यह योग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. मान्यतानुसार, इस राजयोग से अचानक धन लाभ, तरक्की और भाग्य का साथ प्राप्त हो सकता है.  क्या है बुधादित्य राजयोग?  जब सूर्य और बुध एक ही राशि में एक साथ विराजमान होते हैं, तब बुधादित्य राजयोग बनता है. ज्योतिष में सूर्य को आत्मबल, नेतृत्व और सम्मान का कारक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार और निर्णय क्षमता का प्रतीक माना जाता है. इन दोनों ग्रहों की युति से व्यक्ति में आत्मविश्वास और सफलता पाने की क्षमता बढ़ती है. आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन बनने जा रहे बुधादित्य राजयोग से किन राशियों की किस्मत चमकेगी.  मेष राशि बुधादित्य राजयोग मेष राशि वालों भाग्य भाव में बन रहा है, जो किस्मत को मजबूत करता है. इस समय सभी अधूरे काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी-व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं. किसी विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो लाभकारी साबित होगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. परिवार में भी खुशियों का आगमन होगा. धार्मिक या शुभ कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा. यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने का होगा. नई दिशा में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल रहेगा.  कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग सुख-सुविधा से जुड़े भाव में बन रहा है. इस कारण घर, वाहन या संपत्ति से जुड़ा कोई अच्छा  खबर मिल सकती है. पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी. अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. आप कोई नया काम या निवेश शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय रहेगा. मानसिक तनाव कम होगा. फैसले लेने में आसानी होगी. परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. उनके सहयोग से लाभ मिलने की संभावना है.  कुंभ राशि कुंभ राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभ देने वाला साबित हो सकता है. यह योग आपकी कुंडली के लाभ भाव में बन रहा है, जिससे आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. इस दौरान आपकी कमाई बढ़ सकती है. पुराने निवेश से भी फायदा मिलने के योग हैं. दोस्तों और रिश्तेदारों के सहयोग से काम आगे बढ़ेगा. नई पहचान और संपर्क भविष्य में लाभ दिला सकते हैं. शेयर बाजार या किसी जोखिम वाले निवेश में हैं, तो सोच-समझकर किया गया फैसला फायदा दिलाएगा. मानसिक रूप से संतुलित रहना आपके लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट रहेगा. 

राइस मिलों से 1.77 करोड़ का अवैध धान जब्त

धमतरी. जिले में धान खरीदी और कस्टम मिलिंग व्यवस्था को पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर आज जिले के सभी अनुविभागों में राइस मिलों की सघन जांच एवं भौतिक सत्यापन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई संबंधित अनुविभागों के एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त जांच टीमों द्वारा की गई। इस विशेष अभियान के तहत धमतरी, नगरी और कुरूद अनुविभागों में संचालित कई राइस मिलों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की गई। जांच के दौरान मिलों में उपलब्ध धान के भौतिक स्टॉक और अभिलेखों का मिलान किया गया, जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। धमतरी अनुविभाग में कविता राइस मिल एवं अजय ट्रेडिंग कंपनी (देमार), नगरी अनुविभाग में एस.के. फूड्स एवं ए.एस.डब्ल्यू. राइस मिल, जबकि कुरूद अनुविभाग में श्री लक्ष्मी राइस मिल की गहन जांच की गई। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि कुछ मिलर्स द्वारा निर्धारित नियमों और मापदंडों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से भारी मात्रा में धान का भंडारण किया गया है, वहीं एक राइस मिल में बड़े पैमाने पर धान की गंभीर कमी पाई गई। मिल-वार जांच में कविता राइस मिल में 250 क्विंटल, अजय ट्रेडिंग कंपनी देमार में 105 क्विंटल, एस.के. फूड्स में 76 क्विंटल तथा ए.एस.डब्ल्यू. राइस मिल में 72 क्विंटल अतिरिक्त धान पाया गया। वहीं कुरूद अनुविभाग की श्री लक्ष्मी राइस मिल में 6989 क्विंटल धान की भारी कमी दर्ज की गई, जो कस्टम मिलिंग व्यवस्था में बड़ी लापरवाही और संभावित गड़बड़ी की ओर इशारा करती है। इन सभी मामलों में मंडी अधिनियम एवं संबंधित नियमों के तहत अवैध और अनियमित धान को जब्त कर लिया गया है। जब्त किए गए एवं अनियमित पाए गए धान का कुल अनुमानित मूल्य ₹1,77,42,963 (एक करोड़ सतहत्तर लाख बयालीस हजार नौ सौ तिरसठ रुपए) आंका गया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इस कार्रवाई को शासन की शून्य सहिष्णुता नीति का स्पष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कस्टम मिलिंग जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं किसानों की आजीविका से सीधे जुड़ी हैं, इसलिए इनमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने जिले के सभी राइस मिल संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वे शासन के नियमों का ईमानदारी से पालन करें और प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में भी अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो कस्टम मिलिंग कंडिका के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई, लाइसेंस निरस्तीकरण और आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जा सकते हैं। जिला प्रशासन ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में सतत निगरानी, औचक निरीक्षण और विशेष जांच अभियान जारी रहेंगे, ताकि धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और किसानों के हितों की पूरी तरह रक्षा की जा सके।

देसी गर्ल प्रियंका का वेस्टर्न लुक हुआ वायरल, पति निक जोनस ने किया हेयर स्टाइल

कैलिफोर्निया 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा छाई रहीं. कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स स्थित बेवर्ली हिल्टन होटल में आयोजित अवॉर्ड शो में इस बार प्रियंका चोपड़ा प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुई हैं. इस इवेंट में कई बड़े सितारों ने अपने खास अंदाज से रेड कारपेट पर जलवा बिखेरा. मगर ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने अपने ग्लैमरस अंदाज से पूरी लाइमलाइट लूट ली. इवेंट में प्रियंका ने पति निक जोनस का हाथ थामकर स्वैग से एंट्री की.  अवॉर्ड शो में प्रियंका ने लूटी लाइमलाइट गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोमांटिक केमिस्ट्री टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. पावर कपल ने एक दूसरे का हाथ थामकर इवेंट में एंट्री ली और रेड कारपेट पर किलर पोज देकर फैंस को घायल कर दिया. अवॉर्ड सेरेमनी से प्रियंका और निक के कई फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं.  प्रियंका और निक कभी एक दूजे की आंखों में डूबे दिखाई दिए, तो कभी प्रियंका निक के सूट की बो टाई ठीक करती दिखीं. निक ने भी लेडी लव पर प्यार लुटाने को कोई मौका नहीं छोड़ा. निक हजारों कैमरों के सामने पोज देते हुए पत्नी प्रियंका चोपड़ा के बाल संवारते दिखे. अवॉर्ड शो में अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से प्रियंका-निक ने हर किसी का दिल जीत लिया. उनका प्यार और खूबसरत बॉन्ड दुनिया के सामने एक मिसाल बन गया है. फैंस कपल पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.            ग्लैमरस लुक में छाईं प्रियंका लुक की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने हमेशा की तरह गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी को इंप्रेस कर दिया. डार्क ब्लू कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में प्रियंका किसी डीवा से कम नहीं लग रहीं. ब्लू गाउन संग प्रिंयका ने डैशिंग डायमंड से जड़ा स्टेटमेंट नेकपीस कैरी किया, जिसके बीच में उनकी ड्रेस के मैचिंग का स्टोन लगा है.  प्रियंका ने मिडिल पार्टिशन के साथ बालों को हल्का वेवी लुक देकर ओपन रखा. आंखों को आईलाइनर और मस्कारा लगाकर डिफाइन किया. ब्राउन आईशैडो से आंखों को स्मोकी इफेक्ट दिया और आंखों के ईनर कॉर्नर्स को हाईलाइटर की मदद से हाईलाइट किया. लिपस्टिक को उन्होंने न्यूड रखा और शिमरी ग्लॉस लगाकर फाइनल टच दिया.  वहीं, दूसरी ओर निक जोनस ब्लैक टक्सीडो में सुपर हैंडसम लग रहे हैं. वो अपनी डार्लिंग वाइफ को कॉम्प्लिमेंट कर रहे हैं. दोनों के रोमांटिक कैंडिड मूमेंट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.  निक का वीडियो वायरल इवेंट में पहुंचने से पहले रेडी होने के बाद निक ने प्रियंका संग एक खास वीडियो भी शेयर किया. दोनों वीडियो में खुशी से झूमते दिखे. निक-प्रियंका कपल डांस करते हुए देखे जा सकते हैं. निक ने कैप्शन में लिखा- मॉम एंड डैड आज रात बाहर रहेंगे. निक का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ हैं. फैंस उन्हें पावर कपल का टैग दे रहे हैं. 

वेनेजुएला के ‘एक्टिंग प्रेसिडेंट’ के रूप में खुद को पेश किया, बड़ा राजनीतिक कदम

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है. इस पोस्ट में ट्रंप की आधिकारिक तस्वीर के साथ लिखा है कि वे वर्तमान से वेनेजुएला का ‘एक्टिंग प्रेसिडेंट’ हैं. साथ ही, उन्होंने खुद को अमेरिका के 45वें और 47वें राष्ट्रपति के रूप में भी पेश किया, जिन्होंने 20 जनवरी 2025 को कार्यभार संभाला था.  यह पोस्ट उस समय आई है जब अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ हाल में ही एक “बड़े पैमाने” की सैन्य कार्रवाई की थी. इस कार्रवाई के दौरान वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिका उठाकर लेकर आया गया और अब उनको हिरासत में लेकर न्यूयॉर्क में नार्को-टेररिज्म के आरोपों के तहत न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई.  ट्रंप ने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला की सत्ता को तब तक नियंत्रित करेगा जब तक कि वहां एक सुरक्षित, उचित और समझदारी से सत्ता परिवर्तन नहीं हो जाता. उनका यह दावा है कि वेनेजुएला की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अमेरिका यह जिम्मेदारी निभा रहा है. इस बीच, वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति और तेल मंत्री डेल्सी रोड्रिग्ज को देश की अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई है, लेकिन ट्रंप के दावे ने इस अंतरिम सरकार की वैधता पर भी सवाल उठा दिए हैं.  ट्रंप ने यह भी कहा कि वेनेजुएला की अंतरिम सरकार अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल “हाई क्वालिटी वाला प्रतिबंधित तेल” उपलब्ध कराएगी, जो बाजार मूल्य पर बेचा जाएगा और आय अमेरिका और वेनेजुएला दोनों की भलाई के लिए इस्तेमाल होगी. उन्होंने अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट को इस योजना को तुरंत लागू करने के निर्देश भी दिए हैं.

सिंधिया बोले:

शिवपुरी  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक बड़ा बयान चर्चा में आ गया है। जाति को लेकर दिया ये बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल  जाटव समाज से दिल का रिश्ता बताते हुए सिंधिया ने बयान दिया है। सिंधिया ने कहा कि  खून और दिल से लो खुद को जाटव समाज का ही मानते हैं। दरअसल केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को शिवपुरी में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए।  वे पिछोर के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में पहुंचे। तहसील मोहल्ला स्थित उप डाकघर पहुंचकर सिंधिया ने कहा कि अब मेरा डाकिया हर सामान की डिलीवरी का काम करेगा। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बस स्टैंड पर जाटव समाज के सम्मेलन को संबोधित किया।  इसी मौके पर सिंधिया ने जाटव समाज के साथ अपने दिल के रिश्ते  का खुलासा किया। सिंधिया ने कहा कि भले ही वो जाटव समाज में जन्मे तो नहीं हैं, लेकिन खून और दिल से जाटव समाज का ही हूं। सिंधिया का ऐसा बोलते ही लोगों ने जोरदार तालियों बजाईं। ये बयान भी काफी चर्चित हो रहा है। जाति के संबंध में की गई इस अहम टिप्पणी पर काफी चर्चा हो रही है। जाटव समाज के इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संत रविदास के व्यक्तित्व का भी गुणगान किया। सिंधिया ने कहा कि रविदासजी ने 200 साल पहले ही विश्व के कल्याण के लिए अपनी सोच से अवगत कराया था। संत रविदास ने ही कहा कि कोई इंसान जन्म से पिछड़ा नहीं, बल्कि कर्म से पिछडा़ होता है। सिंधिया ने जाटव समाज को बताया अपना जाटव सम्मेलन में सिंधिया ने जाटव लोगों से दिल का रिश्ता बताते हुए भावुक और दिल को छू लेने वाली टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पिछोर में मोदी, मोहन और महाराज का जादू चल रहा है। यहां के विकास कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर भोपाल में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सीएम ने किया योगाभ्यास

भोपाल  मध्य प्रदेश में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर एक बार फिर बड़े स्तर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार किया जा रहा है। सुबह 9:30 से 10:15 बजे तक पूरे प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थाओं में एक ही संकेत पर सूर्य नमस्कार और प्राणायाम कराया गया।  भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में युवा दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को नशे और गलत आदतों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दिन में कम से कम आधा घंटा योग के लिए देना बेहद जरूरी है। आज का युवा तेजी से नशा और बुरी आदतों की ओर बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है। सीएम ने कहा- पढ़ने की आदत युवाओं में लगभग खत्म होती जा रही है। युवा दिवस के मौके पर वे सभी युवाओं से अपील करते हैं कि खेलकूद और योग के साथ-साथ पढ़ने की आदत भी अपनाएं। सिर्फ पाठ्यक्रम ही नहीं, बल्कि जिस विषय या किताब में रुचि हो, उसे जरूर पढ़ें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि पूरा योग करना संभव न हो तो सूर्य नमस्कार करना ही पर्याप्त है। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा- “गर्व से कहिए, हम हिंदू हैं।” राष्ट्रीय युवा दिवस यानी 12 जनवरी से प्रदेश में ‘संकल्प से समाधान’ महा-अभियान शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में यह अभियान 31 मार्च 2026 तक चार चरणों में चलेगा। इसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं, शिकायतों और सरकारी योजनाओं से जुड़े लंबित आवेदनों का समयबद्ध समाधान करना है। अभियान की मुख्य बातें:     यह अभियान 106 प्रमुख योजनाओं पर केंद्रित रहेगा।     पूरी प्रक्रिया सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से मॉनिटर की जाएगी।     उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कार मिलेगा। चार चरण:     12 जनवरी – 15 फरवरी: घर-घर जाकर आवेदन संग्रहण।     16 फरवरी – 16 मार्च: क्लस्टर स्तर पर शिविरों का आयोजन।     16 – 26 मार्च: ब्लॉक स्तर पर लंबित और नए आवेदनों का निराकरण।     26 – 31 मार्च: जिला स्तर पर अंतिम समाधान शिविर; सभी आवेदनों का निराकरण अनिवार्य। स्वामी विवेकानंद जयंती पर सामूहिक सूर्य नमस्कार     प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह 9:30 से 10:15 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम होगा।     कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ से होगी, इसके बाद स्वामी विवेकानंद का रिकॉर्डेड संदेश और मुख्यमंत्री का प्रेरक संदेश।     भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव स्वयं कार्यक्रम में भाग लेंगे।     नरसिंहपुर के रुकमणि देवी पब्लिक स्कूल में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार शामिल होंगे। रेडियो संकेतों के अनुसार होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम आकाशवाणी से मिलने वाले संकेतों के अनुसार सभी शिक्षण संस्थाओं में एक साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित होगा, जिससे पूरे राज्य में एक समान समय पर आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश, एक संकेत पर होगा आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार एक साथ और एक ही संकेत पर कराया जाएगा। जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के सदस्य, समितियाँ और गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल इस आयोजन में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएँ स्वैच्छिक रूप से भाग लेंगे। प्राथमिक शाला के बच्चे सूर्य नमस्कार में शामिल नहीं होंगे, लेकिन वे कार्यक्रम के दौरान दर्शक के रूप में उपस्थित रह सकेंगे।  

छत्तीसगढ़ में फिल्म सिटी का सपना होगा साकार, 21 को CM साय करेंगे भूमिपूजन

रायपुर छत्तीसगढ़ में जल्द ही प्रस्तावित ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ का काम शुरू होने जा रहा है. इसका निर्माण नवा रायपुर अटल नगर के माना-तूता में राज्योत्सव स्थल के पास लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में होगा है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 जनवरी को निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे. इसके बाद निर्माण काम में तेजी आएगी. मुंबई की इंद्रदीप इन्फ्रा इंडिया लिमिटेड कंपनी पीपीपी मॉडल पर फिल्म सिटी का निर्माण करेगी. फिल्म सिटी में लगभग 400-500 करोड़ रुपए निवेश संभावित छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और कंपनी के बीच अनुबंध भी हो चुका है. कंपनी द्वारा 250 करोड़ और केंद्र सरकार द्वारा 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. वहीं, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा फिल्म सिटी के लिए जमीन उपलब्ध कराई जा रही है. पर्यटन मंडल के मुताबिक फिल्म सिटी में पीपीपी मॉडल पर निजी कंपनी को स्टूडियो और अन्य अधोसंरचना निर्माण के लिए भूमि आवंटित की गई है. फिल्म सिटी में लगभग 400-500 करोड़ रुपए निवेश संभावित है. फिल्म मेकिंग की अपार संभावना नवा रायपुर में फिल्म सिटी निर्माण से फिल्म मेकिंग और फिल्म टूरिज्म के लिए अपार संभावनाओं के द्वार खुलेंगे. फिल्म सिटी बनने से आसपास बसाहट, निवेश और अन्य व्यवसायिक गतिविधियों के साथ ही छत्तीसगढ़ी फिल्मों, नाटकों और पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में फिल्म सिटी निर्माण और पर्यटन विकास के लिए राज्य शासन के प्रस्ताव पर केंद्र ने 150 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है. यहां अधोसंरचना, इंडोर ये सुविधाएं रहेंगी. प्री और पोस्ट प्रोडक्शन के लिए बनेंगे भवन फिल्म सिटी में फिल्म निर्माण और शूटिंग के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. यहां कई अस्थायी और स्थायी सेट्स बनाए जाएंगे. इनमें स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, जेल, फूड कोर्ट और रेस्टोरेंट आदि शामिल हैं. तालाब, उद्यान, नदी, पर्वत, सहित अन्य लोकेशन विकसित किए जाएंगे. शूटिंग के दौरान फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के ठहरने के लिए आवास की व्यवस्था होगी. इसके अलावा स्टूडियो, प्री प्रोडक्शन और पोस्ट प्रोडक्शन के लिए भी भवन बनेंगे. 21 जनवरी को भूमिपूजन प्रस्तावित छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने बताया कि नवा रायपुर में फिल्म सिटी निर्माण के लिए टेंडर फाइनल हो चुका है. फिल्म सिटी के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों 21 जनवरी को किया जाना प्रस्तावित है. आउटडोर शूटिंग, कन्वेंशन सेंटर आदि का निर्माण भी किया जाएगा.

राजनीतिक मैदान में तेज प्रताप यादव की एंट्री, तीन राज्यों में चुनाव लड़ेंगे

पटना जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी अपने राजनीतिक प्रभाव का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, और कहा कि JJD आगामी पश्चिम बंगाल और 2027 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ दिल्ली नगर निगम के आगामी चुनावों में भी चुनाव लड़ेगी। "हम निश्चित रूप से बंगाल, उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे" पत्रकारों से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा, "हम विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, इसलिए हम निश्चित रूप से बंगाल, उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में MCD चुनाव आ रहे हैं, और हम उनमें भी चुनाव लड़ेंगे।" रोहिणी आचार्य के X पर हालिया रहस्यमयी पोस्ट पर, जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह 'जयचंद' तत्वों के खिलाफ इसी तरह के आरोप लगा रहे थे, लेकिन उन्हें पार्टी से दरकिनार कर दिया गया और बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने उनके व्यवहार को घिनौना बताया और दावा किया कि यह सब उनकी साजिश का हिस्सा था।लेकिन जिस तरह से उन्होंने उसके साथ व्यवहार किया, वह घिनौना है और यह सब उनकी साजिश का हिस्सा था। बता दें कि रोहिणी आचार्य ने X पर लिखा था, "इतने गहन प्रयास से बनाई और स्थापित की गई 'महान विरासत' को नष्ट करने के लिए, बाहरी लोगों की कोई ज़रूरत नहीं है; हमारे अपने और हमारे प्रियजनों में से कुछ साज़िश रचने वाले 'नए बने अपने' ही काफी हैं।" 15 नवंबर, 2025 को, आचार्य ने राजनीति छोड़ दी और परिवार से "संबंध तोड़ लिया", अपने भाई, तेजस्वी यादव, और उनके करीबी सहयोगियों, संजय यादव और रमीज़ पर उन्हें छोड़ने के लिए कहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें "अपमानित किया गया, गालियां दी गईं, उन्हें मारने के लिए जूते उठाए गए।" इसके बाद, आचार्य ने दावा किया कि तेजस्वी यादव और उनके करीबी सहयोगी, RJD सांसद संजय यादव ने उन्हें परिवार से "निकाल दिया" है। तेजस्वी की बहन ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पार्टी की हार के बारे में संजय यादव से सवाल किया, तो उन्हें "बेइज्जत किया गया, गाली दी गई और मारा भी गया"।