samacharsecretary.com

राशिफल (23 जनवरी 2026): ग्रहों की स्थिति में बदलाव, जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा

मेष राशि आज का दिन आपको अपने आपको को पॉजिटिव करने का दिन है। अगर आप परेशान हैं, तो आपको इस समय अपनी अचीवमेंट को याद करना चाहिए। आर्थिक रूप से स्थिर रहें और दीर्घकालिक योजना पर भरोसा रखें। वृष राशि वृष राशि वालों के लिए पर्सनल लाइफ में अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपनी लवलाइफ में पुरानी बातों को सोचकर परेशान नहीं होना है। आज इस राशि के लोगों को अप ने अपने कार्यों पर फोकस करना है, इस समय अगर आपका मन भटकता है , तो आपको मेडिटेशन करनी चाहिए। आपकी हेल्थ आज अच्छी है। मिथुन राशिफल आर्थिक रूप से, दीर्घकालिक गणनाओं में उलझने के बजाय आपको इस समय अभी के काम की जरूरतों पर खास ध्यान देना चाहिए। आपको इस समय लंबे समय की ना सोचकर अभी के निवेश और सेविंग पर फोकस करना है। आज आपको स्थिर रहने की आवश्यकता है। कर्क राशिफल केवल अपने सामने मौजूद कार्यों पर ध्यान दें। घर पर, अनावश्यक चिंताओं के बिना वर्तमान क्षण का आनंद लें। निवेश के आपको अच्छे ऑप्शन मिलेंगे, इसलिए आपको इस समय अलर्ट रहना है। आपके लिए पर्सनल लाइफ में भी अच्छे पल हैं। सिंह राशिफल रिश्तों में, समझदारी के छोटे-छोटे पल आपके दिल को अच्छा फील कराएंगे। काम पर, आपका धैर्य समय के साथ फल देगा। आर्थिक रूप से, पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान पर फोकस करें। आगे बढ़ते रहें। इस समय हेल्थ का भी ध्यान रखें। तुला राशिफल आपको हर काम को तुरंत निपटाने या हर समस्या का एक साथ समाधान करने की जरूरत नहीं है। इस समय प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बैलेंस लाने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में, प्रगति भी ठीक ठाक है। आपके लिए समय बहुत उत्तम है, निवेश को सोच समझकर करें। कन्या राशि आर्थिक रूप से, आप जल्दबाजी किए बिना अपने लक्ष्य की ओर काम कर सकते हैं। इस समय आपको लोन देने और लेने दोनों की जल्दी नहीं करनी है, क्योंकि आपका पैसा फंस सकता है। जो अभी चल रहा है उसे स्वीकार करना ही चाहिए, इससे आप चीजों से अछ्छे से डील कर पाएंगे। धनु दूसरों की अपेक्षाओं के बजाय अपनी कार्यों पर प्राथमिकता दें, इस समय काम की लिस्ट बना लें, कि क्या काम पहले करना है और क्या काम बाद में। रिश्तों में, झगड़ों से बचें। आपको शांत रहकर चीजों को सुलझाना है। आर्थिक मामलों में, समय लें, किसी और की सिफारिश पर तुरंत कोई अवसर न अपना लें। वृश्चिक सरल रहें, काम पर, वही चुनें जो सार्थक लगे। आपके पर्सनल लाइफ में, भावनात्मक उलझनें आ सकती हैं, और अगर आपको सही लगे तो आप बस 'नहीं' कह सकते हैं। आर्थिक रूप से, उन फिजूलखर्ची से बचें जो आपको भावनात्मक रूप से उत्साहित करती हैं। मकर चीजें आपके लिए बेहतर होंगी, इसलिए मन को छोटा ना करें। आपने अभी तक सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया है, लेकिन आप चीजों को संभालने में अधिक सहज हो रहे हैं। आपकी हेल्थ को लेकर इस समय कुछ इश्यूज आ सकते हैंष कुंभ भावनात्मक बदलाव धीरे-धीरे हो रहे हैं, जिससे समस्या बनी रहने पर भी आपको आराम महसूस होगा। रिश्तों में, समझदारी के छोटे-छोटे पल आपके दिल को खुश करेंगे। पर्सनल लाइफ में पार्टनर से बनेगी, लेकिन कुछ बहस हो सकती है। आपको शांत रहना है। मीन आर्थिक रूप से, पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करें। आज की छोटी-छोटी चीजों का शांत रहकर आनंद लें। आपके लिए समय ठीक है, लेकिन बिजनेस में आपको आगे बढ़ने के बारे में सोचना चाहिए और लंबे समय के लिए प्लानिंग करनी चाहिए

रोहिंग्या शिविर में त्रासदी: आग ने झोपड़ियां जलाकर हजारों शरणार्थियों को घर से बेदखल किया

ढाका बांग्लादेश के कॉक्स बाज़ार जिले में स्थित रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में मंगलवार तड़के लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। कैंप-16 में आग से 335 अस्थायी झोपड़ियाँ पूरी तरह जल गईं और 72 अन्य को नुकसान पहुंचा। इस हादसे में 2,000 से अधिक रोहिंग्या शरणार्थी बेघर हो गए। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लगे। राहत की बात यह रही कि कोई मौत नहीं हुई, हालांकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। लेकिन हजारों लोगों ने अपने घरों के साथ-साथ जरूरी सामान, पहचान पत्र और अहम दस्तावेज़ भी खो दिए। संयुक्त राष्ट्र की इंटरनेशनल ऑर्गनाइज़ेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) ने कहा कि यह आग उन परिवारों के लिए नई मानवीय आपदा बन गई है, जो पहले ही कठिन हालात में जी रहे थे। IOM के बांग्लादेश प्रमुख लांस बोनो ने कहा, “भीड़भाड़ वाले शिविरों में आग लगने से असर सिर्फ ढांचे तक सीमित नहीं रहता, बल्कि सुरक्षा और बुनियादी सेवाओं तक पहुंच भी खतरे में पड़ जाती है।” नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल (NRC) के अनुसार, आग से पानी और स्वच्छता केंद्र, 11 लर्निंग सेंटर, रास्ते और अन्य बुनियादी ढांचे भी क्षतिग्रस्त हुए। फिलहाल IOM, NRC और अन्य एजेंसियां कंबल, मच्छरदानी, खाना पकाने का सामान, हाइजीन किट और सोलर लाइट जैसी आपात सहायता उपलब्ध करा रही हैं। गौरतलब है कि 2017 में म्यांमार की सेना की कार्रवाई के बाद 7 लाख से अधिक रोहिंग्या बांग्लादेश आए थे। इसके बाद से म्यांमार के राखाइन प्रांत में जारी संघर्ष के चलते हजारों और शरणार्थी कॉक्स बाज़ार पहुंचते रहे हैं।राहत एजेंसियों ने बताया कि शिविरों में बने बांस और प्लास्टिक से ढके अस्थायी घर, जो सिर्फ 6–12 महीने के लिए थे, आज भी इस्तेमाल हो रहे हैं और आग के लिए बेहद संवेदनशील हैं।   एक रिपोर्ट के मुताबिक 2018 से 2025 के बीच 2,425 आग की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनसे 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। NRC ने कहा कि 50,000 अर्ध-पक्के शेल्टर बनाने की योजना थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मदद में भारी कटौती के कारण यह रोकनी पड़ी। खासतौर पर अमेरिका और यूरोपीय देशों की सहायता में कटौती से फंडिंग संकट गहरा गया है। 2025 में रोहिंग्या राहत के लिए जरूरी धन का सिर्फ आधा हिस्सा मिला, जिससे 466.6 मिलियन डॉलर का घाटा रहा। राहत संगठनों ने चेतावनी दी कि अगर तुरंत फंड नहीं बढ़ाया गया, तो ऐसी आग की घटनाएं बार-बार होती रहेंगी और शरणार्थियों को बार-बार शून्य से जीवन शुरू करना पड़ेगा।  

1.90 करोड़ की ठगी में BJP नेता गिरफ्तार, आलीशान लाइफस्टाइल देख दंग पुलिस

चंडीगढ़ अंबाला कैंट में करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में रेलवे पुलिस (GRP) को बड़ी सफलता मिली है। अंबाला जीआरपी और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में ठगी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। टीम ने बिहार के समस्तीपुर जिले में छापेमारी कर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता पंकज कुमार लाल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस को आरोपियों की आलीशान कोठी, महंगी गाड़ियां और भारी मात्रा में नकदी व जेवरात मिले, जिससे ठगी के बड़े नेटवर्क की पुष्टि हुई है। क्या है पूरा मामला दरअसल, पंजाब निवासी जोशी नामक व्यक्ति ने अंबाला कैंट जीआरपी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उनसे 1 करोड़ 90 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में बताया गया है कि रुपये डबल करने और कर्ज की रकम पर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा दिया गया था। वहीं जांच के दौरान समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र निवासी पंकज कुमार लाल और उसके साथियों की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद जीआरपी प्रभारी हरीश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और फिर बिहार के दलसिंहसराय अनुमंडल के अजनौल गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान मुख्य आरोपी पंकज कुमार लाल के साथ उसके दो सहयोगियों कौशल और रजनीश को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि पंकज कुमार लाल पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड था तो वहीं कौशल और रजनीश भोले-भाले लोगों को झांसे में फंसाते थे।   करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी कार बरामद यह कार्रवाई जाली नोट डबलिंग रैकेट से जुड़े एक मामले में की गई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 लाख रुपये नकद, करीब 30 लाख रुपए के सोने के आभूषण और एक सफेद रंग की लग्जरी इनोवा कार बरामद की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह से जुड़े कई अन्य बड़े नामों और देश के विभिन्न हिस्सों में की गई ठगी की वारदातों का खुलासा हो सकता है।

राष्ट्रीय शोक में रक्तरंजित: ऑस्ट्रेलिया में गोलीबारी से 3 की जान गई

न्यू साउथ ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य के एक कस्बे में बृहस्पतिवार को गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में कहा कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद आपातकालीन सेवाओं को लेक कार्जेलिगो में बुलाया गया। इस कस्बे की आबादी करीब 1,500 है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं, एक अन्य पुरुष को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर या हमलावरों के फरार होने की आशंका है। पुलिस ने लोगों से इलाके से दूर रहने और स्थानीय निवासियों से घरों के अंदर ही रहने की अपील की है। स्थानीय निवासी मनीषा ने समाचारपत्र ‘द डेली टेलीग्राफ' अखबार से कहा कि कस्बे में ‘‘हर जगह पुलिस की गाड़ियां और एंबुलेंस'' नजर आ रही थीं। उन्होंने कहा, ‘‘ इस कस्बे में सिर्फ दो मुख्य सड़कें हैं। हम सायरन की आवाज़ें सुन सकते हैं।'' यह गोलीबारी ऐसे समय हुई है जब 14 दिसंबर को सिडनी में हनुक्का समारोह के दौरान गोलीबारी में मारे गए 15 लोगों को याद में ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय शोक है। 

इतिहास में पहला कदम: फुकुशिमा हादसे के बाद दुनिया का सबसे बड़ा न्यूक्लियर प्लांट फिर से शुरू

टोक्यो दुनिया के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र को बृहस्पतिवार को फिर से बंद कर दिया गया। यह कदम 2011 के फुकुशिमा परमाणु हादसे के बाद पहली बार संचालन फिर से शुरू होने के महज कुछ घंटों बाद उठाया गया। उत्तर-मध्य जापान में स्थित काशिवाजाकी-कारिवा परमाणु संयंत्र के नंबर-6 रिएक्टर को कंट्रोल रॉड्स से जुड़ी तकनीकी खामी के कारण बंद करना पड़ा। इसके संचालक तोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी होल्डिंग्स के अनुसार, कंट्रोल रॉड्स रिएक्टर को सुरक्षित रूप से शुरू करने और बंद करने के लिए बेहद अहम होते हैं। तेप्को ने कहा कि इस तकनीकी खराबी से कोई सुरक्षा समस्या नहीं है और कंपनी स्थिति की जांच कर रही है। फिलहाल यह पता नहीं है कि रिएक्टर को फिर से चालू करने की प्रक्रिया कब से शुरू होगी। काशीवाजाकी-कारिवा में परमाणु ऊर्जा संयंत्र के नंबर-6 रिएक्टर के काम दोबारा शुरू करने पर सबकी नजरें थीं क्योंकि तेप्को वही कंपनी है जो क्षतिग्रस्त फुकुशिमा दाइची परमाणु संयंत्र का भी संचालन करती है। काशीवाजाकी-कारिवा परमाणु संयंत्र के सभी सात रिएक्टर मार्च 2011 में जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित फुकुशिमा दाइची संयंत्र में भीषण भूकंप और सुनामी आने के एक साल बाद से बंद पड़े हैं।   उस हादसे में रिएक्टर पिघल गए थे और रेडियोधर्मी पदार्थों के भारी रिसाव से आसपास की जमीन इतनी दूषित हो गई कि कुछ इलाके आज भी रहने योग्य नहीं हैं। तेप्को अब भी अपनी छवि को हुए नुकसान से उबरने की कोशिश कर रही है। वह फुकुशिमा दाइची संयंत्र में सफाई कार्य भी कर रही है, जिसकी अनुमानित लागत 22 ट्रिलियन येन (लगभग 139 अरब डॉलर) है। सरकारी और स्वतंत्र जांच में फुकुशिमा त्रासदी के लिए तेप्को की खराब सुरक्षा व्यवस्था को दोषी ठहराया गया था और सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलीभगत के लिए कंपनी की आलोचना हुई थी।    

भयानक हत्या का खुलासा: चार अपराधियों को उम्रकैद, शिकार का शव निर्मम तरीके से प्रदर्शित

पटना बिहार के रोहतास जिले में प्रेम-प्रसंग में हुई एक बेहद नृशंस हत्या के मामले में अदालत ने सात साल बाद कड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मन्नू कुमार हत्याकांड में चार आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा दी है। अदालत ने सभी दोषियों पर 5,000-5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। मृतक की प्रेमिका और उसके परिजन दोषी दरअसल, यह फैसला जिला जज-IV अनिल कुमार की अदालत ने सुनाया है। जिन लोगों को सजा मिली है, उनमें मृतक की प्रेमिका सुमन देवी उर्फ चुमन देवी, उसका पति प्रभाकर सिंह उर्फ प्रकाश चौधरी, उसका भाई फूलचंद और पिता दुधेश्वर चौधरी शामिल हैं। कोर्ट ने इस वारदात को ऑनर किलिंग से जुड़ा, पूर्व नियोजित और अत्यंत क्रूर अपराध बताया। फोन कर बुलाया गया, फिर की गई हत्या अभियोजन पक्ष के अनुसार, 4 मार्च 2019 की शाम सुमन देवी ने मन्नू कुमार को फोन कर घर से बाहर बुलाया। मन्नू बिना बताए घर से निकला लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। अगले दिन 5 मार्च को उसका शव गांव के पास एक सरसों के खेत में मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिर मृतक के पिता अशोक चौधरी ने अगरेर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पोस्टमॉर्टम में सामने आई निर्ममता पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि मन्नू का पेट चाकू से चीर दिया गया था। हत्या के बाद उसके निजी अंग काटकर सरसों के पौधे पर लटका दिए गए थे। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।   ‘इज्जत’ के नाम पर रची गई साजिश अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि प्रेम संबंधों को लेकर पहले गांव में पंचायत भी हुई थी और दोनों को संबंध खत्म करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद मन्नू और सुमन देवी का मिलना जारी रहा। इसे परिवार ने अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए हत्या की साजिश रची। हत्या से पहले बनी थी पूरी योजना कोर्ट में यह भी साबित हुआ कि हत्या से दो दिन पहले सुमन देवी अपने पति के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से अपने मायके भगवानपुर आई थी। इसके बाद पूरे परिवार ने मिलकर मन्नू को फोन कर बुलाने और उसकी हत्या करने की योजना बनाई। ट्रायल के दौरान कुल नौ गवाहों ने अभियोजन पक्ष के समर्थन में गवाही दी। कोर्ट की सख्त टिप्पणी सजा सुनाते हुए अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने आरोपों को संदेह से परे साबित किया है। अतिरिक्त लोक अभियोजक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट ने माना कि हत्या का तरीका अत्यंत क्रूर था और इससे समाज में भय, असुरक्षा और अमानवीयता का संदेश गया। इसी कारण दोषियों को अधिकतम सजा दी गई।  

अखिलेश यादव का बयान: संतों के सम्मान के लिए सपा खड़ी रहेगी

लखनऊ छोटे लोहिया के नाम से विख्यात समाजवादी विचारक डॉ. जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रयागराज माघ मेले में साधु-संतों के साथ दुर्व्यवहार की घटना सामने आई है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी साधु-संत का अपमान होगा तो समाजवादी पार्टी उनके सम्मान की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रहेगी।         'सपा पीडीए की लड़ाई को आगे बढ़ा रही है' अखिलेश यादव ने कहा कि सपा पीडीए की लड़ाई को आगे बढ़ा रही है। जनेश्वर मिश्र ने जो सिद्धान्त, जो आंदोलन दिया, उसे आगे बढ़ने का हम संकल्प लेते हैं।  अखिलेश यादव ने नोएडा में इंजीनियर की मौत के प्रकरण को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घटना के बाद भी सरकारी तंत्र समय रहते पीड़ति की जान नहीं बचा सका। अखिलेश ने आरोप लगाया कि कई घंटे तक इसलिए कारर्वाई नहीं की गई क्योंकि यह कहकर टाल दिया गया कि पानी ठंडा है। उन्होंने इसे प्रशासनिक संवेदनहीनता बताते हुए कहा कि सरकार बताए कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं सम्भल प्रकरण में सीओ समेत अन्य पर केस दर्ज कराने का आदेश देने वाले जज के ट्रांसफर पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि 'सच्चाई को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।' 'सरकार सच सामने आने से घबराती है' सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि सरकार सच सामने आने से घबराती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में पूंजीवादी ताकतें हावी हो रही हैं। ऐसे में समाजवादियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे जनेश्वर मिश्र, डॉ. लोहिया, बाबा साहब और नेताजी के विचारों को आगे बढ़ाकर समाजवादी आंदोलन को मजबूती दें। इस दौरान अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि हम सभी ने देखा है कि जब वह योग कर रहे थे तो एक टांग पर लड़खड़ा रहे थे, क्या आप लोग उन्हें योगी कहेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग, वे लोग हैं जब उन्हें लगता है कि धर्म के आधार पर वोट नहीं मिल सकता है, सनातन के रास्ते से वोट नहीं मिल सकता है तो इस तरह का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन का रास्ता सत्य का रास्ता है, धर्म का रास्ता, न्याय का रास्ता है। हम सबको साथ लेकर चले, वही सनातनी रास्ता है। हमारे साधु संत और जितने भी पूजनीय लोग हैं उनका सम्मान करें। उनके पास समय-समय पर जाकर राय मशविरा करें। यही सनातन है।         'सतुआ बाबा को नहीं जानते हैं' इस दौरान सतुआ बाबा के बारे में पूछने पर अखिलेश यादव ने कहा कि सतुआ बाबा को नहीं जानते हैं, हम भी मुख्यमंत्री रहे हैं। सतुआ बाबा को देखा है, वह हमारे आजम साहब से कान में क्या कहते थे मुझे पता है। तमाम साधु संतों से कहूंगा कि सरकार को ना भड़काएं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने तंज कसा कि उप मुख्यमंत्री को 'दंडवत होकर माफी मांगनी चाहिए।' उन्होंने प्रेरणा स्थल का नाम लिए बिना कहा कि 'तीन प्रतिमाओं की तरह खड़ा होना पड़ेगा न हिलो, न डुलो।'उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि जिस सरकार में वह डिप्टी सीएम हैं, वहां उन्हें कई बार 'डपट' भी पड़ जाती है। 

ऑस्कर 2026 नॉमिनेशन का आज ऐलान: क्या भारत की ‘होमबाउंड’ मारेगी बाजी, जानिए LIVE डिटेल्स

लॉस एंजिल्स 22 जनवरी की शाम को ऑस्कर्स अवॉर्ड्स 2026 के नॉमिनेशंस का ऐलान होने वाला है। दुनियाभर की नजरें फिल्म वर्ल्ड की इस सबसे प्रतिष्ठित और बड़े अवॉर्ड समारोह पर नजरें रहेंगी। हर साल ऑस्कर्स को अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) आयोजित करता है। भारत की तरफ से इस बार ऑस्कर्स में 'होमबाउंड' का नाम शामिल है, जिसका नॉमिनेशंस में मुकाबला है। साथ में 'कांतारा' और 'सिस्टर मिडनाइट' भी रेस हैं। ऑस्कर्स अवॉर्ड्स का आयोजन 15 मार्च 2026 को होगा, पर नॉमिनेशंस का ऐलान 22 जनवरी को किया जाएगा। भारत में कब और कहां देखें Oscars 2026 के नॉमिनेशंस? भारतीय समयानुसार, ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 के नॉमिनेशंस का ऐलान शाम करीब सात बजे किया जाएगा। इसे अकेडमी अवॉर्ड्स की ऑफिशियल वेबसाइट oscar.com और oscar.org पर देखा जा सकता है। इन वेबसाइट पर इन्हें लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा इन अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन को अकेडमी अवॉर्ड्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम, फेसबुक, टिकटॉक और यूट्यूब चैनल पर भी स्ट्रीम किया जाएगा और वहां भी इन्हें देखा जा सकता है। इंटरनेशनल ऑडियंस यहां देख सकते हैं ऑस्कर्स 2026 के नॉमिनेशंस वहीं, इंटरनेशनल ऑडियंस ऑस्कर्स के नॉमिनेशन को एबीसी के गुड मॉर्निंग अमेरिका पर देख सकते हैं, जहां नॉमिनेशंस का लाइव ऐलान किया जाएगा। इसके अलावा नॉमिनेशंस को हुलु, डिज्नी+ और एबीसी न्यूज लाइव पर भी स्ट्रीम किए जा सकते हैं। इन अवॉर्ड्स को एक्टर डेनियल ब्रूक्स और लुईस पुलमैन होस्ट करेंगे। वो शॉर्टलिस्ट की गई उन फिल्मों के नाम का ऐलान करेंगे, जो ऑस्कर्स 2026 के फाइनल नॉमिनेशन पाएंगी। भारत के लिए गर्व का मौका, 'होमबाउंड' एक और राउंड आगे, ये फिल्में भी लिस्ट में भारत की बात करें, तो इस बार देश के लिए गर्व का मौका है क्यंकि 'होमबाउंड' बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटिगरी में हुई वोटिंग में एक और राउंड आगे बढ़ चुकी है। इस फिल्म के अलावा भारत से कई और फिल्में ऑस्कर्स की शुरुआती लिस्ट में जगह बना चुकी हैं। इनमें अनुपम खेर की 'तन्वी: द ग्रेट', ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1', 'महावतार नरसिम्हा' और 'टूरिस्ट फैमिली' जैसे नाम शामिल हैं। इन फिल्मों का नाम बेस्ट पिक्चर की रिमाइंडर लिस्ट में शामिल किया गया है।

राहुल गांधी: मनरेगा को मजबूत करने के लिए किसान-मजदूर मिलकर आगे आएं

नई दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम' (मनरेगा) की जगह लाए गए ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम' को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी तथा केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और लोगों का आह्वान किया कि वे सरकार के इस कदम के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों। उन्होंने कांग्रेस के प्रकोष्ठ 'रचनात्मक कांग्रेस' द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘मनरेगा बचाओ मोर्चा' में यह आरोप भी लगाया कि भाजपा ने तीनों ‘काले' कृषि कानून लाकर किसानों के साथ जो किया था, वही अब वह मनरेगा को खत्म कर मजदूरों के साथ करना चाहती है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि भाजपा एक ऐसा हिंदुस्तान चाहती है जिसमें एक राजा सारे फैसले करे तथा देश के गरीब, अदाणी और अंबानी पर पूरी तरह निर्भर हो जाएं। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मनरेगा ने गरीबों को अधिकार दिया था। इसके पीछे यह सोच थी कि जिसे भी काम की जरूरत हो, वह सम्मान के साथ काम मांग सके। मनरेगा को पंचायती राज के तहत चलाया जाता था। मनरेगा में लोगों की आवाज थी, उनका अधिकार था- जिसे नरेन्द्र मोदी खत्म करने में लगे हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘कुछ साल पहले भाजपा ने 'तीन काले कृषि कानून' लाकर किसानों पर आक्रमण किया था लेकिन किसानों और हम सबने नरेन्द्र मोदी पर दबाव डाल कर उसे रोक दिया। अब उसी तरह का हमला मजदूरों पर करने की कोशिश हो रही है।'' उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें नए अधिनियम का नाम भी नहीं याद है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि मनरेगा की जगह लाए गए नए कानून के तहत केंद्र सरकार निर्णय लेगी कि किस राज्य को कितना पैसा भेजा जाएगा। उनका कहना था, ‘‘भाजपा शासित राज्य में ज्यादा पैसा जाएगा और विपक्ष शासित राज्य में कम पैसा जाएगा। केंद्र सरकार ही तय करेगी कि कब कहां काम होगा, किसको कितनी मजदूरी मिलेगी। जो अधिकार मजदूरों को मिलते थे, अब वह ठेकेदारों को मिलेंगे। भाजपा की विचारधारा है कि देश का धन, संपत्ति चुने हुए हाथों में हो और वही लोग इस देश को चलाएं।'' राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘भाजपा चाहती है कि देश से लोकतंत्र, संविधान और 'एक व्यक्ति-एक वोट' की परिकल्पना खत्म हो जाए। ये लोग आजादी से पहले वाला हिंदुस्तान फिर से लाना चाहते हैं। भाजपा वाले डरपोक लोग हैं, इन्हें रोकने के लिए हमें एक साथ खड़ा होना होगा।'' कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस दिन सब एकजुट हो गए, उस दिन मनरेगा फिर से बहाल हो जाएगा।  

ट्रेन में विराजे गणेश: स्लीपर कोच में बना मंदिर, यात्रियों को मिला अनोखा अनुभव

नई दिल्ली रेल यात्रा के दौरान आमतौर पर यात्री अपनी मंजिल का इंतजार करते हैं, लेकिन भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन  में सफर कर रहे श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा आस्था और भक्ति का विशेष अनुभव बन गई है। इस विशेष ट्रेन के एक स्लीपर कोच में भगवान गणेश का मंदिर स्थापित किया गया है, जहां यात्री पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करते हुए अपनी तीर्थयात्रा कर रहे हैं। यह भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन फिलहाल दक्षिण भारत और प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा पर निकली हुई है। ट्रेन में बिहार के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु सवार हुए हैं, जिनमें बड़ी संख्या बुजुर्ग यात्रियों की है। खास बात यह है कि स्लीपर कोच की साइड अपर सीट को पूरी तरह मंदिर का स्वरूप दिया गया है, जहां भगवान गणेश की मूर्ति विधिवत रूप से स्थापित की गई है।   भजन-कीर्तन और आरती से गूंज रहा कोच पूरे कोच को धार्मिक सजावट से सजाया गया है। सुबह और शाम सभी यात्री सामूहिक रूप से पूजा, आरती और भजन-कीर्तन करते हैं। ढोलक और झाल की व्यवस्था भी की गई है, जिससे यात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु मानते हैं कि भगवान गणेश की उपस्थिति से यात्रा और अधिक मंगलमय हो गई है।   18 जनवरी से 1 फरवरी तक चलेगी यात्रा यह भारत गौरव ट्रेन 18 जनवरी को सुगौली से रवाना हुई थी और 1 फरवरी को यात्रा का समापन होगा। यह यात्रा कुल 14 रात और 15 दिन की है। इस में ट्रेन में आठ स्लीपर कोच, एक थर्ड एसी, एक सेकेंड एसी, एक पैंट्री कार और दो एसएलआर कोच लगाए गए हैं। सुगौली से खुली इस ट्रेन में कुल 464 यात्रियों की बुकिंग है। आम यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति नहीं होती।   दक्षिण भारत और प्रमुख धामों के दर्शन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को तिरुपति बालाजी मंदिर, पद्मावती मंदिर, रामेश्वरम में रामनाथस्वामी ज्योतिर्लिंग, मदुरै में मीनाक्षी अम्मन मंदिर, कन्याकुमारी में कन्याकुमारी मंदिर और विवेकानंद रॉक मेमोरियल, तिरुवनंतपुरम में पद्मनाभस्वामी मंदिर, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग और पुरी में श्री जगन्नाथ धाम के दर्शन कराए जा रहे हैं। यात्रा के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने तिरुपति बालाजी मंदिर में विधिवत दर्शन किए और इसके बाद अगली मंज़िल की ओर प्रस्थान किया।   यात्रा पैकेज और सुविधाएं     स्लीपर क्लास में 27,535 रुपये प्रति व्यक्ति     थ्री एसी में 37,500 रुपये प्रति व्यक्ति     सेकेंड एसी में 51,405 रुपये प्रति व्यक्ति इस पैकेज में होटल में ठहराव, शाकाहारी भोजन, स्थानीय भ्रमण, स्थानांतरण व्यवस्था, ऑनबोर्ड सुरक्षा, यात्रा बीमा और आईआरसीटीसी की सेवाएं शामिल हैं।