samacharsecretary.com

हरियाणा में पत्रकारों के कल्याण के लिए मंत्री विज ने दी 31 लाख की सहायता

चंडीगढ़. हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए पत्रकारों की स्वतंत्रता अति आवश्यक है क्योंकि लोकतंत्र के चार स्तंभों (विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया/प्रैस) में से एक स्तंभ भी कमजोर होगा तो लोकतंत्र डगमगा जाएगा। विज ने कहा कि स्वतंत्र लोकतंत्र तभी रह सकता है, जब पत्रकार अपनी जिम्मेदारी का सही निर्वहन करें क्योंकि आज के युग में पत्रकार सीसीटीवी की तरह होने चाहिए और समाज की हर गतिविधि को सरकार तक पहुंचाने और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने हेतू एक सेतू की तरह कार्य करें। इसके अलावा, श्री विज ने कहा कि मीडिया जगत में कार्य करने वाले पत्रकारों को डिजीटल/तकनीक का भी सटीक रूप से प्रयोग करना चाहिए ताकि सच दुनिया को बताया जा सकें। विज आज अंबाला में कार्यक्रम में बतौर मुख्य-अतिथि उपस्थित पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने मीडिया वैल बिंग एसोसिएशन की गतिविधियों एवं पत्रकारों के कल्याण हेतू 31 लाख रूपए की राशि अपने ऐच्छिक कोष से देने की घोषणा की। मीडिया समाज का दर्पण है- विज विज ने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण होता है तथा सरकार व जनता के बीच मीडिया एक मजबूत कड़ी होता है, जो जनता की आवाज को सरकार तक तथा सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र प्रणाली में चार स्तंब होते है जिनमें विधायिका, कार्य पालिका, न्याय पालिका और मीडिया/प्रैस होती है तथा मीडिया/प्रैस का विधायिका, कार्य पालिका और न्यायपालिका पर नजर रखने का दायित्व मीडिया/प्रैस का होता है क्योकि मीडिया समाज के दर्पण के रूप में अपना काम करता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आपातकाल तक पत्रकारिता का मुख्य उदेश्य सामजिक दायित्व को निभाते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करना रहा है।  डिजीटल क्रांति की गति ने नए पहिए लगा दिए- विज ऊर्जा मंत्री ने कहा कि समय के अनुसार मीडिया जगत में आधुनिकता का संलग्न हुआ है और डिजीटल क्रांति ने मीडिया को सशक्त किया है। उन्होंने कहा कि आज की पत्रकारिता में डिजीटल क्रांति की गति ने नए पहिए लगा दिए हैं। आज हम डिजीटल क्रांति से जुडक़र ब्रेकिंग न्यूज में जी रहे हैं और इंटरनेट और स्मार्टफोन ने पत्रकारिता को ड्राइंग रूम से निकालकर हर इंसान की हथेली में पहुंचा दिया है क्योंकि कही पर भी यदि कोई घटना होती है तो वह अब मोह्ल्ले या शहर में ना रहकर देश और विदेश में सैकेंडों लोगों तक पहुंच जाती है और यह सब डिजीटल क्रांति की देन है। श्री विज ने कहा कि समाज की हर गतिविधि पर फोक्स रखने के लिए मीडिया का दायित्व रहता है मीडिया को अपने दायित्व को सहजता और सटीकता से निभाना होगा क्योंकि फेक न्यूज, पेड न्यूज और क्लिकबेट पत्रकारिता की विश्वसनीयता पर सवाल खडे कर रहे हैं। नए तकनीक/आविष्कारों के साथ चलना होगा- विज विज ने कहा कि उनका मानना है कि आज दुनिया में जो भी नए आविष्कार हो रहे हैं हमें उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा और नई तकनीक को सीखना होगा। उन्होने कहा कि आज यहां पत्रकारिता जगत में युवाओं को लाने पर बल दिया गया है लेकिन उनके अनुसार इस कार्य में ओर भी आवश्यकता है जिस प्रकार विभागों में कार्य की दक्षता बेहतर हो, उसके लिए प्रशिक्षण दिया जाता है, उसी प्रकार जर्नलिस्म के क्षेत्र में भी इसे करने की जरूरत है यानि जिनका जर्नलिस्म में तकनीक अपनाने के साथ-साथ अन्य अनुभव है उनके द्वारा नई तकनीक के बारे में पत्रकारों को जानकारी देना जरूरी है और ऐसा होने से पत्रकारिता ओर सशक्त होगी।

मन की बात में बोले पीएम मोदी: ‘भारत के युवा हैं दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप्स इकोसिस्टम के हीरो’

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 'मन की बात' के 130वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. यह 2026 में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का पहला एपिसोड है. देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोग बेहद इनोवेटिव हैं और समस्याओं का समाधान खुद ढूंढ लेते हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थानीय लोगों द्वारा की गई पर्यावरण संरक्षण की सफल पहलों का जिक्र कर जन-भागीदारी की ताकत पर जोर दिया. पीएम मोदी ने तमसा नदी के पुनरुद्धार की कहानी सुनाई. उन्होंने कहा कि अयोध्या से निकलकर गंगा में मिलने वाली तमसा नदी कभी स्थानीय लोगों के जीवन की धुरी थी, लेकिन प्रदूषण के कारण इसकी धारा रुक गई थी. लेकिन, आजमगढ़ के लोगों ने एकजुट होकर नदी की सफाई अभियान चलाया, किनारों पर पेड़ लगाए और नदी को नया जीवन दिया. इसी तरह, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में लंबे समय से सूखे की समस्या थी. यहां 'अनंत निरु संकल्प प्रोजेक्ट' के तहत स्थानीय लोगों ने करीब 10 जलाशयों को साफ किया और पुनर्जीवित किया. पीएम मोदी ने कहा कि इससे न केवल जल संरक्षण हुआ, बल्कि ग्रीन कवर भी बढ़ा और पूरा इकोसिस्टम निखर उठा. प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आजमगढ़ हो या अनंतपुर, ये देखकर खुशी होती है कि लोग एकजुट होकर संकल्प लेते हैं. यही हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने जोर दिया कि ऐसी छोटी-छोटी पहलें बड़े बदलाव लाती हैं और पर्यावरण संरक्षण में जन-भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है. यही हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारी संस्कृति और त्योहार दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहे हैं. दुनिया भर में भारत के त्योहार बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाए जाते हैं. देश के लोग जहां भी हैं, वे अपनी संस्कृति की मूल भावना को संरक्षित कर रहे हैं और उसे आगे बढ़ा रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि आपको यह जानकर सुखद आश्चर्य होगा कि मलेशिया में 500 से ज्यादा तमिल स्कूल हैं. इन स्कूलों में तमिल भाषा की पढ़ाई के साथ ही अन्य विषयों को भी तमिल में पढ़ाया जाता है. इसके अलावा, यहां तेलुगु और पंजाबी सहित अन्य भारतीय भाषाओं पर भी बहुत फोकस रहता है.  'स्टार्टअप इंडिया' के हीरो हमारे युवा साथी हैं: पीएम मोदी इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं की प्रशंसा भी की. 'स्टार्टअप इंडिया' के 10 साल की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा 'स्टार्टअप इकोसिस्टम' बन चुका है. 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दस साल पहले जनवरी 2016 में हमने एक महत्वपूर्ण सफर शुरू किया. तब हमें इस बात का एहसास था कि भले ही ये एक छोटा क्यों ना हो, लेकिन ये युवा पीढ़ी और देश के भविष्य के लिए काफी अहम है. यह 'स्टार्टअप इंडिया' की यात्रा है और इस अद्भुत यात्रा के 'हीरो' हमारे युवा साथी हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा 'स्टार्टअप्स इकोसिस्टम' बना. ये 'स्टार्टअप्स इकोसिस्टम' लीक से हटकर हैं. वे ऐसे सेक्टर में काम कर रहे हैं, जिनके बारे में 10 साल पहले तक कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. एआई, स्पेस, न्यूक्लियर एनर्जी, सेमीकंडक्टर, मोबिलिटी, ग्रीन हाइड्रोजन और बायोटेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर में न कोई भारतीय स्टार्टअप काम करते हुए दिखेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं अपने उन सभी युवा-साथियों को सेल्यूट करता हूं, जो किसी-न-किसी स्टार्टअप से जुड़े हैं या फिर अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं. पीएम मोदी ने 'मन की बात' के माध्यम से देशवासियों, खासकर इंडस्ट्री और स्टार्टअप से जुड़े युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है. भारत पर दुनिया की नजरें हैं. ऐसे समय में हम सब पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है. वह जिम्मेदारी है गुणवत्ता पर जोर देने की. इस वर्ष हम पूरी ताकत से गुणवत्ता को प्राथमिकता दें. उन्होंने आगे कहा कि हम सबका एक ही मंत्र हो, 'गुणवत्ता, गुणवत्ता और सिर्फ गुणवत्ता. हम जो भी उत्पादन कर रहे हैं, उसकी गुणवत्ता को बेहतर बनाने का संकल्प लें. हमारे टेक्सटाइल, टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक्स, यहां तक ​​कि पैकेजिंग भी, भारतीय उत्पाद का मतलब 'उच्च गुणवत्ता' होना चाहिए. 

जयपुर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 400 वाहनों के कटे चालान

जयपुर. गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राजधानी जयपुर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहर के सभी थाना इलाकों में दो चरणों में आकस्मिक नाकाबंदी की गई, जिससे नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देश पर पहली आकस्मिक नाकाबंदी दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे तक की गई, जबकि दूसरी रात 8:00 से 9:00 बजे के बीच हुई। शहर के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील इलाकों और प्रवेश मार्गों पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई और चालकों के दस्तावेज की गहन जांच की गई। कार्रवाई में सर्वाधिक जब्ती एसयूवी की हुई है। आंकड़ों में कार्रवाई का लेखा-जोखा 17 वाहन शराब पीकर वाहन चलाने पर जब्त किए गए 401 वाहनों के चालान यातायात नियमों की अनदेखी पर किए गए 196 वाहनों को बिना वैध दस्तावेज और नियमों के गंभीर उल्लंघन पर जब्त किया गया 6 अन्य संदिग्ध मामलों में भी कार्रवाई की गई 250 चालान और जब्ती की कार्रवाई यातायात पुलिस ने की सुरक्षा के कड़े इंतजाम पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा सर्वोपरि है। इस तरह की आकस्मिक नाकाबंदी आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सुरक्षा जांच में सहयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें। देर रात तक चली इस कार्रवाई से अराजक तत्वों में भय का माहौल देखा गया। आकस्मिक नाकाबंदी की गई – यातायात नियमों की पालना और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आकस्मिक नाकाबंदी की गई। नियमों की घोर अवहेलना करने पर वाहन जब्त किए गए। – राहुल प्रकाश, स्पेशल पुलिस कमिश्नर, जयपुर

पटना में गणतंत्र दिवस पर कल गांधी मैदान इलाके का बदलेगा ट्रैफिक

पटना. गांधी मैदान में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मुख्य राजकीय समारोह के दौरान सुबह सात बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक फ्रेजर रोड व गांधी मैदान के आसपास के कई मार्गों पर सामान्य व व्यावसायिक वाहन नहीं चल सकेंगे। डीएम व एसएसपी की संयुक्त बैठक के बाद एसपी ट्रैफिक ने कई अन्य मार्गों के रूट में बदलाव किया है। हालांकि, एंबुलेंस व अग्निशमन जैसी आपातकालीन सेवाओं पर यह नियम लागू नहीं होगा। महिलाओं व विद्यार्थियों के लिए अलग प्रवेश द्वार व दीर्घाएं हैं। दोपहिया व चारपहिया वाहनों की पार्किंग उद्योग भवन के सामने सड़क किनारे की गई है। मुख्य मार्ग और आरक्षित रूट डाकबंगला चौराहे से जेपी गोलंबर (मौर्या होटल मोड़) तक का मार्ग केवल राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री व विशेष अतिथियों के काफिले के लिए आरक्षित रहेगा। डाकबंगला चौराहे से गांधी मैदान (चिल्ड्रेन पार्क) तक सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में प्रवेश वर्जित रहेगा। कोतवाली टी से पुलिस लाइन तक (बुद्ध मार्ग में) पूर्व की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे। सामान्य व कार्मशियल वाहन वोल्टास मोड़ से विद्यापति मार्ग होते हुए पुलिस लाइन तिराहा तक जा सकते हैं। छज्जूबाग (एसडीओ आवास) से जेपी गोलंबर की ओर व बुद्ध मार्ग में छज्जूबाग मोड़ से एसडीओ आवास की तरफ परिचालन बंद रहेगा। जेपी गंगा पथ (कमिश्नर कार्यालय के सामने) से सिर्फ पासधारक वाहन एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट और गांधी मैदान की ओर जा सकेंगे। वाहनों का रूट डायवर्जन – फ्रेजर रोड से आने वाले निजी वाहन डाकबंगला चौक से पूर्व मुड़कर भट्टाचार्य चौक-पीरमुहानी-नाला रोड की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। गलती से कोई वाहन एग्जीबिशन रोड (ब्रज किशोर पथ) में चला जाए तो उसे बिग बाजार के पास से वापस भट्टाचार्या चौक की ओर भेजा जाएगा। इंजीनियरिंग कालेज से गांधी मैदान चौराहा वाली नगर बस सेवा 26 जनवरी को मछुआटोली, दरियापुर तिराहा, नाला रोड, पीरमुहानी, पटना जंक्शन तक जाएंगे व इसी मार्ग से वापस जाएंगे। वहीं, आटो, ई-रिक्शा पटना जंक्शन, न्यू डाकबंगला रोड, भट्टाचार्य चौक, एग्जीबिशन रोड (बिग बाजार तक), वापस भट्टाचार्य मोड़, सीडीए बिल्डिंग, गोरियाटोली से पटना जंक्शन आएंगे। पटना सिटी की ओर आने वाले व्यावसायिक वाहन, मुसल्लहपुर हाट, बारी पथ, खजांची रोड (दक्षिण) और यहीं से वापस लौटेंगे।

हरियाणा 5700 करोड़ रुपये से बनेगा पहला वाटर सिक्योर राज्य

चंडीगढ़. मुख्यमंत्री नायब सैनी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विश्व बैंक द्वारा लगभग 3 दशकों के उपरांत हरियाणा को जल क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 'जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के अंतर्गत 5700 करोड़ के तकनीकी एवं वित्तीय सहयोग (ऋण) को स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री सैनी चंडीगढ़ में जल संरक्षित हरियाणा कार्यक्रम को लेकर आयोजित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राशि 6 वर्षों दौरान वर्ष 2026 से 2032 की अवधि में चरणबद्ध रूप से वितरित की जाएगी। इस राशि का उपयोग नहरी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर किए जाने वाले कार्यों के लिए किया जाएगा। राज्य में कुल 1570 नहरों में से 892 नहरों का पिछले 20 वर्षों में पुनर्वास किया जा चुका है तथा अगले 5 वर्षों में शेष 678 नहरों का पुनर्वास किया जाना प्रस्तावित है। इसमें विश्व बैंक के वित्तीय सहयोग 2325 करोड़ की लागत से 115 नहरें, राज्य बजट से 2230 करोड़ की लागत से 284 नहरें तथा नाबार्ड द्वारा 2880 करोड़ की लागत से 279 नहरों का पुनर्वास किया जाना शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिकाडा द्वारा कुल 15,562 नहरी खालों में से 4,487 खालों का पिछले 20 वर्षों में पुनर्वास किया जा चुका है तथा शेष 1961 खालों का पुनर्वास आगामी 5 वर्षों में किया जाना प्रस्तावित है। इसमें विश्व बैंक के सहयोग 450 करोड़ की लागत से 400 नहरी खालें, राज्य बजट से 1250 करोड़ की लागत से 1500 खालें तथा नाबार्ड के माध्यम से 402 करोड़ की लागत से 61 खालों का पुनर्वास किया जाना शामिल है। इस अतिरिक्त विश्व बैंक द्वारा 900 करोड़ के सहयोग से लगभग 70,000 एकड़ कृषि भूमि में सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों का कार्यान्वयन किया जाएगा।

बर्फीली हवा से बठिंडा में शून्य के करीब पहुंचा तापमान

लुधियाना. वर्षा और पहाड़ों में बर्फबारी के चलते शनिवार को पंजाब के कई जिले अति शीतलहर की चपेट में रहे। जिसके चलते चौबीस घंटे में ही कई जिलों में न्यूनतम तापमान में दस डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ गई। मध्यरात्रि के बाद से कई जिलों में बर्फीली हवाएं चलने से लोग कंपकंपाते हुए दिखे। ठंडी हवाएं गर्म कपड़ों की कई परतों को भेदते हुए शरीर तक पहुंचकर सिहरन पैदा कर रही थी। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा रहा। जहां न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस, होशियारपुर में 2.5 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 3.5 डिग्री सेल्सियस, एसबीएस नगर में 3.4 डिग्री सेल्सियस, मानसा में 3.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 4.0 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 4.4 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर में 4.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी ज्यादातर जिलों में सामान्य से कम रहा। अमृतसर, फिरोजपुर व होशियारपुर में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना, पठानकोट, बठिंडा, एसबीएस नगर व चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और पटियाला व रूपनगर में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भी पंजाब में शीतलहर से अति शीतलहर चल सकती है। कुछ जिलों में सुबह घनी से अति घनी धुंध छाई रहने की संभावना है। अतिशीतलहर से दिन व रात के तापमान कम रहेंगे। 26 जनवरी को दोबारा से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर 28 जनवरी तक रहेगा। इस दौरान पंजाब में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है और कुछ जिलों में सामान्य से मध्यम वर्षा हो सकती है।

कोरिया में डांसर पर नोट उड़ाने पर रोजगार सहायक को नौकरी से हटाया

कोरिया. जिले से संस्कृति को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह के नाम पर अश्लीलता का नंगा नाच परोसा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित रोजगार सहायक जिंदर सोनवानी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सोनहत ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोड़ी में फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन था। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी, भाजपा नेता मनोज साहू और जनपद अध्यक्ष आशा सोनपाकर जैसे अतिथि शामिल हुए थे। विवाद तब शुरू हुआ जब अतिथियों के जाने के बाद रात को स्कूल परिसर में ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम’ के नाम पर फिल्मी गानों पर डांस पार्टी शुरू हुई। मिली जानकारी के अनुसार, इस डांस प्रोग्राम के लिए कोरबा की एक ‘नाचा पार्टी’ को 10 लाख रुपये के भारी-भरकम खर्च पर बुक किया गया था। जैसे ही डांस और पैसे लुटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिला प्रशासन हरकत में आया। सोनवानी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सिक्स की बरसात: रोहित नंबर-1, SKY आगे, कोहली पीछे

नई दिल्ली भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप से ठीक पहले रंग में लौट आए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। सूर्या ने इस दौरान 4 छक्के लगाए। इन 4 छक्कों के साथ वह विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे थे। यह रिकॉर्ड है टी20 में रनों का पीछा करते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने का। सूर्या अब लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके आगे अब सिर्फ पूर्व कप्तान रोहित शर्मा है। हिटमैन और सूर्या के बीच भी मात्र 20 छक्कों की ही अंतर है।   सूर्या ने रनचेज के दौरान भारत के लिए अभी तक 36 पारियों में 54 छक्के जड़े हैं। वहीं विराट कोहली 48 पारियों में 53 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। रोहित शर्मा रनचेज के दौरान भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में रनों का पीछा करते हुए कुल 74 बार गेंद को सीधा बाउंड्री के पार पहुंचाया है। टॉप-5 में केएल राहुल 40 छक्कों के साथ चौथे तो युवराज सिंह 31 छक्कों के साथ पांचवें पायदान पर हैं। सूर्यकुमार यादव का एक हैरान कर देने वाला रिकॉर्ड भी आपको बताते हैं, सूर्या जब-जब रनचेज के दौरान नॉटआउट लौटे हैं तब-तब भारतीय टीम नहीं हारी। सूर्या रनचेज के दौरान कुल 9 बार नाबाद रहे हैं और हर बार भारत जीता है। शिवम दुबे की भी स्ट्रीक 9 मैचों की है। इस लिस्ट में विराट कोहली का कोई सानी नहीं है। कोहली 18 बार टी20 में रनचेज के दौरान नाबाद रहे हैं और हर बार टीम इंडिया को जीत नसीब हुई है। इस वजह से कोहली को चेजमास्टर के नाम से भी जानते हैं।  

माइनस 48 डिग्री ठंड और बर्फ की सुनामी, अमेरिका के 18 राज्य जूझ रहे अंधेरे में

न्यूयॉर्क: अमेरिका इन दिनों मानो किसी हॉलीवुड डिजास्टर फिल्म का सेट बना हुआ है, जहां आसमान से गिरती बर्फ, सड़कों पर जमी मोटी आइस की परत और हवा में सिहरन का ऐसा आतंक कि 13,000 से ज्यादा उड़ानें आसमान में उड़ने से पहले ही ठंड की कैद में थम गईं. यह बर्फीला तूफान न सिर्फ पेड़ों को ताश के पत्तों की तरह गिरा दे रहा है बल्कि बत्ती भी गुल कर दे रहा है, जिस वजह से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है. तूफान का असर इतना भयंकर है कि करोड़ों अमेरिकियों की रोजमर्रा की जिंदगी को भी जमाकर रख दे रहा है. अमेरिका में बर्फीले तूफान से तबाही अमेरिका में एक विशाल और खतरनाक विंटर स्टॉर्म ने तबाही मचानी शुरू कर दी है. शनिवार को तूफान ने बिजली, ट्रांसपोर्ट सिस्टम सबकुछ ठप कर दिया. यहां तक कि हजारों उड़ानें रद्द कर दी गईं और कई राज्यों में बिजली गुल हो गई. मौसम विभाग के मुताबिक, यह तूफान 2,300 मील से ज्यादा क्षेत्र में फैला है और इसका असर 180 मिलियन से अधिक लोगों पर पड़ रहा है, यानी अमेरिका की आधी आबादी से ज्यादा. राष्ट्रपति ट्रंप ने किया इमरजेंसी का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार तक 1 दर्जन राज्यों के लिए इमरजेंसी की घोषणा को मंजूरी दे दी थी और आगे भी और राज्यों के लिए इसकी घोषणा होने की उम्मीद है। गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने बताया कि संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कई राज्यों में आवश्यक सामग्री, कर्मचारी और खोज एवं बचाव दल तैनात कर दिए हैं। नोएम ने कहा कि हम बस यही अपील करते हैं कि सभी लोग समझदारी दिखाएं और अगर संभव हो तो घर पर ही रहें। बर्फ, बारिश से नहीं बची कोई जगह नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में तापमान बेहद कम रहेगा और बर्फ जल्दी नहीं पिघलेगी. जिससे राहत और बहाली के कार्यों में देरी होगी. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार तक कम से कम दर्जनभर राज्यों में आपातकाल की मंजूरी दे दी है. FEMA ने कई राज्यों में राहत सामग्री, खोज व बचाव दल और अतिरिक्त स्टाफ पहले ही तैनात कर दिया है. होमलैंड सिक्योरिटी की सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कृपया घर पर रहें, अनावश्यक यात्रा बिल्कुल न करें. टेक्सास, लुइजियाना में पावर बत्ती गुल, पेड़‑तार टूटकर गिरे पावरआउटेज.us के अनुसार शनिवार तक तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में 120,000 से ज्यादा घरों में बिजली कट गई. टेक्सास और लुइजियाना में ही लगभग 50,000 लोग प्रभावित हुए. टेक्सास के शेल्बी काउंटी में बर्फ के भार से पेड़ टूटे और बिजली की लाइनें गिर गईं. 13,000 उड़ानें रद्द – महामारी के बाद सबसे खराब स्थिति FlightAware के अनुसार शनिवार और रविवार को मिलाकर 13,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गईं. यह संख्या कोविड‑19 महामारी के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा रद्द उड़ानों में से है. सबसे ज्यादा प्रभावित एयरपोर्ट:     ओक्लाहोमा सिटी — शनिवार की सभी उड़ानें रद्द, रविवार सुबह की उड़ानें भी बंद     डलास–फोर्ट वर्थ — 700 से ज्यादा उड़ानें रद्द     शिकागो, अटलांटा, नैशविल, शार्लोट — भारी व्यवधान     वॉशिंगटन D.C. — रविवार की लगभग सभी उड़ानें पहले ही रद्द कर दी गईं पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में अलर्ट: “48 घंटे घर से न निकलें” जॉर्जिया में अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि लोग 48 घंटे तक घरों में रहें. राज्य के प्रमुख मौसम विज्ञानी विल लैंक्सटन ने कहा कि यह दशक का सबसे बड़ा आइस स्टॉर्म हो सकता है… बर्फ जैसा नहीं, आइस सबसे खतरनाक होती है. राज्य में हाईवे पर नमक‑पानी (brine) डालने का काम रात भर चलता रहा, लेकिन अधिकारी बोले कि इस दौरान सड़कों को सुरक्षित रखना बहुत मुश्किल होगा. उत्तर‑पूर्व में एक फुट से ज्यादा बर्फ की भविष्यवाणी तूफान अब उत्तर‑पूर्व की ओर बढ़ रहा है. न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरन ममदानी ने कहा कि इस मौसम में कृपया बाहर न निकलें… कोई जोखिम न लें. गर्म कपड़े पहनें और घर पर ही रहें.     टेक्सस में पारा –24°C तक गिरा- अमेरिका के कई राज्यों में रिकॉर्ड‑तोड़ ठंड दर्ज की गई, जिसमें टेक्सस में विंड चिल माइनस 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.     कई राज्यों में इमरजेंसी का ऐलान- राष्ट्रपति और गवर्नर्स ने हालात को देखते हुए दर्जनभर से अधिक राज्यों में आपातकाल घोषित किया.     14 करोड़ से ज्यादा अमेरिकी तूफान की चपेट में- लगभग 140 मिलियन (14 करोड़) लोग इस बर्फीले तूफान और आइस‑स्टॉर्म के मार्ग में हैं.     9,000 से अधिक फ्लाइटें रद्द- देशभर में 13000 उड़ानें रद्द हुईं, कुछ एयरपोर्ट्स पर सभी उड़ानें बंद करनी पड़ीं     आइस स्टॉर्म का असर तूफान जैसा- बिजली गुल, कई राज्यों में 68,000 से अधिक पावर आउटेज दर्ज हुए, सबसे ज्यादा प्रभावित टेक्सस और लुइजियाना.     सड़कों पर खतरनाक स्थिति- राजमार्ग बंद, बर्फीली सड़कें, गिरते पेड़ और आइस के कारण कई राज्यों में रोड शटडाउन करना पड़ा.     पूर्वोत्तर में 30 सेमी तक बर्फबारी- वॉशिंगटन D.C. से बोस्टन तक 1 फुट (30 सेंटीमीटर) तक बर्फ गिरने की भविष्यवाणी     स्कूल–चर्च–इवेंट्स बंद- कई शहरों में स्कूल, चर्च सर्विसेज, म्यूज़िक शोज़ और परेड रद्द या ऑनलाइन कर दिए गए मिडवेस्ट में –40°C तक की ठंड, प्रदर्शनकारी भी जमे मिडवेस्ट के कई राज्यों में तापमान माइनस 40°C तक गिर गया, जहां 10 मिनट में ही फ्रॉस्टबाइट हो सकता है. विस्कॉन्सिन के राइनलैंडर में –38°C तापमान दर्ज हुआ, जो 30 वर्षों में सबसे कम है. मिनियापोलिस में ICE के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग –21°C में भी सड़कों पर डटे रहे. स्कूल और कार्यक्रम रद्द, चर्च ऑनलाइन, परेड बंद फिलाडेल्फिया और ह्यूस्टन में सोमवार को स्कूल बंद किए गए. UNC Chapel Hill और University of Mississippi ने भी क्लास कैंसिल कर दी. नैशविल में Grand Ole Opry शो बिना दर्शकों के हुआ. जबकि लुइजियाना में मार्डी ग्रास परेड रद्द कर दी गई. यह तूफान इतना अनोखा क्यों है? NOAA के मौसम विज्ञानी जॉश वीस के अनुसार, यह तूफान दो कारणों से एकदम अलग है, क्योंकि इसका दायरा बहुत विशाल है, ये तूफान 2,000 मील से ज्यादा के एरिया को चपेट में लेगा. सिर्फ … Read more

पद्म पुरस्कार 2026 के विजेताओं की सूची जारी, इन नायकों को मिलेगा सम्मान

 नई दिल्ली     नई दिल्ली पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा हो गई है और इसे लेकर एक शुरुआती सूची भी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, यह प्रारंभिक सूची ऐसे नायकों की है, जिन्हें इस साल पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की तैयारी है. हालांकि पूरी और आधिकारिक सूची सरकार की ओर से शाम को जारी की जाएगी. सूत्रों के अनुसार, इस शुरुआती सूची में साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, कला और जनकल्याण से जुड़े कई नाम शामिल हैं. इनमें साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए अंके गौड़ा के अलावा ब्रजलाल भट्ट, बुधरी ताती, भगवान दास रायकवार, धार्मिक लाल चुन्नी लाल पांड्या, डॉ. श्याम सुंदर, चरण हेम्ब्रम और के. पाजनिवेल जैसे नाम शामिल हैं. सूची में शामिल ये प्रमुख नाम सूत्रों के मुताबिक, पद्म श्री 2026 के लिए जिन नामों की चर्चा है, उनमें तमिलनाडु से डॉ. पुन्नियामूर्ति नटेसन, राजस्थान से गफरुद्दीन मेवाती, महाराष्ट्र से डॉ. आर्मिडा फर्नांडिस और भिकल्या लाडक्या ढिंडा, उत्तर प्रदेश से चिरंजी लाल यादव, तेलंगाना से डॉ. कुमारस्वामी थंगराज और जम्मू-कश्मीर से डॉ. पद्मा गुरमेट शामिल हैं. पद्म पुरस्कार 2026 की पूरी और अंतिम सूची भारत सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर शाम को जारी की जाएगी. यहां देखें पूरी लिस्ट: अंके गौड़ा आर्मिडा फर्नांडिस भगवान दास रायकवार भिकल्या लाडक्या ढिंडा बृजलाल भट्ट बुधरी ताती चरण हेम्ब्रम चिरंजी लाल यादव धार्मिक लाल चुन्नी लाल पांड्या गफरुद्दीन मेवाती जोगी हैली वार इंदरजीत सिंह सिद्धू के. पाजनिवेल कैलाश चंद्र पंत खेम राज सुंद्रियाल कोल्लक्कायिल देवकी अम्मा जी कुमारस्वामी थंगराज महेंद्र कुमार मिश्रा मीर हाजीभाई कासंभाई मोहन नगर नरेश चंद्र देव वर्मा निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला नूरुद्दीन अहमद ओथुवार तिरुथानी स्वामिनाथन पद्मा गुरमेट पोखिला लेकथेपी पुन्नियामूर्ति नटेसन आर. कृष्णन रघुपत सिंह रघुवीर तुकाराम खेड़कर राजस्थापति कालीअप्पा गौंडर रामा रेड्डी मामिडी रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले एस. जी. सुशीला अम्मा सांग्युसांग एस. पोंगेनर शफी शौक श्रीरंग देवबा लाड श्याम सुंदर सिमांचल पात्रो सुरेश हनगावड़ी तगा राम भील तेची गुबिन तिरुवारूर भक्तवत्सलम विश्व बंधु युमनाम जात्रा सिंह