samacharsecretary.com

चन्नी का सरकार पर तंज: राहुल गांधी की तारीफ, शायरी में साधा निशाना

बरनाला बरनाला में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित विशाल 'मनरेगा मजदूर और किसान बचाओ रैली' को संबोधित करते हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे शाब्दिक हमले किए। चन्नी ने जहां राहुल गांधी को पंजाबियों का सच्चा हमदर्द बताया, वहीं राज्य के वर्तमान हालात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। राहुल गांधी के नेतृत्व की सराहना पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंजाब का किसान और मजदूर जिस कठिन दौर से गुजर रहा है, उस लड़ाई को राहुल गांधी पूरी निडरता के साथ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा गरीबों और मेहनतकशों की आवाज बुलंद की है, जिस कारण वे आज पंजाब के लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "पंजाब के लोगों ने राहुल गांधी को अपना असली हीरो मान लिया है क्योंकि वे सत्ता के लिए नहीं, बल्कि लोगों के हक के लिए सड़कों पर उतरे हैं।" शायराना अंदाज में पंजाब के दर्द का जिक्र चरणजीत सिंह चन्नी ने रैली के दौरान अपने अनूठे शायराना अंदाज में पंजाब की वर्तमान स्थिति पर चोट करते हुए कहा: "लगी नजर पंजाब को कोई नजर उतारो, लेकर मिर्चें हाथ में इसके ऊपर से वारो।"    उन्होंने कहा कि पंजाब जो कभी खुशहाली का प्रतीक था, आज नशे और गैंगस्टरवाद की गिरफ्त में आ चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा शासन के दौरान राज्य में अमन-शांति पूरी तरह भंग हो चुकी है और युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंस रही है।   सरकार पर तीखा हमला करते हुए चन्नी ने कहा कि आज 'काले अंग्रेज' पंजाब को दोनों हाथों से लूट रहे हैं। उनका इशारा उन लोगों की ओर था जो बाहर से आकर पंजाब के संसाधनों पर काबिज हो रहे हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी ताकतों को कभी कामयाब नहीं होने देगी और पंजाब के हितों की रक्षा के लिए डटकर पहरा देगी। चन्नी ने अंत में कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोगों के बीच जाकर सरकार की नाकामियों को उजागर करें ताकि आने वाले समय में पंजाब को फिर से खुशहाली की राह पर लाया जा सके। 

‘कांग्रेस अब INC नहीं है, MMC है यानि मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस’: पीएम मोदी

अजमेर. पीएम मोदी ने कहा कि साथियों कुछ समय पहले ही राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार को दो साल पूरे हुए हैं। मुझे संतोष है, आज राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर है। विकास के जिन वादों के साथ भाजपा सरकार आपकी सेवा में आई थी, उन्हें तेजी के साथ पूरा कर रही है। आज का दिन विकास के इस अभियान को तेज करने का दिन है। थोड़ी देर पहले यहां राजस्थान की 17 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये सारे प्रोजेक्ट राजस्थान की जनता की सुविधा बढ़ाएंगे। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे। पीएम ने कहा- दो साल पहले राजस्थान से केवल पेपरलीक की खबरें चमकती रहती थीं। अब राजस्थान में पेपरलीक पर रोक लगी है। दोषियों पर कार्रवाई हो रही है। आज 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। ये बहुत बड़ा बदलाव आया है। इजरायल के हाइफा शहर में राजस्थान की भूमिका रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कल ही इजरायल की यात्रा पूरी कर लौटा हूं। राजस्थान के सपूत मेजर दलपत सिंह के शौर्य को इजरायल के लोग आज भी गौरव से याद करते हैं। मुझे भी इजरायल की संसद में मेजर दलपत सिंह के शौर्य को नमन करने का मौका सौभाग्य मिला। राजस्थान के वीर बांकुरों की इजरायल के हाइफा शहर को आजाद कराने में जो भूमिका थी, उसका गौरव गान करने का अवसर मिला। 21800 युवाओं को सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर दिए गए आज के कार्यक्रम में 21 हजार 800 युवाओं को सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर दिए गए। इनमें से दो युवाओं अंकिता मीणा और मुकेश प्रजापत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉइनिंग लेटर दिया। अजमेर के केकड़ी की रहने वाली अंकिता का चयन सीएचसी ऑफिसर के लिए हुआ है। मुकेश का चयन जूनियर इंजीनियर के पोस्ट पर हुआ है। मुकेश अजमेर के रुपनगढ़ के रहने वाले हैं। सीएम बोले- पीएम जब भी राजस्थान आए, सौगात दी सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी को इजरायली संसद की ओर से सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित करना 140 करोड़ देशवासियों के लिए सम्मान का विषय है। प्रधानमंत्री आपका राजस्थान के प्रति विशेष लगाव रहा है। आप जब भी राजस्थान आए, आपने विशेष सौगात दिया। पिछली बार आप राजस्थान आए थे तो आपने बांसवाड़ा में माही बजाज सागर परमाणु ऊर्जा परियोजना की सौगात दी थी। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 11 बजे अजमेर पहुंचे। कायड़ विश्रामस्थली पर उन्होंने 9 से 14 साल तक की लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। 16600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास भी करेंगे। 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। लक्ष्य: भारत में महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर को जड़ से खत्म करना। महत्व: यह पहल देश भर में करोड़ों लड़कियों को भविष्य में होने वाले जानलेवा कैंसर से सुरक्षा प्रदान करेगी। रोजगार उत्सव: चयनित युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र पीएम मोदी ने चयनित युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, विभिन्न विभागों में 21,863 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित, इनमें पटवारी, नर्सिंग स्टाफ, सीएचओ और तकनीकी सहायक शामिल हैं। कनेक्टिविटी का 'सुपर एक्सप्रेसवे' – प्रधानमंत्री सड़क संपर्क को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए कई नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उपहार देंगे: जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे: 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, जिससे जयपुर से दिल्ली की राह और आसान होगी। 6-लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे: अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पैकेज-7 का लोकार्पण। जोधपुर एलीवेटेड रोड: जोधपुर शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म करने के लिए 4-लेन एलीवेटेड रोड की आधारशिला। पानी और बिजली: राजस्थान की रगों में दौड़ेगा विकास सरकार की 'हर घर जल' और 'अक्षय ऊर्जा' की प्रतिबद्धता को यहाँ मूर्त रूप मिलेगा: पेयजल परियोजनाएं: नोनेरा और परवान-अकावाद पेयजल परियोजनाओं के कुल 9 पैकेजों की आधारशिला रखी जाएगी। ऊर्जा क्षेत्र: राजस्थान के रिन्यूएबल एनर्जी जोन (REZ) से बिजली निकासी के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम का उद्घाटन। साथ ही 220 KV और 400 KV के नए ग्रिड सबस्टेशनों की नींव रखी जाएगी।

महाकाल धाम में होली पर प्रतिबंध, हर्बल गुलाल अर्पित होगा, उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

उज्जैन  विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकालेश्वर के धाम में इस वर्ष भी होली खेलने पर प्रतिबंध रहेगा. श्रद्धालु रंग गुलाल मंदिर में नहीं ले जा सकेंगे. क्योंकि दो साल पहले वर्ष 2024 में होली पर्व के दौरान होने वाली भस्म आरती में केमिकल युक्त गुलाल से गर्भ गृह में भड़की आग के कारण 14 लोग झुलस गए थे. दो साल पहले मंदिर में मचे आग के तांडव और भयावह दृश्य को कोई नहीं भूल पाया है. उसी बात को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति पिछले साल से मंदिर में होली खेलने पर प्रतिबंध लगा रही है. मंदिर में रंग गुलाल नहीं ले जा सकेंगे भक्त इस बार भी मंदिर समिति ने निणर्य लेते हुए स्पष्ट किया है कि मंदिर में कोई भी श्रद्धालु होली पर्व के दौरान रंग गुलाल नहीं ले जा सकेगा. भगवान के लिए तय मात्रा में हर्बल गुलाल मंदिर समिति उपलब्ध करवाएगी. श्रद्धालुओं को प्रवेश के पूर्व चेक किया जाएगा व नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जानी है. श्रद्धालुओं के होली खेलने पर लगा प्रतिबंध मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि, ''मंदिर में प्रतिबंध होली रंगों के उपयोग का आदेश सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए ही नहीं, मंदिर से जुड़े हर कर्मचारियों, अधिकारियों सब पर है. सिर्फ भगवान को अर्पित होने वाले रंगों के अलावा कोई भी मंदिर में रंग गुलाल नहीं ले जा सकेगा. आपस में भी कोई मंदिर में रंग नहीं लगाएगा. सभी प्रवेश द्वार पर जांच के निर्देश दे दिए हैं. 2 व 3 मार्च को जांच होनी है. वहीं, CCTV से भी निगरानी सतत जारी रहेगी.'' बाबा महाकाल को चढ़ेगा 1 किलो गुलाल सहायक प्रशासक मंदिर आशीष फलवादिया ने कहा, ''मंदिर समिति पुजारी परिवार को 1-1 किलो हर्बल गुलाल भगवान महाकाल के लिए उपलब्ध करवा रही है. जो कि भस्म आरती, संध्या आरती, शयन आरती में उपयोग में लिया जाएगा. मंदिर में रंगों के प्रतिबंध आदेश की जो बात हुई है उसमें पूरे मंदिर परिसर में मतलब नंदी हाल, गणेश मंडप, कार्तिक मंडप, सभा मंडप व अन्य जगह सभी शामिल हैं.''

रायपुर में सिटी गैस सेवा का आगाज, मुख्यमंत्री साय ने शुरू की पहल, घर और कारोबार होंगे सशक्त

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सीएनजी युक्त वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और रायपुर नगर निगम की पहली पाइपलाइन गैस उपभोक्ता श्रीमती पूनम चौबे से संवाद कर घरेलू उपयोग में पाइपलाइन गैस की सुविधा के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपने गठन के 25 वर्ष पूरे कर रजत जयंती वर्ष मना रहा है और इन वर्षों में प्रदेश ने विकास के अनेक आयाम स्थापित किए हैं। सिटी गैस अवसंरचना परियोजना इस विकास यात्रा में एक नई उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल नई सुविधा नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब मेट्रो शहरों की तर्ज पर डीपीएनजी (डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस) के माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पाइपलाइन से गैस उपलब्ध होगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को रिफिलिंग की झंझट से मुक्ति मिलेगी और सुरक्षा भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सस्ती और सुलभ ऊर्जा मिलने से उद्योग क्षेत्र को भी गति मिलेगी तथा प्रदेश में निवेश की संभावनाएं सशक्त होंगी। मुख्यमंत्री ने एचसीजी समूह को बधाई देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे रायपुर सहित बलौदाबाजार और गरियाबंद जिले में शीघ्र ही सीएनजी स्टेशनों का व्यापक नेटवर्क विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि वाहनों में सीएनजी के उपयोग से प्रदूषण में कमी आएगी और आम नागरिकों के ईंधन खर्च में भी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रस्तुत राज्य बजट में अधोसंरचना विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हों और प्रदेशवासियों को मेट्रो शहरों जैसी सुविधाओं का अनुभव हो। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चलें, इस दिशा में सरकार ग्रीन एनर्जी को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे स्वच्छ ईंधन अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें और हरित, विकसित एवं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान दें… उल्लेखनीय है कि सिटी गैस अवसंरचना परियोजना रायपुर, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिलों में प्रारंभ की गई है। इसके माध्यम से घरेलू उपयोग तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों हेतु पाइपलाइन द्वारा पीएनजी की आपूर्ति की जाएगी तथा वाहनों के लिए सीएनजी भी उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में एचसीजी समूह के प्रबंध निदेशक राहुल चोपड़ा, निदेशक श्री राजीव माथुर, अध्यक्ष दीपक सावंत, राकेश रंजन, गैल इंडिया के प्रतिनिधि एवं उद्योग जगत के लोग उपस्थित रहे।

झारखंड की 8 नगर परिषदों और 9 नगर पंचायतों में निर्दलीयों का दबदबा, भाजपा और झामुमो ने दर्ज की जीत

रांची  झारखंड की नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव परिणामों में छोटे शहरी क्षेत्रों के स्थानीय मुद्दे और व्यक्तिगत छवि निर्णायक भूमिका में नजर आई. कई जगहों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने प्रमुख दलों को कड़ी टक्कर देते हुए अपना दमखम दिखाया. वहीं, कुछ इलाकों में भाजपा और झामुमो के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला. इसके अलावा, दूसरे दलों की उपस्थिति सीमित रही. एनडीए और इंडिया गठबंधन में शामिल आजसू और राजद समर्थित किसी प्रत्याशी के जीतने की जानकारी नहीं है. झारखंड के 17 नगर अध्यक्ष पद पर निर्दलीयों का कब्जा झारखंड के 39 छोटे में से 17 शहरों के नगर अध्यक्ष पद पर ऐसे प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है, जिनको किसी दल का समर्थन मिला. वहीं, भाजपा समर्थित कुल 11 प्रत्याशियों को जीत मिली है, जबकि झामुमो समर्थित नौ प्रत्याशी जीतने में सफल रहे हैं. दो प्रत्याशी कांग्रेस और एक प्रत्याशी माले समर्थित है. भाजपा ने संतुलित उपस्थिति दर्ज कराई इस बार शहरी मतदाताओं ने स्थानीय मुद्दों जैसे सड़क, जलापूर्ति, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही को प्राथमिकता दी है. स्थानीय स्तर पर सक्रियता और व्यक्तिगत संपर्क बनाए रखनेवाले प्रत्याशियों को बिना किसी दल के समर्थन के भी लाभ मिला. भाजपा और झामुमो ने अपने-अपने प्रभाव क्षेत्रों में संगठनात्मक मजबूती के दम पर प्रदर्शन किया. झामुमो का संताल और कोल्हान क्षेत्र में प्रभाव कायम दिखा, जबकि भाजपा ने विभिन्न जिलों में संतुलित उपस्थिति दर्ज कराई. आठ नगर पंचायतों के विजेताओं को समर्थन नहीं नगर परिषद और नगर पंचायतों के परिणाम को अलग-अलग देखा जाए, तो कुल 20 परिषदों में से पांच पर झामुमो, चार पर भाजपा, दो पर कांग्रेस और नौ पर ऐसे प्रत्याशियों को जीत मिली है, जिन्हें किसी भी दल का समर्थन नहीं मिला. वहीं, राज्य की 19 नगर पंचायतों में से छह पर भाजपा, चार पर झामुमो और एक पर माले समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. आठ नगर पंचायतों पर ऐसे प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया, जिन्हें किसी भी दल से समर्थन नहीं था. नगर पंचायतों में कांग्रेस समर्थित एक भी प्रत्याशी जीत का स्वाद नहीं चख सका. 9 नगर पंचायत और 8 नगर परिषदों में निर्दलीयों की जीत     हुसैनाबाद नगर पंचायत: अजय भारती     हरिहरगंज नगर पंचायत: कुमारी शीला चौधरी     छत्तरपुर नगर पंचायत: अरविंद गुप्ता     श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत: साधना देवी     मझिआंव नगर पंचायत: सुमित्रा देवी     लातेहार नगर पंचायत: महेश सिंह     कोडरमा नगर पंचायत: साजिद हुसैन लल्लू     बासुकीनाथ नगर पंचायत: वीणा देवी     जामताड़ा नगर पंचायत: आशा गुप्ता     गढ़वा नगर परिषद: आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी     विश्रामपुर नगर परिषद: गीता देवी     चतरा नगर परिषद: अताउर रहमान     झुमरीतिलैया नगर परिषद: रमेश हर्षधर     गोड्डा नगर परिषद: सुशील रमानी     पाकुड़ नगर परिषद: शबरी पाल     चिरकुंडा नगर परिषद: सुनीता देवी     कपाली नगर परिषद: परवेज आलम     सिमडेगा नगर परिषद: ओलिवर लकड़ा 7 नगर पंचायत और 4 नगर परिषदों में भाजपा के अध्यक्ष     डोमचांच नगर पंचायत: उमेश वर्मा     बड़कीसरैया नगर पंचायत: शोभा देवी     लातेहार नगर पंचायत: महेश सिंह     राजमहल नगर पंचायत: केताबुद्दीन     महागामा नगर पंचायत: प्रबोध सोरेन     बरहरवा नगर पंचायत: अर्पिता दास     खूंटी नगर पंचायत: रानी टूटी     मिहिजाम नगर परिषद: जयश्री देवी     मधुपुर नगर परिषद: मिती कुमारी     लोहरदगा नगर परिषद: अनिल उरांव     गुमला नगर परिषद: शकुंतला उरांव 4 नगर पंचायत और 5 नगर परिषद में झामुमो के अध्यक्ष     बुंडू नगर पंचायत: जीतेंद्र उरांव     राजमहल नगर पंचायत: केताबुद्दीन     सरायकेला नगर पंचायत: मनोज कुमार चौधरी     चाकुलिया नगर पंचायत: सोमवारी सोरेन     साहिबगंज नगर परिषद: रामनाथ पासवान     दुमका नगर परिषद: अभिषेक चौरसिया     चकधरपुर नगर परिषद: शनि उरांव     चाईबासा नगर परिषद: नितिन प्रकाश     जुगसलाई नगर परिषद: नौशान खान कांग्रेस और माले समर्थित प्रत्याशी     फुसरो नगर परिषद: निर्मला देवी (कांग्रेस)     रामगढ़ नगर परिषद: कुसुमलता कुमारी (कांग्रेस)     धनवार नगर पंचायत: विनय कुमार संथालिया (माले)  

AI के सैन्य इस्तेमाल पर ट्रंप का बड़ा कदम, Anthropic कंपनी पर लगाया बैन

वाशिंगटन अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सैन्य उपयोग में इस्तेमाल किए जाने को लेकर सरकार और Anthropic कंपनी के बीच टकराव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि देश के सभी फ़ेंडरल एजेंसियां अब इस तकनीक का इस्तेमाल नहीं करेगी. अमेरिका को इसकी ज़रूरत नहीं है. राष्ट्रपति ने इसके उपयोग पर तुरंत बंद करने के निर्देश दिए हैं.  राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि अमेरिकी सरकार को इस तकनीक की ज़रूरत नहीं है और फ्यूचर में इस कंपनी के साथ बिज़नेस नहीं करेगा. हालांकि, रक्षा विभाग से जुड़ी एजेंसियों को छह महीने का चरणबद्ध समय दिया गया है. ये समय इसलिए दिया गया है ताकि इसके अल्टरनेट ऑप्शन ढूंढ़े जा सकें. Anthropic के सीईओ डारियो अमोदेई ने साफ किया कि उनकी कंपनी अपने Claude AI सिस्टम से सुरक्षा उपाय हटाने का विचार नहीं रखती. उन्होंने कहा है कि कुछ उपयोग जैसे पूरी तरह ख़ुद से चलने वाली हथियार सिस्टम या बड़े पैमाने पर घरेलू निगरानी नैतिक और तकनीकी सीमाओं को पार करते हैं, इसलिए ऐसी गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी. अमोदेई ने यह भी जोर दिया कि कंपनी एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग को प्राथमिकता देती है. हालांकि, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कंपनी को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक 'सप्लाई-चेन रिस्क' के रूप में घोषित कर दिया है. उन्होंने अपनी घोषणा में कहा कि अब कोई भी अमेरिकी सेना के साथ काम करने वाला ठेकेदार या साझेदार Anthropic के साथ व्यावसायिक गतिविधि नहीं कर सकेगा. यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिसके तहत सरकार ने Anthropic के साथ अपने सभी संबंधों को सीमित करने का कदम उठाया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने इस फैसले को राष्ट्रीय सुरक्षा और कार्यकारी अधिकार के संदर्भ में महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि Anthropic के कामकाज से अमेरिकी सैनिकों और देश की सुरक्षा पर जोखिम उत्पन्न हो सकता है. हालांकि प्रशासन ने इस विवाद के पीछे के विस्तार से कारणों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह साफ है कि यह कदम अमेरिकी सरकार और प्रमुख एआई डेवलपर के बीच बढ़ती तनातनी और बदलते रिश्तों का परिचायक है.

माडल स्कूलों में योग्य शिक्षकों का चयन कर होगी गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई

भागलपुर. जिले में शिक्षा विभाग ने 16 प्रखंडों के लिए माडल स्कूलों का चयन कर लिया है। मुख्यालय के निर्देशानुसार इन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। माडल स्कूलों के बेहतर संचालन के लिए अब जिले के विभिन्न स्कूलों से योग्य और अनुभवी शिक्षकों का चयन किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। माडल स्कूलों में प्राथमिकता बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से चयनित उच्च रैंक वाले शिक्षकों को दी जाएगी। साथ ही यह देखा जाएगा कि चयनित शिक्षकों ने विशेष प्रशिक्षण लिया है या नहीं। दक्षता परीक्षा और विशिष्ट शिक्षक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षक भी इस प्रक्रिया में शामिल होंगे। सेवानिवृत्त और अनुभवी शिक्षक भी होंगे शामिल पुराने शिक्षक जो सेवानिवृत्त होने के करीब हैं, उनमें से भी योग्य और बेहतर प्रदर्शन वाले शिक्षकों को माडल स्कूलों में शामिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि इन स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई सुनिश्चित की जा सके। यह कार्य मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। चयन और प्रशिक्षण की आगे की योजना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से शिक्षकों की प्रारंभिक सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद जिला स्तर पर एक टीम का गठन कर अंतिम चयन किया जाएगा। चयनित शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि पढ़ाई की गुणवत्ता निजी स्कूलों के स्तर के समान रहे। छात्र-शिक्षक अनुपात और संसाधन माडल स्कूलों में छात्र संख्या के अनुसार शिक्षक तैनात किए जाएंगे। वर्तमान में प्रत्येक स्कूल से छात्र-शिक्षक संख्या का डाटा लिया गया है। उच्च माध्यमिक स्तर (कक्षा 9-10) में न्यूनतम 8 शिक्षक, और प्लस टू स्तर (कक्षा 11-12) में कम से कम 16 शिक्षक तैनात किए जाएंगे। इन स्कूलों में पुस्तकालय, प्रयोगशाला, ICT आधारित शिक्षण, पर्यावरण क्लब और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा, माडल स्कूलों में आवासीय सुविधा भी प्रदान की जाएगी। मुख्यालय स्तर से निर्देश मिले – मुख्यालय स्तर से वीडियो कान्फ्रेंसिंग में माडल स्कूल के शिक्षकों के लिए निर्देश मिले हैं। शिक्षकों के चयन इस प्रकार किया जाएगा उससे संबंधित जानकारी आने के बाद यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी। – राजकुमार शर्मा, डीईओ

बेतिया में नई रेललाइन का ट्रैक टूटने से बाल-बाल बची बगहा-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस

बेतिया. बिहार में बेतिया में बड़ा रेल हादसा टल गया। यहां बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। नरकटियागंज-बेतिया रेलखंड पर कुमारबाग रेलवे स्टेशन से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर शनिवार की सुबह डाउन लाइन की रेल पटरी फ्रैक्चर हो गयी। इस दौरान टूटी रेल पटरी से ही पाटलिपुत्र जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस की दो बोगियां भी निकल गयी। इसी बीच चालक को रेल ट्रैक धंसने का एहसास हो गया और चालक ने ट्रेन को रोक दिया। जब चालक व ट्रेन के गार्ड ने उतरकर देखा तो ट्रैक टूटकर थोड़ी धंस गयी थी। चालक की सूज-बूझ से टला हादसा चालक एवं ट्रेन मैनेजर की सूझबूझ से सभी यात्री दुर्घटना के शिकार होते बाल-बाल बच गये। रेल यात्रियों के बीच भी अफरा तफरी मच गयी। जानकारी मिलते ही रेलवे के कई वरीय अधिकारी व निर्माण कार्य से जुड़े कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। आरपीएफ के जवान ने भी मौके पर पहुंच छानबीन की। अन्य ट्रेनों के परिचालन को भी थोड़ी देर के लिए रोककर टूटी रेल पटरी को ठीक करने का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया गया। जिसके बाद डाउन रेलवे लाइन पर परिचालन शुरू किया गया। हालांकि रेल पटरी टूटने का कारण घटनास्थल पर मौजूद किसी अधिकारी एवं कर्मी ने नहीं बता पाया। दो बोगियों के गुजरने के बाद हुआ एहसास रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 15202 इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन कुमारबाग रेलवे स्टेशन से सुबह 5:48 बजे खुली। करीब 300 मीटर दूर जाने पर इंजन एवं दो बोगियां गुजरने के दौरान चालक को ट्रेक धंसने का एहसास हुआ, तब जाकर रेल दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गयी। रेल पटरी को कैसे भी ठीक करा ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ। इस दौरान कुमारबाग में करीब दो घंटे तक इंटरसिटी एक्सप्रेस रुकी रह गयी। चनपटिया में सप्तक्रांति एक्सप्रेस को भी रोक दिया गया था। बताया जा रहा है हाल में ही इसी रेल लाइन का सीआरएस भी हुआ था।

खैहरा ने मान-केजरीवाल को दी खुली चुनौती, कहा- हिम्मत है तो सच का सामना करें

पंजाब कांग्रेस नेती सुखपाल सिंह खैहरा द्वारा लगातार पंजाब सरकार और सी.एम. भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं अब उन्होंने एक बार फिर सी.एम. भगवंत मान पर निशाना साधते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। इस दौरान उन्होंने सवाल खड़े हिए हैं। एक्स पर किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ''मैं भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल, पंजाब पुलिस और मुख्य सचिव पंजाब को चुनौती देता हूं कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे दिल्ली के अविनाश पुरी के मोहाली वॉक मॉल के सेक्टर 62 में बने गैर-कानूनी 10वें फ्लोर को गिराकर दिखाएं? क्या सैकड़ों करोड़ रुपये की अवैध इमारतों को गिराना ज्यादा जरूरी है या फिर विधायक खैहरा की निजी संपत्ति को तोड़ना ज्यादा महत्वपूर्ण था? हैरानी की बात यह है कि इस अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने वाली GMADA का दफ्तर इसी मॉल के सामने है, फिर भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। लगता है कि ताकतवर लोगों के प्रभाव के कारण कार्रवाई नहीं हो रही।''

झारखंड निकाय चुनाव 2026 के चुनाव में बीजेपी को बढ़त

रांची. झारखंड में नगर निकाय चुनावों के नतीजे (Jharkhand Nikay Chunav result 2026 winner and loser list) अब सामने आ गए हैं। नगर निकाय चुनावों में बीजेपी को काफी बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं, जेएमएम समर्थित उम्मीदवारों ने देवघर और गिरिडीह जैसे महत्वपूर्ण महापौर पदों पर सेंध लगाने में सफलता हासिल की है। बता दें कि राज्य में कुल 48 नगर निकायों के लिए 23 फरवरी तो मतदान हुआ था। कुल 62 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था। धनबाद नगर निगम (Dhanbad Nagar Nigam Result) को छोड़कर बाकी सभी जगह के नतीजे सामने आ गए हैं। नगर निगम / पंचायत     कौन जीता      कौन हारा मेदिनीनगर नगर निगम      अरुणा शंकर      नम्रता त्रिपाठी हजारीबाग नगर निगम      अरविंद राणा      मो. सरफराज गिरिडीह नगर निगम      प्रमिला मेहरा      डॉक्‍टर शैलेंद्र कुमार चौधरी देवघर नगर निगम      रवि कुमार रावत      रीता चौरसिया धनबाद नगर निगम      र‍िजल्‍ट आना बाकी       र‍िजल्‍ट आना बाकी चास नगर निगम     भोलू पासवान      अविनाश कुमार रांची नगर निगम      रोशनी खलखो      रमा खलखो आदित्यपुर नगर निगम      संजय सरदार      भुगलू सोरेन मानगो नगर निगम      सुधा गुप्‍ता      संध्‍या स‍िंंह गढ़वा नगर परिषद      आशीष कुमार सोनी      संतोष कुमार केशरी विश्रामपुर नगर परिषद      गीता देवी      चंद्रावती देवी चतरा नगर परिषद      अताउर रहमान      अमन कुमार झुमरीतिलैया नगर परिषद      रमेश हर्षधर       राजेंद्र कुमार मधुपुर नगर परिषद      दरक्शां परवीन       मीति कुमारी गोड्डा नगर परिषद      सुशील रमानी      कामरान अशरफी साहेबगंज नगर परिषद     रामनाथ पासवान     कपिल देव दास पाकुड़ नगर परिषद     शबरी पाल     शेख सेलिना सुल्ताना दुमका नगर परिषद      अभिषेक चौरसिया      अजय कुमार झा मिहिजाम नगर परिषद      जयश्री देवी      कविता देवी चिरकुण्डा नगर परिषद      सुनीती देवी      शुक्ला राय फुसरो नगर परिषद      निर्मला देवी      ममता देवी रामगढ़ नगर परिषद (वर्ग-क)      कुसुमलता कुमारी       प्रिया करमाली लोहरदगा नगर परिषद     अनिल उरांव     पावन एक्का गुमला नगर परिषद     शकुंतला उरांव     टोप्पो सिमडेगा नगर परिषद      ओल‍िवर लकड़ा       चक्रधरपुर नगर परिषद      सन्नी उरांव      विजय सिंह चाईबासा नगर परिषद      नितिन प्रकाश      रमेश खिरवार कपाली नगर परिषद       परवेज आलम      सरवर आलम जुगसलाई नगर परिषद      नौशीन खान      रिंकू सिंह श्री वंशीधरनगर नगर पंचायत      साधना देवी       लता देवी  मझिआंव नगर पंचायत      सुमित्रा देवी        मारुतनंदन सोनी हुसैनाबाद नगर पंचायत     अजय भारती     शशि कुमार हरिहरगंज नगर पंचायत     कुमारी शीला चौधरी     आशा कुमारी छत्तरपुर नगर पंचायत     अरविंद कुमार गुप्ता     मोहन कुमार  लातेहार नगर पंचायत     महेश सिंह     बिलासी टोपनो कोडरमा नगर पंचायत     साजिद हुसैन लल्लू     राजेश सिंह उर्फ राजू डोमचांच नगर पंचायत     उमेश वर्मा     पप्पू मेहता बड़कीसरैया नगर पंचायत      शोभा देवी      सुनीता देवी धनवार नगर पंचायत     विनय कुमार संथालिया     रोबिन कुमार महागामा नगर पंचायत      प्रबोध सोरेन      राकेश सोरेन राजमहल नगर पंचायत     केताबुद्दीन शेख     भावना गुप्ता बरहरवा नगर पंचायत     अर्पिता दास     बबीता कुमारी बासुकीनाथ नगर पंचायत      वीणा देवी      मधुमिता देवी जामताड़ा नगर पंचायत      आशा गुप्ता      रीना कुमारी बुण्डू नगर पंचायत     जितेंद्र उरांव     राजेश उरांव खूंटी नगर पंचायत     रानी टूटी     बोदरा  सरायकेला नगर पंचायत      मनोज कुमार चौधरी      राजा प्रताप आदित्य सिंह देव चाकुलिया नगर पंचायत     सोमवारी सोरेन     चंदना मुर्मू