samacharsecretary.com

नक्सल मुद्दे पर संसद में चर्चा तेज, मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के विकास पर रखी बात

रायपुर. देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के प्रयासों पर आज लोकसभा में महत्वपूर्ण चर्चा होने जा रही है। यह बहस ऐसे समय में हो रही है, जब केंद्र सरकार ने नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए 31 मार्च 26 की समयसीमा तय की है और इस डेडलाइन के खत्म होने में अब केवल एक दिन शेष है। इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा छत्तीसगढ़ का ही ज्यादा जिक्र होगा। भारी मात्रा में नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में ही बचा हुआ था। चार दशक से ज्यादा से नक्सलवाद विकास में बड़ा रोड़ा बना हुआ था। उसको समाप्त करने में सफल हो रहे हैं। यह छत्तीसगढ़ के लिए बहुत अच्छा है। बता दें कि लोकसभा सचिवालय ने इस विषय को नियम 193 के तहत सूचीबद्ध किया है। इस नियम के अंतर्गत अल्पकालिक चर्चा होती है, जिसमें मतदान नहीं कराया जाता, लेकिन सरकार के लिए जवाब देना अनिवार्य होता है। माना जा रहा है कि इस चर्चा में छत्तीसगढ़ का विशेष रूप से जिक्र होगा, क्योंकि देश में लंबे समय तक नक्सलवाद का सबसे अधिक प्रभाव यहीं रहा है। वायु सेवा विस्तार पर सीएम साय का बयान इसके साथ ही सीएम साय ने प्रदेश में वायु सेवाओं के विस्तार को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए नई फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बीती रात बिलासपुर में नाइट लैंडिंग और टेक-ऑफ की सुविधा का भी शुभारंभ शुरू हो गया है। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वायु सेवा में वृद्धि हो रही है।

समाजवादी पार्टी की राजनीति का मूल चरित्र बांटो और राज करो की नीति का – डिप्टी सीएम केशव मौर्या

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी की दादारी की रैली को पूरी तरह फ्लॉप शो बताया समाजवादी पार्टी की राजनीति का मूल चरित्र बांटो और राज करो की नीति का – डिप्टी सीएम केशव मौर्या सपा की रैली में दंगाइयों, भू-माफियाओं और अपराधियों का बोलबाला रहा, जो उनकी पार्टी की कार्यशैली को बताता है- डिप्टी सीएम केशव मौर्या लखनऊ गौतम बुद्ध नगर, नोएडा के दादरी में आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए रैली में पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाषण पर तीखा प्रहार करते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी की रैली को पूरी तरह फ्लॉप शो बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की राजनीति का मूल चरित्र बांटो और राज करो की नीति का है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 तक जब अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार थी, तब उत्तर प्रदेश की स्थिति बेहद खराब थी और कानून-व्यवस्था चरमरा गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान प्रदेश में “त्राहि-त्राहि” की स्थिति बनी हुई थी और उद्योगपति राज्य छोड़कर पलायन करने को मजबूर हो गए थे। नोएडा में गुर्जर समाज को लेकर आयोजित रैली पर भी डिप्टी सीएम ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस रैली में दंगाइयों, भू-माफियाओं और अपराधियों का बोलबाला रहा, जो बताता है कि समाजवादी पार्टी की कार्यशैली क्या है। मौर्य ने यह भी आरोप लगाया कि अखिलेश यादव का ‘पीडीए’ का नारा फर्जी है, वो  पिछड़ों, दलितों के जन्मजात विरोधी हैं। अखिलेश यादव, अंधविश्वास के कारण कभी नोएडा नहीं गये, आज उसी धरती पर डबल इंजन सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कर चुकी है। विकास के कार्यों से समाजवादी पार्टी को कोई सरकोर नहीं है। उनके सम्मेलन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सपा आएगी तो मुसीबत को लाएगी, सपा आएगी अपराधियों का शासन लाएगी, गुंडाराज लाएगी, सपा आएगी तो जमीनों पर कब्जे करेगी, सपा व्यवसायियों का शोषण लाएगी, सपा आएगी तो पिछड़ो विशेषकर अति पिछड़ो का शोषण करेगी।

सीएम योगी का दावा: नौ वर्षों में 9 लाख सरकारी नौकरियां, यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन

नौ वर्षों में 9 लाख सरकारी नौकरियां, यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन: सीएम योगी  -लोकभवन में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के 665 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी ने किया संबोधित – सीएम योगी ने की अफवाहबाजों से सावधान रहने की अपील, दुष्प्रचार से माहौल बिगाड़ने की कोशिश, सतर्क रहने की जरूरत – वर्ष 2017 के पहले प्रदेश और देश में क्राइम कैपिटल के रूप में जाना जाने वाला नोएडा आज दुनिया का इन्वेस्टमेंट का बेस्ट डेस्टिनेशन  – अफवाहबाज देश का नुकसान कर रहे, जनता के कार्य में किसी प्रकार की रुकावट नहीं, सब कुछ सहजता से चल रहा- सीएम  – बोले, मेरे कपड़े को देख लोग मानते होंगे कि अंधविश्वास को मानता हूंगा, मैं आस्था में विश्वास करता हूं, अंधविश्वास को कतई नहीं मानता – जो मुख्यमंत्री रहते नोएडा नहीं गए, आज अपनी विभाजनकारी राजनीति के लिए पहुंच गए – सीएम लखनऊ पिछले नौ वर्षों में नौ लाख मैनपावर सरकारी सेवाओं में जुड़ी है। ये सभी प्रतिभाशाली और युवा ऊर्जा से भरपूर हैं। इसी का नतीजा है कि जो राज्य पहले बीमारू था, वह आज भारत की इकोनॉमी का ग्रोथ इंजन बन गया है। पहले वेतन देने के लिए पैसे नहीं होते थे, आज यूपी रेवेन्यू सरप्लस स्टेट है। आज यूपी देश की टॉप थ्री अर्थव्यवस्था में एक है। वर्ष 2016 की तुलना में आज प्रति व्यक्ति आय तीन गुना करने में सफलता प्राप्त की है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लोकभवन में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 665 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कही। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने 20 नवचयनित नर्सिंग ऑफिसर को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इससे पहले नवचयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा किये।  पहले नोएडा और ग्रेटर नोएडा को क्राइम कैपिटल के रूप में जाना जाता था, आज दुनिया भर में इन्वेस्टमेंट के बेस्ट डेस्टिनेशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रतिभा जब भी सम्मानित होगी और उसे प्लेटफार्म मिलेगा, उसका लाभ देश और राज्य को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए एक-एक स्टेजेस पर शासन द्वारा निगरानी की जाती है। हमारी तीसरी आंख उन सबको वॉच करती है, जो भर्ती प्रक्रिया में सेंध लगाने के लिए सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे लोगों को हम पहले ही खींच कर बाहर निकाल लाते हैं और उनका कैसे इलाज किया जाता है, यह किसी से छिपा नहीं है। इसी का परिणाम है कि प्रत्येक सेक्टर में यूपी ने विकास किया है। यूपी के नौजवानों के सामने जो पहचान का संकट था, उस पहचान के संकट से वह मुक्त हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। इसे प्रदेश सरकार ने बनाया, जिस प्रदेश की आबादी सबसे बड़ी है, हम कार्य भी सबसे बड़ा करेंगे। इसे हम लोगों ने जेवर में करके दिखाया है। इससे 1 लाख नौजवानों को सीधे-सीधे नौकरी मिलेगी। वर्ष 2017 के पहले यह क्षेत्र प्रदेश के साथ देश के क्राइम कैपिटल के रूप में जाना जाता था। शाम को 5 बजे के बाद गतिविधियां शून्य हो जाती थीं। प्रातः 10 बजे के पहले तक कर्फ्यू जैसा माहौल रहता था। आज यह डबल इंजन सरकार की स्पीड और दृढ़ इच्छाशक्ति है कि केवल प्रदेश नहीं बल्कि देश और दुनिया का इन्वेस्टमेंट का बेस्ट डेस्टिनेशन के रूप में उभर कर सामने आया है।  कुछ लोग अफवाहें और दुष्प्रचार कर माहौल खराब करना चाहते हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश और दुनिया का हर बड़ा संस्थान ग्रेटर नोएडा आना चाहता है। आज वहां मेडिकल डिवाइस पार्क, इंटरनेशनल फिल्म सिटी, वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटीज, टॉय पार्क और अपैरल पार्क बन रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में सेमीकंडक्टर की सबसे बड़ी यूनिट का शिलान्यास किया। इस युग में सेमीकंडक्टर के बगैर पूरी दुनिया एकदम लाचार है, जैसे एक समय तेल के बगैर दुनिया लाचार हो जाती थी, ऐसे ही सेमीकंडक्टर के बगैर दुनिया लाचार हो जाती है, वह अब यूपी के अंदर बनेगा। इसे वर्ष 2017 के पहले सोचा नहीं जा सकता था क्योंकि उस दौरान इच्छाशक्ति और नीयत साफ नहीं थी। वे लोग पहले भी कुछ नहीं करना चाहते थे, आज भी करने की इच्छाशक्ति नहीं है, जो कार्य हो रहा है उस कार्य को डिस्टर्ब कर रहे हैं। इतना ही नहीं, दुष्प्रचार और अफवाह फैला करके माहौल को खराब करने का काम कर रहे हैं। दुनिया संकट में है और उथल-पुथल चल रही है। तमाम देशों में इमरजेंसी लागू हो गई है। लोगों में वहां संशय का माहौल बना हुआ है। गल्फ वार के नाते अस्थिरता का माहौल है। तमाम देशों ने अपने यहां लोगों की सर्विस को कम करना प्रारंभ कर दिया है। कार्य के घंटे और वेतन को कम करना प्रारंभ कर दिया है, क्योंकि अब उनकी इकॉनामी जवाब दे रही है। अमेरिका जैसा देश, जिसकी खाड़ी के देशों पर निर्भरता कम है, वहां पर भी पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान छू रहे हैं। भारत के अगल-बगल के देशों में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, इंडोनेशिया सबकी हालत खराब है। अघोषित इमरजेंसी जैसी स्थितियां चल रही हैं, लेकिन इन सब में बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके भारत दुनिया के अंदर एकमात्र देश है, जो लगातार अपनी यात्रा की ओर मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है, इसलिए क्योंकि भारत के पास प्रधानमंत्री मोदी जैसी विजनरी लीडरशिप है। सीएम की अपील, अफवाहबाजों से सावधान और सतर्क रहना है मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र ने आपूर्ति को स्मूथ बनाने के साथ पेट्रोलियम उत्पादों के दाम को नियंत्रित करने के लिए एक्साइज ड्यूटी को कम कर देश की 145 करोड़ की जनता को राहत दी है। यह अकेले भारत के अंदर हुआ है, दुनिया के अंदर कहीं नहीं हुआ है। इसका लाभ केवल भाजपा और एक वर्ग विशेष नहीं ले रहा है बल्कि पूरा देश लाभ ले रहा है। सरकार का निर्णय इसी प्रकार का यूनिफॉर्म होता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, तो उन्हे रोकने के लिए किस-किस प्रकार के निम्न स्तरीय प्रयास प्रारंभ हुए हैं। अफवाह फैलाई जा रही है। … Read more

RBSE 12th Result 2026: कल आएंगे नतीजे, पिछले वर्षों के रिजल्ट पैटर्न पर एक नजर

  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी और खुशखबरी वाली खबर आ रही है। बोर्ड ने कक्षा 12वीं के तीनों स्ट्रीम—आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस—का रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। कल, यानी 31 मार्च (मंगलवार) को सुबह ठीक 10 बजे राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोर्ड मुख्यालय से नतीजों की घोषणा करेंगे। इस बार राजस्थान बोर्ड ने अपनी कार्यकुशलता से सबको हैरान कर दिया है। बोर्ड ने न केवल समय पर परीक्षाएं संपन्न कराईं, बल्कि रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन कार्य पूरा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यार्थी rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रोल नंबर डालकर अपना परिणाम देख सकेंगे। नतीजे ( BSER RBSE Class 12 Result 2026 ) लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी चेक किए जा सकेंगे। इतिहास में पहली बार: मार्च में ही आ रहा 12वीं का रिजल्ट राजस्थान बोर्ड के इतिहास में यह पहला मौका है जब 12वीं कक्षा का परिणाम मार्च महीने में ही घोषित किया जा रहा है। आमतौर पर 12वीं के नतीजे मई या जून के महीने में आते थे, लेकिन इस बार बोर्ड ने अपनी परंपरा को बदलते हुए नया इतिहास रचा है। एक और दिलचस्प बात यह है कि इस साल 10वीं का रिजल्ट (24 मार्च) 12वीं से पहले ही जारी कर दिया गया। यह भी बोर्ड के इतिहास में पहली बार हुआ है कि सीनियर सेकेंडरी से पहले सेकेंडरी के नतीजे जारी किए गए। सबसे कम समय में परिणाम जारी करने का रिकॉर्ड इस साल 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थीं। परीक्षाओं के खत्म होने के महज कुछ ही दिनों के भीतर बोर्ड रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इससे पहले सबसे कम समय में रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड साल 2022 के नाम था, जब 26 अप्रैल को परीक्षाएं खत्म होने के बाद 1 जून (यानी 35 दिन) में रिजल्ट आया था। लेकिन 2026 में बोर्ड ने उस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। 9 लाख से ज्यादा छात्रों का भविष्य कल होगा साफ कल घोषित होने वाले नतीजों में कुल 9,10,009 (9 लाख 10 हजार 9) रजिस्टर्ड परीक्षार्थियों का भाग्य तय होगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर खुद बटन दबाकर पोर्टल पर नतीजे लाइव करेंगे। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि रिजल्ट को लेकर सभी तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि भारी ट्रैफिक के बावजूद वेबसाइट सुचारू रूप से काम कर सके। पिछले तीन सालों से बढ़ रहा है सफलता का ग्राफ आंकड़ों पर नजर डालें तो राजस्थान बोर्ड का प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है। पिछले तीन वर्षों से आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस—तीनों ही स्ट्रीम का पास प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। हालांकि कोरोना काल में परीक्षाएं नहीं हुई थीं और प्रमोट किए जाने के कारण रिजल्ट 99 प्रतिशत से भी अधिक रहा था, लेकिन उसके बाद भी नियमित परीक्षाओं में छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।

तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी के बीच बिहार के कई जिलों में ओलावृष्टि का बड़ा खतरा

पटना। ​बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। जहां मार्च के अंत में गर्मी चरम पर होनी चाहिए थी, वहीं अब आसमान में चक्रवाती जाल बुन रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने 31 मार्च और 1 अप्रैल को लेकर राज्य में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें बिजली गिरने और तेज आंधी की गंभीर चेतावनी दी गई है। जान-माल का खतरा ​बिहार के अधिकांश जिलों में हवा की गति 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं। यह रफ्तार इतनी तेज है कि कच्चे मकानों, टीन शेड और पुराने पेड़ों को उखाड़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह मौसमी उलटफेर अचानक बने कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण का परिणाम है। ​ वज्रपात और ओलावृष्टि ​राज्य में केवल बारिश ही नहीं, बल्कि वज्रपात का भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। खुले खेतों में काम करने वाले किसानों और मवेशियों के लिए यह समय बेहद जोखिम भरा है। इसके साथ ही कई हिस्सों में होने वाली ओलावृष्टि रबी की तैयार फसलों को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे खराब मौसम के दौरान बिजली के खंभों और ऊंचे पेड़ों से दूर रहें। ​ सावधानी ही बचाव है ​बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने गाइडलाइन जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वे मेघगर्जन के समय सुरक्षित पक्के मकानों में शरण लें। मार्च का यह तूफानी अंत आने वाले गर्मी के सीजन के लिए एक असामान्य शुरुआत का संकेत दे रहा है।

पंजाब में छुट्टी का ऐलान: मंगलवार को बंद रहेंगे सभी शैक्षणिक संस्थान और ऑफिस

चंडीगढ़ पंजाब में मंगलवार को सरकारी छुट्टी रहने वाली है। इसके चलते पूरे राज्य में स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। दरअसल, राज्य सरकार ने मंगलवार, 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह फैसला महावीर जयंती के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 31 मार्च को गजटेड छुट्टी घोषित की गई है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर ऐलान भी किया है, ताकि आम जनता को सरकारी कामकाज और शैक्षणिक संस्थानों के बंद रहने की जानकारी पहले से मिल सके। भगवान महावीर का जन्म यह दिन जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। उनका जन्म लगभग 6वीं सदी ईसा पूर्व में कुंडलपुर (वैशाली) में हुआ था। भगवान महावीर ने दुनिया को “जियो और जीने दो” का सिद्धांत दिया। उनका सबसे बड़ा ऐतिहासिक योगदान अहिंसा के प्रचार में है, जिसका मतलब है किसी भी जीव को मन, वचन या कर्म से कष्ट न पहुंचाना। उन्होंने उस समय के समाज में प्रचलित जात-पात और कर्मकांडों का विरोध किया और सभी जीवों की समानता पर जोर दिया।  

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में बदला मौसम और 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी

राजस्थान राजस्थान में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली, जब श्रीगंगानगर में हल्की बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने इसे सक्रिय हुए Western Disturbance का असर बताया है, जो प्रदेश के कई हिस्सों को प्रभावित कर रहा है। 25 जिलों में अलर्ट, आंधी-बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने प्रदेश के 25 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इनमें 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 21 जिलों में येलो अलर्ट शामिल हैं। विभाग के अनुसार इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। 31 मार्च तक रहेगा असर, फिर मौसम होगा ड्राय मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिस्टम 31 मार्च तक सक्रिय रहेगा। इसके बाद 1 अप्रैल से प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाएगा। इसके साथ ही तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे गर्मी का असर तेज हो सकता है। रविवार को कमजोर रहा सिस्टम, कई जगह साफ रहा मौसम रविवार को इस सिस्टम का असर काफी कमजोर रहा। बीकानेर संभाग में दिनभर मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही। वहीं जालोर, सिरोही और पाली में हल्के बादल जरूर नजर आए, लेकिन बारिश नहीं हुई। जयपुर-कोटा समेत कई संभागों में तेज धूप प्रदेश के जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभागों में रविवार को आसमान बिल्कुल साफ रहा। दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने इसका कारण वातावरण में नमी की कमी को बताया है। कोटा रहा सबसे गर्म, पारा 39 डिग्री पार तापमान की बात करें तो रविवार को कोटा सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चूरू में 37.6 डिग्री, पिलानी और अलवर में 37.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। अन्य शहरों में भी बढ़ा तापमान इसी तरह बाड़मेर में 37 डिग्री, सीकर में 36 डिग्री, जैसलमेर में 35.8 डिग्री और जोधपुर में 35.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं श्रीगंगानगर में 34.5 और बीकानेर में 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। आंधी और मौसम बदलाव से सावधानी जरूरी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अलर्ट वाले जिलों में तेज आंधी और धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। इससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। खासकर किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आने वाले दो दिनों में मौसम का यह उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

JMM का शक्ति प्रदर्शन: गिरिडीह में 53वां स्थापना दिवस, CM हेमंत सोरेन पहुंचे

गिरिडीह. झारखंड मुक्ति माेर्चा का 53वां स्थापना दिवस समारोह आज सोमवार को शहर के झंडा मैदान में मनाया जाएगा। इसे लेकर पार्टी की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। समारोह को लेकर झंडा मैदान में जहां भव्य और आकर्षक पंडाल बनाया गया है, वहीं मुख्य मार्गों में जगह-जगह तोरणद्वार भी बनाए गए हैं। बैनर, होर्डिंग और पोस्टर भी लगाए गए हैं। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे। साथ ही नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू,गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सहित पार्टी के अन्य मंत्री, सांसद और विधायक समारोह में शिरकत करेंगे। समारोह में पूरे जिला से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। न केवल ग्रामीण क्षेत्रों, बल्कि शहरी क्षेत्र से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और आमलोग भाग लेंगे। चूंकि हाल के दिनों में शहरी क्षेत्र में भी झामुमो का जनाधार बढ़ा है। बता दें कि इस बार का स्थापना दिवस समारोह कई मायनों में अलग होगा। पहली बार यह समारोह यहां 30 मार्च को मनाया जा रहा है, जबकि प्रत्येक वर्ष इसे चार मार्च को मनाया जाता रहा है। इस बार चार मार्च को होली रहने के कारण इसकी तिथि में परिवर्तन हुआ है। पहली बार दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अनुपस्थिति में यह समारोह मनेगा, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस बार नहीं होगा। पहली बार झामुमो के अपना मेयर और उप मेयर भी मौजूद रह कर समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। झामुमो नेता सह पूर्व विधायक केदार हाजरा ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि सीएम हेमंत सोरेन, गाडैय विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री सुदिव्य सोनू समेत पार्टी के कई दिग्गज शामिल होंगे। सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। गांव से शहर तक से जनसैलाब उमड़ेगा। इधर, नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने झंडा मैदान पहुंच समारोह की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने मंच, पंडाल आदि का का जायजा लेते हुए पाई गई कमियों को पूरा कर व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, मेयर प्रमिला मेहरा, उप मेयर सुमित कुमार, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा के अलावा अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी आदि उपस्थित थे।

CREST घोटाले पर शिकंजा: प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुखविंदर गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की फाइनेंशियल जांच

चंडीगढ़. 83 करोड़ रुपये के चर्चित क्रेस्ट घोटाले में चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसायटी (क्रेस्ट) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुखविंदर अबरोल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने क्रेस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की शिकायत पर यह केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिनों के रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के अधिकारियों अभय कुमार, सीमा धीमान और रिभव ऋषि पर धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप है। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ था कि क्रेस्ट के खातों से रकम शेल कंपनियों के जरिए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई थी। जांच में सामने आया है कि ट्रांसफर की गई रकम का हिस्सा अबरोल के अपने खातों के साथ-साथ रिश्तेदारों और करीबी लोगों के भी अकाउंट्स में पहुंचा था। पुलिस अब इस घोटाले की मनी ट्रेल और अन्य कर्मचारियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है। फरार अकाउंट अफसर की तलाश में करनाल में रेड निगम और क्रेस्ट से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच में चंडीगढ़ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सूत्रों से पता चला है कि इसी घोटाले में चंडीगढ़ पुलिस की टीम से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की अकाउंट अफसर नलिनी मलिक को पकड़ने के लिए करनाल में दबिश दी है। हालांकि वह मौके से फरार बताई जा रही है। पुलिस को शक है कि वह किसी रिश्तेदार के घर ठहरी हुई थी। ऐसे में पुलिस की टीम उस घर पर पहुंची और आसपास पूछताछ की। यह कार्रवाई नगर निगम में 116.84 करोड़ रुपये की फर्जी एफडी और क्रेस्ट में करीब 75.16 करोड़ रुपये के कथित वित्तीय गड़बड़ी मामले में हुई पूछताछ के बाद की गई है। वहीं, प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए आरोपितों ने जांच के दौरान कई अहम जानकारियां साझा की हैं। पुलिस के मुताबिक कुछ बड़े अधिकारियों की भूमिका सामने आई है, जिन पर फर्जी कंपनियों और खातों के जरिए सरकारी धन के लेनदेन का आरोप है।

धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे चेन्नई सुपर किंग्स की कमान

चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग का तीसरा मुकाबला सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है. राजस्थान रॉयल्स के साथ एक दशक से ज्यादा समय तक जुड़े रहने वाले संजू सैमसन के लिए ये मुकाबला बेहद भावुक होने वाला है. क्योंकि वह इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अपनी पूर्व टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरेंगे. वहीं, रविंद्र जडेजा भी अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेलेंगे, जिससे इस मुकाबले में एक अलग भावनात्मक पहलू जुड़ गया है. एक दशक से अधिक समय तक सैमसन राजस्थान रॉयल्स की पहचान रहे वह टीम के मुख्य बल्लेबाज, कप्तान और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने टीम को 2022 के फाइनल तक पहुंचाया था. जिस तरह MS Dhoni, चेन्नई सुपर किंग्स की पहचान रहे हैं, उसी तरह सैमसन राजस्थान रॉयल्स की पहचान थे. लेकिन एक बड़े ट्रेड में जडेजा के राजस्थान लौटने के बाद अब केरल का यह बल्लेबाज पीली जर्सी में नजर आएगा, जिससे सीएसके के नए कोर ग्रुप को एक नई दिशा मिली है. सैमसन शानदार फॉर्म में भी हैं. उन्होंने भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी. वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबलों में लगातार तीन अर्धशतक लगाकर वह देश के नए स्टार बनकर उभरे हैं. धोनी की गैरमौजूदगी में उतरेगी सीएसके संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पारी की शुरुआत करेंगे और वही टीम की लीडरशिप का मुख्य हिस्सा भी होंगे, क्योंकि MS Dhoni कैल्फ स्ट्रेन के कारण कम से कम दो हफ्तों तक बाहर रहेंगे. धोनी टीम के साथ गुवाहाटी नहीं गए हैं और उनकी गैरमौजूदगी में सैमसन और गायकवाड़ पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी.