samacharsecretary.com

मुख्यमंत्री का बयान: पीड़ितों की समस्याओं का उचित समाधान सरकार की प्राथमिकता है

जनता दर्शन पीड़ितों की समस्याओं का उचित समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री  सीएम योगी ने जन समस्याओं का लिया संज्ञान, एक-एक फरियादी से खुद मिले मुख्यमंत्री लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। उन्होंने प्रदेश भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, सभी के प्रार्थना पत्र लिए और अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। सीएम ने कहा कि सरकार हर पीड़ित की उचित समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत है। मंदिर पर कब्जे की शिकायत  उन्नाव के बांगरमऊ से आईं ममता तिवारी ने सीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए कुछ लोगों पर मंदिर कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि कब्जा करने वाले लोग मंदिर में पूजा भी नहीं करने दे रहे हैं। सीएम योगी ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक को उचित कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। बदायूं से आए एक किसान ने बताया कि कुछ लोगों ने उनकी फसल नष्ट कर दी, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं हो रही। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी किसान को परेशानी नहीं होनी चाहिए। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बलरामपुर से आए एक फरियादी ने बताया कि गांव की सड़क बहुत खराब है। ग्राम प्रधान कई वर्षों से इसका निर्माण नहीं होने दे रहे हैं, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। इस पर सीएम ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव में जाकर ग्रामीणों से बातचीत करें। स्थिति का खुद आकलन करें और सड़क निर्माण कराएं। खिलाड़ी हमारी धरोहर, इनकी समस्या का जल्द निस्तारण कराएं  ‘जनता दर्शन’ में पहुंचे फर्रुखाबाद निवासी एक खिलाड़ी ने भी सीएम के समक्ष अपनी बात रखी। बताया कि वह निशानेबाज हैं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पदक भी जीत चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से लाइसेंस दिलाने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि खिलाड़ी हमारी धरोहर हैं। इनके प्रार्थना पत्र का संज्ञान लें और उचित कार्रवाई कराएं। जमीन व पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले भी आए   ‘जनता दर्शन’ में जमीन व पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले भी आए। मुख्यमंत्री ने सभी प्रकरणों से जुड़े प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को यथोचित कार्रवाई का आदेश दिया। लखनऊ से आए एक फरियादी ने अवैध कॉलोनी से जुड़ा मुद्दा उठाया, जिस पर सीएम ने आवास आयुक्त को संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। कुछ जनपदों से आए फरियादियों ने सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत की तो कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया। सीएम योगी ने ऐसे तमाम मामलों पर कार्रवाई का निर्देश देते हुए पीड़ितों की संतुष्टि पर विशेष जोर दिया। सरोजिनी नगर से आए एक फरियादी ने जमीन कब्जाने व बाउंड्रीवाल तोड़ने की शिकायत की, जिस पर एसडीएम सरोजिनी नगर को मामले के निस्तारण का निर्देश दिया गया।

डेडलाइन से पहले बड़ा सरेंडर: माओवादी नेता सोमन्ना ने छोड़ा हथियार

जगदलपुर/रायपुर. छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। नक्सल विरोधी अभियान के बीच माओवादी मोर्चे में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, डेडलाइन खत्म होने से ठीक एक दिन पहले कुख्यात माओवादी चेल्लुरु नारायण राव उर्फ सोमन्ना ने विजयवाड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया है। सोमन्ना माओवादी स्टेट कमेटी सदस्य है। बताया जा रहा है कि सोमन्ना AOB (आंध्र-ओडिशा बॉर्डर) राज्य समिति का प्रमुख सदस्य था। इसके साथ ही वह केंद्रीय क्षेत्रीय समिति (CRC) की तीसरी कंपनी का कमांडर भी रहा है। शीर्ष माओवादी लीडर गजरला रवि और अरुणा की मौत के बाद इस क्षेत्र में माओवादी संगठन की बागडोरसोमन्ना के पास ही थी। बता दें कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस डेडलाइन से ठीक पहले सोमन्ना जैसे उच्च पदाधिकारी का आत्मसमर्पण सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। माओवादी मोर्चे पर बड़ी कामयाबी: AOB क्षेत्र के शीर्ष नेता सोमन्ना ने किया सरेंडर सुरक्षा बलों को माओवादी मोर्चे पर एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. सूत्रों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में माओवादी संगठन के स्टेट कमेटी सदस्य चेल्लुरु नारायण राव उर्फ सोमन्ना ने आत्मसमर्पण कर दिया है. सोमन्ना AOB (आंध्र-ओडिशा बॉर्डर) क्षेत्र की राज्य समिति का प्रमुख सदस्य था और केंद्रीय क्षेत्रीय समिति (CRC) की तीसरी कंपनी का कमांडर भी रह चुका है. उसे संगठन के अहम रणनीतिक चेहरों में गिना जाता था. बताया जा रहा है कि शीर्ष माओवादी नेताओं गजरला रवि और अरुणा की मौत के बाद इस क्षेत्र में संगठन की कमान सोमन्ना के हाथों में थी. ऐसे में उसका सरेंडर माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह सफलता नक्सल उन्मूलन अभियान में एक अहम उपलब्धि के तौर पर देखी जा रही है, खासकर उस समय जब सरकार ने नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सख्त समयसीमा तय कर रखी है. माओवादी संगठन का प्रमुख चेहरा था सोमन्ना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमन्ना एओबी (आंध्र-ओडिशा बॉर्डर) राज्य समिति का एक अत्यंत प्रभावशाली सदस्य रहा है। इसके साथ ही उसने केंद्रीय क्षेत्रीय समिति की तीसरी कंपनी के कमांडर के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली थी। शीर्ष माओवादी नेता गजरला रवि और अरुणा की मौत के बाद इस पूरे क्षेत्र में माओवादी संगठन के संचालन की कमान सोमन्ना के हाथों में ही थी। उसके आत्मसमर्पण को संगठन के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। डेडलाइन से ठीक पहले मिली कामयाबी उल्लेखनीय है कि सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। इस निर्धारित तिथि से महज एक दिन पहले सोमन्ना जैसे उच्च पदस्थ पदाधिकारी का मुख्यधारा में लौटना सुरक्षा बलों के लिए एक रणनीतिक जीत मानी जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि सोमन्ना के समर्पण से माओवादी नेटवर्क की कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं, जिससे आगामी अभियानों को और अधिक मजबूती मिलेगी। नक्सलवाद पर सरकार के प्रयासों की संसद में सराहना, BJP सांसद नरेश बंसल का बयान संसद में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सरकार के प्रयासों पर चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सांसद नरेश बंसल ने सरकार की उपलब्धियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि सरकार को नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण सफलता मिली है, क्योंकि उसने 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सल-मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए तेजी से काम किया है. बंसल ने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार की रणनीति और सुरक्षा बलों की सक्रिय कार्रवाई के कारण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिला है.

बांकीपुर विधायक नितिन नवीन का इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब विधानसभा सीट पर होगा उपचुनाव

पटना भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को उनका इस्तीफा सौंपा। जिसे मंजूर कर लिया गया है। नितिन नवीन का विधायक पद से इस्तीफा; राज्यसभा में शुरू होगा नया सियासी सफर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को उनका इस्तीफा सौंपा। जिसे मंजूर कर लिया गया है। इससे पहले कल इस्तीफा नहीं देने के बाद राजनीतिक गलियारों में बिहार के अगले सीएम को लेकर नितिन के नाम की चर्चा होने लगी थी। इस्तीफा देने के बदले वे असम चले गए थे। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण अब नितिन नवीन राज्य की राजनीति से केंद्र की ओर रुख किया। बांकीपुर सीट पर अब उपचुनाव कराया जाएगा। एक्स पर नितिन नवीन ने साझा किया संदेश इससे पहले नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पर एक्स पर किए पोस्ट में अपने संदेश में कहा कि वह अपने क्षेत्र और पूरे बिहार के विकास के लिए पहले की तरह ही समर्पित रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता के साथ अपने मजबूत रिश्ते को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि यही संबंध उन्हें लगातार ऊर्जा और प्रेरणा देता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत और विकसित बिहार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। बांकीपुर और बिहार के मेरे सभी परिवारजन एवं कार्यकर्ता साथी, जनवरी 2006 में पिताजी के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने मुझे पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया और दिनांक 27 अप्रैल 2006 को मैं पहली बार पटना पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित होकर सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत नितिन नवीन ने लिखा कि मैंने सदैव अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया । इसी का प्रतिफल है कि यहाँ की देवतुल्य जनता ने मुझे लगातार 5 बार सदन में अपना प्रतिनिधि चुनकर सेवा का सौभाग्य प्रदान किया। सदन के अंदर हो या सदन के बाहर, दोनों ही स्थानों का उपयोग मैंने अपने क्षेत्र और बिहार की जनता की आवाज़ उठाने और उनकी समस्याओं के समाधान का मार्ग निकालने के लिए किया।बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में मुझे सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई वरिष्ठ विधायकों से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। सीएम नीतीश का जताया आभार मैंने अपने क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण विषयों का समाधान जनता और कार्यकर्ताओं के सुझावों से ही निकाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी ने जब मुझे बिहार सरकार के मंत्री के रूप में काम करने का अवसर दिया, तब मुझे कई अहम फैसलों, नीतियों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने में सफलता मिली। इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद व्यक्त करता हूं। आपको बता दें नितिन नवीन रविवार को असम के मार्गरिटा और जोनाई में आयोजित चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने असम की जनता से लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज असम राज्य तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने धाकड़ समाज को जयपुर में जमीन दिलाने की दी गारंटी

जयपुर राजधानी के मालवीय नगर स्थित पाथेय भवन में  धाकड़ समाज का अधिवेशन महज एक बैठक नहीं, बल्कि हक और पहचान की खुली घोषणा बनकर सामने आया। मंच पर नेताओं के भाषण थे, लेकिन नीचे बैठा समाज अपने भविष्य की रणनीति लिखता नजर आया। ओबीसी में 5% आरक्षण, जयपुर में छात्रावास और सामाजिक कुरीतियों पर सख्ती इन तीन मुद्दों ने पूरे कार्यक्रम का टोन तय किया। अब भावनाएं नहीं, दबाव चाहिए जैसे ही 5% ओबीसी आरक्षण का मुद्दा उठा, माहौल पूरी तरह बदल गया। मंच से साफ संदेश गया अब केवल मांग करने से काम नहीं चलेगा, ताकत दिखानी होगी। वक्ताओं ने दो टूक कहा कि कई समाज राजनीतिक दबाव बनाकर अपना हिस्सा ले चुके हैं, लेकिन धाकड़ समाज अभी भी बिखरा हुआ है। गुर्जर समाज का उदाहरण बार-बार मंच से गूंजा। संदेश साफ था एकजुटता ही सबसे बड़ा हथियार है।” कुछ प्रतिनिधियों ने तो यहां तक कह दिया कि अगर जरूरत पड़ी, तो समाज आंदोलन की राह भी पकड़ सकता है। हालांकि, युवा नेतृत्व ने संतुलित लाइन भी खींची। युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन धाकड़ ने कहा कि पहले संवाद और राजनीतिक पैरवी के रास्ते को पूरी ताकत से आजमाना चाहिए जब सत्ता में अपने लोग हैं, तो रणनीति भी समझदारी से बनानी होगी। छात्रावास पर भावनाएं उफान पर अधिवेशन का सबसे भावनात्मक पल तब आया, जब जयपुर में धाकड़ छात्रावास की बात उठी। मंच से सवाल उठा जब दूसरे समाजों की अपनी इमारतें हैं, तो हमारी पहचान कब बनेगी?” यह सवाल सीधे दिल पर लगा और माहौल भावुक हो गया। इसी बीच ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बड़ा दांव खेलते हुए कहा “समाज तैयारी करे, पैसा जुटाए, प्रबंधन तय करे जमीन दिलाने की गारंटी मेरी।” इस एक बयान ने पूरे हॉल में जोश भर दिया। इसे अधिवेशन की सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। डिजिटल बनो, तभी आगे बढ़ो अधिवेशन में एक दिलचस्प मोड़ तब आया, जब पारंपरिक पत्रिका ‘धाकड़ बंधु’ को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ले जाने की बात हुई। मंत्री नागर ने साफ कहा जो समाज डिजिटल होगा, वही संगठित और मजबूत बनेगा।” मोबाइल ऐप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाने की पैरवी ने यह साफ कर दिया कि समाज अब केवल परंपराओं में नहीं, तकनीक में भी अपनी जगह बनाना चाहता है। दहेज और फिजूलखर्ची पर सीधा हमला अधिवेशन सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहा। सामाजिक सुधार पर भी मंच से कड़े संदेश दिए गए। दहेज प्रथा को लेकर मंत्री नागर ने साफ कहा बदलाव की शुरुआत अपने घर से करनी होगी।” महिला नेताओं ने शादी-ब्याह में बढ़ते खर्च, दिखावे और डीजे संस्कृति पर सवाल उठाए। एक वक्ता ने तीखे अंदाज में कहा आज रिश्ते नहीं, मांग पत्र तय हो रहे हैं।” हाड़ौती क्षेत्र से आए प्रतिनिधियों ने बताया कि वे प्री-वेडिंग शूट और मृत्यु भोज जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। ईमानदारी ही सबसे बड़ी ताकत पूर्व संसदीय सचिव नरेंद्र नागर ने समाज की सबसे बड़ी पूंजी “ईमानदारी” को बताया। उन्होंने कहा कि धाकड़ समाज की पहचान मेहनती और भरोसेमंद लोगों के रूप में है, और यही उसकी असली ताकत है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि समाज को खुद को कमजोर मानने की मानसिकता छोड़नी होगी “जब सोच बदलेगी, तभी स्थिति बदलेगी।” बेटियों की शिक्षा ने बदली तस्वीर महिला शिक्षा पर भी सकारात्मक तस्वीर सामने आई। बताया गया कि समाज की बेटियां अब उच्च शिक्षा और नौकरियों में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। यहां तक कहा गया कि अब शिक्षित बेटियों के लिए योग्य वर ढूंढना भी चुनौती बनता जा रहा है जो बदलाव का संकेत है।

ऐपल साल 2026 में लॉन्च करेगा 11 नए डिवाइस आईफोन 18 प्रो और आईपैड समेत कई बड़े अपडेट्स

अमेरिकी कंपनी ऐपल ने साल 2026 के लिए बड़ी तैयारी करके रखी है. कंपनी इस साल 11 डिवाइस को लॉन्च करने जा रही है, जिसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है. इसमें iPhone 18 Pro, iPad 12 समेत कई नाम शामिल हैं. साल 2026 के खत्म होने से पहले कंपनी टोटल 11 प्रोडक्ट को अनवील करेगी, जिसमें न्यू आईफोन, आईपैड, मैक और ऐपल वॉच का नाम शामिल हैं. हालांकि ऐपल की तरफ से सभी प्रोडक्ट की लॉन्चिंग को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है. आ रहे हैं iPhone 18 Pro और 18 प्रो मैक्स Apple हर साल सितंबर में अपनी फ्लैगशिप सीरीज को अनवील करता है, जिसमें बीते साल iPhone 17 Pro को लॉन्च किया था. अब इस साल कंपनी iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर आ रही है. पुराने ट्रेंड को फॉलो करते हुए कंपनी इस साल भी सितंबर में ही लॉन्च करेगी. लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा चुके हैं कि इस साल लॉन्च होने वाले iPhone 18 Pro सीरीज में कई अपडेट दिखाई देंगे. साथ ही कुछ फीचर्स तो पहली बार देखने को मिलेंगे.  iPhone 18 Pro सीरीज में बेहतर कैमरा सेंसर नजर आएंगे. साथ ही न्यू चिपसेट और पुराने वर्जन की तुलना में छोटा डाइनैमिक आइलैंड अनवील किया जाएगा. ऐपल वॉच, आईपैड और मैक आदि होंगे लॉन्च ऐपल आईफोन 18 प्रो सीरीज के अलावा अन्य डिवाइसों को भी अनवील किया जाएगा. इसमें ऐपल वॉच, आईपैड और मैक के नाम शामिल हैं. कंपनी इस साल iPad की न्यू लाइनअप को अनवील करेगी. iPad 12 के साथ फास्ट चिपसेट का यूज किया जाएगा, जिससे ऐपल इंटेलीजेंस का सपोर्ट मिलेगा. iPad Mini के अंदर OLED डिस्प्ले के साथ अपग्रेड किया जा सकेगा. Mac को लेकर भी रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं. इस साल के अंत तक मैंक स्टूडियो, मैक मिनी और आईमैक को लॉन्च किया जाएगा. इनमें नेक्स्ट जनरेशन M5 चिपसेट का यूज किया गया है. मैकबुक प्रो को एक OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक जानें कैसा रहेगा आपका करियर और लव लाइफ

मिथुन राशि वालों के लिए 29 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक का सप्ताह कौन सी खुशियां ला रहा है और क्या चुनौतियां मिलेंगी. साथ ही जानें करियर, बिजनेस, फैमली और प्रेम जीवन के लिहाज से आने वाले 7 दिन आपके लिए कैसा रहेगा.   वीक स्टार्टिंग संचार और बुद्धि के सही इस्तेमाल का है.  बिजनेस में न्यू मार्केटिंग आइडियाज आपको बड़ा मुनाफा दिलाएंगे.     रिटेल सेक्टर से जुड़े लोगों को 'टैरिफ' छूट का लाभ मिल सकता है.     पार्टनरशिप में चल रहे प्रोजेक्ट्स अब अंतिम चरण में पहुंचेंगे, जिससे धन का प्रवाह बढ़ेगा.     एम्प्लॉयड पर्सन को इस वीक नई स्किल सीखने पर ध्यान देना चाहिए, जो आगामी प्रमोशन में मदद करेगी.     कामकाजी महिलाओं के लिए ऑफिस में सम्मान और मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी.     व्यापारियों के लिए भी लाभ के संकेत हैं, खासकर यदि आप मार्केटिंग या नेटवर्किंग पर ध्यान दें.     विदेश में कार्यरत लोगों को अपने परिवार से मिलने का मौका मिल सकता है या घर वापसी की योजना बन सकती है.     स्टूडेंट्स के लिए रिसर्च और गहन अध्ययन का है. आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपनी रचनात्मकता के नए आयाम छुएंगे.     पारिवारिक जीवन में पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा. लव लाइफ में थर्ड पर्सन के दखल से बचें, आपसी बातचीत से मसले सुलझाएं.     अन मैरिड पर्सन इस वीक किसी खास से मिल सकते हैं. मैरिड पर्सन के लिए ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग हैं.     स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, श्वसन संबंधी परेशानी या एलर्जी हो सकती है.     आर्थिक स्थिति को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आप अपनी बुद्धिमानी से कुछ पैसा ऐसी जगह लगा सकते हैं, जो भविष्य में काम आएगा.     अपनी बोलने की कला से आप बिगड़े हुए काम बना लेंगे. किसी रोमांचक यात्रा के साथ हो सकता है.     सकारात्मकता आपका सबसे बड़ा हथियार है.  

गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश: बिहार से अवैध घुसपैठियों को हटाने की तैयारी तेज

मुजफ्फरपुर. बांग्लादेश में नई सरकार की गठन के बाद भारत सरकार ने अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों और रोहिंग्या पर निगरानी तेज कर दी है। इन्हें डिपोर्ट कर बांग्लादेश और म्यांमार भेजा जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के पूर्व में जारी आदेश के आलोक में बिहार से अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्या को डिपोर्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में गृह विभाग के अपर सचिव मो. शादाब मुस्ताक ने सभी राज्य के डीएम, एसएसपी और एसपी को पत्र भेजा है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्रालय के जारी पत्र का हवाला देते हुए उन सभी बांग्लादेशियों और रोहिंग्या की पहचान करने को कहा गया है जो यहां अवैध रूप से रह रहे हैं। पहचान के बाद इन्हें बांग्लादेश और म्यांमार के सीमा सुरक्षा बल को सौंप देना है। माना जा रहा कि पिछले माह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के सीमाई जिलों की डेमोग्राफी में बदलाव को लेकर भी समीक्षा की थी। इसके बाद से इस दिशा में यह कदम उठाया जा रहा है। डिपोर्ट करने के साथ ली जाएगी बायोमीट्रिक पहचान बिहार के सीमाई जिले किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार की डेमोग्राफी में सबसे अधिक बदलाव आया है। ऐसा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या के कारण हुआ है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी इनकी कुछ संख्या है। पिछले एक दशक में तेजी से बदलाव आया है। बिहार में 25 से 30 लाख ऐसे लोगों के रहने का अनुमान है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के पिछले साल जारी आदेश के बाद भी इस दिशा में बड़ी कार्रवाई नहीं हो पाई। गृह मंत्री की समीक्षा बैठक के बाद सक्रियता बढ़ी है। जारी आदेश के अनुसार, डिपोर्ट किए जाने वाले बांग्लादेशियों और रोहिंग्या की बायोमीट्रिक पहचान भी ली जाएगी। यह रिकार्ड गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इससे डिपोर्ट किए गए लोगों पुनर्वापसी मुश्किल हो जाएगी। जिलों में विशेष टास्क फोर्स का गठित कर यह कार्य करना है। इसकी प्रतिमाह रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी जानी है।

मियामी ओपन: जैनिक सिनर ने फाइनल में जिरी ले Helsinki को हराकर जीता खिताब

मियामी इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने मियामी ओपन का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य के जिरी लेहेका को 6-4, 6-4 से हराया। इस जीत के साथ ही सिनर ने 'सनशाइन डबल' भी पूरा किया। जैनिक सिनर फाइनल में जिरी लेहेका को 6-4, 6-4 से हराकर 2017 में रोजर फेडरर के बाद एक ही सीजन में इंडियन वेल्स और मियामी जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा, सिनर दोनों इवेंट्स में एक भी सेट गंवाए बिना यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।  24 साल के सिनर ने अपने करियर में पहली बार इंडियन वेल्स जीता और ‘सनशाइन डबल’ जीतने वाले आठवें पुरुष खिलाड़ी बने। नोवाक जोकोविच और फेडरर ने कई मौकों पर यह उपलब्धि हासिल की है। जिम कूरियर (1991), माइकल चांग (1992), पीट सम्प्रास (1994), मार्सेलो रियोस (1998), आंद्रे अगासी (2001), रोजर फेडरर (2005-06) और नोवाक जोकोविच (2011, 2014-16) वो खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने सिनर से पहले सनशाइन डबल पूरा किया है। इस खास उपलब्धि को हासिल करने के बाद सिनर ने कहा, "यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी (जीतने) नहीं सोचा होगा, क्योंकि इसे हासिल करना मुश्किल है।  मैं अपनी इस उपलब्धि से बेहद खुश हूं।" सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 स्तर पर लगातार 34 सेट जीतकर अपना शानदार रिकॉर्ड भी बढ़ाया, जो पिछले साल के पेरिस मास्टर्स की शुरुआत से जारी है। एटीपी विन/लॉस इंडेक्स के मुताबिक, इस सीजन में उनका रिकॉर्ड 19-2 हो गया है। शनिवार को महिला मियामी ओपन का खिताब आर्यना सबालेंका ने जीता। उन्होंने भी सिनर की तरह अपना 'सनशाइन डबल' पूरा किया। यह महज चौथी बार है जब एटीपी खिलाड़ी और डब्ल्यूटीए खिलाड़ी ने एक ही साल में सनशाइन डबल पूरा किया है। सबसे पहली बार यह कारनामा साल 1994 में हुआ था। सैम्प्रास और स्टेफी ग्राफ ने इंडियन वेल्स और मियामी ओपन में जीत हासिल की थी। वहीं, 2005 में फेडरर और किम क्लिस्टर्स ने यह खास उपलब्धि हासिल की थी, जबकि 2016 में जोकोविच और विक्टोरिया अजारेंका ने 'सनशाइन डबल' पूरा किया था। एटीपी रैंकिंग में सिनर अब कार्लोस अल्काराज से 1,190 प्वाइंट पीछे हैं। दूसरी ओर, 24 वर्षीय लेहेका अपने करियर के पहले एटीपी मास्टर्स 1000 फाइनल में पहुंचे थे।

विपक्ष के विरोध के बीच जालंधर निगम का बजट मंजूर, सदन में गूंजे नारे

जालंधर. जालंधर नगर निगम की हाउस बैठक सोमवार को उस समय हंगामे में बदल गई, जब मेयर वनीत धीर ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 569.40 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट पेश होते ही विपक्षी दल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने शून्य काल शुरू करने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्ष का कहना था कि बजट पेश करने से पहले शून्य काल में जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जानी चाहिए थी, लेकिन उनकी इस मांग को नजरअंदाज कर सीधे बजट प्रस्तुत किया गया। इसी बात को लेकर हाउस में माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों दलों के पार्षदों ने विरोध जताया। हंगामे और नारेबाजी के बीच नगर निगम प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए महज ढाई मिनट के भीतर ही बजट को पारित कर दिया। इस प्रक्रिया को लेकर विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया। 569.4 करोड़ का बजट प्रस्तुत मेयर वनीत धीर द्वारा प्रस्तुत इस बजट का कुल आकार 569.40 करोड़ रुपये है, जिसमें शहर के बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया है। विकास कार्यों के लिए करीब 200 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है, जिससे सड़कों, सीवरेज, पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजना है। बजट के खर्च का विभाजन भी तय किया गया है। इसमें 312.70 करोड़ रुपये विभिन्न विभागों के संचालन और प्रशासनिक कार्यों के लिए रखे गए हैं, जबकि 55.56 करोड़ रुपये अन्य खर्चों के लिए निर्धारित किए गए हैं। बजट में विकास कार्यों को दी गई प्राथमिकता मेयर ने कहा कि नगर निगम की आय में सुधार हुआ है, जिसके चलते इस बार बजट में वृद्धि की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और खर्चों को संतुलित रखने का प्रयास किया जाएगा। इस बीच हाउस में शून्य काल की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई, लेकिन विपक्ष का विरोध जारी रहा। पार्षदों ने आरोप लगाया कि उनकी आवाज को दबाया गया है और जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का अवसर नहीं दिया गया। बैठक के दौरान बने इस विवाद के चलते राजनीतिक माहौल गरमा गया है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और टकराव की संभावना जताई जा रही है।

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रचा इतिहास बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़कर अमेरिका में बनी नंबर वन इंडियन फिल्म

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और दबाकर करोड़ों छाप रही है. हालांकि इस फिल्म को नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफ़िस पर एक हालिया रिलीज स्पेस एडवेंचर फिल्म से तगड़ी टक्कर मिल रही है. यहां तक कि धुरंधर 2 को इस फिल्म ने कमाई के मामले में पछाड़ दिया है. ‘धुरंधर 2’ को इस हॉलीवुड फिल्म ने दी मात बता दें कि रविवार को इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक, स्पेस एडवेंचर फ़िल्म 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' ने लगातार दूसरे हफ़्ते नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफ़िस पर टॉप किया है. इस फिल्म की टिकट सेल USD 54.5 मिलियन रही. इस स्पेस ओडिसी में रयान गोसलिंग एक हाई स्कूल टीचर की भूमिका में हैं, जिन्हें दुनिया को बचाने के लिए चुना जाता है; इस फ़िल्म ने अब तक दुनिया भर में अनुमानित USD 300.8 मिलियन की कमाई की है. फ़िल लॉर्ड और क्रिस्टोफ़र मिलर द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म एंडी वियर के एक नॉवेल पर बेस्ड है और इसका प्रोडक्शन बजट यूएसडी 200 मिलियन है. 'हॉपर्स' ने 12.2 मिलियन यूएसडी कमाए वहीं एक्ज़िबिटर रिलेशंस के मुताबिक दूसरे नंबर पर डिज़्नी/पिक्सार की एनिमेटेड हिट फ़िल्म 'हॉपर्स' मज़बूती से टिकी हुई है. इस फिल्म ने अमेरिका और कनाडा में 12.2 मिलियन USD कमाए हैं. वहीं डेडलाइन के मुताबिक  इसकी दुनिया भर की कुल कमाई अभी 297.6 मिलियन यूएसडी है और अगले हफ़्ते की शुरुआत में यह 300 मिलियन यूएसडी का आंकड़ा पार कर लेगी, डिज़्नी के पिक्सार की इस ओरिजिनल फ़िल्म, का बजट 150 मिलियन यूएसडी है. 'दे विल किल यू' तीसरे नंबर पर है वहीं तीसरे नंबर पर हॉरर फ़िल्म 'दे विल किल यू' है. इस फिल्म ने 5 मिलियन यूएसडी की कमाई के साथ शुरुआत की है. वार्नर ब्रदर्स की इस फ़िल्म में ज़ाज़ी बीट्ज़, 'हैरी पॉटर' फ़ेम टॉम फ़ेल्टन और ऑस्कर विनर पैट्रिशिया आर्क्वेट लीड रोल में हैं. यह फ़िल्म एक ऐसी महिला की कहानी पर बेस्ड है जो न्यूयॉर्क की एक रहस्यमयी इमारत में नौकरानी का काम करती है, जहां लोगों का गायब होना आम बात है. 'धुरंधर 2' चौथे नंबर पर खिसकी चौथा नंबर पर हिंदी भाषा की स्पाई थ्रिलर फ़िल्म 'धुरंधर 2'  है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे हफ़्ते में यूएसडी 4.75 मिलियन की कमाई की है. नॉर्थ अमेरिका में ओरिजनल फ़िल्म के रिलीज़ होने के ठीक तीन महीने बाद रिलीज़ हुई 'धुरंधर 2', एक इंडियन स्पाई की कहानी को आगे बढ़ाती है जो पाकिस्तानी अपराध सिंडिकेट और राजनीति में घुसपैठ करके एक आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करता है.डेडलाइ के मुताबिक, इस फ़िल्म ने अब तक नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर लगभग यूएसडी 22.9 मिलियन की कमाई की है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म ने नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा कमाई (यूएसडी 22.9 मिलियन) कर 2017 की 'बाहुबली 2' (के USD 20.8 मिलियन )का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.