samacharsecretary.com

झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित, 95% पास, रिजल्ट चेक करने के लिए यहाँ क्लिक करें

रांची  झारखंड अकादमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में शीर्ष स्थान के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली। बोर्ड ने टॉप-3 की पूरी मेरिट लिस्ट जारी की है। चार-चार छात्रों ने संयुक्त रूप से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया है। चार छात्रों (2 लड़कियां और 2 लड़के) ने 500 में से 498 अंक यानी 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं अगर जिलावार प्रदर्शन की बात करें तो गुमला जिला ने 99.32% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। दुमका और पाकुड़ जिले शीर्ष तीन जिलों में शामिल रहे। वहीं, रांची, हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा समेत विभिन्न जिलों के छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स लिस्ट में अपना दबदबा बनाया है। अधिक जानकारी के लिए छात्र अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। पिछले साल झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने पहले इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स का परिणाम जारी किया था और उसके बाद आर्ट्स का। वहीं 12वीं से पहले जैक बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी हुआ था। देखना होगा कि क्या इस बार भी जैक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले घोषित होता है। रिजल्ट घोषित होने पर छात्र आधिकारिक पोर्टल के अलावा लाइव हिन्दुस्तान (livehindustan.com) पर भी अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। प्रथम श्रेणी पाने वाले छात्रों की संख्या 2.26 लाख पार झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 2.26 लाख से अधिक हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष कुल 2.26 लाख से ज्यादा छात्र प्रथम श्रेणी में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए हैं। बड़ी संख्या में छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपनी मेहनत का फल पाया बल्कि राज्य के शैक्षणिक रिकॉर्ड को भी नई ऊंचाई दी है।  दक्षिण छोटानागपुर में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा  दक्षिण छोटानागपुर संभाग की लड़कियों ने परीक्षा परिणाम में लड़कों को काफी बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। संभाग में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.25% रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.03% रहा। इस प्रकार लड़कियों ने लड़कों को 2.22 प्रतिशत के अंतर से पछाड़ दिया।   इस बार 4 लाख से अधिक छात्र पास  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की कक्षा 10वीं की परीक्षा 2026 में अभूतपूर्व सफलता मिली है। इस वर्ष कुल 4,02,178 छात्र-छात्राएं मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की है। इस शानदार परिणाम के साथ जेएसी 10वीं का पास प्रतिशत हाल के वर्षों में सबसे मजबूत रहा है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, चार लाख से अधिक छात्रों के उत्तीर्ण होने से यह परिणाम राज्य की शैक्षणिक प्रगति का प्रतीक बन गया है।  प्रियंशु कुमारी ने किया 10वीं टॉप झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) ने वर्ष 2026 की जेएसी 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा के लिए शीर्ष 3 छात्रों की पूरी मेरिट सूची जारी कर दी है। इस बार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर कुल 12 छात्रों का कब्जा रहा है। चार-चार छात्रों ने प्रथम स्थान, चार-चार ने द्वितीय स्थान और चार-चार छात्रों ने तृतीय स्थान हासिल किया है। शीर्ष स्थान के लिए हुई कड़ी टक्कर इस वर्ष के नतीजों की खासियत रही। मेरिट लिस्ट में रांची, हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा समेत अन्य जिलों के छात्रों ने अपना दबदबा बनाया है।  छात्र इस तरह डाउनलोड कर सकते हैं स्कोरकार्ड झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 आज जारी कर दिया गया है। छात्र अब अपना रिजल्ट आसानी से ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। JAC बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा…     सबसे पहले JAC बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट    jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं     होमपेज पर 'JAC Board 10th Result 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें     इसके बाद अपना रोल नंबर और रोल कोड (एडमिट कार्ड के अनुसार) दर्ज करें     इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें     इसके बाद आपका JAC मैट्रिक रिजल्ट 2026 आपके सामने स्क्रीन पर होगा     इसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं, साथ ही प्रिंट भी निकाल सकते हैं छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट कहां से मिलेगा?  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। पास होने वाले छात्रों को बहुत जल्द ही मूल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट संबंधित स्कूलों से प्राप्त होंगे। JAC के अनुसार, छात्रों को रिजल्ट आने के तुरंत बाद ऑनलाइन अंक प्राप्त हो जाएंगे, लेकिन उनकी ओरिजिनल मार्कशीट और प्रमाण-पत्र स्कूल के माध्यम से दिए जाएंगे। छात्रों को अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए अपने संबंधित स्कूल से संपर्क करना होगा। बता दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद ही सभी छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीटें संबंधित स्कूलों को भेज दी जाती हैं, जहां से छात्र प्राप्त कर सकते हैं।

‘पेटी क्राइम’ पर सख्ती का असर: Punjab Police की कार्रवाई से गैंगस्टर नेटवर्क कमजोर

चंडीगढ़. पंजाब में पेटी क्राइम पर सख्त कार्रवाई ने गैंग्स्टर नेटवर्क की जड़ों को हिला दिया है। छोटे अपराधों के जरिए होने वाली गैंग्स्टरों की भर्ती पर ब्रेक लगने से राज्य में संगठित अपराध में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। पंजाब पुलिस के गैंग्स्टरों पर वार अभियान के तहत की गई कार्रवाई ने न केवल बड़े गैंग्स्टरों बल्कि उनके पूरे नेटवर्क को प्रभावित किया है, जिससे अपराध का ग्राफ तेजी से नीचे आया है। आंकड़ों के अनुसार, इस अभियान के शुरू होने के तीन महीनों के भीतर ही गैंगस्टर से जुड़े हत्या के मामलों में 100 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी में जहां चार मामले सामने आए थे, वहीं मार्च तक यह संख्या शून्य हो गई। इसी तरह गैंग्स्टर से जुड़ी फायरिंग घटनाओं में भी भारी कमी आई है। जनवरी में 29 घटनाएं दर्ज की गई थीं, जो 20 अप्रैल तक घटकर केवल नौ रह गई, यानी करीब 69 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। रंगदारी के मामलों में भी कमी देखी गई है। जनवरी में 110 मामलों के मुकाबले मार्च में 98 मामले दर्ज हुए, जो लगभग 10.9 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। समग्र विश्लेषण में रंगदारी के मामलों में करीब 11 प्रतिशत की कमी सामने आई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पेटी क्राइम लंबे समय से गैंग्स्टर नेटवर्क के लिए भर्ती का प्रमुख जरिया बना हुआ था। छोटे-छोटे अपराधों में शामिल युवाओं को गैंग्स्टर गिरोह अपने साथ जोड़ लेते थे, जिससे उनका नेटवर्क लगातार मजबूत होता था। गैंग्स्टरों पर वार अभियान के तहत ऐसे ही तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई कर इस भर्ती चेन को तोड़ा गया है। इस अभियान के तहत शुरू की गई टोल-फ्री एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 भी अहम भूमिका निभा रही है। अब अधिक संख्या में लोग रंगदारी और धमकी से जुड़ी काल्स की जानकारी पुलिस तक पहुंचा रहे हैं, जिससे समय रहते कार्रवाई संभव हो रही है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह अभियान सिर्फ बड़े नामों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा पंजाब पुलिस ने न केवल अपराध दर को नियंत्रित किया है, बल्कि लोगों का भरोसा भी जीता है। रिकार्ड खुद इस बात की गवाही देते हैं कि अपराध सिंडिकेट को तोड़ने के लिए व्यापक कार्रवाई की गई है। यह शुरुआत है और हम इन गैंग्स्टरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं ताकि उनका पूरी तरह सफाया किया जा सके। डीजीपी ने कहा छोटे अपराधों में शामिल लोग गैंगस्टरों के लिए आसान भर्ती बनते थे। ऐसे तत्वों पर कार्रवाई कर हमने उनके नेटवर्क को बाधित किया है और राज्य में अपराध के प्रति जीरो टालरेंस नीति को और मजबूत किया है। अभियान का असर पूरे राज्य में देखने को मिला है, जिसमें शहरों के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्र भी शामिल हैं। आंकड़े यह संकेत देते हैं कि संगठित अपराध में आई कमी से गैंग्स्टरों की नई भर्ती पर असर पड़ा है और आने वाले समय में अपराध में और गिरावट की संभावना बढ़ी है।

बच्चों के लिए स्कूल बंद: निजी स्कूलों ने एंट्री रोकी, 15 जून तक छुट्टी घोषित

दुर्ग. दुर्ग. ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा के बावजूद चुनिंदा निजी स्कूलों द्वारा पिछले दरवाजे से बच्चों की पढ़ाई कराए जाने की शिकायत सामने आई थी। इस पर तत्परता दिखाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी किया था। नोटिस जारी होते ही प्रबंधकों द्वारा स्पष्टीकरण भेजकर विद्यार्थियों की स्कूल में किसी प्रकार की गतिविधि नहीं होना बताया गया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर स्कूल प्रबंधकों द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा को स्पष्ट किया गया है कि उनकी मंशा शासन के आदेश की अवहेलना की कतई नहीं है। कुछ स्कूल प्रबंधकों ने कहा है कि शाला के विद्यार्थियों को जो कक्षा दसवीं एवं बारहवी में है। उनका ब्रिज कोर्स द्वारा सहयोग करने का प्रयास किया जा रहा था। साथ ही सीबीएसई के दसवीं के विद्यार्थी कंपार्टमेंट/ इंप्रूवमेंट परीक्षा में नाम आया है उनको रजिस्ट्रेशन के लिए बुलाया गया था। उसी प्रकार समर कैंप विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास के लिए सुबह 6 से 8 बजे तक समय निर्धारित कर संचालन करने की रूपरेखा बनाई जा रही थी । जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार इस तरह की सभी गतिविधियों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। प्रदेश में बच्चों की गर्मी छुट्टी शुरू हो गई है। स्कूूल शिक्षा विभाग के इस फैसले से स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा 40 के पार जा रहा है। ( CG Holiday) मौसम विभाग ने आज से लू की चेतावनी जारी की है। ऐसे में बच्चों के सेहत को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने 10 दिन पहले ही स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। साय सरकार ने भीषण गर्मी के चलते समय से पहले स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। यह आदेश किसी एक क्षेत्र के लिए नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए है। सभी सरकारी स्कूल (Government Schools) बंद रहेंगे। प्राइवेट यानी अशासकीय स्कूलों को भी छुट्टी रखनी होगी। अनुदान प्राप्त विद्यालयों पर भी यह आदेश सख्ती से लागू होगा। वहीं नए आदेश के अनुसार अब 20 अप्रैल से 15 जून तक प्रदेशभर के स्कूल बंद रहेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। दोपहर की भीषण गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि इस बार छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अप्रैल के महीने में ही रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है, जिससे अभिभावक भी काफी चिंतित थे।

किसानों को विकास प्रक्रिया में भागीदार बना रही है मध्यप्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों को विकास प्रक्रिया में भागीदार बना रही है मध्यप्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों को विकास प्रक्रिया में भागीदार बना रही है। मंत्रि-परिषद की बैठक में कृषि भूमि के अर्जन पर बाजार दर से 4 गुना मुआवजा देने का निर्णय ऐतिहासिक है। इससे जहां किसानों को नई जमीन खरीदने में आसानी होगी, वहीं भू-अर्जन कार्यों के निराकरण को गति मिलेगी। सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था को इसका लाभ होगा। यह किसानों की समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  मुख्यमंत्री निवास में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश भू-अर्जन पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार नियम, 2015 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मल्टीप्लीकेशन फैक्टर 1.0 से बढ़ाकर 2.0 कर दिया है। इससे किसानों को बाजार मूल्य का अधिकतम 4 गुना मुआवजा मिल सकेगा। तेज होगा परियोजनाओं का क्रियान्वयन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस निर्णय से सिंचाई परियोजनाओं, सड़क, पुल, रेलवे और बांध निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अधिग्रहित की जाने वाली कृषि भूमि पर किसानों को अधिक राशि मिल सकेगी। इससे न केवल विकास कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि भूमि देने वाले किसान परिवारों की आर्थिक स्थिति में भी व्यापक सुधार होगा। शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में विकास कार्यों को गति मिलेगी। मेट्रोपोलिटन सिटी की जरूरतें होंगी पूरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम मध्यप्रदेश में मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में भू-अर्जन की आवश्यकता पड़ेगी। गत तीन वर्ष में 55 हजार से अधिक किसानों को विभिन्न परियोजना के माध्यम से 16 हजार करोड़ मुआवजा वितरित किया गया है। सालाना आधार पर यदि देखें तो जो मुआवजा करीब 5000 करोड़ रूपए था, अब वो 4 गुना बढ़ा दिया गया है। अब हर साल करीब 20 हजार करोड़ रूपए मुआवजा किसानों को मिलेगा। मध्यप्रदेश में गेहूं उपार्जन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष-2026 में किसानों के हित में निरंतर कार्य होगा। वैश्विक परिदृश्य में गेहूं का निर्यात न के बराबर है। इन परिस्थितियों में भी सरकार किसानों के साथ खड़ी है। पहले छोटे और मझौले किसान और फिर बड़े किसानों से गेहूं खरीदा जा रहा है। किसानों को बोनस भी दिया जा रहा है। पिछले साल का गेहूं भी वेयरहाउस में स्टॉक है। इस वर्ष गेहूं उत्पादन बढ़ा है। अन्नदाताओं के हित में राज्य सरकार गेहूं खरीदी का कार्य पूर्ण करेगी। भारत सरकार से 78 लाख मीट्रिक टन खरीदी के अनुमान के अनुसार आवश्यक अनुरोध किया गया है। लाड़ली बहनों की राशि में वृद्धि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाई है, किसानों और नारी सशक्तिकरण के लिए अपने सभी वादों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। किसी भी योजना को बंद नहीं किया गया है। योजनाओं को बंद किए जाने संबंधी दुष्प्रचार गलत सिद्ध हुआ है। राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4 लाख 21 हजार करोड़ रूपए का बजट पेश किया है। नीति आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सभी प्रकार के वित्तीय प्रबंधन करते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं।  

लुधियाना में 20 करोड़ की क्रिप्टो धोखाधड़ी, 76 फर्जी बैंक खातों में पैसे जमा करने के आरोप, पंजाब का सबसे बड़ा साइबर स्कैम

लुधियाना में 20 करोड़ की क्रिप्टो धोखाधड़ी, उद्योगपति से 15 बैंकों के 76 फर्जी खातों में जमा कराए पैसे लुधियाना में 20 करोड़ की क्रिप्टो धोखाधड़ी, 76 फर्जी बैंक खातों में पैसे जमा करने के आरोप, पंजाब का सबसे बड़ा साइबर स्कैम लुधियाना में उद्योगपति से 20 करोड़ की क्रिप्टो धोखाधड़ी, 15 बैंकों के 76 फर्जी खातों का खुलासा, पंजाब का सबसे बड़ा साइबर स्कैम लुधियाना पंजाब में साइबर अपराधियों ने अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल ठगी को अंजाम दिया है। लुधियाना के एक प्रमुख उद्योगपति जगदीप सिंघल को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर करीब 19.84 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया है। पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम डिवीजन ने इस मामले में केस दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया है कि ठगों ने महज 9 महीनों के भीतर 15 अलग-अलग बैंकों के 76 फर्जी (म्यूल) खातों में यह भारी-भरकम राशि ट्रांसफर करवाई। रिटायर्ड आईजी चहल की तरह ही ठगी का तरीका पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस धोखाधड़ी का तरीका (मोडस ऑपरेंडी) ठीक वैसा ही है, जैसा पिछले साल दिसंबर में रिटायर्ड आईजी अमर सिंह चहल के साथ हुआ था। आईजी चहल से भी इसी तरह 8.10 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। इस मामले में भी ठगों ने एक विश्वसनीय ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की फर्जी वेबसाइट बनाई और एक नकली डिजिटल डैशबोर्ड तैयार किया। इस डैशबोर्ड पर पीड़ित को रोजाना का व्यापार और भारी मुनाफा दिखाया जाता था, ताकि उसे और अधिक निवेश करने के लिए उकसाया जा सके। 9 महीनों में 76 बैंक खातों में भेजी गई रकम एफआईआर के अनुसार, उद्योगपति जगदीप सिंघल के साथ यह खेल 15 मई 2025 से 20 नवंबर 2025 के बीच खेला गया। हैरान करने वाली बात यह है कि 17 से 20 नवंबर के बीच मात्र चार दिनों में पीड़ित ने इन खातों में 5 करोड़ रुपये से अधिक जमा कर दिए। ठगी के पैसों का बैंकिंग रूट: जांच में पता चला है कि आरोपियों ने दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और बेंगलुरु में फैले 76 'म्यूल' बैंक खातों के जरिए पैसा रूट किया। ये खाते आईडीएफसी, आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक और बंधन बैंक जैसे 15 प्रमुख बैंकों में खोले गए थे। किस बैंक में कितना पैसा हुआ ट्रांसफर? जालसाजों के नेटवर्क की गहराई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने किस तरह अलग-अलग बैंकों का इस्तेमाल किया:     IDFC बैंक: 19 खातों में 5,14,50,000 रुपये।     ICICI बैंक: 15 खातों में 5,23,80,000 रुपये।     बैंक ऑफ बड़ौदा: 13 खातों में 3,39,00,000 रुपये।     एक्सिस बैंक: 8 खातों में 1,88,00,000 रुपये।     बंधन बैंक: 8 खातों में 1,17,00,000 रुपये। इसके अलावा इंडियन बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, यस बैंक, एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा जैसे बैंकों का भी इस्तेमाल लाखों रुपये ट्रांसफर करने के लिए किया गया। 'अनामिका रॉय' बनकर जाल में फंसाया पीड़ित जगदीप सिंघल को सबसे पहले फेसबुक के जरिए लालच दिया गया और बाद में व्हाट्सएप पर 'अनामिका रॉय' नामक महिला ने उनसे संपर्क किया। खुद को क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज की कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर उसने सिंघल का भरोसा जीता। सिंघल ने पुलिस को बताया, "शुरुआत में मैंने 15 मई 2025 को 1 लाख रुपये का निवेश किया था। फर्जी प्लेटफॉर्म पर मेरा निवेश बढ़कर 4.3 मिलियन डॉलर (करीब 36 करोड़ रुपये) दिखने लगा, जिससे मुझे लगा कि पैसा सुरक्षित है और मुनाफे में है।" तकनीक की कम जानकारी का उठाया फायदा शिकायतकर्ता ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक होने और तकनीकी जानकारी कम होने के कारण वह यह नहीं समझ सके कि वेबसाइट असली एक्सचेंज की हूबहू नकल थी। जब उन्होंने पैसा निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने 'टैक्स लायबिलिटी' और 'ग्रीन चैनल' शुल्क के नाम पर करोड़ों रुपये और ऐंठ लिए। पुलिस के अनुसार, इस पूरे सिंडिकेट को चलाने के लिए कई फर्जी सिम कार्ड और डिजिटल पहचान का इस्तेमाल किया गया है। साइबर सेल अब उन संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है जहां से ये खाते संचालित किए जा रहे थे।    

पंजाब में खेतों में गेहूं के अवशेष जलाने के 44 मामले दर्ज, हवा हुई जहरीली, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI गंभीर

पंजाब में फिर धधके खेत, गेहूं के अवशेष जलाने के 44 मामले दर्ज, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI खराब पंजाब में खेतों में गेहूं के अवशेष जलाने के 44 मामले दर्ज, हवा हुई जहरीली, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI गंभीर पंजाब में गेहूं के अवशेष जलाने के 44 मामले, हवा की गुणवत्ता हुई खराब, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI खतरनाक स्तर पर अमृतसर  पंजाब सरकार के दावों के विपरीत सूबे में एक बार फिर से खेत धधकने लगे हैं। इस सीजन में अब तक गेहूं के अवशेष जलाने के 44 मामले दर्ज हो चुके हैं। अगली फसल के लिए खेतों को तैयार करने के लिए किसान अवशेष जला रहे हैं जिससे सूबे में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। मंगलवार को मंडी गोबिंदगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 202 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में रहा। वहीं पटियाला, बठिंडा व अमृतसर का एक्यूआई यलो जोन में दर्ज किया गया। बठिंडा का एक्यूआई 155, अमृतसर का 135 और पटियाला का एक्यूआई 106 दर्ज हुआ।  पीपीसीबी के अधिकारियों के मुताबिक विभिन्न विभागों के कर्मचारी व अधिकारी फील्ड में जाकर किसानों को लगातार फसल अवशेष जलाने के नुकसान बता रहे हैं। सख्ती बरतते हुए कार्रवाई भी की जा रही है। अब निगरानी को और सख्त किया जाएगा। खेतों में गेहूं के अवशेष जलाने के मामलों की सेटेलाइट के जरिये 1 अप्रैल से निगरानी शुरू की गई है, जो 30 मई तक चलेगी। सोमवार को इससे संबंधित 14 मामले दर्ज हुए।  एसबीएस नगर में ही आठ, मुक्तसर में छह, फिरोजपुर व कपूरथला में पांच-पांच, बरनाला, गुरदासपुर व पटियाला में तीन-तीन, बठिंडा, फरीदकोट, फाजिल्का, होशियारपुर, मानसा, संगरूर और मालेरकोटला में एक-एक और जालंधर व लुधियाना में दो-दो मामले सामने आए हैं। साल 2025 में इस समय अवधि के दौरान 87 और 2024 में 49 मामले आए थे। यहां गौरतलब है कि पंजाब में तकरीबन 34 लाख हेक्टेयर रकबे पर गेहूं की बुवाई की गई है और इससे करीब 205 लाख टन भूसा निकलता है। चार मामलों में 20 हजार रुपये जुर्माना पंजाब में खेतों में आग लगाने के मामलों पर रोक लगाने के लिए पीपीसीबी एक्शन में आ गया है। पीपीसीबी ने अब तक चार मामलों में 20 हजार रुपये का जुर्माना किया है, जबकि एक मामले में सेक्शन 223 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। तीन मामलों में रेड एंट्री की गई हैं। रेड एंट्री का मतलब है कि संबंधित किसान अपनी जमीन न तो बेच पाएंगे और न ही गिरवी रख पाएंगे। बीते दो साल में हाॅट स्पाॅट रहे जिले  जिला            2024       2025 अमृतसर        1015       1102 गुरदासपुर       1335        856 लुधियाना        841         640 फिरोजपुर        919         743 मोगा             788         863 बठिंडा           651         651 तरनतारन        589         700 कपूरथला       514          529   

राशन कार्डधारकों के लिए अलर्ट: e-KYC पूरा किए बिना नहीं मिलेगा तीन महीने का अनाज

राजनांदगांव. अप्रैल से जून माह तक तीन माह का चावल एक साथ जारी किया जाएगा। लेकिन इसके लिए हितग्राहियों को ई केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए जिले के 498 राशन दुकानो में ई केवासी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। राज्य शासन द्वारा निर्देश जारी ई केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए है। जानकारी अनुसार राज्य शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत आम नागरिकों और राशनकार्ड धारियों की सुविधा हेतु एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के तहत जिले के समस्त पात्र हितग्राहियों को अप्रैल, मई एवं जून 2026 का तीन माह का चावल एकमुश्त प्रदाय किया जाएगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार, जिले में संचालित सभी 498 उचित मूल्य दुकानों में तीन माह के कोटे का खाद्यान्न आबंटित कर दिया गया है। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा जिले की लगभग सभी दुकानों में चावल का भंडारण पूर्ण कराया जा रहा है. ताकि हितग्राहियों को राशन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। खाद्य विभाग ने जिले के समस्त राशनकार्डधारियों से अपील की है कि, वे अपनी संबंधित उचित मूल्य दुकानों पर जाकर तीन माह का चावल एकमुश्त प्राप्त कर सकते हैं। वितरण के दौरान यदि किसी भी हितग्राही को कोई समस्या आती है या दुकान संचालक द्वारा अनियमितता बरती जाती है. तो वे तत्काल अपने क्षेत्र के संबंधित खाद्य निरीक्षक अथवा जिला खाद्य कार्यालय, राजनांदगांव में संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। एक राष्ट्र एक राशनकार्ड” योजना के तहत हितग्राहियों के आधार की जानकारी प्रमाणीकृत आवश्यक है। खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी ने बताया कि, जिले के शासकीय उचित मूल्य दुकानों को प्रदान किये गये ई-पॉस उपकरण में एकाईसी की सुविधा उपलब्ध है, जो कि पूर्णतः निःशुल्क है। राशनकार्डधारी मुखिया एवं राशनकार्ड में दर्ज सभी सदस्य अपनें अपने आधार नंबर के साथ शासकीय उचित मूल्य दुकान पहुँचेंगे, जिसके बाद ही विक्रेता द्वारा ई-पॉस उपकरण में प्रत्येक सदस्य के आधार नंबर की पृथक-पृथक प्रविष्टि कर उनका फिंगर प्रिंट स्कैन करवाकर ईकेवाईसी पूर्ण किया जा सकेगा। इसके आलावा फेस ईकेवाईसी एप्प जो कि गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है के माध्यम से शेष सदस्यों ई केवाईसी कराया जा सकता है।

मडोना के कपड़े हुए चोरी, अरबपति सिंगर ने किया ऐलान – वापस लाने वाले को मिलेगा इनाम

मुंबई  हॉलीवुड की फेमस पॉप सिंगर मडोना पिछले वीकेंड करीबन 20 साल बाद कोचेला फेस्टिवल में लौटी थीं. लेकिन वहां से उनके कई सारे विंटेज कॉस्टयूम चोरी हुए. इससे मडोना इतनी आहत हैं कि अपनी विंटेज ड्रेस को वापस पाने के लिए उन्होंने ईनाम देने का ऐलान कर दिया है।  मडोना के कपड़े कहां हुए गायब? इंस्टाग्राम पर इसका जिक्र करते हुए मडोना ने लिखा- शुक्रवार रात को कोचेला की शाम यादगार रही. सबरीना कारपेंटर और बाकियों को दिल से शुक्रिया. 'कन्फेशंस II' को वहां गाना, जहां से ये शुरू हुआ था, सचमुच थ्रिलिंग एक्सपीरियंस था. इस फुल सर्कल मोमेंट ने मुझे तब झटका दिया जब मुझे मालूम पड़ा कि मेरे विंटेज कपड़े गायब हो गए हैं. मेरे कॉस्ट्यूम मेरे पर्सनल आर्काइव से लिए गए थे. इसमें जैकेट, कॉर्सेट, ड्रेस और दूसरे गारमेंट्स थे. वो बस कपड़े नहीं थे. वो मेरे अतीत का हिस्सा हैं. उस दौर के मेरे दूसरे कुछ और आइटम भी गायब हुए हैं।  सबरीना लिखती हैं- मैं उम्मीद कर रही हूं कि कोई नेकदिल इंसान मेरे कपड़ों को ढूंढ ले और मेरी टीम से संपर्क करे. मेरे चोरी हुए कपड़ों को सुरक्षित लौटाने वाले शख्स को ईनाम दूंगी. मडोना के लिए ये आउटफिट इसलिए भी खास हैं क्योंकि उन्होंने 20 साल पहले कोचेला परफॉर्मेंस में उन्हीं सेम बूट्स, कोर्सेट और जैकेट को पहना था।  इंडियो पुलिस डिपार्टमेंट ने अपने बयान में कहा कि कपड़े और जूलरी को आखिरी बार शनिवार को 1.30 बजे फेस्टिवल ग्राउंड्स पर गोल्फ कार्ट पर देखा गया था. पुलिस को मडोना के बैग्स को जानबूझकर चुराए जाने का कोई सबूत नहीं मिला है. बैग्स के गोल्फ कार्ट से बस पर लोड करते समय गिरने की आशंका जताई जा रही है. परफॉर्मेंस के दौरान मडोना और हॉलीवुड सिंगर-एक्ट्रेस सबरीना कारपेंटर ने 'वोग' और 'लाइक ए प्रेयर' के डुएट गाए. मडोना ने अपकमिंग एल्बम 'कन्फेशंस II' का गाना लॉन्च किया. मडोना की ये एलबम जुलाई में रिलीज होगी। 

सुखजिंदर रंधावा का आरोप: पंजाब में गैंगस्टरवाद के लिए भाजपा जिम्मेदार

पंजाब में गैंगस्टरवाद के लिए  भाजपा जिम्मेदार', सुखजिंदर रंधावा का केंद्र और राज्य सरकार पर हमला सुखजिंदर रंधावा का आरोप: पंजाब में गैंगस्टरवाद के लिए  भाजपा  जिम्मेदार सुखजिंदर रंधावा ने केंद्र और राज्य सरकार पर किया हमला, कहा- पंजाब में गैंगस्टरवाद के लिए  भाजपा जिम्मेदार चंडीगढ़  पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गैंग्सटरों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की भाजपा  को दोषी ठहराया है। रंधावा ने कहा कि पंजाब की स्थिति इतनी अच्छी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में जितने भी मेन गैंग्सटर हैं, उनमें से तकरीबन भाजपा शासित राज्यों से हैं। वहीं से वह पंजाब में वारदातें अंजाम देते हैं। पंजाब पुलिस को वह चैलेंज देते हैं कि वह पता लगा लें इन सभी गैंग्सटरों के फोन पंजाब में 24X7 चलते हैं। रंधावा ने कहा कि पंजाब की स्थिति संतोषजनक नहीं है और राज्य में सक्रिय अधिकांश बड़े गैंगस्टर भाजपा शासित राज्यों से संचालित हो रहे हैं, जहां से वे पंजाब में अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पंजाब पुलिस को चुनौती दी कि वे जांच कर साबित करें कि इन गैंगस्टरों के मोबाइल फोन 24 घंटे पंजाब में सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन पर काबू पाने में फेल साबित हो रही है। सावरमती जेल में बंद लारेंस बिश्नोई को लेकर कोर्ट से आदेश निकलवा दिया जाता है कि इस जेल के बाहर उसे कोई इंटेरोगेट नहीं कर सकता है। ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि बिश्नोई से कोई और राज्य या राज्य की पुलिस पूछताछ ही नहीं सकती है। उन्होंने पंजाब कैबिनेट मंत्री रहे लालजीत सिंह भुल्लर के दबाव में आकर आत्महत्या करने वाले अधिकारी रंधावा के मामले में देश के गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि शाह ने कहा था कि कांग्रेस सांसद लिखकर दें तो वह इस केस की जांच सीबीआइ को सौंप देंगे, लेकिन लिखने के बावजूद उन्होंने भी कोई एक्शन नहीं लिया।

पंजाब में भीषण गर्मी, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा, फरीदकोट रहा सबसे गर्म, हीट वेव के लिए यलो अलर्ट

पंजाब में गर्मी का सितम, पारा 42 डिग्री पार, दो दिन के लिए हीट वेव का यलो अलर्ट; फरीदकोट रहा सबसे गर्म पंजाब में भीषण गर्मी, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा, फरीदकोट रहा सबसे गर्म, हीट वेव के लिए यलो अलर्ट पंजाब में गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें, पारा 42 डिग्री पार, दो दिन के लिए हीट वेव का यलो अलर्ट जारी, फरीदकोट सबसे गर्म फरीदकोट लुधियाना। पंजाब में बुधवार को कई जिलों में दिनभर लू चली। अप्रैल में ही मई की गर्मी का अहसास हुआ। फरीदकोट व बठिंडा पंजाब में सबसे गर्म रहे। फरीदकोट में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा में 42.8 डिग्री रहा। दोनों जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सीजन में पहली बार किसी जिले में अधिकतम तापमान इतना ऊपर आया। वहीं लुधियाना में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री, पटियाला में 40.4, रूपनगर में 40.1 डिग्री रहा। इन जिलों में भी तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार को मौसम गर्म रहेगा। लू से राहत रहेगी, लेकिन 24 व 25 को कई जिलों में लू चलेगी। 26 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब में मौसम बदलेगा। 28 अप्रैल तक पंजाब में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ जिलों में सामान्य से मध्यम वर्षा भी हो सकती है। इसके बाद पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके असर से मौसम के मिजाज बिगड़ेंगे। विभाग ने 26 अप्रैल से तीन दिनों के लिए पंजाब में यलो अलट जारी किया है। इस दौरान पंजाब में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश पड़ने की संभावना है। पंजाब में 42.9 डिग्री के तापमान के साथ फरीदकोट सबसे गर्म रहा। अमृतसर का अधिकतम पारा 39.0 डिग्री, लुधियाना का 40.0 डिग्री, पटियाला का 40.4 डिग्री, पठानकोट का 38.2 डिग्री, बठिंडा का 41.0 डिग्री, फाजिल्का का 39.5 डिग्री, होशियारपुर का 37.8 डिग्री और रूपनगर का 40.1 डिग्री दर्ज किया गया।