samacharsecretary.com

छत्तीसगढ़ में भर्ती प्रक्रिया बदली, लिखित परीक्षा के बाद 15 गुना उम्मीदवारों का होगा चयन

 रायपुर  प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सरकारी नौकरी के लिए अब लिखित परीक्षा के बाद छंटनी शुरू होगी। जिन पदों पर कौशल या शारीरिक परीक्षा जरूरी है, वहां खाली पदों से 15 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण में बुलाया जाएगा। इसके बाद परीक्षा पास करने वालों में से ही अंतिम चयन होगा। राज्य सरकार ने भर्ती की पूरी प्रक्रिया के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती कर्मचारी चयन मंडल के नए नियमों के अनुसार होगी। सामान्य प्रशासन विभाग के बाद अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने भी सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों को इसकी जानकारी भेज दी है। अब नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में होने वाली तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की भर्ती नई व्यवस्था के अनुसार ही होगी। 11 सितंबर से प्रभावी हुए नए नियम     नए नियम छह अगस्त 2026 को जारी पुराने नियमों की जगह लागू हुए हैं। ये नियम 11 सितंबर से प्रभावी हैं। इसके तहत भर्ती की प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद होने वाली कौशल और शारीरिक परीक्षा को लेकर भी व्यवस्था तय की गई है। नए नियम के तहत जिन पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद कौशल या शारीरिक परीक्षा होगी, उनमें लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर अगली सूची तैयार होगी।     इसमें खाली पदों की संख्या से 15 गुना अभ्यर्थियों को रखा जाएगा। अभ्यर्थियों की श्रेणी, आरक्षण और उनके द्वारा चुनी गई पद की प्राथमिकता का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके बाद कौशल या शारीरिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची बनेगी। इसमें उतने ही अभ्यर्थी होंगे, जितने पदों पर भर्ती होनी है। अंतिम चयन में लिखित परीक्षा के अंक, पद की प्राथमिकता और आरक्षण को आधार बनाया जाएगा।  

गिल का 223 रन का तूफान, 406 के चेज में बने कई रिकॉर्ड

गुवाहाटी  गुवाहाटी में रिकॉर्ड टूटे, 406 का लक्ष्य पिघला और भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हास‍िल कर ली. वेस्टइंडीज ने बुधवार (30 स‍ितंबर) को  405/7 का विशाल स्कोर बनाया था, लेकिन शुभमन गिल और रोहित शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के सामने यह लक्ष्य भी छोटा पड़ गया. भारत ने सिर्फ 43.3 ओवर में 406/2 बनाकर 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।  यह 400+ लक्ष्य का सिर्फ दूसरा सफल चेज है. इससे पहले 2006 में साउथ  अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 438 रन का लक्ष्य हासिल किया था।  कप्तान शुभमन गिल ने ऐसी पारी खेली, जो ODI रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गई. उन्होंने 117 गेंदों में डबल सेंचुरी पूरी की, जो 50 ओवर के क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक है. गिल ने अपनी पारी में 133 गेंदों का सामना करते हुए 26 चौके और 8 छक्के लगाए।  गिल ने इस दौरान ईशान किशन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा. ईशान ने 126 गेंदों में ODI डबल सेंचुरी पूरी की थी. गिल का यह ODI में 11वां शतक भी था, जिसे उन्होंने सिर्फ 62 गेंदों में पूरा किया. यह वनडे में उनका सबसे तेज शतक रहा।  शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 223 रन नाबाद बनाए, जबकि रोहित शर्मा ने 101 रन की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 255 रन जोड़े. गिल की नाबाद 223 रन की पारी ने उन्हें सभी लिस्ट-ए क्रिकेट में रन चेज के दौरान सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाला बल्लेबाज भी बना दिया. उन्होंने बांग्लादेश के सौम्य सरकार के नाबाद 208 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।  यह 400+ लक्ष्य का सिर्फ दूसरा सफल चेज है. इससे पहले 2006 में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 438 रन का लक्ष्य हासिल किया था।    भारत-वेस्टइंडीज दूसरे ODI में बने ये बड़े रिकॉर्ड     14वीं लगातार सीरीज जीत: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. इसके साथ ही भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 14वीं ODI सीरीज जीत ली।      दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 406 रन का लक्ष्य सिर्फ 43.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल किया. यह ODI इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है।      सबसे तेज डबल सेंचुरी: शुभमन गिल ने सिर्फ 117 गेंदों में डबल सेंचुरी पूरी की. उन्होंने ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 126 गेंदों में 200 रन बनाए थे।      गिल की पारी तीसरे नंबर पर: शुभमन गिल ने नाबाद 233 रन बनाए. उन्होंने सिर्फ 133 गेंदों की पारी में 26 चौके और 8 छक्के लगाए. यह ODI क्रिकेट में किसी बल्लेबाज की तीसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है।      रोहित का 35वां शतक: रोहित शर्मा ने 75 गेंदों में 101 रन बनाए. यह ODI क्रिकेट में उनका 35वां शतक है. सबसे ज्यादा ODI शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित तीसरे नंबर पर हैं।      12 हजार ODI रन पूरे: रोहित शर्मा ने इस मैच में ODI क्रिकेट में 12,000 रन भी पूरे किए. वह ऐसा करने वाले दुनिया के सातवें और भारत के तीसरे बल्लेबाज बने. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।      वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा ODI स्कोर: वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 405/7 रन बनाए. यह उसका ODI क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले उसका सबसे बड़ा स्कोर 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ 389 रन था।      मैच में 811 रन बने: दोनों टीमों की पारियों को मिलाकर मैच में कुल 811 रन बने. यह ODI इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा मैच एग्रीगेट है।      सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका मैच: ODI में सबसे ज्यादा मैच एग्रीगेट का रिकॉर्ड 2006 में जोहान्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के मैच के नाम है. उस मुकाबले में कुल 872 रन बने थे. दूसरे नंबर पर 2009 का भारत-श्रीलंका राजकोट ODI है, जिसमें 825 रन बने थे।  एक मैच में 5 शतक, पहली बार ऐसा वेस्टइंडीज की ओर से जॉन  कैम्पबेल, शाई होप और अमीर जंगू ने शतक लगाए. भारत की तरफ से रोहित और गिल ने सेंचुरी जड़ी. इस तरह पुरुषों के वनडे में पहली बार एक ही मैच में पांच बल्लेबाजों ने शतक लगाए. इससे पहले पुरुषों के तीन वनडे और एक महिला वनडे में चार-चार शतक का रिकॉर्ड था।  रोहित ने भी जड़ा शतक दूसरे छोर पर रोहित शर्मा ने अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने पुल और पिक-अप शॉट्स के साथ ऑफ साइड में शानदार ड्राइव लगाए और 75 गेंदों में 101 रन बनाए।  रोहित ने इस पारी के दौरान ODI क्रिकेट में 12,000 रन भी पूरे किए. वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के सिर्फ सातवें बल्लेबाज और सचिन तेंदुलकर तथा विराट कोहली के बाद तीसरे भारतीय बने. शतक पूरा करने के बाद रोहित ने अपने अंदाज से अलग उछलकर जश्न मनाया।  255 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप गिल और रोहित ने शुरुआत से ही वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. भारत ने 12 ओवर के अंदर 100 रन पूरे कर लिए. गिल ने 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि रोहित ने सिर्फ 32 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी।  22वें ओवर तक भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 200 रन हो गया. 350 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी ODI में पहली बार किसी ओपनिंग जोड़ी ने 200 रन पूरे किए।  दोनों ने पहले विकेट के लिए 255 रन जोड़े. यह साझेदारी 26.2 ओवर में टूटी, जब रोहित 101 रन बनाकर आउट हुए. उस समय भारत को जीत के लिए 151 रन और चाहिए थे और 24 ओवर बाकी थे. गिल ने इसके बाद भी रफ्तार कम नहीं होने दी और भारत को लक्ष्य तक पहुंचाकर ही दम लिया।  पहले विंडीज ने भी मचाया था तूफान इससे पहले वेस्टइंडीज ने भारतीय गेंदबाजों की अनुभवहीन पेस अटैक की पोल खोलते हुए 405/7 का स्कोर बनाया था. जॉन  कैम्पबेल ने 68 गेंदों में 101, शाई होप ने 94 गेंदों में 104 और आमिर जांगू ने 77 गेंदों में 114 रन बनाए।  कैम्पबेल ने सिर्फ 65 गेंदों में शतक पूरा … Read more

पटना के पते पर 30 अफगानियों के भारतीय पासपोर्ट! एक दरभंगा से, पुलिस जांच में जुटी

पटना  बिहार से पासपोर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई. पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक, 31 अफगानी नागरिकों ने बिहार के अलग-अलग पतों का इस्तेमाल कर भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया. इनमें 30 अफगानी नागरिकों के पटना के पते पर पासपोर्ट जारी होने की जानकारी सामने आई है. वहीं एक अफगानी नागरिक ने दरभंगा के पते पर अपना पासपोर्ट बनवाया है. इसके अलावा दो बांग्लादेशी नागरिकों के भी बिहार के पते पर भारतीय पासपोर्ट बनवाए जाने की खबर है।  मामला सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से मिली रिपोर्ट के बाद पुलिस मुख्यालय ने संबंधित जिलों के डीएम और एसएसपी-एसपी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई करने और उसकी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजने को कहा गया है।  आखिर कैसे जारी हुए पासपोर्ट? पुलिस मुख्यालय के स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, 30 अफगानी नागरिकों ने पटना के पते का इस्तेमाल कर भारतीय पासपोर्ट बनवाया. वहीं एक मामला दरभंगा जिले से जुड़ा है. जांच का मुख्य बिंदु यह होगा कि इन लोगों ने बिहार का पता किस आधार पर हासिल किया और पासपोर्ट बनवाने के दौरान कौन-कौन से दस्तावेज लगाए गए थे।  दो बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल अफगानी नागरिकों के अलावा दो बांग्लादेशी नागरिकों के भी बिहार के पते पर भारतीय पासपोर्ट बनवाए जाने की सूचना मिली है. पुलिस मुख्यालय ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को इन मामलों की भी जांच करने को कहा है. जांच के दौरान पासपोर्ट आवेदन, पते से जुड़े दस्तावेज और संबंधित रिकॉर्ड की पड़ताल की जाएगी।  DM और SSP-SP से मांगी गई रिपोर्ट विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने संबंधित जिलों के डीएम और एसएसपी-एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों से मामले की पूरी जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई करने और रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है. जांच पूरी होने के बाद यह स्पष्ट होगा कि पासपोर्ट बनवाने में किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया और प्रक्रिया में कहीं गड़बड़ी हुई या नहीं। 

MP के 8 धार्मिक-पर्यटन शहर होंगे स्मार्ट, 50 साल की जरूरतों के हिसाब से बनेगा मास्टर प्लान

भोपाल  सरकार ने अब बड़े शहरों के मास्टर प्लान जारी करना शुरू कर दिया है। भोपाल के बाद अब इंदौर की तैयारी है। क्योंकि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने भोपाल (Bhopal master plan update) से पहले इंदौर के मास्टर प्लान का ड्राफ्ट तैयार कर लिया था। अब नए मास्टर प्लान में नई टाउनशिप पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं, प्रदूषण रहित वातावरण, वर्टिकल डेवलपमेंट और उद्योगों को बढ़ावा देने का खास ध्यान रखा गया है। टीएंडसीपी की टीम ने प्लान को अंतिम रूप देने के पहले गुजरात की गिफ्ट सिटी और दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की प्लानिंग का भी जाकर अध्ययन किया था। टीएंडसीपी अनुसार, प्रदेश के जिन शहरों में आर्थिक गतिविधियां और आबादी बढ़ रही है वहां पर दिल्ली की तर्ज पर ग्रीन-ब्लू इंफ्रास्ट्रक्चर सुनिश्चित किए जाएंगे। इसके साथ वर्टिकल डेवलपमेंट को बढ़ाने के लिए असीमित एफएआर, सड़कों की चौड़ाई के आधार पर मिक्स लैंड यूज, ग्रीन टीडीआर, लोकल एरिया प्लानिंग और पार्किंग संबंधी प्रावधान सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इंदौर में भी मेट्रोपोलिटन सिटी की अवधारणा के तहत ग्रोथ कॉरीडोर और उस पर व्यवसायिक गतिविधियों के विकास का प्रयास किया जा रहा है। शहरों को मिलेगी वॉक-टू- वर्क सुविधा नए मास्टर प्लान में शहरों में प्रदूषण रहित वातावरण बनाने पर जोर दिया गया है। इसके साथ गिफ्ट सिटी जैसी वॉक टू वर्क सुविधा देने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने पर भी जोर है। इसके लिए जरूरत के अनुसार ओवरब्रिज, अंडरब्रिज, चौड़ी सड़कों के प्रावधान शामिल किए गए हैं। इसके साथ सेल्फ सस्टेनेबिलिटी यानी शहरों को अपनी ऊर्जा, कचरा प्रबंधन आदि जरूरतों को खुद ही पूरा करने वाला बनाने की व्यवस्थाएं रहेंगी। सॉलिड और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट व्यवस्था के भी भविष्य को देखते हुए प्रावधान शामिल किए गए हैं। हाईराइज बिल्डिंग से वर्टिकल डेवलपमेंट नए मास्टर प्लान में कृषि भूमि को बचाने के लिए वर्टिकल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के प्रावधान शामिल किए गए हैं। इसके लिए एफएआर बढ़ाने के साथ शहर में अधिकांश फोर और सिक्सलेन सड़कों के प्रावधान किए गए हैं। क्योंकि सड़कों के दोनों तरफ हाईराइज बिल्डिंग बनेंगी। कमर्शियल डेवलपमेंट बढ़ाने के लिए मेट्रो के दोनों और ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट होगा। यहां एफएआर भी ज्यादा मिलेगा। यहां मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आईटी पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर आदि बनेंगे। कॉलोनियों की सड़कें भी कम से कम 9 मीटर चौड़ी होंगी। फ्लैटेड इंडस्ट्री का भी होगा प्रावधान मास्टर प्लान में उद्योगों को बढ़ावा देने का भी ध्यान रखा गया है। इसलिए फ्लैटेड इंडस्ट्री के प्रावधान किए गए हैं। बहुमंजिला इमारत के फ्लैट में भी इंडस्ट्री लगाई जा सकेंगी। व्हाइट और ग्रीन श्रेणी के उद्योग कॉलोनी के अंदर भी चल सकेंगे। इससे उत्पादन बढ़ने के साथ रोजगार भी बढ़ेगा। निजी कॉलोनाइजर यदि अपनी कॉलोनी में अस्पताल, स्कूल, वृद्धाश्रम बनाएंगे तो उन्हें ज्यादा एफएआर मिल सकेगा। धार्मिक शहरों और पर्यटन स्थलों के भी बनेंगे मास्टर प्लान टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मप्र के संचालक कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में धार्मिक शहरों और पर्यटन स्थलों के भी अलग से मास्टर प्लान बनाए जा रहे हैं। उज्जैन का नया मास्टर प्लान लागू हो चुका है। जबकि ओंकारेश्वर, चित्रकूट, महेश्वर, मांडू, ओरछा, सांची, सलकनपुर, अमरकंटक का भी नया मास्टर प्लान बनाया जाएगा। प्रदेश में धर्म स्थलों के साथ पर्यटन स्थलों पर भी सैलानियों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए इन शहरों की आगामी 30 से 50 साल तक की प्लानिंग की जाएगी। यहां आने वालों के लिए सुविधाएं विकसित होंगी।

अमित शाह का 3 अक्टूबर को भोपाल दौरा, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात; देखें शेड्यूल

भोपाल  केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन अक्टूबर को भोपाल दौरे पर होंगे. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह प्रदेश को कई सौगातें देने भोपाल आ रहे हैं. मध्यप्रदेश में अक्टूबर महीने की शुरुआत से दिग्गज नेताओं का मध्यप्रदेश में डेरा रहेगा. एक अक्टूबर को राहुल गांधी का बालाघाट दौरा है और उसके ठीक बाद तीन अक्टूबर को केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह भोपाल के दौरे पर होंगे।  ये है भोपाल में अमित शाह का पूरा कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  मंत्रालय में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित आगमन के संबंध में मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों से बैठक कर इस बारे में चर्चा की. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कांफ्रेंस द्वारा कलेक्टर, कमिश्नर भोपाल और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों ने निर्देश भी दिए. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि शनिवार, 3 अक्टूबर को भेापाल के भेल दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. गोपालक सम्मेलन स्थल पर केंद्रीय मंत्री शाह न्याय संहिता पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन करेंगे।  केंद्रीय मंत्री शाह इसके बाद राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन को संबोधित करेंगे. अमित शाह भोपाल बायपास भौरी के पास आईआईएसईआर परिसर का शिलान्यास और परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।  मध्यप्रदेश को ये सौगातें देंगे अमित शाह प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री शाह प्रदेश में दुग्ध संयंत्र, डेयरी प्रसंस्करण और गुणवत्ता जांच लैब की विभिन्न सौगात भी देंगे. इन परियोजनाओं में उज्जैन में 255 करोड़ रुपए की लागत का डेयरी प्लांट और भोपाल में फर्मेंटेड प्रोडक्ट दूध प्लांट भी शामिल है. इस अवसर पर भोपाल पश्चिमी बायपास का भूमि पूजन भी किया जाएगा. केंद्रीय गृहमंत्री शाह भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ पशुपालकों को बोनस वितरण, गौशालाओं की सहायता के लिए राशि प्रदान करेंगे. साथ ही गोपालक दीदीयों के सम्मान और उन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे।  करीब ₹3774 करोड़ का यह सड़क प्रोजेक्ट 35.61 किलोमीटर लंबा एक प्रमुख फोर-लेन प्रोजेक्ट है। यह बायपास मंडीदीप के समीप इटायाकलां में भोपाल-जबलपुर मार्ग से शुरू होकर कोलार और रातीबड से होते हुए भोपाल-देवास इंदौर मार्ग पर ग्राम फंदा कलां तक जाएगा। पहले इसकी लंबाई 40.90 किमी रखी गई थी। संशोधित अलाइनमेंट के बाद घटाकर 35.61 किमी कर दी गई। भोपाल पश्चिमी बायपास प्रोजेक्ट में सर्विस रोड, फ्लाईओवर, बड़े ग्रेड सेपरेटर और एक बड़ा रेलवे ओवरब्रिज (ROB) शामिल होगा। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए रातापानी क्षेत्र के पास विशेष एलिवेटेड रास्ते (वाइल्डलाइफ वायडक्ट) भी बनाए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को इस परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। 35 हजार से ज्यादा गोपालक पहुंचेंगे कार्यक्रम में गृह विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, सहकारिता विभाग, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग के कार्यों के प्रेजेंटेशन भी होंगे. कार्यक्रम में भोपाल, सीहोर, बैतूल, राजगढ़, हरदा, गुना, अशोकनगर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन नर्मदापुरम जिलों के साथ प्रदेश के 35 हजार से अधिक गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्यों की भागीदारी रहेगी। 

Yamaha R15M पर मंडरा रहा बंद होने का खतरा, R2 की लॉन्चिंग के बाद लिया जा सकता है फैसला

नई दिल्ली यामाहा अपनी पॉपुलर बाइक को बंद कर सकती है. स्पोर्ट्स बाइक पसंद करने वालों के लिए यामाहा आर15 काफी खास है. कंपनी आर15 सीरीज में कई बाइक्स बेचती है. रिपोर्ट्स की मानें, तो यामाहा आर2 (Yamaha R2) की लॉन्चिंग के बाद कंपनी अपनी मोटरसाइकिलों की पोजिशनिंग में बदलाव कर सकती है।  इस क्रम में कंपनी यामाहा आर15 एम (Yamaha R15M) को बंद कर सकती है. इससे यामाहा आर15 वी4 (Yamaha R15 V4) और यामाहा आर2 के बीच एक बड़ा गैप क्रिएट किया जा सकेगा. हालांकि, इस पूरे मामले में यामाहा ने आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है. फिलहाल आर15 एम यामाहा आर15 वी4 और आर2 के बीच में आती है।  क्या हो सकती है वजह? ये बाइक कंपनी के 155सीसी वाले इंजन के साथ आती है, लेकिन इसमें आर15 वी4 के मुकाबले ज्यादा फीचर्स और प्रीमियम फिनिश मिलती है. इस बाइक के डिस्कंटीन्यू होने से यामाहा आर सीरीज का लाइन-अप ज्यादा सिंपल हो जाएगा. जिसमें यामाहा आर15 वी4 ज्यादा एक्सेसबल और आर2 नेक्स्ट स्टेप वाली बाइक बन जाएगी।  अगर किसी को कम कीमत में एक स्पोर्ट्स बाइक वाला फील चाहिए, तो वो आर15 वी4 के लिए जा सकता है, जबकि प्रीमियम फीचर और ज्यादा परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए आर2 होगी।  कितनी है कीमत?  यामाहा की इन बाइक्स की कीमतों पर नजर डालें, तो यामाहा आर15 एस की कीमत 1.59 लाख रुपये है. जबकि यामाहा आर15 वी4 की कीमत 1.75 लाख रुपये से 1.79 लाख रुपये है. वहीं यामाहा आर15 एम की कीमत 1.90 लाख से 2 लाख रुपये है. जबकि हाल में लॉन्च हुई यामाहा आर2 की कीमत 2.3 लाख से 2.4 लाख रुपये और यामाहा आर2 एम की कीमत 2.53 लाख रुपये है।  अगर यामाहा आर15 एम को डिस्कंटीन्यू कर देती है, तो आर2 और आर15 सीरीज के बीच प्राइस गैप 51 हजार रुपये का हो जाएगा. फिलहाल ये गैप 30 हजार रुपये का है. अगस्त महीने में आर15 बाइक्स की 7,691 यूनिट्स बिकी हैं. इस वित्तवर्ष वर्ष में अगस्त महीने में आर15 की सेल्स सबसे कम हुई है। 

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में भारत का दबदबा, IISc नंबर-1; देखें टॉप 15 संस्थान

मुंबई  देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) ने टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में भारत में पहला स्थान हासिल किया है। IISc को वैश्विक स्तर पर 254वीं रैंक मिली है। इस साल की रैंकिंग में 118 देशों और क्षेत्रों की 2,297 यूनिवर्सिटीज को शामिल किया गया है। THE के अनुसार यह अब तक का सबसे व्यापक संस्करण है। ऑक्सफोर्ड लगातार 11वीं बार नंबर-1 ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने लगातार 11वें साल पहला स्थान बरकरार रखा है, और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) दूसरे स्थान पर है। प्रिंसटन यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं, जबकि कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी पांचवें स्थान पर है। IISc का प्रदर्शन IISc ने 2027 की रैंकिंग में कुल 57.0 का स्कोर हासिल किया। दिए गए इंडिकेटर्स में इसका सबसे मजबूत स्कोर 'रिसर्च एनवायरनमेंट' (शोध परिवेश) में 98.0 रहा, जबकि 'टीचिंग' (शिक्षण) के लिए 62.1 और 'रिसर्च क्वालिटी' (शोध गुणवत्ता) के लिए 58.6 स्कोर मिला। भारतीय सूची में IISc के बाद 'सवेथा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज' का स्थान रहा, जो 326–350 के बैंड में है और जिसका कुल स्कोर 52.3 से 53.3 के बीच है। THE वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027: भारतीय विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय ग्लोबल रैंक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस 254 सवेथा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज 326–350 शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज 451–500 जामिया मिलिया इस्लामिया 501–550 KIIT यूनिवर्सिटी 501–550 शूलिनी यूनिवर्सिटी को 451–500 के बैंड में रखा गया, जबकि जामिया मिलिया इस्लामिया और KIIT यूनिवर्सिटी दोनों को 501–550 के बैंड में रैंक मिली। वैश्विक रैंकिंग में एशियाई यूनिवर्सिटीज का बढ़ता दबदबा THE की 2027 रैंकिंग में शीर्ष स्तर पर एशियाई विश्वविद्यालयों की मौजूदगी पहले की तुलना में अधिक मजबूत दिखाई दी है। THE के अनुसार, एशिया पहली बार कॉन्टिनेंटल यूरोप से आगे निकल गया है। चीन की सिंघुआ यूनिवर्सिटी स्विट्जरलैंड की ETH ज्यूरिख से आगे निकलकर 11वें स्थान पर पहुंच गई है। इसके अलावा, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (NUS) ने दुनिया की टॉप 15 यूनिवर्सिटीज की लिस्ट में जगह बना ली है, जिससे पहली बार टॉप 15 में एशिया की तीन यूनिवर्सिटीज शामिल हो गई हैं। THE रिसर्च पर अधिक ध्यान देने वाली यूनिवर्सिटीज का मूल्यांकन कई पैमानों पर करता है, जिनमें टीचिंग, रिसर्च का माहौल, रिसर्च की क्वालिटी, इंटरनेशनल आउटलुक और इंडस्ट्री शामिल हैं। टॉप 15 यूनिवर्सिटीज देखें THE वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 के अनुसार टॉप 15 यूनिवर्सिटीज देखें। यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड, यूनाइटेड किंगडम Quizसवाल 1/5 शतरंज के खेल की प्राचीन उत्पत्ति किस देश से मानी जाती है? खेलें और Coins जीतें मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूनाइटेड स्टेट्स प्रिंसटन यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड स्टेट्स स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड स्टेट्स यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज, यूनाइटेड किंगडम हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड स्टेट्स कैलिफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूनाइटेड स्टेट्स इंपीरियल कॉलेज लंदन, यूनाइटेड किंगडम यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले, यूनाइटेड स्टेट्स येल यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड स्टेट्स त्सिंघुआ यूनिवर्सिटी, चीन ETH ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड पेकिंग यूनिवर्सिटी, चीन यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिल्वेनिया, यूनाइटेड स्टेट्स नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर, सिंगापुर

गांवों के विकास की नई प्लानिंग, 2 अक्टूबर से ‘रिफॉर्म उत्सव’; बनेगा ग्राम पंचायत प्लान

2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप रिफॉर्म उत्सव के साथ विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) की प्लानिंग शुरू ग्रामीण तय करेंगे अपने गांव की विकास प्राथमिकताएं रायपुर पूरे छत्तीसगढ़ में 02 अक्टूबर 2026 से ‘रिफॉर्म उत्सव’ के साथ विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। जन योजना अभियान (पीपीसी) के साथ एकीकृत रूप से आयोजित होने वाले इस अभियान में ग्राम सभाओं को गांव के विकास की प्राथमिकताएं तय करने और योजनाओं पर सीधे संवाद का प्रमुख मंच बनाया जाएगा। ग्रामीणों से उनकी जरूरतों, विकास की कमियों, उपलब्ध संसाधनों और जरूरी कार्यों पर सुझाव लेकर इन्हें ग्राम पंचायत की आगामी विकास योजना में शामिल किया जाएगा।        रिफॉर्म उत्सव के दौरान ग्राम सभाओं में वीबी-जीरामजी के तहत 125 दिवस रोजगार की वैधानिक गारंटी, 15 दिन में रोजगार, समय पर मजदूरी भुगतान, 375 अनुमेय कार्यों में से गांव की जरूरत के अनुसार कार्यों का चयन, आजीविका संवर्धन, ग्रामीण अधोसंरचना और विभिन्न योजनाओं के अभिसरण साथ साथ लखपति दीदी योजना , आजीविका गतिविधि जैसे विषयों पर ग्रामीणों से संवाद होगा। पंचायत प्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम सभा से तय होगी विकास की प्राथमिकता       वीजीपीपी के तहत 2 अक्टूबर की ग्राम सभा में ग्रामीणों को योजना तैयार करने की प्रक्रिया, ग्राम पंचायत के आधारभूत आंकड़ों, आधार मानचित्र और उपलब्ध अनुमेय कार्यों की जानकारी दी जाएगी। गांव में मौजूद लेकिन डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज नहीं परिसंपत्तियों की पहचान भी की जाएगी। इसके बाद अक्टूबर-नवंबर में बस्ती और वार्ड स्तर पर सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन (PRA), स्थल सत्यापन और सामुदायिक परामर्श के माध्यम से स्थानीय जरूरतों और विकास संबंधी कमियों की पहचान होगी।         दिसंबर में तैयार वीजीपीपी का प्रारूप ग्राम सभा के सामने रखा जाएगा। ग्रामीणों के सुझाव और विचार-विमर्श के बाद ग्राम सभा योजना को अनुमोदित करेगी। इसके बाद योजनाओं का विकासखंड और जिला स्तर पर समेकन किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया 15 जनवरी तक पूरी की जाएगी। जल, आजीविका और अधोसंरचना पर फोकस       वीजीपीपी में गांव की जरूरतों के अनुसार जल सुरक्षा, ग्रामीण अधोसंरचना, आजीविका से जुड़ी परिसंपत्तियां तथा प्रतिकूल मौसमीय घटनाओं के प्रभाव को कम करने वाले कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। वीबी-जीरामजी के अंतर्गत अनुमेय 375 प्रकार के कार्यों में से स्थानीय जरूरतों के अनुरूप कार्यों का चयन किया जा सकेगा। वार्ता के 8 बिंदुओं की क्यूआर कोड से भी मिलेगी जानकारी         रिफॉर्म उत्सव के लिए पंचायत सचिवों को वीबी-जीरामजी से संबंधित 8 प्रमुख वार्ता बिंदु उपलब्ध कराए गए हैं। ग्राम पंचायतों में लगाए गए क्यूआर कोड के माध्यम से भी ग्रामीण इन जानकारियों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। रिफॉर्म उत्सव और वीजीपीपी की यह संयुक्त पहल ग्राम सभा को केवल योजनाओं की जानकारी देने के मंच से आगे बढ़ाकर गांव की जरूरतों की पहचान, विकास कार्यों के चयन और भविष्य की विकास योजना तैयार करने का सहभागी मंच बनाएगी।

CG SET 2026 की तैयारी पूरी, बस्तर में 49 केंद्रों पर परीक्षा; 9,777 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

 जगदलपुर  छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन आगामी रविवार, चार अक्टूबर को किया जा रहा है। बस्तर जिले में इस परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन ने अपनी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 49 परीक्षा केंद्रों पर 9,777 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित जिलेभर में कुल 49 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां दोनों पालियों में कुल मिलाकर 9,777 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। दो पालियों में संपन्न होगी परीक्षा यह परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में संपन्न होगी, जिसमें प्रथम पाली का समय पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक रहेगा, जबकि द्वितीय पाली का आयोजन अपराह्न 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक किया जाएगा। दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने कड़े दिशा-निर्देश तय किए हैं। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से न्यूनतम दो घंटे पहले अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य किया गया है। इलेक्ट्रानिक उपकरणों पर प्रतिबंध और ड्रेस कोड लागू केंद्र के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से गहन जांच के बाद प्रवेश मिलेगा। अनुशासन बनाए रखने के लिए परीक्षार्थियों को हल्के रंग के कपड़े और चप्पल पहनकर ही आने को कहा गया है। जूते, मोजे, बेल्ट, घड़ी, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। महिला परीक्षार्थियों के लिए भी आभूषण पहनने पर रोक लगाई गई है।  

किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन बेचने के लिए 3 से 17 अक्टूबर तक कराएं पंजीयन

सोयाबीन उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 3 से 17 अक्टूबर तक भोपाल  भारत सरकार की प्राइस डिफिसिट पेमेंट स्कीम (भावांतर योजना) के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 (विपणन वर्ष 2026-27) में सोयाबीन फसल के लिए प्रदेश के किसानों का ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। किसान सोयाबीन के पंजीयन के लिए ई-उपार्जन पोर्टल www.mpeuparjan.nic.in पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंजीयन करा सकेंगे। इसके लिए जिले में निर्धारित पंजीयन केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी हैं। पंजीयन की नि:शुल्क व्यवस्था पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर और सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर की गई है। पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर की गई है। प्रति पंजीयन के लिये 50 रूपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। किसान पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज़ एवं किसान के आधार कार्ड एवं अन्य फोटो पहचान पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकॉर्ड रखा जाना अनिवार्य होगा। सिकमी/बटाईदार/कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन सहकारी संस्था ‌द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध होगी। इस श्रेणी के शत-प्रतिशत किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा। उपार्जित फसल के भुगतान हेतु बैंक खाता किसान द्वारा विक्रय उपज का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किसान के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। किसान के आधार लिंक बैंक खाते में भुगतान करने में किसी कारण से समस्या उत्पन्न होने पर किसान ‌द्वारा पंजीयन में उपलब्ध कराये गए बैंक खाते में भुगतान किया जा सकेगा। किसान पंजीयन के समय किसान को बैंक खाता नंबर और IFSC कोड की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। अक्रियाशील बैंक खाते, संयुक्त बैंक खाते एवं फिनो, एयरटेल, पेटीएम, बैंक खाते पंजीयन में मान्य नहीं होंगे। पंजीयन व्यवस्था में बेहतर सेवा प्राप्त करने के लिए यह जरूरी होगा कि किसान अपने आधार नंबर से बैंक खाता और मोबाईल नंबर को लिंक कराकर उसे अपडेट रखें। सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया है कि जिला और तहसील स्तर पर स्थापित आधार पंजीयन केन्द्रों को क्रियाशील रखा जाए जिससे किसान वहां जाकर आसानी से अपना मोबाईल नंबर एवं बायोमेट्रिक अपडेट करा सके। इस कार्य के लिए पोस्ट ऑफिस में संचालित आधार सुविधा केन्द्र का भी उपयोग किया जा सकता है। आधार नंबर से बैंक खाता लिंक कराने के लिए बैंकों के साथ भी समन्वय आवश्यक होगा। किसान के आधार लिंक बैंक खाते के सत्यापन के लिये पंजीयन के दौरान ही 1 रूपये का ट्रांजेक्शन मध्यप्रदेश राज्य आपूर्ति निगम द्वारा ई-उपार्जन/जेआईटी पोर्टल के माध्यम से कराया जाएगा। आधार नंबर का वेरिफिकेशन पंजीयन कराने और फसल विक्रय के लिए आधार नंबर का वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। वेरीफिकेशन आधार नंबर से लिंक मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से या बायोमेट्रिक डिवाईस से किया जा सकेगा। किसान का पंजीयन केवल उसी स्थिति में हो सकेगा जबकि किसान के भू-अभिलेख के खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से होगा। भू-अभिलेख और आधार कार्ड में दर्ज नाम में विसंगति होने पर पंजीयन का सत्यापन तहसील कार्यालय से कराया जाएगा। सत्यापन होने की स्थिति में ही पंजीयन मान्य होगा। किसानों को करें एसएमएस विगत खरीफ के पंजीयन में जिन किसानों के मोबाइल नंबर उपलब्ध हैं, उन्हें एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जायेगा। गांव में डोडी पिटवाकर ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर पंजीयन सूचना प्रदर्शित कराने तथा समिति/ मंडी स्तर पर बैनर के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। किसान पंजीयन की सभी प्रक्रियाएँ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये हैं।