samacharsecretary.com

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ओटीटी पर जल्द, ड्यूल रिलीज स्ट्रैटजी से बढ़ा क्रेज

सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' को ओटीटी पर देखने का इंतजार फैंस कर रहे हैं. दिसंबर 2025 में आई 'धुरंधर' और मार्च 2026 में आई 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3000 करोड़ रुपये की कमाई की थी. डायरेक्टर आदित्य धर की बनाई इस बिग बजट, मल्टी स्टारर पिक्चर में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, गौरव गेरा, आर माधवन और सारा अर्जुन समेत अन्य ने काम किया था. लेकिन क्या आपको पता है कि पिक्चर के हीरो रणवीर सिंह को कास्ट करने से पहले मेकर्स ने एक जाने-माने नाम को 'धुरंधर' के लिए साइन कर लिया था? सीनियर एक्टर राकेश बेदी ने खुलासा किया है कि वे 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी में सबसे पहले कास्ट किए गए कलाकार थे. उन्हें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल से बहुत पहले पिक्चर में काम दे दिया गया था. राकेश बेदी के अनुसार, डायरेक्टर आदित्य धर ने पूरी स्क्रिप्ट तैयार होने से सालों पहले ही उनकी कास्टिंग फाइनल कर ली थी. राकेश बेदी, 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी के ब्रेकआउट स्टार बनकर उभरे हैं. राकेश बेदी ने एक एजेंसी को बताया, 'मेरा मानना है और आदित्य धर ने भी कहा है कि धुरंधर में कास्ट होने वाला मैं पहला आदमी था. उन्होंने मुझे 3-4 साल पहले कास्ट किया था, जब उन्होंने उरी फिल्म बनाई थी. उस समय उनके पास स्क्रिप्ट भी नहीं थी. लेकिन एक आइडिया था, और उसी आइडिया के हिसाब से उन्होंने मुझे इस फिल्म में एक रोल के लिए चुना था. इसलिए मेरे लिए ये बहुत बड़ा कॉम्प्लिमेंट है कि आदित्य धर ने मेरे बारे में ऐसा सोचा. उन्होंने मुझे इस रोल के लिए इसलिए चुना, क्योंकि उन्होंने मेरे काम को देखा था. अपने सभी रोल्स में मैंने हमेशा कैरेक्टर को आगे रखने की कोशिश की है. यही वजह है कि आज लोग मुझे जमील जमाली या मेरे शो श्रीमान श्रीमती शो वाले कैरेक्टर के नाम से पुकारते हैं.' धुरंधर का OTT रिलीज प्लान 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी की ओटीटी रिलीज ने सुर्खियां बटोरी हैं. मेकर्स ने एक दुर्लभ ड्यूल ओटीटी रिलीज स्ट्रैटजी अपनाई है, जिसमें फिल्म के दो अलग-अलग वर्जन अंतरराष्ट्रीय और भारतीय दर्शकों के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम होंगे. 'धुरंधर रॉ एंड अनदेखा' वर्जन 22 मई से ग्लोबली नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है. यह वर्जन भारत में 24 मई को आया था. भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म के डोमेस्टिक स्ट्रीमिंग राइट्स जियो हॉटस्टार को गए हैं. 'धुरंधर 2' का भारत में प्रीमियर 4 जून को जियो हॉटस्टार पर होगा. खबरों के मुताबिक, भारत में जियो हॉटस्टार ने फिल्म के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स लगभग 150 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. इसे हाल के सालों में भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ओटीटी डील्स में से एक माना जा रहा है. भारतीय दर्शकों को प्लेटफॉर्म पर फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन भी देखने को मिलेगा.

भुचुंगडीह पंचायत में लाभुकों की भारी भीड़, 550 का आज होगा सत्यापन

रामगढ़  मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन करने के लिए शनिवार को चितरपुर प्रखंड के भुचुंगडीह पंचायत सचिवालय में विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह कार्य अगले दो दिन यानी 01 जून तक चलेगी। यह जानकारी पंचायत के सचिव बिनोद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सत्यापन कराने के लिए पंचायत भवन में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराने के लिए सुबह से ही महिलाएं कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करती नजर आ रही है। वहीं अधिक भीड़ होने के कारण पंचायत भवन में काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है। कई महिलाओं ने समय पर सत्यापन कार्य पूरा कराने की मांग की, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके। सत्यापन कार्य करने में पंचायत सचिव के अलावे पंचायत सहायक व वीएलई जुटे हुए है। पंचायत के लगभग 550 लाभुकों का कल होगा सत्यापन भुचुंगडीह पंचायत में लगभग 6 हजार की संख्या है। इसमे कुल 765 लाभुकों का सेंसन मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना में हुआ है। जिसमे करीब 200 लाभुकों का सत्यापन पिछले दिनों हो चुकी है। बाकी शनिवार को लगभग 550 लाभुकों का सत्यापन होना है। बताया गया कि सत्यापन कराने के समय लाभुकों को अपने साथ पहचान व पते के प्रमाण के लिए आधार कार्ड, पारिवारिक विवरण व पात्रता जांच के लिए राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैंक पासबुक, स्वघोषणा पत्र की मूल व छायाप्रति लाना जरूरी है।

हाईराइज बिल्डिंग्स के लिए इंटरनेट मॉनिटरिंग सिस्टम लागू, फायर अलर्ट सीधे DFS को मिलेगा

नई दिल्ली  आग की बढ़ती घटनाओं के बीच अब रेजिडेंशल और कर्मशल इमारतें का थर्ड पार्टी फायर सेफ्टी ऑडिट होगा। यह ऑडिट दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के बजाए उनकी ओर से अधिकृत प्राइवेट फायर सेफ्टी ऑडिटर करेंगे। इसके साथ ही हाईराइज इमारतों में अब इंटरनेट आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू किया जाएगा, जिसके बाद किसी मी फायर इक्विपमेंट में खराबी आई ते बिल्डिंग मालिक के साथ दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) को भी अलर्ट जाएगा। दिल्ली सरकार ने नियमों में किया बदलाव दिल्ली सरकार ने फायर NOC लेने के लिए थर्ड पार्टी फायर सेफ्टी ऑडिटर के लिए दिल्ली फायर सर्विस (संशोधन) नियम-2025 में बदलाव कर लागू कर दिया है। फायर इक्विपमेंट की 24 घंटे निगरानी के लिए इंटरनेट आधारित मॉनीटरिंग को भी शामिल किया गया है। जिससे समय पर खराब इक्विपमेंट की जानकारी मिलेगी। नियमों में बदलाव को लेकर क्या बोले गृह मंत्री आशीष सूद सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी करने का अधिकार DFS (दिल्ली फायर सर्विसेज) से हटाकर अधिकृत फायर सेफ्टी ऑडिटर्स (FSAS) को सौंप दिया गया है। गृह मंत्री आशीष सूद के मुताबिक दिल्ली सरकार ने फायर सेफ्टी सर्टिफिकेशन की प्रक्रिय को डिसेंट्रलइज किया गया है, जिससे यह काम तेजी से हो सके। इमारतें में एक पेशेवर फायर ऑडिटिंग सिस्टम बने। जिससे आग जैसे घटनाओं से बच जा सके। एजेंसी को कार्रवाई करने का भी होगा अधिकार DFS अब सिर्फ इनफोर्समेंट पर काम करेगी। साथ ही प्राइवेट ऑडिटर्स की ओर से किए गए सर्टिफिकेशन की जांच भी करेगी। अधिसूचना में कहा गया है कि DFS चहे तो प्राइवेट ऑडिटर्स की ओर से किए गए 5 फीसदी सर्टिफिकेशन की रैडम जांच कर सकती है। अगर उसमें कोई गढ़बढ़ी मिलती है, तो उसपर कार्रवाई का अधिकार भी होगा। जुमाने का भी प्रावधान है। ऑडिट के लिए बिल्डिंग मालिक फायर सेफ्टी सर्विसेज की वेबसाइट पर जाकर उनकी बुकिंग कर सकेंगे। तीन लेवल के होंगे फायर सेफ्टी ऑडिटर्स अलग-अलग इमारतें की कैटिगरी के हिसाब से थर्ड पार्टी फायर सेफ्टी ऑडिटर्स को तीन कैटिगरी में बांटा गया है। लेवल 1 में ऑडिटर्स 15 मीटर से कम ऊंची बिल्डिंग्स (स्कूल, अस्पताल, गेस्ट हाउस, छोटे व्यावसायिक भवन) का फायर सेफ्टी सर्टिफिकेशन कर सकते है। इसके लिए उनके पास फायर सेफ्टी इंजिनियरिंग, अर्किटेक्चर डिग्री और डिप्लोमा होना चाहिए।  

बॉबी देओल का खुलासा: करियर के उतार-चढ़ाव और ‘आश्रम’ से वापसी की कहानी

बॉलीवुड के हैंडसम हंक बॉबी देओल अपने करियर के पीक पर हैं. आश्रम जैसी सीरीज और एनिमल फिल्म में उन्होंने कमाल की एक्टिंग की. एनिमल के बाद उनके करियर में बड़ा जंप देखने को मिला. हर ओर बॉबी की एक्टिंग की चर्चा होने लगी. अब बॉबी अपनी अपकमिंग फिल्म बंदर को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म रिलीज से पहले बॉबी ने एक इंटरव्यू में अपने करियर ग्राफ और निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की. करियर पर बोले बॉबी एक इंटरव्यू में बॉबी से उनके करियर को लेकर कई सवाल किए गए. उनसे पूछा गया कि आपने बाबा निराला का रोल किया. उससे बहुत पॉपुलैरिटी मिली. बॉबी ने कहा कि कुछ कैरेक्टर ऐसे होते हैं, जब आप थिएटर से बाहर निकलते हैं, तो वो आपके साथ रह जाते हैं. फिर बॉबी से कहा गया कि आपने ट्विंकल खन्ना, रानी मुखर्जी और मनीषा कोइराला जैसी एक्ट्रेसेस को खूब परेशान किया है. ट्विंकल खन्ना से आप बहुत लड़ते थे. इस इस पर उन्होंने कहा कि मुझे बचपन से पेट की दिक्कत रहती है. मैं बचपन से पेट के गुण गाता रहता था कि आज ये हुआ. आज वो हुआ. आज नहीं, आज शायद होगा, तो वो इस पर चिढ़ जाती थी. आप रानी मुखर्जी को डेढ़ फुटिया कहते थे. बॉबी कहते हैं कि हम एक गाना कर रहे थे और हम पानी में एक रॉफ्ट के ऊपर थे. वो मान नहीं रही थी. मैं नहीं मान रहा था, तो हम लड़ पड़े. फिर उनसे पूछा गया कि आपने मनीषा कोइराला के साथ इंटीमेट सीन करने से इनकार कर दिया था. आपने कहा था कि इनके मुंह से बदबू आती है. बॉबी ने इस सवाल पर हांमी भरी. बॉबी ने सलमान खान संग कनेक्शन पर भी बात की. उन्होंने कहा कि वो इतना प्यार इंसान है. वो सिर्फ देना चाहता है. उनका दिल बहुत बड़ा है. वो हमेशा सबको खुश रखना चाहता है. इसलिए पापा बोलते थे कि ये मेरे जैसा है. दोनों की क्वालिटी एक जैसी थी. मैं हमेशा कहता हूं कि जब मुझे रेस 3 के लिए फोन आया. उस वक्त मैं सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग खेल रहा था. उस वक्त मैंने दाढ़ी उगाई हुई थी एक प्रोजेक्ट के लिए. सलमान मुझसे मिले. वो बोले के ये दाढ़ी क्या उगाई हुई है. शेव करो, इतने खूबसूरत हो तुम. मैंने कहा कि नहीं मामू. मैं एक फिल्म कर रहा हूं, तो उसके लिए उगाई है. उन्होंने देख जब मेरा करियर नहीं चल रहा था, तो मैं संजय दत्त की पीठ पर चढ़ गया, फिर तेरे भाई की पीठ पर चढ़ गया. मैंने कहा कि मुझे अपनी पीठ चढ़ने दो. बॉबी कहते हैं कि उनको ये बात याद रही. फिर कुछ साल बाद फोन आया कि बॉबी शर्ट उतारेगा. मैंने कहा कि मैं कुछ भी करूंगा. फिर रेस 3 से मुझे बहुत फायदा मिला. सलमान खान सुपरस्टार हैं. उनकी फिल्म देखने सब जाते हैं. मुझे उनकी फिल्म में जाने का मौका मिला, जो लोग बॉबी को नहीं पहचानते थे. वो उनकी फिल्म से पहचान लगे. इस चीज ने मेरी बहुत मदद की. बॉबी की फिल्म बंदर की बात करें, तो ये 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

अल नीनो के असर की आशंका के बीच सरायकेला में खेती की तैयारी तेज

सरायकेला सरायकेला खरसावां जिला में रोहिणी नक्षत्र के साथ ही खेती काम शुरू हो गया है. रोहिणी के दिन किसानों ने पूजा अर्चना करते हुए खेतों की जुताई शरू कर दिया है और धान की बुआई भी शुरू कर दिया है. जिला के अधिकांश किसान छींटा विधि से ही खरीफ धान की खेती करते हैं. माना जाता है कि इस समय खेती करने से धान के पौधे रोग मुक्त रहते हैं साथ ही फसल भी अच्छी होती है. जिला में एक लाख हेक्टेयर में धान खेती करने का है लक्ष्य जिला में इस बार एक लाख हेक्टयर में धान की खेती करने का लक्ष्य रखा गया है इसके अलावे मूंग, उड़द, मूंगफली सहित तिलहन अन्य खरीफ खेती के लिए लक्ष्य रखा गया है. विगत वर्ष खरीफ खेती का 92 प्रतिशत उपलब्धि हासिल हुई थी. कृषि विभाग ने बीज के लिए भेजा है प्रस्ताव जिला के किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा बीज उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय को भेजा है. बीज विनिमय वितरण और उत्पादन योजना के तहत अलग-अलग प्रकार के 700 क्विंटल धान बीज उपलब्ध कराने को कहा गया है जबकि बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत उड़द, मूंगफली, मडुवा, अरहर, कुल्थी बीज उपलब्ध कराने के प्रस्ताव भेजा गया है. धान के इन बीजों का कृषि विभाग ने किया है डिमांड एमटीयु1010 प्रभेद: 150 क्विंटल एमटीयु 7029: 300 क्विंटल आईआर64:100 क्विंटल आईआर 64 ड़ीआरटी: 50 क्विंटल डीआरआरएच टु :100 क्विंटल बाजार में सजने लगी पारंपरिक हल खेती काम शुरू होते ही कृषि उपकरणों की बिक्री शुरू हो गई है. खासकर बैलों से चलाया जाना वाला हल बाजार में 450 से 500 रुपये में बिक रही है. सरायकेला के साप्ताहिक बाजार में पारंपरिक हल को बिक्री लाया गया था. हालांकि अब हल बैल के जगह ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि उपकरणों ने ले लिया है बावजूद भी जिला के कई किसान हल से ही अपने खेतों की जुताई करते हैं. इस बार हो सकता है अलनिनो का असर मौसम विभाग द्वारा इस वर्ष अलनिनो का असर होने की संभावना व्यक्त किए जाने पर कृषि विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दिया गया है. विभाग द्वारा धान के साथ साथ मडुवा, मोटा अनाज सहित दलहन और तिलहन की खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है. इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी रौशन नीलकमल ने बताया कि अलनिनो का अंदेशा पर विभाग द्वारा प्लान निदेशालय स्तर से तैयार किया गया है जिससे किसी भी परिस्थिति का सामना किया जा सके.

चुपचाप मजबूत हुई BJP! पंजाब निकाय चुनाव में सीटों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी

चंडीगढ़  पंजाब शहरी निकाय चुनावों से निकली सबसे बड़ी तस्वीर यह है कि आम आदमी पार्टी 1000 सीटों के आंकड़े तक पहुंचने में असफल रही है, जबकि भाजपा कई नगर निगमों और नगर परिषदों में मेयर तथा चेयरमैन बनाने की स्थिति में पहुंच चुकी है. अगर पिछले एक दशक के स्थानीय निकाय चुनावों पर नजर डालें, तो पंजाब की राजनीति का बदलता हुआ स्वरूप साफ दिखाई देता है।  2015 स्थानीय निकाय चुनाव शिरोमणि अकाली दल : 1060 भाजपा : 360 कांग्रेस : 356 अन्य : 400+ उस दौर में शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन बेहद मजबूत दिखाई देता था, लेकिन इसके बावजूद अगला विधानसभा चुनाव हार गया।  2021 स्थानीय निकाय चुनाव कांग्रेस : 1432 शिरोमणि अकाली दल : 284 भाजपा : 59 आम आदमी पार्टी : 69 निर्दलीय : 364 उस समय कांग्रेस का दबदबा साफ नजर आ रहा था, लेकिन वह भी अगले विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर हो गई।  अब 2026 के नतीजों पर नजर डालिए: (1977 में से 1941 सीटों के परिणाम घोषित) आम आदमी पार्टी : 945 कांग्रेस : 380 शिरोमणि अकाली दल : 191 भाजपा : 169 बसपा : 7 निर्दलीय : 249 पिछले 11 वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है कि पंजाब की सत्ताधारी पार्टी स्थानीय निकाय चुनावों में 1000 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई. खास बात यह है कि यह स्थिति तब बनी जब चुनाव के दौरान विपक्ष ने लगातार गंभीर आरोप लगाए. विपक्षी दलों का आरोप था कि कई नामांकन तकनीकी कारणों से रद्द किए गए. 63 वार्डों में AAP उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए क्योंकि विपक्षी उम्मीदवार नामांकन तक दाखिल नहीं कर पाए. कांग्रेस और अन्य दलों ने AAP विधायकों पर विपक्षी समर्थकों को डराने-धमकाने के आरोप भी लगाए।  इसके अलावा पुलिस और प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग, बूथ कैप्चरिंग और विपक्षी उम्मीदवारों पर हमलों जैसी शिकायतें भी सामने आईं. इसके बावजूद AAP 1000 सीटों का मनोवैज्ञानिक आंकड़ा पार नहीं कर सकी. इसे भगवंत मान सरकार के खिलाफ बढ़ती जन नाराजगी और एंटी-इंकम्बेंसी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. कांग्रेस अब भी स्पष्ट नेतृत्व और दिशा के संकट से जूझ रही है, जबकि अकाली दल अभी तक पूरी तरह राजनीतिक पुनरुत्थान नहीं कर पाया है।  इस राजनीतिक परिवर्तन के बीच भाजपा का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है. 2021 में भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ते हुए सिर्फ 59 वार्ड जीते थे. 2026 में भी बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ते हुए भाजपा 169 वार्ड जीत चुकी है यानी पांच वर्षों में 110 वार्डों की बढ़ोतरी. बिना सत्ता के समर्थन और बिना किसी गठबंधन के भी भाजपा ने अपेक्षाओं से बेहतर प्रदर्शन किया है. पंजाब की राजनीति में परिवर्तन की आहट साफ सुनाई देने लगी है और भाजपा का विस्तार लगातार मजबूत होता दिखाई दे रहा है। 

बड़ी राहत! हरियाणा में सफाई कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल, मांगों पर बनी बात

पंचकूला. ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा के बैनर तले 15 मई से चल रही ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार रात को खत्म हो गई। यूनियन प्रधान व अन्य पदाधिकारी ने हड़ताल खत्म होने की घोषणा की। साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री कृष्ण लाल पंवार और मंत्री कृष्ण बेदी ने यूनियन की 17 मांगों पर सहमति बनने की जानकारी दी। इससे पहले जीटी रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मंत्री कृष्ण बेदी और मंत्री कृष्ण लाल पवार के साथ कर्मचारी यूनियन पदाधिकारी की बैठक हुई। करीब 2 घंटे तक चली बैठक में 17 मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद हड़ताल खत्म होने की घोषणा की गई। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि प्रदेश सरकार कर्मचारी हितकारी है और यूनियन की सभी जायज मांगे मान ली गई है यूनियन प्रधान ने कहा कि हड़ताल में प्रदेश भर के 10500 कर्मचारी शामिल हुए थे। पूरे प्रदेश में गांव में सफाई का काम 15 में से बंद था हम मांगे मान ली गई है। इसलिए सभी कर्मचारी सुबह काम पर लौट आएंगे। इसकी सूचना कर्मचारी तक पहुंचा दी गई है।

पंजाब में पुलिस सुरक्षा पर बड़ा हमला, होमगार्ड जवान को काटकर हथियार और कारतूस लूटे

तरनतारन. तरनतारन जिले के हरिके पत्तन क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग पर स्थापित नाके पर ड्यूटी दे रहे पंजाब होम गार्ड के जवान पर दो अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। हमलावर जवान को घायल करने के बाद उसकी सर्विस राइफल और कारतूस छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और आरोपितों की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पंजाब होम गार्ड के जवान सुखविंदर सिंह की अन्य कर्मियों के साथ हरिके पत्तन नाके पर ड्यूटी लगी हुई थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति नाके के पास पहुंचे। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति के पीछे बैठे हमलावर ने अचानक तेजधार हथियार से सुखविंदर सिंह पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक था कि जवान को संभलने का मौका नहीं मिला। अन्य कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल हमले में घायल होने के बाद आरोपितों ने जवान के कब्जे से उसकी सर्विस राइफल और कारतूस छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद नाके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पहले उसे जीरा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही जिला तरनतारन और फिरोजपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे निगरानी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही हमलावरों के भागने के संभावित मार्गों पर नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने जांच की शुरू पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि वारदात पूर्व नियोजित थी या फिर हमलावर किसी अन्य आपराधिक उद्देश्य से वहां पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 4 जून को होगा लॉन्च, दमदार फीचर्स लीक

अगर आप Motorola के नए स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी जल्द ही भारत में Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले ही इसके कई बड़े फीचर्स सामने आ चुके हैं. हाल ही में यह फोन एक बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया, जहां इसके प्रोसेसर समेत कई जरूरी डिटेल्स सामने आईं. आइए जानते हैं इस फोन में हमें क्या खास देखने को मिलने वाला है. फोन में मिलेगा MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर Motorola Edge 70 Pro+ को लेकर कंपनी लगातार नई जानकारियां सामने ला रही है. अब इसके कुछ दमदार फीचर्स भी कन्फर्म हो गए हैं. यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर के साथ आएगा, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है. कंपनी का दावा है कि फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 24 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है. इसके साथ ही फोन में 16GB तक LPDDR5x RAM का सपोर्ट भी मिलेगा. 4,600 sq mm का बड़ा वेपर कूलिंग चैंबर हीटिंग को कंट्रोल में रखने के लिए Motorola Edge 70 Pro+ में 4,600 sq mm एरिया वाला बड़ा वेपर कूलिंग चैंबर दिया जाएगा, जो लंबे समय तक यूज के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा. इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 2 दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकती है. चार्जिंग के लिए इसमें 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा. कैसे होगा डिस्प्ले? फोन में 6.8 इंच का 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा. स्क्रीन की सेफ्टी के लिए Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी मिलेगा. Motorola का दावा है कि Edge 70 Pro+ को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है. साथ ही MIL-810H सर्टिफिकेशन इसे रोजमर्रा के कठिन इस्तेमाल के लिए और भी भरोसेमंद बनाता है. सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड Hello UI पर चलेगा. कंपनी इसके लिए 3 साल तक Android अपडेट्स और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है. कैमरा फोन के पीछे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा Sony LYT-710 सेंसर के साथ आएगा. खास बात यह है कि इसमें 3.5-डिग्री ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) मिलेगा. इससे फोटो और वीडियो ज्यादा शार्प और स्टेबल नजर आएंगे. इसके अलावा, फोन में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी होगा. कंपनी का दावा है कि यह कैमरा 50x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करेगा. कब होगा लॉन्च? Motorola Edge 70 Pro+ को भारत में 4 जून को लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. डिजाइन की बात करें तो फोन को तीन शानदार कलर ऑप्शन (Pantone Chicory Coffee, Pantone Stormy Sea और Pantone Zinfandel) में पेश किया जाएगा. इसमें स्कल्प्टेड वुड, ट्विल-इंस्पायर्ड और सैटिन-लक्स जैसी यूनिक फिनिश देखने को मिलेंगे.  

क्या सच में तेल लगाने से बढ़ते हैं बाल? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

भारत में बालों में तेल लगाने की परंपरा सालों पुरानी है. अक्सर कहा जाता है कि नियमित तेल मालिश से बाल तेजी से लंबे और घने होते हैं. लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? डर्मेटोलॉजिस्ट्स और इंटरनेशनल रिसर्च के मुताबिक, बालों में तेल लगाने से सीधे तौर पर नए बाल उगने या उनकी ग्रोथ स्पीड बढ़ने का पक्का वैज्ञानिक सबूत अभी तक नहीं मिला है. हालांकि कुछ तेल स्कैल्प को हेल्दी रखने, बालों को टूटने से बचाने और ड्रायनेस कम करने में जरूर मदद कर सकते हैं. यानी तेल बालों को मजबूत दिखा सकता है लेकिन इसे जादुई हेयर ग्रोथ इलाज मानना सही नहीं होगा. तेल बालों को कैसे फायदा पहुंचाता है? हेयर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऑयलिंग का सबसे बड़ा फायदा मॉइश्चर और प्रोटेक्शन है. अमेरिका की क्लीवलैंड क्लीनिक के अनुसार, हेयर ऑयलिंग स्कैल्प को हाइड्रेट रखने और बालों को टूटने से बचाने में मदद कर सकती है. हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑलिव ऑयल और दूसरे नेचुरल ऑयल बालों को मुलायम और कम फ्रिजी बना सकते हैं, लेकिन इससे बाल तेजी से बढ़ेंगे, इसका मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण अभी नहीं है. डर्मेटोलॉजिस्ट क्या कहते हैं? कई डर्मेटोलॉजिस्ट मानते हैं कि तेल बालों की क्वालिटी बेहतर कर सकता है, लेकिन हेयर ग्रोथ का मुख्य रोल जेनेटिक्स, हार्मोन, डाइट और हेल्थ का होता है. अमेरिकन ब्यूटी मैग्जीन Allure के मुताबिक, कैस्टर ऑयल को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किए जाते हैं, लेकिन वैज्ञानिक रूप से यह साबित नहीं हुआ कि इससे बाल तेजी से बढ़ते हैं. कैस्टर ऑयल बालों को शाइनी बना सकता है, लेकिन हेयर ग्रोथ बढ़ाने के दावों के पीछे मजबूत रिसर्च नहीं है. कौन-से तेल थोड़ी मदद कर सकते हैं? कुछ रिसर्च में रोजमेरी ऑयल को लेकर पॉजिटिव रिजल्ट जरूर मिले हैं. रोजमेरी ऑयल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर कर सकता है और कुछ मामलों में हेयर फॉल कम करने में मदद कर सकता है. हालांकि एक्सपर्ट्स साफ कहते हैं कि किसी भी तेल को “मैजिक हेयर ग्रोथ सॉल्यूशन” नहीं माना जाना चाहिए. सही डाइट, प्रोटीन, आयरन, नींद और स्ट्रेस कंट्रोल भी उतने ही जरूरी हैं. ज्यादा तेल लगाना भी नुकसानदायक डॉक्टर्स का कहना है कि जरूरत से ज्यादा तेल लगाने से स्कैल्प में गंदगी, डैंड्रफ और फंगल इन्फेक्शन की समस्या बढ़ सकती है. कई बार भारी तेल पोर्स ब्लॉक कर देते हैं, जिससे स्कैल्प पर पिंपल्स या खुजली हो सकती है. इसलिए हफ्ते में 1-2 बार हल्की मालिश और सही तरीके से शैंपू करना बेहतर माना जाता है.