samacharsecretary.com

चहल और आरजे महवश के रिश्ते में दरार? दोनों ने इंस्टाग्राम पर तोड़ा कनेक्शन

नई दिल्ली इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कंटेंट क्रिएटर आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। उन्होंने ऐसा क्यों किया? इसका जवाब तो अभी तक नहीं मिला है। हालांकि, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दोनों की लड़ाई हो गई है। बता दें, जब से युजवेंद्र चहल का तलाक हुआ तब से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि युजवेंद्र चहल और आरजे महवश एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। धनश्री का दावा पिछले साल रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा ने दावा किया था कि शादी के दो महीने बाद युजवेंद्र चहल ने उन्हें धोखा दिया था। उन्होंने कहा था, “मैंने सगाई के बाद से ही उनके बिहेवियर में बदलाव नोटिस कर लिया था, लेकिन मैंने उन पर और अपने रिश्ते पर भरोसा रखा। मेरी समस्या ये है कि मैं अपने आस-पास के लोगों को बहुत ज्यादा मौके देती हूं। लेकिन मैं मौके दे देकर थक गई। मैंने अपनी तरफ से हर कोशिश की थी और अपना 100% दिया था। हालांकि, चीजें ठीक नहीं हुईं।” युजवेंद्र चहल का रिएक्शन बाद में, युजवेंद्र चहल ने धनश्री के दावों पर रिएक्ट करते हुए हिंदुस्तान टाइम्स से कहा था, “मैं एक खिलाड़ी हूं और मैं धोखा नहीं देता। अगर कोई दो महीने में ही धोखा देता तो इतना लंबा रिश्ता चलता क्या? मेरे लिए, यह चैप्टर खत्म हो गया है। मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गया हूं और दूसरों को भी ऐसा ही करना चाहिए।”  

भांबरी और गोरानसन की शानदार शुरुआत

मेलबर्न भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी युकी भांबरी और स्वीडन के उनके जोड़ीदार आंद्रे गोरानसन ने बुधवार को यहां सीधे सेटों में आसान जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई। भांबरी और गोरानसन की दसवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने कोर्ट नंबर 13 पर 57 मिनट तक चले मुकाबले में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले ऑस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ और क्रूज़ हेविट को 6-3 6-4 से हराया। भारत और स्वीडन की जोड़ी ने शुरू से ही शानदार प्रदर्शन किया। अगर प्रतिशत के आंकड़ों पर गौर करें तो भांबरी और गोरानसन ने अपनी पहली सर्विस पर 97 प्रतिशत अंक जीते। दूसरी सर्विस पर अंक हासिल करने में भी उनका प्रदर्शन उतना ही प्रभावशाली रहा, जिसमें उन्होंने 91 प्रतिशत अंक जीते। ⁠ भांबरी और गोरानसन ने अपने प्रतिद्वंद्वियों की सर्विस को दो बार तोड़ा और पूरे मैच में एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं किया, जिससे वे पूरे समय नियंत्रण बनाए रखने में सफल रहे। निकी पूनाचा और थाईलैंड के उनके जोड़ीदार प्रुच्य इसारो मंगलवार को पेड्रो मार्टिनेज और जौमे मुनार से सीधे सेटों में हारकर पुरुष युगल प्रतियोगिता से बाहर हो गए थे।  

पीएम मोदी की पतंग पर उठे सवाल, एआई वीडियो मामले में रिंकू सिंह की बहन ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफी

अलीगढ़ भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह द्वारा डाली गई भगवान की एआई वीडियो को डिलीट कर दिया गया है। उनकी बहन नेहा सिंह ने रिंकू और खुद माफी मांगते पीएम मोदी के भगवान हनुमान वाली पतंग उड़ाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने ट्रोल और शिकायत दर्ज कराने वालों से पूछा कि इस पर कोई क्यों नहीं बोलता है। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य क्रिकेटर रिंकू सिंह की ओर से इंटरनेट मीडिया पर की पोस्ट को लेकर विवाद बढ़ने लगा। करणी सेना के पदाधिकारियों ने सासनी गेट थाने में तहरीर देकर रिंकू सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रिंकू सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर देवी-देवताओं की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बनाई वीडियो पोस्ट की है। इसमें दिखाया गया है कि रिंकू सिंह मैदान पर लगातार छक्के मारते जा रहे हैं। उस पर लिखकर आ रहा है कि तुमको सफलता किसने दिलाई? उसमें हनुमानजी काला चश्मा लगाकर कार चलाते दिखाए गए, उनके बराबर में भगवान शिव काला चश्मा लगाए बैठे व पीछे अन्य भगवान काला चश्मा पहने दिखाए गए हैं। उनकी बहन नेहा सिंह ने वीडियो डिलीट करने के बाद माफी मांगी है। पीएम मोदी की क्यों नहीं की शिकायत रिंकू सिंह की नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर शाम को एक पोस्ट पोस्ट किया। जिसमें रिंकू सिंह द्वारा अपलोड वीडियो की फोटो और पीएम मोदी द्वारा भगवान हनुमान की पतंग उठाने की फोटो को मर्ज किया गया है। नेहा ने सवाल उठाते हुए लिखा कि शिकायत करने वाले इस फोटो पर क्यों चुप हैं। उनका इशारा पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत क्यों नहीं कराते। नेहा की पोस्ट पर भाई के प्रशंसकों का समर्थन मिल रहा है।

दुनिया में अद्वितीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, बिना उनके टीम अधूरी: आकाश चोपड़ा

नई दिल्ली पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इस ऑलराउंडर के बिना भारतीय टीम अधूरी है। भारत टी20 विश्व कप से पहले क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की श्रृंखला खेलेगा। विश्व कप में भारत के खिताब बचाने के अभियान में हार्दिक की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। चोपड़ा ने जियो हॉटस्टार के एक कार्यक्रम में कहा कि भारतीय टीम में हार्दिक का कोई सानी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हार्दिक पांड्या के बिना भारतीय टीम अधूरी है। पूरी दुनिया में हार्दिक जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं है। बल्ले और गेंद से वह जो कर दिखाते हैं, वैसा भारत में कोई और नहीं कर सकता।’ चोपड़ा ने कहा, ‘भारत भले ही अंतिम एकादश में वरुण चक्रवर्ती या कुलदीप यादव जैसे स्पिनर को शामिल करना चाहें, लेकिन फिर भी आपको नंबर आठ पर एक बल्लेबाज की भी जरूरत होगी। आप सब कुछ हासिल नहीं कर सकते। आप 12 खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतार सकते।’ आकाश ने कहा, ‘केवल हार्दिक ही ऐसा कर सकते हैं। वह नई गेंद से गेंदबाजी करके प्रभाव डाल सकते हैं और डेथ ओवरों में भी शानदार गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप का आखिरी ओवर भी फेंका था जिसे भारत ने जीता था। इस तरह के कारनामे सिर्फ हार्दिक ही कर सकते हैं। उनके जैसा दूसरा कोई नहीं मिलेगा।’ चोपड़ा ने कहा कि चोट और खराब फॉर्म की चिंताओं के बीच भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला महत्वपूर्ण होगी ताकि टीम संयोजन को सही स्वरूप दिया जा सके। उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की यह टी20 श्रृंखला सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। न्यूजीलैंड भी पूरी तैयारी के साथ आया है। वनडे श्रृंखला में उन्होंने कुछ खिलाड़ियों को विश्राम दिया था, लेकिन यहां उनकी टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम खेल रही है।'  

IPL में RCB–राजस्थान रॉयल्स को झटका? होम मैचों को लेकर BCCI का अल्टीमेटम

नई दिल्ली IPL 2026 को लेकर चर्चा अब तेज हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मंगलवार 20 जनवरी को एक डेडलाइन भी दे दी है। बीसीसीआई ने राजस्थान और बेंगलुरु की टीमों को अपने मैच जयपुर और बेंगलुरु में आयोजित करने का या नहीं? इसको लेकर 27 जनवरी तक बताना होगा। इन्हीं दो टीमों के होम ग्राउंड पर संशय है, क्योंकि जयपुर के सवाई मान सिंह को इसलिए मेजबानी नहीं मिल पाएगी, क्योंकि राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव नहीं हुए हैं। वहीं, बेंगलुरु में आईपीएल 2025 के विनिंग सेलिब्रेशन के बाद जो हुआ था, उसके कारण वहां आरसीबी अपने मैच आयोजित नहीं करेगी। भले ही कर्नाटक सरकार ने स्टेडियम को सशर्त हरी झंडी दी है, लेकिन वह शर्त डराने वाली है। रिपोर्ट की मानें तो राजस्थान रॉयल्स अपने होम मैच पुणे में खेल सकती है, जबकि आरसीबी डीवाई पाटिल स्टेडियम में पांच और रायपुर में दो होम गेम आयोजित करा सकती है। हालांकि, नवी मुंबई में मैच आयोजित कराने के लिए आरसीबी को मुंबई इंडियंस से एनओसी लेनी होगी, क्योंकि आईपीएल के नियमों के मुताबिक, एक शहर में दो टीमों के मैच आयोजित नहीं हो सकते हैं। रिपोर्ट में आगे ये भी बताया गया है कि आईपीएल 2026 का शेड्यूल तब सामने आएगा, जब तमिलनाडु, असम और बंगाल की चुनाव तिथि सामने आ जाएंगी। उधर, कर्नाटक सरकार के कानून से आरसीबी डर गई है। आरसीबी भले ही यह दिखाने की कोशिश कर रही हो कि वह बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही अपने होम गेम आयोजित करना चाहती है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है, क्योंकि इस रिपोर्ट में बीसीसीआइ के सूत्र ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने वहां हुई घटना (जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी) के बाद एक कानून पास किया है, जिसमें कहा गया है कि कोई मैच या कार्यक्रम स्टेडियम में हो रहा है तो उसके आसपास की बाहरी रोड पर भी कोई घटना होती है तो उसके लिए आयोजक ही जिम्मेदार होंगे। यही कारण है कि आरसीबी के मालिक इस कानून से डरे हुए हैं। आईपीएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली है और फाइनल मुकाबला 31 मई को आयोजित होगा। चेन्नई, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई (वानखेड़े), कोलकाता, अहमदाबाद, न्यूचंडीगढ़, हैदराबाद, धर्मशाला, विशाखापट्टनम, गुवाहाटी, जयपुर, बेंगलुरु, पुणे, रायपुर, रांची, नवी मुंबई (डीवाई पाटिल) और तिरुअनंतपुरम में आईपीएल के मैचों का आयोजन हो सकता है।  

ICC रैंकिंग में विराट कोहली का नंबर-1 ताज गया, कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल बने नए ODI किंग

 दुबई ICC की ताजा ODI बल्लेबाज रैंकिंग में भारत के स्टार बैटर विराट कोहली को झटका लगा है. उनसे नंबर-1 की पोजीशन छिन गई है, अब इस पर अब न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल काबिज हो गए हैं. हालिया मैचों में शानदार प्रदर्शन की बदौलत मिचेल ने यह उपलब्धि हासिल की, जबकि कोहली की रैंकिंग में गिरावट आई है. ध्यान रहे कोहली प‍िछले सप्ताह ही रोहित शर्मा को पछाड़कर नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बने थे.तब कोहली जुलाई 2021 के बाद पहली बार नंबर-1 वनडे बल्लेबाज की पोजीशन पर लौटे थे. पर म‍िचेल ने हाल में संपन्न वनडे सीरीज ऐसा प्रदर्शन किया कि कोहली नीचे ख‍िसककर नंबर  पर पहुंच गए.  मिचेल के 845 रैंकिंग पॉइंट्स हैं, जबकि विराट कोहली 795 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. इन दोनों से काफी पीछे इब्राहिम जादरान, रोहित शर्मा, शुभमन गिल और बाबर आज़म जैसे बड़े बल्लेबाज़ हैं. यह दूसरी बार है जब मिचेल वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बने हैं. इससे पहले पिछले साल नवंबर में वह सिर्फ तीन दिनों के लिए टॉप पर रहे थे, फिर रोहित शर्मा ने उनसे यह जगह छीन ली थी. म‍िचेल ने वनडे सीरीज में जमा दिया रंग  हैमिल्टन में जन्मे डेरिल मिचेल इस समय अपने करियर के सबसे शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज में कुल 352 रन बनाए. दूसरे मैच में उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जहां उन्होंने 117 गेंदों पर नाबाद 131 रन की पारी खेली. इसी पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने पहले सीरीज बराबर की और बाद में सीरीज 2-1 से जीत भी ली. सीरीज के पहले मैच में न्यूज़ीलैंड को हार मिली थी, लेकिन मिचेल ने उस मुकाबले में भी 71 गेंदों पर 84 रन बनाकर टीम के लिए सबसे ज्यादा  रन बनाए थे. तीन मैचों की किसी वनडे सीरीज में 352 रन बनाना किसी भी न्यूजीलैंड खिलाड़ी का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. यह कुल मिलाकर दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. उनसे आगे सिर्फ पाकिस्तान के बाबर आजम (2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 360 रन) और भारत के शुभमन गिल (2023 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 360 रन) हैं. मिचेल की लगातार दो पारियां 130 प्लस रन की रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने न्यूज़ीलैंड के महान बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल की बराबरी कर ली है, जिनके नाम भी वनडे में चार बार 130+ स्कोर हैं. भारत में भारत के खिलाफ वनडे शतक लगाने के मामले में मिचेल अब चौथे नंबर पर हैं. उनसे आगे सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने भारत में भारत के खिलाफ पांच शतक लगाए हैं. मिचेल ने अब तक 54 वनडे पारियां खेली हैं, लेकिन वह एक बार भी शून्य (डक) पर आउट नहीं हुए हैं. यह वनडे इतिहास की दूसरी सबसे लंबी ऐसी लकीर है. उनसे आगे सिर्फ कीपलर वेसल्स हैं, जो 1983 से 1994 के बीच 105 वनडे पारियों में कभी भी डक पर आउट नहीं हुए. कोहली का कैसा रहा प्रदर्शन  वहीं व‍िराट कोहली ने भी वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, वह सीरीज में रन बनाने के मामले में म‍िचेल के बाद नंबर 2 पर रहे. कोहली ने सीरीज में 3 मैचों में 240 रन बनाए, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 124 रहा. उन्होंने 80.00 के एवरेज और 105.26 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. 

प्लेइंग इलेवन फाइनल, लेकिन एक पोजिशन पर सस्पेंस—दो दावेदार आमने-सामने

नई दिल्ली टीम इंडिया को आज यानी बुधवार 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन वैसे तो सेट है, लेकिन एक पायदान के लिए जबरदस्त माथापच्ची कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव को करनी होगी। नंबर 3 की पोजिशन के बारे में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि तिलक वर्मा की जगह ईशान किशन खेलेंगे, जो कि टी20 वर्ल्ड कप 2025 की टीम का भी हिस्सा हैं। ऐसे में श्रेयस अय्यर को बाहर बैठना होगा।   ऐसे में नंबर एक से नंबर 7 तक हर एक बल्लेबाज फिट है। जिसमें ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा होंगे। नंबर 3 पर ईशान किशन, 4 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव, 5 पर हार्दिक पांड्या, 6 पर शिवम दुबे और 7 पर ऑलराउंडर और उपकप्तान अक्षर पटेल होंगे। असली लड़ाई 8 नंबर के लिए है, जिसके बारे में आगे बात करेंगे, लेकिन इससे पहले जान लीजिए कि जसप्रीत बुमराह 9वें नंबर पर होंगे, 10वें पर अर्शदीप सिंह और 11वें नंबर पर वरुण चक्रवर्ती खेलते हुए नजर आएंगे। बात अगर नंबर 8 की करें तो इसके लिए दो खिलाड़ी दावेदार है, जिसमें एक हैं कुलदीप यादव और दूसरे रिंकू सिंह। अगर आपको गेंदबाजी में थोड़ा सा कॉम्प्रोमाइज करना है तो आप एक एक्स्ट्रा बल्लेबाज और फिनिशर के तौर पर रिंकू सिंह को खिला सकते हैं, लेकिन आपको अगर प्रोपर स्पिन और विकेट टेकिंग ऑप्शन चाहिए तो फिर आपको कुलदीप यादव के साथ जाना चाहिए। इसके अलावा कुलदीप को खिलाने का विकल्प ये भी है कि आप अर्शदीप सिंह को बाहर करो और हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे से उम्मीद करो कि ये कम से कम 4 से 6 ओवर अच्छे निकालकर दें, बाकी की कमी कुलदीप, अक्षर, वरुण और बुमराह पूरी करें। आप शिवम दुबे की जगह पर भी रिंकू सिंह को मौका दे सकते हैं कुलदीप और वरुण, अर्शदीप और बुमराह को साथ खिला सकते हैं। टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती  

रियल मैड्रिड की जीत के बीच स्पोर्टिंग का धमाल, पीएसजी को चौंकाया

मैड्रिड   काइलियन एम्बाप्पे के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रियल मैड्रिड ने यूईएफए चैंपियंस लीग के लीग फेज मुकाबले में मोनाको को 6-1 से करारी शिकस्त दी। इस बड़ी जीत के साथ ही रियल मैड्रिड ने टॉप-आठ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को और मजबूत कर लिया है। अपने पुराने क्लब मोनाको के खिलाफ खेलते हुए एम्बाप्पे ने दो गोल दागे और अपनी टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। एम्बाप्पे ने फेडे वाल्वरडे की थ्रू बॉल पर पांचवें मिनट में ही पहला गोल कर रियल को बढ़त दिलाई। इसके बाद 25वें मिनट के आसपास फार पोस्ट पर शानदार स्लाइड करते हुए उन्होंने दूसरा गोल दागा और हाफटाइम तक स्कोर 2-0 कर दिया। दूसरे हाफ में रियल मैड्रिड का दबदबा और बढ़ गया। 51वें मिनट में फ्रेंको मास्टैंटुओनो ने तीसरा गोल किया, जबकि थिलो केहरर से आत्मघाती गोल हो गया।  विनीसियस जूनियर ने पांचवां और जूड बेलिंगहैम ने छठा गोल किया। मोनाको की ओर से एकमात्र गोल जॉर्डन टेजे ने किया। दूसरी ओर, पुर्तगाल में खेले गए मुकाबले में स्पोर्टिंग क्लब डी पुर्तगाल ने पेरिस सेंट जर्मेन को 2-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। लुइस सुआरेज ने 74वें और 90वें मिनट में गोल कर स्पोर्टिंग को अहम जीत दिलाई, जिससे टीम स्टैंडिंग में छठे स्थान पर पहुंच गई। पीएसजी का दबदबा पूरे मैच में रहा, लेकिन उसके दो गोल रद्द कर दिए गए। सब्स्टीट्यूट ख्विचा क्वारात्सखेलिया ने शानदार कर्लिंग शॉट से बराबरी जरूर की, लेकिन आखिरी क्षणों में सुआरेज ने हेडर से निर्णायक गोल कर दिया। अन्य मुकाबलों में, एजेक्स ने आखिरी मिनट में ओलिवर एडवर्डसन के गोल की मदद से विलारियल को हराया। वहीं, ओलंपियाकोस ने पिरियस में बायर लेवरकुसेन को 2-0 से मात देकर जर्मन टीम के खिलाफ 14 मैचों में पहली जीत दर्ज की। कोस्टिन्हा और मेहदी तारेमी के तेज काउंटरअटैक ने ओलंपियाकोस की जीत की नींव रखी, जबकि गोलकीपर कोस्टास जोलाकिस ने शानदार बचाव कर टीम की बढ़त बनाए रखी।

बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान? टी20 वर्ल्ड कप बायकॉट को लेकर PCB का बयान

 नई दिल्ली भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) से पहले बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने साफ कर दिया है कि वह बांग्लादेश के समर्थन में टूर्नामेंट का बहिष्कार नहीं करेगा. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बांग्लादेश पाकिस्तान से कूटनीतिक और क्रिकेटिंग सपोर्ट मांग रहा है और दोनों देश मिलकर संयुक्त स्टैंड ले सकते हैं. हालांकि, PCB से जुड़े सूत्रों ने एक वेबसाइट को बताया कि पाकिस्तान के पास टूर्नामेंट से हटने का कोई आधार नहीं है, खासकर जब उसके सभी मैच पहले से ही श्रीलंका में तय हैं. विवाद की जड़ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) का भारत में अपने ग्रुप स्टेज मैच खेलने से इनकार करना है. BCB ने सुरक्षा और खिलाड़ियों की सेफ्टी का हवाला देते हुए टीम को भारत भेजने से मना कर दिया है.  इसकी शुरुआत तब हुई, जब मुस्ताफिजुर रहमान का IPL कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया गया, जिसके बाद BCB ने ICC से औपचारिक रूप से अनुरोध किया कि बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर कराए जाएं. हालांकि, ICC की स‍िक्योर‍िटी र‍िव्यू में भारतीय वेन्यू पर शून्य से नगण्य खतरा (nil to negligible threat) खतरे की रिपोर्ट सामने आई, जिससे बांग्लादेश की दलील कमजोर पड़ गई. बांग्लादेश सरकार के दबाव में BCB अब भी विकल्पों पर जोर दे रहा है. इनमें आयरलैंड के साथ ग्रुप बदलने का प्रस्ताव भी शामिल है. फिलहाल बांग्लादेश ग्रुप C में है, जहां उसे तीन मैच कोलकाता और एक मैच मुंबई में खेलना है. अगर ग्रुप स्वैप होता है, तो उसे ग्रुप B में भेजा जाएगा, जिसके मुकाबले श्रीलंका में होंगे. इस बीच PCB ने साफ किया है कि वह टूर्नामेंट से पीछे नहीं हटेगा. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने ICC को यह भी प्रस्ताव दिया है कि अगर श्रीलंका में वेन्यू उपलब्ध न हों, तो वह बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी के लिए तैयार है. हालांकि, ICC इस लेट स्टेज पर शेड्यूल बदलने के मूड में नहीं है. आयरलैंड को भी आश्वासन दिया गया है कि उसे किसी तरह की लॉजिस्टिक परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी. अब सारा फैसला BCB के हाथ में है. बांग्लादेश को 21 जनवरी, शाम 6:30 तक ICC को अपना फाइनल न‍िर्णय बताना होगा. अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट से हटता है, तो उसे अंक गंवाने के साथ-साथ भारी वित्तीय जुर्माने और ICC रेवेन्यू शेयर में कटौती का सामना करना पड़ सकता है.

ईशान किशन की टी20 में वापसी का ऐलान, सूर्या ने किया रोल और क्रम साफ

नागपुर  भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पुष्टि की है कि ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार, 21 जनवरी को होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारतीय टीम में वापसी करेंगे. इस मुकाबले में ईशान किशन भारत के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाज़ी करेंगे. यह मैच नागपुर में खेला जाएगा. ईशान किशन ने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच 28 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद 27 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में दोबारा जगह बनाई है. पहले टी20 मैच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने कहा कि तिलक वर्मा के शुरुआती तीन मैचों के लिए उपलब्ध न होने के कारण ईशान को मौका देना पूरी तरह सही फैसला है. मैच से पहले क्या बोले सूर्या सूर्यकुमार ने कहा, 'ईशान नंबर-3 पर खेलेंगे. वह हमारे वर्ल्ड कप प्लान का हिस्सा हैं और इसी वजह से उन्हें टीम में चुना गया है. उन्होंने लंबे समय से भारत के लिए नहीं खेला है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. करीब एक साल से ज्यादा समय बाद उन्हें मौका मिल रहा है और वह इसके हकदार हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'अगर बात नंबर-4 या नंबर-5 की होती, तो स्थिति अलग हो सकती थी. लेकिन दुर्भाग्य से तिलक उपलब्ध नहीं हैं और मुझे लगता है कि नंबर-3 के लिए ईशान सबसे बेहतर विकल्प हैं.' ईशान की दमदार वापसी ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को मजबूर कर दिया. उन्होंने झारखंड को उसका पहला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. ईशान ने टूर्नामेंट में 10 पारियों में 517 रन बनाए, उनका औसत 57.44 रहा और स्ट्राइक रेट 197 से ज्यादा का रहा. फाइनल मुकाबले में उन्होंने हरियाणा के खिलाफ सिर्फ 49 गेंदों में 101 रन की तूफानी पारी खेली. झारखंड के कप्तान के तौर पर ईशान ने टीम को 262/3 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. उनकी इस पारी में 6 चौके और 10 छक्के शामिल थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. झारखंड ने यह मैच 69 रन से जीता. इस प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शुभमन गिल से पहले टीम में जगह दी. इसके बाद ईशान ने विजय हज़ारे ट्रॉफी में भी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए कर्नाटक के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों में शतक जड़ा.