samacharsecretary.com

वर्ल्ड कप 2027 में फिर दिखेगा विराट का जलवा, भारत के लिए सबसे भरोसेमंद मैच विनर

नई दिल्ली  टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 2027 वर्ल्ड कप खेलने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। टेस्ट और टी20 से रिटायर होने के बाद उनके फ्यूचर पर तलवार लटकने लगी थी, मगर अपने फेवरेट फॉर्मेट को विराट कोहली यूं ही अलविदा नहीं कहने वाले। इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल धूम मचाने के बाद विराट कोहली डोमेस्टिक क्रिकेट में भी अपना लोहा मनवा रहे हैं। बुधवार, 24 दिसंबर से शुरू हुए विजय हजारे टूर्नामेंट के पहले ही मैच में उन्होंने शतक जड़ दिया। लिस्ट-ए क्रिकेट में पिछली 4 पारियों में यह उनका तीसरा शतक है। किंग कोहली की इस रेड हॉट फॉर्म को देखते हुए उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने साफ कर दिया है कि विराट वर्ल्ड कप 2027 के लिए एकदम तैयार हैं और उनसे बड़ा मैच विनर भारत में पैदा नहीं हुआ। राजकुमार शर्मा ने बात करते हुए कहा, "बहुत अच्छा है, शानदार है..अपनी फॉर्म को जारी रखा है, जैसा उन्होंने भारत के लिए दो शतक बनाए थे। उसी लय में शानदार बल्लेबाजी की है आज भी, मैच दिल्ली को जीताया है। काफी समय बाद वो डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे थे। बेहद शानदार पारी खेली। देखिए वो शानदार फॉर्म में है। उसने भारत के लिए पिछले दोनों मैचों में शतक जड़े हैं। वो बेहतरीन फॉर्म में है। वो ऐसा खिलाड़ी है जो सबसे ज्यादा कंसिस्टेंट है, मेरे हिसाब से वो वर्ल्ड कप खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वो इतना बड़ा क्रिकेट है कि उसे पता है कि उसे क्या चेंजिस करने हैं। वो लगातार कंसिस्टेंट ही रहा है, कभी-कभी ऐसा फेज आता है कि एक-दो पारियां खराब हो जाती है। इसका मतलब नहीं कि वो प्लेयर खराब हो गया है। उसके रिकॉर्ड्स बताते हैं कि वो किसी ऊंचाईयों पर पहुंचा हुआ है। मुझे यह कहते हुए गर्व होता है कि वो इतनी शानदार पारियां खेलता है और जितने मैच उसने भारत को जीताए हैं उतने आज तक भारत को किसी ने भी नहीं जीताए। मुझे गर्व होता है कि वो मेरा ट्रेनी है।"

Year Ender 2025: लिमिटेड ओवर्स में भारत की बादशाहत, टेस्ट क्रिकेट में फिसली साख; ICC में चमके 5 स्टार

नई दिल्ली  साल 2025 खत्म होने को है, ऐसे में क्रिकेट पंडित इस साल टीम इंडिया के परफॉर्मेंस का एनालिसिस करने में लगे हैं। वनडे और टी20 में तो भारतीय टीम का हाथ इस साल भी कोई नहीं पकड़ पाया है, मगर टेस्ट क्रिकेट में लगातार टीम इंडिया के प्रदर्शन में गिरावट आ रही है। भारत ने नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में जरूर इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ की, मगर बैक टू बैक दूसरे साल घर पर सीरीज में क्लीन स्वीप होना पड़ा। पिछले साल न्यूजीलैंड ने तो इस बार साउथ अफ्रीका ने सूपड़ा साफ किया। इसका असर आईसीसी रैंकिंग पर साफ देखने को मिला। आईए एक नजर 2025 के खत्म होते-होते भारत और भारतीय खिलाड़ियों की आईसीसी रैंकिंग पर डालते हैं- वनडे-टी20 रैंकिंग में भारत नंबर-1 टी20 में भारत का यह लगातार चौथी और वनडे में लगातार तीसरा बार है, जब भारत साल का अंत आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 पर रहते हुए करेगा। 2022 से टीम इंडिया लगातार साल का अंत नंबर-1 के पायदान पर रहते हुए कर रही है, वहीं वनडे में यह सिलसिला 2023 में शुरू हुआ। वहीं टेस्ट की बात करें तो भारत 2025 का अंत चौथे पायदान पर रहते हुए करेगा। टीम इंडिया के ऊपर ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड हैं। भारत ने आखिरी बार टेस्ट रैंकिंग में साल का अंत नंबर-1 पर रहते हुए 2023 में किया था। 2024 और 2025 में ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 है। 5 भारतीय प्लेयर्स आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर भारतीय खिलाड़ियों का साल 2025 में जलवा रहा। साल का अंत होते-होते एक दो नहीं बल्कि पूरे 5 खिलाड़ी अलग-अगल जगह रैंकिंग में नंबर-1 रहे। रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा क्रमश: वनडे और टी20 की बैटिंग रैंकिंग में नंबर-1 रहे। टेस्ट में जो रूट ने बाजी मारी। बॉलिंग रैंकिंग में टेस्ट में जसप्रीत बुमराह और टी20 में वरुण चक्रवर्ती का दबदबा रहा। वनडे में अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर-1 रहे। ऑलराउंड्स की बात करें तो रविंद्र जडेजा ने 2025 का अंत नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर के रूप में किया। अजमतुल्ला उमरजई वनडे तो सैम अयूब टेस्ट ऑलराउंडर्स की लिस्ट में टॉप पर रहे।

क्रिकेट की दुनिया में बड़ा मील का पत्थर, विराट कोहली सचिन के शतक रिकॉर्ड के करीब

नई दिल्ली भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली List-A क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब खड़े हुए हैं. विराट कोहली जल्द ही List-A क्रिकेट में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे. विराट कोहली ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी में 15 साल बाद अपना कोई मैच खेला और धमाकेदार अंदाज में शतक जड़ दिया. विराट कोहली ने आंध्र के खिलाफ बुधवार को बेंगलुरु में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में शतक जड़ते हुए 101 गेंद पर 131 रन बनाए. सचिन तेंदुलकर के शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे विराट कोहली विराट कोहली का यह List-A क्रिकेट में 58वां शतक था. विराट कोहली ने इस मैच में 129.70 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 14 चौके और 3 छक्के उड़ाए. विराट कोहली अब विजय हजारे ट्रॉफी के आगामी मैचों से लेकर न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी 2026 में होने वाली वनडे सीरीज तक अगर कम से कम 3 शतक और बना लेते हैं तो वह List-A क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे. सचिन तेंदुलकर ने List-A क्रिकेट में 60 शतक लगाए हैं. इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने LIST-A में 21999 रन भी बनाए हैं.   इतिहास रचने से सिर्फ इतने ही दूर विराट कोहली विराट कोहली इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. विराट कोहली तीन शतक और जड़ देते हैं तो वह List-A क्रिकेट में अपने 61 शतक पूरे कर लेंगे. ऐसे में वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए List-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. बता दें कि इस बारे में कोई अभी आधिकारिक जानकारी नहीं है कि विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी (2025-26) में कितने मैच खेलेंगे. उम्मीद है कि वह शुक्रवार (26 दिसंबर) को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में गुजरात के खिलाफ दिल्ली का दूसरा एलीट ग्रुप D मैच खेलेंगे. विराट कोहली का मैच शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शुरू होगा. LIST-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज 1. सचिन तेंदुलकर – 60 शतक 2. विराट कोहली – 58 शतक 3. ग्राहम गूच – 44 शतक 4. ग्रीम हीक – 40 शतक 5. कुमार संगकारा – 39 शतक 6. रोहित शर्मा – 37 शतक 7. रिकी पोंटिंग – 34 शतक 

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंची महिला क्रिकेट टीम, स्मृति मंधाना नहीं आईं नज़र

मुंबई      कपिल शर्मा, द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया सीजन लेकर आ गए हैं. इस बार पहले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा मेहमान बनीं. अब मेकर्स ने अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसमें पिछले महीने हिस्टोरिकल वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का स्वागत हो रहा है. कपिल के शो पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम भारतीय महिला क्रिकेट टीम, द ग्रेट इंडियन कपिल शो के अपकमिंग एपिसोड की रौनक बढ़ाने वाली है. इस एपिसोड में कप्तान हरमनप्रीत कौर, रिचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, रेनूका सिंह, हरलीन देओल, राधा यादव, प्रतिका रावल और हेड कोच अमोल मजूमदार कपिल के शो की मेहमान बनने वाली हैं.  प्रोमो की हाइलाइट्स प्रोमो में कपिल ने कप्तान हरमनप्रीत से पूछा कि ट्रॉफी उठाने से पहले उन्होंने भांगड़ा क्यों किया, तो उन्होंने बताया कि स्मृति मंधाना ने ही उकसाया था. जेमिमा ने हंसते हुए कहा, हैरी दीदी हमारी बात तो मानती नहीं, लेकिन स्मृति ने कहा था कि भांगड़ा नहीं किया, तो जिंदगी भर बात नहीं करूंगी.  कपिल की कॉमेडी कपिल ने प्रतिका की चोट के बारे में पूछा, तो वो गुस्से वाला फेस बनाकर बोलीं. कपिल ने मजाक में कहा, हां तो गुस्सा क्यों कर रही हो, मैंने तो यूं ही पूछा. बाद में कपिल ने रेनूका सिंह से उनके 'आइडियल बॉय' के बारे में मैचमेकिंग वाली बातें कीं. द ग्रेट इंडियन कपिल शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो मजेदार है, लेकिन एपिसोड में फैन्स ने सभी खिलाड़ियों के बीच स्मृति मंधाना को Miss किया. कौन बनेगा करोड़पति की तरह स्मृति मंधाना ने कपिल का शो भी स्किप कर दिया है.  पलाश संग टूटी शादी  स्मृति मंधाना 23 नवंबर को पलाश मुच्छल संग शादी के बंधन में बंधने वाली थीं, लेकिन शादी वाले दिन ही उनके पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उनकी शादी को टाल दिया गया. फैन्स शादी की अगली तारीख का इंतजार कर रहे थे. इस बीच स्मृति और पलाश ने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया कि वो शादी तोड़ रहे हैं. दोनों निजी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं.  पलाश संग शादी टूटने के बाद स्मृति क्रिकेट के मैदान पर लौट आई हैं. उन्होंने ये भी कहा कि उनका पहला प्यार क्रिकेट है. 

बॉक्सिंग डे टेस्ट अपडेट: ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव, कप्तान बदलने के साथ हुई स्टार गेंदबाज की वापसी

सिडनी  ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। स्टीव स्मिथ की इस टेस्ट में वापसी हो रही है, वहीं नियमित कप्तान पैट कमिंस इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं है। स्टीव स्मिथ एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। 5 मैच की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया पहले दो मैच जीता था, वहीं तीसरा टेस्ट उन्होंने पैट कमिंस की अगुवाई में जीता था। इसके अलावा टीम में आकर्षण का केंद्र झाय रिचर्डसन है, जो 4 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 12 खिलाड़ियों की अपनी इस टीम में एक भी स्पिनर को जगह नहीं दी है। नाथन लॉयन की जगह टीम में आए टॉड मर्फी को भी इस बार स्क्वॉड में नहीं चुना गया है। तेज गेंदबाज झाई रिचर्डसन, जो 2021 से लंबे फॉर्मेट में नहीं खेले हैं, कंधे की सर्जरी के बाद वापसी कर रहे हैं। उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में लाजवाब प्रदर्शन किया है। 4 खिलाड़ी एक साथ लौटे बॉक्सिंग डे टेस्ट में पैट कमिंस नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह स्टीव स्मिथ कप्तानी करेंगे. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान मैच की सुबह पिच देखने के बाद किया जाएगा. चौथे टेस्ट से जहां पैट कमिंस, नाथन लायन और जोश इंग्लिस बाहर हैं, वहीं स्क्वाड में स्टीव स्मिथ, ब्रेंडन डॉगेट, माइकल नेसर और झाय रिचर्डसन की वापसी हुई है. टीम में एक भी स्पिनर शामिल नहीं है. पहले दो टेस्ट खेलने वाले ब्रेंडन डॉगेट और पिंक-बॉल मैच का हिस्सा रहे माइकल नेसर को भी टीम में शामिल किया गया है, ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से पेस अटैक पर फोकस कर रहा है। प्लेइंग 11 को लेकर क्या बोले कप्तान स्टीव स्मिथ? चौथे टेस्ट में कप्तानी करने वाले स्टीव स्मिथ ने मीडिया से कहा कि सिलेक्टर्स पिच को करीब से देखने के बाद ही प्लेइंग 11 पर आखिरी फैसला लेंगे. पिच पर करीब 10 मिमी घास है और सतह काफी हरी-भरी नजर आ रही है, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की पूरी उम्मीद है. चार साल बाद अपना पहला टेस्ट खेलने के करीब झाय रिचर्डसन की तारीफ करते हुए स्मिथ ने कहा कि उन्होंने पहले ही इंटरनेशनल लेवल पर अपनी काबिलियत साबित कर दी है. नहीं बदलेगी ओपनिंग जोड़ी स्टीव स्मिथ तीसरा टेस्ट नहीं खेले थे, लेकिन अब उनकी वापसी हो चुकी है. स्मिथ की वापसी के चलते बल्लेबाजी क्रम में हल्का फेरबदल देखने को मिलेगा. जोश इंग्लिस टीम से बाहर हो चुके हैं, ऐसे में स्मिथ नंबर 4 पर खेलेंगे. चौथे टेस्ट में उस्मान ख्वाजा नंबर 5 पर बैटिंग कर सकते हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ट्रैविस हेड और जेक वेदराल्ड की ओपनिंग जोड़ी को बरकरार रखना चाहता है. पिछले टेस्ट में ट्रैविस हेड ने सीरीज का दूसरा शतक लगाया था. एलेक्स कैरी मैच जिताऊ 106 और 72 की पारियों के बाद नंबर 6 पर बल्लेबाजी जारी रखेंगे, जबकि कैमरन ग्रीन नंबर 7 पर उतरेंगे. ऑस्ट्रेलिया जीत चुका है सीरीज अगर सीरीज की बात करें, तो कंगारू टीम पहले ही एशेज सीरीज अपने कब्जे में कर चुकी है. उसने लगातार तीनों टेस्ट जीते हैं. अब ऑस्ट्रेलिया की कोशिश सीरीज में 4-0 से अजेय बढ़त हासिल करने की होगी, जबकि इंग्लैंड की नजरें सीरीज में पहली जीत दर्ज कर अंतर 1-3 करने पर होंगी. चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम ट्रैविस हेड, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट, माइकल नेसर, झाय रिचर्डसन.  चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: ट्रैविस हेड, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मिशेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट, माइकल नेसर, झाई रिचर्डसन स्मिथ ने कहा कि सिलेक्टर्स कल सुबह MCG की "काफी घास वाली" पिच को एक बार फिर देखना चाहते हैं, ताकि वे अपने पेस अटैक की फाइनल टीम तय कर सकें। इंग्लैंड पहले ही अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर चुका है। जोफ्रा आर्चर और ओली पोप की जगह टीम में जैकब बेथेल और गस एटकिंसन आए हैं। इंग्लैंड XI: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोश टंग

खेल क्षेत्र में करियर को मिलेगी नई रफ्तार, पेशेवरों के लिए इंटर्नशिप नीति लागू

नई दिल्ली नई नीति के तहत, युवा मामले और खेल मंत्रालय और इसके प्रमुख संस्थानों में सालाना 452 इंटर्नशिप की पेशकश की जाएगी। इनमें भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) और राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) शामिल हैं। युवा मामले और खेल मंत्रालय ने मंगलवार को खेल ईकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए संरचित, बड़े पैमाने का मंच बनाने के उद्देश्य से एक व्यापक इंटर्नशिप नीति लॉन्च की। केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा, "भारत के खेल ईकोसिस्टम में बदलाव के लिए कुशल पेशेवरों और युवा प्रतिभाओं की ओर से समर्थित मजबूत संस्थागत समर्थन की जरूरत है। इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के जरिए हम युवाओं के लिए खेल शासन और प्रशासन के द्वार खोल रहे हैं, जिससे वे व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकें और खेलों के जरिए राष्ट्र निर्माण में दीर्घकालिक प्रभाव डाल सकें।" डॉ. मांडविया के अनुसार, यह कार्यक्रम पेशेवर रूप से प्रशिक्षित लोगों की बढ़ती जरूरत को पूरा करता है। भारत अपने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार कर रहा है, गवर्नेंस सुधारों को मजबूत कर रहा है और खेल की दुनिया में अपनी पहचान बढ़ा रहा है। यह पहल युवाओं को भारत की खेल यात्रा में सार्थक योगदान देने के लिए सशक्त बनाएगी। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय खेल नीति और खेलो भारत नीति 2025 के उद्देश्यों के साथ निकटता से जुड़ा हुआ है, जिसमें युवा सशक्तिकरण, क्षमता निर्माण और खेल प्रशासन के व्यवसायीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह नीति भारत के उस दूरगामी दृष्टिकोण का समर्थन करती है जिसमें एक ऐसा स्पोर्ट्स इकोसिस्टम बनाया जाएगा जो भविष्य के लिए तैयार हो, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस को बनाए रखते हुए बड़े इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इवेंट्स की मेजबानी कर सके। इंटर्नशिप 20 से ज्यादा फंक्शनल डोमेन में होंगी, जिसमें स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, स्पोर्ट्स साइंस, इवेंट ऑपरेशंस, मीडिया और कम्युनिकेशन, कानूनी मामले, आईटी सिस्टम, इंटरनेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस और एंटी-डोपिंग शामिल हैं। स्पोर्ट्स साइंस रिसर्च, लेबोरेटरी टेस्टिंग, डेटा एनालिसिस और एथलीटों को साइंटिफिक सपोर्ट पर खास ध्यान दिया जाएगा। नाडा में शामिल इंटर्न्स एंटी-डोपिंग जागरूकता, कानूनी अनुपालन, केस मैनेजमेंट और पॉलिसी सपोर्ट में मदद करेंगे, जबकि एनडीटीएल में काम करने वाले इंटर्न्स को सैंपल एनालिसिस और रिसर्च सहित एडवांस्ड लेबोरेटरी-आधारित एंटी-डोपिंग प्रक्रियाओं का अनुभव मिलेगा। प्रतिवर्ष दो रिक्रूटमेंट साइकिल जनवरी और जुलाई में होंगी।

विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा का कहर, शतकीय पारी से मुंबई की सिक्किम पर एकतरफा जीत

जयपुर  रोहित शर्मा (155) की आतिशी शतकीय पारी की बदौलत मुंबई ने बुधवार को विजय हजारे टूर्नामेंट एलीट ग्रुप सी मुकाबले में सिक्किम को 117 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। रोहित शर्मा को उनकी शानदार पारी के लिए‘प्लेयर ऑफ द मैच'के पुरस्कार से नवाजा गया।  237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतर मुंबई के लिए अंगकृष रघुवंशी और रोहित शर्मा की जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 141 रन जोड़े। मुम्बई का पहला विकेट अंगकृष रघुवंशी (38) के रूप में गिरा। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाये। रोहित शर्मा ने आतिशी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 94 गेंदों में 18 चौके और नौ छक्के उड़ाते हुए 155 रनों की मैच विजयी पारी खेली। वह 30वें ओवर में दूसरे विकेट के रूप में आउट हुये। उन्हें क्रांति कुमार ने आउट किया।  मुंबई ने 30.3 ओवर में दो विकेट पर 237 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। मुशीर खान (27) और सरफराज खान (आठ) रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले आज यहां टॉस जीतकर सिक्किम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 236 का स्कोर खड़ा किया। आशीष थापा ने सिक्किम के लिए सर्वाधिक 79 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके भी लगाए।  के साई सत्विक (34), क्रांति कुमार (34), रॉबिन लिम्बो (नाबाद 31), गुरिंदर सिंह और पलजोर तमांग ने 10 रनों का योगदान दिया। मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने छह ओवर में 19 रन देकर दो विकेट झटके। तुषार देशपांडे, तनुष कोटियान, शम्स मुलानी और मुशीर खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। 

एशेज में करारी मार: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, जोफ्रा आर्चर सीरीज़ से लगभग बाहर

नई दिल्ली  इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर मांसपेशियों में खिंचाव के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे दो एशेज टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे। टीम के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इससे इंग्लैंड की मैदान और मैदान से इतर की समस्याएं और बढ़ गई हैं। इसमें उसके सलामी बल्लेबाज बेन डकेट पर नशे में धुत होकर रास्ता भटकने का आरोप भी शामिल हैं। तीस वर्षीय आर्चर पिछले चार वर्षों से पीठ और दाहिनी कोहनी में स्ट्रेस फ्रैक्चर सहित कई तरह की फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने भारत के खिलाफ लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की और उसके बाद वह शानदार फॉर्म में थे। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में शुरू होगा जबकि पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच चार जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अभी 3-0 से आगे है और उसने एशेज अपने पास बरकरार रखी है। आर्चर बुधवार को एमसीजी में अभ्यास सत्र के लिए मैदान पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने अभ्यास नहीं किया। बाद में टीम के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि वह दौरे के बाकी बचे दो मैच से बाहर हो गए हैं। आर्चर ने पर्थ, ब्रिस्बेन और एडिलेड में खेले गए मैचों में कुल 80 ओवर गेंदबाजी की थी, जिसमें उन्होंने 27.11 की औसत से नौ विकेट लिए। उन्होंने एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में पहली पारी में 53 रन देकर पांच विकेट लिए और 51 रन बनाए। इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट मैच के लिए बुधवार को अपनी टीम की घोषणा की जिसमें आर्चर की जगह गस एटकिंसन को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। इसके अलावा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले ओली पोप की जगह जैकब बेथेल को टीम में लिया गया है। पोप का इस श्रृंखला में बल्लेबाजी औसत 20.83 है। डकेट ने श्रृंखला में खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है। डकेट का इस सप्ताह दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच कथित तौर पर नशे में धुत दिखाई देने का वीडियो सामने आया है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि उन्होंने डकेट से बात की है। स्टोक्स ने कहा, ‘मैंने उनसे संपर्क किया है। उनसे बात की है और उन्हें अपना पूरा समर्थन देने का वादा किया। इंग्लैंड के कप्तान के रूप में मेरा काम न सिर्फ टीम के लिए अनुकूल परिणाम हासिल करना है, बल्कि खिलाड़ियों को ऐसी मानसिक स्थिति में लाने की कोशिश करना भी है जहां वे मैदान पर जाकर अच्छा प्रदर्शन कर सकें।’ चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ, विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोश टोंग।  

रिकॉर्ड ब्रेकर पारी: विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली का लिस्ट-ए करियर का 5वां शतक

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपने पुराने अंदाज की झलक दिखाते हुए शानदार वापसी की है। करीब 15 साल बाद घरेलू वनडे टूर्नामेंट में लौटे कोहली ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ दिल्ली की ओर से खेलते हुए शतक जड़ दिया। यह विजय हजारे ट्रॉफी में उनका पांचवां शतक रहा। 84 गेंदों में पूरा किया शतक कोहली ने अपनी पारी में संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। उन्होंने सिर्फ 84 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद कोहली ने डगआउट की ओर देखकर इशारा किया और ऋषभ पंत को बल्लेबाज़ी के लिए तैयार रहने को कहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे इस शतक के साथ विराट कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 16,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने यह उपलब्धि अपनी 330वीं पारी में हासिल की, जबकि सचिन तेंदुलकर ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 391 पारियां खेली थीं। लिस्ट-ए क्रिकेट में रिकॉर्ड्स का अंबार विराट कोहली अब 10,000 रन के बाद से हर 1,000 रन का आंकड़ा सबसे तेज़ छूने वाले बल्लेबाज़ बन चुके हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में उनके नाम अब कुल 57 शतक दर्ज हैं और वह सचिन तेंदुलकर के 60 शतकों के रिकॉर्ड के करीब पहुंचते जा रहे हैं। कोहली इस समय लिस्ट-ए क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वालों की सूची में शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए कोहली ने 13 मैचों में 68.25 की औसत और 106 के स्ट्राइक रेट से 819 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। कुल लिस्ट-ए क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 13 मैचों में 919 रन बनाए हैं। अगला लक्ष्य: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज विजय हजारे ट्रॉफी के बाद विराट कोहली अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी 11 से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में भारत की ओर से खेलते नज़र आएंगे। कोहली का पिछला अंतरराष्ट्रीय दौरा भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रहा था, जहां उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक जमाया था।

विजय हजारे ट्रॉफी: ईशान किशन की 33-बॉल की सेंचुरी, भारतीय लिस्ट-ए क्रिकेट में रिकॉर्ड दर्ज

 नई दिल्ली ईशान किशन की कहानी अब सिर्फ एक कमबैक नहीं रही, यह एक ऐलान बन चुकी है और वह भी ऐसा, जो स्कोरबोर्ड पर नहीं, रिकॉर्ड बुक में दर्ज होता है. विजय हजारे ट्रॉफी में उतरते ही ईशान किशन ने धमाका कर दिया. मजबूत प्रतिद्वंद्वी कर्नाटक के खिलाफ अहमदाबाद में उन्होंने जमकर रन बरसाए. झारखंड की पारी 50 ओवरों में 412 रन तक कैसे पहुंची, इसका जवाब सिर्फ आंकड़ों में नहीं, ईशान किशन की 39 गेंदों में 125 रनों की तूफानी पारी में छुपा है. कप्तान और विकेटकीपर के रूप में नंबर-6 पर उतरकर ईशान ने जो किया, वह लिस्ट-ए क्रिकेट की परिभाषा ही बदल देता है. महज 33 गेंदों में शतक, 7 चौके, 14 छक्के और 320 से ऊपर का स्ट्राइक रेट…  यह भारत की दूसरी सबसे तेज लिस्ट-ए सेंचुरी है. उनसे तेज सिर्फ बिहार के सकिबुल गनी रहे, जिन्होंने उनकी पारी से कुछ ही मिनट पहले 32 गेंदों में शतक ठोक दिया था. … लेकिन ईशान किशन की इस पारी का असली वजन सिर्फ रिकॉर्ड नहीं, संदेश था. हाशिए से हेडलाइन तक दिसंबर 2023… निजी कारण, ब्रेक, फिर अचानक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर. कभी टीम इंडिया के ‘फर्स्ट चॉइस’ विकेटकीपर-बल्लेबाज रहे ईशान किशन कुछ ही हफ्तों में सिस्टम के बाहर खड़े नजर आने लगे. वही ईशान, जिसने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा था. वही, जिसने ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में भारत की सफेद गेंद की टीम को संभाला था. क्रिकेट में वापसी आसान नहीं होती- खासतौर पर तब, जब सवाल आपकी काबिलियत पर नहीं, आपकी ‘कमिटमेंट’ पर उठने लगें. गुस्सा, भूख… और खोल दिया बल्ले का मुंह  सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान किशन ने सफाई देने की बजाय स्कोरबोर्ड को बोलने दिया. 197.32 का स्ट्राइक रेट, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा छक्के और झारखंड को पहला खिताब- यह सिर्फ फॉर्म नहीं थी, यह भीतर जमा गुस्से और निराशा का जवाब था. कप्तान के तौर पर उनके फैसले उतने ही आक्रामक थे, जितनी उनकी बल्लेबाजी. विजय हजारे में विस्फोट- किशन इफेक्ट अब विजय हजारे ट्रॉफी… और पहले ही मैच में ईशान किशन ने बता दिया कि टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में उनकी एंट्री कोई एहसान नहीं, जरूरत है. नंबर-6 पर उतरकर 39 गेंदों में 125 रन ठोकना बताता है कि यह बल्लेबाज सिर्फ ओपनर नहीं, मैच-फिनिशर और गेम-चेंजर भी है. झारखंड का स्कोर 412-9 तक पहुंचना संयोग नहीं, किशन इफेक्ट है. किशन ने अपनी इस रोमांचक पारी के दौरान 50 रन (5 x 4, 4 x 6) सिर्फ 20 गेंदों में पूरे कर लिए थे.  वर्ल्ड कप से पहले साफ संदेश शनिवार को चुनी गई 15 सदस्यीय टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में ईशान किशन का नाम अब सिर्फ चयन नहीं, न्याय लगता है. यह कहानी सिखाती है कि क्रिकेट में रास्ते भले बदलें, लेकिन क्लास, भूख और आत्मविश्वास वापस लौटना जानते हैं. ईशान किशन ने बल्ले से साफ कह दिया है-  'मैं लौटा नहीं हूं, मैं रुका ही नहीं था.'