samacharsecretary.com

क्रिकेट के भाई पांड्या ने कोच को किया सम्मानित, 80 लाख, शादी और कार के तोहफे दिए

मुंबई  हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हैं और क्रुणाल पांड्या भी भारत के लिए खेल चुके हैं. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल 2025 में अपने परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीता था. हार्दिक मुंबई इंडियंस के कप्तान रहे तो वहीं क्रुणाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुख्य गेंदबाज के रूप में उभरे. ये दोनों खिलाड़ी ऑन-फील्ड के साथ ही ऑफ-फील्ड भी काफी बेहतर हैं. हार्दिक और क्रुणाल ने अपने कोच जितेंद्र सिंह के लिए काफी कुछ किया है. हार्दिक और क्रुणाल ने अदा की गुरू दक्षिणा पांड्या ब्रदर्स के कोच जितेंद्र सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि 'आज हार्दिक और क्रुणाल आर्थिक रूप से काफी मजबूत हो गए हैं, लेकिन वो मेरे लिए आज भी पहले जैसे ही हैं'. जितेंद्र सिंह ने आगे कहा कि '2018 में जब मेरी बहन की शादी हुई, तब इन दोनों ने मेरी फाइनेंशियली काफी मदद की. इसके बाद जब दूसरी बहन की शादी हुई, तब भी कई गिफ्ट्स दिए'. हार्दिक ने कोच को गिफ्ट की कार जितेंद्र सिंह ने आगे बातचीत में बताया कि '2015-16 में ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद हार्दिक ने मुझे एक कार गिफ्ट दी. हार्दिक ने कोच ने बताया कि वो उसकी पहली ही सीरीज थी और वो अभी फाइनेंशियली सैटल भी नहीं थी, लेकिन फिर भी वो मेरे लिए कार लेकर आया. मैंने उससे तब मना भी किया तो उसने कहा कि बाइक से जाते हैं और हम नहीं चाहते कि आपको चोट लग जाए, इसलिए ये आपकी सेफ्टी के लिए है. उस गाड़ी की कीमत करीब 5-6 लाख रुपये थी'. मां के इलाज में भी मदद की हार्दिक पांड्या आईपीएल 2015 में डेब्यू कर रहे थे और जितेंद्र सिंह की मां की तबियत खराब थी. जितेंद्र सिंह ने इसे लेकर बताया कि 'मैंने हार्दिक से इस बारे में कुछ नहीं कहा, क्योंकि मैं उसका ध्यान नहीं भटकाना चाहता था. लेकिन जब बड़ौदा लौटने के बाद उससे मेरी बात हुई तो मैंने सबकुछ बताया, तब उसने मुझसे कहा कि मेरा सारा पैसा ले लो, लेकिन अपनी मां का ध्यान रखो'.

दलीप ट्रॉफी: पंत की जगह टीम इंडिया में चुने गए इस खिलाड़ी ने खेली शानदार पारी, 3 रन से चूका दोहरा शतक

तमिलनाडु  तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज नारायण जगदीसन दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में दोहरे शतक से महज 3 रन से चूक गए। साउथ जोन की ओर से खेल रहे नारायण ने नॉर्थ जोन के खिलाफ मुकाबले में 197 रन की शानदार पारी खेली।  जगदीसन के प्रथम श्रेणी में शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें इंग्लैंड दौरे पर आखिरी टेस्ट मैच के लिए ऋषभ पंत की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया था। आखिरी टेस्ट से पहले पंत को पैर में चोट लग गई जिस वजह से जगदीशन भारतीय स्क्वाड में चुने गए। लेकिन उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग-11 में खेलने का मौका नहीं मिला। जगदीशन ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में दूसरे दिन की शुरुआत नाबाद 148 रन के स्कोर से की। उन्होंने पहले दिन अपना 11वां प्रथम श्रेणी शतक लगाया। दूसरे दिन के पहले सत्र में उन्होंने शानदार 197 रन बनाए लेकिन तीन रन से दोहरा शतक चूक गए। जगदीशन पहले ही प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दो दोहरे शतक लगा चुके है। जगदीशन ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन की 13 पारियों में 56 की औसत से 674 रन बनाए थे। जिसमें दो शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे। पिछले सीजन ही जगदीशन ने रणजी ट्रॉफी में लगातार 200+ का स्कोर बनाया। रेलवे के खिलाफ 245* रन बनाने के बाद चंडीगढ़ के खिलाफ 321 रन का अपना व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर भी बनाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज जगदीशन का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में औसत अब 49.58 है और अगर पंत और जुरेल दोनों समय पर ठीक नहीं हो पाते हैं तो वह भारत के लिए डेब्यू भी कर सकते है।  

एशिया कप में धमाका, भारत ने महिला टीम ने थाईलैंड को हराया 11-0 से

हांगझोउ   उदिता दुहान और ब्यूटी डुंग डुंग के दो-दो गोल की मदद से भारत ने महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को थाईलैंड को 11-0 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। उदिता ने 30वें और 52वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर जबकि डुंग डुंग ने 45वें और 54वें मिनट में गोल किए।  इन दोनों के अलावा भारत की तरफ से मुमताज खान (सातवें मिनट), संगीता कुमारी (10वें), नवनीत कौर (16वें), लालरेम्सियामी (18वें), थौदाम सुमन देवी (49वें), शर्मिला देवी (57वें) और रुताजा दादासो पिसल (60वें) ने गोल दागे। वर्तमान में विश्व में नौवें स्थान पर काबिज भारत ने 30वें स्थान पर काबिज थाई टीम के खिलाफ पूल बी के मैच में हाफ टाइम तक 5-0 की बढ़त बना ली थी।  इस टूर्नामेंट में 8 टीमें भाग ले रही हैं जिन्हें दो पूल में बांटा गया है। दोनों पूल से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सुपर 4 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर 4 की शीर्ष दो टीमें 14 सितंबर को होने वाले फाइनल में खेलेंगी। भारत इस टूर्नामेंट में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया और शीर्ष ड्रैग फ्लिकर दीपिका के बिना उतरा है।  यह दोनों चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रही है। एशिया कप विजेता टीम बेल्जियम और नीदरलैंड में अगले साल होने वाले महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी। थाईलैंड के बाद भारत अब शनिवार को जापान से भिड़ेगा। इसके बाद वह पूल चरण के अपने अंतिम मैच में आठ सितंबर को सिंगापुर का सामना करेगा।

चिन्नास्वामी में वापसी: भगदड़ के बाद पहली बार आयोजित होगा टूर्नामेंट

बेंगलुरु बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिर से क्रिकेट मैच होंगे। जून में एक दुखद घटना हुई थी। स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने के कारण 11 लोगों की जान चली गई थी। यह भगदड़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आओपीएल जीत के जश्न के दौरान हुई थी। अब कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन इसी वेन्यू पर एक टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रहा है। यानी कि एक बार फिर से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। केएससीए इस वेन्यू पर थिम्माप्पैया मेमोरियल ट्रॉफी का आयोजन करेगा। कई स्टार खिलाड़ी लेंगे इस टूर्नामेंट में हिस्सा थिम्माप्पैया मेमोरियल ट्रॉफी एक बड़ा टूर्नामेंट है और इसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी। चिन्नास्वामी स्टेडियम छह मैचों की मेजबानी करेगा, जिसमें एक सेमीफाइनल और फाइनल भी शामिल है। हालांकि, दुख की बात यह है कि फैंस को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं होगी। इस टूर्नामेंट में कई बड़े भारतीय खिलाड़ी खेलेंगे। इनमें अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, हनुमा विहारी, विजय शंकर और शशांक सिंह जैसे नाम शामिल हैं। मुंबई, विदर्भ, मध्य प्रदेश, हिमाचल और छत्तीसगढ़ की टीमें भी इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी। आरसीबी ने तोड़ी अपनी चुप्पी चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट की वापसी के साथ ही आरसीबी ने भी भगदड़ की घटना पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। फ्रेंचाइजी ने मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपये की मदद दी है। साथ ही उन्होंने भीड़ को संभालने के लिए बेहतर इंतजाम करने का भी वादा किया है। उस दुखद घटना के बाद से आरसीबी की ओर से कोई रिएक्शन लंबे समय तक सामने नहीं आया था। विवादों में घिरा रहा ये वेन्यू यह स्टेडियम विवादों में रहा है। केएससीए, कर्नाटक सरकार और राज्य पुलिस सभी जांच के दायरे में हैं। जून की घटना के बाद एक जांच कमेटी बनाई गई थी, जो इस मामले की जांच कर रही है। आरसीबी फ्रेंचाइजी भी जांच के घेरे में है। पिछले महीने राज्य सरकार द्वारा बनाई गई एक कमेटी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम को बड़ी घटनाओं के लिए असुरक्षित बताया था। कमेटी ने कहा कि बड़ी घटनाओं को उन जगहों पर कराया जाना चाहिए जो भीड़ को संभालने के लिए बेहतर हों। कमेटी ने जोरदार सिफारिश की है कि बड़ी घटनाओं को दूसरी जगह ले जाया जाए।  

अर्जेंटीना की जीत, मेसी के स्टेडियम में वेनेजुएला पर दबदबा

ब्यूनस आयर्स फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स 2026 में अर्जेंटीना का सामना वेनेजुएला से हुआ। इस मैच का आयोजन ब्यूनो आयर्स के मोन्यूमेंटल स्टेडियम में खेला गया। स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी का यह अर्जेंटीना में अपने देश की जर्सी में संभावित आखिरी मैच था। इसलिए मेसी के साथ-साथ फैंस भी काफी ज्यादा भावुक थे। इस मैच को और भी यादगार लियोनेल मेसी ने बना दिया। उन्होंने दो गोल किए और फैंस का जमकर मनोरंजन किया। अर्जेंटीना ने 3-0 से वेनेजुएला को हराया लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए मैच में पहला गोल दागा। यह गोल 39वें मिनट में आया। इसके बाद 76वें मिनट पर अर्जेंटीना के स्ट्राइकर लौतारो मार्टिनेज ने गोल किया। फिर 80वें मिनट पर लियोनेल मेसी ने एक बार फिर अपना जादू दिखाया और गोल कर दिया। अर्जेंटीना में अपने संभावित फेयरवेल मैच में मेसी ने गजब प्रदर्शन किया। उन्होंने फैंस का जमकर मनोरंजन किया। बता दें कि अर्जेंटीना ने पूरे मैच में 17 शॉट मारे थे। इसके अलावा उनकी बॉल पर 77 परसेंट पॉजेशन थी। पूरा स्टेडियम मेसी…मेसी… से गूंज रहा था। स्टेडियम में बैठे फैंस मेसी का नाम चिल्ला रहे थे और उन्हें वो इज्जत वो सम्मान दे रहे थे, जिसके वह हकदार थे। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेल सकते हैं मेसी 38 साल के लियोनेल मेसी ने अब तक अपने संन्यास को लेकर किसी प्रकार का कोई ऐलान नहीं किया है। अब इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि लियोनेल मेसी 2026 फीफा वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लेंगे। यह उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप होगा। मेसी हालांकि वर्ल्ड कप के बाद फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। लियोनेल मेसी फिलहाल क्लब फुटबॉल इंटर मियामी के लिए खेल रहे हैं। एफसी बार्सिलोना छोड़ने के बाद लियोनेल मेसी कुछ वक्त पेरिस सेंट जर्मैन में खेले और फिर उसके बाद उन्होंने इंटर मियामी आने का फैसला किया।  

6 साल पहले की चैंपियन इंग्लैंड, अब वनडे में फिसली फॉर्म का सामना

इंग्लैंड  इंग्लैंड क्रिकेट टीम को  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 5 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही इंग्लैंड का द्विपक्षीय सीरीज हारने का सिलसिला अब भी खत्म नहीं हुआ। 2023 वनडे विश्व कप के बाद से इंग्लैंड ने 6 द्विपक्षीय सीरीज खेले हैं और सिर्फ एक जीत सकी है। इंग्लैंड ने जून में वेस्टइंडीज को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से रौंदा था लेकिन उसके बाद एक बार फिर इंग्लैंड की टीम ने लय खो दी और सीरीज गंवा दी है। साउथ अफ्रीका ने जारी सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से जीता था। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 2019 में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। उसके बाद से टीम ने अगले वनडे विश्वकप (2023) तक कुल सात वनडे सीरीज जीती लेकिन पिछले वनडे विश्व कप के बाद से इंग्लैंड का वनडे में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टीम ने 6 द्विपक्षीय सीरीज खेली है और सिर्फ एक में जीत हासिल कर सकी है। इंग्लैंड को वेस्टइंडीज से 2 और भारत से एक बार हार का सामना करना पड़ा है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने उसे एक बार धोया है और अब दक्षिण अफ्रीका ने भी उसे धूल चटाई है। इंग्लैंड की टीम ने 22 वनडे मैच खेलते हुए सिर्फ सात मैच जीते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम ने दो मैच जीते हैं। इसके दौरान उनकी जीत का प्रतिशत 31.8 रहा है। विश्व कप 2023 के बाद से फुल मेंबर टीमों में केवल बांग्लादेश और जिम्बाब्वे का जीत प्रतिशत इंग्लैंड से कम है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड का प्रदर्शन बेहद खराब है। पिछले चार मुकाबलों में अफ्रीका का दबदबा रहा है और सभी मुकाबले अपने नाम किए हैं। 2023 में मुंबई में अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से करारी शिकस्त दी। इसके बाद कराची 2025 में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 125 गेंद शेष रहते हराया। लीड्स 2025 में खेले गए मुकाबले में अफ्रीका ने 175 गेंद शेष रहते जीत हासिल की और अब लॉर्ड्स में 5 रन से करीबी मुकाबला जीता।  

रॉस टेलर की धमाकेदार वापसी, टी20 वर्ल्ड कप में खेलते दिखेंगे 4 साल बाद

वेलिंग्टन न्यूजीलैंड के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए संन्यास का फैसला वापस ले लिया है। उन्होंने करीब 4 साल पहले क्रिकेट को अलविदा कहा था लेकिन अब एक बार फिर वह क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के जड़ते दिखाई देंगे। टेलर ने सोशल मीडिया पर संन्यास तोड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी वापसी को लेकर रोमांचित हैं। न्यूजीलैंड नहीं, समोआ की तरफ से खेलेंगे टेलर रॉस टेलर ने न्यूजीलैंड के लिए खेलने के लिए संन्यास का फैसला वापस नहीं लिया है। वह अपनी मां के मूल देश समोआ की तरफ से खेलेंगे और उनका लक्ष्य टीम को आने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कराना है। समोआ की बात करें तो यह एक द्वीपीय देश है जो दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित है। यह न्यूजीलैंड और हवाई के बीच में स्थित है। ये देश दो मुख्य द्वीपों उपोलू और सवाई से बना है। इसके अलावा भी इसमें कई छोटे-छोटे द्वीप हैं और कुछ पर तो आबादी भी नहीं रहती। टेलर ने संन्यास तोड़ने को लेकर क्या कहा? रॉस टेलर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐलान किया, ‘यह आधिकारिक है- मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि मैं क्रिकेट में समोआ का प्रतिनिधित्व करूंगा। यह मेरे प्यारे खेल में सिर्फ वापसी तक सीमित नहीं है। अपनी विरासत, संस्कृति, गांव और परिवार का प्रतिनिधित्व करने का यह बहुत बड़ा सम्मान है। मैं क्रिकेट में वापसी का मौका मिलने, स्क्वाड में शामिल होने और मैदान के भीतर और उससे बाहर अपने अनुभवों को साझा करने को लेकर रोमांचित हूं।’ अक्टूबर में वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में खेलेंगे टेलर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान 41 साल के रॉस टेलर अगले महीने अक्टूबर में वर्ल्ड कप एशिया-पैसिफिक क्वालीफाइंग सीरीज में समोआ का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये क्वालीफाइंग सीरीज ओमान में खेली जाएगी जिसमें मेजबान टीम के अलावा समोआ और पापुआ न्यू गिनी टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने की रेस में शामिल होंगे। क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में तीन-तीन टीमों के तीन ग्रुप रहेंगे। हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई करेंगी। टूर्नामेंट की टॉप 3 टीमें 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी जो भारत और श्रीलंका में होना है। संन्यास के ठीक बाद समोआ के लिए क्यों नहीं खेल सकते थे टेलर? रॉस टेलर ने 2022 की शुरुआत में आखिरी बार न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेला था। संन्यास के बाद वह राष्ट्रीय टीम बदल नहीं सकते थे क्योंकि इसके लिए एक निश्चित वेटिंग पीरियड है। ये वेटिंग पीरियड अप्रैल में खत्म हुआ जिसके बाद टेलर न्यूजीलैंड से इतर किसी अन्य देश के लिए खेलने के लिए अर्ह हो गए थे। अब उन्होंने समोआ की तरफ से खेलने का ऐलान किया है। रॉस टेलर का अंतरराष्ट्रीय करियर रॉस टेलर ने न्यूजीलैंड के लिए 112 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 19 शतकों और 35 अर्धशतकों के साथ 7683 रन हैं। टेस्ट में उनका औसत 44.66 है। इसके अलावा वह 236 ओडीआई खेले हैं जिनमें 47.55 के शानदार औसत से 8607 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम 21 शतक और 51 अर्धशतक शामिल हैं। टेलर ने अपने करियर में 102 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं। इनमें उनके नाम 1909 रन है। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 7 अर्धशतक लगाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका औसत 26.15 और स्ट्राइक रेट 122.37 है।

इमानी जेन बॉथम ने शेयर की बिकिनी तस्वीरें, फैंस बोले– इंटरनेट हुआ हॉट

लंदन  इंग्लैंड क्रिकेट के महानायक सर इयान बॉथम का नाम सुनते ही गेंद और बल्ले से मचाए गए उनके तूफान याद आ जाते हैं. 1980 का दशक उनके जलवे का दौर था, जब वे इंग्लैंड के सबसे बड़े मैच-विनर बनकर उभरे और कई बार अकेले दम पर टीम को जीत की राह दिखा दी. वह सचमुच ऑलराउंडरों का स्वर्णयुग था- भारत के कपिल देव, पाकिस्तान के इमरान खान और न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली जैसे दिग्गज उसी दौर में क्रिकेट के आसमान पर चमक रहे थे. इसी सुनहरे पन्ने पर सर इयान बॉथम का नाम भी स्वर्णाक्षरों में दर्ज है. मैदान पर उनकी आक्रामक शैली, करिश्माई व्यक्तित्व और यादगार प्रदर्शन ने उन्हें ‘Lord Botham’ बना दिया, जिनका रुतबा आज भी क्रिकेट वर्ल्ड में अलग ही मुकाम रखता है. .. लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनकी 24 साल की पोती इमानी जेयन बॉथम अपनी बोल्डनेस और खूबसूरती से सुर्खियां बटोर रही हैं. इमानी का हर ग्लैमरस पोस्ट इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. इमानी बॉथम का बिकिनी लुक.. और बढ़ा इंटरनेट का तापमान हाल ही में इमानी ने पुर्तगाल से अपनी बिकिनी तस्वीरें शेयर कीं. आईने के सामने खींची गई उनकी सेल्फी ने फैन्स को दीवाना बना दिया. टू-पीस ड्रेस में उनका आत्मविश्वास और अंदाज देखकर किसी ने लिखा – 'वो सच में चमक रही हैं', तो किसी ने साफ कह दिया- 'मैं तो तुम्हारा दीवाना हो गया हूं.' मल्लोर्का से पुर्तगाल तक- हर जगह छाईं ग्लैमरस जेटसेट लाइफस्टाइल जीने वाली इमानी कभी मल्लोर्का (स्पेन का मशहूर बीच डेस्टिनेशन, जो मेडिटेरेनियन सी में बलेरिक द्वीपों का हिस्सा है) में छुट्टियों का मजा लेती दिखीं, तो कभी पुर्तगाल में पार्टी करते हुए. कभी स्कूटर पर सवार होकर मस्ती करतीं, तो कभी नाइट आउट में जलवा बिखेरतीं. उनकी हर तस्वीर में कॉन्फिडेंस और आकर्षण साफ झलकता है. ग्लैमर वर्ल्ड की नई क्वीन यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम से फैशन में डिग्री लेने के बाद इमानी-जेयन ने मॉडलिंग को करियर चुना. 2021 में वह मिस यॉर्कशायर बनीं और मिस इंग्लैंड प्रतियोगिता तक पहुंचीं. उनका ग्लैमरस लुक और स्टाइल उन्हें नई पीढ़ी की आइकन बना रहा है. क्रिकेट से ग्लैमर तक- बॉथम फैमिली का सफर जहां इयान बॉथम अपने जमाने में कपिल देव और इमरान खान जैसे दिग्गजों से मैदान पर टक्कर लेते थे, वहीं उनकी पोती इमानी अब ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी अलग पहचान बना रही हैं. एक तरफ दादा ने बल्ले और गेंद से दुनिया को चौंकाया, तो दूसरी तरफ पोती अपनी अदाओं और हुस्न से इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं. बॉथम फैमिली का गर्व इमानी जेयन इंग्लैंड क्रिकेट के सबसे बड़े हीरो में से एक सर इयान बॉथम की 8 पोतियों-पोतों में से एक हैं. सर बॉथम (69) ने न सिर्फ इंग्लैंड के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट खेले, बल्कि क्रिकेट से रिटायर होने के बाद टीवी कमेंट्री, समाजसेवा और राजनीति में भी अपनी धाक जमाई.

चोटिल पैट कमिंस: वनडे सीरीज से बाहर, एशेज में खेलने की उम्मीदें कम

ऑस्ट्रेलिया  ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस 2025 के सभी सीमित ओवर के क्रिकेट मैचों से बाहर हो गए है। कमिंस को कैरेबियाई दौरे के दौरान चोट लगी थी जिसके बाद स्कैन में उनकी लम्बर बोन में खिंचाव का पता चला। कमिंस अब न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ आगामी सीमित ओवर की श्रृंखला से चूक जाएंगे। जिसमें भारत के खिलाफ 19 अक्टूबर से शुरू होने वाले तीन वनडे मैच भी शामिल है।    कमिंस ने चोट के बारे में अपनी भावनाएं सांझा करते हुए कहा, 'अपने करियर के इस पड़ाव पर मुझे लगता है कि मैं 18 या 19 साल की उम्र के मुकाबले अब शायद थोड़ी तेजी से लय पकड़ सकता हूं। उस समय आपको शायद लगता होगा कि आपको कुछ [शेफील्ड] शील्ड मैच या वनडे मैच खेलने की जरूरत है। मुझे पूरा विश्वास है कि अगर मुझे शील्ड मैच खेलने का मौका नहीं भी मिला तो भी मैं लय पकड़ सकता हूं। रिहैब सही से करू तो बड़ी एशेज सीरीज के लिए मैं कुछ जोखिम उठाने और थोड़ा आक्रामक होने के लिए तैयार हूं। इससे बड़ी कोई और सीरीज नहीं।' कैरेबियाई और ऑस्ट्रेलिया में टी20 और वनडे सहित कई सफेद गेंद के मैचों से चूकने के बावजूद कमिंस रिहैबिलिटेशन पर ध्यान केंद्रित करेंगे और उनका लक्ष्य पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज के लिए फिट होना होगा। हालांकि सीरीज से पहले कमिंस को जरूरी आराम की कमी खलेगी और हो सकता है कि वह सीधे अंतरराष्ट्रीय मैदान पर लौटने से पहले केवल एक या दो शेफील्ड शील्ड मैच ही खेल पाएं।  ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने पहले ही कुछ बदलाव कर लिए है। ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए आराम दिया है ताकि वह शेफील्ड शील्ड में लंबे स्पैल डाल सकें। इसके अलावा ब्यू वेबस्टर को एक अतिरिक्त सीम गेंदबाजी विकल्प के रूप में देखा जा रहा है जो तेज गेंदबाजी में योगदान दे सकते है। जिससे कमिंस की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी में और गहराई आ सकती है।   

यूएई की एशिया कप टीम तैयार, नए खिलाड़ियों को मिली जगह

अबू धाबी संयुक्त अरब अमीरात ने गुरुवार को आगामी एशिया कप 2025 के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की। एशिया कप में टीम की कमान मुहम्मद वसीम संभालेंगे। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ चल रही त्रिकोणीय सीरीज में मौजूद ज्यादा खिलाड़ियों को स्क्वॉड में जगह मिली है। नए खिलाड़ियों में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मतिउल्लाह खान और बाएं हाथ के स्पिनर सिमरनजीत सिंह को जोड़ा गया है। एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से अबू धाबी में होगी। यूएई की टीम ग्रुप ए में मौजूद है। भारत, ओमान और पाकिस्तान भी इस समूह में हैं। यूएई की टीम अपना मुकाबला भारत के खिलाफ खेलेगी। भारत और यूएई के बीच 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। यूएई 15 सितंबर को अबू धाबी के जायेद क्रिकेट स्टेडियम में ओमान से खेलेगा। उनका आखिरी ग्रुप मैच 17 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के साथ होगा। ग्रुप चरण के बाद टूर्नामेंट सुपर 4 में प्रवेश करेगा, जहां प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वालीफाई करेंगी। सुपर 4 स्टेज 20 से 26 सितंबर तक चलेगा। दुबई में फाइनल खेला जाएगा, जो 28 सितंबर को होना है। मतिउल्लाह ने एक वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और उनका आखिरी मैच जुलाई में नाइजीरिया के खिलाफ पर्ल ऑफ अफ्रीका सीरीज में था। सिमरनजीत ने पांच वनडे और 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में यूएई का प्रतिनिधित्व किया है और हाल ही में दिसंबर 2023 में गल्फ टी20 अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेले थे। 2016 के बाद से यह यूएई का पहला एशिया कप होगा। एशिया कप 2025 के लिए यूएई टीम: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतिउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह और सगीर खान।