samacharsecretary.com

बेंगलुरु 155 पर सिमटी, अरशद और होल्डर ने मचाया कहर

अहमदाबाद   रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। बेंगलुरु के लिए देवदत्त पडिकल ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। गुजरात की ओर से अरशद खान ने तीन, जेसन होल्डर और राशिद खान ने 2-2 विकेट लिए। विराट कोहली और जैकब बेथल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी हुई। बेथल 5 रन ही बना सके। कोहली ने 13 गेंद में 28 रन बनाए। उन्होंने रबाडा के एक ही ओवर में लगातार 5 गेंदों पर चौके लगाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 15 गेंद में 19 रन का योगदान दिया। उनके कैच आउट पर काफी बवाल हुआ। कोहली और कोच फ्लावर मैदान के बाहर मैच आधिकारी से बहस करते दिखे। जितेश ने एक और टिम डेविड ने नौ रन बनाए। क्रुणाल ने चार और देवदत्त पडिकल 24 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला हो रहा है। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जारी सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। टीम ने आठ मुकाबले खेले हैं और 6 में जीत हासिल की है। दो मैचों में रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम को हार मिली है। वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस ने 8 मैच खेलते हुए चार गंवाए हैं और 4 में उसे जीत मिली है। ये दोनों टीमें लीग स्टेज में दूसरी बार भिड़ने वाली हैं, इससे पहले वाले मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया था। गुजरात-बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

भारतीय वनडे टीम में बड़ा बदलाव संभव, पंत की जगह सैमसन पर नजर

नई दिल्ली भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत भारतीय वनडे टीम से बाहर हो सकते हैं। आगामी वनडे विश्व कप को देखते हुए चनयकर्ता टीम में संजू सैमसन को मौका दे सकते हैं। वनडे में इस समय केएल राहुल विकेटकीपर के रूप में पहली पसंद बने हुए हैं। ऋषभ पंत इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा थे लेकिन फिर चोट के कारण बाहर हो गए थे। वहीं दूसरी तरफ संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन ने आईपीएल 2026 में भी अपना फॉर्म बरकरार रखा है और 300 से ज्यादा रन बना चुके हैं। संजू सैमसन ने जारी सीजन में दो शतक भी लगाए हैं। वहीं दूसरी तरफ लखऊ के कप्तान ऋषभ पंत लगातार दूसरे सीजन रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बतौर कप्तान भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और इस वजह से 50 ओवर के फॉर्मेट में चयनकर्ता संजू सैमसन पर भरोसा कर सकते हैं। संजू सैमसन इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए हैं, जहां वह एमएस धोनी के स्थान पर कुछ मैचों में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मीडिया  रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट बोर्ड भारतीय वनडे टीम में ऋषभ पंत की जगह दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन के नाम पर विचार कर रही है। केएल राहुल टीम के नियमित विकेटकीपर बल्लेबाज बने हुए हैं। ध्रुव जुरेल भी दावेदार हैं। भारत का अगला वनडे सीरीज अफगानिस्तान से है, जोकि 14 जून से शुरू होने वाला है। ऋषभ पंत टी20 इंटरनेशनल में अपनी जगह खो चुके हैं उन्होंने इस फॉर्मेट में अपना पिछला मैच जुलाई 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

अहमदाबाद  गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला हो रहा है। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जारी सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। टीम ने आठ मुकाबले खेले हैं और 6 में जीत हासिल की है। दो मैचों में रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम को हार मिली है। वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस ने 8 मैच खेलते हुए चार गंवाए हैं और 4 में उसे जीत मिली है। ये दोनों टीमें लीग स्टेज में दूसरी बार भिड़ने वाली हैं, इससे पहले वाले मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया था। गुजरात-बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार आज का आईपीएल मैच गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल मुकाबला गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है। ये मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा और टॉस सात बजे होगा। टीम इस प्रकार हैं गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया।

RR vs DC: बराबरी के रिकॉर्ड के साथ सवाई मानसिंह स्टेडियम में भिड़ंत

जयपुर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। RR ने इस संस्करण अब तक 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। DC की टीम को 3 मैच में जीत और 5 मुकाबलों में हार मिली है। ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं। दोनों टीमों के बीच बराबरी का रहा है मुकाबला IPL में DC और RR के बीच कुल 30 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान DC को 15 मैच में जीत मिली है। RR ने भी 15 मैच अपने नाम किए हैं। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हुआ था। ये मैच टाई रहा था। बाद में सुपर ओवर में DC को जीत मिली थी। IPL 2024 में दोनों के बीच 2 मैच हुए। एक मैच RR ने जीता और एक मैच में DC को जीत मिली थी। इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है DC DC अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट हो गई थी। उसे 9 विकेट से हार मिली थी। ऐसे में टीम उस हार को भूलाकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। संभावित एकादश: साहिल पराख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और टी नटराजन। इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है RR RR को अपने पिछले मैच में PBKS के खिलाफ 6 विकेट से जीत मिली थी। टीम के लिए एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल धमाकेदार शुरुआत देना चाहेंगे। वहीं, गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर से उम्मीदें होंगी। रियान पराग भी अपना खोया हुआ लय इस मैच में हासिल करना चाहेंगे। संभावित एकादश: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और यश राज पुंजा। ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर RR: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे और तुषार देशपांडे। DC: आकिब नबी डार, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, त्रिपुराना विजय और अभिषेक पोरेल। कैसा रहेगा पिच का मिजाज? सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनी है, जो आमतौर पर बल्लेबाज और गेंदबाजों दोनों को मदद करती है। यहां मैचों में टीमों ने कई बड़े स्कोर बनाए हैं। मैच के शुरुआती ओवरों से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। चूंकि, मैदान की बाउंड्री बड़ी है, इसलिए बल्लेबाजों को रन बनाना चुनौतीपूर्ण होता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बड़ा स्कोर लगाने के इरादे से उतरेगी। कैसा रहेगा जयपुर का मौसम? एक्यूवेदर के मुताबिक, 1 मई को जयपुर में अच्छी गर्मी होगी। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत रात 7:30 बजे होगी। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें RR के लिए वैभव ने पिछले 10 मैचों में 227.36 की स्ट्राइक रेट से 457 रन बनाए हैं। यशस्वी के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 342 रन निकले हैं। DC के लिए राहुल ने पिछले 10 मैच में 183.63 की स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में आर्चर ने पिछले 9 मैच में 8.27 की इकॉनमी से 14 विकेट लिए हैं। DC से कुलदीप ने पिछले 9 मैचों में 9.58 की इकॉनमी से 10 विकेट चटकाए हैं। कब और कहां देखें मुकाबला? RR और DC के बीच यह मुकाबला 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।  

खिड़कियों के शीशे तोड़ने वाला बच्चा बना वर्ल्ड क्रिकेट का बादशाह—रोहित शर्मा का सफर

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट के 'हिटमैन' रोहित शर्मा आज (30 अप्रैल)  39 साल के हो गए. रिकॉर्ड्स की चमक, कप्तानी की ठसक और बल्लेबाजी की सहजता… रोहित का करियर कई रंगों से बना है. लेकिन इस कहानी की सबसे दिलचस्प शुरुआत किसी स्टेडियम से नहीं, बल्कि एक बिल्डिंग की खिड़कियों से होती है. 2017 में टीवी होस्ट गौरव कपूर के शो Breakfast with Champions में रोहित ने अपने बचपन का एक किस्सा सुनाया था, जो आज भी उतना ही जीवंत लगता है. मुंबई की उस बिल्डिंग में, जहां रोहित बड़े हुए, क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, रोजमर्रा की आदत थी. खुद रोहित के शब्दों में, '24 घंटे नहीं, तो कम से कम 16 घंटे हम क्रिकेट देखते थे.' परिवार में चाचा-बुआ तक क्रिकेट खेल चुके थे और चाचा उनकी बल्लेबाजी पर इतनी बारीकी से नजर रखते थे कि छत पर खड़े होकर उनकी हर शॉट को परखते थे. …लेकिन यह जुनून कभी-कभी मुसीबत भी बन जाता था. बिल्डिंग के अंदर खेलते हुए रोहित और उनके दोस्तों ने कई बार पड़ोसियों की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए. शिकायतें बढ़ीं, नाराजगी भी. आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंचा. एक दिन पुलिस आई और सख्त लहजे में चेतावनी दे गई, 'अगर दोबारा ऐसा किया, तो जेल में डाल देंगे.' उस चेतावनी के बाद मैदान का रुख जरूर किया गया, लेकिन बिल्डिंग क्रिकेट पूरी तरह खत्म नहीं हुआ. यही जिद, यही लगन उस बच्चे को आगे बढ़ाती रही, जो आगे चलकर दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनरों में गिना गया. रोहित शर्मा का नाम आते ही जो आंकड़ा सबसे पहले याद आता है, वह है- 264. 2014 में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई यह पारी आज भी वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है. इससे पहले 209 और बाद में एक और दोहरा शतक (208*)…रोहित ने तीन डबल सेंचुरी जड़कर उस मुकाम को छुआ, जहां पहुंचना आज भी किसी भी बल्लेबाज के लिए सपना है. उनकी बल्लेबाजी की खासियत सिर्फ बड़े स्कोर नहीं, बल्कि उसे हासिल करने का अंदाज है- सहज, संतुलित और समय पर आधारित. रोहित की टाइमिंग को अक्सर 'कला' कहा जाता है और 264 उस कला की सबसे बड़ी मिसाल है. धीमी शुरुआत, लेकिन ठोस वापसी आज भले ही रोहित का नाम महान बल्लेबाजों में लिया जाता हो, लेकिन शुरुआत आसान नहीं थी. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने पहले दो मैचों में शतक जरूर जड़े, लेकिन इसके बाद लंबा संघर्ष चला. अगली 16 पारियों में सिर्फ दो बार 50+ का स्कोर- यह आंकड़ा बताता है कि उन्हें खुद को साबित करने में कितना वक्त लगा. असल मोड़ 2013 में आया, जब उन्हें वनडे में ओपनिंग का मौका मिला. चैम्पियंस ट्रॉफी में लगातार अर्धशतक और फिर उसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209…यह वह दौर था, जब रोहित ने खुद को नए रूप में स्थापित किया.यहीं से 'हिटमैन' की कहानी ने रफ्तार पकड़ी. व्हाइट-बॉल का बादशाह, टेस्ट में भी चमक रोहित शर्मा को अक्सर सीमित ओवरों का दिग्गज कहा जाता है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में भी उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 176, 127 और 212 जैसे स्कोर उनके टेस्ट करियर के सुनहरे पन्ने हैं. वहीं 2021 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ 161 रनों की पारी ने दिखाया कि मुश्किल परिस्थितियों में भी वह कितने भरोसेमंद हैं. हालांकि 2024 के बाद उनका टेस्ट करियर ढलान पर गया और उसी साल उन्होंने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया. लेकिन जो छाप उन्होंने छोड़ी, वह लंबे समय तक याद रखी जाएगी. वर्ल्ड कप: बल्लेबाज और कप्तान- दो अलग कहानियां 2019 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने पांच शतक जड़कर 600 से ज्यादा रन बनाए.यह किसी भी बल्लेबाज के लिए सपना जैसा प्रदर्शन है. लेकिन 2023 में उनका रोल बदल चुका था. इस बार वह सिर्फ रन बनाने वाले खिलाड़ी नहीं, बल्कि टीम के कप्तान थे. 597 रनों के साथ उन्होंने भारत को फाइनल तक पहुंचाया. 2024 में भारत का टी20 वर्ल्ड कप खिताब उन्हीं की कप्तानी में और 2025 की चैम्पियंस ट्रॉफी भी उन्हीं के रहते मिली. यहां रोहित का दूसरा रूप सामने आया- एक ऐसा कप्तान, जो टीम को आगे रखता है और खुद उदाहरण बनकर नेतृत्व करता है. आईपीएल में ‘मास्टरमाइंड’ कप्तान अगर फ्रेंचाइजी क्रिकेट की बात करें, तो Mumbai Indians के साथ रोहित शर्मा का नाम एक सफल कप्तान के रूप में दर्ज है. 2013 से 2020 के बीच टीम को पांच बार खिताब दिलाना- यह सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि उनकी रणनीतिक समझ का प्रमाण है. रोहित ने न सिर्फ बल्लेबाज के रूप में, बल्कि कप्तान के तौर पर भी टीम को ऊंचाइयों तक पहुंचाया. रोहित शर्मा की कहानी सीधी नहीं है. इसमें संघर्ष है, ठहराव है और फिर विस्फोट है. बिल्डिंग में क्रिकेट खेलते हुए खिड़कियों के शीशे तोड़ने वाला बच्चा… आज क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े स्कोर का मालिक है. 39 साल की उम्र में भी रोहित की विरासत सिर्फ आंकड़ों में नहीं, बल्कि उस अंदाज में है, जिससे उन्होंने खेल को खूबसूरत बनाया. और यही वजह है कि 'हिटमैन' सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक अनुभव है.  

मुंबई का 243 रन भी न था काफ़ी, हैदराबाद ने 6 विकेट से रौंदा

मुंबई  वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 243 रनों का विशाल स्कोर डिफेंड न कर पाने के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पंड्या बेहद निराश नजर आए। हार के बाद दिए गए बयान में हार्दिक ने हार के कारणों और टीम की स्थिति पर खुलकर बात की। मुंबई इंडियंस ने बोर्ड पर 243 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने इस लक्ष्य को 8 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। यह आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा रन-चेज है। मैच के बाद हार्दिक पंड्या ने हार के लिए किसी एक खिलाड़ी को नहीं बल्कि टीम के ओवरऑल प्रदर्शन और खराब गेंदबाजी को मुख्य कारण बताया। ओपनिंग साझेदारी और खराब गेंदबाजी बनी मुजरिम हार्दिक पंड्या ने स्पष्ट किया कि ओस ने मैच में कोई बड़ी भूमिका नहीं निभाई। उन्होंने हार का असली मुजरिम खराब गेंदों को बताया। हार्दिक ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि ओस की कोई खास भूमिका थी। बात बस इतनी थी कि उन्होंने (अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड) कुछ अच्छे शॉट्स खेले और हमने कुछ बहुत खराब गेंदें फेंकी। उन्हें शानदार शुरुआत मिल गई। हमने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन वह काफी नहीं था।' इतना बड़ा स्कोर नहीं बचा पाने के बावजूद हार्दिक ने अपने गेंदबाजों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि वह अपने गेंदबाजों को इस हार का इकलौता दोषी मानकर उन पर दबाव नहीं डालेंगे। हार्दिक के अनुसार, 'मैं अपने गेंदबाजों को दोष नहीं दूंगा। मुझे भरोसा था कि 244 का स्कोर डिफेंड किया जा सकता है, लेकिन आज हमारा एग्जीक्यूशन सही नहीं रहा। एक यूनिट के तौर पर हम वो नहीं कर पाए जिसके लिए मुंबई इंडियंस जानी जाती है।' किस्मत और मौकों का हाथ से निकलना मैच में ट्रेविस हेड का एक कैच छूटना या अपील न करना मुंबई को बहुत भारी पड़ा। इस पर हार्दिक ने कहा कि जब आप मौके भुनाते हैं, तब मोमेंटम बदलता है, लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करते तो यह आपको चोट पहुंचाता है। उन्होंने स्वीकार किया कि इस सीजन में किस्मत और मौके उनके पक्ष में नहीं रहे हैं। फैंस की हूटिंग और वफादारी पर दर्द मैच के दौरान वानखेड़े में विपक्षी टीम के नाम के नारे लगने पर हार्दिक ने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा, 'कभी-कभी दुख होता है जब विपक्षी टीम आती है और फैंस उनके नाम के नारे लगाते हैं। हमारे फैंस बहुत वफादार रहे हैं, लेकिन हमें उन्हें एंटरटेन करने और उनका भरोसा फिर से जीतने की जरूरत है।'  

शुभमन गिल की टाइटंस तैयार, लेकिन भुवनेश्वर कुमार-हेजलवुड की जोड़ी बनेगी सबसे बड़ी चुनौती

नई दिल्ली  आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक हाई-वोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है। गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार आमने-सामने होंगे। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टाइटंस पिछली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, क्योंकि पिछली भिड़ंत में RCB ने 206 रनों के विशाल लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया था। गुजरात टाइटंस के लिए बदले का मौका गुजरात टाइटंस ने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर अपनी हार का सिलसिला तोड़ दिया है। यह जीत टीम के मनोबल के लिए संजीवनी साबित हुई है। हालांकि, बेंगलुरु के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए उन्हें अपनी पुरानी गलतियों से सीखना होगा। विशेष रूप से, टाइटंस को अपनी सुरक्षित बल्लेबाजी की रणनीति को बदलकर थोड़ा और आक्रामक रुख अपनाना होगा। RCB का विजय रथ, गेंदबाजी और बल्लेबाजी में बेजोड़ संतुलन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय शानदार फॉर्म में है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में उनके गेंदबाजों ने जो कहर बरपाया, उससे पूरी लीग में खौफ है। पूरी दिल्ली की टीम को मात्र 75 रनों पर समेटकर बेंगलुरु ने अपनी गेंदबाजी की ताकत का लोहा मनवाया है। भुवनेश्वर और हेजलवुड का डबल अटैक बेंगलुरु की सफलता का एक बड़ा श्रेय उनके अनुभवी तेज गेंदबाजों को जाता है। 36 साल के भुवनेश्वर कुमार और 35 साल के जोश हेजलवुड ने साबित कर दिया है कि टी20 क्रिकेट में अनुभव से बढ़कर कुछ नहीं है। पिछले मैच में इन दोनों ने मिलकर सिर्फ 17 रन दिए और 7 महत्वपूर्ण विकेट झटके। टाइटंस के बल्लेबाजों के लिए इस जोड़ी की सटीक लाइन-लेंथ से पार पाना सबसे बड़ी चुनौती होगी। 200 का आंकड़ा अब बच्चों का खेल RCB की बल्लेबाजी इस समय फीयरलेस मोड में है। फिल साल्ट जैसे विस्फोटक खिलाड़ी की गैरमौजूदगी में भी जैकब बेथेल ने टीम के आक्रमण को कमजोर नहीं होने दिया। बेंगलुरु के लिए अब 200 से अधिक का लक्ष्य पीछा करना या बनाना बेहद आसान नजर आ रहा है। उनकी गहराई भरी बल्लेबाजी लाइन-अप किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने की क्षमता रखती है।  

रयान की 123 रनों की शतकीय पारी, MI ने SRH के सामने खड़ा किया बड़ा टारगेट

मुंबई  मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रयान रिकल्टन की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए। वानखेड़े स्टेडियम में सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन ने नाबाद 123 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की नई सलामी जोड़ी आज पारी की शुरुआत करने उतरी। मुंबई ने विल जैक्स और रयान रिकल्टन को पारी की शुरुआत के लिए भेजा है। विल जैक्स और रयान रिकल्टन ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी हुई। विल जैक्स 22 गेंद में 46 रन बनाकर नितीश का शिकार बने। सूर्यकुमार यादव 5 गेंद में 5 रन ही बना सके। नमन धीर 17 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कलाई की चोट के कारण क्विटंन डिकॉक मुंबई की एकादश का हिस्सा नहीं हैं। रेयान रिकेल्टन और रोबिन मिंज को एकादश में शामिल किया गया है। हार्दिक ने बताया कि चोटिल अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को अब भी एकादश में वापसी के लिए कुछ और मैच लगेंगे।सनराजर्स ने शिवांग की जगह हर्ष दुबे को एकादश में जगह दी है। मुंबई-हैदराबाद प्लेइंग इलेवन मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा    

मुंबई इंडियंस का भावनात्मक इशारा: काली पट्टी में खेला मैच, सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

मुंबई  मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे हैं। फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर इस कदम के पीछे की दुखद वजह बताई है। मुंबई ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि टीम के सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य की बेटी का असामयिक निधन हो गया है। फ्रेंचाइजी ने परिवार के प्रति एकजुटता और संवेदना व्यक्त करने के लिए काली पट्टी बांधी है। फ्रेंचाइजी ने मैच से पहले बयान जारी करके कारण की पुष्टि की। इसमें कहा गया कि खिलाड़ी काली पट्टी परिवार के साथ स्मृति और एकजुटता के प्रतीक के रूप में पहन रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने कहा, "हमारे सपोर्ट स्टाफ की बेटी के असामयिक निधन के कारण, परिवार के साथ स्मृति और एकजुटता के प्रतीक स्वरूप मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी आज काली आर्मबैंड पहनेंगे'' मुंबई इंडियंस ने परिवार की गोपनीयता का सम्मान करते हुए सपोर्ट स्टाफ सदस्य या परिवार के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।

ICC की चेतावनी के बीच श्रीलंका सरकार कर सकती है क्रिकेट बोर्ड में अंतरिम नियुक्ति

श्रीलंका श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा भूचाल आ गया है. श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके साथ ही पूरी एग्जीक्यूटिव कमेटी ने भी सामूहिक रूप से पद छोड़ दिया है. बताया जा रहा है कि यह फैसला श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के दबाव के बाद लिया गया. सरकार और जनता लगातार क्रिकेट बोर्ड में बदलाव की मांग कर रहे थे. बोर्ड पर वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप भी लगे हैं. सूत्रों के मुताबिक, अब सरकार जल्द ही एक अंतरिम समिति (इंटरिम कमेटी) नियुक्त कर सकती है, जो फिलहाल क्रिकेट संचालन संभालेगी. हालांकि, यह फैसला श्रीलंका के लिए मुश्किलें भी बढ़ा सकता है. ICC पहले भी साफ कर चुका है कि वह सरकारी दखल को स्वीकार नहीं करता. ICC सिर्फ चुनी हुई (इलेक्टेड) क्रिकेट बॉडी को ही मान्यता देता है. आईसीसी बन सकता है मुसीबत पहले भी जब श्रीलंका में अंतरिम व्यवस्था लागू की गई थी, तब ICC ने कड़ा रुख अपनाया था. साल 2023 में तो श्रीलंका को ICC से सस्पेंड तक कर दिया गया था, जिससे फंडिंग रोक दी गई और टूर्नामेंट भी छीन लिए गए थे. अगर इस बार भी सरकार ने सीधे नियंत्रण लिया, तो श्रीलंका क्रिकेट को फिर से ICC के एक्शन का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, मैदान पर भी टीम का प्रदर्शन खास नहीं रहा है. 2023 वनडे वर्ल्ड कप में टीम 9वें स्थान पर रही थी और हाल के T20 वर्ल्ड कप में भी निराशाजनक प्रदर्शन किया. कोच Gary Kirsten की नियुक्ति के बाद भी हालात में ज्यादा सुधार नहीं हुआ. कुल मिलाकर, श्रीलंका क्रिकेट इस वक्त बड़े बदलाव और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है.