samacharsecretary.com

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच में पंड्या ब्रदर्स आमने-सामने, मैदान पर दिखी ठंडक

 मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एक हाईस्कोरिंग मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हुआ. 12 अप्रैल (रविवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में आरसीबी ने 18 रनों से जीत हासिल की. आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 240 रन बनाए. जवाब में मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट पर 222 रन बनाए. इस मुकाबले में उस वक्त सबकी नजरें ठहर गईं, जब हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या आमने-सामने आए. दोनों भाइयों के बीच मुकाबला सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं दिखा, बल्कि उनके व्यवहार ने रिश्तों में खटास की अटकलों को और हवा दे दी. क्रुणाल ने गेंदबाजी के दौरान अपने छोटे भाई का स्वागत बाउंसर से किया. हार्दिक ने भी बिना कुछ कहे सिर्फ एक ठंडी नजर से जवाब दिया. आमतौर पर मैदान पर मस्ती-मजाक करने वाले ये दोनों भाई इस बार पूरी तरह गंभीर नजर आए. मैच का सबसे बड़ा मोमेंट तब आया जब जैकब डफी ने हार्दिक पंड्या का विकेट लिया. हार्दिक के आउट होते ही क्रुणाल पंड्या ने जोरदार और आक्रामक जश्न मनाया, जिसने फैन्स को चौंका दिया. यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इसे दोनों भाइयों के रिश्ते से जोड़कर देखना शुरू कर दिया. हैंडशेक से भी किया परहेज मामला यहीं नहीं रुका. मैच खत्म होने के बाद हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या ना तो एक-दूसरे से मिले और ना ही हाथ मिलाते नजर आए. यह नजारा और भी ज्यादा चर्चा का कारण बन गया क्योंकि पहले दोनों के बीच काफी करीबी रिश्ते की झलक मैदान पर अक्सर देखने को मिलती थी. दरअसल, इन अटकलों की शुरुआत पहले ही हो चुकी थी. हालिया टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद जहां हर कोई हार्दिक पंड्या की तारीफ कर रहा था, वहीं क्रुणाल पंड्या की तरफ से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं आई थी. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी दोनों के बीच दूरी के संकेत मिले- जैसे जन्मदिन पर शुभकामनाएं ना देना और पर्सनल लाइफ से जुड़ी घटनाओं के दौरान अलग-अलग नजर आना. हालांकि अभी तक दोनों भाइयों की तरफ से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मैदान पर दिखी यह 'ठंडक' अब फैन्स के बीच बड़ी चर्चा का विषय बन चुकी है. फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि यह सिर्फ मैच का जोश था या रिश्तों में सचमुच दूरी आ चुकी है. लेकिन इतना तय है कि इस मुकाबले ने पंड्या ब्रदर्स को लेकर चल रही चर्चाओं को और तेज कर दिया है.  

मुंबई को हराकर आरसीबी ने 18 रनों से जीती मैच, रजत की शानदार फिफ्टी

मुंबई  आईपीएल 2026 का 20वां मैच रविवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने 18 रनों से जीत हासिल की. ये मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हुआ. जहां टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. आरसीबी ने रजत पाटीदार, कोहली और साल्ट की फिफ्टी के दम पर 240 रन बनाए थे. लेकिन इसके जवाब में मुंबई की टीम 222 रन ही बना सकी. ऐसे रही मुंबई की बैटिंग 241 रनों के जवाब में उतरी मुंबई की पारी का आगाज रोहित शर्मा और रिकेल्टन ने किया. दोनों ने 72 रन जोड़े. लेकिन इससे पहले रोहित शर्मा रिटायर्ड आउट हो गए. वहीं, रिकेल्टन 37 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद तिलक 1 रन बनाकर आउट हुए. 13वें ओवर में सूर्या 33 रन बनाकर आउट हो गए.  इसके बाद हार्दिक पंड्या ने मोर्चा संभाला और 22 गेंद में 40 रनों की पारी खेली. इसके बाद रदरफोर्ड ने 31 गेंदों में 71 रनों की नाबाद पारी खेली. लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. मुंबई ने आरसीबी के 240 रनों के जवाब में मुंबई 5 विकेट खोकर 222 रन बनाए.  ऐसे रही आरसीबी की बैटिंग पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी की पारी का आगाज विराट कोहली और फिल साल्ट ने किया. दोनों ने पहली ही गेंद से आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और पावरप्ले यानी की 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 71 रन जड़ दिए. लेकिन इसके बाद भी दोनों नही रुके और 10 ओवर में 115 रन ठोक दिए. आरसीबी को पहला झटका 11वें ओवर में लगा जब शार्दुल ठाकुर ने फिल साल्ट का विकेट झटका. साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रन बनाए. लेकिन इसके बाद रजत पाटीदार ने तूफानी बल्लेबाजी की. इसके बाद रजत पाटीदार ने 20 गेंदों में 53 रनों की आतिशी पारी खेली और विराट कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए. इसके दम पर आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के सामने 4 विकेट खोकर 240 रन बना दिए. मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रेयान रिकेलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा.

RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

मुंबई.  आईपीएल 2026 में के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने मुंबई इंडियंस के सामने 241 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में फिल साल्ट, पाटीदार और कोहली के अर्धशतकों की मदद से आरसीबी ने यह विशाल स्कोर खड़ा किया है। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 240 रन बनाए। फिल सॉल्‍ट ने 36 गेंदों पर 78 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने 50 और कप्‍तान रजत पाटीदार ने 53 रनों का योगदान दिया। अंत में टिम डेविड ने 16 गेंदों पर नाबाद 34 रन बना दिए।  20वें ओवर की दूसरी गेंद पर ट्रेंट बोल्‍ड ने जितेश शर्मा को  LBW आउट किया। जितेश ने 9 गेंदों पर 10 रन बनाए। आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 240 रन बनाए। फिल सॉल्‍ट ने 78 रन बनाए। विराट कोहली ने 50 और रजत पाटीदार ने 53 रन की पारी खेली। टिम डेविड 16 गेंदों पर 34 रन बनाकर नाबाद रहे। फिफ्टी लगाने के बाद रजत पाटीदार आउट हो गए हैं। आरसीबी के कप्‍तान ने 20 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 4 चौकों के साथ ही 5 सिक्‍स ठोके। अब टिम डेविड का साथ देने के लिए जितेश शर्मा मैदान पर आए हैं।    

लखनऊ में गुजरात का जलवा, 7 विकेट की शानदार जीत से मुकाबला किया अपने नाम

लखनऊ.  गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को इस मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया है। 165 रन का टारगेट गुजरात ने 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यह गुजरात की लगातार दूसरी जीत थी जबकि लखनऊ को इस सीजन की यह दूसरी हार थी। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए।लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 30 रनों की पारी खेली।उनके अलावा निकोलस पूरन ने 19 रन और अब्दुल समद ने 18 रन बनाए।अंत में मोहम्मद शमी (12*) और आवेश खान (4*) ने छोटी-छोटी पारियां खेलकर टीम का स्कोर 164 तक पहुंचाया. दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।उनके अलावा अशोक शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को 1-1 सफलता मिली. बता दें कि 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम की शुरुआत अच्छी रही।शुभमन गिल और जोस बटलर ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। गुजरात टाइटंस की टीम ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।गुजरात टाइटंस की तरफ से जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए।उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 56 रनों की शानदार पारी खेली।वाशिंगटन सुंदर ने 21 रन और राहुल तेवतिया ने 10 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश सिंह राठी को 1-1 विकेट मिला।

165 रनों का टारगेट सेट कर लखनऊ ने बढ़ाई टेंशन, प्रसिद्ध कृष्णा के कहर से हिली गुजरात की बल्लेबाज़ी

लखनऊ.   लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने घर इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 164 रन बनाए हैं। उसका कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं बना सका। एडेन मार्करम ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 30 रन बनाए हैं। गुजरात के गेंदबाजों ने लखनऊ के तूफानी बल्लेबाजों को रोके रखा। टीम के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने चार विकेट लिए। लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2026 मैच आज लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आईपीएल 2026 के 19वें लीग मैच में गुजरात टाइटन्स टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम में कोई बदलाव कप्तान गिल ने नहीं किया है। लखनऊ ने भी टीम में कोई बदलाव नहीं किया। दोनों टीमें जीत के रथ पर सवार हैं। लखनऊ की टीम को शुरुआत अच्छी नहीं मिली। दूसरे ही ओवर में मिचेल मार्श आउट हो गए। ऋषभ पंत पांचवें ओवर में चलते बने। वे 18 रन बना सके। तीसरा झटका एलएसजी को एडेन मारक्रम के रूप में लगा, जो 30 रन बनाकर आउट हुए। आयुष बदोनी सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। निकोलस पूरन और अब्दुल समद भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। लखनऊ ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं, जबकि जीटी ने आखिरी मैच में दिल्ली को हराया हुआ है। दोनों टीमें 2022 से आईपीएल खेल रही हैं, जिनमें से गुजरात टाइटन्स तो चैंपियन भी बन चुकी है, जबकि लखनऊ की टीम दो बार प्लेऑफ्स में पहुंची है, लेकिन फाइनल से अभी भी दूर है। इन दोनों के बीच हुए मैचों की बात करें तो अभी तक 7 मुकाबले हुए हैं। इनमें से 4 मुकाबले गुजरात टाइटन्स ने जीते हैं और 3 बार जीत लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली है। लखनऊ की टीम आज जीती तो मुकाबला बराबरी का हो जाएगा।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की जीत, SRH के खिलाफ सबसे बड़ा चेज

 मुल्लांपुर  आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया। एसआरएच से मिले 220 रनों के लक्ष्य को पीबीकेएस के बल्लेबाजों ने 18.5 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आईपीएल के इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यह अब तक का सबसे बड़ा रन चेज भी है। पंजाब किंग्स ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड इससे पहले, एसआरएच के खिलाफ सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड भी पंजाब किंग्स के नाम था। आईपीएल 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने 206 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। हालांकि शनिवार को मुल्लांपुर के महाराज यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं, यह आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज भी है। श्रेयस अय्यर ने किया पोस्ट पंजाब किंग्स की जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने सिर्फ दो शब्द में अपनी टीम की जीत को सेलिब्रेट किया है। श्रेयस अय्यर ने टीम की फोटोज के साथ लिखा, 'चरदी कला।' पंजाब के ही नाम है बड़ा रिकॉर्ड आईपीएल में सबसे बड़े रन चेज का सफलतापूर्वक पीछा करने का रिकॉर्ड भी पंजाब किंग्स के नाम है। टीम ने साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 262 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। आईपीएल में पीबीकेएस ने यह 10वीं बार 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को चेज किया है। पंजाब किंग्स की जीत के नायक कप्तान श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 69 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर लौटे। अय्यर ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं, प्रियांश आर्या ने महज 20 गेंदों में 285 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 57 रन बनाए तो प्रभसिमरन सिंह ने 25 गेंदों में 51 रन बनाए। दीपेश शर्मा

इकाना में भिड़ंत: पंत बनाम गिल, किसका रहेगा पलड़ा भारी?

लखनऊ रविवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) की मेजबानी करेगी। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मैच में एलएसजी की टीम जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। एलएसजी को इस सीजन अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच 5 विकेट से अपने नाम किया। अपने तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की। गुजरात का कैसा रहा है प्रदर्शन दूसरी ओर, जीटी को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के विरुद्ध 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अगले मैच को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 रन से गंवाया। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1 रन के करीबी अंतर से जीत दर्ज करते हुए गुजरात टाइटंस अपना खाता खोलने में कामयाब रही। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली शानदार जीत गुजरात टाइटंस के लिए एक टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है। शुभमन गिल की कप्तानी में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे लखनऊ में होने वाले अगले मुकाबले में इस लय को बरकरार रख पाते हैं या नहीं? हेड टू हेड में कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के मामले में गुजरात टाइटंस का लखनऊ सुपर जायंट्स पर थोड़ा पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं, जिनमें से गुजरात टाइटंस ने चार जीते, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को तीन मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों का स्क्वाड गुजरात टाइटंस की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, अरशद खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, गुरनूर बरार, एम शाहरुख खान। लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।  

रोहित-हार्दिक पर जिम्मेदारी, पाटीदार-कोहली से टक्कर,आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

मुंबई  इंडियन प्रीमियर लीग में अपने अभियान की धीमी शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से खेलेगी तो उसका लक्ष्य अपने गढ में जीत की राह पर लौटने का होगा। तेरह सत्र में पहली बार मुंबई ने आईपीएल में जीत के साथ शुरुआत करते हुए दो सप्ताह पहले यहां कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हराया। पांच बार की चैम्पियन टीम हालांकि उसके बाद लय कायम नहीं रख सके और दूसरे मैदान पर दोनों मैच बड़े अंतर से हारने के बाद अब खराब रन रेट के साथ आठवें स्थान पर है। पहले मैच के बाद रोहित नहीं चले रोहित शर्मा को कुछ समय के लिये आरेंज कैप भी मिली लेकिन बल्लेबाजी मुंबई की चिंता का सबब है और आरसीबी जैसे दमदार प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ एक ईकाई के रूप में उसे अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। मैच टाइम कम रहने के बावजूद रोहित ने अब तक मुंबई के लिये सर्वाधिक रन बनाये हैं लेकिन मध्यक्रम में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव नहीं चल पा रहे। सूर्यकुमार ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्धशतक बनाया लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अगले मैच में नाकाम रहे। कप्तान हार्दिक पंड्या का बल्ला अभी तक चला नहीं है।गुवाहाटी में बल्लेबाजों की मददगार पिच पर मुंबई के बल्लेबाज लय को तरसते रहे जबकि रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक पारियां खेली। जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज की भी उन्होंने धुनाई कर दी और पावरप्ले के 3.2 ओवर में ही 59 रन जोड़ दिये। मुंबई के पास एक और विकल्प बायें हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनेर को लाने का है जबकि इंग्लैंड के हरफनमौला विल जैक्स अभी पहुंचे नहीं हैं। मुंबई को बखूबी पता है कि पिछला मैच हारने के बाद आरसीबी वापसी की पूरी कोशिश करेगी। सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की बेहतरीन पारियों के दम पर रॉयल्स ने उसे छह विकेट से हराया है। बल्लेबाजों की मददगार पिच पर आरसीबी के पास कई बेहतरीन बल्लेबाज हैं। कप्तान रजत पाटीदार (142), विराट कोहली (129) और देवदत्त पडिक्कल (125) ने अच्छी पारियां खेली है जबकि टिम डेविड (99), रोमारियो शेफर्ड और वेंकटेश अय्यर फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। जोश हेजलवुड की वापसी से गेंदबाजी मजबूत हुई है जो भुवनेश्वर कुमार के साथ नयी गेंद संभालेंगे। इस प्रकार हैं दोनों टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

स्लो ओवर रेट पड़ा भारी, कप्तान गायकवाड़ पर BCCI की कार्रवाई

चेन्नई एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जीत के जश्न के बीच कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए भारी जुर्माना लगाया गया है। शनिवार को हुए इस मैच में चेन्नई की टीम निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने कोटे के ओवर पूरे करने में नाकाम रही जिसके कारण बीसीसीआई ने यह कड़ा कदम उठाया। रुतुराज गायकवाड़ पर जुर्माना आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच नंबर 18 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने स्लो ओवर रेट बनाए रखा। आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह इस सीजन में चेन्नई की टीम का पहला अपराध था। नियमों के अनुसार मैच के दौरान फील्डिंग टीम को तय समय में ओवर खत्म करने होते हैं जिसमें गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम चूक गई। 12 लाख का जुर्माना लगा चूंकि यह सीजन का उनका पहला अपराध था इसलिए आईपीएल के न्यूनतम ओवर-रेट नियमों के तहत कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल में समय की पाबंदी को लेकर नियम काफी सख्त हैं और पहली बार गलती होने पर कप्तान पर आर्थिक दंड का प्रावधान है। यदि टीम आगे भी यही गलती दोहराती है तो जुर्माने की राशि बढ़ सकती है और कप्तान पर मैच निलंबन का खतरा भी मंडरा सकता है। सीएसके को मिली पहली जीत सीएसके की टीम को इस सीजन की अपनी पहली जीत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली है। सीएसके की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 23 रन से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने संजू सैमसन की शतकीय पारी के दम पर 212 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया। जवाब में दिल्ली की टीम सिर्फ 189 रन पर ऑलआउट हो गई।  

IPL 2026 में पहला शतक: संजू ने रचा इतिहास, चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

चेन्‍नई. चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन के शतक की बदौलत 20 ओवर में दो विकेट खोकर 212 रन बनाए हैं। संजू ने चेन्नई के लिए सर्वाधिक 113 रन बनाए। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही है। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी हुई। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 18 गेंद में 15 रन बनाए। आयुष म्हात्रे 36 गेंद में 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। संजू सैमसन और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी है। कैपिटल्स ने शुरुआती एकादश में आकिब नबी को मौका दिया है, जबकि सुपरकिंग्स की टीम में डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी हुई है। टीम ने मैट हेनरी की जगह गुरजपनीत सिंह को मौका दिया है। आयुष म्‍हात्रे ने ठोका अर्धशतक आयुष म्‍हात्रे ने 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। अपनी इस पारी में वह 3 चौके और 4 छक्‍के लगाए। उनके और संजू सैमसन के बीच 80 से ज्‍यादा रनों की साझेदारी पूरी हो गई है। इस बीच संजू सैमसन अपने शतक की ओर बढ़ गए हैं।  10 ओवर का खेल समाप्‍त संजू सैमसन फिफ्टी लगाने के बाद और खतरनाक हो रहे हैं। 10 ओवर के बाद चेन्‍नई को स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 88 रन है। संजू 61 और आयुष 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों की नजर एक साझेदारी पर है।  संजू सैमसन की फिफ्टी संजू सैमसन ने 26 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी है। अपनी पारी में वह 9 चौके लगा चुके हैं। 19वें सीजन में संजू का यह पहला अर्धशतक है। टी20 विश्‍व कप में कमाल की बल्‍लेबाजी करने वाले संजू आईपीएल 2026 के पहले 3 मुकाबलों में कुछ खास नहीं कर पाए थे।  कप्‍तान ने कप्‍तान को किया आउट पावरप्‍ले समाप्‍त होने के बाद कप्‍तान ने कप्‍तान को आउट किया। 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने रुतुराज गायकवाड़ को पथुम निसांका के हाथों कैच आउट कराया। रुतुराज ने 18 गेंदों पर 15 रन की धीमी पारी खेली। अब आयुष म्‍हात्रे बल्‍लेबाजी करने के लिए आए हैं।