samacharsecretary.com

हैदराबाद की सीएसके पर 10 रन से जीत, मलिंगा की घातक गेंदबाजी में 3 विकेट

 हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच शनिवार को आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में हैदराबाद ने 10 रनों से जीत हासिल की. ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ. जहां टॉस जीतकर सीएसके ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. हैदराबाद ने अभिषेक और क्लासेन की फिफ्टी के दम पर सीएसके के सामने 195 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी सीएसके 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी।  ऐसे रही सीएसके की बैटिंग 195 रनों के जवाब में उतरी सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद गायकवाड़ एक बार फिर फ्लॉप रहे और केवल 19 रन बना सके. लेकिन आयुष ने 13 गेंद में 30 रन बनाए और मैथ्यू शॉर्ट ने भी अच्छी पारी खेली।  लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस खाता खोलने में नाकाम रहे. सरफराज खान भी 25 रन बना सके. शिवम दुबे ने 16 गेंद में 21 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश जरूर की. लेकिन सिराज ने उन्हें बोल्ड कर दिया. इसके बाद सीएसके की टीम 184 रन ही बना सकी।  ऐसे रही हैदराबाद की बल्लेबाजी पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद शानदार रही. अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद में तूफानी फिफ्टी जड़ी और 22 गेंद में 59 रन बनाए. वहीं, हेड ने 23 रन बनाए. लेकिन ईशान किशन गोल्डन डक का शिकार हुए. लेकिन इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंद में 59 रन ठोक दिए. इसके दम पर हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन बनाए।  अभिषेक शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर अपने विस्फोटक अंदाज़ से IPL 2026 में नया रिकॉर्ड बना दिया. हैदराबाद में सीएसके के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया. जो उनके IPL करियर का सबसे तेज़ पचासा है. यह पारी पूरी तरह आक्रामक थी. SRH के इस बाएं हाथ के ओपनर ने गेंदबाजों पर शुरू से ही दबाव बनाया और चौकों-छक्कों की बारिश कर दी. उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े।  वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड की बराबरी इस मैच से पहले IPL 2026 में सबसे तेज़ अर्धशतक का रिकॉर्ड 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के नाम था. उन्होंने दो बार 15 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी. एक बार CSK और एक बार RCB के खिलाफ. अब अभिषेक शर्मा ने भी 15 गेंदों में अर्धशतक लगाकर इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. साथ ही, यह सनराइजर्स हैजराबाद के लिए IPL इतिहास का सबसे तेज़ अर्धशतक भी बन गया है।  SRH के लिए सबसे तेज़ अर्धशतक (गेंदों में) * 15 – अभिषेक शर्मा vs CSK, 2026 * 16 – अभिषेक शर्मा vs MI, 2024 * 16 – ट्रेविस vs DC, 2024 * 16 – ट्रेविस हेड vs LSG, 2024 तूफानी अंदाज़ में पारी अभिषेक ने अपनी पारी की शुरुआत डॉट बॉल से की, जो उनके स्टाइल के विपरीत था. लेकिन इसके बाद उन्होंने तेजी से लय पकड़ ली. Matthew Short की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ते हुए उन्होंने इरादे साफ कर दिए।  इसके बाद उन्होंने लगातार बाउंड्री लगाते हुए 280 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और देखते ही देखते 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया।  पारी का अंत अभिषेक शर्मा 22 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें Jamie Overton ने आउट किया, जबकि विकेटकीपर Sanju Samson ने कैच लपका।  सीजन में मिला-जुला प्रदर्शन IPL 2026 में अभिषेक का प्रदर्शन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है-7, 48, 74, 0 और अब 59 रन. उनका यह फॉर्म ICC Men's T20 World Cup 2026 से ही जारी है, जहां उन्होंने लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था.  हार पर ऋतुराज गायकवाड़ का बड़ा बयान  मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने साफ कहा कि यह लक्ष्य हर हाल में हासिल किया जा सकता था. उन्होंने कहा; 195 रन का टारगेट इस विकेट पर कभी भी चेज किया जा सकता था. पावरप्ले के बाद हमें लगा था कि SRH 220-230 तक जाएगा, लेकिन हमने उन्हें 30 रन कम पर रोक लिया, जो शानदार गेंदबाजी थी।  गायकवाड़ ने मैच का टर्निंग पॉइंट भी बताया. उन्होंने कहा- 10 ओवर के बाद हमें 10 ओवर में सिर्फ 80 रन चाहिए थे और 6 विकेट हाथ में थे. उस वक्त हमें सिर्फ पार्टनरशिप बनानी थी, लेकिन अगले दो ओवर में हमने सिर्फ 4 रन बनाए. वहीं से मैच पलट गया। 

पहले अभिषेक शर्मा, फिर हेनरिक क्लासेन का जलवा—सनराइजर्स हैदराबाद का 194 रन का बड़ा स्कोर

नई दिल्ली आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में आज चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। दोनों टीमों की नजर तीसरी जीत दर्ज करने पर है। पहले 3 मैच में हार के बाद चेन्‍नई ने इस सीजन जोरदार वापसी की। होम ग्राउंड पर चेन्‍नई ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स और कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया। दूसरी ओर हैदराबाद ने भी 5 में से 2 मैच जीते हैं। अपने पिछले मैच में ईशान किशन की कप्‍तानी वाली टीम ने राजस्‍थान रॉयल्‍स को 57 रन से शिकस्‍त दी थी। 20वें ओवर में गिरे 2 विकेट 20वें ओवर में अंशुल कंबोज ने एक और विकेट अपने नाम किया। उन्‍होंने चौथी गेंद पर शिवांग सिंह का शिकार किया। शिवांग बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए। गुरजापनीत सिंह की गोद में उनकी पारी ने दम तोड़ा। ओवर की आखिरी गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन कैच आउट हुए। 20 ओवर के बाद हैदराबाद ने 9 विकेट खोकर 194 रन बना लिए हैं। चेन्‍नई को अगर यह मैच जीतना है तो तय ओवर में 195 रन बनाने होंगे। सलिल अरोड़ा कैच आउट हैदराबाद का 7वां विकेट गिर गया है। गुरजापनीत सिंह ने सलिल अरोड़ा को अपने जाल में फंसाया। डेवाल्ड ब्रेविस ने सलिल का कैच लिया। सलिल ने 12 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली। हैदराबाद को लगा बड़ा झटका अंशुल कंबोज ने हेनरिक क्‍लासेन को क्‍लीन बोल्‍ड किया। क्‍लासेन ने 39 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 6 चौकों के साथ ही 2 छक्‍के भी लगाए । अब इम्‍पैक्‍टर प्‍लेयर लियाम लिविंगस्टोन मैदान पर आए हैं। हैदराबाद की आधी टीम लौटी पवेलियन तेज शुरुआत के बाद हैदराबाद की पारी लड़खड़ा गई है। नीतीश रेड्डी के रूप में हैदराबाद को 5वां झटका लगा। नीतीश ने 8 गेंदों पर 12 रन की पारी खेली। जेमी ओवर्टन ने आज का तीसरा विकेट अपने नाम किया।   हैदराबाद को लगा चौथा झटका गेंदबाजों ने मुकाबले में चेन्‍नई की वापसी करा दी है। 11वें ओवर की पहली गेंद पर जेमी ओवर्टन ने अनिकेत वर्मा का विकेट अपने नाम कर लिया। अनिकेत ने 4 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए। अब नीतीश कुमार रेड्डी मैदान में आए हैं। अभिषेक शर्मा आउट तूफानी फिफ्टी लगा चुके अभिषेक शर्मा को जेमी ओवर्टन ने पवेलियन भेजा। विकेट के पीछे संजू सैमसन ने अभिषेक का कैच लिया। अभिषेक ने 22 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। हैदराबाद को लगे 2 झटके अभिषेक शर्मा के तूफान के बीच चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के 2 विकेट गिर चुके हैं। पावरप्‍ले के आखिरी ओवर में मुकेश चौधरी ने हैदराबाद को बैक टू बैक झटके दिए। 5वीं गेंद पर उन्‍होंने ट्रेविस हेड को और आखिरी गेंद पर ईशान किशन को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कराया। ईशान पहली गेंद पर आउट हुए। वहीं हेड ने 20 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली। हैदराबाद की तूफानी शुरुआत हैदराबाद की शुरुआत तूफानी रही है। 5वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने बाउंड्री की लाइन लगा दी और 3 चौकों के साथ 2 छक्‍के लगाए। अभिषेक ने 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। 5 ओवर के बाद हैदराबाद का स्‍कोर 63 रन है।

‘सरपंच’ पर कन्फ्यूज़ हुए श्रेयस अय्यर, लेकिन पंजाब किंग्स के लिए बता गए जीत का फॉर्मूला

नई दिल्ली कप्तान श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 जीत का मंत्र दिया है। उन्होंने अपने खिलाड़ियों से कहा कि वर्तमान में रहें, जज्बात में नहीं बहें। पंजाब टीम पिछली बार उपविजेता रही थी। पिछले सत्र की उपविजेता पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) भले ही शानदार शुरुआत करके आईपीएल 2026 में अभी तक अपराजेय हो लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर का मानना है कि फोकस वर्तमान में रहने पर होना चाहिए। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 2024 आईपीएल खिताब जिताने के बाद पिछले साल पंजाब किंग्स से जुड़े अय्यर ने हेड कोच रिकी पोंटिंग के साथ टीम की तकदीर बदल दी है। पिछले सीजन में फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हारी पंजाब टीम पांच में से चार मैच जीत चुकी है जबकि केकेआर के खिलाफ मैच बारिश में धुल गया था। 'हम विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते' अय्यर ने जियोस्टार से कहा, ''मिशन खिताब जीतना है। लेकिन मेरा मानना है कि वर्तमान में और नियंत्रण में रहने से आप सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। बहुत आगे की सोचने की जरूरत नहीं है। मैं अपनी टीम से भी यही कहता हूं कि हम अपने लिए खेल रहे हैं, विरोधी टीम के लिए नहीं। हमें रोज प्रदर्शन में सुधार करना है।'' उन्होंने खिलाड़ियों के फैसले पर भरोसा करने की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया एक मैच में कैसे तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने विजय कुमार विशाख को इंपैक्ट खिलाड़ी के तौर पर उतारने का सुझाव दिया था और उसने बेहतरीन गेंदबाजी की।   उन्होंने कहा, ''मैदान पर हर खिलाड़ी मैच में होता है और सभी की राय मायने रखती है। गेंदबाज जब कुछ सुझाव देता है तो उसे मानना अहम है क्योंकि उसकी राय भी सटीक हो सकती है।'' अय्यर ने खुद को मिली 'सरपंच' की उपमा के बारे में मजाकिया लहजे में कहा, '' मुझे यह पसंद है। मुझे नहीं पता कि पंजाब किंग्स से जुड़ने के बाद इसकी शुरुआत कहां से हुई और इसके क्या मायने हैं। लेकिन बाद में साथी खिलाड़ियों ने बताया कि इसका मतलब परिवार , समूह या जिले का मुखिया होता है।'' तालिका में शीर्ष पर काबिज पंजाब रविवार को सीजन में संघर्ष कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स(एलएसजी) के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखने के लिए मजबूत बल्लेबाजी पर भरोसा करेगी। पंजाब ने चेज करते हुए 11 मुकाबले जीते श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम का नेट रन रेट +1.067 है, जो उसकी दमदार बल्लेबाजी और सधे हुए लक्ष्य- पीछा करने की क्षमता को दर्शाता है। पंजाब ने 2025 सत्र से अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने पिछले 11 में से नौ मुकाबले जीते हैं, जो उसके दबदबे की बानगी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हालिया जीत में भी यह झलक साफ दिखी। मेजबान टीम की इस रफ्तार को रोकने के लिए एलएसजी को असाधारण प्रदर्शन करना होगा। अंक तालिका में फिलहाल सातवें स्थान पर मौजूद एलएसजी लगातार दो हार के बाद दबाव में है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत की कोहनी में लगी चोट ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

हैदराबाद की मजबूत शुरुआत, ट्रेविस हेड-अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने दिखाया दम

नई दिल्ली  IPL 2026 के 27वें मुकाबले में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सीसएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। हैदराबाद के धुरंधर बल्लेबाज पहले बैटिंग करते हुए दिखेंगे। आज के मैच में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी नहीं हुई है। वे मैच नहीं खेलेंगे। पैट कमिंस भी आज के मैच में उपस्थिति नहीं हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा। चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह। पिच की बात करें तो शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण सतह थोड़ी अलग खेल सकती है, फिर भी एक हाई-स्कोरिंग मैच की पूरी उम्मीद है। क्या हैदराबाद अपने घर में अपना दबदबा कायम रख पाएगा या चेन्नई अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करेगा? पल-पल के अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

थ्रिलर मैच में पलटवार: दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर जीत की राह पकड़ी

नई दिल्ली आज आईपीएल 2026 में डबल हेडर यानी दो मैच हैं। शनिवार को दिन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी ने दिल्ली के सामने 176 रनों का टारगेट रखा है। आरसीबी ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 175 रन बनाए। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के लिए सर्वाधिक रन फिल साल्ट ने बनाए। सलामी बल्लेबाज साल्ट ने 28 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली। टिम डेविड ने 17 गेंदों में 26 रनों का योगदान दिया। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 13 गेंदों में तीन चौकों के जरिए 19 रनों की पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल (13 गेंदों में 18), जितेश शर्मा (20 गेंदों में 14) और कप्तान रजत पाटीदार (4 गेंदों में 8) भी कुछ खास धमाल नहीं मचा सके। रोमारियो शेफर्ड के बल्ले से महज एक रन निकला। क्रुणाल पांड्या 10 गेंदों में 12 बनाकर रनआउट हुए। भुवनेश्वर कुमार 2 गेंदों में 3 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव, कप्तान अक्षर पटेल और लुंगी एनगिडी ने दो-दो जबकि मुकेश कुमार ने एक विकेट चटकाया। DC Score: 179/4 (19.5 ओवर) RCB Score: 175/8 (20 ओवर)

स्मृति मंधाना ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, बनीं भारत की शीर्ष T20I रन स्कोरर

 डरबन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करती रही हैं. 17 अप्रैल (शुक्रवार) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में स्मृति ने 13 रन बनाए, लेकिन इस छोटी सी इनिंग्स के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. स्मृति भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल (T20I) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं।  इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने एक रन लेते ही स्मृति ने रोहित शर्मा को पछाड़ दिया, जिन्होंने टी20 इंटरनेशलन में भारत के लिए 4231 रन बनाए थे. स्मृति के नाम पर 161 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 30.31 की औसत से 4244 रन दर्ज हो चुके हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं।  यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि स्मृति मंधाना ने यह रिकॉर्ड ऐसे खिलाड़ी को पीछे छोड़कर बनाया है, जिसने भारतीय टी20 क्रिकेट में लंबे समय तक दबदबा बनाया था. रोहित ने वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था. रोहित शर्मा ने 159 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 32.05 के एवरेज से 4231 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और अर्धशतक शामिल रहे।  हालांकि, रिकॉर्ड बनाने के बाद स्मृति मंधाना अपनी पारी को बड़ा नहीं बना सकीं. वह अच्छी लय में दिख रही थीं और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने की कोशिश की. स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ पांच ओवर में 46 रन जोड़ दिए।  स्मृति मंधाना की पारी का सबसे शानदार पल तब आया, जब उन्होंने क्लो ट्रायोन की गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर जोरदार छक्का लगायाय. उस शॉट में उनकी टाइमिंग और क्लास दोनों नजर आई. हालांकि, शेफाली वर्मा के आउट होने के बाद स्मृति भी ज्यादा देर टिक नहीं सकीं. अयाबोंगा खाका की गेंद पर कवर में कैच देकर वह आउट हो गईं।  मुकाबले में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. फिर भी, यह दिन पूरी तरह स्मृति मंधाना के नाम रहा. भारतीय महिला क्रिकेट में वह पहले ही सबसे बड़े नामों में शामिल हैं, लेकिन अब उन्होंने टी20 इंटरनेशल में रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर बड़ा मुकाम हासिल किया. अब उनकी नजरें सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले पर होगी, जहां वह बड़ी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाना चाहेंगी। 

‘एक जगह बैठना इनके बस की बात नहीं’ — हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा पर खोला राज

नई दिल्ली हरभजन सिंह ने गुजरात टाइटंस (जीटी) के हेड कोच आशीष नेहरा के कोचिंग स्टाइल की तुलना एक फुटबॉल कोच से की है। उन्होंने नेहरा की लगातार एनर्जी और खिलाड़ियों के साथ बातचीत करने के तरीके का खास तौर पर जिक्र किया। जियो स्टार के एक्सपर्ट हरभजन ने जियो हॉटस्टार के 'चैंपियंस वाली कमेंट्री' पर कहा, "आशीष नेहरा ही एकमात्र ऐसे इंसान हैं जो कहीं भी, कभी भी माहौल को आरामदायक बना देते हैं। वह जहां भी जाते हैं, अपने आस-पास मौजूद हर किसी को सहज महसूस कराते हैं। सिर्फ खुद को ही नहीं, बल्कि हर उस इंसान को जो उनके साथ काम करता है। वह उन बेहतरीन इंसानों में से एक हैं जिनसे आप कभी मिलेंगे। अगर आप उनके साथ हैं, तो आपका समय अच्छा बीतेगा, इसकी पूरी गारंटी है। 'आशीष नेहरा एक जगह टिककर नहीं बैठते' हरभजन ने आगे कहा, ''गुजरात टाइटंस में उनका सबसे बड़ा योगदान सभी को एकजुट रखना है। यही हैं आशीष नेहरा। वह एक फुटबॉल कोच की तरह हैं। वह कभी एक जगह टिककर नहीं बैठते। पूरे मैच के दौरान वह किसी न किसी खिलाड़ी को ढूंढ़ लेते हैं और उससे बात करते रहते हैं। नेहरा जी को खेल की बहुत अच्छी समझ है। गुजरात टाइटंस के साथ उन्होंने जो काम किया है, वह तारीफ के काबिल है।" जियो स्टार के एक्सपर्ट सुरेश रैना ने आईपीएल में कार्तिक त्यागी और अशोक शर्मा की सफलता के पीछे की कड़ी मेहनत और कुर्बानियों पर बात करते हुए कहा,"कार्तिक त्यागी ने अपने खेल पर बहुत कड़ी मेहनत की है। पिछले साल उन्हें चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी की और यूपी टी20 लीग के दूसरे सीजन में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। उनकी फिटनेस और काम करने का तरीका बहुत बढ़िया है और अब उनकी वह मेहनत रंग ला रही है।'' 'दोनों युवा भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत' रैना ने कहा, ''मिनी-ऑक्शन में केकेआर ने त्यागी को चुना और वह टीम के मुख्य गेंदबाज बन गए हैं। फिर हैं अशोक शर्मा, जो इस आईपीएल सीजन में गेंदबाजी के क्षेत्र में एक नई खोज हैं। उनके बड़े भाई ने अपने क्रिकेट खेलने के सपने को छोड़ दिया, क्योंकि परिवार के पास दोनों को सहारा देने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। बड़े भाई ने इसलिए कुर्बानी दी ताकि अशोक अपने सपने को पूरा कर सकें। अब इसके नतीजे सबके सामने हैं। अशोक शर्मा टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर गुजरात टाइटंस के लिए अपना हुनर दिखा रहे हैं। ये दोनों युवा तेज गेंदबाज भारतीय क्रिकेट के लिए एक बहुत अच्छा संकेत हैं। भारत के तेज गेंदबाज़ी आक्रमण का भविष्य बहुत उज्ज्वल नजर आ रहा है।" उमेश यादव ने बताया कि कार्तिक त्यागी ने चोट की समस्याओं से निपटने के लिए अपने खेल में किस तरह के बदलाव किए। '145-150 की रफ्तार से गेंदबाजी आसान नहीं' उमेश ने कहा, "चोटें हर तेज गेंदबाज के सफर का एक हिस्सा होती हैं। 145-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करना शरीर के लिए आसान नहीं होता। कार्तिक त्यागी ने चोट से जुड़ी अपनी समस्याओं को संभालने के लिए अपने खेल में कई बदलाव किए हैं। उन्होंने अपने गेंदबाजी के एक्शन को सुधारा है और अपने रनअप पर काम किया है। मुझे याद है जब मैं उनसे पहली बार 2021 में मिला था। उनकी स्ट्राइड (कदमों की लंबाई) बहुत ज्यादा थी। लेकिन बाद में उन्होंने उसे छोटा कर लिया। उन्हें पिंडली में बार-बार चोट की समस्या होती थी और उन्हें काफी दर्द सहना पड़ता था। इस वजह से, वह कई मैच नहीं खेल पाए और अक्सर उन्हें टीम से बाहर बैठना पड़ता था। लेकिन अब उन्हें देखिए। वह केकेआर के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं। उन सभी बदलावों से कार्तिक त्यागी को साफ तौर पर बहुत फायदा हुआ है। किसी युवा भारतीय तेज गेंदबाज को इस तरह से वापसी करते देखना बहुत अच्छा लगता है।"

RCB पर संकट! टिम डेविड का विकेट गिरा, अक्षर पटेल ने दिलाई बड़ी सफलता

बंगलूरू आज गत चैंपियन आरसीबी का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। आरसीबी का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है। टीम फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और इस मैच में अगर वह जीत हासिल करने में सफल रही तो शीर्ष पर पहुंच जाएगी। वहीं, पिछले दो मैच से हार रही दिल्ली की नजरें वापसी पर हैं। आरसीबी को पांचवां झटका आरसीबी को पांचवां झटका लगा है। अक्षर पटेल ने टिम डेविड को पवेलियन की राह दिखाई जो 17 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। पाटीदार पवेलियन लौटे मुकेश कुमार ने रजत पाटीदार को आउट कर आरसीबी को चौथा झटका दिया है। रजत चार गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए।  सॉल्ट पवेलियन लौटे कुलदीप यादव ने फिल सॉल्ट को आउट कर पवेलियन की राह दिखाई है। सॉल्ट 38 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी को दूसरा झटका आरसीबी को देवदत्त पडिक्कल के रूप में दूसरा झटका लगा है। अक्षर पटेल ने पडिक्कल को अपना शिकार बनाया जो 13 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए। सॉल्ट का अर्धशतक फिल सॉल्ट ने दिल्ली के खिलाफ 30 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। सॉल्ट ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने पहले विराट कोहली के साथ अर्धशतकीय साजझेदारी की और अब देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर साझेदारी कर रहे हैं। आरसीबी को पहला झटका आरसीबी को विराट कोहली के रूप में पहला झटका लगा है। लुंगी एनगिडी ने कोहली को आउट कर दिल्ली को राहत दिलाई। कोहली 13 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। कोहली और सॉल्ट के बीच पहले विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी हुई। 

कोच नवल सिंह पर नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल का गंभीर आरोप: मानसिक उत्पीड़न और परिवार को गालियां

 नई दिल्ली स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य अवॉर्ड विजेता कोच नवल सिंह पर मानसिक प्रताड़ना और गाली-गलौज के गंभीर आरोप लगाए हैं. सुमित अंतिल ने इस मामले की औपचारिक शिकायत भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) से की है. सुमित अंतिल का आरोप है कि कोच नवल सिंह लगातार उन्हें और नीरज चोपड़ा को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे. उन्होंने दावा किया कि नवल सिंह ने कई बार दोनों खिलाड़ियों के परिवारों को लेकर भी अपशब्द कहे।  सुमित अंतिल ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'उन्होंने मुझे और नीरज भाई को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. हमारे परिवारों को लेकर गालियां दीं. वह मानसिक रूप से अस्थिर लगते हैं.' उन्होंने बताया कि नवल सिंह अक्सर अपने गुस्से और गाली-गलौज वाले ऑडियो रिकॉर्ड करते थे और उन्हें खिलाड़ियों के मैनेजरों को भेजते थे, ताकि वह उनके पास पहुंचें. सुमित के मुताबिक यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था, लेकिन जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो उन्होंने शिकायत करने का फैसला किया।  सुमित अंतिल ने आगे कहा, 'हमने लंबे समय तक इस मामले को नजरअंदाज किया, लेकिन जब यह बहुत ज्यादा हो गया तो शिकायत करनी पड़ी. मैंने शिकायत दर्ज कराई और नीरज भाई, नवदीप सिंह और संदीप चौधरी ने भी समर्थन किया.' SAI ने पुष्टि की है कि उसे शिकायत मिली है और मामले को संबंधित फेडरेशन के साथ उठाया जा रहा है. हालांकि SAI ने साफ किया कि नवल सिंह उसके कर्मचारी नहीं हैं. वह फिलहाल भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) के राष्ट्रीय शिविर से जुड़े हुए हैं।  सचिन यादव को ट्रेनिंग देते हैं नवल सिंह SAI के एक अधिकारी ने कहा, सुमित अंतिल की ओर से कोच नवल सिंह के खिलाफ शिकायत मिली है. इस शिकायत का समर्थन नीरज चोपड़ा समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी किया है.' नवल सिंह को साल 2015 में द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिला था. वह फिलहाल सचिन यादव को ट्रेनिंग दे रहे हैं. सचिन यादव ने पिछले साल वर्ल्ड चैम्पियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया था, जबकि चोट से जूझ रहे नीरज चोपड़ा आठवें स्थान पर रहे थे।  सुमित अंतिल ने कहा कि शिकायत करने के बाद भी उन्हें अधिकारियों की तरफ से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली. उन्होंने कहा, 'अगर हमारे जैसे खिलाड़ियों की बात नहीं सुनी जाएगी, तो बाकी खिलाड़ी क्या उम्मीद करेंगे. शिकायत के बाद अभी तक कोई औपचारिक जवाब भी नहीं मिला है।  उन्होंने यह भी दावा किया कि पहली सुनवाई के दौरान TOPS (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) के अधिकारियों ने समझौता करने की बात कही थी. सुमित के मुताबिक, 'शिकायत किए हुए एक हफ्ता हो गया है. SAI के महानिदेशक और TOPS के CEO को भी बताया गया था, लेकिन पहली सुनवाई में समझौते की बात हुई।  सुमित अंतिल ने नवल सिंह की मंशा पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि शायद कोच चाहते हैं कि नीरज चोपड़ा के मुकाबले सचिन यादव से बेहतर प्रदर्शन करें क्योंकि सचिन उन्हीं के साथ ट्रेनिंग करते हैं. इस पूरे मामले ने भारतीय एथलेटिक्स में खिलाड़ियों और कोचों के रिश्ते को लेकर नई बहस छेड़ दी है। 

अहमदाबाद में गिल का शाही प्रदर्शन: 86 रन से KKR की धज्जियां उड़ाईं

अहमदाबाद अहमदाबाद में एक बार फिर शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला और गुजरात टाइटन्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में अहम जीत दर्ज की. शुक्रवार को आई इस जीत के साथ गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई, जबकि कोलकाता की टीम छह मैचों के बाद भी जीत का खाता नहीं खोल सकी।  गिल का अहमदाबाद से खास रिश्ता इस मैच में भी देखने को मिला. उन्होंने 50 गेंदों पर 86 रन की पारी खेली और इस मैदान पर टी20 में अपनी 27 पारियों में 10वीं बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया. अहमदाबाद में उनके नाम अब 1369 रन हो चुके हैं, जहां उनका औसत 59.52 और स्ट्राइक रेट 165.53 का है, जिसमें 4 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।  मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 180 रन बनाए. टीम की ओर से कैमरन  ग्रीन ने 55 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 20 गेंदों में 27 रन जोड़े. गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लेकर अहम योगदान दिया, जबकि मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट झटके।  181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स की शुरुआत मजबूत रही और टीम ने आखिरकार 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. शुभमन गिल ने 86 रन की पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने 15 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया. कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।  गुजरात ने यह मैच आखिरी ओवर में जीतकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया, हालांकि एक समय टीम काफी आसान स्थिति में नजर आ रही थी. इस हार के साथ KKR की लगातार छठी हार दर्ज हुई और टीम अब भी जीत की तलाश में है।  शुभमन गिल, T20 @अहमदाबाद  पारी: 27 रन: 1369 औसत: 59.52 SR: 165.53 शतक/पचास: 4/6 आख‍िरी ओवर्स में ब‍िखरी कोलकाता की टीम  आखिरी ओवरों में KKR की पारी बिखर गई.15वें ओवर में टीम 147/4 पर थी, लेकिन 19वें ओवर तक 173/9 हो गई. कैमरन  ग्रीन अंत तक टिके रहे, लेकिन आखिरी दो ओवरों में वह तेजी से रन नहीं बना सके और नौ गेंदों में सिर्फ तीन रन ही जोड़ पाए. पारी की आखिरी गेंद पर राशिद खान ने उन्हें आउट कर दिया. KKR ने 20 ओवर में 180 रन बनाए।  गुजरात की हुई धाकड़ शुरुआत 181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स  की शुरुआत बेहद आक्रामक रही. शुभमन गिल ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और शानदार शॉट्स खेले. साई सुदर्शन ने भी उनका अच्छा साथ दिया और दोनों ने मिलकर टीम को पांच ओवर में ही 50 के पार पहुंचा दिया. पावरप्ले में गुजरात का स्कोर 70 से ज्यादा हो गया. हालांकि, छठे ओवर में सुनील नरेन ने सुदर्शन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।  बटलर का वरुण ने किया श‍िकार  इसके बाद जोस बटलर ने तेज 25 रन बनाकर रन गति बनाए रखी. उन्होंने एक ओवर में दो चौके और एक छक्का भी लगाया. लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने एक बार फिर बटलर को अपना शिकार बनाया. यह 11 टी20 मुकाबलों में सातवीं बार था जब वरुण ने बटलर को आउट किया. इसी ओवर में वॉशिंगटन सुंदर भी आउट हो गए, जिससे मैच में थोड़ी टक्कर देखने को मिली।  ट‍िके रहे शुभमन ग‍िल  शुभमन गिल एक छोर संभाले रहे और शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत के करीब ले गए. उन्होंने टायगी की गेंद पर शानदार पुल शॉट में छक्का लगाया और अपना स्कोर 80 के पार पहुंचाया. लेकिन जब मैच रोमांचक मोड़ पर था, तब कैमरन  ग्रीन ने डीप बैकवर्ड पॉइंट से शानदार कैच लेकर गिल को आउट कर दिया, जिससे कोलकाता को वापसी की उम्मीद जगी।  ग्लेन फ‍िल‍िप्स ने मारे दो चौके मैच हुआ रोमांचक  ग्लेन फिलिप्स ने 18वें ओवर में दो चौके लगाकर मुकाबला लगभग खत्म कर दिया. आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे. वैभव अरोड़ा ने फिलिप्स को आउट कर थोड़ी देर के लिए रोमांच बढ़ाया, लेकिन शाहरुख खान ने संयम दिखाते हुए दो रन लेकर टीम को दो गेंद पहले जीत दिला दी. गुजरात ने 19.4 ओवर में 181 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।  कैमरन ग्रीन हुए इंजर्ड  मैच के बाद अजिंक्य रहाणे ने बताया कि कैमरन  ग्रीन क्रैम्प्स से जूझ रहे थे, इसी वजह से वह फील्ड पर बार-बार अंदर-बाहर हो रहे थे और उन्होंने गेंदबाजी भी नहीं की. अब कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने अगले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना करना है, जो 19 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. वहीं, गुजरात टाइटन्स 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान में उतरेगी।