samacharsecretary.com

गुजरात और मुंबई की आज होगी भिड़ंत, जानें दोनों टीमों का रिकॉर्ड; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली राहत

 अहमदाबाद  आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला सोमवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की टीमें एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं. दोनों टीमें अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हैं. मुंबई इंडियंस ने पिछला मुकाबला हारा है, तो गुजरात टाइटंस को अपने पिछले मुकाबले में जीत मिली है. ऐसे में देखना है कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारने में सफल होती है।  हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 8 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है. गुजरात टाइटंस ने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई इंडियंस सिर्फ तीन मैच जीत पाई है. दोनों टीमों के बीच सर्वाधिक स्कोर की बात करें तो जीटी ने एमआई के खिलाफ 233 रनों का विशाल स्कोर किया है।  इस सीजन में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो दोनों टीमें अब तक 5-5 मुकाबले खेली हैं. गुजरात टाइटंस इस सीजन में अब तक खेले गए पांच मैचों में 3 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. प्वाइंट्स टेबल में गुजरात पांचवें पायदान पर है. वहीं, मुंबई इंडियंस अब तक कुछ खास नहीं कर पाई है. मुंबई इंडियंस अब तक खेले पांच मुकाबलों में सिर्फ एक मुकाबला जीत पाई है, जबकि उसको 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस प्लाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है।  रोहित शर्मा की फिटनेस पर आया ये अपडेट प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में पारस म्हाम्ब्रे ने बताया कि रोहित शर्मा और सैंटनर दोनों फिट हैं. उन्होंने कहा कि रोहित नेट्स में बल्लेबाजी करते नजर आए और अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. सैंटनर भी अब पूरी तरह ठीक हैं, जो पिछले मैच में बीमारी के कारण नहीं खेल पाए थे।  हालांकि, रोहित को लेकर अभी थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है. PBKS के खिलाफ मैच से पहले भी उन्होंने प्रैक्टिस की थी, लेकिन कप्तान हार्दिक ने टॉस के समय कहा था कि रोहित “एक-दो मैच और मिस कर सकते हैं.” ऐसे में संभव है कि उन्हें पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए थोड़ा और समय दिया जाए।  रोहित की वापसी से बदलेगा टीम कॉम्बिनेशन रोहित शर्मा की वापसी से MI का बैलेंस बेहतर होगा. उनकी गैरमौजूदगी में टीम ने क्विंटन डिकॉक को मौका दिया था, जिन्होंने पहले ही मैच में शतक जड़ दिया था. ऐसे में अगर रोहित की वापसी होती है तो फिर डिकॉक और रिकेल्टन में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ेगा।    दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन गुजरात टाइटंस (संभावित): शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, एम शाहरुख खान, राशिद ख़ान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा. मुंबई इंडियंस (संभावित): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह. 

IPL के बीच रोमांचक पल, विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

वृंदावन आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे. दोनों का यह वृंदावन दौरा अक्षय तृतीया के खास मौके पर हुआ, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. विराट और अनुष्का पहले भी कई बार इस आश्रम में नजर आ चुके हैं. अपने पिछले दौरों के दौरान दोनों को संत के साथ जीवन के मूल मंत्र, माफ़ी के महत्व और रिश्तों से जुड़े विषयों पर चर्चा करते देखा गया था।  वृंदावन पहुंचने से पहले यह कपल बेंगलुरु में स्पॉट हुआ था. बता दें कि विराट कोहली का बल्ला आईपीएल में गरज रहा है. उनकी टीम आरसीबी भी इस सीजन कमाल की लय में नजर आ रही है।  आईपीएल में आरसीबी का जलवा आरसीबी की बात करें तो इस सीजन वह कमाल की लय में है. टीम ने अबतक 6 मैच खेले हैं और उसे 4 में जीत मिली है और 8 अंकों के साथ वह अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है. पहले नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम है जो इस सीजन अब तक अजेय रही है।  कोहली का कैसा है प्रदर्शन आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें पहले नंबर पर हेनरिक क्लासेन हैं. जिन्होंने 6 मैच में 283 रन बनाए हैं. वहीं, किंग कोहली ने 6 मैच में 247 रन बनाए हैं. अबतक कोहली ने 28 चौके और 6 छक्के जड़े हैं. इस दौरान कोहली के बल्ले से दो फिफ्टी भी आई है। 

शेफाली वर्मा का धमाल, T20 में सबसे तेज शतक, मंधाना-हरमनप्रीत से भी आगे

 नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार ओपनर शेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया है. शेफाली 22 साल और 81 दिन की उम्र में 100 T20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली सबसे युवा भारतीय बन गई हैं. उन्होंने यह मुकाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में हासिल किया, जो डरबन के मैदान पर रविवार (19 अप्रैल) को खेला गया।  जेमिमा का रिकॉर्ड टूटा शेफाली ने यह उपलब्धि हासिल करते हुए जेमिमा रोड्रिग्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2024 महिला एशिया कप के दौरान 23 साल और 327 दिन की उम्र में 100 T20I पूरे किए थे. शेफाली इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की तीसरी सबसे युवा खिलाड़ी हैं. उनसे आगे सिर्फ रवांडा की Gisele Ishimwe और Henriette Ishimwe हैं।  भारत की पांचवीं महिला वह भारत की पांचवीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने 100 T20I खेले हैं. इस क्लब में पहले से हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स शामिल हैं।  शेफाली का सफर: 15 साल में डेब्यू, अब 100 मैच शेफाली वर्मा ने 2019 में सिर्फ 15 साल 239 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. अपने आक्रामक खेल और निडर अंदाज़ से उन्होंने शुरुआत से ही अलग पहचान बना ली. 2019 महिला T20 चैलेंज में Mithali Raj की कप्तानी वाली वेलोसिटी टीम के लिए खेलते हुए शेफाली ने बड़े-बड़े गेंदबाज़ों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाज़ी की और सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।  टेस्ट में भी दिखाया दम शेफाली सिर्फ T20 तक सीमित नहीं रहीं. 2024 में चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक जड़ा, जो उस समय महिला टेस्ट इतिहास का सबसे तेज शतक था।  बड़े मौकों पर शेफाली का प्रदर्शन और निखरकर सामने आया है. पिछले साल भारत के महिला वर्ल्ड कप जीत में उन्होंने फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 87 रन बनाए और विकेट भी लिए। 

पंजाब किंग्स का अजेय अभियान जारी, लखनऊ पर 54 रन से शानदार जीत – रिकॉर्ड्स की हुई बारिश

नईदिल्ली  आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला रविवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 54 रनों से शानदार जीत हासिल की. इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. पंजाब ने प्रियांश आर्य और कॉनली के तूफानी फिफ्टी के दम पर 254 रन बनाए थे. इसके जवाब में लखनऊ की टीम 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी।  चेज नहीं कर सकी लखनऊ की टीम 255 रनों के जवाब में उतरी लखनऊ को शुरुआत ठीक ठाक मिली थी. मिचेल मार्श और आयुष बडोनी ने 61 रन जोड़ लिए थे. लेकिन फिर छठे ओवर में आयुष अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद ऋषभ पंत ने मार्श के साथ अच्छी पारी खेली. लेकिन मार्श 40 और पंत 23 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हो गए. इनका विकेट गिरते ही लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई।  आखिरी ओवरों में एडम मार्करम और मुकुल चौधरी ने कोशिश जरूर की . लेकिन पंजाब की टीम ने इस मैच को आसानी से जीत लिया है. इस जीत के साथ ही 6 मैचों में पंजाब के पास 11 अंक हो गए हैं. वहीं, लखनऊ की टीम 6 मैच में केवल 4 अंक ही बंटोर सकी है।  प्रियांश आर्य-कॉनली के तूफान से कई रिकॉर्ड ध्वस्त पंजाब और लखनऊ के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में खूब चौके-छक्के देखने को मिले. पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य और कूपर कॉनली ने तीसरे विकेट के लिए 182 रनों की साझेदारी की. उनकी खतरनाक बैटिंग देखकर हर कोई सन्न रह गया. जिसकी बदौलत पंजाब ने इस मैच में 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।  पंजाब की शुरुआत खराब रही थी, जब प्रभसिमरन सिंह गोल्डन डक पर आउट हो गए. इसके बाद प्रियांश और कॉनली ने पारी को संभालते हुए आक्रामक बल्लेबाज़ी की और महज 80 गेंदों में 182 रन जोड़ दिए. प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों में 93 रन बनाए और शतक से चूक गए, जबकि कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रन की शानदार पारी खेली. दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर 16 छक्के और 12 चौके लगाए।  बन गया ये रिकॉर्ड यह साझेदारी पंजाब किंग्स के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे आगे सिर्फ शॉन मार्श और एडम गिलक्रिस्ट (206 रन, 2011) और मयंक अग्रवाल और केएल राहुल (183 रन) की जोड़ियां हैं. दोनों बल्लेबाज़ों ने लखनऊ के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की. साझेदारी का रन रेट 13.65 रहा, जो PBKS के लिए 100+ रन की साझेदारियों में चौथा सबसे तेज है।  मैच का सबसे महंगा ओवर 12वां रहा, जब Aiden Markram के ओवर में 32 रन बने. इस ओवर में कोनोली और प्रियांश दोनों ने दो-दो छक्के लगाए. यह Lucknow Super Giants के किसी भी गेंदबाज़ का सबसे महंगा ओवर बन गया, जिसने Ravi Bishnoi के 2022 एलिमिनेटर में दिए गए 27 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।  पंजाब की यह विस्फोटक बल्लेबाज़ी एक बार फिर दिखाती है कि टीम इस सीजन खिताब की प्रबल दावेदार क्यों मानी जा रही है।  प्रियांश ने मारे 9 छक्के इस मुकाबले में प्रियांश ने 37 गेंदों में 93 रन जड़े. अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 9 छक्के लगाए. वहीं, कूपर कॉनली ने 46 गेंद में 87 रन बनाए और उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके लगाए।  ऐसे रही पंजाब की बैटिंग पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही. और पहले ही ओवर में शमी ने प्रभसिमरन सिंह का विकेट झटक लिया. लेकिन इसके बाद प्रियांश आर्य और कूपर कॉनली ने तूफान मचा दिया. दोनों ने चंडीगढ़ में छक्के-चौकों की बारिश की. दोनों के बीच कमाल की साझेदारी हुई. लेकिन ये खतरनाक साझेदारी तोड़ी प्रिंस यादव ने जिन्होंने कॉनली का विकेट झटका. लेकिन दोनों के बीच 80 गेंदों में 182 रनों की साझेदारी हुई. कॉनली ने 46 गेंद में 87 रन बनाए और 7 छक्के लगाए।  इसके बाद प्रियांश आर्य भी अगले ही ओवर में चलते बने. लेकिन प्रियांश ने 37 गेंद में 93 रन ठोके. अपनी पारी में प्रियांश ने 4 चौके और 9 छक्के लगाए. इसके बाद नेहाल वढेरा ने 13 और शशांक सिंह ने 17 रन बनाए, जिसके दम पर पंजाब किंग्स ने 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए।   

पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

मुल्लांपुर.  पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रन बनाए। यह मौजूदा सीजन में एक पारी का सबसे बड़ा स्‍कोर है। इससे पहले आरसीबी ने चेन्‍नई के विरुद्ध 250 रन बनाए थे। इसके अलावा यह पंजाब का लीग में दूसरा सर्वाधिक स्‍कोर है। इससे पहले पंजाब ने 2024 में कोलकाता के खिलाफ 262 रन बनाए थे। पंजाब की ओर से 2 बल्‍लेबाज शतक से चूके। प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों पर 93 तो कूपर कोनोली 46 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली। प्रिंस यादव और मणिमारन सिद्धार्थ ने 2-2 विकेट लिए। शमी और मोहसिन खान के खाते में 1-1 सफलता आई। आईपीएल 2026 में रविवार को दिन का दूसरा मैच पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और लखनऊ सुपर किंग्स (एलएसजी) के बीच खेला जा रहा है। एलएसजी ने मुल्लांपुर के मैदान पर टॉस जीतकर पीबीकेएस को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। यह जारी सीजन का 29वां मुकाबला है। एलएसजी ने दिग्वेश राठी की जगह एम सिद्धार्थ को शामिल किया। पंजाब ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम विजय रथ पर सवार है। पीबीकेएस पांच मैचों में 9 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज है। पंजाब का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। पीबीकेएस का नेट रन रेट +1.067 है, जो उसकी दमदार बल्लेबाजी और सधे हुए लक्ष्य-पीछा करने की क्षमता को दर्शाता है। वहीं, एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत चोट से उबरने के बाद पंजाब मैच को खेलने के लिए फिट हैं, जिससे टीम का हौसला बढ़ेगा। एलएसजी के पांच मैचों में दो जीत के बाद चार अंक हैं और तालिका में आठवें नंबर पर है। पंता ब्रिगेड हार की हैट्रिक से बचने की फिराक में होगी। लखनऊ को पिछले दो मैचों में आरसीबी और गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ की बल्लेबाजी अब तक लय में नहीं दिखी है और टीम इस सत्र में अभी तक 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है। इसके विपरीत पंजाब ने दो बार 200 का आंकड़ा पार किया है। 10 गेंद के भीतर पंजाब के गिरे 3 विकेट कूपर कोनोल और प्रियांश आर्य के बाद कप्‍तान श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए हैं। पंजाब ने 10 गेंद के भीतर 3 विकेट गंवा दिए हैं। 14वें ओवर की 5वीं गेंद पर कूपर कोनोली आउट हुए। अगले ओवर की दूसरी गेंद पर आर्य का विकेट गिरा। इसके बाद 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने शमी को कैच थमा दिया। अय्यर ने 6 गेंदों पर 5 रन की धीमी पारी खेली।   

आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

कोलकाता.  कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से मात दी। ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए, इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगातार विकेट गिरने के बावजूद अंत में रिंकू सिंह और अनुकूल की दमदार साझेदारी की बदौलत दमदार जीत हासिल की। राजस्थान रॉयल्स ने ईडन गार्डन्स में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने 46 जबकि यशस्वी जायसवाल ने 39 रन बनाए। नाइट राइडर्स की तरफ से वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी ने तीन-तीन, जबकि सुनील नारायण ने दो विकेट चटकाए। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को शुरुआती दो ओवर में दो झटके लगे हैं। सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट और अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। कैमरन ग्रीन ने 13 गेंद में 27 रन बनाए। रघुवंशी 10 रन ही बना सके। रोवमैन पॉवेल 20 गेंद में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सूर्यवंशी और जायसवाल ने पावर प्ले में 63 रन जोड़कर एक बार फिर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। जायसवाल ने वैभव अरोड़ा पर पारी का पहला चौका जड़ा जबकि सूर्यवंशी ने त्यागी पर दो और अरोड़ा पर तीन चौके मारे। सूर्यवंशी ने नारायण और कैमरन ग्रीन पर छक्का भी जड़ा। जायसवाल ने भी ग्रीन की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया। नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इसके बाद गेंद चक्रवर्ती को थमाई और उनके पहले ही ओवर में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में सूर्यवंशी गेंद को हवा में लहरा गए और रमनदीप सिंह ने अच्छा कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया। चक्रवर्ती ने अपने अगले ओवर में ध्रुव जुरेल (05) को भी विकेटकीपर टिम सीफर्ट के हाथों स्टंप कराया। जायसवाल भी नारायण की गेंद पर एक्सट्रा कवर पर रहाणे को कैच दे बैठे जिससे रॉयल्स का स्कोर तीन विकेट पर 99 रन हो गया। रॉयल्स के रनों का शतक 12वें ओवर में पूरा हुआ। कप्तान रियान पराग (12) भी चक्रवर्ती की सीधी गेंद को चूककर बोल्ड हुए जबकि डोनोवन फरेरा (07) ने नारायण को उनकी गेंद पर वापस कैच थमाया। रविंद्र जडेजा सिर्फ नौ रन बनाने के बाद 19वें ओवर में त्यागी का शिकार बने जबकि इसी ओवर में शिमरोन हेटमायर (15) और रवि बिश्नोई (00) भी पवेलियन लौटे।

BCCI ने लिया बड़ा फैसला, अगरकर के नेतृत्व में 2027 तक रहेगा वर्ल्ड कप का सफर

मुंबई  भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा फैसला जल्द सामने आ सकता है. अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) को चीफ सेलेक्टर के तौर पर एक्सटेंशन मिलने की पूरी संभावना है. उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में खत्म हो रहा है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) उन्हें आगे भी इस भूमिका में बनाए रखने के पक्ष में है।  सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड की नजर अब सीधे ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर है और इसी को ध्यान में रखते हुए अगरकर को एक्सटेंशन देने का फैसला लगभग तय माना जा रहा है।  अगरकर के कार्यकाल को बोर्ड बेहद सफल मान रहा है. उनके समय में टीम इंडिया ने लगातार बड़े टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024, ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 और ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे बड़े खिताब अपने नाम किए. इसके अलावा टीम ने ICC वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल तक का सफर तय किया था।  सूत्रों ने यह भी बताया कि अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया में स्मूथ ट्रांजिशन देखने को मिला है. सीनियर और यंग खिलाड़ियों के बीच संतुलन बनाने के साथ-साथ सेलेक्शन में कई बड़े और साहसिक फैसले लिए गए, जिसने टीम को नई दिशा दी।  बोर्ड का मानना है कि टीम की 'फियरलेस अप्रोच' और लगातार सफलता के पीछे अगरकर की रणनीति और चयन नीति का बड़ा हाथ रहा है. यही वजह है कि BCCI अब उनके कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।  अगर यह फैसला आधिकारिक रूप लेता है, तो 2027 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया की चयन नीति की कमान एक बार फिर अजीत अगरकर के हाथों में ही रहेगी. अगरकर की बात की जाए तो वो जुलाई 2023 में भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर बने थे. उन्होंने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट भी खेला था। 

आज IPL में पंजाब vs लखनऊ: PBKS का सीजन में शानदार प्रदर्शन, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बराबरी पर

मुल्लांपुर पंजाब किंग्स वर्सेस लखनऊ सुपर जाएंट्स आईपीएल 2026 का 29वां मैच आज यानी रविवार, 19 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाना है। पीबीकेएस वर्सेस एलएसजी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, वहीं दोनों कप्तान आधा घंटा पहले टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे। इस मैच के दौरान दो पुराने दोस्त -श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत- का आमना सामना होगा। कुछ साल पहले तक दोनों खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला करते थे। लखनऊ की नजरें इस मैच में पंजाब का विजयी अभियान रोकने पर होगी। वहीं एक भी मैच ना हारने वाली पीबीकेएस की नजरें प्लेऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ाने पर होगी। आईए एक नजर पंजाब वर्सेस लखनऊ मुकाबले की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं- PBKS vs LSG पिच रिपोर्ट मुल्लांपुर का महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम एक बैलेंस्ड ट्रैक है जो बैट्समैन और बॉलर दोनों के लिए कुछ न कुछ देता है। पेसर्स को पावरप्ले में नई बॉल से मदद मिलती है, स्पिनर्स बीच के ओवरों में खेल में आते हैं, और डेथ ओवरों में ओस पड़ने पर पिच आमतौर पर आसान हो जाती है। इस जगह पर लगभग 170 रन का स्कोर बनाना मुश्किल होता है, और शाम के मैचों में ओस की वजह से चेज करने वाली टीमों को थोड़ा फायदा होता है। अभी तक इस सीजन यहां हुए दोनों मैच पंजाब ने चेज करते हुए जीते हैं। जीटी के खिलाफ पंजाब ने 163 तो हैदराबाद के खिलाफ 220 रनों का टारगेट चेज किया था। आज भी टॉस जीतने वाले कप्तान की नजरें पहले फील्डिंग करने पर होगी। दोनों टीमों का यह सीजन का छठा मैच होगा। पंजाब ने 5 में से 4 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द रहा था। वहीं लखनऊ को 5 में से 2 मैचों में जीत मिली है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। दिन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच कैसे देखें लाइव? पंजाब बनाम लखनऊ मैच की लाइव स्ट्रमिंग जियोस्टार के ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी। ऐसे में अगर आप मुकाबले को लाइव देखना चाहते हैं, तो जियोस्टार पर मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से इसका मजा ले सकते हैं। अगर आप मैच का फ्री में लुत्फ लेना चाहते हैं, तो कुछ मोबाइल रिचार्ज के साथ जियोस्टार का सब्सक्रप्शन मिलता है। इसके अलावा मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जहां से आप मैच का मजा टीवी पर ले सकते हैं। दोनों ने 3-3 मैच जीते PBKS और LSG के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 3-3 मैच जीतकर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे, दोनों पंजाब ने जीते थे। वहीं, दोनों टीमें इस मैदान पर पहली बार आमने-सामने होंगी। प्रभसिमरन ने पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी ताकत श्रेयस अय्यर की मौजूदगी है जो शानदार कप्तानी कर रहे हैं। इसके अलावा इस सीजन में टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह बल्लेबाजी में शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 211 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 5 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। प्रिंस ने 5 मैचों में 9 विकेट लिए इस सीजन में LSG के लिए मुकुल चौधरी ने बल्लेबाजी में शानदार योगदान दिया है। उन्होंने 5 मैचों में 127 रन बनाए हैं, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल है। वहीं गेंदबाजी में प्रिंस यादव टीम के लिए अहम साबित हुए हैं, जिन्होंने 5 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं। पंजाब ने दोनों मैच चेज करते हुए जीते महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, जहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल और मूवमेंट मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी आसान हो जाती है। इस मैदान पर अभी तक 13 IPL मैच खेले गए हैं। पहले इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम ने 6 और चेज करने वाली टीम ने भी 7 मैच जीते हैं। यहां हाइएस्ट टीम स्कोर 228/5 है, जो पिछले साल मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था। इस सीजन यहां दो मैच खेले गए हैं। दोनों पंजाब ने चेज करते हुए जीते हैं। बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं न्यू चंडीगढ़ में 19 अप्रैल को मौसम काफी गर्म रहने की संभावना है। थोड़े बादल भी रहेंगे। तापमान 23 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बारिश की बिल्कुल भी नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर- नेहल वाधेरा। लखनऊ सुपर जायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव ओर मोहम्मद शमी। इम्पैक्ट प्लेयर- आयुष बडोनी।    

KKR की राह पर संकट: IPL 2026 से बाहर होने के कगार पर, एक और हार नहीं सहन होगी

नईदिल्ली  IPL 2026 ने अभी आधा सफर भी तय नहीं किया है और अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। केकेआर के लिए सीजन-19 बेहद निराशाजनक रहा है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही उनके कई खिलाड़ी चोटिल हो गए थे। वहीं टूर्नामेंट के दौरान कप्तान और टीम मैनेजमेंट के कई गलत फैसलों ने टीम की लुटिया डुबोई। केकेआर कई मौकों पर जीत के करीब पहुंचा, मगर लाइन क्रॉस नहीं कर पाया। नतीजा यह रहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स अभी भी आईपीएल 2026 की अपनी पहली जीत को तरस रही है। केकेआर ने इस सीजन खेले 6 में से एक भी मैच नहीं जीता है। 5 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स का प्लेऑफ समीकरण कोलकाता नाइट राइडर्स के 6 मैचों में एक अंक है। अब उन्हें टूर्नामेंट में 8 और मुकाबले खेलने हैं। अगर केकेआर अगले सभी 8 मुकाबले में जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो वह 17 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच सकती है। वहीं एक हार से उनके ऊपर टूर्नामेंट से बाहर होने के बादल मंडराने लगेंगे। KKR नहीं कर सकती एक और हार बर्दाश्त कोलकाता नाइट राइडर्स को अगर आईपीएल 2026 में एक और हार का सामना करना पड़ता है तो वह अधिक 15 अंकों तक ही पहुंच पाएंगे। टूर्नामेंट का इतिहास रहा है कि 15 अंकों के साथ टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में अधिकतर समय टीमों को दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होता है। पिछले सीजन के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल्स 15 अंको होने के बावजूद प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर लगी हुई है। वहीं मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के भी हाल अच्छे नहीं रहे हैं। 5-5 बार की चैंपियन इन दोनों टीमोंन ने 4-4 मैच हारे हैं। सीएसके 6 में से 2 मुकाबले जीतने में कामयाब रही है, वहीं मुंबई को 5 में से 1 जीत मिली है। अगर मुंबई और चेन्नई की गाड़ी भी जीत के ट्रैक पर नहीं लौटती है तो उन पर भी अभी से केकेआर की तरह टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा। KKR vs RR स्क्वॉड कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वॉड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, मनीष पांडे, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजरबानी, सौरभ दुबे, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला

आरसीबी की करीबी हार में 5 विलेन, स्टार खिलाड़ी ने तोड़ा फैंस का दिल

बेंगलुरु  आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी. जिसके कारण ही टीम को सीजन 19 की दूसरी हार झेलनी पड़ी है. इस मुकाबले में आरसीबी की टीम के कुछ खिलाड़ियों ने बहुत ज्यादा निराश किया. फ्रेंचाइजी के 5 स्टार खिलाड़ियों ने दिल्ली के खिलाफ बहुत ज्यादा निराश किया. जिसके कारण ही वो फैंस के लिए विलेन बन गए। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने बल्ले के साथ बहुत ज्यादा निराश किया. उन्होंने अंत के ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में सिर्फ 14 रन ही बनाए. जिसके कारण ही आरसीबी की टीम 200 रनों के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी।  आरसीबी की हार के 5 विलेन आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी. जिसके कारण ही टीम को सीजन 19 की दूसरी हार झेलनी पड़ी है. इस मुकाबले में आरसीबी की टीम के कुछ खिलाड़ियों ने बहुत ज्यादा निराश किया. फ्रेंचाइजी के 5 स्टार खिलाड़ियों ने दिल्ली के खिलाफ बहुत ज्यादा निराश किया. जिसके कारण ही वो फैंस के लिए विलेन बन गए।  जितेश शर्मा विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने बल्ले के साथ बहुत ज्यादा निराश किया. उन्होंने अंत के ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में सिर्फ 14 रन ही बनाए. जिसके कारण ही आरसीबी की टीम 200 रनों के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी।  रोमारियो शेफर्ड ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने पहले अंत में बल्लेबाजी करते हुए 4 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाए. उसके बाद उन्होंने गेंद के साथ आखिरी ओवर में ही 5 गेंदों में 17 रन दे दिए. दिल्ली की टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए था।  जोश हेजलवुड मैच विनर जोश हेजलवुड भी दिल्ली के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. जिसके कारण ही भुवी अकेले पड़ गए. आखिरी ओवर हेजलवुड ने अच्छा खेला, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 38 रन लुटा दिए।  सुयश शर्मा स्पिनर सुयश शर्मा आईपीएल 2026 में अब तक अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 3 ओवरों में एक भी विकेट लिए बिना ही 31 रन खर्च कर दिए. बीच के ओवरों में वो प्रभावी नहीं नजर आए।  रसिख सलाम डार पिछले 2 मैचों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे रसिख सलाम डार ने इस मुकाबले में निराश किया. उन्होंने 4 ओवरों में एक भी विकेट नहीं लिया और 40 रन भी लुटा दिए. रसिख सलाम मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार का साथ नहीं दे सके.