samacharsecretary.com

IPL 2026 में पंजाब-हैदराबाद मुकाबला आज

 मुल्लापुर पंजाब किंग्स वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 का 17वां मैच आज यानी शनिवार, 11 अप्रैल को खेला जाना है। पीबीकेएस वर्सेस एसआरएच मुकाबला मुल्लापुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL के आज दो मैच होंगे। पंजाब वर्सेस हैदराबाद का पहला मैच होने की वजह से मुकाबला दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -श्रेयस अय्यर और ईशान किशन- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। बता दें, पंजाब की टीम को अभी तक इस टूर्नामेंट में हार का सामना नहीं करना पड़ा है, वहीं हैदराबाद तीन में से 2 मैच हारकर यहां पहुंची है। PBKS vs SRH पिच रिपोर्ट पिछले सीजन में मुल्लापुर की पिच कई बार अलग-अलग तरह से खेली है, लेकिन ज्यादातर समय यह बैटिंग के लिए अच्छी रही है। कई बार, जब क्यूरेटर ने पिच पर थोड़ी घास छोड़ने का फैसला किया है, तो सीमर पहली इनिंग्स में पिच से काफी फायदा उठा पाए थे। PBKS vs SRH का यह इस मैदान पर दूसरा मैच है। पहली बार पंजाब की टीम यहां गुजरात टाइटंस से भिड़ी थी, जहां उन्होंने आखिरी ओवर में 163 रनों का टारगेट तीन विकेट रहते चेज किया था। पंजाब वर्सेस एसआरएच मैच दिन का है तो ओस की भूमिका अहम नहीं होगी। टॉस जीतकर दोनों कप्तानों की नजरें पहले बैटिंग करने पर होगी। महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम IPL रिकॉर्ड मैच- 12 पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 6 (50.00%) टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 6 (50.00%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 8 (66.67%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 4 (33.33%) हाईएस्ट स्कोर- 228/5 लोएस्ट स्कोर- 95 हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 165/7 औसत रन प्रति विकेट- 23.49 औसत रन प्रति ओवर- 8.76 पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 168.33 PBKS vs SRH हेड टू हेड पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल इतिहास में कुल 24 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 17 मुकाबले जीतकर हैदराबाद ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं पंजाब को उनके खिलाफ 7 ही जीत मिली है। हैरानी की बात यह है कि इन दोनों टीमों के बीच हुए पिछले पांच मैचों में एसआरएच ने ही जीत दर्ज की है।

गुवाहाटी में राजस्थान का दमदार प्रदर्शन, वैभव-जुरेल की मदद से आरसीबी को दी शिकस्त

गुवाहाटी रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स टीम को आईपीएल 2026 में रोकना मुश्किल साबित हो रहा है. आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान की टक्कर डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुई, जिसमें पहले सीजन की विजेता टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने तूफानी बैटिंग करते हुए एकतरफा अंदाज में यह मुकाबला राजस्थान की झोली में डाल दिया. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 8 विकेट खोकर 201 रन का अच्छा टोटल बोर्ड पर लगाया, लेकिन वैभव और जुरेल की आतिशी पारियों ने लक्ष्य को बौना बना दिया. राजस्थान ने दो ओवर रहते 4 विकेट खोकर 202 रन बनाए और सीजन की लगातार चौथी जीत हासिल कर ली. इस जीत से राजस्थान रॉयल्स के 8 अंक हो गए हैं. वहीं, आरसीबी की सीजन में पहली हार है. इससे पहले खेले दो मुकाबलों में आरसीबी ने जीत दर्ज की थी।  वैभव-जुरेल के तूफान में आरसीबी का काम-तमाम लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. यशस्वी जायसवाल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 8 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, इसके बाद 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला. दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 37 गेंदों में 108 रनों की विस्फोटक साझेदारी की. वैभव ने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 8 चौके और 7 छक्के लगाए।  हालांकि, उनके आउट होने के बाद राजस्थान की पारी लड़खड़ाई जरूर, जब जल्दी-जल्दी दो-तीन विकेट गिरे, लेकिन जुरेल ने एक छोर संभालते हुए टीम की नैया पारी लगा दी. शिमरन हेटमायर फ्लॉप रहे और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. कप्तान रियान पराग भी सिर्फ 3 रन ही बना सके. जुरेल एक छोर पर खड़े रहे और उन्होंने 43 गेंदों में 81 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी इस पारी में जुरेल ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं, रवींद्र जडेजा ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 24 रनों की नाबाद पारी खेली. जुरेल और जडेजा ने पांचवें विकेट के लिए 50 गेंदों में 68 रनों की अटूट साझेदारी निभाई. गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और क्रुणाल पांड्या ने दो-दो विकेट निकाले।  आरसीबी को मिली पहली हार इससे पहले, आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 201 रन लगाए. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और फिल साल्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. देवदत्त पडिक्कल भी 7 गेंदों में 14 रन बनाने के बाद जोफ्रा आर्चर का शिकार बने. विराट कोहली ने 16 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया. क्रुणाल पांड्या सिर्फ एक रन ही बना सके, तो जितेश शर्मा को 5 रनों के स्कोर पर बृजेश शर्मा ने चलता किया. टिम डेविड भी फ्लॉप रहे और वह 9 गेंदों में 13 रन ही बना पाए।  कप्तान रजत पाटीदार ने एक छोर संभाले रखा और 40 गेंदों में 63 रनों की दमदार पारी खेली. रोमारियो शेफर्ड ने 11 गेंदों में 22 रन बनाए. वहीं, अंत के ओवरों में वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए, जबकि भुवनेश्वर कुमार 9 रन बनाकर नाबाद रहे. गेंदबाजी में राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए. संदीप शर्मा और जडेजा ने एक-एक विकेट निकाला. यह राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन में लगातार चौथी जीत है, जबकि आईपीएल 2026 में आरसीबी को पहली हार का मुंह देखना पड़ा है। 

चेन्नई में CSK और DC के बीच बड़ा मुकाबला

चेपॉक सत्र की पहली जीत हासिल करने के लिए बेताब चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम आईपीएल 2026 में शनिवार को चेन्नई में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। CSK को उसके अनुभवी सलामी बल्लेबाजों संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ पर अच्छा प्रदर्शन करने का काफी दबाव होगा। सीएसके को तीन अलग-अलग मैदानों पर हार का सामना करना पड़ा है और इस तरह से उसके लिए सत्र की शुरुआत निराशाजनक रही है। सीएसके को अगर अपना खाता खोलना है तो उसे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स अब तक खेले अपने तीन मैचों में 2 में जीत हासिल कर चुकी है। पिछले मुकाबले में उसे गुजरात टाइटन्स के हाथों 1 रन से हार का सामना करना पड़ा था।   अभी तक खेले गए तीन मैच में डेवाल्ड ब्रेविस की अनुपस्थिति ने भी टीम के संतुलन को प्रभावित किया है। दक्षिण अफ्रीका के इस विस्फोटक बल्लेबाज के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में चोट से उबरकर वापसी करने की उम्मीद है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी की वापसी को लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं है, जो पिंडली में खिंचाव के कारण इस सत्र में अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। सीएसके के लिए हालात बेकाबू होने से पहले सैमसन और गायकवाड़ की सलामी जोड़ी को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। कार्तिक शर्मा को भी मध्य क्रम में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है, जबकि प्रशांत वीर ने निचले क्रम में अच्छा खेल दिखाया है। एकमात्र बल्लेबाज जिसने निरंतरता दिखाई है, वह सरफराज खान हैं, जो खुद को साबित करना चाहते हैं। सीएसके के गेंदबाजों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 250 रन लुटाए, जो बल्लेबाजों के लिए बहुत बड़ा लक्ष्य साबित हुआ। खलील अहमद को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाजों ने प्रति ओवर 12 या उससे अधिक रन लुटाए। चेपॉक में यह सत्र का दूसरा मैच होगा। इससे पहले यहां जो पिछला मैच खेला गया था उसमें पंजाब किंग्स में 210 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम दिल्ली में खेले गए पिछले मैच में गुजरात टाइटन्स के हाथों एक रन से मिली हार से आहत होगी। अक्षर पटेल की अगुवाई वाली टीम आईपीएल जैसे बेहद प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में लय बरकरार रखने के महत्व को समझती है और अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सीएसके की मुश्किलें और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध होगी। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ स्कोर बराबर करने के लिए डेविड मिलर का एक रन लेने से इनकार करना पूरे सत्र में बहस का विषय बना रहेगा, लेकिन निश्चित रूप से ड्रेसिंग रूम में इस पर चर्चा नहीं होगी। दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज का यह फैसला उनके दिमाग पर असर डाल सकता है। उन्होंने अंतिम गेंद पर मैच खत्म करने का बीड़ा उठाया था लेकिन वह इसमें नाकाम रहे। शुरू के कुछ मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मुकेश कुमार भी पिछले मैच में नहीं चल पाए थे। उन्होंने अपने चार ओवरों में 55 रन लुटा दिए थे। इसके कारण दिल्ली को पावरप्ले में अपनी रणनीति पर फिर से विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। मिचेल स्टार्क की अनुपस्थिति में लुंगी एनगिडी ने टी20 विश्व कप का अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। बल्लेबाजी में केएल राहुल की पिछले मैच में फॉर्म में वापसी टीम के लिए सकारात्मक संकेत है लेकिन नीतीश राणा अभी तक उसके बल्लेबाजी क्रम में कमजोर कड़ी साबित हुए हैं। उन्हें जल्द से जल्द बड़ा स्कोर बनाने की जरूरत है। टीम इस प्रकार हैं: सीएसके: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, खलील अहमद, नाथन एलिस, गुरजापनीत सिंह, नूर अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैकरी फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, श्रेयस गोपाल, अंशुल कम्बोज। दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी साव, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, माधव तिवारी, टी नटराजन, साहिल पारख.

ब्रॉक लैसनर का बैलेंस बिगड़ा, रैंप पर गिरने का मजेदार पल

नई दिल्ल WWE के सबसे खूंखार और ताकतवर रेसलर माने जाने वाले ब्रॉक लैसनर के साथ एक बार मंडे नाइट रॉ के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया। अपनी भारी-भरकम कद-काठी और आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर 50 वर्षीय लैसनर जब अपनी सिग्नेचर स्टाइल में एंट्री ले रहे थे तभी किस्मत ने उनके साथ खेल कर दिया। अचानक गिर पड़े ब्रॉक लैसनर जैसे ही उनकी एंट्री में आतिशबाजी शुरू हुई लैसनर ने जोश में अपना पैर जोर से नीचे पटका लेकिन उसी पल उनका संतुलन बिगड़ा और वे सबके सामने धड़ाम से गिर पड़े। यह नजारा वाकई में हैरान करने वाला और काफी मजाकिया था। अक्सर रिंग में विरोधियों को खिलौनों की तरह पटकने वाले 6 फीट 3 इंच लंबे और 290 पाउंड के इस रेसलर को इस तरह जमीन पर गिरते देख फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए। बिगड़ गया लैसनर का बैलेंस हालांकि, लैसनर ने तुरंत खुद को संभालने की कोशिश की और उस गिरने की घटना को एक पल्टी में बदलने की कोशिश की ताकि ऐसा लगे कि यह उनके स्टाइल का हिस्सा था। पर अफसोस उनकी यह नाकाम कोशिश कैमरे में कैद हो गई। हंसकर टाल दिया मामला लैसनर उस समय सर्वाइवर सीरीज के अपने साथियों लोगन पॉल, ड्रू मैकइंटायर, ब्रोंसन रीड और ब्रॉन ब्रेकर के साथ शामिल होने के लिए रैंप पर उतर रहे थे। हालांकि खुद के अचानक ऐसे गिरने पर खुद ब्रॉक भी बुरी तरह हंसने लगे और वो फैंस के साथ मजे लेते हुए नजर आए। ऐसा हालांकि रेसलर्स के साथ होता रहता है जहां वे अपना बैलेंस खो बैठते हैं। पहले भी एंटरेंस के दौरान कई WWE के रेसलर गिर चुके हैं।  

आर वैशाली ने 10वें राउंड के बाद बढ़त बनाई, वर्ल्ड टाइटल की उम्मीद मजबूत

  पाफोस साइप्रस के पाफोस में खेले जा रहे प्रतिष्ठित FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के 10वें राउंड में भारत की आर वैशाली ने शानदार प्रदर्शन(Chess) करते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक के खिलाफ खेला गया उनका मुकाबला ड्रॉ रहा, जिससे मिले आधे अंक ने उन्हें अंक तालिका में सबसे ऊपर पहुंचा दिया। टूर्नामेंट अब अपने निर्णायक मोड़ पर है क्योंकि केवल 4 राउंड बाकी हैं और टॉप-6 खिलाड़ियों के बीच महज 1 अंक का फासला है, जिससे हर अगली चाल विश्व चैंपियन का चैलेंजर(Challenger) तय करने में महत्वपूर्ण होगी। भारतीय सितारों के लिए कठिन रहा 10वां राउंड जहाँ वैशाली ने बढ़त बनाई, वहीं अन्य भारतीय ग्रैंडमास्टर्स के लिए शुक्रवार का दिन निराशाजनक रहा। ओपन कैटेगरी में आर प्रज्ञानानंदा को उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव से हार का सामना करना पड़ा, जिसके कारण वे लुढ़ककर 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसी तरह, विमेंस कैटेगरी में दिव्या देशमुख को रूस की मजबूत खिलाड़ी अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना ने मात दी। इन हारों ने भारतीय उम्मीदों को थोड़ा झटका दिया है, लेकिन शेष चार राउंड में वापसी की संभावनाएं अभी खत्म नहीं हुई हैं। अन्य पढ़े: युवा वैभव का धमाका कैंडिडेट्स टूर्नामेंट की अहमियत और इतिहास कैंडिडेट्स टूर्नामेंट को शतरंज का ‘सेमीफाइनल’ माना जाता है, क्योंकि इसका विजेता सीधे मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन को चुनौती देता है। भारत का इस टूर्नामेंट में गौरवशाली इतिहास रहा है; विश्वनाथन आनंद (1995) के बाद पिछले साल डी गुकेश ने इसे जीतकर इतिहास रचा था। इस बार ओपन कैटेगरी के विजेता का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन डी गुकेश से होगा, जबकि विमेंस कैटेगरी की विजेता चीन की जू वेनजुन के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल की बाजी खेलेगी। वैशाली रमेशबाबू 10वें राउंड के बाद किस स्थान पर हैं और उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी कौन हैं? वैशाली 10वें राउंड के बाद शीर्ष (पहले) स्थान पर हैं। झू जिनेर और अन्ना मुजिचुक 5.5 अंकों के साथ उनसे महज आधा अंक पीछे हैं। कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का फॉर्मेट क्या है और इसमें कुल कितने राउंड होते हैं? यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होता है जहाँ 8 खिलाड़ी एक-दूसरे से 2 बार खेलते हैं। इसमें कुल 14 राउंड होते हैं।

CSK, RCB और MI आज मैदान में, पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव संभव

नई दिल्ली आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग में एक बार फिर से डबल हेडर का दौर शुरू होने जा रहा है। अब अगले दो ही दिन में चार मैच हो जाएंगे। खास बात ये है कि इस दौरान आरसीबी, मुंबई इंडियंस और सीएसके जैसी टीमें अपने अपने मैच के लिए मैदान में होगी। इस बीच इन मैचों का शेड्यूल क्या है, ये जान लीजिए और साथ ही इसका भी ध्यान रखिएगा कि मैच कितने बजे से शुरू होगा। शनिवार को ​दिन मे पंजाब और हैदराबाद के बीच मैच, शाम को दिल्ली और चेन्नई का मुकाबला शनिवार यानी 11 अप्रैल को आईपीएल के दो मुकाबले होंगे। पहला मैच दिन का होगा, जिसमें पंजाब किंग्स और सनराइसर्ज हैदराबाद के बीच टक्कर होगी। ये मैच मल्लांपुर में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने सामने होंगी। ये मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। सीएसके की टीम लंबे ब्रेक के बाद अब वापस मैदान में उतरेगी। इस बीच टीम ने एक भी मैच अभी तक नहीं जीता है और अंक तालिका में आखिर नंबर पर है। उम्मीद है कि ये मैच जीतकर टीम अपना खाता खोलेगी। संडे को दिन में खेला जाएगा लखनऊ बनाम गुजरात मैच, शाम को बेंगलुरु और मुंबई का मुकाबला इसके बाद आएगा रविवार यानी 12 अप्रैल की तारीख। इस दिन भी दो मैच हैं। पहला मुकाबला दिन का है। इसमके एलएजसी और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच लखनऊ में होगा। इसके बाद इसी दिन शाम को मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये रहेगा डबल हेडर में मैचों के शुरू होने का वक्त आपको याद दिला दें कि दिन के मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होंगे और इसका टॉस तीन बजे होगा। शाम का मुकाबला साढ़े सात बजे से होगा और इसका टॉस आधे घंटे पहले यानी सात बजे होगा। इसका मतलब ये हुआ कि दिन में तीन बजे से लेकर रात 11 साढ़े 11 बजे तक आईपीएल का रोमांच जारी रहेगा। इन मैचों के बाद अंक तालिका में भी काफी ​फेरबदल और बदलाव दिखाई दे सकता है।

30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, संजीव गोयनका ने ‘सिक्सर किंग’ चौधरी पर लगाया दांव

कोलकाता कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 9 अप्रैल (गुरुवार) को खेले गए रोमांचक मुकाबले में 21 साल के मुकुल चौधरी ने ऐसी पारी खेली, जिसने ना सिर्फ मैच का रुख बदला बल्कि एक नए फिनिशर का संकेत भी दे दिया. लखनऊ सुपर जायंट्स जब 104/5 पर संघर्ष कर रही थी और 7 ओवर में 78 रन चाहिए थे, तब क्रीज पर मौजूद मुकुल ने हालात को समझते हुए जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली।  आयुष बदोनी के आउट होते ही मुकुल को साफ हो गया कि अब मैच को अंत तक ले जाना उनकी ही जिम्मेदारी है. उन्होंने खुद मैच के बाद कहा- जब आयुष भैया आउट हुए, तब मुझे लगा कि जो भी करना है, अब मुझे ही करना है. मैं जीत-हार के बारे में नहीं सोच रहा था, बस मैच को करीब ले जाना चाहता था।  इसके बाद 30 गेंदों में से मुकुल ने 25 गेंदें खुद खेलीं, जिससे दबाव को अपने ऊपर रखा और दूसरे छोर पर बल्लेबाजों को बचाने का काम किया. उन्होंने कई ओवरों में स्ट्राइक मैनेजमेंट का बेहतरीन उदाहरण पेश किया. दो ओवर लगातार पांचवीं गेंद पर सिंगल लेकर उन्होंने आवेश खान को सिर्फ एक गेंद खेलने दी. हालांकि 19वें ओवर में उन्होंने स्ट्राइक अपने पास रखने का फैसला किया और कैमरन ग्रीन की धीमी शॉर्ट गेंद को मिडविकेट के ऊपर छक्के के लिए भेज दिया।  मुकुल की पारी सिर्फ ताकत का प्रदर्शन नहीं थी, बल्कि मानसिक मजबूती का भी उदाहरण थी. मैच से एक दिन पहले तक वह अपनी बैटिंग को लेकर ज्यादा सोच रहे थे. टीम बस में कप्तान ऋषभ पंत ने उन्हें सलाह दी कि ज्यादा प्रयोग करने के बजाय गेंद को देखकर खेलो. इस सलाह ने उनका खेल पूरी तरह बदल दिया।  शुरुआत में मुकुल को थोड़ी परेशानी हुई. वह सुनील नरेन की गेंदों को पढ़ नहीं पा रहे थे और वैभव अरोड़ा के खिलाफ भी जूझते दिखे. 9 गेंदों में 6 रन के स्कोर पर और 21 गेंदों में 50 रन की जरूरत के समय उन्होंने पहले से यॉर्कर का अंदाजा लगाकर दो कदम हटकर कलाईयों के दम पर लंबा छक्का जड़ दिया. इस शॉट में महेंद्र सिंह धोनी की झलक दिखी, जिसे बाद में उन्होंने उन्हें समर्पित भी किया।  कार्तिक त्यागी की स्लोअर गेंदों पर भी मुकुल ने जबरदस्त बैटस्पीड से जवाब दिया. कवर के ऊपर मारा गया उनका शॉट उनकी ताकत और आत्मविश्वास दोनों को दिखाता है।  19वें ओवर में कैमरन ग्रीन के खिलाफ मुकुल ने अलग ही अंदाज दिखाया. पहली गेंद पर टॉप-एज मिला, दूसरी पर मिस कर गए और गेंद पीठ पर लगी. इसके बाद उन्होंने तुरंत ग्लव्स बदले. दबाव साफ दिख रहा था, लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने लंबा छक्का जड़कर मैच को अपने नियंत्रण में कर लिया. आखिरी गेंद पर सिंगल लेने के बजाय फिर छक्का लगाकर उन्होंने मुकाबला लगभग खत्म कर दिया।  मैच में आवेश खान उनसे बात करने की कोशिश करते रहे, लेकिन मुकुल ने जरूरत के हिसाब से ही बात सुनी. उन्होंने खुद को अलग रखते हुए पूरी तरह अपने गेम पर ध्यान दिया. यह दिखाता है कि इतनी कम उम्र में भी उनके पास मैच की समझ और मानसिक संतुलन है।  आखिरी शॉट में उनकी कलाईयों की ताकत और बैलेंस साफ दिखा. गेंद बाउंड्री के पार जाने के बाद भी उनका संतुलन बना रहा. जीत के बाद उन्होंने आसमान की ओर देखकर जश्न मनाया और भगवान का शुक्रिया अदा किया।  मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी मुकुल उतने ही शांत दिखे. उन्होंने इसे अपने लिए मौका बताया और कहा कि वह इसी तरह अपना नाम और पहचान बनाना चाहते हैं।  मुकुल चौधरी का नाम भले ही अभी नया हो, लेकिन जिस तरह से उन्होंने दबाव में खुद को संभाला, उससे साफ है कि भारतीय क्रिकेट को एक और भरोसेमंद फिनिशर मिल सकता है।  तो कितने रुपए में आईपीएल में खरीदे गए मुकुल चौधरी  ईडन गार्डन में अपने खेल की छटा ब‍िखेरेने वाले मुकुल को आईपीएल में खरीदने के लिए कई टीमों ने जोर लगाया था. वो मौजूदा आईपीएल में अब तक 3 मैच खेल चुके हैं. जहां उनके नाम 162.79 के स्ट्राइक रेट से कुल 70 रन हैं. उनका बेस प्राइज 30 लाख रुपए था, जहां उनको संजीव गोयनका की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उनको  2.60 करोड़ में खरीदा था।  28 बार लगी थी मुकुल चौधरी के लिए बोली  मुकुल चौधरी के लिए IPL 2026 का ऑक्शन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा. उन्होंने अपना नाम 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर डाला था, लेकिन जैसे ही उनका नाम आया, टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर शुरू हो गई. शुरुआत में मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) ने बोली लगानी शुरू की. धीरे-धीरे कीमत  ₹30 लाख से बढ़कर 1 करोड़ तक पहुंच गई।  इसके बाद असली मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच देखने को मिला. दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी और लगातार बोली बढ़ाते गए. हर कुछ सेकंड में कीमत ऊपर जाती रही, 1.20 करोड़, 1.50 करोड़, 1.80 करोड़ और फिर 2 करोड़ के पार. आखिर में लखनऊ सुपर जायंट्स ने बाजी मार ली और मुकुल चौधरी को 2.60 करोड़ रुपये में खरीद लिया. कुल मिलाकर उनके लिए 28 बार बोली लगी, जो दिखाता है कि फ्रेंचाइजियों को उनके टैलेंट पर कितना भरोसा था।  राजस्थान के झुंझनू में हुआ मुकुल चौधरी का जन्म मुकुल चौधरी राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. उन्होंने अंडर-23 लेवल पर शानदार प्रदर्शन कर पहचान बनाई. इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 5 पारियों में 173 रन बनाए, जहां उनका स्ट्राइक रेट 198.85 रहा।  मुकुल चौधरी राइट हैंडेट मिडिल ऑर्डर बैटर हैं. मुकुल का जन्म 6 अगस्त 2004 को राजस्थान के झुंझुनू हुआ. मुकुल राजस्थान के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. मुकुल ने अब तक 4 फर्स्ट क्लास, 5 लिस्ट-ए और 10 टी20 मुकाबले खेले हैं. फर्स्ट क्लास मैचों में मुकुल ने 17.16 की औसत से 103 रन बनाए हैं. वही लिस्ट-ए क्रिकेट में मुकुल के नाम पर 14.20 के एवरेज से 71 रन दर्ज हैं. टी20 क्रिकेट में मुकुल ने 46.66 और 164.70 की स्ट्राइक रेट से … Read more

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी जोड़ी और आरसीबी के पास आज चेन्नई के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी का मौका

गुवाहाटी बुमराह चैलेंज' का शानदार तरीके से सामना करने वाले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 'किंग साइज' टेस्ट देने उतरेंगे। वैभव के सामने विराट कोहली होंगे जो अपने जोश और आक्रामकता से विपक्षी टीम और बैटर पर दबाव बनाने के लिए पहचाने जाते हैं। वैभव इस दबाव को कैसे झेलते हैं इस पर सभी की निगाहें होंगी। बेंगलुरु के सामने राजस्थान की टीम राजस्थान रॉयल्स इस सीजन की सबसे आक्रामक बैटिंग यूनिट बनकर उभरी है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने टीम को तेज शुरुआत देकर विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बनाया है। गेंदबाजी में भी टीम ने योजनाओं पर सटीक अमल किया है। दूसरी ओर, बेंगलुरु ने संतुलित टीम संयोजन के साथ प्रभावित किया है। विराट कोहली भले ही टी20 से संन्यास ले चुके हों लेकिन उनका अनुभव टीम के लिए अहम बना हुआ है। मैच में बारिश की 14 प्रतिशत संभावना है। बेस्ट ओपनिंग जोड़ियों का सामना इस मैच में दोनों टीम की ओपनिंग जोड़ियों पर भी विशेष नजर रहेगी। राजस्थान की ओर से ओपनिंग करने वाले यशस्वी और वैभव 12.36 रन रेट से रन बनाते हैं। यह रन रेट पिछले सीजन से 200+ रन बनाने वाली ओपनिंग जोड़ियों के बीच बेस्ट है। हर पारी में यह जोड़ी औसतन 64.7 रन जोड़ती है, जो बेस्ट है। विराट और सॉल्ट का रन रेट 10.24 है, जो तीसरा बेस्ट है। विराट और सॉल्ट की जोड़ी ने 15 पारियों में 611 रन जोड़े हैं, जबकि यशस्वी और वैभव ने 10 पारियों में 647 रन जोड़ दिए हैं। सीएसके की बराबरी करेगी आरसीबी? 36 बार बेंगलुरु ने IPL में 200+ स्कोर बनाए हैं। वह एक बार और 200+ स्कोर बनाते ही सर्वाधिक बार इस आंकड़े तक सर्वाधिक बार पहुंचने के मामले में चेन्नई (37 बार) की बराबरी कर लेगी। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI: RR: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई RCB: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा दीपेश शर्मा

मुकुल-बडोनी के अर्धशतकों से लखनऊ की ‘सुपर’ जीत, अंक तालिका में पांचवें पायदान पर पहुंची एलएसजी

 कोलकाता आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला गुरुवार को कोलकाता के इडेन गार्डेंस में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में एलएसजी ने आखिरी गेंद पर केकेआर को तीन विकेट से हरा दिया। एलएसजी की जीत के हीरो मुकुल चौधरी रहे जिन्होंने आखिरी ओवरों में दमदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई। मैच क हाल केकेआर ने जीत के लिए एलएसजी को जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य दिया था। आयुष बदोनी के 34 गेंदों पर दो छक्कों और सात चौकों की मदद से 54 और मुकुल चौधरी के 27 गेंदों पर सात छक्कों और दो चौकों की मदद से बनाए नाबाद 54 रनों की मदद से एलएसजी ने केकेआर को तीन विकेट से हरा दिया। मुकुल चौधरी प्लेयर ऑफ द मैच रहे। शीर्ष चार में कौन? केकेआर और एलएसजी मैच के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ है। एलएसजी जीत के साथ पांचवें नंबर पर चली गई है। अंक तालिका पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स तीन मैचों से छह अंक लेकर पहले स्थान पर है। वहीं, पंजाब किंग्स तीन मैचों में पांच अंक लेकर दूसरे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दो मैचों से चार अंक लेकर तीसरे और दिल्ली कैपिटल्स तीन मैचों से चार अंक लेकर चौथे स्थान पर है। लखनऊ की टीम तीन मैचों में चार अंक लेकर पांचवें, सनराइजर्स हैदराबाद तीन मैचों से दो अंक लेकर छठे, गुजरात टाइटंस तीन मैचों में दो अंक लेकर सातवें, मुंबई इंडियंस तीन मैचों में दो अंक लेकर आठवें, केकेआर चार मैचों में एक अंक लेकर नौवें और सीएके तीन मैचों के बाद बिना किसी अंक के 10वें स्थान पर है। समान अंक के बावजूद कई टीमों की रैंक में अंतर उनके नेट रन रेट की वजह से है। यशस्वी के पास ऑरेंज कैप केकेआर-लखनऊ के मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास ऑरेंज कैप है। उन्होंने तीन मैचों में 170 रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के ही रवि बिश्नोई के पास पर्पल कैप है। बिश्नोई ने तीन मैचों में सात विकेट लिए हैं।  

IPL 2026: आखिरी 12 गेंदों में चाहिए थे 30 रन, मुकुल और बडोनी के अर्धशतकों से जीता लखनऊ।

 कोलकाता मुकुल चौधरी (54*) और आयुष बडोनी (54) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को तीन विकेट से हरा दिया। गुरुवार को ईडेन गार्डेन्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट पर 182 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। लखनऊ पांचवें स्थान पर पहुंची यह लखनऊ की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट से मुकाबला जीता था। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई। उनके खाते में चार अंक हैं और नेट रन रेट -0.359 का है। वहीं, कोलकाता लगातार तीन मैचों में हार और एक मुकाबला बेनतीजा रहने की वजह से -1.315 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में नौवें पायदान पर है। आईपीएल 2026 की अंक आखिरी चार ओवर का रोमांच 182 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही लखनऊ का स्कोर 16वें ओवर की समाप्ति तक सात विकेट पर 128 रन था। क्रीज पर आवेश खान (0) और मुकुल चौधरी (2) मौजूद थे। मुकाबले में जान 17वें ओवर में लौटी। इसके बाद कैसे लखनऊ ने केकेआर के जबड़े से जीत छीनी यहां पढ़िये… 17वां ओवर कप्तान अजिंक्य रहाणे ने वैभव अरोड़ा को गेंद थमाई। शुरुआती दो गेंदों पर कोई रन नहीं आया, लेकिन तीसरी गेंद पर मुकुल ने चौका जड़ा। इसके बाद हेलीकॉप्टर शॉट लगाते हुए शानदार छक्का ठोका। इस ओवर से कुल 11 रन आए। आवेश खान 0 और मुकुल चौधरी 13 रन बनाकर क्रीज पर डटे रहे। 18वां ओवर कार्तिक त्यागी के ओवर में मुकुल चौधरी ने अपना असली रंग दिखाया। ओवर की पहली ही गेंद पर लंबा छक्का जड़ा। बीच में कुछ डॉट गेंदें आईं, लेकिन फिर एक और विशाल छक्का लगाकर केकेआर पर दबाव डाल दिया। इस ओवर से 13 रन आए और मुकाबला फिर से खुल गया। 19वां ओवर कप्तान रहाणे ने कैमरन ग्रीन को गेंद थमाई। लखनऊ को अब 12 गेंदों में 30 रन चाहिए थे।     पहली गेंद: मुकुल ने पुल किया लेकिन गेंद ज्यादा दूर नहीं जा सकी। इस पर कोई रन नहीं आया। अब 11 गेंदों में 30 रन चाहिए थे।     दूसरी गेंद:  फिर मुकुल से गेंद मिस हुई। अब 10 गेंदों 30 रन चाहिए थे।     तीसरी गेंद: मुकुल ने शानदार छक्का जड़ा। अब 9 गेंदों में 24 रन चाहिए थे।     चौथी गेंद: मुकुल बड़ा शॉट खेलने गए लेकिन चूक गए।  अब आठ गेंदों में 24 रन चाहिए थे।     पांचवीं गेंद: मुकुल ने शानदार चौका लगाया। अब सात गेंदों में 20 रन चाहिए थे।     छठी गेंद: आखिरी गेंद पर मुकुल ने छक्का लगाया। अब छह गेंद में 14 रन चाहिए थे। 20वां ओवर अब आखिरी छह गेंदों पर 14 रन चाहिए थे। गेंद फिर वैभव अरोड़ा के हाथ में सौंपी गई।     पहली गेंद: आवेश ने एक रन लिया। अब पांच गेंदों में 13 रन चाहिए थे।     दूसरी गेंद:  मुकुल ने शानदार छक्का लगाया। अब चार गेंदों में सात रन चाहिए थे।     तीसरी गेंद: वैभव की यॉर्कर को समझने में मुकूल चूक गए। अब तीन गेंदों में सात रन चाहिए थे।     चौथी गेंद: मुकुल फिर यॉर्कर को समझने से चूक गए। अब दो गेंदों पर सात रन चाहिए थे।     पांचवीं गेंद: इस गेंद पर मुकुल ने कवर के ऊपर शॉट खेलकर स्कोर बराबर कर दिया और अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। अब एक गेंद पर एक रन चाहिए था।     छठी गेंद: बाय से एक रन आया और लखनऊ ने 182 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। लखनऊ की पारी इससे पहले लखनऊ को मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 41 रन जोड़े। मार्श 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मार्करम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और वह 15 गेंदों में 22 रन बनाने के बाद वैभव अरोड़ा का शिकार बने। वैभव ने तीन गेंदों के अंदर ही एलएसजी के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। कप्तान ऋषभ पंत बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और नौ गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। निकोलस पूरन का निराशाजनक प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा और वह 15 गेंदों का सामना करने के बावजूद सिर्फ 13 रन ही बना सके। अब्दुल समद को अनुकूल रॉय ने सिर्फ दो रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। हालांकि, आयुष बदोनी एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। बदोनी ने 34 गेंदों में 54 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए।  अंत के ओवरों में एलएसजी के 21 वर्षीय बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेलकर लखनऊ सुपर जायंट्स को यादगार जीत दिलाई। मुकुल ने अपनी इस पारी में दो चौके और सात छक्के लगाए। आखिरी ओवर में जीत के लिए एलएसजी को 14 रनों की जरूरत थी। वैभव अरोड़ा के इस ओवर में मुकुल ने 2 छक्के लगाते हुए केकेआर की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। गेंदबाजी में केकेआर की ओर से वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, नरेन और कैमरन ग्रीन ने एक-एक विकेट निकाला।  अंत के ओवरों में एलएसजी के 21 वर्षीय बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेलकर लखनऊ सुपर जायंट्स को यादगार जीत दिलाई। मुकुल ने अपनी इस पारी में दो चौके और सात छक्के लगाए। आखिरी ओवर में जीत के लिए एलएसजी को 14 रनों की जरूरत थी। वैभव अरोड़ा के इस ओवर में मुकुल ने 2 छक्के लगाते हुए केकेआर की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। गेंदबाजी में केकेआर की ओर से वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, नरेन और कैमरन ग्रीन ने एक-एक विकेट निकाला। कोलकाता की पारी इससे पहले टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 181 रन … Read more