samacharsecretary.com

मियामी ओपन महिला डबल्स: टेलर और कैटरीना ने शानदार जीत से खिताब अपने नाम किया

मियामी   अमेरिका की टेलर टाउनसेंड और चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा ने मियामी ओपन महिला डबल्स का खिताब अपने नाम किया। टेलर-कैटरीना की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में इटली की सारा एरानी और जैस्मीन पाओलिनी की जोड़ी को 7-6 (0), 6-1 से हराया। इस जीत के साथ टेलर टाउनसेंड और कैटरीना सिनियाकोवा 'सनशाइन डबल' पूरा करने वालीं साल 2019 के बाद पहली जोड़ी बन गई हैं। साल 2019 में यह खास उपलब्धि एलिस मर्टेनस और आर्यना सबालेंका की जोड़ी ने हासिल की थी। टेलर टाउनसेंड और कैटरीना सिनियाकोवा की जोड़ी सनशाइन डबल पूरा करने वाली छठी महिला जोड़ी बनी है। इससे पहले यह मुकाम जाना नोवोत्ना और हेलेना सुकोवा (1990), लिसा रेमंड और रेने स्टब्स (2002), लिसा रेमंड और सामंथा स्टोसुर (2006, 2007), मार्टिना हिंगिस और सानिया मिर्जा (2015), एलिस मर्टेनस और आर्यना सबालेंका (2019) की जोड़ी हासिल कर चुकी हैं। नथासा जेवरवा (1997), हिंगिस (1999), और बेथानी माटेक-सैंड्स (2016) ने अलग-अलग पार्टनर के साथ एक ही साल में दोनों टूर्नामेंट जीते हैं। टाउनसेंड और सिनियाकोवा ने एक साथ यह अपना पांचवां खिताब जीता है, जिसमें दो ग्रैंड स्लैम (2024 विंबलडन और 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन) शामिल हैं। इस जीत के बाद टाउनसेंड और सिनियाकोवा डबल्स रेस में एक स्थान ऊपर चढ़कर नंबर 3 पर पहुंच जाएंगी, जबकि एरानी और पाओलिनी नंबर 8 से नंबर 6 पर पहुंच सकती हैं। ट्रॉफी वितरण के दौरान सिनियाकोवा ने टाउनसेंड का साथ खेलने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, "मेरे साथ खेलने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। इसलिए मेरे साथ खेलने और इस टूर्नामेंट को मजेदार बनाने के लिए धन्यवाद। मैं आपके साथ इस समय का सच में मजा ले रही हूं।" यह दोनों खिलाड़ियों का दूसरा मियामी फाइनल था। टाउनसेंड 2023 के फाइनल में लेयला फर्नांडीज के साथ पहुंची थीं और सिनियाकोवा 2018 के फाइनल में साथी चेकियाई बारबोरा क्रेजसिकोवा के साथ खेली थीं। वहीं, एरानी और पाओलिनी ने भी इंडियन वेल्स में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था और मियामी ओपन में रनर-अप बने, जिससे उनकी रैंकिंग में सुधार होने की उम्मीद है।

मुंबई इंडियंस का शानदार जीत, KKR को 6 विकेट से मात, रोहित-रिकेल्टन का दमदार प्रदर्शन

मुंबई  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का दूसरा मैच रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. ये भिड़ंत मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हुई जहां मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत हासिल की. मुंबई के लिए ये जीत इसलिए भी खास है क्योंकि मुंबई की टीम ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल चेज किया है. ये मैच  इस मुकाबले में टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. केकेआर ने रहाणे और रघुवंशी की फिफ्टी के दम पर मुंबई के सामने 221 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसे मुंबई ने 20वें ओवर में चेज कर लिया. इस जीत के साथ मुंबई का 14 सालों का वो शर्मनाक रिकॉर्ड भी टूट गया है जिसमें उसे अपने पहले आईपीएल मैच में हार का सामना करना पड़ता था।  ऐसे रही मुंबई की बैटिंग 221 रनों के जवाब में उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद शानदार रही. रोहित और रेयान रिकेल्टन ने पारी का आगाज किया. दोनों ओर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी हुई और 5वें ओवर में ही दोनों ने टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया. इसके बाद रोहित शर्मा ने छक्के और चौकों में डील किया और केवल 23 गेंद में ही फिफ्टी लगा दी. 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 80-0 था. मुंबई को पहला झटका लगा 12वें ओवर में जब रोहित शर्मा महज 38 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए. रोहित का जब विकेट गिरा तब मुंबई का स्कोर 148 रन था. इसके बाद सूर्या ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए लेकिन 15वें ओवर में वो अपना विकेट गंवा बैठे. सूर्या के बल्ले से 16 रन आए।  16वें ओवर में रिकेल्टन अपना विकेट गंवा बैठे. उनके बल्ले से 43 गेंद में 81 रन आए. अपनी पारी में रिकेल्टन ने 4 चौके और 8 छक्के लगाए. लेकिन मुंबई ने 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर इस टोटल को 4 विकेट गंवाकर चेज कर लिया।  ऐसे रही केकेआर की बैटिंग पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की पारी का आगाज कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने किया.दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की और 5वें ओवर में ही स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया. लेकिन इस खतरनाक साझेदारी को तोड़ा शार्दुल ठाकुर ने. छठे ओवर में शार्दुल ने एलन का विकेट झटका. एलन ने 17 गेंद में 37 रन बनाए. इसके बाद कैमरून ग्रीन ने 10 गेंद में 18 रन बनाए. लेकिन 9वें ओवर में शार्दुल ने उन्हें आउट कर दिया. लेकिन एक छोर पर अजिंक्य रहाणे टिके रहे. उन्होंने केवल 27 गेंद में ही अपनी फिफ्टी पूरी की. हालांकि, शार्दुल ने 14वें ओवर में उनका विकेट झटका. रहाणे के बल्ले से 67 रन आए।  इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला. दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की. रघुवंशी ने केवल 28 गेंद में ही फिफ्टी लगा दी. वहीं, 19वें ओवर में ही केकेआर का स्कोर 200 के पार पहुंच गया. लेकिन इसी ओवर में हार्दिक ने रघुवंशी का विकेट भी झटका. रघुवंशी के बल्ले से 29 गेंद में 51 रन आए. इसके बाद रिंकू सिंह ने 21 गेंद में नाबाद 33 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर केकेआर ने मुंबई के सामने 221 रनों का लक्ष्य रखा।  6 चौके, 6 छक्के और 23 गेंद में सबसे तेज पचासा, रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) में रविवार को मुंबई इंडियंस का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हुआ. वानखेड़े में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा ने रिकॉर्डतोड़ पारी खेली. रोहित ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया, जो आईपीएल इतिहास में उनका सबसे तेज पचासा है।  इससे पहले रोहित का सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक 2015 के फाइनल में आया था, जब उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 25 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी. अब 11 साल बाद उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया।  रोहित शुरुआत से ही बेहद आक्रामक अंदाज में दिखे. उन्होंने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया और कोलकाता के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा. उनकी बल्लेबाजी में वही पुरानी लय और आत्मविश्वास नजर आया, जिसने उन्हें आईपीएल और भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा मैच विनर बनाया है. इस मुकाबले में रोहित ने शर्मा 38 गेंदों में 78 रन बनाए. अपनी इस पारी में रोहित शर्मा ने 6 चौके और 6 छक्के लगाए।  आईपीएल में जड़ी 50वीं फिफ्टी इस पारी के साथ रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. अब उनके नाम आईपीएल में 50 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर दर्ज है।  इस सूची में सबसे ऊपर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 72 बार 50 प्लस स्कोर बनाया है. दूसरे स्थान पर David Warner 66 बार और तीसरे नंबर पर Shikhar Dhawan 53 बार 50 से ज्यादा रन बना चुके हैं. वहीं KL Rahul 45 बार 50 प्लस स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर हैं।  रोहित की यह पारी सिर्फ एक रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने यह भी दिखाया कि वह अब भी मुंबई इंडियंस के सबसे बड़े मैच विनर हैं. आईपीएल 2026 में उनका यह अंदाज टीम के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है. बता दें कि इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए मुंबई के सामने 221 रनों का लक्ष्य रखा था। 

सनशाइन डबल पूरा कर दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुई सबालेंका

अरिना सबालेंका ने मियामी ओपन के खिताब को अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में विश्व के चौथे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ को 6-2, 4-6, 6-3 से हराया। इगा स्वियातेक के बाद सबालेंका 'सनशाइन डबल' पूरा करने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। यह उनका लगातार दूसरा मियामी ओपन खिताब है। इससे पहले एश्ले बार्टी (2019 और 2021) और सेरेना विलियम्स (2013 से 2015) ही लगातार यह टूर्नामेंट जीत पाई थीं। इस तरह सबालेंका ने दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में अपनी जगह बना ली है। सबालेंका का कीर्तिमान सबालेंका एक ही सीजन में इंडियन वेल्स और मियामी में सनशाइन डबल जीतने वाली पांचवीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं। सबालेंका से पहले स्टेफी ग्राफ, किम क्लिस्टर्स, विक्टोरिया अजारेंका और इगा स्वियाटेक यह कारनामा कर चुकी हैं। सबालेंका 2000 के बाद से चौथी खिलाड़ी हैं जो साल के अपने पहले चार टूर्नामेंट (मार्टिना हिंगिस, 2001, सेरेना विलियम्स, 2003, और विक्टोरिया अजारेंका, 2012) के फाइनल में पहुंची हैं। ये सभी टूर्नामेंट हार्ड कोर्ट पर हुए हैं। उन्होंने इनमें से तीन जीते, जिसमें ब्रिस्बेन और सनशाइन डबल शामिल हैं। खिताब जीतने के बाद सबालेंका ने कहा  यह खिताब काफी खास है। मेरा लक्ष्य हमेशा इतिहास में अपना नाम दर्ज कराना रहा है और मैंने बस वही किया। यह सुनने में बहुत अजीब लगता है। मुझे नहीं पता कि मैं यह कैसे कर पाई, लेकिन अभी मुझे बहुत गर्व है। बेशक, इस खूबसूरत ट्रॉफी से बहुत खुश हूं। नंबर पर स्थिति मजबूत की यह जीत उनके करियर का 24वां डब्ल्यूटीए एकल खिताब और कुल मिलाकर 30वां खिताब है जिसमें छह युगल खिताब भी शामिल हैं। इनमें चार ग्रैंडस्लैम एकल खिताब, दो डबल्स, 11 डब्ल्यूटीए 1000 सिंगल्स टाइटल और दो डबल्स खिताब शामिल हैं। सबालेंका लंबे समय से दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनी हुई हैं और अब उनकी यह स्थिति और मजबूत हो गई है। सबालेंका ने अब तक विश्व नंबर एक खिलाड़ी के रूप में कुल 83 हफ्ते बिताए हैं। इसमें उनका मौजूदा शानदार दौर भी शामिल है जो लगातार 75 हफ्तों तक पहुंच चुका है। सोमवार को वह लगातार 76वें हफ्ते के लिए नंबर एक बनी रहेंगी। इसके साथ ही वह इगा स्वियातेक के सबसे लंबे नंबर एक रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगी। हालांकि, उनसे आगे अभी एश्ले बार्टी हैं, जिन्होंने सितंबर 2019 से मार्च 2022 तक लगातार 114 हफ्तों तक नंबर 1 की कुर्सी संभाली थी। उस दौरान कोविड-19 महामारी की वजह से रैंकिंग कुछ समय के लिए रुकी भी थी।  

हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका को दी मर्सिडीज कार, कीमत है इतनी

मुंबई  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को एक बेहद लग्जरी तोहफा दिया है. हार्दिक ने उन्हें भारत की पहली Mercedes-Benz V-Class कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करीब 1.7 करोड़ रुपये बताई जा रही है।  हार्दिक पंड्या का यह खास तोहफा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. लग्जरी और प्रीमियम फीचर्स से लैस यह मर्सिडीज वी-क्लास देश की सबसे शानदार एमपीवी गाड़ियों में से एक मानी जाती है।  हार्दिक पहले भी अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगी घड़ियों, कारों और फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने 12 करोड़ की फेरारी कार भी खरीदी थी. जिसपर वो अपनी ग्रलफ्रेंड माहिका के साथ घूमते नजर आए थे. इससे पहले उन्होंने अपने बेटे को भी एक महंगी कार गिफ्ट की थी।  बता दें कि हार्दिक पंड्या ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की खिताबी जीत में अहम किरदार निभाया था. हार्दिक ने 9 मैचों में 27.12 की औसत से 217 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे. वहीं गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 32.33 के एवरेज से 9 विकेट झटके।  हार्दिक के पास कई लग्जरी कारें  हार्दिक पंड्या के पास पहले से ही कई महंगी और हाई-परफॉर्मेंस कारें मौजूद हैं. उनके गैरेज में रोल्स-रॉयस फैंटम (Rolls‑Royce Phantom), लैम्बोर्गिनी हुराकैन ईवीओ (Lamborghini Huracán EVO), लैम्बोर्गिनी उरुस (Lamborghini Urus), मर्सिडीज-एएमजी जी63 (Mercedes‑AMG G63), रेंज रोवर वोग (Range Rover Vogue) और ऑडी A6 जैसी गाड़ियां शामिल हैं।  हार्दिक ने हाल ही में की थी माहिका की तारीफ हार्दिक पंड्या ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की खूब तारीफ की थी. तब उन्होंने कहा था कि जबसे उनकी जिंदगी में माहिका आई है तब से सबकुछ अच्छा ही अच्छा हो रहा है. इसके बाद माहिका और हार्दिक के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. बता दें कि हार्दिक पंड्या इन दिनों आईपीएल में बिजी हैं और वो मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। 

जैकब डफी को मिले एक लाख और माइकल ब्रेसवेल पर हुई रुपयों की बारिश

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (IPL 2026) का आगाज शनिवार से हो गया है. पहले मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 69 रन बनाए, देवदत्त पडिक्कल (61) ने भी महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा. इन पारियों की मदद से RCB ने 202 के लक्ष्य को 16वें ओवर में हासिल कर लिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज जैकब डफी को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला, उन्होंने 4 ओवरों में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. इस अवार्ड के साथ उन्हें 1 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली. इसी विंडो में पाकिस्तान सुपर लीग भी जारी है, जिसके प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड की प्राइज मनी 5 लाख पाकिस्तानी रुपये है. इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है, लेकिन पाकिस्तान दावा करता है कि उनकी लीग IPL को टक्कर देती है. हालांकि ये सच नहीं है, चाहे प्राइज मनी हो, प्लेयर्स की सैलरी हो, फ्रेंचाइजियों की वैल्यू, दर्शकों की संख्या, व्यूवरशिप हो या कुछ भी, हर चीज में IPL आगे नजर आती है. हालांकि प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड की प्राइज मनी में पीएसएल आगे है, लेकिन अंतर सिर्फ हजारों का है. IPL 2026 में POTM की प्राइज मनी इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के पहले मैच में आरसीबी के तेज गेंदबाज जैकब डफी को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला, इसके साथ उन्हें 1 लाख रुपये की प्राइज मनी भी दी गई. PSL 2026 में POTM की प्राइज मनी पाकिस्तान सुपर लीग के एक मैच में माइकल ब्रेसवेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, वह पेशावर जाल्मी के लिए खेल रहे हैं. उन्हें प्राइज मनी के तौर पर 5 लाख पाकिस्तानी रुपये मिले. हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय मुद्रा की तुलना में पाकिस्तानी मुद्रा कम है. भारतीय मुद्रा में देखें तो पाकिस्तानी 5 लाख रुपये करीब 1 लाख 50 हजार रुपये होते हैं. टोटल प्राइज मनी में ज्यादा खर्च करता है IPL हालांकि आईपीएल में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड के साथ कुछ और खिताब भी दिए जाते हैं, जैसे हर मैच में सुपर स्ट्राइकर, बेस्ट कैच आदि के लिए भी अवार्ड दिए जाते हैं. रिपोर्ट के अनुसार प्रति मैच सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी को मिलाएं तो 5 लाख रुपये बनते हैं, जो PSL की तुलना में 3 गुना से अधिक होते हैं.  

दो साल का बैन नाकाफी और बीसीसीआई से सख्त सजा की मांग

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने आईपीएल से आखिरी समय पर नाम वापस लेने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है. पूर्व भारतीय कप्तान का मानना है कि मौजूदा दो साल के बैन का नियम खिलाड़ियों को नीलामी में चुने जाने के बाद टूर्नामेंट से हटने से रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है. गावस्कर की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कई बड़े विदेशी खिलाड़ी वर्कलोड मैनेजमेंट या निजी कारणों का हवाला देकर आईपीएल से हट रहे हैं. इस मुद्दे पर विशेष रूप से बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि बीसीसीआई को इस मामले में ज्यादा प्रभावी सजा पर विचार करना चाहिए. क्या बोले सुनील गावस्कर सुनील गावस्कर ने कहा, 'इस पर बीसीसीआई को भी सोचने की जरूरत है, क्योंकि दो साल का बैन साफ तौर पर काम नहीं कर रहा है. आपको ऐसी सजा पर विचार करना होगा जिसका खिलाड़ियों पर असर पड़े. जब तक किसी खिलाड़ी के लिए आईपीएल में वापसी की संभावना पर असर नहीं पड़ेगा, तब तक यह नियम कारगर नहीं होगा.' क्या है आईपीएल का नियम आईपीएल ने पहले ही एक नियम लागू किया हुआ है, जिसके तहत अगर कोई विदेशी खिलाड़ी नीलामी में चुने जाने के बाद टूर्नामेंट से हटता है, तो उसे दो सीजन तक आईपीएल और भविष्य की नीलामी से बाहर रखा जा सकता है. हालांकि, अगर खिलाड़ी की चोट या मेडिकल कारण सही पाए जाते हैं, तो उसे इस नियम से छूट मिल सकती है. लेकिन हाल के मामलों से यह साफ हो गया है कि यह नियम खिलाड़ियों को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है. क्यों बढ़ा डकेट के आईपीएल छोड़ने पर विवाद? Ben Duckett के आईपीएल 2026 से हटने के फैसले ने खिलाड़ी प्रतिबद्धता और लीग नियमों को लेकर बहस को फिर से तेज कर दिया है. इंग्लैंड के इस बल्लेबाज को Delhi Capitals ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्होंने रेड-बॉल क्रिकेट को प्राथमिकता देने और घर पर समय बिताने के लिए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया. आईपीएल नियमों के अनुसार, डकेट को अब लीग और भविष्य की नीलामी से दो साल के बैन का सामना करना पड़ सकता है. उनसे पहले Harry Brook भी आईपीएल से हट चुके हैं. उन्हें 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और वह फिलहाल इसी तरह के बैन का सामना कर रहे हैं. दुनिया भर के बड़े खिलाड़ियों को आकर्षित करने वाले आईपीएल के सामने अब यह चुनौती है कि वह विदेशी खिलाड़ियों की जवाबदेही और प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने के लिए अपने नियमों की दोबारा समीक्षा करे.    

संजू सैमसन और ऋतुराज की जोड़ी पर टिकी चेन्नई की उम्मीदें

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से होगा। मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL 2025 में दोनों टीमों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। CSK अंक-तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी। वहीं, RR की टीम ने 9वें स्थान पर टूर्नामेंट समाप्त किया था। ऐसे में पहले मैच में दोनों टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। आइए मैच से जुड़ी अहम बातें जान लेते हैं। दोनों टीमों के बीच रही है कड़ी टक्कर IPL में CSK और RR के बीच अब तक 31 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान CSK को 16 मुकाबलों में जीत मिली है। RR ने 15 मैच अपने नाम किए हैं। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे। इन दोनों मैच को RR ने अपने नाम किया था। पहला मैच उसने 6 विकेट और दूसरा मैच 6 रन से जीता था। IPL 2024 का एकमात्र मैच CSK ने 5 विकेट से अपने नाम किया था। इस संयोजन के साथ उतर सकती है CSK CSK के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हैं, ऐसे में वह शुरुआती मुकाबलों से बाहर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन संभालते नजर आ सकते हैं। सैमसन और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ टीम को मजबूत शुरुआत देना चाहेंगे। तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई खलील अहमद के हाथों में होगी। CSK की संभावित एकादश: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी और खलील अहमद। ऐसी हो सकती है RR की प्लेइंग इलेवन RR का बल्लेबाजी क्रम मजबूत नजर आ रहा है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पहली गेंद से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना चाहेंगे। युवा कप्तान रियान पराग से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। रविंद्र जडेजा के टीम में आने से उनकी मजबूती और बढ़ी है। RR की संभावित एकादश: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और एडम मिल्ने। ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर CSK: अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष और राहुल चाहर। RR: नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे और युधवीर सिंह चरक। कैसी है बारसापारा स्टेडियम की पिच? बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनी है और यह बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। अमूमन यहां पर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। गेंदबाजों को इस पिच पर ज्यादा मदद नहीं मिलती है। जिसके कारण उन्हें विकेट निकालने के एडी-चोटी का जोर लगाना पड़ता है। हालांकि, स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 198 रन का है, जबकि दूसरी पारी 180 रन है। कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम? एक्यूवेदर के अनुसार, 30 मार्च को गुवाहाटी का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 19 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की 15 प्रतिशत उम्मीद है। बारिश नहीं हुई तो अच्छा मैच देखने मिल सकता है। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें यशस्वी ने पिछले 10 मुकाबलों में 167.76 की स्ट्राइक रेट से 458 रन बनाए हैं। रियान के बल्ले से पिछले 10 मैच में 171.08 की स्ट्राइक रेट से 284 रन निकले हैं। शिवम ने पिछले 10 मैचों में 41.86 की औसत से 293 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा ने पिछले 8 मैच में 8.88 की इकॉनमी से 7 विकेट चटकाए हैं। नूर ने पिछले 10 मैचों में 8.29 की इकॉनमी से 14 विकेट अपने नाम किए हैं। कब और कहां देखें मुकाबला? CSK और RR के बीच यह मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।  

वानखेड़े में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला

 मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-2 में रविवार (29 मार्च) को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा और पहली गेंद 7.30 बजे फेंकी जाएगी।  पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस का लक्ष्य खिताबी सूखे को खत्म करने पर है. मुंबई की टीम आखिरी बार 2020 में चैम्पियन बनी थी और उसके बाद ट्रॉफी उससे दूर है. पिछले सीजन में कप्तान हार्दिक पंड्या की अगुवाई में टीम ने तीसरे स्थान पर फिनिश किया था, लेकिन इस बार टीम संतुलन और गहराई के मामले में और मजबूत नजर आ रही है. मुंबई के पास ऐसा स्क्वॉड है जो उसे छठा खिताब दिलाने का दम रखता है।  मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी यूनिट में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे बड़े नाम हैं, जबकि ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या टीम की रीढ़ बने हुए हैं. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी विपक्षी टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है. मुंबई की ताकत सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके पास विदेशी खिलाड़ियों का भी शानदार विकल्प मौजूद है।  मुंबई को करनी होगी अच्छी शुरुआत मिचेल सेंटनर, क्विंटन डिकॉक, रयान रिकेल्टन और विल जैक्स जैसे खिलाड़ी टीम को और मजबूती देते हैं. हालांकि मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी चुनौती हमेशा की तरह टूर्नामेंट की धीमी शुरुआत रही है. टीम को अगर इस बार खिताब जीतना है, तो शुरुआत से ही लय पकड़नी होगी और सही प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना होगा।  वहीं दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइजर्स इस मुकाबले में कई सवालों के साथ उतर रही है. कप्तान अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम को अपने गेंदबाजी आक्रमण को लेकर सबसे ज्यादा चिंता है. टीम को बड़ा झटका तब लगा, जब मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा, जबकि आकाश दीप और हर्षित राणा चोट के कारण बाहर हो गए. ऐसे में गेंदबाजी की जिम्मेदारी काफी हद तक वरुण चक्रवर्ती और ब्लेसिंग मुजारबानी पर होगी।  रिंकू क्या फिनिशर रोल में होंगे फिट? बैटिंग में केकेआर के पास रिंकू सिंह, रचिन रवींद्र और राहुल त्रिपाठी जैसे खिलाड़ी हैं, जो मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. कुल मिलाकर यह मुकाबला एक मजबूत और संतुलित मुंबई इंडियंस और कुछ कमजोर कड़ियों से जूझ रही कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा. ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि क्या मुंबई इंडियंस अपनी मजबूत टीम के दम पर जीत के साथ शुरुआत करती है या केकेआर उलटफेर कर सकती है।  देखा जाए तो इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का पलड़ा कोलकाता नाइट राइडर्स पर भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 35 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 24 मैचों में जीत हासिल की. जबकि तीन बार की आईपीएल चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स को 11 मुकाबलों में जीत मिली।  मुकाबले में मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह. इम्पैक्ट सब: मयंक मार्कंडे/शार्दुल ठाकुर/अश्विनी कुमार मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजारबानी, वरुण चक्रवर्ती और उमरान मलिक. इम्पैक्ट सब: अनुकूल रॉय/राहुल त्रिपाठी/कार्तिक त्यागी

वानखेड़े में दिखेगा हिटमैन का जलवा कोलकाता के खिलाफ रोहित शर्मा के आंकड़े देख उड़े विरोधियों के होश

पूर्व भारतीय चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा के दमदार आगाज की भविष्यवाणी की है. उनका मानना है कि मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज एक बार फिर वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ बड़ी पारी खेल सकते हैं. श्रीकांत ने कहा कि केकेआर के खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड हमेशा से बेहद शानदार रहा है और यही इस मुकाबले में उनके पक्ष में जा सकता है. रोहित शर्मा का केकेआर के खिलाफ रिकॉर्ड आईपीएल के सबसे सफल मुकाबलों में से एक रहा है. मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज ने कोलकाता के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं. अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए श्रीकांत ने रोहित को लेकर बड़ा बयान दिया. रोहित को लेकर क्या बोले श्रीकांत श्रीकांत ने कहा, कुछ साल पहले तक केकेआर, रोहित शर्मा के लिए हलवा की तरह थी. वह उनकी गेंदबाजी को हलवा की तरह खाएंगे. केकेआर उनकी बादाम हलवा टीम है. जैसे ही केकेआर सामने आती है, रोहित अपने कम्फर्ट जोन में आ जाते हैं. 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना केकेआर से होगा और इस मुकाबले में रोहित शर्मा एक बार फिर टीम की योजनाओं के केंद्र में होंगे. मुंबई को उनसे तेज शुरुआत की उम्मीद होगी, जबकि केकेआर चाहेगी कि सुनील नरेन अपने शानदार रिकॉर्ड के दम पर रोहित को जल्दी आउट करें. केकेआर के सामने कैसा रहा है रोहित का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के आंकड़े बताते हैं कि उनसे इतनी बड़ी उम्मीदें क्यों की जा रही हैं. मुंबई इंडियंस के इस सलामी बल्लेबाज ने आईपीएल करियर में केकेआर के खिलाफ 127.86 के स्ट्राइक रेट से 1083 रन बनाए हैं. वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने किसी एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं. उनके नाम केकेआर के खिलाफ छह अर्धशतक और एक शतक दर्ज है. उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 109 रन है, जो उन्होंने ईडन गार्डन्स में बनाया था. हालांकि, अगर हाल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो रोहित का प्रदर्शन थोड़ा गिरा है. उन्होंने केकेआर के खिलाफ आखिरी अर्धशतक 2020 में लगाया था. वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 120.81 के स्ट्राइक रेट से 238 रन बनाए हैं.  

चोट के बाद आईपीएल 2026 में चेन्नई के कप्तान की जोरदार वापसी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। CSK रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। IPL 2025 में ये खिलाड़ी सिर्फ 5 मुकाबले ही खेल पाया था। वह चोटिल होने के कारणे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। ऐसे में गायकवाड़ इस संस्करण पहले मैच से ही जोरदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। आइए RR के खिलाफ उनके आंकड़े जान लेते हैं। RR के खिलाफ ऐसे रहे हैं रुतुराज के आंकड़े रुतुराज RR के खिलाफ 8 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 273 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 45.5 और स्ट्राइक रेट 133.82 की रही है। उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101* रन रहा है। रुतुराज ने अपने IPL करियर का पहला शतक इसी टीम के खिलाफ लगाया था। उनके अलावा सिर्फ शेन वॉटसन और मुरली विजय CSK की ओर से RR के खिलाफ शतक जड़ पाए हैं। कमाल की औसत से रन बनाते हैं रुतुराज CSK के लिए डेब्यू के बाद रुतुराज ने 71 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने पहला मैच 2020 में खेला था। उनके बल्ले से 40.35 की औसत से 2,502 रन निकले हैं। IPL में 2,000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में इस खिलाड़ी से बेहतर औसत सिर्फ केएल राहुल (46.21) और डेविड वार्नर (40.52) का है। रुतुराज ने 137.47 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। वह 22 बार 50+ का स्कोर बना चुके हैं। उन्होंने 2 शतक भी लगाया है। RR के खिलाफ हाल की पारियों में ऐसा रहा रुतुराज का प्रदर्शन रुतुराज ने RR के खिलाफ 8 पारियों में 4 बार 40 रन का आंकड़ा पार किया है, लेकिन बाकी पारियों में वह 11 रन से पहले ही आउट हो गए। RR के खिलाफ उनकी हालिया पारियां 47* 42 और 63 की रही है।