samacharsecretary.com

फीफा विश्व कप: ईरान के मैचों को मैक्सिको में आयोजित करने का मामला अमेरिका के खिलाफ अभी भी विवादित

नई दिल्ली  मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच फीफा और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल राजनीति (डिप्लोमेसी) एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले ने हालात को मुश्किल और जटिल बनाया था। ईरान की फुटबॉल टीम और उसके विश्व कप अभियान पर इसका सीधा असर पड़ा था। इस बीच फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो और ईरानी फुटबॉल अधिकारियों के बीच तुर्की में हुई बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। यह बैठक ऐसे समय में हुई जब ईरान की विश्व कप भागीदारी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे। हालांकि इस मुलाकात में सकारात्मक संकेत मिले, लेकिन एक बड़ा मुद्दा—ईरान के मैचों को अमेरिका से हटाकर मेक्सिको में कराने का—अब भी अनसुलझा है। मार्च 2025 के दौरान ईरान की स्थिति काफी अनिश्चित रही। सरकारी स्तर पर यह संकेत दिए गए कि टीम विश्व कप में हिस्सा नहीं ले सकती या उसे अमेरिका जाने में मुश्किल हो सकती है। यहां तक कि फीफा से यह भी मांग उठी कि ईरान के मैचों को किसी अन्य देश, खासकर मेक्सिको, में स्थानांतरित कर दिया जाए। हालांकि फीफा ने स्पष्ट किया है कि टूर्नामेंट शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा और ईरान को अमेरिका में ही अपने मैच खेलने होंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों ने स्थिति को और उलझा दिया। ट्रंप ने पूर्व में ईरान को विश्व कप के लिए अहम न होने या फिर टीम के भाग लेने की स्थिति में खिलाड़ियों की सुरक्षा पर चिंता जताई थी। हालांकि फीफा लगातार एक स्पष्ट रुख अपनाए हुए है और इन्फेंटिनो ने भरोसा दिलाया है कि ईरान की टीम को सभी आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा दी जाएगी। ईरान की टीम ने भी मुश्किल हालातों के बीच तैयारी जारी रखी है। जॉर्डन में प्रस्तावित अभ्यास मैचों को सुरक्षा कारणों से तुर्की के अंताल्या में शिफ्ट किया गया, जहां टीम ने नाइजीरिया और कोस्टा रिका के खिलाफ मुकाबले खेले। इन मैचों के दौरान खिलाड़ियों ने युद्ध के विरोध में प्रतीकात्मक प्रदर्शन भी किया, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना। विश्व कप की तैयारियों के तहत ईरान 10 जून तक एरिजोना के टक्सन स्थित ट्रेनिंग कैंप में पहुंचेगा। टीम अपना पहला मैच 15 जून को लॉस एंजिल्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद उसे बेल्जियम और मिस्र जैसी मजबूत टीमों से भी भिड़ना है। हालांकि वीजा से जुड़ी समस्याएं अब भी बनी हुई हैं, जिससे टीम के कुछ अधिकारियों को अमेरिका में प्रवेश नहीं मिल पाया है। कुल मिलाकर, यह स्थिति केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें राजनीति, कूटनीति और वैश्विक संबंधों की जटिलताएं भी शामिल हैं। फीफा के लिए यह एक बड़ी चुनौती है कि वह खेल की निष्पक्षता बनाए रखते हुए सभी टीमों के लिए सुरक्षित और समान माहौल सुनिश्चित करे। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि ईरान की टीम इन चुनौतियों के बीच कैसा प्रदर्शन करती है और क्या फुटबॉल वाकई कूटनीतिक पुल का काम कर पाता है।

काउंटी क्रिकेट के चक्कर में फँसे बेयर्स स्वानपोल, CSA ने NOC देने से किया इनकार और शुरू की अनुशासनात्मक कार्रवाई

जोहानिसबर्ग साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर बेयर्स स्वानपोल (Beyers Swanepoel) एक बड़े विवाद में फंस गए हैं. उन्हें काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) देने से साफ इनकार कर दिया गया है. वहीं उनकी घरेलू टीम लॉयन्स और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है. पूरा मामला जोहानिसबर्ग में 29 मार्च को खेले गए सीएसए प्रोविंशियल वनडे चैलेंज डिवीजन वन के फाइनल से जुड़ा है, जहां लॉयन्स का सामना टाइटन्स से हुआ था. लॉयन्स के लिए खेल रहे बेयर्स स्वानपोल ने मैच के दौरान अपने 10 ओवर पूरे करने के बाद अचानक मैदान छोड़ दिया. उन्हें इंग्लैंड के लिए फ्लाइट पकड़नी थी, जहां वह काउंटी क्रिकेट में भाग लेते. इसी चलते उन्होंने ऐसा कदम उठाया. हैरानी की बात यह रही कि टीम मैनेजमेंट को उनकी फ्लाइट की जानकारी पहले से नहीं थी. बेयर्स स्वानपोल ने मैच से एक दिन पहले ही एनओसी के लिए आवेदन किया था, जिसे मंजूरी नहीं मिली थी. इसके बावजूद वह बीच मैच में टीम को छोड़कर रवाना हो गए. इस घटना को क्रिकेट की छवि के खिलाफ मानते हुए सीएसए ने सख्त रुख अपनाया है. सीएसए ने अपने बयान में कहा कि खेल की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना बेहद जरूरी है, ऐसे में इस तरह के व्यवहार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेयर्स स्वानपोल इस मामले में आरोपों को चुनौती नहीं देंगे. हालांकि उनका अगला कदम क्या होगा, यह अभी साफ नहीं है. अगर वह इंग्लैंड में ही काउंटी क्रिकेट खेलेगे, तो उनके साउथ अफ्रीका के लिए खेलने के सपने खत्म हो सकते हैं. कैसा रहा है स्वानपोल का प्रदर्शन? बेयर्स स्वानपोल दाएं हाथ से तेज गेंदबाजीऔर बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. 27 साल के स्वानपोल ने अब तक 48 फर्स्ट क्लास, 55 लिस्ट और 48 टी20 मुकाबले खेले हैं. फर्स्ट क्लास मैचों में स्वानपोल ने 187 विकेट झटकने के अलावा 1461 रन बनाए हैं. वहीं लिस्ट-ए क्रिकेट में स्वानपोल के नाम पर 83 विकेट और 663 रन दर्ज हैं. टी20 क्रिकेट में स्वानपोल ने 414 रन बनाए हैं और 54 विकेट झटके. पूरे मामले पर वॉर्सेस्टरशायर के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट एशले जाइल्स ने भी निराशा जताई है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी से गलती हुई है और अब टीम इस स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है. जाइल्स ने साफ किया कि क्लब की ओर से बेयर्स स्वानपोल पर किसी तरह का दबाव नहीं था. यह पूरी तरह खिलाड़ी का निजी फैसला था. इस विवाद के बाद वॉर्सेस्टरशायर ने अनुभवी गेंदबाज ओलिवर हैनन-डाल्बी को वॉरविकशायर से शॉर्ट-टर्म लोन पर टीम में शामिल किया है.  

धमाकेदार जीत के बाद और मजबूत हुई मुंबई, दिल्ली के खिलाफ सैंटनर की एंट्री से सुलझेगी स्पिन की गुत्थी

नई दिल्ली आईपीएल 2026 का आगाज जीत के साथ करने वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) की टीम के लिए अच्छी खबर आई है। न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज मिचेल सैंटनर टीम से जुड़ गए हैं और वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रह सकते हैं। क्रिकबज के अनुसार, मिचेल सैंटनर दिल्ली में मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं, जहां दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। सैंटनर शनिवार को दिल्ली के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं। मुंबई ने आईपीएल 2026 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। पहले मैच में केकेआर को मुंबई ने 6 विकेट से हराया हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया था। केकेआर से मिले 221 रनों के लक्ष्य को मुंबई ने 19.1 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। यह आईपीएल में मुंबई का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी रहा। मुंबई की ओर से रयान रिकेल्टन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 81 रनों की दमदार पारी खेली थी, जबकि रोहित शर्मा ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 78 रन बनाए थे। दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 11.5 ओवर में 148 रन जोड़े थे और मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया था। पहले मैच में खली थी सैंटनर की कमी हालांकि, मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का प्रदर्शन केकेआर के खिलाफ निराशाजनक रहा था। एमआई को पहले ही मैच में मिचेल सैंटनर के अनुभव की कमी बीच के ओवरों में साफतौर पर खली थी। अल्लाह गजनफर को स्पिनर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी। हालांकि, गजनफर काफी महंगे साबित हुए थे और उन्होंने 4 ओवर में बिना कोई विकेट चटकाए 51 रन खर्च किए थे। वहीं मयंक मारकंडे से कप्तान हार्दिक ने सिर्फ एक ही ओवर करवाया था, जिसमें उन्होंने 16 रन दे दिए थे। सैंटनर रनों पर लगाम लगाने और अहम विकेट चटकाने के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही वह बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं। राहिल सैयद

IPL 2026: चेन्नई के गढ़ में पंजाब किंग्स की चुनौती, श्रेयस अय्यर फिट और डेवाल्ड ब्रेविस को मिल सकता है मौका

  चेन्नई आईपीएल 2026 आज का मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। सीएसके वर्सेस पीबीकेएस मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे चेपॉक के मैदान के नाम से भी जाना जाता है। चेन्नई वर्सेस पंजाब मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा, जबकि मुकाबला आधे घंटे बाद यानी साढ़े 7 बजे शुरू होगा। चेन्नई की टीम पलटवार करना चाहेगी। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से मिली हार ने उनके नेट रन रेट को काफी नुकसान पहुंचाया है। सीएसकी की नजरें पहली जीत पर होगी। वहीं पंजाब किंग्स लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। श्रेयस अय्यर और एमएस धोनी की होगी वापसी? एमएस धोनी ने ट्रेनिंग तो शुरू कर दी है, मगर उनकी वापसी पर अभी भी काले बादल मंडरा रहे हैं। लेकिन CSK को डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में बड़ा बूस्ट मिल सकता है। गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी के खेलने को लेकर कोई पक्का वादा नहीं किया, लेकिन ब्रेविस ने मेन ग्रुप से दूर नेट्स में बैटिंग की और आराम से दिखे। वहीं श्रेयस अय्यर के खेलने को लेकर किसी भी चिंता को असिस्टेंट कोच ब्रैड हैडिन ने गेम से पहले दूर कर दिया था। PBKS के लिए अच्छी बात यह है कि उनके कप्तान की कोई हड्डी नहीं टूटी है। असल में, प्रैक्टिस सेशन के दौरान वह जबरदस्त दिखे और कई गेंदें स्टैंड तक पहुंचाई। संजू सैमसन का सीएसके के लिए पहला होम मैच चेन्नई सुपर किंग्स के विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का यह चेपॉक के स्टेडियम पर पहला होम मैच होगा। हालांकि इस मैदान पर उनके आंकड़े निराशाजनक रहे हैं। संजू सैमसन का चेपॉक में औसत सिर्फ 13.16 और स्ट्राइक रेट 105.33 है। CSK vs PBKS हेड टू हेड चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड टक्कर का रहा है। दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ 16-16 मैच जीते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से पंजाब ने अपना दबदबा दिखाया है। उन्होंने पिछले 7 में से 6 मैच चेन्नई के खिलाफ जीते हैं।

अभिषेक शर्मा पर BCCI की कड़ी कार्रवाई, KKR vs SRH मैच में बोले थे अश्लील शब्द

   कोलकाता  सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्टार बल्लेबाज अभ‍िषेक शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) शानदार फॉर्म में लौटे जरूर, लेकिन टीम की जीत के बाद वह विवाद में घिर गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें IPL 2026 के आचार संहिता उल्लंघन का दोषी पाया है।  कोलकाता के ईडन गार्डन्स 2 अप्रैल को KKR के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 48 रन की अहम पारी खेली थी और टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई. हालांकि मैच के दौरान उनके व्यवहार ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया।  BCCI की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अभिषेक शर्मा ने IPL Code of Conduct के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया, जो अपमानजनक या अश्लील भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है।  इस गलती के लिए उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है. बल्लेबाज ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।  31 मार्च को श्रेयस अय्यर पर भी गिरी थी गाज पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को भी 31 मार्च को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट के कारण उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।  न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए उस मैच में पंजाब किंग्स ने 163 रन के लक्ष्य को पांच गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया था. इस जीत के हीरो ऑस्ट्रेलिया के कोनोली रहे थे. जिन्होंने डेब्यू मैच में 72 रन की नाबाद पारी खेली और 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने थे।  श्रेयय अय्यर पर कब लग सकता है बैन? चूंक‍ि श्रेयस की स्लो ओवर रेट के मामले में यह इस सीजन की पहली गलती थी, इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा. अगर दूसरी बार यही गलती दोहराई जाती है, तो उन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना और टीम के खिलाड़ियों पर भी आर्थिक दंड लगाया जाएगा। तीसरी बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाए जाने पर मामला और गंभीर हो जाएगा. ऐसी स्थिति में कप्तान को एक मैच के लिए बैन किया जा सकता है. श्रेयस पहले भी स्लो ओवर रेट के मामलों में सजा झेल चुके हैं. पिछले सीजन में भी उन पर दो बार जुर्माना लगाया गया था, लेकिन समस्या अब भी जारी है। 

25 करोड़ के खिलाड़ी और रघुवंशी का ब्लंडर, क्या रन आउट की वजह से हारी कोलकाता नाइट राइडर्स

 कोलकाता क्या कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपनी गलती से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)  के ख‍िलाफ 2 मार्च को हारी? क्या उसे बिना वजह का र‍िस्क लेना भारी पड़ा, अगर वो 2 रन आउट नहीं होते तो शायद स्कोरकार्ड में र‍िजल्ट कुछ और होता… कुल म‍िलाकर वो दो ब्लंडर ही कोलकाता के लिए भारी पड़े और अंतत: उसे मैच हारना पड़ा. कोलकाता के 25.20 करोड़ी बल्लेबाज कैमरन ग्रीन रन आउट हुए और अंगकृष रघुवंशी भी रन आउट हुए, खास बात यह रही कि एक मौके पर रघुवंशी रनआउट होते ही भी बचे थे. जब रघुवंशी बचे तो उस मौके पर कैमरन आउट होकर वापस लौटे. हालांकि इस पर खूब बवाल भी हुआ, पर न‍ियमत: कैमरन ग्रीन ही आउट थे, और इस बारे में आकाश चोपड़ा ने भी भी व‍िस्तार से समझाया. कैमरन ग्रीन छठे ओवर में तीसरे विकेट के रूप में 2 रन बनाकर आउट हुए, उस समय कोलकाता का स्कोर 74/3 हुआ. वहीं अंगकृष रघुवंशी जब आउट हुए तो टीम का स्कोर 120/4 हो गया और यह 11वें ओवर की बात थी. कोलकाता की टीम 227 रनों का टारगेट चेज कर रही थी. लेकिन वो 4 ओवर पहले ही 161 रन पर 16 ओवर्स में स‍िमट गई. सोच‍िए अगर कोलकाता के ये दो रन आउट नहीं होते और टीम ने पूरे ओवर खेले होते तो नतीजा उनके खाते में जा सकता था. तेज शुरुआत के बाद भी ढह गई KKR, रनआउट ने पलट दिया पूरा मैच KKR की पारी में दो अलग-अलग अंदाज साफ दिखे, लेकिन अंत में नतीजा एक ही रहा, करारी हार. अज‍िंक्य रहाणे जहां 10 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाकर धीमे नजर आए, वहीं फ‍िन एलन ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए. एलन ने महज 7 गेंदों में 28 रन ठोक दिए. उनकी हर स्कोरिंग शॉट बाउंड्री थी, चाहे चौका हो या छक्का. हालांकि, पारी की 9वीं गेंद पर उनका विकेट गिर गया. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने मोर्चा संभाला और उसी आक्रामक अंदाज को जारी रखा. यह भी पढ़ें: KKR vs SRH मैच में अभ‍िषेक शर्मा ने बोले 'अश्लील शब्द', BCCI ने दी कड़ी सजा जब SRH ने अभ‍िषेक शर्मा की पार्ट-टाइम स्पिन का इस्तेमाल किया, तो रघुवंशी ने लगातार दो छक्के जड़ दिए. KKR ने महज 20 गेंदों में 50 रन पूरे कर लिए, जो टीम की तेज शुरुआत को दर्शाता है. तेज शुरुआत के बावजूद KKR की पारी का टर्निंग पॉइंट पावरप्ले की आखिरी गेंद पर आया. रघुवंशी ने एक गैर-जरूरी रन के लिए कॉल किया, जिससे कैमरन रनआउट हो गए. इस समय तक टीम 74 रन बना चुकी थी, लेकिन तीन विकेट गिरने से दबाव बन गया. रघुवंशी ने अपनी पारी के दौरान बाउंड्री लगाना जारी रखा, लेकिन अपनी फिफ्टी के बाद वह भी रनआउट हो गए. इस बार र‍िंकू स‍िंह के साथ उनका तालमेल फ‍िट नहीं बैठा और वो रन आउट हो गए. हालांकि जिस गेंद पर रघुवंशी रन आउट हुए, वो कहीं से भी रन नहीं था क्योंकि गेंद फील्डर के हाथ में थी, खुद र‍िंंकू भी रघुवंशी से इस बात पर नाराज द‍िखे.   KKR की पूरी पारी में सिर्फ एक ही अहम साझेदारी हुई, वो भी 46 रन की. यही टीम की हार की सबसे बड़ी वजह बनी. र‍िंकू सिंह ने 35 रन की उपयोगी पारी जरूर खेली, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे. अंत में नीतीश कुमार रेड्डी ने रिंकू का विकेट लेकर KKR की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया. टीम 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई और 4 ओवर पहले ही 161 रन पर सिमट गई. हेड-अभिषेक की आग, क्लासेन का तूफान इससे पहले SRH ने 226/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया और मैच 65 रन से अपने नाम कर लिया. यह इस सीजन में SRH की पहली जीत भी रही. पारी की शुरुआत धमाकेदार रही, जब ओपनर्स ने सिर्फ 5.2 ओवर में 82 रन जोड़ दिए. दोनों बल्लेबाजों ने 21-21 गेंदों में 40-40 रन बनाकर KKR के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया.अभ‍िषेक ने एक बार फिर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा. उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में 33 रन बनाए, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 253 से ज्यादा रहा. हालांकि, बीच में SRH की पारी थोड़ी लड़खड़ाई, जब टीम ने 6 गेंदों में 7 रन पर 3 विकेट गंवा दिए. लेकिन इसके बाद हेनर‍िक क्लासेन ने मोर्चा संभाला और 35 गेंदों में 52 रन की शानदार पारी खेलकर स्कोर को फिर से पटरी पर ला दिया. आखिरी ओवर्स में नीतीश कुमार रेड्डी ने 24 गेंदों में 39 रन की उपयोगी पारी खेली, जिससे टीम 200 के पार पहुंचने में सफल रही. फ‍िर निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी अहम बाउंड्री लगाकर स्कोर को 226 तक पहुंचाया.

KKR की हार का कारण बने दो बड़े ब्लंडर्स, रन ‘चोरी’ का लालच पड़ा भारी

 कोलकाता  क्या कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपनी गलती से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)  के ख‍िलाफ 2 मार्च को हारी? क्या उसे बिना वजह का र‍िस्क लेना भारी पड़ा, अगर वो 2 रन आउट नहीं होते तो शायद स्कोरकार्ड में र‍िजल्ट कुछ और होता… कुल म‍िलाकर वो दो ब्लंडर ही कोलकाता के लिए भारी पड़े और अंतत: उसे मैच हारना पड़ा।  कोलकाता के 25.20 करोड़ी बल्लेबाज कैमरन ग्रीन रन आउट हुए और अंगकृष रघुवंशी भी रन आउट हुए, खास बात यह रही कि एक मौके पर रघुवंशी रनआउट होते ही भी बचे थे. जब रघुवंशी बचे तो उस मौके पर कैमरन आउट होकर वापस लौटे. हालांकि इस पर खूब बवाल भी हुआ, पर न‍ियमत: कैमरन ग्रीन ही आउट थे, और इस बारे में आकाश चोपड़ा ने भी भी व‍िस्तार से समझाया।  कैमरन ग्रीन छठे ओवर में तीसरे विकेट के रूप में 2 रन बनाकर आउट हुए, उस समय कोलकाता का स्कोर 74/3 हुआ. वहीं अंगकृष रघुवंशी जब आउट हुए तो टीम का स्कोर 120/4 हो गया और यह 11वें ओवर की बात थी. कोलकाता की टीम 227 रनों का टारगेट चेज कर रही थी. लेकिन वो 4 ओवर पहले ही 161 रन पर 16 ओवर्स में स‍िमट गई।  सोच‍िए अगर कोलकाता के ये दो रन आउट नहीं होते और टीम ने पूरे ओवर खेले होते तो नतीजा उनके खाते में जा सकता था।  तेज शुरुआत के बाद भी ढह गई KKR, रनआउट ने पलट दिया पूरा मैच KKR की पारी में दो अलग-अलग अंदाज साफ दिखे, लेकिन अंत में नतीजा एक ही रहा, करारी हार. अज‍िंक्य रहाणे जहां 10 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाकर धीमे नजर आए, वहीं फ‍िन एलन ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए।  एलन ने महज 7 गेंदों में 28 रन ठोक दिए. उनकी हर स्कोरिंग शॉट बाउंड्री थी, चाहे चौका हो या छक्का. हालांकि, पारी की 9वीं गेंद पर उनका विकेट गिर गया. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने मोर्चा संभाला और उसी आक्रामक अंदाज को जारी रखा।  जब SRH ने अभ‍िषेक शर्मा की पार्ट-टाइम स्पिन का इस्तेमाल किया, तो रघुवंशी ने लगातार दो छक्के जड़ दिए. KKR ने महज 20 गेंदों में 50 रन पूरे कर लिए, जो टीम की तेज शुरुआत को दर्शाता है।  तेज शुरुआत के बावजूद KKR की पारी का टर्निंग पॉइंट पावरप्ले की आखिरी गेंद पर आया. रघुवंशी ने एक गैर-जरूरी रन के लिए कॉल किया, जिससे कैमरन रनआउट हो गए. इस समय तक टीम 74 रन बना चुकी थी, लेकिन तीन विकेट गिरने से दबाव बन गया।  रघुवंशी ने अपनी पारी के दौरान बाउंड्री लगाना जारी रखा, लेकिन अपनी फिफ्टी के बाद वह भी रनआउट हो गए. इस बार र‍िंकू स‍िंह के साथ उनका तालमेल फ‍िट नहीं बैठा और वो रन आउट हो गए. हालांकि जिस गेंद पर रघुवंशी रन आउट हुए, वो कहीं से भी रन नहीं था क्योंकि गेंद फील्डर के हाथ में थी, खुद र‍िंंकू भी रघुवंशी से इस बात पर नाराज द‍िखे।  KKR की पूरी पारी में सिर्फ एक ही अहम साझेदारी हुई, वो भी 46 रन की. यही टीम की हार की सबसे बड़ी वजह बनी. र‍िंकू सिंह ने 35 रन की उपयोगी पारी जरूर खेली, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे. अंत में नीतीश कुमार रेड्डी ने रिंकू का विकेट लेकर KKR की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया. टीम 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई और 4 ओवर पहले ही 161 रन पर सिमट गई।  हेड-अभिषेक की आग, क्लासेन का तूफान  इससे पहले SRH ने 226/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया और मैच 65 रन से अपने नाम कर लिया. यह इस सीजन में SRH की पहली जीत भी रही. पारी की शुरुआत धमाकेदार रही, जब ओपनर्स ने सिर्फ 5.2 ओवर में 82 रन जोड़ दिए. दोनों बल्लेबाजों ने 21-21 गेंदों में 40-40 रन बनाकर KKR के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया.अभ‍िषेक ने एक बार फिर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा. उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में 33 रन बनाए, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 253 से ज्यादा रहा।  हालांकि, बीच में SRH की पारी थोड़ी लड़खड़ाई, जब टीम ने 6 गेंदों में 7 रन पर 3 विकेट गंवा दिए. लेकिन इसके बाद हेनर‍िक क्लासेन ने मोर्चा संभाला और 35 गेंदों में 52 रन की शानदार पारी खेलकर स्कोर को फिर से पटरी पर ला दिया।  आखिरी ओवर्स में नीतीश कुमार रेड्डी ने 24 गेंदों में 39 रन की उपयोगी पारी खेली, जिससे टीम 200 के पार पहुंचने में सफल रही. फ‍िर निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी अहम बाउंड्री लगाकर स्कोर को 226 तक पहुंचाया। 

एमपीसीए का बड़ा कदम: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुकी मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को मिलेगा पेंशन

इंदौर  मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी महिला क्रिकेटरों को पेंशन देने का फैसला लिया है। उन्हें साढ़े 12 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। यदि घरेलू मैच खेले हैं तो कम से कम छह हजार रुपये पेंशन प्राप्त होगी।  यह फैसला एमपीसीए की प्रबंध समिति की बैठक में अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने लिया। बैठक में पूर्व महिला खिलाड़ियों को मासिक वित्तीय सहायता देने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे मंजूरी दे दी गई। संघ के मानद सचिव सुधीर असनानी ने कहा कि पेंशन की राशि प्रति माह 6,000 रुपये से 12,500 रुपये तक होगी। जिन महिला खिलाड़ियों को बीसीसीआई  की तरफ से पेंशन नहीं मिल रही है, वे ही इस योजना के लिए पात्र होंगी। 75 वर्ष की उम्र पूरी होने पर साढ़े सात हजार रुपये की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। इस योजना के लिए जल्द ही आवेदन मंगाए जाएंगे। नौकरी करने वाली महिला खिलाड़ियों को सेवानिवृत्त होने के बाद एमपीसीए की पेंशन मिलेगी। घरेलू क्रिकेट खेलने वाली महिला खिलाडि़यों को उनके द्वारा खेले गए मैचों की संख्या के आधार पर पेंशन दी जाएगी।  वर्ष 2006 से पहले मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी भी इस पेंशन की पात्र होगी, क्योकि बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट को एडाॅप्ट किया था। इसके अलावा अंपायर और स्कोरर के मानदेय में भी इजाफा करने का फैसला लिया गया है। एमपी की टीम के कोच चंद्रकांत पंडित को अगले दो साल के लिए मध्य प्रदेश का क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया है। यह फैसला भी बैठक में लिया गया है। एमपीसीए जिला व संभाग स्तर के क्रिकेटरों को भी आगे बढ़ने के बेहतर मौके देगा।

RCB गेंदबाज ने खटखटाया अदालत का दरवाजा, NOC के लिए बोर्ड से कानूनी लड़ाई

कोलंबो आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने आईपीएल 2026 में खेलने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट ने फिटनेस टेस्ट फेल होने की वजह से उन्हें NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) देने से मना कर दिया था, जिसके बाद तुषारा ने यह कदम उठाया है. IPL 2026 में खेलने के लिए कोर्ट पहुंचे नुवान तुषारा श्रीलंकाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के द्वारा उन्हें NOC देने से इनकार करने के फैसले के खिलाफ कोलंबो जिला कोर्ट में मुकदमा दर्ज करवाया है. 31 साल के तुषारा को आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिटेन किया है, लेकिन बिना NOC के वो IPL में नहीं खेल सकते. ऐसे में उन्होंने अदालत में अपील कर दी है कि श्रीलंका क्रिकेट को उन्हें NOC जारी करने का आदेश दिया जाए. इस मामले में अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी. बता दें कि, तुषारा को हाल ही में कोई चोट नहीं लगी है, लेकिन श्रीलंकाई बोर्ड ने उन्हें फिटनेस टेस्ट में फेल होने पर NOC नहीं देने का फैसला किया है. टॉप न्यूज़ इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं तुषारा रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि, तुषारा ने कहा है कि उनका SLC के साथ कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च को खत्म हो चुका है और वो इसे आगे बढ़ाना नहीं चाहते. इतना ही नहीं, उन्होंने बोर्ड को ये भी बता दिया है कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होना चाहते हैं. उनका तर्क ये है कि जब वो अब देश के लिए खेलना ही नहीं चाहते, तो फिर फिटनेस टेस्ट के आधार पर NOC रोकना गलत है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनकी फिटनेस पहले भी इसी लेवल की रही है और तब उन्हें खेलने से कभी नहीं रोका गया. नुवान तुषारा का IPL करियर RCB ने नुवान तुषारा को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा था. तुषारा पिछले साल की चैंपियन आरसीबी टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने सिर्फ एक ही मैच खेला था. इससे पहले वह 2024 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. तुषारा के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल 8 मैच खेले हैं और 8 विकेट चटकाए हैं. वह अब तक 137 टी20 मैचों में 174 विकेट ले चुके हैं.

ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन पर बढ़ी जिम्मेदारी, पंजाब के खिलाफ जीत के लिए चेन्नई की टीम में होंगे दो बड़े बदलाव

 नई दिल्ली 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला चेन्नई की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेली थी. जहां पर टीम को शर्मनाक हार मिली थी. ऐसे में सीएसके की टीम अगले मुकाबले में बड़ा बदलाव कर सकती है.  चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में अपना दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 अप्रैल को खेलने वाली है. इस मुकाबले में जीत दर्ज करके ऋतुराज गायकवाड़ की टीम कमबैक करना चाहेगी. ऐसे में उन्हें प्लेइंग 11 में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मौका देना होगा. पिछले मैच की प्लेइंग 11 में सीएसके की टीम मैनेजमेंट 2 बड़े बदलाव कर सकती है. डेवाल्ड ब्रेविस की होगी वापसी इंजरी के कारण पहले मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस नहीं खेले थे. उनकी जगह मैथ्यू शॉर्ट को टीम में मौका मिला था. शॉर्ट ने अपने प्रदर्शन से बहुत ज्यादा निराश किया था. जिसके कारण ही अब शॉर्ट को प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. प्रशांत वीर को मिलेगा डेब्यू का मौका पिछले मुकाबले में ऑलराउंडर प्रशांत वीर को खेलने का मौका नहीं मिला था. हालांकि इस मैच में उन्हें खेलने का मौका दिया सकता है. आयुष म्हात्रे की जगह वीर को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. वहीं सरफराज खान को तीसरे नंबर पर खिलाया जा सकता है. खलील अहमद इस मुकाबले में खलील अहमद को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मौका दिया जा सकता है. पिछले मुकाबले में भी उन्हें बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा गया था. गेंदबाजी के समय ही खलील ही इंपैक्ट प्लेयर के रूप में रहेंगे. गायकवाड़-सैमसन को लेनी होगी जिम्मेदारी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के ऊपर अब ज्यादा जिम्मेदारी रहने वाली है. दोनों पिछले मैच में फेल हो गए थे. जिसके कारण ही टीम को हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दूसरे मुकाबले में उन्हें कमबैक करना होगा. यहां पर देखें संभावित प्लेइंग 11 संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, नूर अहमद.   इंपैक्ट प्लेयर- खलील अहमद