samacharsecretary.com

राशिफल आज: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष: आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कामकाज में फैसले तेजी से लेंगे और ज्यादातर सही साबित होंगे। ऑफिस में आपकी मेहनत और एक्टिवनेस नजर आएगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन जल्दबाजी में खर्च करने से बचें। परिवार का सहयोग मिलने से मन हल्का और मजबूत रहेगा। वृषभ : आज स्थिरता और आराम का दिन है। काम को धैर्य से निपटाएंगे और परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। पैसों से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। सेहत सामान्य रहेगी। मिथुन : आज दिन व्यस्त रह सकता है। बातचीत, मीटिंग और संपर्क बढ़ेंगे। नौकरी या बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। अचानक खर्च सामने आ सकता है, इसलिए बजट संभालकर चलें। दोस्तों से सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसान होगा। कर्क: आज भावनाएं थोड़ी हावी रह सकती हैं। काम में मन लगाने के लिए खुद को संतुलित रखना होगा। परिवार के किसी सदस्य की बात आपको सोचने पर मजबूर कर सकती है। पैसों के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी। खुद के लिए भी थोड़ा समय निकालें। सिंह: आज नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी और जिम्मेदारी मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रिश्तों में अहंकार से बचें, तभी तालमेल बना रहेगा। कन्या: आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें संभाल लेंगे। करियर में मेहनत का असर दिखने लगेगा। पैसों की स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी। परिवार में आपकी बातों को गंभीरता से लिया जाएगा। सेहत पर ध्यान दें। तुला: आज काम को लेकर फोकस रहेगा। जो काम अधूरे थे, उन्हें पूरा करने का मौका मिलेगा। ऑफिस में सीनियर आपकी मेहनत से खुश हो सकते हैं। पैसों में संतुलन बना रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। वृश्चिक: आज नए विचार और योजनाएं मन में आएंगी। कामकाज में कुछ अलग करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। खर्च नियंत्रण में रखें। मानसिक रूप से खुद को हल्का महसूस करेंगे। धनु: आज संतुलन बनाकर चलना जरूरी रहेगा। काम और निजी जीवन दोनों में तालमेल बनाना होगा। साझेदारी से जुड़े मामलों में बातचीत से समाधान निकलेगा। खर्च सोच-समझकर करें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। मकर: आज अंदरूनी ताकत और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने का मन बनेगा। पैसों के मामले में सुधार के संकेत हैं। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा। गुस्से पर काबू रखें। कुंभ: आज भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। यात्रा या किसी नए अवसर के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। रिश्तों में सकारात्मक माहौल रहेगा और मन उत्साहित रहेगा। मीन: आज मन शांत और संवेदनशील रहेगा। रचनात्मक कामों में मन लगेगा। करियर में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं। पैसों के मामले में जोखिम न लें। परिवार और करीबी लोगों के साथ समय सुकून देगा।

कम उम्र में ही बूढ़ा दिखने लगते हैं लोग, जिम्मेदार होती हैं ये रोज़मर्रा की आदतें

महान कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने जीवन के लगभग हर एक पहलू पर अपने विचार दिए। आज भी उनकी नीतियां लोगों का मार्गदर्शन करने का काम कर रही हैं। उनकी नीतियां पढ़कर ऐसा लगता है मानों ये आज के समय को ध्यान में रखकर ही लिखी गई हों। आचार्य ने अपने नीतिशास्त्र में स्वस्थ जीवन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें भी कही हैं। उन्होंने लोगों की कुछ ऐसी आदतों का जिक्र किया है जो उन्हें समय से पहले ही बूढ़ा बनाने का काम करती हैं। आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसी कौन सी आदतें हैं, जिनसे दूरी बना लेने में ही लोगों को फायदा है क्योंकि ये उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से पहले ही कमजोर और बूढ़ा बना सकती हैं। खुलकर ना जी पाना व्यक्ति जिस माहौल में रहता है, उसकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर उसका भी असर पड़ता है। महान कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति बहुत ज्यादा बंधन में रहता है वो भी समय से पहले ही बूढ़ा दिखाई देने लगता है। दरअसल जब कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा बाउंडेशन में रहता है, तो वह कहीं भी किसी भी सिचुएशन में अपने विचार खुलकर नहीं रख पाता है। जिसकी वजह से वो अंदर ही अंदर घुटता रहता है, और इस घुटन का असर उसकी हेल्थ पर साफ दिखाई देता है। शारीरिक सुख में कमी आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी इंसान को जीवन में सुखी रहना है तो इसके लिए उसका शारीरिक रूप से खुश रहना भी बहुत जरूरी है। गृहस्थ जीवन से जुड़ा हुआ कोई भी व्यक्ति जब शारीरिक रूप से संतुष्ट नहीं होता है, तो उसका पूरा जीवन नीरस हो जाता है। इस नीरसता की वजह से इस व्यक्ति पर उम्र का पहरा भी साफ नजर आने लगते हैं। आचार्य चाणक्य के मुताबिक जो इंसान अपने जीवन में शारीरिक रूप से सुखी नहीं रहता है, वो समय से पहले बूढ़ा लगने लगता है। जरूरत से ज्यादा यात्रा करना आचार्य चाणक्य के मुताबिक जो व्यक्ति बहुत ज्यादा यात्रा करता है, उसकी उम्र भी बहुत जल्दी ढलने लगती है। दरअसल किसी भी इंसान को फिट रहने के लिए, उसका रूटीन मेंटेन होना बहुत जरूरी है। समय से खाना, रूटीन में रहना और सोने और उठने का निश्चित समय होना, हेल्थी शरीर के लिए बहुत इंपॉर्टेंट है। लेकिन जब कोई व्यक्ति अधिकतर समय यात्रा पर ही रहता है, तो इस दौरान उसके रूटीन पर भी गहरा असर पड़ता है, जो उसकी हेल्थ पर भी असर डालता है। नेगेटिविटी भी डालती है स्वास्थ्य पर बुरा असर आचार्य चाणक्य के अनुसार जो इंसान हर समय नेगेटिविटी से घिरा रहता है, उसे भी बुढ़ापा जल्दी घेर लेता है। दरअसल जब किसी इंसान के अंदर नेगेटिव विचार ज्यादा होते हैं, तो वो हर चीज में बस कमी की ही तलाश में लगा रहता है। ऐसा इंसान ना तो कभी खुलकर जी पाता है और ना ही कभी खुश रहता है, बस हर समय चिंता में ही डूबा रहता है। वो कहते हैं न 'चिंता चिता के समान', नेगेटिविटी से घिरे इंसान की चिंता ही उसे समय से पहले बूढ़ा बना देती है।  

मानसिक शांति की तलाश है? गुलाब की पंखुड़ियों से करें तनाव और क्लेश दूर

आज के आधुनिक दौर में हम अपने घरों को महकाने के लिए केमिकल वाले रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, वास्तु शास्त्र के अनुसार, ये सुगंध केवल गंध को छिपाती हैं, घर की ऊर्जा को नहीं बदलतीं। अगर आप अपने घर में असली सकारात्मकता और शांति चाहते हैं, तो 'फूलों के राजा' गुलाब का सहारा लें। क्या आपको महसूस होता है कि घर में एंट्री लेते ही किसी तरह का भारीपन या चिड़चिड़ापन होने लगता है? अक्सर यह घर में मौजूद वास्तु दोष या स्थिर ऊर्जा के कारण होता है। ऐसे में गुलाब की पंखुड़ियां हमारे जीवन में एक प्राकृतिक हीलर की तरह काम करती हैं। वास्तु और गुलाब का गहरा संबंध गुलाब न केवल सुंदरता का प्रतीक है, बल्कि इसमें दैवीय ऊर्जा का वास भी माना जाता है। वास्तु के अनुसार, ताजे गुलाब की पंखुड़ियां घर के वातावरण से नकारात्मकता को सोख लेती हैं। एक कांच के कटोरे में साफ पानी भरकर उसमें ताजे गुलाब की पंखुड़ियां डालकर रखने से घर की वायु शुद्ध होती है और मानसिक तनाव कम होता है। शुक्र ग्रह की कृपा बनी रहती है ज्योतिष और वास्तु में गुलाब का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है। शुक्र देव सुख, समृद्धि और प्रेम के कारक हैं। अगर आप इसे अपने घर के मुख्य द्वार या बैठक रूम में रखते हैं, तो इससे घर में धन और वैभव का आगमन होता है। बस ध्यान रहे कि पंखुड़ियां सूखते ही उन्हें बदल दें, क्योंकि सूखे हुए फूल वास्तु दोष पैदा कर सकते हैं। गुलाब लाता है रिश्तों में मिठास वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में ताजे गुलाब की पंखुड़ियां रखने से पति-पत्नी के बीच के झगड़े कम होते हैं और आपसी प्रेम बढ़ता है। इसकी सौम्य सुगंध मस्तिष्क के 'स्ट्रेस हार्मोन' को कम कर सुकून की नींद लाने में मदद करती है। यह रूम फ्रेशनर से कहीं ज्यादा असरदार माना गया है। सही दिशा का करें चुनाव वास्तु के अनुसार, उत्तर या पूर्व दिशा (ईशान कोण) में जल के साथ गुलाब की पंखुड़ियां रखना सबसे शुभ है। यह दिशा जल तत्व और देवताओं की मानी जाती है, जहां गुलाब की खुशबू रखने से घर के सदस्यों के बीच तालमेल बेहतर होता है और करियर में सफलता के नए रास्ते खुलते हैं। हर सुबह इन पंखुड़ियों को बदलना एक नई शुरुआत और उत्साह का प्रतीक है।  

मकर संक्रांति पुण्यकाल टाइमिंग: स्नान-पूजा का सही समय क्या है? एक क्लिक में पूरी जानकारी

सनातन परंपरा में मकर संक्रांति को आध्यात्मिक शुद्धि और नई ऊर्जा का पर्व माना जाता है, जब स्नान, दान, ध्यान और सूर्य आराधना का विशेष महत्व बताया गया है. वर्ष 2026 में यह पावन पर्व 14 जनवरी, बुधवार को मनाया जाएगा. इसी दिन सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश कर उत्तरायण होते हैं, जिससे शुभ कार्यों और सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत मानी जाती है. शास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रांति पर किए गए पुण्य कर्म पूरे वर्ष सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करते हैं. यही कारण है कि इस दिन के स्नान, पूजा और ध्यान के शुभ मुहूर्त को जानने की जिज्ञासा श्रद्धालुओं में विशेष रूप से बनी रहती है. मकर संक्रांति पर पुण्यकाल कब लगता है? शास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन पुण्यकाल का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है. धार्मिक मान्यता है कि जिस क्षण सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर उत्तरायण होते हैं, उसी समय से पुण्यकाल आरंभ हो जाता है. अधिकांश पंचांगों के अनुसार, मकर संक्रांति का पुण्यकाल सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रहता है. सामान्य रूप से यह अवधि लगभग 10 से 11 घंटे की मानी जाती है, हालांकि स्थान विशेष के अनुसार इसमें हल्का अंतर संभव है. इस पुण्यकाल के दौरान किया गया स्नान, दान, जप और पूजा विशेष फल प्रदान करते हैं. मान्यता है कि इस समय किए गए धार्मिक कर्म न केवल वर्तमान जीवन को शुभ बनाते हैं, बल्कि जन्म-जन्मांतर के पापों का क्षय कर आत्मशुद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं. मकर संक्रांति का पुण्यकाल (लगभग)     पुण्यकाल का आरंभ- प्रातः 07:15 बजे रहेगा.     पुण्यकाल की समाप्ति- सायं 05:45 बजे रहेगा. स्नान और ध्यान का शुभ समय क्या है? मकर संक्रांति के दिन प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त से लेकर सूर्योदय तक स्नान करना सर्वोत्तम और अत्यंत पुण्यदायी माना गया है. शास्त्रों के अनुसार, इस पावन समय में किया गया स्नान तन के साथ-साथ मन और आत्मा की भी शुद्धि करता है. मान्यता है कि ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मानसिक संतुलन प्राप्त होता है. यदि किसी कारणवश गंगा या अन्य तीर्थों में स्नान संभव न हो, तो घर पर स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करना भी समान पुण्य प्रदान करता है. स्नान के पश्चात शांत और एकाग्र मन से सूर्यदेव का ध्यान करना, गायत्री मंत्र या सूर्य मंत्रों का जप करना विशेष फलदायी माना गया है. ध्यान और जप से मानसिक तनाव कम होता है, आत्मबल बढ़ता है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है. पूजा, अर्घ्य और दान से मिलता है पूर्ण पुण्य मकर संक्रांति के दिन स्नान के बाद सूर्यदेव की पूजा और अर्घ्य अर्पित करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है. शास्त्रों के अनुसार, तांबे के पात्र में स्वच्छ जल, लाल फूल, अक्षत और गुड़ डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य देना विशेष पुण्य प्रदान करता है. अर्घ्य अर्पित करते समय पूर्व दिशा की ओर मुख कर सूर्य मंत्रों का जप करना शुभ माना गया है. इसके साथ ही इस दिन तिल, गुड़, अन्न, वस्त्र और भोजन का दान करना भी अत्यंत कल्याणकारी बताया गया है. धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति पर श्रद्धा, नियम और विधि से किया गया स्नान, ध्यान और सूर्य उपासना व्यक्ति के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, आर्थिक समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है, जिससे पूरे वर्ष सुख और संतुलन बना रहता है.

जानें 11 जनवरी का राशिफल, इस दिन के लिए आपके सितारे क्या कहते हैं

मेष राशि आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। ऑफिस में आपके प्रयास रंग लाएंगे और कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी में खर्च ना करें। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। वृषभ राशि आज आप लोगों को धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। नौकरी या बिजनेस में स्थिरता बनी रहेगी। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। रात में जल्दी सोने की कोशिश करें। मिथुन राशि आज बातचीत और संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। ऑफिस में आपकी बातों को महत्व मिलेगा। दोस्तों या रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा। स्क्रीन टाइमिंग पर लगाम लगाएं। खाना घर का ही खाएंगे तो बेहतर होगा। कर्क राशि आज इमोशनल तौर पर आप मजबूत रहेंगे। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। परिवार का सहयोग आपको आत्मविश्वास देगा। सिंह राशि आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। ऑफिस में आपकी लीडरशिप क्वालिटी सामने आएगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ईगो से बचें, तभी रिश्ते मजबूत बने रहेंगे। अपना खाना-पीना सही समय पर करें। कन्या राशि आज का दिन प्लानिंग के साथ काम करने का है। नौकरी में ग्रोथ के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। सेहत को लेकर लापरवाही ना करें और आराम के लिए समय निकालें। तुला राशि आज हर चीज में बैलेंस बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। रिश्तों में समझ बढ़ेगी और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। क्रिएटिव काम में आपका मन लगेगा। हालांकि जल्दी निराश भी हो सकते हैं। वृश्चिक राशि आज आपकी मेहनत और आत्मविश्वास आपको सफलता दिलाएगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लव लाइफ में गहराई और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। आज अपने लिए भी समय निकालें। धनु राशि आज आपको नए मौके और एक्सपीरियंस मिल सकते हैं। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी और मन उत्साहित रहेगा। नए काम में मन लगेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मकर राशि आज आप लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें बखूबी संभाल लेंगे। ऑफिस में लगातार आपकी ग्रोथ होती रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। भोजन में फाइबर और प्रोटीन एड करें। पानी पर्याप्त मात्रा में पीना शुरू कर दें। कुंभ राशि आज सुबह की शुरुआत वॉक के साथ करें। आज हो सकता है कि नए विचार और योजनाएं आपके दिमाग में आएं। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ सकती है। दोस्तों से सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। अपने खर्चे पर कंट्रोल करना शुरू कर दें। मीन राशि आज आप मेंटल और इमोशनल तौर पर बैलेंस्ड महसूस करने वाले हैं। आज क्रिएटिव काम में आपका खूब मन लगने वाला है। प्रोफेशनल लाइफ में धीरे-धीरे ग्रोथ होगी। परिवार और करीबी लोगों का सपोर्ट मिलेगा। खानपान का ध्यान रखें। रूटीन फॉलो करें। फालतू की ओवरथिकिंग से बचें।

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से छुटकारा दिलाएंगे खास फूल

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जीवन की सबसे कठिन अवधियां मानी जाती हैं। इन दौरान आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य समस्याएं, मानसिक तनाव, रिश्तों में कलह और करियर में रुकावटें आती हैं। ज्योतिष शास्त्र और पुराणों में बताया गया है कि कुछ विशेष फूलों की पूजा और अर्पण से शनिदेव का अशुभ प्रभाव कम होता है और साढ़ेसाती-ढैय्या का कष्ट जल्दी खत्म हो जाता है। ये फूल हैं – आक का फूल, गुड़हल का फूल, शमी का फूल और अपराजिता का फूल। इन फूलों से शनिवार को पूजा करने से शनि प्रसन्न होते हैं और बुरा प्रभाव कम हो जाता है। आइए जानते हैं इन फूलों से जुड़े उपाय और नियम। आक का फूल आक का फूल भगवान शिव और शनिदेव दोनों को अत्यंत प्रिय है। शनिवार को आक के फूल शनिदेव को चढ़ाने से साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव बहुत तेजी से कम होता है। उपाय: शनिवार की शाम शुद्ध होकर हनुमान मंदिर या शनि मंदिर में जाकर 7 या 11 आक के फूल चढ़ाएं। साथ में 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। आक के फूल काले कपड़े में लपेटकर बहते पानी में प्रवाहित करें। यह उपाय करने से शनि की क्रूर दृष्टि शांत होती है, कर्ज और मुकदमे की बाधाएं दूर होती हैं। कई भक्तों ने अनुभव किया है कि आक के फूल से साढ़ेसाती का अंतिम चरण बहुत जल्दी खत्म हो जाता है। गुड़हल (हिबिस्कस) का फूल गुड़हल का लाल फूल शनिदेव को बहुत प्रिय है। शनिवार को गुड़हल के फूल चढ़ाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है। उपाय: शनिवार को सुबह स्नान के बाद घर के पूजा स्थल पर गुड़हल के 7 फूल रखकर शनि चालीसा का पाठ करें। फिर इन फूलों को शनिदेव की तस्वीर पर चढ़ाएं। इसके बाद 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें। यह उपाय स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और रिश्तों में सुधार लाता है। गुड़हल का फूल शनि की क्रोधाग्नि को शांत करता है और जीवन में स्थिरता लाता है। शमी का फूल शमी का फूल शनिदेव की पूजा में बहुत महत्वपूर्ण है। शमी वृक्ष को शनिदेव का प्रतीक माना जाता है। शनिवार को शमी के फूल चढ़ाने से शनि का अशुभ प्रभाव कम होता है। उपाय: शनिवार को शमी वृक्ष के नीचे जाकर शमी के फूल इकट्ठा करें। इन्हें शनिदेव की मूर्ति या तस्वीर पर चढ़ाएं। साथ में शनि मंत्र जपें और तेल का दीपक जलाएं। यह उपाय कोर्ट-कचहरी, दुर्घटना और नौकरी की रुकावटों को दूर करता है। शमी का फूल शनि की साढ़ेसाती के अंतिम चरण में विशेष लाभ देता है। अपराजिता का फूल अपराजिता का फूल (क्लाइंबिंग शो पीस) शनि की पूजा में विजय और सफलता का प्रतीक है। शनिवार को अपराजिता के फूल चढ़ाने से शनि का प्रभाव कम होता है और जीवन में विजय मिलती है। उपाय: शनिवार को अपराजिता के नीले फूल इकट्ठा करके शनि मंदिर में चढ़ाएं। 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करें और फूलों को बहते पानी में प्रवाहित करें। यह उपाय शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से छुटकारा दिलाता है। अपराजिता का फूल व्यक्ति को हर संकट में विजयी बनाता है। इन चार फूलों से शनिवार को पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और साढ़ेसाती-ढैय्या का प्रभाव कम हो जाता है। नियमितता, श्रद्धा और सात्विकता रखें। फूल ताजे और साफ होने चाहिए। शनिदेव की कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आएगी।

मकर संक्रांति पर ग्रह दोषों से छुटकारा पाने काले तिल के करें 6 उपाय!

आमतौर पर मकर संक्रांति का पर्व हर साल 14 जनवरी के दिन मनाया जाता है। यह पर्व हिंदू धर्म के बड़े पर्वों में से एक है। ज्योतिष गणना के मुताबिक मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य देवगुरु बृहस्पति की धनु राशि से निकल कर अपने पुत्र की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। इस दिन के बाद से उनकी चाल उत्तर की तरफ हो जाती है। इसे ही सूर्य का उत्तरायण कहते हैं। यह दिन दान, पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए खास माना जाता है। खासकर इस दिन काले तिल का विशेष महत्व होता है। इस दिन काले तिल का दान और इसका सेवन करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन तिल से जुड़े उपाय करने से व्यक्ति की किस्मत भी बदल सकती है। मकर संक्रांति के दिन अगर तिल से जुड़ा कुछ खास उपाय किया जाए तो शनि दोष, सूर्य दोष और पितृ दोष के प्रभाव से मुक्ति मिलती है। चलिए इन उपायों के बारे में जानते हैं। शनि मंदिर में तिल का दीया जलाएं मकर संक्रांति के दिन शनि मंदिर में तिल के तेल का दीपक जलाने से शनि दोष में राहत मिलती है। इस दिन स्नान करने के बाद तिल का दान भी अच्छा माना जाता है। गंगाजल में मिलाकर स्नान करें मकर संक्रांति के दिन भिगोए हुए काले तिल को गंगा जल में मिलाएं। इसके बाद इस जल से स्नान करना चाहिए। इस उपाय से रोग-दोष दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है व आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। सूर्य को अर्घ्य दें मकर संक्रांति के दिन सूर्य की उपासना की जाती है। ऐसे में सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य देना अत्यंत शुभ माना जाता है। अर्घ्य देने के लिए तांबे के लोटे में काले तिल और फूलों के साथ अक्षत डालकर भगवान सूर्य के मंत्र का जाप करते हुए जल अर्पित करें। पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं मकर संक्रांति के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं और पूर्वजों का स्मरण करें। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और दोष का प्रभाव भी कम होता है। मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न मकर संक्रांति के दिन काला तिल और गुड़ का दान करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस दिन जरूरतमंद लोगों को ठंड कपड़े देने से भी माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन आगमन होता है।

13 जनवरी को शुक्र का गोचर, इन 3 राशियों के लिए रह सकती है मुश्किलें, जानें क्या करें

 द्रिक पंचांग के अनुसार, जनवरी 2026 में शुक्र ग्रह अपना पहला बड़ा गोचर करने जा रहे हैं. 13 जनवरी को शुक्र धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. चूंकि शुक्र को धन, ऐश्वर्य, सुख-सुविधा और संबंधों का कारक माना जाता है, इसलिए उनका यह राशि परिवर्तन सभी राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा. इस गोचर का असर हर किसी के लिए समान नहीं रहेगा. जहां कुछ लोगों को इससे सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं, वहीं तीन राशियों के जातकों के लिए यह समय आर्थिक दबाव बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. इस दौरान अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, पैसों की कमी महसूस हो सकती है और नौकरी या कारोबार में नुकसान की स्थिति भी बन सकती है. ऐसे में निवेश से जुड़े फैसलों और खर्चो को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतना बेहद जरूरी होगा. मेष राशि मेष राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर सावधानी भरा समय लेकर आ सकता है. धन से जुड़े मामलों में रुकावटें महसूस हो सकती हैं. अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है. निवेश या बड़े आर्थिक फैसले लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूरी रहेगा. नौकरी या व्यापार में लाभ की गति धीमी रह सकती है, वहीं कुछ मामलों में नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है. पारिवारिक माहौल में भी तनाव की स्थिति बन सकती है, जिससे मानसिक दबाव बढ़ेगा. इस समय संयम बनाए रखना. जल्दबाजी से बचना फायदेमंद रहेगा. कन्या राशि कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर आर्थिक उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है. आय और खर्च के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो सकता है. कार्यक्षेत्र में देरी, रुकावट या विरोध का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन थोड़ा परेशान रह सकता है. रिश्तों में भी छोटी-छोटी गलतफहमियां उभर सकती हैं. इस दौरान फिजूलखर्ची पर रोक लगाना और नए निवेश से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा. आत्मविश्वास बनाए रखें और भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें. परिवार के वरिष्ठ सदस्यों या करीबी लोगों से सलाह लेना आपको सही दिशा दिखा सकता है. धनु राशि धनु राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक और मानसिक दोनों स्तर पर सतर्क रहना होगा. अचानक पैसों की कमी हो सकती है. पहले से बनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है. नौकरी और व्यापार में अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है, इसलिए धैर्य रखना बेहद जरूरी होगा. स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें, खासकर तनाव और थकान से बचना जरूरी है. इस समय बड़े खर्च, उधार या नए निवेश से दूरी बनाए रखना समझदारी होगी.

10 जनवरी का राशिफल: इस दिन आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं?

मेष राशि: आज मेष राशि वालों को कामकाज में हल्का तनाव रह सकता है, लेकिन हिम्मत रखेंगे तो सब ठीक होगा। लव लाइफ में थोड़ी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन प्यार बरकरार रहेगा। पैसों का ध्यान रखें। फालतू की खरीददारी से बचें। अनावश्यक खर्चा टालें। अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। खानपान ठीक करें। जंक फूड ना खाएं। वृषभ राशि: आज आपका रिश्ता अच्छा रहेगा और पार्टनर के साथ क्वालिटी समय बिताने का मौका मिलेगा। ऑफिस में नए काम हाथ में लें। फोकस के साथ काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। ऑफिस में होने वाली राजनीति का हिस्सा बनने से बचें। सेहत पर थोड़ा ध्यान दें, हल्की एक्सरसाइज करें। रात के समय में भारी भोजन करने से बचें। साथ ही देर रात तक फोन ना चलाएं। मिथुन राशि: आज आपकी लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर को सरप्राइज दें। पुरानी बातें भूलकर खुश रहें। अगर बहस होती हैं तो इन बातों को बीच में ना लाएं। कामकाज में मेहनत का फल मिलेगा। पैसों के मामलों में सोच-समझकर निवेश करें। घरवालों के साथ कुछ समय साथ बैठें। सुबह की शुरुआत वॉक के साथ करेंगे तो सही होगा। खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं। कर्क राशि: आज आपकी लव लाइफ बेहतरीन होगी।। पार्टनर के साथ तालमेल बनाए रखें। ऑफिस में कामकाज के दौरान आपका मन लगेगा। पैसों के मामले में सतर्क रहें। इन्वेस्ट करने से पहले किसी जानकार की सलाह लेंगे तो सही होगा। सेहत ठीक रहेगी। हालांकि अपना रूटीन सही रखें। खानपान में लापरवाही ना करें। सिंह राशि: आज पार्टनर के साथ आपकी खटपट हो सकती है, लेकिन थोड़ी समझदारी से सब ठीक होगा। करियर में नए मौके आएंगे। नई जिम्मेदारी खुशी-खुशी स्वीकार करें क्योंकि ये आपकी ग्रोथ के लिए अच्छा होगा। खर्च पर काबू रखें। बचत की प्लानिंग करें। हेल्थ ठीक रहेगी। रात में फोन देर तक ना चलाएं। स्क्रीन टाइमिंग कम करें। कन्या राशि: आज लव लाइफ में खुशियों भरे पल रहेंगे। ऑफिस में मेहनत रंग लाएगी। सीनियर्स आपके काम की खूब तारीफ करें। आगे चलकर करियर में कोई बड़ा मौका मिलेगा, जिसकी नींव आज रख दी जाएगी। पैसों के मामलों में सोच-समझकर निवेश करें। हेल्थ सामान्य रहेगी। तुला राशि: आज आपको पार्टनर के साथ प्यार भरे पल खूब मिलेंगे। उन्हें को खुश रखने की कोशिश करें। ऑफिस में मेहनत का फायदा मिलेगा। पैसों के मामले में सोच-समझकर कदम उठाएं। सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको अपना रूटीन फॉलो करना है। हल्की-फुल्की एक्सरसाइज के साथ दिन की शुरुआत करें। खाने में हरी सब्जियों को शामिल करें। धनु राशि: आज पार्टनर से थोड़ी गर्मागर्म बहस हो सकती है, लेकिन समझदारी से सब सुलझ जाएगा। ऑफिस में नए काम हाथ में लें, करियर बढ़ेगा। पैसों का थोड़ा ध्यान रखें। आज के दिन इन्वेस्टमेंट करने से बचें। आज घर के बड़ों के साथ थोड़ा समय बिताएं। साथ ही आज एक्सरसाइज भी करें। मकर राशि: आज प्यार में सुख मिलेगा और पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत रहेगा। ऑफिस में कामकाज बढ़िया रहेगा, क्लाइंट्स खुश होंगे। पैसों के मामलों में थोड़ी सतर्कता जरूरी है। अचानक से होने वाली खरीददारी से बचने की कोशिश करें। आपकी सेहत ठीक रहने वाली है। बस आप बाहर का खाना ना खाएं। सुबह की शुरुआत एक्सरसाइज से करें और दिन में कभी भी मेडिटेशन जरूर करें। कुंभ राशि: आज पार्टनर के मूड का ध्यान रखें और गुस्सा कम करें। पुराने प्यार से मिल सकते हैं। करियर में मेहनत का फल मिलेगा। खर्च संतुलित रखें। हेल्थ ठीक रहेगी लेकिन आपको दिन भर रूटीन का पालन करना है। खाने में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा बढ़ा लें। साथ ही एक्सरसाइज जरूर करें। वृश्चिक राशि: आज रिश्ता थोड़ा रोमांटिक रहेगा। पार्टनर को खुश रखें और टाइम दें। हो सके तो आज डिनर का प्लान करें। ऑफिस में नए मौके मिलेंगे। नए मौकों को हाथ में लेने से ना कतराएं। पैसों पर ध्यान रखें। सेहत ठीक रहेगा लेकिन आप खानपान का ध्यान रखें। पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं और अपने आसपास अच्छी सोच वाले लोग ही रखें। मीन राशि: आज प्यार में सुख मिलेगा और पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। उनकी बातों को ध्यान से सुनें। करियर में मेहनत का फायदा मिलेगा। पैसों के मामलों में सतर्क रहें। हेल्थ ठीक रहेगी। बस फैटी खाने से दूर रहें।

संक्रांति के बाद बड़ा बदलाव, मंगल देव इन राशियों को देंगे सफलता और ऊर्जा

मकर संक्रांति के बाद ग्रहों के सेनापति मंगल राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल का गोचर सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। यह गोचर कुछ राशियों के लिए भाग्योदय का संकेत देगा, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मंगल गोचर 2026 की तिथि और समय ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार— 16 जनवरी 2026, भोर 4 बजकर 27 मिनट पर मंगल ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल 23 फरवरी 2026, दोपहर 11 बजकर 49 मिनट तक मकर राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद मंगल कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मकर राशि मंगल की उच्च राशि मानी जाती है, इसलिए इस गोचर का प्रभाव विशेष रूप से शक्तिशाली रहेगा। मंगल गोचर 2026 का सभी राशियों पर प्रभाव मेष राशि मंगल आपके दसवें भाव में गोचर करेगा, जो करियर और कर्म का भाव है। कार्यक्षेत्र में जबरदस्त उन्नति प्रशासनिक कार्यों में सफलता पिता के करियर में बदलाव के योग उपाय: दूध उबालते समय उसे गिरने न दें। वृष राशि मंगल आपके नौवें भाव में रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा बड़े भाई से लाभ चिकित्सा, कृषि और शस्त्र से जुड़े व्यवसाय में मुनाफा उपाय: भाइयों की मदद जरूर करें। मिथुन राशि मंगल आठवें भाव में गोचर करेगा। जीवन सुखमय रहेगा अस्थायी मांगलिक दोष बनेगा उपाय: तवा गर्म होने पर पानी के छींटे मारकर रोटी सेंकें। कर्क राशि मंगल सातवें भाव में रहेगा। वैवाहिक जीवन में संतुलन जरूरी अस्थायी मांगलिक दोष उपाय: 23 फरवरी तक बांस से बनी वस्तुएं घर न लाएं। सिंह राशि मंगल छठे भाव में गोचर करेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क भाई-बहनों और मित्रों को लाभ उपाय: मंगलवार को भाई समान व्यक्ति को उपहार दें। कन्या राशि मंगल पांचवें भाव में रहेगा। संतान सुख बुद्धि और विवेक में वृद्धि शिक्षा में सफलता उपाय: रात में सिरहाने पानी रखें और बच्चों को दूध दान करें। तुला राशि मंगल चौथे भाव में गोचर करेगा। भूमि, भवन और वाहन का सुख माता का सहयोग अस्थायी मांगलिक दोष उपाय: सुबह उठकर कुल्ला करें। वृश्चिक राशि मंगल तीसरे भाव में रहेगा। पराक्रम में वृद्धि भाई-बहनों से सहयोग ससुराल पक्ष से लाभ उपाय: मंदिर में शहद का दान करें। धनु राशि मंगल दूसरे भाव में गोचर करेगा। धन लाभ होगा लेकिन बचत कठिन संतान सुख मिलेगा  उपाय: भाइयों की मदद करते रहें। मकर राशि मंगल लग्न भाव में रहेगा। स्वास्थ्य और आत्मविश्वास में वृद्धि राजनीति और व्यापार में लाभ अस्थायी मांगलिक दोष उपाय: मंदिर में कपूर या दही का दान करें। कुंभ राशि मंगल बारहवें भाव में रहेगा। खर्च बढ़ सकता है लेकिन धन की कमी नहीं शय्या सुख में वृद्धि अस्थायी मांगलिक दोष उपाय: कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और खाकी रंग की टोपी पहनें। मीन राशि मंगल ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। आय में वृद्धि इच्छाओं की पूर्ति आध्यात्मिक झुकाव उपाय: बेटी के ससुराल पक्ष को चादर भेंट करें। मंगल गोचर 2026: क्या कहता है ज्योतिष? मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए सफलता, साहस और धन वृद्धि लेकर आएगा। वहीं जिन राशियों पर अस्थायी मांगलिक दोष बन रहा है, उन्हें उपाय अपनाकर नकारात्मक प्रभाव से बचना चाहिए।