samacharsecretary.com

आत्मनिर्भर बन कम करें पेरेंट्स का बोझ

अगर आप समझदारी दिखाएं और कोई पार्टटाइम जॉब कर कुछ हद तक आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करें, तो एजुकेशन पर होने वाले भारी खर्च से पेरेंट्स को काफी राहत दिला सकते हैं। अब भारत में भी इसके लिए कई तरह के अवसर मौजूद हैं। महंगाई के इस जमाने में पेरेंट्स के लिए अपने बच्चों की स्टडी का खर्च अफोर्ड करना काफी मुश्किल हो गया है। एजुकेशन काफी प्रोफेशनल स्वरूप अख्तियार कर चुका है और खासकर निजी क्षेत्र के कॉलेजों, यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा बेहद महंगी होती है। भारतीय मां-बाप के पास अपने बच्चों की परवरिश से लेकर एजुकेशन, शादी आदि की तमाम जिम्मेदारियां होती हैं और वे किसी भी तरह से इसे पूरा करते ही हैं। लेकिन आजकल के भारी खर्च को देखते हुए अगर बच्चे भी कुछ समझदारी दिखाएं और कुछ हद तक आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करें, तो पेरेंट्स को काफी राहत मिल सकती है। पार्टटाइम जॉब या ट्यूशन:- पढ़ाई के साथ अपना खर्च निकालने का सबसे परंपरागत और लोकप्रिय सदाबहार काम है-ट्यूशन पढ़ाना। ट्यूशन पढ़ाना स्टूडेंट के लिए सबसे बेहतर पार्टटाइम जॉब होता है। इसकी वजह यह है कि इसमें किसी तरह की पूंजी नहीं लगती है, समय कम लगता है और स्टूडेंट के अपने सब्जेक्ट का भी रिवीजन होता रहता है। आप अपने से जूनियर क्लास के स्टूडेंट्स को होम ट्यूशन दे सकते हैं। इसके अलावा, किसी कोचिंग क्लास में जाकर पढ़ाना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कोचिंग क्लास में पढ़ाने पर आपको ज्यादा पैसा मिल सकता है। भारत में अब पार्टटाइम जॉब के भी कई विकल्प मौजूद हैं, जिसे आप अपना सकते हैं। यह किसी ऑफिस में काम से लेकर किसी कॉफी रिटेल शॉप या रेस्टोरेंट में सेल्समैन तक का हो सकता है। एजुकेशन लोन एक विकल्प:- हायर एजुकेशन अब काफी महंगा हो गया है और आपको कोई अच्छा प्रोफेशनल कोर्स करने में 5 से 10 लाख रुपये तक की जरूरत होती है। इतना पैसा जुटाने में आपके पेरेंट्स को काफी मुश्किल आती है। इसका एक अच्छा विकल्प यह है कि आप अपनी स्टडी के लिए एजुकेशन लोन ले लें। पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी मिलने पर आप अपना एजुकेशन लोन चुका सकते हैं। एजुकेशन लोन की री-पेमेंट आपको हर महीने ईएमआई के रूप में चुकानी होती है, इसलिए ज्यादा बोझ नहीं पड़ता। घरेलू खर्चों में योगदान दें:- आपने इनकम के लिए कोई पार्टटाइम काम हासिल कर लिया, यह अच्छी बात है। यदि आप अपने पेरेंट्स के साथ रहते हैं, तो अब आपको भी घरेलू खर्चों में कुछ योगदान करना चाहिए। आपकी थोड़ी-सी भागीदारी आपके पेरेंट्स के लिए लिए बड़ी राहत बन सकती है। यदि पेरेंट्स रिटायर हो चुके हैं या होने वाले हैं तो आपका यह कदम उनके कंधे का सहारा साबित हो सकता है। समझदारी का रास्ता:- -आत्मनिर्भर बनने के लिए आपके पास सबसे अच्छा विकल्प ट्यूशन पढ़ाने का होता है? ट्यूशन पढ़ाना स्टूडेंट के लिए सबसे बेहतर पार्टटाइम जॉब होता है। इसके अलावा, किसी कोचिंग क्लास में जाकर पढ़ाना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। -पार्टटाइम जॉब के भी कई विकल्प मौजूद हैं, जिसे आप अपना सकते हैं। यह किसी ऑफिस में काम से लेकर किसी कॉफी रिटेल शॉप में सेल्समैन तक का हो सकता है। मॉल कल्चर के विस्तार से अब तमाम फूड चेन और कॉफी चेन में पार्टटाइम जॉब की अच्छी संभावना बन गई है। -प्रोफेशनल कोर्स पर होने वाले लाखों रुपये के खर्च के लिए आप एजुकेशन लोन ले सकते हैं। आप पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी मिलने पर अपना एजुकेशन लोन चुका सकते हैं। यह आपको हर महीने ईएमआई के रूप में चुकानी होती है, इसलिए ज्यादा बोझ नहीं पड़ता। -अपनी स्टडी के लिए आप भी कुछ पैसों की बचत कर सकते हैं, ताकि अभिभावकों का बोझ हल्का हो। हायर एजुकेशन से कुछ साल पहले अच्छी योजना के साथ आप अपनी पॉकेट मनी या अपने पार्टटाइम जॉब से मिलने वाले पैसे को बचाना शुरू करें। -आप यदि अपने पेरेंट्स के साथ रहते हैं तो अब आपको भी घरेलू खर्चों में कुछ योगदान करना चाहिए। आपकी थोड़ी-सी भागीदारी आपके पेरेंट्स के लिए बड़ी राहत बन सकती है।  

18 दिसंबर का राशिफल: जानें किस राशि पर होगी भाग्य की मेहर

मेष 18 दिसंबर का दिन बदलाव लेकर आया है, जिससे फैसले लेने और रिश्तों को मजबूत करने का मौका मिलता है। घर पर या दोस्तों के साथ सवालों का सामना करते समय खुद पर भरोसा करें। सावधान रहें, शांत प्रतिक्रियाएं चुनें और मार्गदर्शन लें। वृषभ 18 दिसंबर के दिन फालतू खरीदारी से बचें। आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और आत्मविश्वास के साथ नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए तैयार होंगे। दोस्तों के साथ सहयोग से प्रेरणा और रचनात्मकता में वृद्धि हो सकती है। मिथुन 18 दिसंबर के दिन आप दृढ़ संकल्प और धैर्य के साथ अपने लक्ष्यों की ओर लगातार आगे बढ़ेंगे। कार्यों में छोटी-छोटी सफलताएं आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगी और संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगी। धन को मैनेज करने से आप सुरक्षित महसूस करेंगे। कर्क 18 दिसंबर के दिन छोटी-छोटी उपलब्धियों की तारीफ करने और अपने आस-पास के लोगों के साथ फीलिंग्स शेयर करने के लिए समय निकालें। शांत दृष्टिकोण पेशेवर क्षेत्रों में प्रगति को सपोर्ट करेगा। फालतू खरीदारी से बचें। सिंह 18 दिसंबर के दिन क्लियर कम्युनिकेशन और सम्मान को महत्व दें। आपका स्वभाव आज के काम में ध्यान बढ़ाने के साथ आपका मार्गदर्शन करेगा। आप ऐसे आसान सॉल्यूशन खोज सकते हैं, जो आपकी दिनचर्या को बेहतर बनाते हैं। कन्या 18 दिसंबर के दिन टीम वर्क से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। थकान से बचने के लिए जरूरत पड़ने पर आराम करें और क्लियर सोच बनाए रखें। आज आपके दिमाग में नए-नए विचार और सवाल उमड़ रहे हैं। तुला 18 दिसंबर के दिन अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो निवेश करने से पहले अपने विकल्पों पर रिसर्च करें। आपका विश्वसनीय दृष्टिकोण सीनियर्स और सहकर्मियों को प्रभावित करता है। प्रोटीन युक्त पौष्टिक भोजन खाएं। वृश्चिक 18 दिसंबर के दिन आज प्यार का माहौल रहेगा। आप क्लियर कम्युनिकेशन और सम्मान को महत्व देते हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी परिचित व्यक्ति के साथ बातचीत कुछ खास हो सकती है। रिश्ते में, सरल इशारे आपके कनेक्शन को गहरा करेंगे। धनु 18 दिसंबर के दिन साथ में टहलने या डिनर डेट करने जैसी रोमांटिक एक्टिविटी साझा करना आपके इमोशनल कनेक्शन को मजबूत करेगा। आप काम में लगातार प्रगति कर रहे हैं। खर्चों पर गौर करने से आपको सेविंग्स करने में मदद मिलती है। मकर 18 दिसंबर के दिन आप बातचीत और पढ़ने के जरिए ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं। जिज्ञासा रचनात्मकता को बढ़ावा देती है और आपको जल्दी सीखने में मदद करती है। स्ट्रेचिंग या योग जैसी हल्की एक्सरसाइज करें। कुंभ 18 दिसंबर के दिन आज आपकी एनर्जी शांत रहेगी। सुनना और छोटे-छोटे कार्यों के लिए तारीफ दिखाना पार्टनर को करीब लाएगा। पिछली समस्याओं पर फोकस करने से बचें और इसके बजाय विश्वास बनाने पर ध्यान दें। संभालकर खर्च करें। मीन 18 दिसंबर के दिन आपका जिज्ञासु स्वभाव आपको नए टॉपिक की खोज करने और बातचीत करने के लिए मोटिवेट करता है। आप जानकारी को अच्छी तरह इस्तेमाल करेंगे। दूसरों के साथ विचारों को साझा करने के लिए तैयार रहें।

नकारात्मकता दूर कर घर को महकाएंगे ये इत्र, आएगी सुख-शांति

वास्तु शास्त्र में, आपके घर का माहौल और ऊर्जा केवल वस्तुओं की स्थिति पर ही नहीं, बल्कि वहां मौजूद सुगंध पर भी निर्भर करती है। सुगंध में इतनी शक्ति होती है कि यह तुरंत घर की नकारात्मकता को दूर करके एक शांत और सकारात्मक वातावरण बना सकती है। यदि आप अपने घर में खुशहाली, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाना चाहते हैं, तो वास्तु के सिद्धांतों के अनुसार, कुछ विशेष प्रकार के इत्र या सुगंधित तेलों का उपयोग करना बहुत ही प्रभावी माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि घर में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा बनाएं रखने के लिए कौन से इत्र का इस्तेमाल करना चाहिए। चंदन का इत्र चंदन का इत्र  शुद्धता, शांति और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। चंदन की भीनी खुशबू घर में सात्विक ऊर्जा लाती है और मानसिक शांति बढ़ाती है। इसे पूजा घर या ध्यान वाले स्थान पर इस्तेमाल करने से एकाग्रता बढ़ती है और नकारात्मक विचार दूर होते हैं। यह तनाव को कम करने में भी सहायक है। गुलाब का इत्र गुलाब का इत्र प्रेम, मधुरता और कोमलता का प्रतीक है। गुलाब की सुगंध घर के भावनात्मक वातावरण को शुद्ध करती है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द बढ़ाती है। इसे लिविंग रूम और बेडरूम में उपयोग करने से रिश्ते मजबूत होते हैं और मन प्रसन्न रहता है। लैवेंडर का इत्र लैवेंडर का इत्र शांति, विश्राम और आराम का प्रतीक है। लैवेंडर की खुशबू विशेष रूप से अनिद्रा और मानसिक बेचैनी को दूर करने में सहायक है। यह घर में शांतिपूर्ण ऊर्जा का संचार करता है। इसे बेडरूम में छिड़कने या डिफ्यूज़र में इस्तेमाल करने से नींद की गुणवत्ता सुधरती है और दिनभर का तनाव कम होता है। मोगरा या चमेली का इत्र मोगरा या चमेली का इत्र समृद्धि, आकर्षण और उत्साह का प्रतीक है। मोगरा या चमेली की सुगंध धन और सौभाग्य को आकर्षित करने वाली मानी जाती है, जिससे घर में समृद्धि का प्रवाह बढ़ता है। इसे घर के मुख्य द्वार के आस-पास या उस क्षेत्र में इस्तेमाल करें जहाँ से ऊर्जा का प्रवेश होता है।

शनि देव का 2026 प्लान: कब रहेंगे सीधी चाल में, कब वक्री—किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

शनिदेव नए साल 2026 में 7 महीने मार्गी रहेंगे, अभी भी शनि मीन राशि में मार्गी है, इसके बाद शनिदेव 5 साल के लिए वक्री हो जाएंगे। आइए जानें इससे किन राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे। 28 नवंबर 2025 से ही शनिदेव मीन राशि में मार्गी में गोचर कर रहे हैं। शनि की मार्गी से जहां कईराशियों को लाभ होगा, वहीं, कई राशि के लोगों के लिए दिक्कतें हो सकती हैं। शनिदेव को न्याय और कर्म का देने के देवता कहा जाता है। ऐसाकहा जाता है कि शनिदेव अगर आपकी कुंडली में अच्छे हैं, तो आपको बहुत अच्छे फल देते हैं, लेकिन खराब होने पर कई जगह में परेशानी पैदा करते हैं। आइए जानें शनि का मार्गी होना किन राशियों को लाभ कराएंगे- वृषभ राशि वालों के शनि 2026 में 11वें राशि में गोचर कर रहे हैं,इस तरह आपकी लाइफ में कई तरह के पुराने काम पूरे होंगे, आपके लिए विदेश जाने के योग भी बनेंगे। इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है,आपको लिए नौकरी में नए मौके भी मिलेंगे। कन्या राशि वालों के 7वें भाव में शनि गोचर कर रहे हैं। शनि आपका नाम कराएंगे और नौकरी या किसी क्षेत्र में आपको लाभ करा सकते हैं। आज इस राशि के लोगों को दोस्तों से सहयोग मिलेगा। इस समय आपको लोन मिल सकता है। बिजनेस में आपको नईडील मिल सकती है। इनकम में आपके उतारचढ़ाव आएंगे। दोस्तों से आर्थिक मदद मिल सकती है। तुला राशि राशि वालो को छठा भाव में शनि का गोचर हो रहा है। इस समय आपको संतान में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। जिम्मेदारी में वृद्धि, ऑफिस में लगन बढ़ेगी। बिजनेस में आपके पुराने लोगों से बैर भाव बढ़ेगा। इस समय आपके खर्चे में बढ़ोत्तरी हो सकती है। मकर राशि वालों के तीसरा भाव में शनि का गोचर हो रहा है। आपको इस समय आत्मविश्वास मिल सकता है, आपके लिए बड़ों का आशीर्वाद और तारीफ मिल सकती है। इस समय सेविंग्स भी आपकी खूब होगी। कुंभ राशि वालों को दूसरा भाव में शनि का गोचर हो रहा है। आपका इस समय रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आपको बातचीत में वाणी में परेशानी हो सकती है। रिलेशनशिप में भी दिक्कतें आपको हो सकती हैं।

2026 में इन राशियों पर रहेगी खुशियों की बरसात: केतु का नक्षत्र परिवर्तन बना करेगा असर

वैदिक पंचांग के अनुसार, नया वर्ष नई उम्मीद और नए परिणाम लेकर आता है. साल 2026 भी कुछ ऐसे ही शुभ परिणामों के साथ प्रवेश करेगा. दरअसल, साल 2026 की शुरुआत होते ही पापी ग्रह केतु का नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है. यह गोचर 25 जनवरी 2026, रविवार को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम पद में होगा. पंचांग के मुताबिक, इस पद में केतु 29 मार्च 2026, रविवार तक विराजमान रहेगा. इसके बाद यह मघा नक्षत्र के चतुर्थ पद में चला जाएगा.  ज्योतिष शास्त्र में केतु को पापी ग्रह माना जाता है, जो हमेशा उल्टी चाल चलता है. केतु की चाल को बहुत ही नकारात्मक माना जाता है. तो आइए जानते हैं कि साल 2026 के जनवरी मास में होने जा रहे केतु के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों के हाथ लगेगी तरक्की.  वृषभ केतु का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए सोचने के तरीके में बदलाव ला सकता है. पुराने तनाव धीरे-धीरे कम होंगे. मन में सकरात्मक फैसले लेने की क्षमता बढ़ेगी. नौकरी या कामकाज में जो अड़चनें चल रही थीं, वे हटने लगेंगी. परिवार के साथ रिश्ते भी पहले से बेहतर होंगे. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी महसूस होगी. सिंह सिंह राशि के जातकों को इस बदलाव से आर्थिक और मानसिक राहत मिल सकती है. जो लोग लंबे समय से किसी योजना पर काम कर रहे थे, उन्हें अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है. खर्चो पर नियंत्रण बनेगा. अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं. सेहत को लेकर भी पहले से बेहतर महसूस करेंगे. वृश्चिक वृश्चिक राशि वालों के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन भाग्य का साथ दिला सकता है. करियर से जुड़े फैसले सही दिशा दिलाएंगे. नए अवसर मिल सकते हैं. पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी फायदा होगा. इस समय गुरुजनों और बड़े लोगों का सहयोग खास रूप से मिलेगा.

खाना बनाते समय महिलाओं की ये 5 आदतें बन सकती हैं घर की बरकत की दुश्मन

आज से कई सौ सालों पहले आचार्य चाणक्य ने जो बातें कहीं थी, वो आज के जीवन में भी काफी व्यवहारिक हैं। आज भी कई लोग जीवन में सही रास्ते की तलाश में आचार्य चाणक्य की नीतियों का सहारा लेते हैं। इनमें केवल राजनीति, अर्थशास्त्र जैसे विषयों का ही ज्ञान नहीं मिलता बल्कि गृहस्थ जीवन से जुड़ी कई बातें भी सीखने को मिलती हैं। उदाहरण के लिए आचार्य चाणक्य का मानना था कि महिलाओं को खाना बनाते समय कुछ बातें विशेष रूप से ध्यान रखनी चाहिए। ये गलतियां यदि वो दोहराती हैं, तो इसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है और घर में एक नकारात्मकता सी बनी रहती है। उन्होंने इन 5 गलतियों को किसी भी हाल में ना करने की सलाह दी है, आइए जानते हैं। बिना नहाए कभी नहीं बनाना चाहिए खाना आचार्य चाणक्य सलाह देते हैं कि कभी भी महिलाओं को बिना नहाए खाना नहीं बनाना चाहिए। बिना नहाए, गंदे कपड़ों में खाना बनाना अशुद्ध माना जाता है। ऐसा खाना ना सिर्फ सेहत पर बुरा असर डाल सकता है, बल्कि घर में मासिक अशांति का कारण भी बन सकता है। इससे घर में एक नकारात्मक ऊर्जा फैलने लगती है, जिससे घर की बरकत कम हो जाती है। नेगेटिव इमोशन के साथ ना पकाएं भोजन आचार्य चाणक्य कहते हैं कि खाने को आप किस सोच के साथ पका रहे हैं, ये काफी मायने रखता है। यही आप दुखी मन से, उदास हो कर या गुस्से में खाना पकाती हैं, तो ये नकारात्मक सोच भोजन भी ग्रहण कर लेता है। ऐसे में परिवार के अन्य सदस्य जो इसे ग्रहण करते हैं, उनके मन पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। आचार्य सलाह देते हैं कि खाना हमेशा शांत मन से और खुशी के साथ पकाना चाहिए। बासी और खराब सामग्री का इस्तेमाल करना आचार्य के मुताबिक खाना बनाते हुए हमेशा ताजी और शुद्ध सामग्री को ही इस्तेमाल में लाना चाहिए। अगर आप बासी सामग्री या खराब तेल-मसाले इस्तेमाल में लाती हैं, तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आचार्य कहते हैं कि भोजन जितना ताजा और शुद्ध होता है, उतना ही मन और शरीर को शक्ति देता है। खाना बनाते हुए इधर-उधर की बातों में उलझे रहना कई महिलाएं खाना तो बनाती हैं, लेकिन उनका ध्यान बातों या फिर दूसरे कामों में लगा रहता है। आचार्य कहते हैं कि इस तरह कभी भी खाना नहीं बनाना चाहिए। जब भी खाना बनाएं, सिर्फ उसपर ही ध्यान रखें। ऐसा करने से भोजन सिर्फ स्वदिष्ट ही नहीं बनता, बल्कि आपके मन का प्रभाव भी उसपर पड़ता है। भगवान को याद ना करना अपनी नीति में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि खाना बनाते हुए आपके मन में हमेशा भगवान का स्मरण या आभार की भावना होनी चाहिए। ऐसा करने से खाने में एक सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे घर में खुशहाली और बरकत बनी रहती है।

पति-पत्नी के सोने की सही दिशा: वास्तु के अनुसार कौन किस साइड सोए?

हमारे सोने का तरीका और बिस्तर पर हमारी स्थिति न केवल हमारी नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करती है, बल्कि यह पति-पत्नी के रिश्ते की ऊर्जा और सामंजस्य को भी निर्धारित करती है। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष विज्ञान में इस विषय को लेकर स्पष्ट नियम बताए गए हैं कि पति को पत्नी की किस तरफ सोना चाहिए, वरना रिश्ते में अनबन और दूरियां बढ़ सकती हैं। रिश्ते में प्यार बनाए रखने के लिए आइए जानते हैं पति को पत्नी की किस तरफ सोना चाहिए। वास्तु और ज्योतिष के अनुसार सही दिशा वास्तु और ज्योतिष में, पति-पत्नी के रिश्ते में संतुलन बनाए रखने के लिए पुरुषों को हमेशा अधिक भारी या रक्षक की भूमिका दी जाती है, जबकि महिलाओं को पोषणकर्ता या ग्रहणकर्ता की भूमिका में देखा जाता है। वास्तु शास्त्र और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, पति को हमेशा पत्नी के दाई ओर सोना चाहिए। दाईं ओर सोने का आध्यात्मिक और ऊर्जा संबंधी कारण यह नियम केवल परंपरा नहीं है, बल्कि इसके पीछे ऊर्जा और शारीरिक संतुलन से जुड़े गहरे कारण हैं। भारतीय दर्शन में, शिव को शक्ति की दाईं ओर स्थान दिया गया है। पति को दाईं ओर सोने से रिश्ते में पुरुष ऊर्जा का संतुलन और नियंत्रण बना रहता है, जो घर के मुखिया के लिए आवश्यक है। यह भी माना जाता है कि पुरुष का दाईं ओर सोना पत्नी के हृदय को पति की भुजाओं या शरीर के नज़दीक रखता है, जिससे भावनात्मक जुड़ाव और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है। वास्तु के अनुसार, पति के दाईं ओर सोने से दोनों की ऊर्जाएँ संतुलित रहती हैं, जिससे अनावश्यक बहस, अनबन और वैचारिक मतभेद कम होते हैं। बाईं ओर सोने के परिणाम यदि पति अपनी पत्नी की बाईं ओर सोता है, तो रिश्ते में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वास्तु के अनुसार, यह स्थिति रिश्ते में असंतुलन पैदा करती है। पुरुष ऊर्जा दबने लगती है। अनावश्यक खर्च और विवाद: कई ज्योतिषीय मतों के अनुसार, यह स्थिति आर्थिक अस्थिरता और पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर बड़े विवाद पैदा कर सकती है, जिससे दूरियां बढ़ने लगती हैं। यदि पत्नी हर बार दाईं ओर सोती है, तो रिश्ते में उसकी ऊर्जा का प्रभुत्व बढ़ जाता है, जिससे पति को निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। रिश्ते में बराबर का सामंजस्य बनाए रखने के लिए यह संतुलन आवश्यक है। सोने की दिशा का वास्तु नियम सोने के दौरान यह भी ध्यान रखना चाहिए कि पति-पत्नी का सिर किस दिशा में हो। पति-पत्नी को हमेशा दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सोना चाहिए। इससे प्रेम, स्थिरता और स्वास्थ्य बना रहता है। उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोने से बचें, क्योंकि यह स्वास्थ्य और रिश्तों में चुम्बकीय अशांति पैदा करता है।

कल है पौष माह की मासिक शिवरात्रि, नोट करें पूजा का सही समय, विधि और चमत्कारी मंत्र

मासिक शिवरात्रि का व्रत भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व है। वर्तमान में पौष माह चल रहा है और पौष मास की मासिक शिवरात्रि 18 दिसंबर, गुरुवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन रात्रि में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। हर माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। पौष माह की मासिक शिवरात्रि भी विशेष फलदायी मानी जाती है। पौष मासिक शिवरात्रि 2024: तिथि और शुभ मुहूर्त पौष, कृष्ण चतुर्दशी प्रारम्भ – 02:32 ए एम, दिसम्बर 18 पौष, कृष्ण चतुर्दशी समाप्त – 04:59 ए एम, दिसम्बर 19 पूजा का शुभ मुहूर्त- 11:51 पी एम से 12:45 ए एम, दिसम्बर 19 पूजा विधि सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। घर के मंदिर में दीपक जलाएं। शिवलिंग का गंगाजल, दूध आदि से अभिषेक करें। भगवान शिव के साथ माता पार्वती की भी विधिवत पूजा करें। भगवान गणेश की पूजा अवश्य करें, क्योंकि किसी भी शुभ कार्य से पहले गणपति पूजन आवश्यक माना गया है। पूरे मन से भोलेनाथ का ध्यान करें। भगवान की आरती अवश्य करें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें। अंत में भगवान शिव को भोग अर्पित करें। पूजा सामग्री की लिस्ट- फूल, पंच फल, पंच मेवा, रत्न, सोना-चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, शुद्ध घी, शहद, गंगाजल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध, रोली, मौली, जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें, तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, कपूर, धूप, दीप, रूई, चंदन, शिव और माता पार्वती के श्रृंगार की सामग्री। मासिक शिवरात्रि के उपाय: मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और पूरे दिन व्रत रखें। प्रदोष काल या रात्रि में भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही, शहद और घी से अभिषेक करें। शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और सफेद फूल अर्पित करें तथा ॐ नमः शिवाय मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। शिवचालीसा या शिवपुराण का पाठ करें और अंत में भोलेनाथ की आरती करें। मान्यता है कि इन उपायों को करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं, मनोकामनाएं पूरी होती हैं और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मंत्र: ॐ नमः शिवाय।- इस मंत्र का मासिक शिवरात्रि के दिन 108 बार जप करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे मन की शांति मिलती है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

आज का राशिफल 17 दिसंबर: किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे बरतनी होगी सावधानी

मेष 17 दिसंबर के दिन लाइफ में बैलेंस व खुद की देखभाल को प्राथमिकता दें। नए अवसरों के लिए खुले रहें। नया प्रोजेक्ट या कोई जिम्मेदारी आपके सामने आ सकती है। अपना बजट प्लान बनाएं। ऐसी एक्टिविटी के लिए समय निकालें, जो आपको खुशी दे सके। वृषभ 17 दिसंबर का दिन महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है। आज लव, करियर और धन के मामले में कई मौके मिल सकते हैं। इन बदलावों को पॉजिटिव नजरिए के साथ अपनाएं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मिथुन 17 दिसंबर के दिन हेल्थ पर नजर बनाए रखें। धन के मामले में समय-समय पर जांच परख और जरूरी बदलाव भी करें। किसी भी प्रॉब्लम पर तुरंत ध्यान दें। डिसिप्लिन बनाए रखें। आपका रिश्ता मजबूत होगा। कर्क 17 दिसंबर के दिन फालतू के खर्चे से बचें। अपनी फिलिंग्स को खुलकर और ईमानदारी के साथ बताएं। अपने प्रोफेशनल गोल्स को ध्यान में रखकर आगे बढ़ें। अपने रास्ते में आने वाले अवसरों का लाभ उठाएं। सिंह 17 दिसंबर के दिन अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें। रिश्ते में विश्वास होना जरूरी है। अपने प्रेम जीवन में इन बदलावों को अपनाएं। हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखना जरूरी है। अप्रत्याशित खर्च हो सकते हैं। कन्या 17 दिसंबर के दिन काम पूरा करने के लिए नए-नए तरीकों को अपनाएं। सैलरी में वृद्धि के अवसर हैं। हेल्थ पर नजर बनाए रखें। नए अनुभवों के लिए तैयार रहें। काम या पर्सनल लाइफ से तनाव बढ़ सकता है। तुला 17 दिसंबर के दिन पहले से प्लानिंग करना बुद्धिमानी होगी। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करना फायदेमंद रहेगा। सिंगल तुला राशि वाले खुद को किसी नए व्यक्ति की ओर अट्रैक्ट होते हुए पा सकते हैं। वृश्चिक 17 दिसंबर के दिन आपको अपनी लव लाइफ में ऐसे मौके मिलेंगे, जिससे आपका कनेक्शन इमोशनल तौर पर मजबूत होगा। फालतू खरीदारी से बचें और योजना पर ध्यान दें। जरूरी टास्क को प्राथमिकता दें। धनु 17 दिसंबर के दिन खुद की देखभाल करें। एक्सरसाइज, आराम और हेल्दी डाइट आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। दिन इमोशनल साबित हो सकता है। आपको कई महत्वपूर्ण डिसीजन लेने पड़ सकते हैं। मकर 17 दिसंबर के दिन आपको प्रोडक्टिव रिजल्ट्स मिलेंगे साथ ही सीनियर्स से संभावित मान्यता मिलेगी। स्ट्रेस को कम करने के लिए मेडिटेशन करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाएं। कुंभ 17 दिसंबर के दिन अपना फोकस बनाए रखें। खुले दिमाग से बदलावों को अपनाएं। विकास और सफलता के अवसरों का लाभ उठाएं। अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। मीन 17 दिसंबर के दिन रिलेशनशिप वाले जातक अपने बीच की अंडरस्टैंडिंग बढ़ाएं। जरूरत पड़ने पर दूसरों को काम सौंप दें। अपने खर्चों को समझदारी से मैनेज करना जरूरी है। हेल्दी लाइफस्टाइल को प्राथमिकता दें।

2026 में सोने के पाये पर चलेंगे शनि देव, तीन राशियों के लिए बढ़ेगी चुनौती

वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता कहा गया है। शनि ग्रह की चाल, दृष्टि और विशेष रूप से उनका पाया (वाहन का प्रभाव) मानव जीवन पर गहरा असर डालता है। जब शनि देव सोने के पाये से चलते हैं, तो इसे ज्योतिष शास्त्र में अशुभ संकेत माना गया है। नए साल 2026 में भी शनि देव मीन राशि में स्थित रहेंगे और इस दौरान 3 राशियों पर सोने के पाये का प्रभाव रहेगा, जिससे इन राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। शनि का सोने का पाया क्या होता है? शनि के 4 पाये माने गए हैं सोना, चांदी, तांबा और लोहा। इनमें सोने का पाया सबसे अधिक कष्टदायक माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, जब शनि इस पाये से चलते हैं, तो व्यक्ति को आर्थिक समस्याएं, मानसिक तनाव, कार्यों में बाधा और संबंधों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इन 3 राशियों पर रहेगा सोने के पाये का प्रभाव वृषभ राशि: नुकसान से बचने के लिए सतर्क रहें। नए साल 2026 में वृषभ राशि वालों पर शनि देव सोने के पाये से प्रभाव डाल सकते हैं। पारिवारिक विवाद बढ़ सकते हैं। खर्चों में अचानक वृद्धि संभव। दांपत्य जीवन में तनाव। धन से जुड़े फैसलों में नुकसान। सलाह: इस समय अनावश्यक खर्च, झगड़े और जोखिम भरे निवेश से बचें। तुला राशि: आर्थिक मामलों में बरतें सावधानी तुला राशि पर भी शनि का यह प्रभाव आर्थिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। धन हानि के योग। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। साझेदारी के कामों में रुकावट। मेहनत के बावजूद परिणाम देर से मिलना। सलाह: किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें और दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। मीन राशि: मानसिक दबाव और असमंजस शनि मीन राशि में ही स्थित रहेंगे, जिससे इस राशि के जातकों पर प्रभाव अधिक गहरा हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी, नकारात्मक विचारों की अधिकता, कार्यस्थल पर तनाव, स्वास्थ्य में गिरावट और भय की भावना। सलाह: ध्यान, मंत्र जाप और नियमित दिनचर्या से मानसिक संतुलन बनाए रखें। शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय शनिवार को शनिदेव की पूजा करें। काले तिल, सरसों का तेल और काली उड़द का दान करें। “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें। बुजुर्गों और जरूरतमंदों की सेवा करें। Shani Transit 2026 में सोने के पाये का प्रभाव वृषभ, तुला और मीन राशि के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। हालांकि, शनि देव न्यायप्रिय हैं और सही कर्म, संयम और श्रद्धा से उनके अशुभ प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। सावधानी और धैर्य ही इस समय का सबसे बड़ा उपाय है।