21 युवाओं को मिली नौकरी की सौगात, CM योगी ने अपने हाथों दिए नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री योगी के हाथों 21 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र आयुष विभाग के 11, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 8 तथा सूक्ष्म, लघु-मध्यम उद्यम विभाग में चयनित दो युवाओं को मंच पर दिया गया नियुक्ति पत्र लखनऊ योगी सरकार की ओर से शनिवार को प्रदेश भर में 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग व उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग में अनुदेशक, सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में सहायक सांख्यिकीय अधिकारी, आयुष विभाग में प्रोफेसर, रीडर, लेक्चरर व फार्मासिस्ट तथा चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर चयनित युवाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला। इनमें से 21 युवाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर नियुक्ति पत्र वितरित किये। आयुष विभाग 1- डॉ. सुधीर चौहान- प्रोफेसर, होम्योपैथी 2- आराधना चौधरी- फार्मासिस्ट- होम्योपैथी 3- रोशनी- फार्मासिस्ट- होम्योपैथी 4- प्रिंसी गुप्ता- फार्मासिस्ट- होम्योपैथी 5- साक्षी सिंह- फार्मासिस्ट- होम्योपैथी 6- पल्लवी देवी- फार्मासिस्ट- होम्योपैथी 7- आकाश शुक्ला- फार्मासिस्ट- होम्योपैथी 8- डॉ. हिमानी- रीडर- आयुर्वेद 9- रोमा आनंद- रीडर- आयुर्वेद 10- साफिया बानो-प्रवक्ता-यूनानी 11- डॉ. मोहम्मद कासिफ- प्रवक्ता-यूनानी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग 12- प्रिंस सिंह- एक्सरे टेक्नीशियन 13- पंकज कुमार वर्मा- एक्सरे टेक्नीशियन 14- शिवानंद शुक्ल- एक्सरे टेक्नीशियन 15- मो. अफरोज- एक्सरे टेक्नीशियन 16- ट्विंकल पटेल- एक्सरे टेक्नीशियन 17- सरिता सोनी- एक्सरे टेक्नीशियन 18- सविता देवी- एक्सरे टेक्नीशियन 19- अनुराग गौतम- एक्सरे टेक्नीशियन सूक्ष्म, लघु-मध्यम उद्यम विभाग 20- तृप्ति श्रीवास्तव- सहायक सांख्यिकी अधिकारी 21- ललित कुमार वर्मा- सहायक सांख्यिकी अधिकारी ।