samacharsecretary.com

खौफनाक वारदात: पालक नहीं बनाने पर गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट, पति गिरफ्तार

खरगोन क्षेत्र के ग्राम जामर्दा (टिगरिया) में शुक्रवार को सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। किसी अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम शीलाबाई (25 वर्ष) है। वह अपने पति सुनील भील और दो बच्चों के साथ गांव में रहती थी। घटनानुसार, वह अपनी पत्नी को घर के समीप खेत में ले गया और वहां उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची इस दौरान उसने कुल्हाड़ी से वार कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ (पुलिस) भीकनगांव राकेश आर्य और प्रभारी सेमलिया गेहलोद पुलिस बल सहित पहुंचे। इसके बाद फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. सुनील मकवाना भी वहां पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की गई। मृतका का शव शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉ. सूर्यांश गंगराड़े ने शाम करीब 5 बजे शव परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 12 घंटे की समयावधि में धारदार हथियार से महिला की हत्या की गई है। पुलिस कार्रवाई और परिजनों का दर्द थाना प्रभारी सेमलिया ने बताया कि महिला की कुल्हाड़ी से हत्या की गई है। मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले में धुलकोट थाना क्षेत्र की रहने वाली मां नाइजाबाई पति सुरसिंह ने बताया कि पांच साल पहले मेरी बेटी शीलाबाई की शादी सुनील से हुई थी। पिछले एक वर्ष से सुनील मेरी बेटी से मिलने नहीं दे रहा था। हम बात करते थे तो वह फोन बंद कर देता था। एक साल से पता ही नहीं चल पा रहा था कि उनकी लड़की कहां है। एक साल से नहीं होने दी मुलाकात: होली पर चला था पता कुछ दिन पहले होली पर पता चला कि हमारी लड़की जामर्दा में है। यहां हम आए थे लेकिन तब हमें घर नहीं मिल पाया था। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम और डर का माहौल है। पुलिस आरोपी पति की तलाश और मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।  

नई टीम, नया जोश: महानगर में भाजपा पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत, मिला मजबूत संगठन का लक्ष्य

बरेली भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई में नई टीम के गठन के साथ ही संगठन ने ताकत का प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया, जहां मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने साफ संदेश दिया कि अब संगठन की नीतियां घर-घर तक पहुंचानी होंगी। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर डॉ. उमेश गौतम और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। मंत्री बोले, हर घर तक पहुंचे भाजपा की नीति वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि यही कार्यकर्ताओं की असली जिम्मेदारी है और इसी से संगठन मजबूत होगा। सांसद छत्रपाल गंगवार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता पूरी ताकत और समर्पण के साथ संगठन में काम करे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की असली ताकत है। महापौर बोले, महानगर में बनें संगठन की पहचान महापौर डॉ. उमेश गौतम ने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे महानगर में संगठन की पहचान बनें और सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है और सभी को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। एससी-एसटी आयोग सदस्य उमेश कठेरिया ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।   ये बने नए पदाधिकारी, बड़ी जिम्मेदारी संभाली नवनियुक्त पदाधिकारियों में महानगर उपाध्यक्ष प्रभु दयाल लोधी, डॉ. तृप्ति गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, राज किशोर कश्यप, प्रवेश वर्मा, डॉ. रामचंद्र मौर्य, अमरीश कठेरिया, विभु शर्मा, महामंत्री विष्णु शर्मा, डॉ. आदेश गंगवार, राजीव साहनी, मंत्री अजय चौहान, रितेश गुप्ता, लता सिंह बघेल, रेनू शर्मा, कुमार गौरव शर्मा, राधे गुर्जर, मनजीत सिंह नागपाल, सत्तू सागर, श्रीमती रितु सागर, बंटी ठाकुर, गरिमा कमांडो, संतोष कश्यप, छंगमल मौर्य, सतीश कातिव, वीरेंद्र अरोड़ा, नरेंद्र मौर्य सहित महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और पार्षद बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग कर वैश्विक स्तर तक पहुंचाने के प्रयास जा

भोपाल  एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार कश्यप ने उद्यमियों से अपील की है कि वे जीआई टैग का अधिकतम उपयोग कर रतलामी सेव के उत्पाद को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थापित करें। सबका प्रयास हो कि रतलामी सेव के नाम के साथ काम भी विश्व स्तरीय हो।’एक जिला एक उत्पाद यानि ओ डीओ पी’ योजना का मुख्य उद्देश्य जिले के पारंपरिक उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग कर उन्हें वैश्विक स्तर तक पहुंचाना है।मंत्री  काश्यप रविवार को रतलाम में एक जिला एक उत्पाद समिट 2026 को संबोधित कर रहे थे।समिट में उद्यमियों के अलावा निवेशकों और अधिकारियों ने सहभागिता की। मंत्री  काश्यप ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों से रतलाम के सेव, शिवपुरी की जैकेट और मुरैना की गजक जैसे उत्पाद प्रदेश की पहचान बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा भी रतलाम के सेव का उल्लेख किया गया है, जिससे इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में उद्योगों को विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। वर्तमान में राज्य की जीडीपी में कृषि का योगदान लगभग 30-40 प्रतिशत है, जबकि उद्योगों का योगदान करीब 20 प्रतिशत है,जिसे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में औद्योगिक संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें स्थानीय एवं बाहरी निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। इन सम्मेलनों के माध्यम से प्रदेश की क्षेत्रीय पहचान को मजबूत कर नए उद्योगों को आकर्षित कर प्रदेश के उद्योगों का बहुमुखी विकास किया जा रहा है। मंत्री  काश्यप ने रतलाम की सेव के व्यवसाय को पहचान दिलाने के लिए किये गये कार्यों एवं रतलामी सेव को विश्व स्तर पर पहचान दिलवाने वाले व्यक्तियों और व्यावसाईयो का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानते हैं और स्थानीय उद्यमों के विकास के लिए प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उद्योगों के विकास को रफ्तार दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने के लिए प्राथमिकता से काम करते हुए उद्यमियों को प्रदेश मे निवेश के लिए अनुकूल वातावरण देने के लिए औद्योगिक नीति को सरल बनाया है। उन्होंने उद्यमियों से अनुरोध किया कि वे जिले में आकर रतलाम सेव के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के काम मे सहयोग करें। मध्यप्रदेश सरकार हर कदम पर आपके साथ है। मंत्री  काश्यप ने समिट मे रतलाम सेव को जीआई टेग दिलवाने वाले  शैलेन्द्र गाँधी को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएसएमई मंत्री  चैतन्य काश्यप एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत उदबोधन  मनोहर पोरवाल अध्यक्ष रतलामी सेव मंडल ने दिया। आयुक्त एमएसएमई  दिलीप कुमार द्वारा कार्यक्रम में विभागीय पहलों एवं एमएसएमई क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में रतलामी सेव की उत्पत्ति, विकास यात्रा एवं विशिष्टताओं पर डिजिटल प्रस्तुति दी गई। प्रतिभागियों को ऐतिहासिक एवं व्यावसायिक महत्व, मार्केटिंग एवं लॉजिटिक्स से अवगत कराया गया। उत्पादन,गुणवत्ता,खाद्य सुरक्षा मानक और निर्यात अवसर पर चर्चा उत्पादन, शेल्फ लाइफ, निर्यात एवं बीएसएम सत्र मे उत्पादन, गुणवत्ता, खाद्य सुरक्षा मानक, निर्यात अवसर एवं क्रेता-विक्रेता मीटिंग (बीएसएम) के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान बी2बी एवं जी2बी मीटिंग्स, वन-टू-वन इंटरैक्शन तथा क्रेता-विक्रेता मीटिंग का आयोजन किया गया, जिससे स्थानीय उद्यमियों को संभावित खरीदारों एवं संस्थागत साझेदारों से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ।  

संघर्ष, संकल्प और सतत परिश्रम से यूपीएससी में प्रदेश के 61 प्रतिभाशाली युवाओं ने रचा इतिहास

भोपाल संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में प्रदेश के 61 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने चयनित होकर न सिर्फ मध्यप्रदेश, बल्कि पूरे देश में नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 मार्च को इन सफल अभ्यर्थियों से संवाद करेंगे। इन सफलताओं के पीछे केवल प्रतिभा ही नहीं, अपितु कठिन परिश्रम, अटूट संकल्प और विपरीत परिस्थितियों से लड़ने का साहस भी है। कई विद्यार्थी साधारण परिवारों से हैं; किसी के माता-पिता किसान हैं, तो कोई दुकानदार या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के परिवार से आता है। कई अभ्यर्थियों ने शासकीय स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है। यूपीएससी परीक्षा के चयन में बेटियां भी नहीं पीछे संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में सफल होने में बेटियां भी पीछे नहीं है। प्रदेश से चयनित 61 अभ्यर्थियों में कई बेटियां भी हैं, जिन्होंने परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान हासिल कर सफलता पाई है। इसमें इंदौर की सु अनन्या शर्मा को देशभर में 13वीं रैंक मिली हैं। जबकि खंडवा की सु रूपल जायसवाल को 43वीं रैंक, इंदौर की सु दीक्षा चौरसिया 44वीं, रीवा की सु समीक्षा द्विवेदी को 56वीं रैंक, नरसिंहपुर की सु दीक्षा पाटकर को 88वीं रैंक प्राप्त हुई हैं। देशभर में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी  ईशान भटनागर 5वीं रैंक,  पक्षाल सेक्रेटरी 8वीं रैंक, सु अनन्या शर्मा 13वीं रैंक,  चितवन जैन 17वीं रैंक, सु रूपल जायसवाल 43वीं रैंक, सु दीक्षा चौरसिया 44वीं रैंक, सु समीक्षा द्विवेदी को 56वीं,  अनिमेष जैन 63,  विश्वजीत गुप्ता 67वीं रैंक, सु दीक्षा पाटकर 88वीं रैंक शामिल हैं। दृष्टिहीनता को बनाया ताकत, अक्षत बल्दवा ने हासिल की 173वीं रैंक इंदौर निवासी  अक्षत बल्दवा ने यह साबित कर दिया कि शारीरिक सीमाएं सफलता की राह नहीं रोक सकतीं। जन्म के डेढ़ माह बाद ‘रेटिनोब्लास्टोमा’ के कारण दृष्टिहीन होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। हिंदी माध्यम से शासकीय विद्यालय में पढ़ाई करने वाले  अक्षत ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट उत्तीर्ण कर बेंगलुरु के नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिया। विधि की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा का लक्ष्य तय किया और सीमित समय में ही 173वीं रैंक हासिल कर ली। उनका मानना है, "असली दृष्टि आंखों से नहीं, मन से होती है। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर, तो कोई बाधा बड़ी नहीं होती।" किसान परिवार की बेटी सु प्राची चौहान ने हासिल की 260वीं रैंक विदिशा जिले के ग्राम जोहद की रहने वाली सु प्राची चौहान ने चौथे प्रयास में 260वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। किसान पिता और गृहिणी मां की बेटी सु प्राची ने अभावों में रहकर भी अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा। गणित में स्नातक करने के बाद उन्होंने लगातार प्रयास जारी रखा। वे कहती हैं, "हर असफलता हमें कुछ नया सिखाती है। धैर्य और ईमानदारी से किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता।" दुकानदार पिता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मां की बेटी सु मोहसिना बानो को 648वीं रैंक टीकमगढ़ की निवासी सु मोहसिना बानो ने 648वीं रैंक प्राप्त कर यह साबित किया कि सही रणनीति और निरंतरता सफलता की कुंजी है। उनके पिता  मोहम्मद इकराम दुकानदार हैं और मां  शाहजहां बेगम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता। सु मोहसिना का मानना है कि प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की गहरी समझ और विश्लेषण ही तैयारी को सही दिशा देता है। वे अभ्यर्थियों को सलाह देती हैं, "तैयारी को केवल ज्ञान तक सीमित न रखें, बल्कि उसे रणनीति से जोड़ें और धैर्य बनाए रखें।" सरकारी कॉलेज से पढ़ाई, तीसरे प्रयास में सु प्राची जैन को मिली सफलता (714वीं रैंक) नरसिंहपुर की सु प्राची जैन ने तीसरे प्रयास में 714वीं रैंक हासिल की। उन्होंने सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय से वाणिज्य विषय में स्नातक किया। उनके पिता  प्रमोद जैन इलेक्ट्रीशियन और मां  बबीता जैन गृहिणी हैं। सु प्राची कहती हैं कि यह सफलता निरंतर प्रयास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का परिणाम है। उनका संदेश है, "यदि आप अपने लक्ष्य के प्रति स्पष्ट और ईमानदार हैं, तो सफलता अवश्य मिलेगी।" किसान परिवार के  अंकुश पाटीदार ने चार प्रयासों के बाद पाई 780वीं रैंक मंदसौर जिले के गांव नारिया बुजुर्ग के  अंकुश पाटीदार ने 780वीं रैंक हासिल कर अपने संघर्ष को सफलता में बदला है।किसान परिवार से आने वाले  अंकुश ने शासकीय स्कूल-कॉलेज से पढ़ाई की और चार प्रयासों के बाद यह मुकाम हासिल किया है। इस यात्रा में उनकी बहनों ने उनका मनोबल बढ़ाया। वे कहते हैं, "संघर्ष इस परीक्षा का हिस्सा है, लेकिन यदि संकल्प मजबूत हो तो सफलता निश्चित है।"  अंकुश ने आगे कहा, "मेरी प्राथमिक शिक्षा गांव से ही शुरू हुई, जिसके बाद शामगढ़ तहसील से उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण कर इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से अपना स्नातक किया।सिविल सेवा की वास्तविक यात्रा इंदौर से ही आरंभ हुई। उन्होंने बताया कि यह पथ सरल नहीं था, मैंने कुल चार प्रयास किए, जिनमें से दो बार मुझे साक्षात्कार तक पहुंचने का अवसर मिला। इस लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा में मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा मेरी बहनें रही हैं, जिन्होंने हर मोड़ पर मेरा संबल बनकर मुझे आगे बढ़ने का साहस दिया। चयनित कुल 61 विद्यार्थियों में से 15 ने की शासकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों से पढ़ाई यूपीएससी परीक्षा में चयनित कुल 61 विद्यार्थियों में से 15 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने शासकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों से शिक्षा प्राप्त कर सफलता अर्जित की है। यह आंकड़ा प्रदेश के सरकारी शैक्षणिक संस्थानों की गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। इसमें  आशीष शर्मा, स्नातक जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर,  पुलकित जैन, बीएससी उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल, सु प्राची चौहान, बीएससी, सुभद्रा शर्मा, शासकीय कन्या महाविद्यालय गंजबासौदा, सु सौम्या जैन बीए गांधी पीआर कॉलेज, भोपाल,  आयुष स्वामी, बीए जेएलएन कॉलेज सोहागपुर नर्मदापुरम,  निकित सिंह बीए अर्थशास्त्र अटल बिहारी बाजपेयी महाविद्यालय इंदौर,  दीपक बघेल बीए जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर,  राजवर्धन सिंह सिसोदिया बीए गुजराती समाज कॉलेज, इंदौर, सु प्राची जैन बीकॉम सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय, भोपाल,  रूपल बान बीएससी, एम उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल,  रोहन जैन बीएससी मैथ्स शासकीय होल्कर साइंस कॉलेज इंदौर,  अंकुश पाटीदार बीएससी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर,  गौरव जाट बैचलर ऑफ आर्ट्स देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर,  पवित्र मिश्रा बीएससी प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय रीवा,  उज्ज्वल जैन बीए मंत माधवराव सिंधिया शासकीय महाविद्यालय कोलारस शामिल हैं। … Read more

जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक को किया निलंबित लापरवाह अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग का अधिकार नहीं

भोपाल  एक्शन में मोहन सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सीधी जिले में अचानक पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद कर प्रशासनिक व्यवस्था और योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन की स्थिति जानी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनसंवाद के दौरान आमजन और जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर की गई शिकायतों और जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों की कार्य प्रणाली पर विस्तार से समीक्षा एवं फीडबैक लिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत सीधी कलेक्टर  स्वरोचित सोमवंशी को तत्काल प्रभाव से हटाने और जिला सहकारी बैंक के के महाप्रबधंक  पी.एस. धनवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुना जिले में तलाशी के दौरान मिली नगद राशि में हेरफेर के मामले में पुलिस अधीक्षक गुना  अंकित सोनी की भूमिका को यथोचित न मानते हुए पुलिस अधीक्षक पद से हटाने के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के संदर्भ में शासन स्तर पर आवश्यक कदम भी उठाये जायेंगे। प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था के चलते अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा की गई लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि जनकल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिये प्रदेश में अभियान के साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर भी आयोजित किये जाते हैं। अधिकारी-कर्मचारियों को यह संदेश देना चाहता हूँ कि यदि वे फील्ड में रहकर आमजन की समस्याओं का निराकरण नहीं कर सकते तो उन्हें फील्ड में रहने का कोई अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनसंवाद के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिये अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शिता के साथ पहुँचे। उन्होंने मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे संवेदनशीलता, जवाबदेही और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदाशीनता को गंभीरता से लिया जाकर कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जायेगी। मुख्यमंत्री ने सीधी में निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट भवन निर्माण में तेजी लाते हुये निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण किया जाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीधी में औचक निरीक्षण के बाद स्थानीय सर्किट हाउस में आमजन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद भी किया। इस दौरान सांसद  राजेश मिश्रा, विधायक सिंहावल  विश्वमित्र पाठक, विधायक मती रीति पाठक के साथ ही अन्य जन प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।  

राहत या नया बोझ? भोपाल में प्रॉपर्टी टैक्स स्थिर, सीवेज और जल कर बढ़ने के संकेत

भोपाल आईएसबीटी स्थित निगम मुख्यालय में 23 मार्च को होने वाली नगर निगम परिषद की बैठक में शहर सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपना बजट पेश करेगी। महापौर मालती राय के कार्यकाल का यह चौथा बजट है। सूत्रों की मानें तो इस बार का बजट चार हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा। वहीं, बैठक में सीवेज और जल कर बढ़ाया जा सकता है, जिससे शहरवासियों पर एक बार फिर आर्थिक बोझ बढ़ने की संभावना है। जबकि राहत की बात यह है कि निगम इस बार संपत्ति कर में बढ़ोतरी करने नहीं जा रहा है। टैक्स में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि की तैयारी जानकारी के अनुसार, योजना आयोग ने आमदनी बढ़ाने के लिए हर साल टैक्स बढ़ाने की सलाह दी है। निगम प्रबंधन योजना आयोग की अनुशंसा को आधार बनाकर इस बजट में भी जल और सीवेज जैसे मदों के कर में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि करने की तैयारी में है। अब नगर परिषद की बैठक में बहुमत के आधार पर फैसला होगा। निगम प्रशासन का दावा है कि वर्तमान में निगम को सीवेज प्रबंधन पर होने वाले खर्च की तुलना में वसूली काफी कम हो रही है, जिसकी भरपाई इस वृद्धि के जरिए करने की योजना है। बढ़ते खर्च और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए यह जरूरी कदम है। शादी गार्डन और अस्पतालों पर बढ़ेगा बोझ सीवेज टैक्स में बढ़ोतरी से शादी गार्डन और अस्पतालों पर अधिक बोझ डाले जाने की संभावना है। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में करों में बढ़ोतरी कर जनता पर भारी बोझ डाला गया था, जिसमें संपत्ति कर में 10 प्रतिशत और जल एवं कचरा शुल्क में 15-15 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। इस बार भी इंफ्रास्ट्रक्चर और अमृत 2.0 पर विशेष फोकस रहेगा। अमृत 2.0 में बड़े प्रोजेक्ट्स को इस योजना के तहत गति दी जाएगी। राजधानी के एंट्री पॉइंट्स पर हेरिटेज गेट, मुख्य सड़कों का सौंदर्यीकरण और पार्कों के विकास कार्य के साथ ही सड़क, बिजली, पानी, नाला निर्माण और तालाबों के संरक्षण की योजना भी शामिल है। इसके अलावा गीता भवन का निर्माण और नए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण की योजना भी शामिल है। आदमपुर खंती और कचरा निष्पादन का प्रस्ताव बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा शहर के गले की फांस बने आदमपुर खंती का "लेगेसी वेस्ट" (पुराना कचरा) है। इसमें आदमपुर खंती के करीब 33 एकड़ में फैले लगभग 6,47,825 मीट्रिक टन कचरे के निष्पादन का प्रस्ताव है। इसे खत्म करने के लिए जारी किए टेंडर में मेसर्स सौराष्ट्र इनवायरो प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 55 करोड़ 54 लाख रुपये की न्यूनतम दर दी है। शहर में 14 नए पार्किंग स्थल और कंडम वाहनों की विदाई ट्रैफिक के दबाव और राजस्व बढ़ाने के लिए निगम शहर में 14 नए पार्किंग स्थल शुरू करने जा रहा है। इसमें सुभाष नगर, केंद्रीय विद्यालय, बोर्ड ऑफिस चौराहा, डीआरएम ऑफिस और अलकापुरी जैसे मेट्रो स्टेशनों के आसपास की जगहों को पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया है। इसके अलावा न्यू मार्केट और मनीषा मार्केट जैसे व्यस्त इलाकों में भी पार्किंग शुरू होगी। साथ ही, निगम अपने बेड़े से 145 कंडम वाहनों को हटाने की तैयारी में है। इनमें से 143 वाहन 15 साल की समय सीमा पूरी कर चुके हैं, जबकि दो वाहन खराब स्थिति के कारण कंडम किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को आज भारत में सर्वाधिक समय तक शासन प्रमुख के रूप में सेवा का कीर्तिमान स्थापित करने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत के नागरिक प्रधानमंत्री  मोदी के प्रति निरंतर स्नेह, विश्वास और समर्थन की भावना को अभिव्यक्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री  मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री  पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के शासन करने के रिकार्ड को पीछे छोड़ा है। उनके सार्वजनिक जीवन के 8931 दिन गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में दर्शाते हैं कि उन्होंने राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर कार्य करते हुए अपनी भूमिका को यादगार बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के ध्येय के साथ गरीब कल्याण से लेकर वैश्विक मंच पर हर क्षेत्र में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। प्रधानमंत्री  मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि मां भगवती प्रधानमंत्री  मोदी को ऊर्जावान बनाए रखें। संपूर्ण विश्व में भारत की साख बढ़ाने वाले हमारे प्रधानमंत्री  मोदी जी के नेतृत्व में हमारा राष्ट्र निरंतर प्रगति, समृद्धि और वैभव के पथ पर अग्रसर बना रहेगा। प्रधानमंत्री  मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पद के दायित्व की वर्षवार अवधि की चर्चा करें तो वे वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। वर्ष 2002 में गुजरात विधानसभा के निर्वाचन के बाद वे दूसरी बार, वर्ष 2007 में तीसरी बार और वर्ष 2012 में चौथी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने।  मोदी वर्ष 2014 के लोक सभा चुनाव में पूर्ण बहुमत प्राप्त कर प्रधानमंत्री बने। वर्ष 2019 में पहले से भी बड़े जनादेश के साथ उनकी वापसी हुई और वे दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।  मोदी ने वर्ष 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बन कर इतिहास रचा। 

ईद के पर्व पर पहुंचे मध्य प्रदेश शासन के मंत्री भाई दिलीप जायसवाल

कोतमा  ईद के मौके पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रदेश के मंत्री इरशाद अहमद के निवास पहुंचे मध्य शासन के लोकप्रिय मंत्री दिलीप जायसवाल जी भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री इरशाद अहमद के निवास परआयोजित ईद मिलन कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें एवं उपस्थित,मुस्लिम समुदाय को ईद की शुभकामना दी उन्होंने कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा यह कार्यक्रम आपसी भाईचारे सामाजिक समरसता का सुंदर प्रतीक रहा उन्होंने इरशाद अहमद के परिवार से अपनी पुरानी यादों को जिक्र करते हुए कहा इरशाद अहमद भाजपा के बहुत पुराने कार्यकर्ता है वह हमेशा पार्टी को मजबूत करने का कार्य करते चले आ रहे हैं।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर किशोर जैन हाजी मुस्ताक साहब शमशेर खान टेंट बाजार मस्जिद के सदर मोहम्मद यूनुस मंसूरी लहसुई अंजुमन के जिम्मेदार महफूज भाई हाजी एजाज जमशेद अली लियाकत अली अब्बू भाई मोबिन मंसूरी राशिद अली ठेकेदार अंजुमन के सेक्रेटरी अकबर अली अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री इम्तियाज भाई गुलजार अहमद मुख्तार अमान जुल्फिकार अली बाबू भाई वार्ड 6 के पार्षद मनोज सोनी सिंधी समाज के प्रमुख अशोक जिनवाणी जी अमृतलाल गोदवानी जी जैन समाज के प्रमुख वीरू जैन राजेश जैन मेडिकल वह अल्पसंख्यक मोर्चा के मीडिया प्रभारी राजू शरीफ की एवं प्रतिष्ठित मुस्लिम समाज उपस्थित रहा सभी लोगों ने इस कार्यक्रम की सराहना की

राज्यमंत्री गौर ने लगभग 3 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने क्षेत्रीय विकास को नई गति देते हुए लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इन कार्यों से न केवल आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा। राज्यमंत्री  कृष्णा गौर ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र का हर नागरिक बेहतर जीवन जी सके। उन्होंने कहा कि ये कार्य न केवल सुविधाएं बढ़ाएंगे, बल्कि क्षेत्र की समग्र प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राज्यमंत्री  गौर ने बताया कि वार्ड क्रमांक 52 के नारायण नगर में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सीवेज नेटवर्क कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह परियोजना क्षेत्र में स्वच्छता, सुव्यवस्थित जल निकासी और बेहतर सुविधाओं को सुनिश्चित करते हुए जनजीवन को अधिक सुगम एवं स्वस्थ बनाएगी। वार्ड क्रमांक 54 स्थित फॉर्चून डिलाइट सोसायटी में मंदिर निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधि-विधानपूर्वक किया गया। यह पहल क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र बनने के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। वार्ड क्रमांक 52 के खनूजा इनक्लेव में डामर सड़क निर्माण कार्य एवं ओपन जिम का लोकार्पण किया गया। इन विकास कार्यों से क्षेत्र की आधारभूत संरचना सुदृढ़ होने के साथ नागरिकों के स्वास्थ्य और सुविधा को भी बढ़ावा मिलेगा।  

सीधी में सीएम का सख्त तेवर: कामचोर अफसरों को दी सीधी चेतावनी

सीधी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अल्प प्रवास पर सीधी पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें अधिकारी-कर्मचारियों की शिकायत मिली है, जिस पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने कार्रवाई की ओर इशारा किया है। सीएम ने कहा कि रात तक औचक निरीक्षण का परिणाम देखने को मिलेगा। उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों को मैदान में रहकर काम नहीं करना, वे वल्लभ भवन में रहें। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनता में भारी असंतोष बता दें कि पिछले कई महीनों से जिले के दो बड़े अधिकारियों के कामकाज को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ आमजन में असंतोष है। भाजपा के पदाधिकारियों ने इसका खुलकर विरोध भी किया है। इतना ही नहीं, प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में भी इसका असर देखने को मिला है। बदलाव की सुगबुगाहट अधिकारी-कर्मचारी के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, सीएम के बयान का असर देर रात तक स्पष्ट हो जाएगा। मुख्यमंत्री की इस चेतावनी के बाद जिले के प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।