samacharsecretary.com

भोपाल में अमित शाह का कार्यक्रम, गोपालक सम्मेलन में जुटेंगे 35 हजार से ज्यादा लोग

भोपाल  प्रदेश में राहुल गांधी के बालाघाट दौरे के ठीक अगले दिन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भोपाल पहुंचेंगे। शाह करीब 23 घंटे राजधानी में रहेंगे। उनका दौरा मुख्य रूप से डेयरी, सहकारिता, पशुपालन, पुलिस और उच्च शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों पर केंद्रित रहेगा। तीन अक्तूबर को भेल दशहरा मैदान में होने वाला राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन उनके दौरे का प्रमुख कार्यक्रम होगा, जिसमें 35 हजार से ज्यादा गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े सदस्य जुटेंगे। शाह दो अक्तूबर की रात करीब नौ बजे भोपाल पहुंचेंगे और होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन दिनभर अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात करीब आठ बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।  35 हजार गोपालकों के बीच बड़ा आयोजन भेल दशहरा मैदान में होने वाले सम्मेलन में पशुपालकों को बोनस राशि और गौशालाओं के लिए सहायता दी जाएगी। गोपालक दीदियों का सम्मान होगा और डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र भी बांटे जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार की ओर से कृषक कल्याण वर्ष के दौरान किए गए कामों और बलराम कृषि महोत्सव की गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। गृह, पशुपालन एवं डेयरी, सहकारिता, लोक निर्माण और परिवहन विभाग भी अपनी योजनाओं की जानकारी देंगे। भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ से जुड़े पशुपालकों को बोनस तथा गौशालाओं के लिए सहायता देने के कार्यक्रम भी होंगे।  सांची के कारोबार को दूध से आगे ले जाने की तैयारी शाह भोपाल सहकारी दुग्ध संघ परिसर में तैयार फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का शुभारंभ भी करेंगे। 16.80 करोड़ रुपये की लागत से बने इस प्लांट में केंद्र सरकार का छह करोड़ रुपये का अनुदान और भोपाल सहकारी दुग्ध संघ का 10.80 करोड़ रुपये का अंशदान है। प्लांट में रोज 40 हजार लीटर दूध के प्रसंस्करण की क्षमता है।    उज्जैन की 255 करोड़ की परियोजना भी एजेंडे में उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में डेयरी कारोबार को बढ़ावा देने के लिए 255 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक डेयरी प्लांट बनाया जाएगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर 2026 को भोपाल से इस प्लांट का डिजिटल भूमिपूजन करेंगे। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ की ओर से बनाए जा रहे इस प्लांट से दूध के प्रसंस्करण और उससे बनने वाले उत्पादों की क्षमता बढ़ेगी। परियोजना की कुल लागत में से 170 करोड़ रुपये राज्य सरकार अनुदान के रूप में देगी, जबकि 85 करोड़ रुपये दुग्ध संघ ऋण के माध्यम से जुटाएगा। प्लांट को अगले दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रोज तीन लाख लीटर दूध होगा प्रोसेस उज्जैन के प्रस्तावित प्लांट में शुरुआत में रोज तीन लाख लीटर दूध के प्रसंस्करण की क्षमता होगी। भविष्य में इसे बढ़ाकर पांच लाख लीटर प्रतिदिन किया जा सकेगा। इससे उज्जैन और आसपास के इलाकों में बढ़ रहे दूध उत्पादन को स्थानीय स्तर पर प्रोसेस करने में मदद मिलेगी। दूध, दही, छाछ और घी का होगा उत्पादन प्लांट में कई तरह के डेयरी उत्पाद तैयार किए जाएंगे। यहां रोजाना 1.50 लाख लीटर पैक्ड मिल्क, 25 हजार लीटर दही और 10 हजार लीटर लस्सी-छाछ बनाने की क्षमता होगी। इसके साथ ही रोज 10 मीट्रिक टन घी बनाने का प्लांट भी लगाया जाएगा। नए कानूनों से लेकर IISER तक कार्यक्रम शाह भेल मैदान में पुलिस मुख्यालय की ओर से लगाए गए नए आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे। इसके बाद भौंरी में IISER के अत्रि परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी प्रस्तावित है। इस तरह राहुल गांधी के बालाघाट दौरे के बाद अमित शाह का भोपाल कार्यक्रम प्रदेश की राजनीति के बीच अलग-अलग सरकारी और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा में है। हालांकि शाह के घोषित कार्यक्रमों में मुख्य जोर डेयरी और सहकारिता क्षेत्र के विस्तार, पशुपालकों को योजनाओं का लाभ और सरकारी परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास पर है।    पशुपालकों को बोनस, गौशालाओं को मदद कार्यक्रम में शाह भोपाल और इंदौर दुग्ध संघों से जुड़े पशुपालकों को बोनस वितरित करेंगे। गौशालाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। गोपालक दीदियों का सम्मान होगा और डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। डेयरी क्षेत्र में भी कई घोषणाएं दौरे के दौरान प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और डेयरी प्रसंस्करण से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात भी प्रस्तावित है। इनमें उज्जैन में 255 करोड़ रुपए का डेयरी प्लांट और भोपाल में फॉर्म्युलेटेड/फर्मेंटेड मिल्क प्रोडक्ट से जुड़ी सुविधा शामिल है। भोपाल दुग्ध संघ परिसर में तैयार फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट पर 16.80 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इससे दही, छाछ, लस्सी, श्रीखंड और मावा जैसे मूल्यवर्धित उत्पादों की प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने की योजना है। किसान फोकस क्यों? मध्यप्रदेश विधानसभा में 2026 में दिए गए सरकारी जवाब के अनुसार 30 जून 2026 तक प्रदेश में 1,11,88,295 किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी थी। सरकार ने विधानसभा में कहा कि जिलावार फार्मर आईडी की जानकारी परिशिष्ट में दी गई है और शेष किसानों की आईडी बनाने की प्रक्रिया जारी है। यहां एक महत्वपूर्ण बात यह है कि फार्मर आईडी की संख्या को किसान वोटरों की संख्या नहीं माना जा सकता। मतदाता सूची में मतदाताओं को किसान या गैर-किसान के आधार पर वर्गीकृत नहीं किया जाता। इसलिए किसी जिले में कितने किसान मतदाता हैं, इसका अलग आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। केंद्र सरकार के मार्च 2026 तक के आंकड़ों में भी मध्यप्रदेश में 1.04 करोड़ से अधिक किसान आईडी बनने की जानकारी दी गई थी। जून तक राज्य सरकार का आंकड़ा बढ़कर 1.11 करोड़ से अधिक हो गया। शाह के हालिया कार्यक्रमों और बयानों में भी किसान-सहकारिता का जिक्र अमित शाह के इस दौरे का किसान-सहकारिता से जुड़ाव उनके हालिया राष्ट्रीय कार्यक्रमों से भी दिखाई देता है। 23 जून 2026 को सहकारिता मंत्री के तौर पर शाह ने NAFED का NAFEX ई-ऑक्शन पोर्टल लॉन्च किया था। उस कार्यक्रम में उन्होंने NAFED और NCCF को अगले दो वर्षों में दलहन की खरीद सीधे किसानों से करने की दिशा में काम करने को कहा था। उन्होंने किसानों को भुगतान सीधे बैंक खातों में पहुंचाने और बिचौलियों की भूमिका कम करने पर जोर दिया था। इसके बाद 7 जुलाई 2026 को मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच नर्मदा अवॉर्ड … Read more

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शुरू किया न्यूट्रिशन पायलट प्रोजेक्ट, 500 बच्चों को मिलेगा मुफ्त पोषण सहयोग

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने स्कूलों में साईंश्योर न्यूट्रिशन पायलट प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ तीन शासकीय विद्यालयों के लगभग 500 बच्चों को मिलेगा निःशुल्क पोषण सहयोग  बच्चों के स्वास्थ्य और सीखने की क्षमता को मिलेगा बढ़ावा रायपुर प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट के सहयोग से छत्तीसगढ़ में “साईंश्योर न्यूट्रिशन कार्यक्रम” के पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ गुरुवार को किया। रायपुर जिले के तीन शासकीय विद्यालयों से शुरू किए गए इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में लगभग 500 बच्चों को निःशुल्क पोषण सहयोग प्रदान किया जाएगा। इन स्कूलों के बच्चे होंगे लाभान्वित        पायलट प्रोजेक्ट के तहत नवीन प्राथमिक शाला नवागांव, प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल परसदा तथा शासकीय विद्यालय छेरीखेड़ी के बच्चों को साईंश्योर न्यूट्रिशन उपलब्ध कराया जाएगा।         कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को नियमित पौष्टिक आहार सहयोग देकर उनके स्वास्थ्य, एकाग्रता, सीखने की क्षमता और समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है। पोषण से शिक्षा तक की सोच          कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट के ट्रस्टी आनंद कडली, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालयों के शिक्षक, सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की टीम सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को साईंश्योर न्यूट्रिशन का वितरण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।         ट्रस्ट के अनुसार वर्तमान में देश के 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में एक करोड़ से अधिक स्कूली बच्चों तक प्रातःकालीन पोषण सेवा पहुंचाई जा रही है।         ज्ञात हो कि जुलाई 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सत्य साईं ग्राम, मुद्देनहल्ली का दौरा कर सद्गुरु मधुसूदन साईं से भेंट की थी। इस दौरान पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई थी। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में साईंश्योर न्यूट्रिशन कार्यक्रम को प्रारंभ करने की दिशा में पहल की गई।            शिक्षा मंत्री यादव ने कहा कि पोषित बच्चा ही बेहतर सीख सकता है। रायपुर जिले में लगभग 500 बच्चों के साथ शुरू किए गए इस पायलट कार्यक्रम के अनुभवों के आधार पर भविष्य में इसे राज्य के अन्य क्षेत्रों और अधिक शासकीय विद्यालयों तक विस्तारित किया जाएगा।

जयपुर में उचित मूल्य दुकानों के लिए फिर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, 116 दुकानें खाली

जयपुर जिले में उचित मूल्य की दुकान लेने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ा मौका है। जिला कलक्टर (रसद) कार्यालय ने 29 सितंबर को जारी विज्ञप्ति को निरस्त करते हुए 116 रिक्त उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए संशोधित विज्ञप्ति जारी की है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान के दिशा-निर्देशों और आरक्षण व्यवस्था के तहत जिला रसद अधिकारी, जयपुर द्वितीय के क्षेत्राधिकार में आने वाली इन दुकानों के प्राधिकार पत्र जारी करने के लिए पात्र एवं इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं। जिला कलक्टर (रसद) संदेश नायक ने बताया कि वर्ष 2023 की पुरानी विज्ञप्ति भी समाप्त कर नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की गई है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। सामान्य श्रेणी में इन क्षेत्रों की दुकानें सामान्य श्रेणी में बस्सी तहसील की नगर पालिका बस्सी के वार्ड संख्या 9, 12, 21, मनोहरपुरा, दूधली, पडासोली, टहटडा टहटडा (दौपुर) तथा लालगढ़ शामिल हैं। तुंगा तहसील में खतेपुरा एवं बराला, फागी तहसील में मण्डोर, रोटवाड़ा, चकवाड़ा, नारेड़ा (छापरी), कंवरपुरा, माधोराजपुरा में भांकरोटा एवं रेनवाल मांजी तथा हीरापुर शामिल हैं। जॉबनेर तहसील में जोरपुरा जॉबनेर, आसलपुर, आईदान का बास, भैंसावा तथा नगर पालिका जोबनेर के वार्ड संख्या 3, 9 एवं 10 शामिल हैं। किशनगढ़-रेनवाल तहसील में मुंडियागढ़, लुनियावास, सुण्डो का बास, रामजीपुरा कलां, जुनसिया, काबरो का बास, मलिकपुर, बाघावास, भैंसलाना तथा नगर पालिका किशनगढ़-रेनवाल के वार्ड संख्या 20 एवं 3 शामिल हैं। फुलेरा तहसील में चैनपुरा (पीथावास), चैनपुरा (भावसा), सुरसिंहपुरा, आकोदा, रोजड़ी, श्रीरामपुरा तथा नगर पालिका सांभर के वार्ड संख्या 1, 4, 18, 1, 8 एवं नगर पालिका फुलेरा के वार्ड संख्या 10, 14 शामिल हैं। आंधी तहसील में महंगी, डांगरवाड़ा, थली एवं फूटोलाव, आमेर तहसील में रूण्डल तथा जालसू तहसील में चतरपुरा, नांगल सिरस एवं रामपुरा डाबड़ी शामिल हैं। सांगानेर तहसील में देहमीकलां (देहमीखुर्द), कपूरावाला, भम्भोरिया, वाटिका तथा नगर पालिका बगरू के वार्ड संख्या 1 एवं 2 शामिल हैं। दूदू तहसील में उरसेवा, बींगोलाव (हटुपुरा), साखून (जाखड़ों की ढाणी) एवं नानण तथा मौजमाबाद तहसील में गाडोता एवं धमाणा शामिल हैं। जयपुर ग्रामीण तहसील में मुण्डिया रामसर, मण्डाभोपावास एवं चकरामसर, शाहपुरा तहसील में छापड़ा खुर्द, नायन (त्रिलोकपुरा), नवलपुरा तथा नगर पालिका शाहपुरा के वार्ड संख्या 11, 13 एवं 14 शामिल हैं। चौमूं तहसील में गोविन्दगढ़ (कालू का बास), हस्तैड़ा, कालाडेरा, गोविन्दगढ़ तथा नगर पालिका चौमूं के वार्ड संख्या 12 एवं 9 शामिल हैं। चाकसू तहसील में नगर पालिका चाकसू के वार्ड संख्या 17 (पुराना), 15 एवं 5 (पुराना) तथा कादेड़ा शामिल हैं। सामान्य महिला श्रेणी सामान्य महिला श्रेणी में बस्सी तहसील में रामरतनपुरा, माधोराजपुरा में मोहब्बतपुरा एवं झाड़ला, जॉबनेर तहसील में डेहरा, बस्सी झाझड़ा एवं करणसर (खिजूरियां) शामिल हैं। किशनगढ़-रेनवाल तहसील में नगर पालिका किशनगढ़-रेनवाल का वार्ड संख्या 5, बासड़ी खुर्द, भांदवा (डोगी वालों का बास), डूंगरसी का बास एवं हरसोली शामिल हैं। फुलेरा तहसील में सिनोदिया, हिरनोदा, तेज्या का बास तथा नगर पालिका नरेना का वार्ड संख्या 10 शामिल है। जमवारामगढ़ तहसील में नायला (रामजीपुरा) एवं ताला तथा आमेर तहसील में लखेर शामिल हैं। जालसू तहसील में रायथल (विजयपुरा), सांगानेर तहसील में पवालिया (टिलावाला) एवं देवलियां तथा जयपुर ग्रामीण तहसील में फतेहपुरा एवं निमेड़ा शामिल हैं। शाहपुरा तहसील में नगर पालिका शाहपुरा के वार्ड संख्या 4, 12 एवं 17 शामिल हैं। चौमूं तहसील में गुडलिया (कीरत सिंह का बास), खेजरोली, इटावा भोपजी तथा नगर पालिका चौमूं के वार्ड संख्या 19, 23, 24 एवं 20 शामिल हैं। चाकसू तहसील में सवाई माधोसिंहपुरा, कोटखावदा एवं काठावाला शामिल हैं।

जनसेवा के संकल्प में रंगा श्याम बिहारी जायसवाल का जन्मदिवस

जनसेवा के संकल्प में रंगा श्याम बिहारी जायसवाल का जन्मदिवस नई लेदरी में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह, केक काटकर दी स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं मनेंद्रगढ़/एमसीबी जन्मदिवस किसी व्यक्ति के जीवन का केवल एक विशेष दिन नहीं होता, बल्कि यह उस सफर को याद करने का अवसर भी होता है, जिसमें लोगों का विश्वास, स्नेह और उम्मीदें जुड़ी होती हैं। इसी भाव के साथ भारतीय जनता पार्टी नगर पंचायत नई लेदरी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में संस्कृतिक भवन, बाजार के समीप क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का जन्मदिवस हर्षोल्लास, आत्मीयता और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। जन्मदिवस समारोह के दौरान वातावरण में उत्सव की खुशी के साथ संगठनात्मक उत्साह और अपने जनप्रतिनिधि के प्रति कार्यकर्ताओं का अपनापन भी साफ दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिवस की खुशियां साझा कीं और मंत्री जायसवाल के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जन्मदिवस के साथ जनसेवा का संकल्प कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि का जन्मदिवस केवल उत्सव मनाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और सेवा के संकल्प को दोहराने का अवसर भी होना चाहिए। इसी भावना के साथ कार्यक्रम में जनसेवा, विकास और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष पहल के साथ आम नागरिकों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के प्रयासों को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी। विकास की उम्मीदों से जुड़ा जनप्रतिनिधि का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता अपने जनप्रतिनिधि से विकास और जनहित के कार्यों को लेकर उम्मीदें रखती है। ऐसे में जन्मदिवस का यह अवसर उन उम्मीदों को और मजबूत करने तथा क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने के संकल्प का अवसर भी बना। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और क्षेत्र विकास की नई दिशा में आगे बढ़े—इसी उद्देश्य के साथ जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं को निरंतर अपनी भूमिका निभानी होगी। नई लेदरी में दिखी संगठन की एकजुटता नई लेदरी में आयोजित समारोह ने भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठनात्मक एकजुटता की तस्वीर भी प्रस्तुत की। नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से लेकर युवा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। महिला कार्यकर्ताओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। जन्मदिवस समारोह को लेकर महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और केक काटकर खुशी मनाई। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद और आत्मीयता का वातावरण भी देखने को मिला। खुशी के बीच जनता की सेवा का संदेश कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्मदिवस की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब उससे समाज और क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी जुड़ा हो। इसी भावना के साथ कार्यकर्ताओं ने आने वाले समय में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। नई लेदरी का यह समारोह इस मायने में भी खास रहा कि यहां जन्मदिवस की खुशियों के साथ संगठन की सक्रियता और जनसेवा की भावना एक साथ दिखाई दी। कार्यकर्ताओं के चेहरों पर उत्साह और शुभकामनाओं के बीच अपने विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री के प्रति स्नेह और सम्मान का भाव स्पष्ट नजर आया। भाजपा परिवार ने दी दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं समारोह के अंत में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र विकास और जनसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा तथा आम नागरिकों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ शासन तक पहुंचाने का सिलसिला जारी रहेगा। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। जन्मदिवस समारोह में खुशियों के रंग के साथ संगठनात्मक उत्साह, आपसी आत्मीयता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का भाव दिखाई दिया।

बिहार में सड़क परियोजनाओं पर खर्च होंगे सवा 3 लाख करोड़, गडकरी ने दिए तेजी से काम के निर्देश

पटना केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क निर्माण में नदी की गाद (सिल्ट) के उपयोग को लेकर बिहार सरकार द्वारा बनाई गई नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार की यह नीति पूरे देश के लिए एक मॉडल साबित हो सकती है। इस नीति से सड़क निर्माण में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और निर्माण कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोक सेवक आवास में बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। परियोजनाओं की प्रभावी निगरानी के लिए एआई तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले संवेदकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क परियोजनाओं को समय सीमा के अंदर तेजी से पूरा करें। बैठक में राज्य में पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे, मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेनिंग, डुमरिया घाट पुल, दरभंगा-सुपौल हाई-वे, खगड़िया-पूर्णिया, मुजफ्फरपुर- सोनबर्षा, एनएच-22 और एनएच- 31 के अनीसाबाद-दीदारगंज खंड में सर्विस रोड के साथ छह लेन एलिवेटेड रोड, दानापुर-बिहटा कॉरिडोर,छह लेन ग्रिनफिल्ड वाराणसी-रांची-कोलकाता हाईवे, पटना रिंग रोड सहित प्रमुख परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, आदि मौजूद थे। इस दौरान औरंगाबाद एवं अंबा बाईपास के साथ एनएच-139 को फोरलेन बनाने तथा एनएच-333 के बरियारपुर-गंगटा जमुई को फोरलेन करने के लिये डीपीआर बनाने का निर्देश दिया गया। सुरक्षित सड़क नेटवर्क के लिए सरकार प्रतबद्ध : मुख्यमंत्री बैठक में सीएम ने कहा कि निर्माणाधीन और स्वीकृत सड़क परियोजनाओं के पूरा होने पर संबंधित क्षेत्रों में सड़क संपर्क, आवागमन एवं आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। बिहार सरकार राज्य में आधुनिक, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क नेटवर्क के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में आवागमन सुगम होगा तथा व्यापार, पर्यटन, उद्योग और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बिहार में केंद्र सरकार की परियोजनाओं को तेजी गति से पूरा कराने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया। गुरुवार को पटना आए थे गडकरी नितिन गडकरी गुरुवार को पटना के एक होटल में बिहार इन्वेस्टर मीट 2026 में बोल रहे थे। गडकरी ने कहा कि आने वाले समय में बिहार की सड़क परियोजनाओं पर केंद्र सरकार सवा तीन लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी। 440 किलोमीटर लंबी रामजानकी पथ का निर्माण तेजी से चल रहा है, जो नवंबर 2028 में पूरा होगा। 45 हजार 190 करोड़ की लागत से रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 400 किलोमीटर का हिस्सा बिहार में है। वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे का निर्माण चल रहा है।

प्रयागराज को बड़ी सौगात, सिक्स लेन ब्रिज पर नहीं रुकेंगे वाहन; 2 नए फ्लाईओवर का भी प्रस्ताव

प्रयागराज यूपी के प्रयागराज में मलाक हरहर से होकर अगर आप 9.9 किमी लंबे सिक्स लेन ब्रिज पर अपने वाहन से आ रहे हैं तो बिना किसी रुकावट के एक गति से शहर में आसानी से प्रवेश कर सकेंगे। इसके लिए मलाक हरहर में बनाए जा रहे छह लेन के टोल प्लाजा पर मल्टी लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी मंजूरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से दी गई है। टोलिंग सिस्टम की सुविधा देने के लिए पंद्रह दिन पहले मंत्रालय के स्थानीय अधिकारियों की ओर से प्रस्ताव नई दिल्ली भेजा गया था। ताकि टोल प्लाजा को बैरियर से मुक्त रखा जाए। वाहनों को टोल प्लाजा पर बिना रुके या अपनी गति कम किए बिना गुजरने की सुविधा मिले। इस प्रस्ताव को मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने मंजूरी दी है। इस सिस्टम के जरिए टोल पर वाहनों के पहुंचने पर कमांड सेंटर में लगाए जाने वाले हाई क्वॉलिटी के सीसीटीवी कैमरे फास्ट टैग को स्कैन कर लेंगे। इतना ही नहीं मंत्रालय ने ब्रिज के गंगा पर बने 860 मीटर लंबाई के एक्स्ट्रा डोज पिलर के हिस्से की लोड टेस्टिंग पंद्रह नवंबर से कराने का भी निर्णय लिया है। जबकि शेष हिस्से की लोड टेस्टिंग 10 से 30 अक्तूबर के बीच कराया जाएगा। टोल प्लाजा पर कमांड सेंटर का कार्य पूरा कराया जाएगा। उसी दौरान ब्रिज पर सौंदर्यीकरण व सड़क पर डामर की दो परत डालने का कार्य भी पूरा किया जाएगा। सहायक अधीक्षण अभियंता सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, वरुण वार्ष्णेय ने कहा कि मंत्रालय ने मल्टी लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ब्रिज के सुरक्षा व सौंदर्यीकरण का कार्य 30 नवंबर तक कराकर एक लेन से आवागमन शुरू कराने की तैयारी की गई है। दो और फ्लाईओवर मिलने की जगी उम्मीद प्रयागराज को दो नए फ्लाईओवर मिलने की उम्मीद जगी है। मेडिकल चौराहे से सीएवी इंटर कॉलेज होते हुए केपी इंटर कॉलेज के बीच और सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से बस अड्डे के बीच दो फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव गुरुवार को शासन की व्यय-वित्त समिति में रखा गया है। माना जा रहा है कि समिति में प्रस्ताव रखे जाने के बाद प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पांच जुलाई को प्रयागराज मंडल के इस वित्तीय वर्ष की प्रस्तावित कार्ययोजना को लेकर समीक्षा बैठक की थी। जिसमें सेतु निगम प्रयागराज इकाई ने एक किमी लंबाई के मेडिकल चौराहे के फ्लाईओवर का प्रस्ताव दिया था। साथ ही हनुमान मंदिर, सिविल लाइंस और बस अड्डा चौराहा के फ्लाईओवर का प्रस्ताव भी शामिल था। निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्र ने बताया कि लखनऊ में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में दोनों फ्लाईओवर का प्रस्ताव रखा गया है।

पंजाब में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ सीजन-4 का आगाज, शुरू हुए खेल मुकाबले

मोहाली. ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ सीजन-4 के तहत खेल मुकाबलों का आगाज शुक्रवार को सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। इस अवसर पर फेंसिंग मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गुंजन और रिद्धि के बीच मुकाबला हुआ। बास्केटबॉल समेत कई अन्य खेलों के मुकाबले भी शुरू हुए। काफी संख्या में खिलाड़ी पहुंचे हुए हैं। दर्शक भी उत्साह बढ़ा रहे हैं। उद्घाटन मौके पर मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह और डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा विशेष रूप से मौजूद रहे। विधायकों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका परिचय लिया। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले चार वर्षों में खेलों को प्राथमिकता देते हुए खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तहत विभिन्न खेलों के मुकाबले करवाए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल रहा है।

MP में सब इंजीनियर भर्ती के नियम बदले, संविदाकर्मियों के लिए 50% आरक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन, लैब टेक्नीशियन समेत अन्य समकक्ष पदों की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन का मौका मिलेगा। हाईकोर्ट में याचिका के बाद जल संसाधन और पीएचई विभाग ने पात्र संविदाकर्मियों के लिए 50% आरक्षण का प्रावधान किया जायेगा।  इसके साथ ही दूसरे विभागों से अतिरिक्त पदों की मांग भी मिली है। इन बदलावों के चलते मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने समूह-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के आवेदन फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। अब 13 से 27 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन में संशोधन की सुविधा 13 से 28 अक्टूबर तक रहेगी। परीक्षा दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच प्रस्तावित है। संशोधित नियम पुस्तिका जल्द जारी की जाएगी। हाईकोर्ट में 24 संविदाकर्मियों ने लगाई थी याचिका जल संसाधन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 29 अगस्त 2026 को उपयंत्री पदों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसमें पात्र संविदाकर्मियों के लिए 50% आरक्षण का प्रावधान नहीं था। जबलपुर के आधारताल निवासी राजू यादव समेत 24 संविदाकर्मियों ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता नवीन सैनी ने 2023 की संशोधित नीति का हवाला देते हुए कहा था कि पात्र संविदाकर्मियों को सीधी भर्ती में 50% आरक्षण दिया जाना है। सुनवाई से पहले विभाग ने बदला भर्ती नियम  जस्टिस विवेक कुमार सिंह की कोर्ट में मामले की सुनवाई होनी थी। इससे पहले ही जल संसाधन और पीएचई विभाग ने संशोधन आदेश जारी कर दिया। इसमें उपयंत्री भर्ती में पात्र संविदाकर्मियों के लिए 50% आरक्षण का प्रावधान शामिल कर दिया गया। इसके बाद MPESB ने भी भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करते हुए आवेदन दोबारा लेने का निर्णय लिया है। पहले 1040 पदों पर निकला था विज्ञापन MPESB ने 18 अगस्त को समूह-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी किया था। इसमें 1040 पदों पर भर्ती के लिए 29 अगस्त से 12 सितंबर तक आवेदन लिए गए थे। विज्ञापन के बाद विभिन्न विभागों और शासकीय उपक्रमों से उपयंत्री के अतिरिक्त रिक्त पदों के मांगपत्र मंडल को मिले। वहीं आरक्षण संबंधी बदलाव भी हुए। इसलिए मंडल ने भर्ती प्रक्रिया को नए सिरे से आगे बढ़ाने का फैसला लिया।  

रायपुर ग्रामीण में पुलिस विभाग में बदलाव, 3 थाना प्रभारियों का तबादला

रायपुर. रायपुर ग्रामीण पुलिस में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता सिन्हा ने तीन थानों के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। जारी तबादला आदेश के अनुसार राखी, खरोरा और माना थाना के प्रभारियों की नई पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल के बाद तीनों थानों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। अधिकारियों को उनकी नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक प्रेमप्रकाश अवधिया को राखी थाना प्रभारी के पद से हटाकर खरोरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं खरोरा थाना प्रभारी रहे विद्याभूषण भारद्वाज को स्थानांतरित कर माना थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा SI दीपक कुमार साहू को राखी थाना प्रभारी बनाया गया है। इस तरह अब राखी, खरोरा और माना तीनों थानों में नए प्रभारी अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। जितेंद्र डहरिया पुलिस लाइन अटैच माना थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे SI जितेंद्र डहरिया को वर्तमान पद से हटाकर पुलिस लाइन अटैच किया गया है। तबादला आदेश में उन्हें पुलिस लाइन में पदस्थ करने का निर्देश दिया गया है। इस बदलाव के बाद माना थाना की जिम्मेदारी अब विद्याभूषण भारद्वाज संभालेंगे। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को अपने नए थाने की जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा गया है। तीन थानों की बदली कमान इस फेरबदल में खास तौर पर राखी, खरोरा और माना थाना प्रभावित हुए हैं। राखी से प्रेमप्रकाश अवधिया को खरोरा भेजा गया है, जबकि खरोरा से विद्याभूषण भारद्वाज को माना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं SI दीपक कुमार साहू को राखी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग में समय-समय पर प्रशासनिक जरूरतों और विभागीय व्यवस्था के तहत इस तरह के तबादले किए जाते हैं। इस आदेश के बाद संबंधित थानों में नई जिम्मेदारियों के साथ पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी बोले- बापू का स्वदेशी से स्वावलंबन का मंत्र ही विकसित भारत की आधारशिला

खादी के वस्त्रों पर 30 जनवरी तक 25 फीसदी छूट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ   गांधी आश्रम और लाल बहादुर शास्त्री भवन में आयोजित जयंती कार्यक्रमों में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ   बोले- बापू का स्वदेशी से स्वावलंबन का मंत्र ही विकसित भारत की आधारशिला   खादी केवल वस्त्र नहीं, स्वदेशी का मंत्र और चरखा आत्मनिर्भरता का प्रतीक   शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ स्वाधीन भारत का बना मंत्र लखनऊ  गांधी जयंती पर प्रदेश में खादी के वस्त्रों पर 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए प्रदेशवासियों से खादी को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि स्वदेशी का मंत्र है। इसे अपनाकर कारीगरों, हस्तशिल्पियों और बुनकरों के हुनर को सम्मान दिया जा सकता है।   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को महात्मा गांधी की 157वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम में उन्होंने बापू के स्वदेशी, स्वच्छता और ग्राम स्वराज के विचारों को याद किया। इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री भवन में शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों स्थानों पर उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की।   बापू ने बिखरे आंदोलन को जन आंदोलन बनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी ने अन्याय, शोषण और रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाई। भारत लौटने के बाद उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से नेतृत्व देकर जन आंदोलन बना दिया। गांव-गांव के लोग इससे जुड़े और ब्रिटिश हुकूमत को भारत छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।   उन्होंने कहा कि बापू के स्वच्छता, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। चरखा आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। बापू का स्वदेशी से स्वावलंबन का मंत्र ही विकसित भारत की आधारशिला बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘लोकल टू ग्लोबल’ का आह्वान इसी सोच को आगे बढ़ा रहा है। स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित कर कारीगरों, हस्तशिल्पियों और बुनकरों को बाजार उपलब्ध कराना होगा।   ग्राम सचिवालयों से ग्राम स्वराज की परिकल्पना को मजबूती मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत देशभर में बने करोड़ों शौचालय अच्छे स्वास्थ्य के साथ नारी सम्मान का आधार बने हैं। इसी तरह ग्राम सचिवालयों की स्थापना से बापू की ग्राम स्वराज की परिकल्पना को आगे बढ़ाया जा रहा है। लोगों को गांव में ही जन सुविधाएं मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञ रहता है, उसका भविष्य उज्ज्वल होता है।   शास्त्री जी ने जो कहा, उसे करके दिखाया लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह जितने सरल और सहज थे, उतने ही दृढ़ और संघर्षशील भी थे। उन्होंने जो कहा, उसे करके दिखाया और जितना किया, उतना ही बोला। देश पर संकट आया तो उन्होंने दिखाया कि राष्ट्र की रक्षा के लिए किस तरह दृढ़ता के साथ खड़ा हुआ जाता है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ नारा स्वाधीन भारत का मंत्र बना। एक तरफ जवान सीमाओं पर देश की रक्षा कर रहे थे तो दूसरी तरफ किसान भारत को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाने में जुटे थे। कभी देश को खाद्यान्न के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था। आज भारत अपने 140 करोड़ नागरिकों की जरूरत पूरी करने के साथ दुनिया के कई देशों को खाद्यान्न की आपूर्ति कर रहा है।   ये रहे मौजूद गांधी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री राकेश सचान, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रजा, क्षेत्रीय गांधी आश्रम के मंत्री देवी प्रसाद शर्मा, व्यवस्थापक अखिलेश उपाध्याय और साहित्यकार अखिलेश द्विवेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।