samacharsecretary.com

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति का पुनर्गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय समन्वय समिति पुनर्गठित मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति का पुनर्गठन राज्य स्तरीय समन्वय समिति को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया गया पुनर्गठित मुख्य सचिव की देखरेख में पुनर्गठित हुई राज्य स्तरीय समन्वय समिति भोपाल सिंचाई के लिए सोलर पम्प स्थापना की "प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना" के क्रियान्वयन के लिए मंत्रि-परिषद की 18 नवम्बर 2025 को हुई बैठक के निर्णय अनुसार राज्य शासन ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित "राज्य स्तरीय समन्वय समिति" का पुनर्गठन किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार समिति में सचिव ऊर्जा, वित्त, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सदस्य होंगे। सचिव नवीन नवकरणीय ऊर्जा को सदस्य सचिव बनाया गया है। समिति द्वारा योजना के सभी घटकों अंतर्गत प्रगति की नियमित समीक्षा की जायेगी। योजना के क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच आवश्यक समन्वय बनाना, योजना की प्रगति नियमित (अधिकतम 3 माह) में समीक्षा करना जिससे समय-सीमा में लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। योजना को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करना तथा योजना क्रियान्वयन के संबंध में भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के साथ समन्वय करना और राज्य में योजना क्रियान्वयन में सुधार के उपाय सुझाना जैसे समिति द्वारा कार्य किये जायेंगे।  

उज्जैन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप: विदिशा के खिलाड़ी 4 राज्यों के बीच चमके, गोल्ड-सिल्वर मेडल जीते

विदिशा   36 वीं वेस्टर्न जोन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में विदिशा के पहलवानों ने धूम मचाई. उज्जैन में आयोजित विदिशा की टीम के उदय सिंह ने स्वर्ण पदक जीता. चैंपियनशिप में विदिशा के अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम मध्य प्रदेश में गौरवान्वित किया. इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के तत्वावधान में राज्य शरीर सौष्ठव संस्था और नगर निगम उज्जैन द्वारा ये चैंपियनशिप आयोजित की गई. विदिशा की 9 सदस्यीय टीम ने दिखाया जलवा चैंपियनशिप में विदिशा के 9 सदस्यीय दल ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में चार राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के लगभग ढाई सौ खिलाड़ी शामिल हुए. विभिन्न भार वर्गों में बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. प्रतियोगिता शाम 5 से शुरू होकर देर रात 2 बजे तक चली. विदिशा के उदय सिंह चौहान ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान पाया. इस प्रकार उदय ने स्वर्ण पदक जीता. उदय चौहान की मसल्स देख दर्शक हैरान उदय सिंह चौहान ने अपनी शानदार बॉडी स्ट्रक्चर, आकर्षक पोजिंग और मजबूत मसल डिफिनेशन के दम पर निर्णायकों और दर्शकों को अचंभित कर दिया. उदय को फर्स्ट प्राइज के रूप में कैश प्राइज, मोमेंटो, मेडल और प्रशस्ति पत्र (प्रमाण पत्र) प्रदान किया गया. मंच पर सम्मानित किए जाने के दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया. इसके साथ ही प्रियेश शर्मा ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया. रजत पदक विजेता प्रियेश शर्मा ने बताया टारगेट रजत पदक जीतने वाले प्रियेश शर्मा ने कहा "यह उपलब्धि उनके लिए बहुत खास है. उनका टारगेट आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना है." इसके अलावा सुनील गोस्वामी ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार संघर्ष करते हुए 5वां स्थान हासिल किया, जिसे आयोजन स्थल पर मौजूद खेल प्रेमियों द्वारा सराहा गया. विदिशा टीम की इस शानदार सफलता के लिए जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन विदिशा के अध्यक्ष अंशुल चौरसिया और सचिव पंकज भार्गव को भी सम्मानित किया गया. शानदार प्रदर्शन से जिले के युवाओं में जोश विदिशा जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंशुल चौरसिया और सचिव पंकज भार्गव ने बताया "विदिशा में बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं, निरंतर मार्गदर्शन और मानसिक प्रेरणा ने टीम को ये कामयाबी दिलाई. वहीं, इस शानदार उपलब्धि के बाद विदिशा में युवाओं के बीच खेल और फिटनेस को लेकर नया उत्साह देखने को मिल रहा है." 

छत्तीसगढ़ में राहत: आज से 200 यूनिट तक आधा बिजली बिल लागू

रायपुर छत्तीसगढ़ के लोगों को आज से सरकार बड़ी राहत देने जा रही है. आज से 200 यूनिट हाफ बिजली योजना होगी लागू. इससे लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने वाली है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में इसकी घोषणा की थी. अगर कोई उपभोक्ता 201 यूनिट बिजली खपत करता है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी दी थी कि प्रदेश के ऐसे घरेलू उपभोक्ताओं जिनका 200 यूनिट तक विद्युत खपत है, उन्हें 200 यूनिट तक हाफ बिजली का पूरा लाभ प्राप्त होगा. इस निर्णय से राज्य के 36 लाख घरेलू उपभोक्ता सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे. 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भी अगले 1 वर्ष तक 200 यूनिट तक हॉफ बिजली बिल का लाभ मिलेगा, इससे 6 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे. इन उपभोक्ताओं को 1 वर्ष तक की छूट दी गई है, ताकि इस अवधि में वे अपने घरों में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित करा सके. बता दें कि 4 महीने पहले यानी 1 अगस्त 2025 को राज्य सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना पर बड़ा बदलाव किया था. पूर्व भूपेश सरकार के समय लागू हुई 400 यूनिट की सीमा को घटाकर 100 यूनिट कर दिया गया था. इसका सीधा असर लाखों परिवारों को पड़ा. हालांकि नई योजना के तहत आज से 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना लागू कर दी गई है.

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बोले— मुंगेली मेला बनी शहर की पहचान, पांचवें दिन दर्शकों की भारी भीड़

मुंगेली मुंगेली व्यापार मेला के पांचवें दिन रात्रि मेला देखने वाले लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी स्टॉलों में खरीदारी करते लोगों को देखा गया। झूले का आनंद लेने लोगों में बहुत दिलचस्पी दिखी। रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत आरू साहू को देखने-सुनने के लिए आसपास के गांवों से भारी संख्या में लोगों का आगमन हुआ। आरू साहू के गीतों और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत नृत्य का लोग देर रात तक लुत्फ उठाते रहे। मुंगेली व्यापार मेला के पांचवें दिन दोपहर में चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें जूनियर वर्ग के लिए ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ एवं सीनियर वर्ग के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे विषय चित्रकारी करने के लिए दिए गए थे। सीनियर और जूनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता निभाई। जिसमें जूनियर वर्ग प्रतियोगिता में समृद्धि तिवारी ने प्रथम, जिया साहू ने द्वितीय एवं अलंकृत सिंह ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में संदीप साहू ने प्रथम, समीर मिरी ने द्वितीय एवं रिया कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक हिमांशु ताम्रकार एवं हरनीत कौर रहे। रात्रिकालीन मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति रही। मां सरस्वती की पूजा–अर्चना के पश्चात अतिथियों का स्वागत संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि मुंगेली व्यापार मेला का यह दसवां साल है। इसके लिए मैं स्टार्स ऑफ टुमॉरो की पूरी टीम को बधाई देता हूं। 40 स्टॉल से शुरू हुआ यह व्यापार मेला अब मुंगेली की पहचान बन चुका है। इतनी भारी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति यह बताती है कि व्यापार मेला अब लोगों के लिए महत्वपूर्ण हो गया है। मैं आयोजन टीम को बधाई देता हूं। इस अवसर पर जनपद पंचायत मुंगेली के पूर्व उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह ने कहा कि हमने जो छोटा सा पौधा 10 वर्ष पहले लगाया था, आज वह विशाल वटवृक्ष के रूप में हमारे सामने दिखाई दे रहा है। मैं चाहता हूं कि यह निरंतर और बड़े स्वरूप में दिखाई दे। इस अवसर पर शिक्षाविद और समाजसेवी आकाश परिहार ने कहा कि मुंगेली व्यापार मेला का मैं 6 वर्ष तक सदस्य रहा और अब 4 वर्षों से संरक्षक के रूप में हूं। पर्यावरण के क्षेत्र में स्टार्स ऑफ टुमॉरो की टीम ने जो कार्य किया है वह प्रेरणादायक है। स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य अतुलनीय है। मैं इस टीम को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। इसके पूर्व स्टार्स ऑफ टुमॉरो के अध्यक्ष महावीर सिंह ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। मुंगेली व्यापार मेला का उद्देश्य संयोजक रामपाल सिंह ने बताया। कार्यक्रम का शानदार संचालन सह-संयोजक रामशरण यादव ने किया और आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष धनराज परिहार ने किया। तत्पश्चात बहुत ही आकर्षक कार्यक्रम मिस मुंगेली संपन्न हुआ। जिसमें लगभग 30 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा मंच पर प्रस्तुत की। मिस मुंगेली प्रतियोगिता में बेमेतरा की चित्रांशी यादव विजेता रहीं। इस प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप आकांक्षा पाटले एवं सेकेंड रनर-अप तनु गोस्वामी रहीं।

BLO से मारपीट मामला: रायपुर में महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज

रायपुर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला अब औपचारिक शिकायत के बाद और गंभीर हो गया है. रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में पीड़िता वंदना सोनी (54), निवासी शक्ति नगर उपरपारा, ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है. वंदना सोनी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 50 की बीएलओ हैं और मतदाता सूची सुधार कार्य कर रही थीं. जानकारी के मुताबिक, BLO वंदना सोनी एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है. घटना के बाद उन्होंने आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई. BLO ने महिला पर आरोप लगाया है कि जब वह अपने सहयोगियों (मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका) ईश्वरी तिवारी और रामेश्वरी देवांगन के साथ SIR का कार्य कर रही थीं, तभी मोबाइल नंबर 94252-86791 वाली महिला खम्हारडीह से वहां पहुंची और पहुंचते ही शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए उनके सहयोगियों, पति और बेटे के साथ गाली-गलौज की तथा हाथापाई करते हुए मुक्के मारे. वंदना ने बताया कि महिला ने पास में रखी रेत उठाकर फेंकी और उनके बेटे के साथ भी मारपीट की. बाद में मोहल्ले वालों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला. BLO की लिखित शिकायत: इससे पहले इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें बीएलओ के साथ अभद्रता होती दिख रही है. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की सुरक्षा और अधिकारियों की कार्य परिस्थितियों पर सवाल खड़े कर रही हैं. फिलहाल खम्हारडीह पुलिस ने घटना की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है.

घरेलू LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, मगर बिना 4 अंकों के डिलीवरी नहीं होगी; नए नियम जारी

भोपाल  . दिसंबर के पहले दिन की सुबह-सुबह एमपी सहित देशवासियों के लिए गुड न्यूज़ आ गई है। तेल कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर यानी कुकिंग गैस की कीमत कम हो रही है। 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 10 रुपए तक कम कर दिए गए है। वहीँ, एमपी के ग्वालियर में घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी व्यवस्था में किए गए बदलाव अब उपभोक्ताओं को सीधे प्रभावित कर रहे हैं। तेल कंपनियों ने सभी गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि अब सिलेंडर तभी दिया जाएगा, जब उपभोक्ता डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DSC) या ओटीपी बताएंगे। यह कोड बुकिंग के समय उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। नई व्यवस्था के तहत बिना डीएससी कोड के किसी भी स्थिति में सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाएगी।  बढ़ रहे थे गलत डिलीवरी के मामले अब तक उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद हॉकर को डीएससी कोड बताता था। कई बार उपभोक्ता घर पर नहीं मिलता था या उसके पास कोड मौजूद नहीं होता था, तब भी एजेंसी सिलेंडर की डिलीवरी कर देती थी। इससे गलत डिलीवरी के मामले बढ़ रहे थे और कई बार उपभोक्ता को सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायतें भी सामने आती थीं। इसी को देखते हुए कंपनियों ने इसे अनिवार्य किया है और इसके लिए अपने सॉटवेयर में भी बड़े पैमाने पर बदलाव कर दिए हैं। उपभोक्ताओं को आ रही दिक्कतें नई व्यवस्था से उन उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है जो कामकाज के कारण घर पर नहीं रहते। इसके अलावा कई बार बुकिंग जिस मोबाइल नंबर से होती है, वह उपभोक्ता के पास मौजूद नहीं होता या वह नंबर किसी अन्य सदस्य का होता है, ऐसे में हॉकर डिलीवरी नहीं कर पा रहे हैं। ग्वालियर-चंबल एलपीजी फेडरेशन के कॉर्डिनेटर श्यामानंद शुक्ला ने बताया कि कंपनियां अब किसी भी हालत में डीएससी कोड के बिना सिलेंडर देने को तैयार नहीं हैं। यह कदम उपभोक्ता सुरक्षा और पारदर्शिता दोनों के लिए जरूरी माना जा रहा है। धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम… नई प्रक्रिया से गलत डिलीवरी और धोखाधड़ी के मामलों पर रोक लगने लगी है। पहले कई हॉकर अपने लाभ के लिए किसी भी उपभोक्ता को सिलेंडर दे देते थे, जिससे वास्तविक उपभोक्ता को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब ओटीपी आधारित सिस्टम से सुनिश्चित किया जा रहा है कि सिलेंडर सिर्फ असली उपभोक्ता को ही मिले। शहर में गैस आपूर्ति     शहर में 5.44 लाख उपभोक्ता     40 गैस एजेंसियां संचालित     रोजाना 12 हजार सिलेंडरों की डोर स्टेप सप्लाई     इंडेन, एचपी और बीपीसीएल की एजेंसियों से वितरण

बरेली-पिपरिया रोड का पुल टूट गया, रायसेन में दो बाइक पर सवार चार लोग घायल

रायसेन  मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बरेली-पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल गिर गया। इस हादसे में पुल पर से गुजर रही दो बाइक भी नीचे जा गिरीं, जिसमें उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर जैत जिला सीहोर के निवासी सवार थे और दूसरी बाइक पर बेरली धोखेड़ा के दो निवासी सवार थे। सूचना मिलने पर एसडीओपी, तहसीलदार मौके पर पहुंच गए है। पुल के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई है। रायसेन जिले के बरेली-पिपरिया मार्ग पर स्थित नयागांव पुल अचानक ढह गया। इस हादसे में पुल के ऊपर से गुजर रहीं दो मोटरसाइकिलें नीचे जा गिरीं, जिससे उन पर सवार चार लोग घायल हो गए। सोमवार को सभी घायलों को इलाज के लिए बरेली सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार, घायलों में एक मोटरसाइकिल पर जैत (सीहोर) के निवासी सवार थे, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर बरेली के धोखेड़ा निवासी थे। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, एसडीओपी और तहसीलदार सहित स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। नीचे काम कर रहे मजदूरों ने भागकर बचाई जान बताया जा रहा है कि पुल के नीचे निर्माण कार्य चल रहा था, जहां कई मजदूर काम कर रहे थे। पुल को ढहते देख मजदूरों ने तुरंत वहां से भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि मजदूर समय रहते हट गए, वरना जनहानि अधिक हो सकती थी। MPRDC की लापरवाही पर उठे सवाल इस घटना को एमपीआरडीसी (MPRDC) की बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। पुल के अचानक गिरने से ग्रामीणों में रोष है। पुलिस और ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। फिलहाल रूट बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हाइवे पर बर्थडे सेलिब्रेशन का खामियाज़ा: BMO पर FIR

बैकुंठपुर नेशनल हाइवे के बीच कार रोककर बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले सोनहत बीएमओ को भारी पड़ गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें बीएमओ के साथ उनका साथी कार की बोनट पर केक काटते हुए नजर आ रहा है. इस दौरान वह आतिशबाजी भी कर रहे हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस ने बीएमओ डॉ. अनित बखला और उसके दोस्त पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, कोरिया जिले के ग्राम आनी निवासी डॉ. अनित बखला सोनहत में बीएमओ के पद पर पदस्थ हैं. उन्होंने अपने दोस्त के साथ 28 नवंबर की रात जन्मदिन मनाने के लिए जा रहे थे. बैकुंठपुर से लगे रामपुर तिराहा के पास बीच सड़क पर कार (क्रमांक सीजी 16 सीआर 0016) खड़ी की और फिर बोनट पर केक रखकर काटा. जन्मदिन के उत्साह में आतिशबाजी भी की गई. हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद बीएमओ का बर्थडे का वीडियो वायरल हुआ. जिसपर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी. अब पुलिस ने बीएमओ समेत दो लोगों पर BNS की धारा 285, 288, 3 (5) और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 122, 177 के तहत अपराध दर्ज किया है.

आज से बाघों की गणना, STR सफारी का नया समय 7:30 बजे; 450 स्टाफ और 8 राज्यों के वॉलिंटियर्स जुटे

भोपाल  अखिल भारतीय बाघ गणना 2026 आज 1 दिसंबर से शुरू हो गई है। यह गणना सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) समेत पूरे प्रदेश और देश में 7 दिसंबर तक चलेगी। चार साल में एक बार होने वाली इस गणना में पहली बार टाइगर रिजर्व के साथ-साथ सामान्य वन मंडल के जंगलों में भी टाइगर की गणना की जाएगी।  पहले 3 दिन मांसाहारी, अगले 3 दिन शाकाहारी जीवों की गिनती सात दिवसीय वन्यप्राणी गणना के तहत पहले तीन दिन मांसाहारी और बाद के 3 दिन शाकाहारी वन्यप्राणियों की गणना की जाएगी।     मांसाहारी: इनमें बाघ, पैंथर, जंगली डॉग सहित अन्य जानवर शामिल होंगे।     शाकाहारी: इनमें बारहसिंघा, सांभर, चीतल, नीलगाय, बायसन, जंगली सूअर सहित अन्य वन्यजीव शामिल होंगे। सफारी का समय बदला, अब 7:30 बजे खुलेंगे गेट वन्यप्राणी गणना के कारण मढ़ई और चूरना में पहली शिफ्ट में शुरू होने वाली सुबह की जंगल सफारी का समय एक घंटे बढ़ा दिया गया है।     नया समय: सफारी सुबह 6:30 बजे के बजाय 7:30 बजे से शुरू होगी। यह 11:30 के बजाय दोपहर 12 बजे तक चलेगी।     शाम की शिफ्ट: दूसरी शिफ्ट की सफारी का समय यथावत रहेगा। 450 कर्मचारी और 8 राज्यों के 35 वॉलिंटियर्स तैनात डिप्टी डायरेक्टर ऋषभा नेताम ने बताया कि एसटीआर में गिनती के लिए करीब 450 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 35 वॉलिंटियर को भी बुलाया गया है, जो गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक समेत 8 राज्यों से आए हैं। जिन बीट में स्टाफ कम है, वहां इन वॉलिंटियर्स का उपयोग होगा। वॉलिंटियर्स को दी गई है स्पेशल ट्रेनिंग रेंजर राहुल उपाध्याय ने बताया कि वन विभाग की विशेषज्ञ टीम ने वॉलिंटियर्स को ट्रांसेक्ट वॉक, कैमरा ट्रैपिंग, पगमार्क रिकॉर्डिंग और आधुनिक डेटा संग्रह तकनीकों का प्रशिक्षण दिया है। 1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक रिजर्व के विभिन्न रेंजों में वैज्ञानिक पद्धति से गणना की जाएगी। प्रशिक्षित वॉलिंटियर वनकर्मियों के साथ मिलकर क्षेत्रीय सर्वेक्षण में भाग लेंगे। संख्या 75 के पार जाने की उम्मीद फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा ने बताया कि अखिल भारतीय बाघ गणना चार साल में एक बार होती है। साल 2022 की गणना के अनुसार एसटीआर में बाघों की संख्या 62 थी। अब 2025-26 में गणना हो रही है, इस बार यह संख्या 75 के पार जाने की उम्मीद है। जो शावक 1 साल के हो गए हैं, उन्हें भी गणना में शामिल किया जाएगा। बाघों की पहचान उनके शरीर के पट्टे (स्ट्राइप्स) और पगमार्क के आधार पर की जाती है। 800 कैमरों से हो रही निगरानी अखिल भारतीय बाघ गणना से पहले साक्ष्य जुटाने के लिए 'फेस थ्री कैमरा ट्रैपिंग' गणना 15 नवंबर से जारी है। इसके लिए सतपुड़ा की पांच बीट- चूरना, बोरी, बागड़ा बफर, तवा बफर और मढ़ई रेंज में 800 कैमरे लगाए गए हैं। फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा ने बताया कि कैमरा ट्रैपिंग का दूसरा चरण 20 दिसंबर से शुरू होगा, जिसमें पिपरिया, मटकुली, देलाखारी, पूर्व और पश्चिम पचमढ़ी में कैमरे लगेंगे।

MP में तापमान गिरावट जारी, दिसंबर में 5 डिग्री से नीचे; नवंबर में टूटे 84 साल पुराने रिकॉर्ड की छाया

भोपाल  इस बार मध्य प्रदेश में नवंबर माह के भीतर ही कड़ाके की ठंड के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। विभाग की मानें तो नवंबर की विदाई तेज सर्दी के साथ हुई है, जिसने राजधानी भोपाल में बीते 84 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। हालांकि, ये तो सिर्फ ठंड की शुरुआत है। आज से शुरु हुए दिसंबर महीने में और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, इस बार नवंबर से ज्यादा ठंड दिसंबर में पड़ने की अधिक संभावना है। इसका कारण ये है कि, इस बार शहर में उत्तरी के साथ-साथ राजस्थान की ओर से पश्चिमी हवा का प्रभाव भी बना हुआ है, जिससे अधिक रफ्तार से सर्द हवा एमपी में एंटर हो रही है। ऐसे में दिसंबर में भी तेज सर्दी का दौर दिखाई दे सकता है। पहले सप्ताह में सर्दी का असर मिलाजुला रहेगा, लेकिन दूसरे सप्ताह से तेज ठंड का दौर शुरु होगा। बता दें कि प्रदेश में 20 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का दौर आता है, जो जनवरी तक बना रहता है। पिछले 10 साल में ऐसा ही ट्रेंड रहा है। इस बार भी कड़ाके की ठंड और कोल्ड वेव का असर रहेगा। सबसे ज्यादा सर्दी उज्जैन, ग्वालियर-चंबल संभाग में रहेगी। वजह यहां बर्फीली हवाओं का सीधे आना है। नवंबर में सर्दी ने ऐसे तोड़ा रिकॉर्ड नवंबर में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। भोपाल में लगातार 15 दिन तक शीतलहर चली। रिकॉर्ड के अनुसार, साल 1931 के बाद शीतलहर के यह सबसे ज्यादा दिन है। दूसरी ओर, 17 नवंबर की रात में पारा 5.2 डिग्री तक पहुंच गया, जो ओवरऑल रिकॉर्ड भी रहा। इससे पहले 30 नवंबर 1941 में तापमान 6.1 डिग्री रहा था। इंदौर में भी पारा 6.4 डिग्री ही रहा। यहां भी सीजन की सबसे सर्द रात रही। 25 साल में पहली बार पारा इतना लुढ़का। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन बताती हैं, इस बार उत्तरी राज्यों में नवंबर के पहले ही सप्ताह में बर्फबारी होने लगी। इस वजह से ठंडी हवाएं प्रदेश में पहुंची। आखिरी सप्ताह में हवा की दिशा बदल गई। जिससे ठंड का असर कम रहा है। दूसरे हफ्ते से बढ़ेगी ठंड मौसम विशेषज्ञ ए.के शुक्ला का कहना है कि, इस बार भोपाल में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इसी तरह का ट्रेंड दिसंबर में भी रहने के आसार है। इसका कारण ये है कि, अबतक जो हवा आ रही है, वह उत्तर और पश्चिम से आ रही है। सर्द हवा को राजस्थान की ओर से भी गति मिल रही है, जो मध्य क्षेत्र तक बनी है। साथ ही, इस बार लानीना का भी प्रभाव है। इसके कारण भोपाल में अपेक्षाकृत नवंबर में ज्यादा सर्दी रही है और रिकांर्ड टूटा है। इसी तरह का ट्रेंड दिसंबर में भी रहने की उम्मीद है। ठंड के लिए दिसंबर-जनवरी खास मौसम विभाग के अनुसार, जिस तरह मानसून के चार महीने (जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर) में से दो महीने जुलाई-अगस्त महत्वपूर्ण रहते हैं और इन्हीं में 60 प्रतिशत या इससे अधिक बारिश हो जाती है, ठीक उसी तरह दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ती है। इन्हीं दो महीने में प्रदेश में उत्तर भारत से सर्द हवाएं ज्यादा आती हैं। इसलिए टेम्प्रेचर में अच्छी-खासी गिरावट आती है। सर्द हवाएं भी चलती हैं। पिछले 10 साल के आंकड़े यही ट्रेंड बताते हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से दिसंबर में मावठा भी गिरता है। इससे दिन में भी सर्दी का असर बढ़ जाता है। अब जानिए दिसंबर में कैसा रहेगी ठंड? मौसम का ट्रेंड देखें तो दिसंबर में स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आते हैं। वहीं, उत्तरी हवाएं आने से दिन-रात के तापमान में गिरावट होती है। इस बार भी यही अनुमान है। इन जिलों में सबसे ज्यादा सर्दी रहेगी     ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। यहां बर्फीली हवाएं सीधे आएंगी।     भोपाल संभाग के सीहोर-विदिशा में ठंड का जोर रहेगा।     सागर संभाग के निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़-पन्ना, रीवा संभाग के मऊगंज, सीधी-सिंगरौली में तेज ठंड पड़ेगी।     जबलपुर संभाग के मंडला-डिंडौरी, इंदौर संभाग के इंदौर, धार और झाबुआ में कड़ाके की ठंड रहेगी। 20-22 दिन चल सकती है कोल्ड वेव मौसम एक्सपर्ट की माने तो दिसंबर में प्रदेश के कई शहरों में कोल्ड वेव यानी सर्द हवाएं चलेंगी। जनवरी में यह 20 से 22 दिन तक चल सकती है।