samacharsecretary.com

चैतन्य बघेल ने जेल में मनाई दिवाली, बेटे से न मिल पाने पर भावुक हुए भूपेश बघेल

रायपुर  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दीपावली के अवसर पर अपने बेटे चैतन्य बघेल से मिलने की अनुमति न मिलने पर भावुक हो गए। चैतन्य बघेल शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद हैं और उन्हें जमानत याचिका खारिज होने के बाद भी मिलने की इजाजत नहीं मिली। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक द्वेष और अमानवीय कृत्य बताते हुए भाजपा सरकार को घेरा है। शराब घोटाले में जेल में बंद बेटा दीपावली के शुभ अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बेटे चैतन्य बघेल से मुलाकात की अनुमति न मिलने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। चैतन्य बघेल शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद हैं और इस दीपावली पर वे अपने पिता से मिल नहीं सके। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने एक भावुक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर की। मोदी और शाह की कृपा से… उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि, 'दो दशक पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने बाबूजी को जेल भेजा था। लेकिन दीपावली के दिन उनसे मिलने की छूट मिल गई थी। पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की कृपा से बेटा जेल में है। आज दीपावली है पर मुझे उससे मिलने की अनुमति नहीं है। बहरहाल, सबको दीपावली की शुभकामनाएं।' बीजेपी पर तीखा हमला इस ट्वीट के बाद कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं ने इसे एक पिता की वेदना करार दिया और आरोप लगाया कि चैतन्य बघेल को फर्जी मामलों में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते दीपावली जैसे पवित्र दिन पर भी उन्हें अपने बेटे से मिलने नहीं दिया गया, जिसे उन्होंने अमानवीय कृत्य बताया। ऐसी भावना अस्वीकार कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'आज हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार के दिन भूपेश बघेल को अपने परिवार से मिलने से रोका गया। छत्तीसगढ़ की जनता इस तरह की भावना को स्वीकार नहीं करती है। भारतीय जनता पार्टी ने बदले की इंतहा को पार कर दिया है।' पिता की वेदना बता कर हमला कांग्रेस ने इस पूरे मामले को 'एक पिता की वेदना' बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उनका कहना है कि चैतन्य बघेल को 'फर्जी मुकदमों' के तहत गिरफ्तार किया गया है और दीपावली के दिन मिलने से रोकना जनता की भावनाओं के विपरीत है। क्या है पूरा मामला यह उल्लेखनीय है कि चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 18 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया था। ईडी का दावा है कि छत्तीसगढ़ में लगभग 2,500 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में उनका नाम शामिल है और वे इसमें लगभग 1,000 करोड़ रुपये के अवैध प्रबंधन में संलिप्त थे। उनके खिलाफ दाखिल की गई जमानत याचिका को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने हाल ही में खारिज कर दिया था। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है। कांग्रेस इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश कर रही है और इसे भाजपा सरकार की बदले की कार्रवाई के रूप में पेश कर रही है। वहीं, भाजपा की ओर से इस पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है।  

अमृतसर DC साक्षी साहनी को नई पोस्ट, पंजाब सरकार ने किया प्रशासनिक बदलाव का ऐलान

चंडीगढ़/लुधियाना  पंजाब में एक बार फिर तबादलों का दोर शुरू हो गया है, जिसके तहत दिवाली से अगले ही दिन 3 डीसी बदल दिए गए हैं। हालांकि काफी दिनों से आला अधिकारियों के ट्रांसफ़र की अटकलें लगाई जा रही थी  लेकिन पहले बाढ़ के दोरान बचाव कार्यों और फिर किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की ट्रांसफ़र लिस्ट जारी करने मे देरी होने की बात कही गई । अब दिवाली से अगले ही दिन माझा बेल्ट के 3 डीसी बदल दिए गए, जिनमें अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी का नाम भी शामिल है। जिनके द्वारा बाढ़ के दोरान ग्राउंड जीरो पर पहुंच कर किए गए बचाव कार्यों के लिए लोगों के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से भी सार्वजनिक तोर पर तारीफ की गई थी। अब साक्षी साहनी को ग्रेटर मोहाली डिवेलपमेंट अथारिटी की मुख्य प्रशासक लगाया गया है और उनकी जगह अमृतसर के डीसी के रूप में दलविन्द्र जीत सिंह को लगाया गया है।    दलविन्द्र जीत सिंह इससे पहले डीसी गुरदासपुर थे और अब पठानकोट के डीसी आदित्य उप्पल को गुरदासपुर का डीसी लगाया गया है,  जिनकी जगह पर आईएएस अधिकारी पल्लवी पठानकोट की नई डीसी होंगी, जिन्हें नगर निगम कमिश्नर का चार्ज भी दिया गया है। 

26 अक्टूबर से रायपुर-दिल्ली के लिए इंडिगो की नई उड़ान, यात्रियों को मिलेगा सस्ता सफर

रायपुर   26 अक्टूबर से शुरू हो रहे टर्मिनल-2 पर एअर इंडिया के बाद अब इंडिगो ने भी अपनी उड़ानों को शुरू करने की घोषणा की है। यहां से इंडिगो अपनी घरेलू उड़ानों को शुरू करने जा रही है। जानकारी के अनुसार, इंडिगो की जिन उड़ानों का नंबर 6ई-2000 से 6ई-2999 के बीच होगा, वे टर्मिनल 2 से संचालित होंगी। शेष उड़ानें या तो टर्मिनल 1 या टर्मिनल 3 से संचालित होंगी यानी इंडिगो अपनी उड़ानें 26 अक्टूबर से तीनों टर्मिनल से संचालित करने जा रही है। इंडिगो के अनुसार, आईजीआई एयरपोर्ट पर नई व्यवस्था 26 अक्टूबर से लागू हो जाएगी। नई व्यवस्था के अनुसार उड़ान संख्या 6ई-5000 से 6ई-5999 तक की सभी उड़ानें और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें टर्मिनल 3 से संचालित होंगी। शेष (6ई-2000 से 6ई-2999 के बीच व 6ई-5000 से 6ई-5999 तक को छोड़कर ) उन्हें टर्मिनल 1 से संचालित किया जाएगा। यह रहेगा प्रस्तावित शेड्यूल इंडिगो की नई फ्लाइट दोपहर के समय संचालित की जाएगी। प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार, फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे उड़ान भरेगी और रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर 2:05 बजे पहुंचेगी। वहीं फ्लाइट रायपुर से दोपहर 2:35 बजे रवाना होकर शाम 4:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 24 उड़ानें रोजाना संचालित हो रही स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर एयरपोर्ट से 24 उड़ानें रोजाना संचालित हो रही हैं। 26 अक्टूबर से इंडिगो की उड़ान शुरू होने के बाद संख्या बढ़ जाएगी। इससे न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से कनेक्टिविटी भी और मजबूत होगी। दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में बढ़ेगे फ्लाइट के विकल्प 26 अक्टूबर से दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में फ्लाइट के कई विकल्प यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-2120 दिल्ली से सुबह 10:15 बजे उड़ान भरेगी और 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में उड़ान 6E-6640 दोपहर 12:45 बजे रायपुर से रवाना होकर 2:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इंडिगो ने जोड़ी नई दिल्ली–रायपुर उड़ान: कुल संख्या हुई 5 वर्तमान में इंडिगो की 4 उड़ानें संचालित होती हैं, जबकि नई उड़ान के साथ यह संख्या 5 हो जाएगी। फ्लाइट का नया विकल्प मिलने से दिल्ली और रायपुर के बीच यात्रा समय में लचीलापन मिलेगा और यात्रियों को टिकट की उपलब्धता में भी राहत मिलेगी।  

मध्य प्रदेश को बड़ा तोहफा: खजुराहो में बनेगा भारत का सबसे बड़ा एयरबेस

खजुराहो  मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल खजुराहो को जल्द ही देश के सबसे बड़े एयरबेस की सौगात मिलने वाली है. यह एयरबेस भारतीय वायु सेना (IAF) के फाइटर जेट और सैन्य विमानों के लिए अहम भूमिका निभाएगा. रक्षा मंत्रालय ने इस परियोजना के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है. एयरबेस के लिए खजुराहो एयरपोर्ट के पास करीब 1000 एकड़ जमीन चुनी गई है. सहमति बनी तो अगले साल से जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू हो सकती है. यह एयरबेस न केवल फाइटर जेट के लिए बल्कि सैन्य विमानों के लिए भी एक रणनीतिक केंद्र के रूप में कार्य करेगा. सांसद वीडी शर्मा ने दी जानकारी इस मुद्दे पर मध्य प्रदेश बीजेपी के पूर्व  अध्यक्ष और खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णु दत्त शर्मा (वी डी शर्मा) का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि खजुराहो एयरपोर्ट के बेहतर उपयोग के लिए उन्होंने लगातार रक्षा मंत्री से मुलाकात की थी. उनकी कोशिशों के चलते हाल ही में देश में चार एयरपोर्ट (प्रयागराज, झांसी और ग्वालियर) का सर्वे किया गया था, जिसमें खजुराहो एयरपोर्ट को सबसे सुरक्षित और सुविधाजनक एयरबेस बनाने के लिए सबसे उपयुक्त पाया गया है. सांसद वीडी शर्मा का कहना है कि एयरबेस बनाने के लिए प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. यह परियोजना न केवल खजुराहो बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी. खजुराहो में एयरबेस बनने से क्षेत्र की रणनीतिक और आर्थिक दोनों तरह की महत्ता में ज़बरदस्त इजाफा होने की उम्मीद है. 

राज्योत्सव 2025: एयर शो से लेकर डिजिटल संग्रहालय तक, PM मोदी देंगे बच्चों से मुलाकात और आवास की सौगात

रायपुर  छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर को 25वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा. वहीं इस बार राज्योत्सव को 3 दिन से बढ़ाकर 5 दिन तक मनाया जाएगा. 1 से 5 नवंबर तक नवा रायपुर में भव्य आयोजन होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे, जबकि उपराष्ट्रपति समापन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. 1 से 5 नवंबर तक नवा रायपुर में भव्य आयोजन होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे, जबकि उपराष्ट्रपति समापन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। पीएम 31 अक्टूबर की शाम को रायपुर पहुंचेंगे। इसके साथ प्रदेश में पहली बार भारतीय वायुसेना की टीम एयर शो करेगी। देश के पहले आदिवासी डिजिटल संग्रहालय का होगा उद्घाटन भी किया जाएगा। राज्योत्सव में वायुसेना की सूर्यकिरण टीम करेगी एयरशो वहीं राज्योत्सव के मौके पर पहली बार छत्तीसगढ़ में पहली बार भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम शानदार एयर शो पेश करेगी. यह प्रदर्शन 5 नवंबर की सुबह सेन्ध तालाब के ऊपर होगा. करीब 40 मिनट तक चलने वाले इस शो में 9 फाइटर जेट्स और एयरक्राफ्ट आसमान में एक साथ फॉर्मेशन फ्लाइंग और एयरोबेटिक स्टंट्स का रोमांचक प्रदर्शन करेंगे, जो राज्योत्सव के 25वें वर्ष को खास बना देगा। आवास योजना के तहत गृह प्रवेश कराया जाएगा गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि यह आयोजन सिर्फ सांस्कृतिक नहीं होगा, बल्कि इस दौरान लाखों परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा, “राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की आत्मा को महसूस करने और उसे नई ऊंचाई देने का अवसर बनेगा।” पहली बार राज्योत्सव में एयर-शो छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर राजधानी रायपुर में पहली बार भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम शानदार एयर शो पेश करेगी। यह प्रदर्शन 5 नवंबर की सुबह सेन्ध तालाब के ऊपर होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। करीब 40 मिनट तक चलने वाले इस शो में 9 फाइटर जेट्स और एयरक्राफ्ट आसमान में एक साथ फॉर्मेशन फ्लाइंग और एयरोबेटिक स्टंट्स का रोमांचक प्रदर्शन करेंगे, जो राज्योत्सव के 25वें वर्ष को खास बना देगा। ’25 सालों की विकास यात्रा’ थीम पर लगेगी प्रदर्शनी राज्योत्सव में ’25 सालों की विकास यात्रा’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी लगायी जाएंगी. इसमें विभिन्न विभागों के विकास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यकमों में स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा. देश का पहला आदिवासी डिजिटल संग्रहालय होगा शुरू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर में बने शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर तैयार यह देश का पहला डिजिटल संग्रहालय होगा. इसके अलावा वे सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल कनेक्टिविटी से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. राज्य सरकार ने इन कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक, हर पहलू को भव्य और जनभागीदारी से भरपूर बनाने की कोशिश हो रही है. देश के पहले आदिवासी डिजिटल संग्रहालय का होगा उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर में बने शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर तैयार यह देश का पहला डिजिटल संग्रहालय होगा। इसमें छत्तीसगढ़ के 16 आदिवासी विद्रोहों की झलक देखने-सुनने को मिलेगी। संग्रहालय में वीर नारायण सिंह, सोनाखान विद्रोह, भूमकाल आंदोलन जैसे प्रसंगों की डिजिटल प्रस्तुति की गई है। सरगुजा कलाकारों की नक्काशी, 1400 वर्ष पुराने साल वृक्ष की प्रतिकृति और 14 थीम आधारित गैलरियां इसकी खासियत होंगी। यह संग्रहालय आदिवासी शौर्य, बलिदान और गौरवगाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रतीक बनेगा। नए विधानसभा भवन का शुभारंभ करेंगे मोदी नवा रायपुर में निर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन अब पूरी तरह तैयार है। 1 नवंबर को पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। यह भवन आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त है, जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा की झलक दिखाई देगी। सदन की सीलिंग में धान की बालियों की सुंदर नक्काशी की गई है। भवन को 3 सेक्टरों में विभाजित किया गया है और सभी सिविल कार्य पूर्ण हो चुके हैं। शांति शिखर का शुभारंभ, बच्चों से मिलेंगे पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवा रायपुर में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग सेंटर “एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड- शांति शिखर” का शुभारंभ करेंगे। यह केंद्र विश्व शांति, आध्यात्मिकता और मानव मूल्यों के प्रसार के लिए समर्पित रहेगा। इसी दिन प्रधानमंत्री सत्य साई हॉस्पिटल में हृदय संबंधी ऑपरेशन करवा चुके बच्चों से भी मुलाकात करेंगे।वे उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी लेकर चिकित्सा टीम से भी बातचीत करेंगे। रजत जयंती वर्ष की शुरुआत, पूरे साल चलेगा उत्सव छत्तीसगढ़ को बने 24 साल पूरे हो चुके हैं और अब राज्य अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। सरकार ने इसे “रजत जयंती वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, खानपान, लोकनृत्य और खेलों को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। हर महीने अलग थीम पर आयोजन किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य है कि गांव से लेकर शहर तक, और पंचायत से लेकर राजधानी तक, हर स्तर पर लोगों को उनकी जड़ों से जोड़ा जाए। राज्योत्सव में प्रदेश के सभी जिलों से कलाकार, लोक-नर्तक, और हस्तशिल्पी शामिल होंगे। पिछली यात्रा में कई योजनाओं की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले अप्रैल 2024 में छत्तीसगढ़ आए थे। उस दौरान उन्होंने सक्ति, धमतरी और अंबिकापुर में जनसभाएं की थीं। बाद में मार्च 2025 में बिलासपुर दौरे पर कई विकास योजनाओं की शुरुआत की थी। इस बार उनके राज्योत्सव में शामिल होने से बड़े ऐलान की उम्मीद की जा रही है। जीत के बाद बीजेपी सरकार का पहला राज्योत्सव 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 54 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की थी। कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट गई थी, जबकि एक सीट गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को मिली थी। भाजपा सरकार बनने के बाद यह पहला राज्योत्सव है। इसलिए पार्टी और सरकार दोनों इसे “नए छत्तीसगढ़ की शुरुआत” के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत करने जा रही हैं। भव्य सजावट, लोक संस्कृति के प्रदर्शन, और विकास योजनाओं की घोषणाओं के साथ यह राज्योत्सव न केवल उत्सव का प्रतीक होगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की आत्मगौरव यात्रा के 25 सालों का भी उत्सव होगा। तीन डोम … Read more

महासमुंद: विद्यार्थियों के अपार आईडी निर्माण के लिए शिविर लगाने के निर्देश जारी

महासमुंद  कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने विद्यार्थियों के अपार आईडी निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए जिलेभर में शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिविरों में विद्यार्थियों के अपार आईडी निर्माण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे ने बताया कि अपार आईडी निर्माण हेतु सभी दस्तावेजों की ’मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है। व्हाट्सएप अथवा फोटोकॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी। आवश्यक दस्तावेजों में पैन कार्ड, प्रान कार्ड (शासकीय कर्मचारी हेतु), फोटोयुक्त 10वीं/12वीं मार्कशीट, पासपोर्ट, वोटर आईडी/ई-वोटर कार्ड, मेरिज सर्टिफिकेट, फोटोयुक्त विकलांग प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र (18 वर्ष से कम आयु वर्ग हेतु), स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की वैधता, फोटो की स्पष्टता एवं जन्मतिथि का मिलान आधार कार्ड से अनिवार्य होगा। शिविरों में विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर सटीक अपार आईडी जारी की जाएगी ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि या असंगति न रहे।

महासमुंद के 323 हितग्राही 26 नवंबर को तीर्थ यात्रा के लिए करेंगे प्रस्थान

महासमुंद : जिले के 323 हितग्राही 26 नवंबर को तीर्थ यात्रा के लिए होंगे रवाना महासमुंद के 323 हितग्राही 26 नवंबर को तीर्थ यात्रा के लिए करेंगे प्रस्थान 26 नवंबर को महासमुंद जिले के 323 हितग्राहियों की तीर्थ यात्रा शुरू महासमुंद में 323 हितग्राही 26 नवंबर को तीर्थ यात्रा पर होंगे रवाना प्रयाग, काशी विश्वनाथ एवं हनुमान मंदिर यात्रा 27 से 31 अक्टूबर तक महासमुंद  मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत महासमुंद जिले के हितग्राहियों के लिए तीर्थ स्थान प्रयाग, काशी विश्वनाथ एवं हनुमान मंदिर यात्रा तिथि 27 से 31 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित की गई है। योजना अंतर्गत 26 नवम्बर को 323 हितग्राही यात्रा के लिए जिला मुख्यालय स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल से रवाना होंगे। कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायत सीईओ एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हितग्राहियों को दोपहर 12ः00 बजे तक उपस्थित कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के 242 हितग्राही जिसमें जनपद पंचायत महासमुंद अंतर्गत 53, बागबाहरा के 46, पिथौरा के 53, बसना के 44 एवं सरायपाली के 46 हितग्राही तथा एवं शहरी क्षेत्र के 81 हितग्राही जिसमें नगर पालिका महासमुंद अंतर्गत 36, बागबाहरा के 13, सरायपाली के 14, नगर पंचायत पिथौरा के 6, बसना के 7 एवं नगर पंचायत तुमगांव के 5 हितग्राही शामिल है।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का प्रकोपः वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंची

नयी दिल्ली  हरियाणा के कुछ हिस्सों में बुधवार को वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब में यह 'खराब' श्रेणी में रही। वहीं, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता जहरीली हो चुकी है। दिल्ली में सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 335 रहा, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' तथा 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 382 रहा। नारनौल और जींद में भी AQI 367 रहा जो के 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। CPCB के समीर ऐप के अनुसार 'बहुत खराब' वायु गुणवत्ता वाले अन्य स्थानों में चरखी दादरी (362), रोहतक (358), यमुनानगर (347), फतेहाबाद (320) और बल्लभगढ़ (318) शामिल हैं। हरियाणा में 'खराब' एकक्यूआई वाले स्थानों में बहादुरगढ़ (272), गुरुग्राम (290), करनाल (243), भिवानी (298), फ़रीदाबाद (218), कैथल (237), करनाल (243), कुरूक्षेत्र (226) और सोनीपत (285) शामिल हैं। पंजाब के अमृतसर में सुबह नौ बजे AQI 253, जालंधर में 261, पटियाला में 207 और लुधियाना में 234 दर्ज किया गया। वहीं चंडीगढ़ में एकक्यूआई 169 दर्ज किया गया।   कोलकाता, हावड़ा में वायु गुणवत्ता ‘खराब' कोलकाता और हावड़ा शहर में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘‘खराब'' रही। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डब्ल्यूबीपीसीबी) के एक अधिकारी ने बताया कि जादवपुर स्थित वायु निगरानी स्टेशन पर सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 (पीएम 2.5) और बल्लीगंज में 141 (पीएम 2.5) था। सिंथी क्षेत्र में रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय में AQI 142 दर्ज किया गया जबकि कोलकाता के निकट स्थित न्यू टाउन में यह 165 था। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे फोर्ट विलियम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 150 था, जबकि निकटवर्ती हरित क्षेत्र विक्टोरिया में वायु गुणवत्ता सूचकांक 242 रहा। रवींद्र सरोवर वायु निगरानी स्टेशन पर सुबह नौ बजे AQI 128 दर्ज किया गया। मंगलवार को जादवपुर में AQI 207 था जबकि बल्लीगंज में यह 213 था, जो सोमवार आधी रात के क्रमशः 159 और 134 से काफी अधिक है। मंगलवार आधी रात को हावड़ा के बेलूर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 213 था, जबकि हावड़ा के शिबपुर बॉटनिकल गार्डन क्षेत्र के कथित हरित बफर क्षेत्र में भी यह 195 था। हावड़ा के औद्योगिक शहर घुसुरी में सुबह नौ बजे AQI 179 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक 151 से 200 के बीच ‘खराब', 201 से 300 के बीच ‘बहुत खराब' और 300 से ऊपर ‘गंभीर' श्रेणी में रखा जाता है। पर्यावरणविदों ने दावा किया कि सोमवार और मंगलवार को महानगर में आधी रात तक पटाखे फोड़े जाने के कारण हवा में महीन प्रदूषक कण घुल गए। डब्ल्यूबीपीसीबी के अधिकारी ने कहा, ‘‘AQI के बिगड़ने को सीधे तौर पर पटाखे फोड़ने से नहीं जोड़ा जा सकता। AQI पिछले साल से कम है। इसके अलावा नीरी द्वारा अनुमोदित हरित पटाखों का ज्यादातर इस्तेमाल किया गया।'' अधिकारी ने कहा, ‘‘AQI में किसी भी तरह की गिरावट के लिए मौसम को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, क्योंकि बारिश या दक्षिणी हवाओं के अभाव में गर्म और आर्द्र परिस्थितियों के बीच प्रदूषक हवा में मौजूद रहते हैं…।'' उन्होंने कहा कि वे परिणामों का विश्लेषण कर रहे हैं। पर्यावरणविद् सोमेन्द्र मोहन घोष ने आरोप लगाया कि कोलकाता और हावड़ा में सोमवार और मंगलवार की शाम को आधी रात तक तेज आवाज वाले पटाखे फोड़े गए, जो पीसीबी द्वारा दी गई रात आठ बजे से 10 बजे तक की समय-सीमा से कहीं अधिक था।

बालोद में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह भव्य और गरिमामय रूप से आयोजित: कलेक्टर मिश्रा

बालोद : जिले में भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजित हो जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा बालोद में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह भव्य और गरिमामय रूप से आयोजित: कलेक्टर मिश्रा कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बालोद में भव्य जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का किया उद्घाटन कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश बालोद कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के अवसर पर पूरे राज्य में 02 से 04 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्योत्सव समारोह के अंतर्गत बालोद जिले में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन भव्य एवं गरिमामय ढंग से सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह के आयोजन के तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को राज्योत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा एवं श्री नूतन कंवर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह के अंतर्गत विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्वों के संबंध में भी जानकारी दी। श्रीमती मिश्रा ने राज्योत्सव स्थल में विभिन्न विभागों को प्रदर्शनी लगाकर अपने-अपने विभागों के उपलब्धियों एवं विकास कार्यों प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने समारोह में सभ्य, शालिन एवं गरिमामय ढंग से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने राज्योत्सव समारोह के अंतर्गत आमंत्रण पत्रों की छपाई एवं वितरण, निर्बाध विद्युत व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था सहित अन्य सभी कार्यों को सुचारू रूप संपादित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने राज्य में 17 नवंबर से शुरू हो रहे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 15 एवं 16 नवंबर को अवकाश होेने के कारण इस वर्ष 17 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। श्रीमती मिश्रा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को राज्य शासन का विशेष प्राथमिकता वाले कार्य बताते हुए इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले में सड़क दुर्घटना के रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु की जा रही उपायों की भी समीक्षा की। उन्होंने इस कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिले में सड़क दुर्घटना के रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके अंतर्गत उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी विभाग प्रमुखों को निर्धारित समयावधि में लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में उन्होेंने आगामी नवंबर माह में जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित होेने वाली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता एवं सांसद खेल महोत्सव के सफल आयोजन के तैयारियों की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यात्रा सुविधा बढ़ाने के लिए रानी कमलापति स्टेशन से सात विशेष ट्रेन सेवा शुरू

भोपाल दीपावली के पावन त्योहार के बाद घर लौटने वाले यात्रियों और छठ पूजा के अवसर पर यात्रा करने वाले लोगों की बढ़ती संख्या रेलवे के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। इस स्थिति से निपटने के लिए रेलवे ने सात जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। डीआरएम पंकज त्यागी और सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने यात्रियों से व्यवस्थाओं पर चर्चा की। यात्री सुविधाओं में सुधार हेतु कर्मचारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। डीआरएम ने बताया कि भोपाल और आरकेएमपी स्टेशन पर क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार अधिक भीड़ देखी जा रही है, लेकिन अब तक किसी भी अव्यवस्था की घटना नहीं हुई है। इस प्रकार होगा ट्रेनों का संचालन     गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल प्रत्येक शनिवार और मंगलवार दिनांक 27.09.2025 से 01.11.2025 तक (छठ महापर्व स्पेशल) चलेगी।     गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी।     गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 17.10.2025 और 18.10.2025 को (दीपवाली स्पेशल) चलेगी।     गाड़ी संख्या 01289 रानी कमलापति रीवा एक्सप्रेस 17.10.2025 को संचालित होगी।     गाड़ी संख्या 02191 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस 27.09.2025 से 18.10.2025 तक चलेगी।     गाड़ी संख्या 22187 रानी कमलापति-जबलपुर एक्सप्रेस और 12061 रानी कमलापति-जबलपुर एक्सप्रेस भी उपलब्ध रहेंगी। क्राउड मैनेजमेंट योजना के तहत     रस्सियों और बैरिकेड्स का उपयोग करके यात्रियों के लिए लाइन का प्रबंधन किया जाएगा।     होल्डिंग और सर्कुलेटिंग क्षेत्रों में लाउड स्पीकर के माध्यम से नियमित घोषणाएं की जाएंगी, जिसमें आने वाली ट्रेनों की जानकारी दी जाएगी।     यात्रियों को प्लेटफार्म की क्षमता के अनुसार व्यवस्थित किया जाएगा।     आरक्षित और अनारक्षित यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रवेश की व्यवस्था की जाएगी।     24 घंटे निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में एक वार रूम स्थापित किया गया है।     सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशनों की लाइव निगरानी की जा रही है। अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया गया है।     मंडल पर बुकिंग काउंटर के अतिरिक्त 16 स्टेशनों पर 38 एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) की सुविधा है, जिससे अनारक्षित टिकटों का वितरण किया जा रहा है।