samacharsecretary.com

सुरमयी सांस्कृतिक संध्या में झलकेगी निमाड़ी लोकधुनों की छटा, मध्यप्रदेश भवन में होगा आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली में शुक्रवार 19 सितंबर को सुरमयी सांस्कृतिक संध्या की चौथी प्रस्तुति में निमाड़ी लोकगायन का आयोजन किया जाएगा। संस्कृति एवं पर्यटन विभाग एवं मध्यप्रदेश भवन दिल्ली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश की समृद्ध लोक परंपरा और मधुर लोक संगीत की झलक प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम में मती पूर्णिमा चतुर्वेदी एवं समूह द्वारा निमाड़ी लोकगायन की प्रस्तुति दी जाएगी। यह चौथी प्रस्तुति मध्यप्रदेश के लोकसुरों की अनूठी श्रृंखला का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय पटल पर प्रदर्शित करना है। कार्यक्रम का समय शाम 6:30 बजे से 7:45 बजे तक निर्धारित है। लोक संगीत प्रेमी इस सांस्कृतिक संध्या में सम्मिलित होकर लोकधुनों का आनंद ले सकते हैं।  

सीएम भगवंत मान ने लॉन्च किया ‘चढ़दी कला’ अभियान, राज्य को नई ऊर्जा देने का संकल्प

चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को ‘चढ़दी कला’ अभियान की शुरुआत करते हुए देशवासियों से अपील की कि वे बाढ़ से तबाह हुए राज्य के पुनर्निर्माण में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पंजाब ने हमेशा हर मुश्किल को ताकत में बदला है और इस बार भी ऐसा ही होगा। मान ने एक वीडियो संदेश में बताया कि इस बार आई बाढ़ 1988 के बाद की सबसे भीषण त्रासदी है। ‘करीब 2,300 गांव डूब गए, सात लाख लोग बेघर हुए और 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए।’ उन्होंने कहा कि बाढ़ में 56 लोगों की जान गई, 3,200 स्कूल और 19 कॉलेज क्षतिग्रस्त हुए, 1,400 क्लीनिक और कई सरकारी इमारतें बर्बाद हुईं, जबकि 8,500 किलोमीटर लंबी सड़कें और 2,500 पुल टूट गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, कुल नुकसान 13,800 करोड़ रुपये से अधिक का है और गिरदावरी के बाद यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब कभी हार नहीं मानता। यहां की मिट्टी हमें सिखाती है कि संकट कितना भी बड़ा क्यों न हो, हम मजबूती से खड़े होकर और भी मजबूत बनकर निकलते हैं। उन्होंने स्थानीय युवाओं की बहादुरी को सलाम किया, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों को बचाया। मान ने धार्मिक और सामाजिक संस्थानों के योगदान को भी नमन किया, जिन्होंने प्रभावित लोगों को शरण और भोजन दिया। उन्होंने कहा कि अब वक्त है कि हम राहत से आगे बढ़कर पुनर्निर्माण की ओर कदम बढ़ाएं। ‘चढ़दी कला’ हमारी वही अडिग भावना है, जो हमें हर हाल में आगे बढ़ने की ताकत देती है।’ सीएम ने देशभर से मांगा सहयोग मुख्यमंत्री ने देशभर के नागरिकों, उद्योगपतियों, धर्मार्थ संस्थानों और कलाकारों से अपील की कि वे इस अभियान में उदारता से योगदान करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अभियान में दी गई हर पाई का इस्तेमाल पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से किया जाएगा। मान ने बताया कि ‘चढ़दी कला’ अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी और योगदान देने की प्रक्रिया ‘रंगला डॉट पंजाब डॉट गव डॉट इन’ पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

CM ने दी MEMU ट्रेन को हरी झंडी: रायपुर-राजिम का सफर अब सिर्फ डेढ़ घंटे में, रोज चलेगी ट्रेन

रायपुर  छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रायपुर से नया रायपुर होते हुए राजिम तक आज से नई मेमू (MEMU) स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  राजिम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।आज से रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन (68766/68767) की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई रेल सेवा शुरू करने का फैसला लिया। इस ट्रेन के शुरू होने से रायपुर और नवा रायपुर के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन रायपुर से मंदिरहसौद, सीबीडी, केंद्री, अभनपुर, मानिक चौरी और राजिम तक चलेगी। यह ट्रेन हर दिन दोनों तरफ से चलेगी। जिससे राजिम और रायपुर के बीच आना-जाना आसान होगा। डेढ़ घंटे में सफर होगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, रायपुर से राजिम रोजाना 2 हजार लोग यात्रा करते हैं। इस इलाके के ढाई लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा। ट्रेन के शुरू होने से उन्हें राहत मिलेगी। यह रेलवे प्रोजेक्ट 1500 करोड़ का है। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से राजिम जाने वाले यात्रियों को ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है. रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजिम रेलवे स्टेशन से दोपहर 12 बजे करेंगे. यात्री लंबे समय से इस रूट पर मेमू ट्रेन की सुविधा की मांग कर रहे थे.  धार्मिक स्थलों समेत अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति इस ट्रेन के चलने से रायपुर समेत प्रदेशभर से राजिम के कुलेश्वर महादेव और राजिव लोचन मंदिर जाने वाले लोगों को फायदा होगा। साथ ही प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों से लोग जुड़ सकेंगे। वहीं क्षेत्रीय व्यापार, कृषि, तीर्थाटन और पर्यटन को भी नए अवसर मिलेंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। मिलेगा फायदा रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा से यात्रियों को सुगम, सुलभ और किफायती यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा. ग्रामीण अंचलों से राजधानी रायपुर का आवागमन अधिक सुविधाजनक बनेगा. राजधानी आने वाले विद्यार्थी, नौकरीपेशा वर्ग और व्यापारी वर्ग के लिए यह ट्रेन विशेष रूप से उपयोगी होगी. इसके साथ ही इस नई सेवा से छत्तीसगढ़ के प्रयाग—राजिम तक सीधी रेल पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. इस ट्रेन का हो रहा विस्तार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर और अभनपुर के मध्य संचालित रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन अब राजिम तक विस्तार किया जा रहा है. 19 सितम्बर 2025 से नियमित समय-सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 68766/68767 रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर प्रतिदिन दोनों छोर से—राजिम और रायपुर से संचालित होगी. इस ट्रेन में 06 सामान्य श्रेणी के डिब्बे तथा 02 पावरकार सहित कुल 08 कोच होंगे. दो फेरे में चलेगी रोजाना नई मेमू ट्रेन रोजाना दो फेरे लगाएगी। इससे रायपुर-नवा रायपुर और आसपास के गांवों, कस्बों में रहने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। मात्र 10 रुपए होगा किराया अभी रायपुर से नवा रायपुर का यात्री किराया 30 से 40 रुपए तक है, लेकिन नई ट्रेन में सफर करने पर यात्रियों को केवल 10 रुपए किराया देना होगा। इससे रोजाना अप-डाउन करने वालों को काफी फायदा होगा। वर्तमान में रायपुर से अभनपुर के बीच दो मेमू ट्रेनें पहले से चल रही हैं। अब नई ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को और अधिक सुविधा मिलेगी।

सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: सुकमा में एनकाउंटर में मरी गई महिला इनामी माओवादी

सुकमा  बस्तर संभाग में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान में सुरक्षाबल के जवानों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबल के जवानों ने माओवादी मुठभेड़ में 5 लाख की इनामी महिला माओवादी को ढेर कर दिया है, जिसका शव जिला मुख्यालय लाया गया है। जानकारी के अनुसार, जिले के पश्चिमी पहाड़ी जंगलों में माओवादियों के छिपे होने की सुरक्षाबल के जवानों को सूचना मिली थी। जिसके आधार पर गुरुवार को जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुककर फायरिंग होती रही। जिसमें जवानों के हाथ यह सफलता लगी है। मुठभेड़ के बाद मौके से सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। बीजापुर में मुठभेड़ के दौरान दो माओवादी ढेर बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच दोपहर तीन बजे से मुठभेड़ जारी रही। सुरक्षा बलों ने माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मुठभेड़ स्थल पर रुक-रूककर फायरिंग हुई, जिसमें अब तक दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से 01 नग .303 रायफल, 01 नग बीजीएल लांचर, विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सल संबंधी सामान भी जब्त किया गया। सुरक्षा बलों ने फिलहाल मुठभेड़ के स्थान, ऑपरेशन में शामिल जवानों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारी साझा नहीं की है, ताकि ऑपरेशन में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है और पूरा होने के बाद जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि सरकार की ओर से माओवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बल और शासन की ओर से लगातार इस दिशा में काम जारी है। इस साल अब तक 1500 से अधिक माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। वहीं, अब तक 400 से अधिक माओवादियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही अपने अभियानों के दौरान कई शीर्ष माओवादी नेताओं को मौत के घाट भी उतारा जा चुका है।

आज़म खान के पक्ष में आया हाईकोर्ट का फैसला, मिली जमानत की मंजूरी

इलाहाबाद  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा नेता आजम खान को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है। रामपुर क्वालिटी बार पर कब्जे के मामले में हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार की है। बता दें कि आजम खान को अब सभी मामलों में जमानत मिल चुकी है। जल्द ही वह अब जेल से बाहर आ जाएंगे। 16 सितंबर को भी एक केस में हुए थे बरी सपा के वरिष्ठ नेता और यूपी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को मुरादाबाद की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 16 सितंबर को अवमानना के एक मामले में बरी कर दिया था। मामला साल 2020 में छजलैट थाना क्षेत्र का था। कथित तौर पर रोड जाम करने के आरोप में सपा नेता आजम खान उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और अन्य सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें आजम खान और अब्दुल्ला आजम को 2-2 साल की सजा हुई थी। अब्दुल्ला आजम की विधायकी भी गई थी। इसी केस में कोर्ट में बार बार पेश नहीं होने पर आजम खान पर अवमानना का मुकदमा दर्ज किया गया था।

CBI की कार्रवाई के बाद बड़ा एक्शन, रावतपुरा मेडिकल कॉलेज केस में तीन डॉक्टरों को किया गया निलंबित

रायपुर  रावतपुरा मेडिकल कॉलेज मान्यता मामले में फंसे तीन डॉक्टरों को कर्नाटक की मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने निलंबित कर दिया है। ये सभी डॉक्टर मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने जुलाई महीने में रायपुर आए थे। इस दौरान सीबीआई की टीम ने मान्यता दिलाने के एवज में 55 लाख रुपये रिश्वत के साथ कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया था। निलंबित डॉक्टरों में राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद की सदस्य डॉ.चैत्रा एमएस, एसोसिएट प्रोफेसर (अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज, बेंगलुरु),डॉ. मंजप्पा सीएन, प्रोफेसर और प्रमुख (आर्थोपेडिक्स विभाग, मंड्या इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज),डॉ. अशोक शेलके, असिस्टेंट प्रोफेसर (कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, बीदार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) शामिल है। डॉक्टरों पर नवा रायपुर स्थित रावतपुरा चिकित्सा विज्ञान और अनुसंधान संस्थान के लिए पाजिटिव इंस्पेक्शन रिपोर्ट जारी करने का आरोप है। जांच में सामने आया कि इंस्पेक्शन प्रोग्राम और मूल्यांकनकर्ताओं की पहचान कॉलेज को पहले ही लीक कर दी गई थी। संस्थान ने रिकार्ड और दस्तावेज पहले से तैयार कर लिए ताकि मानकों को पूरा करता हुआ दिखाया जा सके। इस तरीके से कॉलेज को सीट मंजूरी मिल गई। इस मामले में कुल 34 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने नामजद एफआइआर दर्ज किया है। इनमें मंत्रालय, नेशनल मेडिकल कमीशन और कई अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि मामले के खुलासे के बाद सीबीआई ने आरोपी डॉक्टरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। साथ ही इस वर्ष के लिए रावतपुरा चिकित्सा विज्ञान और अनुसंधान संस्थान की मान्यता को रद्द करते हुए इस वर्ष जीरो इयर घोषित कर दिया गया है। इस साल प्रदेश के रावतपुरा कॉलेज को मान्यता नहीं मिलने के कारण मेडिकल की सीटें कम हो गई। जिसके बाद प्रदेश के 3 निजी मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाई गई हैं।

मॉनसून की दस्तक! दिल्ली समेत उत्तर भारत में झमाझम, पहाड़ों पर मौसम का बदला मिजाज

नई दिल्ली  दिल्ली-एनसीआर में 10 दिनों बाद बारिश देखने मिली बरसात के कारण मौसम सुहावना हो गया. बारिश से लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत मिली. दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट आई है. मौसम विभाग ने भी नया पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज भी दिल्ली में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे तथा हल्की बारिश हो सकती है. दिल्ली में आज की तरह कल भी मौसम का मिजाज रहने वाला है. कल भी दिल्ली में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. आज राजधानी में अधिकतम 35 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने वाला है. कल अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है. 20 तारीख को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. उसके बाद 23 तारीख तक मौसम साफ रहने वाला है. यूपी में मौसम का क्या है हाल? आज उत्तर प्रदेश में पश्चिमी और पूर्वी भागों के कई स्थानों पर मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश देखने को मिल सकती है. दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 19 से 23 सितंबर तक भारी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, आज बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, भोजपुर, मधुबनी और दरभंगा में भारी बारिश हो सकती है. इतना ही नहीं कई जिलों में कई जिलों में आकाशीय बिजली और वज्रपात होने की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. इन राज्यों में भी बारिश झारखंचड के लिए आज लगभग सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से जताया गया है. गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश देखने को मिल सकती है. राजस्थान के लिए राहत की खबर है. राजस्थान में बारिश की कम संभावना मौसम विभाग ने जताई है. पहाड़ों का क्या है हाल? उत्तराखंड में आ एक बार फिर बारिश कहर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग की ओर से पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल के लिए अलर्ट जारी किया गया है. वहीं हिमाचल प्रदेश में आज बारिश की संभावना कम है.

वरिष्ठ फोटोग्राफर बंगाले को सीएम साय ने दी शुभकामनाएं,फोटोग्राफी प्रतियोगिता में मिला प्रथम पुरस्कार

वरिष्ठ फोटोग्राफर बंगाले को सीएम साय ने दी शुभकामनाएं,फोटोग्राफी प्रतियोगिता में मिला प्रथम पुरस्कार  ये वही फोटोग्राफ्स है जिसे प्रथम पुरस्कार मिला      रायपुर  रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. विनय शर्मा स्मृति फोटोग्राफी प्रतियोगिता में जनमन पत्रिका के वरिष्ठ फोटोग्राफर नरेंद्र बंगाले को प्रथम पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों के विकास की कहानी को खूबसूरती से दर्शाती यह तस्वीर जन-जीवन में तकनीकी बदलाव और महिला सशक्तीकरण का जीवंत उदाहरण है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की प्रगति और बदलते स्वरूप का सम्मान है।

सीएम योगी आदित्यनाथ का मानवीय पहलू, आपदा पीड़ितों के लिए मदद का हाथ

लखीमपुर खीरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखीमपुर खीरी जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. सीएम योगी की मंशा के अनुरूप आपदा में जनसहभागिता का अनोखा उदाहरण देखने को मिला है. जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 5 हजार सीएसआर स्पेशल किट का वितरण किया जा रहा है. यह किट योगी सरकार द्वारा सरकारी वित्तीय सहायता, मुआवजा और राहत किट के अतिरिक्त वितरित की जा रही है. इस किट को जिलाधिकारी की पहल पर 45 लाख रुपये की लागत से कॉरपोरेट सेक्टर, उद्यमियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से तैयार किया गया. इसी के साथ खीरी पूरे प्रदेश में ऐसा पहला जिला हैं, जहां पर बाढ़ पीड़ितों के लिए सीएसआर स्पेशल किट वितरित की जा रही है. एक किट की लागत करीब 900 रुपये है. बता दें कि पिछले वर्ष भी आपदा की घड़ी में सीएम योगी के मार्गदर्शन में सीएसआर स्पेशल किट का वितरण किया गया था. निराश्रितों, दिव्यागों, बुजुर्गों को मदद जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा आपदा के समय प्रदेशवासियों के साथ खड़े रहते हैं. उनके द्वारा न केवल आपदा की घड़ी में पीड़ितों को हर संभव मदद उपलब्ध करायी जाती है बल्कि वह खुद पीड़ितों पर दर्द साझा करने के लिए उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछते रहते हैं. इसी क्रम में सीएम योगी की दूरदर्शी सोच को आत्मसात करते हुए सरकारी सहायता के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में 5 हजार सीएसआर स्पेशल किट का वितरण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि किट को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए जिले की पांच बाढ़ प्रभावित तहसीलों के सभी बाढ़ प्रभावित गांव में निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगों और 70 वर्ष से ऊपर के वृद्धजनों को चिन्हित किया गया है. इसके साथ ही हर जरूरतमंद को स्पेशल किट का वितरण किया जा रहा है. जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने गुरुवार को सदर तहसील में विधायक योगेश वर्मा के साथ जरूरतमंदों को सीएसआर स्पेशल किट वितरित की. जरूरत पड़ने पर और भी स्पेशल किट जिलाधिकारी ने बताया कि जिले की निघासन, धौरहरा, गोला गोकर्णनाथ औा पलिया तहसीलों में चिन्हित दिव्यांगजन, निराश्रित महिला एवं 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले वृद्धजनों को स्पेशल सीएसआर किट का वितरण किया गया. उन्होंने बताया कि फिलहाल बाढ़ पीड़ितों को पांच हजार स्पेशल किट उपलब्ध करायी जा रही है. वहीं जरूरत पड़ने पर और भी सीएसआर स्पेशल किट को बनवाया जाएगा. किट में मच्छरदानी, छाता, बैटरी सहित टॉर्च, सेनेटरी पैड (2 पैकेट) और गर्म पानी रखने के लिए 2 लीटर की थर्मस शामिल है.

किसानों के हित में गन्ने के रेट बढ़ाने की जरूरत: हुड्डा का बयान

चंडीगढ़  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गन्ना उत्पादक किसानों को कम से कम 500 रुपये प्रति क्विंटल रेट देने, धान की जल्द खरीद शुरू करने और मार्केट फीस को 1 प्रतिशत करने की मांग उठाई है। साथ ही, एक महीने का वेतन बाढ़ राहत कोष में देने की घोषणा की। उन्होंने कांग्रेस समेत सभी विधायकों से अपील की है कि वे भी कम से कम एक महीने का वेतन बाढ़ राहत फंड में दें, ताकि पीड़ितों को और मदद पहुंचाई जा सके। हुड्डा अपने आवास पर पत्रकारी से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाढ़ के चलते प्रदेश की 30 लाख एकड़ भूमि में खराब हुआ है और 5 लाख 10 हजार किसान इससे पीड़ित हैं। पूरा प्रदेश आपदा से जूझ रहा है लेकिन सरकार ने लोगों की मदद के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। मैं जींद, रोहतक से लेकर यमुनानगर तक बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने गया था।