samacharsecretary.com

विद्यालयों को अकादमिक दृष्टि से मजबूत करने के लिये विमर्श पोर्टल

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश में सरकारी स्कूलों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को अकादमिक रूप से मजबूत करने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिये डिजिटल प्लेटफार्म के रूप में विमर्श पोर्टल का संचालन कर रहा हैं। विमर्श पोर्टल में संभाग, जिला, विकासखंड और विद्यालयों के लॉगइन उपलब्ध है। विद्यालयों द्वारा दर्ज जानकारी के आधार पर संभाग, जिला और राज्य स्तर पर रिपोर्ट से मॉनिटरिंग की जा रही है। विमर्श पोर्टल पर विद्यार्थियों का विषयवार नामांकन, ब्रिज कोर्स, स्कूल एमआईएस इन्फ्रास्ट्रक्चर संबंधित जानकारी, विषयमान से अध्यापन करने वाले शिक्षकों और प्राचार्यों की जानकारी, त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम और स्थानीय परीक्षा की जानकारी विद्यालयों द्वारा अपने लॉगइन से प्रत्येक सत्र में दर्ज की जाने की सुविधा है। आईसीटी@स्कूल अंतर्गत विद्यालयों में स्थापित की गई आईसीटी लैब, मॉनिटरिंग सिस्टम और विद्यालयों में कार्यरत व्यावसायिक शिक्षकों की मॉनिटरिंग संबंधित जानकारी प्रत्येक माह में विमर्श पोर्टल पर दर्ज की जा रही है।  

पीएम मित्रा पार्क में 91 कम्पनियों को आवंटित हुई लगभग 1300 एकड़ भूमि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भूमि आवंटन की प्रक्रिया निरंतर रहेगी जारी म.प्र. के कॉटन कैपिटल बनने की ऐतिहासिक छलांग भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि धार जिले के भैंसोला में स्थापित होने वाले देश के पहले पीएम मित्रा पार्क के शिलान्यास के पहले ही देश की अग्रणी 114 टेक्सटाइल कम्पनियों से 23 हजार करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके है। इन प्रस्तावों में से 91 कम्पनियों और इकाइकों के आवेदन स्वीकृत किये जाकर 1294 एकड़ से अधिक भूमि आवंटित किये जाने की अनुशंसा की जा चुकी है। जिन कम्पनियों को भूमि आवंटित की गई है, उनमें 20 हजार करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे 72 हजार से अधिक रोजगार सृजित होंगे। पार्क परियोजना पूर्ण विकसित होने पर रोजगार का आंकड़ा तीन लाख तक पहुँचने का अनुमान है। यह केवल संख्या नहीं, बल्कि लाखों परिवारों के जीवन में आने वाला ठोस बदलाव है। प्रमुख निवेश प्रस्ताव देश की जिन अग्रणी टेक्सटाइल कंपनियों को पीएम मित्रा पार्क में भूमि आवंटित की गई है, उनके द्वारा बड़े स्तर पर निवेश के प्रस्ताव दिए गये हैं। इसमें प्रमुख रूप से वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड 2000 करोड़ रूपये का निवेश कर 190 एकड़ भूमि पर इकाई स्थापित करेगा। जैन कॉर्ड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड 2515 करोड़ रूपये का निवेश 58 एकड़ भूमि पर करेगा। एबी कॉटस्पिन इंडिया लिमिटेड 1300 करोड़ रुपये का निवेश 45 एकड़ भूमि पर, ट्राइडेंट लिमिटेड कंपनी 180 एकड़ भूमि पर 4,881 करोड़ रूपये का निवेश, ऑरा सिक्योरिटीज प्रा.लि. 105 एकड़ भूमि पर 1204 करोड़ रुपये, बेस्ट लाइफस्टाइल अपैरल प्रा.लि. 75 एकड़ भूमि पर 981 करोड़ रूपये का निवेश, नासा फाइबर टू फैशन प्रा.लि. 30 एकड़ भूमि पर 472 करोड़ का निवेश, डोनियर सिंथेटिक लि. 20 एकड़ भूमि पर 220 करोड़ का निवेश, महालक्ष्मी प्रोसेसिंग हाउस प्रा.लि. 30 एकड़ भूमि पर 300 करोड़ रूपये का निवेश, कमर्शियल सिन बैग्स लिमिटेड 8 एकड़ भूमि पर 134 करोड़ रूपये का निवेश और नावकार टेकटेक्स लिमिटेड 8 एकड़ भूमि पर 135 करोड़ रूपये का निवेश करेगी। पीएम मित्रा पार्क में शार्मनजी यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड ने 836.70 करोड़, सनातन पॉलिकॉट प्राइवेट लिमिटेड ने 1000 करोड़, सिद्धार्थ प्योरस्पन प्राइवेट लिमिटेड ने 380 करोड़, फैबियन टेक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड ने 308 करोड़, पासा पॉलिटेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने 270 करोड़, दादी मां फाइबर्स ने 280 करोड़, ओसीएम फ्लोरिंग प्राइवेट लिमिटेड ने 250 करोड़, सोनिया सिंथेटिक्स एलएलपी ने 240 करोड़, वंश टेक्नोफैब प्राइवेट लिमिटेड ने 233 करोड़, डोनियर रिटेल प्रा. लिमिटेड ने 240 करोड़, तनमय प्योर स्पन ने 220 करोड़, महाशक्ति टेक्सटाइल मिल्स ने 202 करोड़, जिनेन्द्रम टेक्सस्पिन प्राइवेट लिमिटेड ने 200 करोड़, जे.के. क्वालिटी कॉटन इंडस्ट्रीज ने 180 करोड़, लक्ष्मीनाथ कल्पना मिल्स प्राइवेट लिमिटेड ने 155 करोड़, टिकमसा दुलीचंद नैचुरल फाइबर लिमिटेड ने 142 करोड़, मोहिनी एक्टिव लाइफ प्राइवेट लिमिटेड ने 190 करोड़, एल्पाइन टेक्सवर्ल्ड लिमिटेड ने 140.04 करोड़, टैनफैक अपैरल्स लिमिटेड ने 125 करोड़, महावीर स्पिनफैब प्राइवेट लिमिटेड ने 125 करोड़, रमेश टेक्सटाइल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 115 करोड़, कैनडेक्स फिलामेंट प्राइवेट लिमिटेड ने 113.79 करोड़, अनीका टेक्सफैब ने 100 करोड़, न्यू जील फैशन वेयर प्राइवेट लिमिटेड ने 100 करोड़, मराल ओवरसीज लिमिटेड ने 100 करोड़, श्री पैकर्स (एमपी) प्राइवेट लिमिटेड ने 100 करोड़, आर.आर. जैन इंडस्ट्रीज ने 101.25 करोड़, मैस्कॉट फैशन्स प्राइवेट लिमिटेड ने 80 करोड़, ऋचा ग्लोबल एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 77.88 करोड़, कोटली क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड ने 60 करोड़, वाइब्रेंट पॉलिमर्स एलएलपी ने 50.61 करोड़, बॉन एंड कंपनी ने 50 करोड़, गोल्डन सीम्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने 45 करोड़, शंकारी फूड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने 45 करोड़, के.जी. एक्सपोर्ट्स ने 43.35 करोड़, ऑरम विनाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने 40 करोड़, राघवेंद्र स्पिनटेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने 37.60 करोड़, ग्रीन स्टिच एपरेल प्राइवेट लिमिटेड ने 30 करोड़, सिद्धि विनायक पॉलीप्लास्ट ने 33 करोड़, राजदीप इंडस्ट्रीज एलएलपी ने 29 करोड़, मंत्रम टेक्नोफैब प्राइवेट लिमिटेड ने 25 करोड़, केटीएफ फैशन प्राइवेट लिमिटेड ने 25 करोड़, पुनीत अपैरल्स प्राइवेट लिमिटेड ने 25 करोड़, बीकेके पॉलीप्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 20 करोड़, युग फैशन लिमिटेड ने 20 करोड़, श्री गुरूकृपा फैब्रिक्स ने 16.25 करोड़, गुरूकृपा टारपॉलिन्स प्राइवेट लिमिटेड ने 16.25 करोड़, शिव्यश अपैरल्स एन्त्रप्रेन्योर्स एलएलपी ने 14 करोड़, ट्रैक निटवेयर ने 12 करोड़, बुक अ बॉक्स ने 12 करोड़, दित्वि एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 10 करोड़, श्याम अपैरल्स ने 10 करोड़, जीटारा टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने 25 करोड़, ट्रैम्पेरी ग्लोबल एलएलपी ने 10 करोड़, एनटीपी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने 8 करोड़, पी.पी. एंड संस ने 4 करोड़, एस.आर. नांगालिया एंड संस (सिंटेक्स) प्राइवेट लिमिटेड ने 10 करोड़, श्री नकौड़ा टेक्सफैब प्राइवेट लिमिटेड ने 50 करोड़, नवकार टेकटेक्स लिमिटेड ने 135 करोड़, गजश्री फिलामेंट ने 4 करोड़, शिप्सी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने 3.42 करोड़, अमित जैन ने 3 करोड़, गम्भीर गारमेंट्स ने 3.50 करोड़, चौधरी इंफ्रा प्रोजेक्ट ने 2.20 करोड़, मणि एंटरप्राइजेज ने 2.10 करोड़, एकागद वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने 2 करोड़, प्रोप्लेक्स इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड ने 1.50 करोड़, अमोडे गारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 1.50 करोड़, सिंध क्लोदिंग कंपनी ने 1.50 करोड़, श्रीजी फाइन स्टोन एंड कटिंग सप्लायर ने 1.30 करोड़, एडवांस एलायंस ने 1.20 करोड़, गट्टीमैन पैकेजिंग ने 1.15 करोड़,  

अस्थि विसर्जन से लौट रहे 7 लोगों की कार हादसे में मौत, जयपुर में भयावह दुर्घटना

जयपुर जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को रिंग रोड पर बड़ा सड़क हादसा हो गया. ओवरस्पीड कार डिवाइडर से टकराकर करीब 16 फीट नीचे अंडरपास में गिर गई. हादसे में कार सवार दो परिवार के सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में 14 माह का मासूम और तीन साल का बच्चा भी शामिल हैं. हरिद्वार से लौट रहे थे दोनों परिवार जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था. कार की रफ्तार तेज होने के चलते चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन डिवाइडर से टकराकर अंडरपास में जा गिरा. लोगों ने दी पुलिस को सूचना दोपहर के समय जब लोगों ने पानी में डूबी कार को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को बाहर निकाला और सभी शवों को मोर्चरी में रखवाया. जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में मातम छा गया. एक ही परिवार के कई सदस्यों की दर्दनाक मौत ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है. जयपुर से हरिद्वार की दूरी सड़क मार्ग से लगभग 500 किलोमीटर है. ये दूरी लगभग 8 से 9 घंटे की है.

पुलिस की बड़ी छापेमारी: रायपुर Nude Party कांड में सात आरोपी गिरफ्तार

रायपुर राजधानी रायपुर में प्रस्तावित स्ट्रेंजर हाउस/पूल पार्टी का पुलिस ने बड़ा राजफाश किया है। सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से प्रचारित किए जा रहे इस इवेंट को आयोजित करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। सोशल मीडिया से मिली जानकारी 13 सितम्बर को पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि APARICHIT CLUB PRESENT RAIPUR'S BIGGEST STRANGERS HOUSE/POOL PARTY के नाम से 21 सितम्बर को शाम 4 बजे से देर रात तक वीआईपी रोड स्थित किसी फार्म हाउस या क्लब में पार्टी आयोजित की जाएगी। इस पार्टी को लेकर इंस्टाग्राम पर अपरिचित क्लब नाम से पेज बनाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया और तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज किया। इसमें धारा 4 स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, धारा 67 आईटी एक्ट एवं धारा 79 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। साइबर टीम ने किया तकनीकी विश्लेषण वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर साइबर विंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेब पोर्टल पर वायरल हो रहे पोस्टर व मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच में आयोजन से जुड़े कई लोगों के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बैंक ट्रांजेक्शन पर भी जांच पुलिस ने बताया कि इस इवेंट में प्रवेश के लिए कई युवाओं ने बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की थी। ऐसे सभी खातों और लेन-देन की जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह आयोजन अश्लील गतिविधियों और अवैध पार्टी को बढ़ावा देने की कोशिश थी, जिस पर सख्ती से रोक लगाई गई है। अधिकारियों ने दी चेतावनी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में इस तरह की अवैध पार्टियों या आयोजनों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई युवाओं को भटकाने वाले आयोजकों के खिलाफ एक बड़ा संदेश है। गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आगे भी इस प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

वन टीम पर हमला: शहडोल में सर्च वारंट फाड़ने की सनसनीखेज वारदात

शहडोल जिले के जयसिंहनगर में वन विभाग की टीम पर हमला हुआ है। इतना ही नहीं शासकीय दस्तावेजों को वन विभाग की टीम के सामने ही आरोपितों ने फाड़ फेंका है। यह घटना उस समय हुई जब वन विभाग को सूचना मिली कि अवैध रूप से इमारती लकड़ियों को जंगलों से काट कर इकट्ठा रखा गया है, जिसे जब्त करने वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। तभी आरोपित एवं उसके अन्य साथियों ने वन टीम पर हमला बोल दिया। मामला जयसिंह नगर थाना क्षेत्र का है, जिस पर वन विभाग के कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों पर मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन सभी आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।   मंहदेवा गांव की घटना जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के मंहदेवा गांव में एक घर में इमारती लकड़ियों का एक बड़ा जखीरा रखे होने की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को मिली थी, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम का गठन हुआ, जिसमें जयसिंह नगर के साथ गोदवाल वन परिक्षेत्र के अधिकारी शामिल हो कर मौके के लिए रवाना हुए। टीम ने मौके पर छापा मारा तो देखा कि बड़ी मात्रा में लकड़ियां घर के बाहर बाड़ियों में छुपा कर रखी गई थी। वन विभाग की टीम कार्रवाई कर रही थी। तभी उन्हें यह जानकारी मिली कि सुरेन्द्र यादव जिसकी बाड़ी के आस पास यह लकड़ी मिली है, उसने अपने पक्के मकान के अंदर भी कुछ इमारती लकड़ी छुपा कर रखा हुआ है। टीम ने जब घर के अंदर जा कर कार्रवाई करने की कोशिश की तो, आरोपित वन विभाग की टीम से भिड़ गया और उसने कहा कि आपको घर के अंदर जाने के लिए मुझे सर्च वारंट दिखाना होगा। वन विभाग के अधिकारियों ने आरोपी को सर्च वारंट दिया और वही से बात बिगड़ गई। बीट गार्ड ने दर्ज कराई शिकायत पुलिस से शिकायत करते हुए बीट गार्ड सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र यादव ने सर्च वारंट देखते ही उसे वन विभाग की टीम के सामने फाड़ दिया। जब अधिकारियों ने इसका विरोध किया तो उसके साथ घर में मौजूद अन्य लोग एवं महिलाएं वन विभाग की टीम पर हावी हो गई, और गाली गलौज करते हुए अभद्र भाषाओं का प्रयोग किया है। वन विभाग ने आधी अधूरी कार्रवाई की और मौके से निकलकर थाने पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोपी फरार, मामला दर्ज थाना प्रभारी जयसिंहनगर अजय कुमार बैगा ने बताया कि वन विभाग की टीम के साथ शासकीय कार्य में बाधा,गाली गलौज कर शासकीय दस्तावेज को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। बीट गार्ड की शिकायत पर आरोपी सुरेंद्र यादव,नरेंद्र यादव,बाबूलाल एवं दो अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार हैं,जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

तेजस्वी का PM मोदी पर हमला: ‘पूर्णिया में नहीं विकास, केवल जुमलों का महापर्व’

पटना बिहार के पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 15 सितंबर 2025 को होने वाले इस दौरे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने तीखा तंज कसा है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी ने पीएम मोदी को 'जुमलों की बारिश' करने का आरोप लगाते हुए पूर्णिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) की बदहाली पर सवाल खड़े किए हैं। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शेयर कर सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर हमला बोला है। यह दौरा सीमांचल क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत करने के उद्देश्य से है, लेकिन विपक्ष इसे विकास के नाम पर प्रचार का हथियार बता रहा है। पीएम मोदी का दौरा और विकास परियोजनाएं आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया पहुंचेंगे, जहां वे पूर्णिया एयरपोर्ट पर नए सिविल एन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वे कई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, जिसमें वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों को फ्लैग ऑफ करना शामिल है। यह दौरा बिहार में रेल और हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इन परियोजनाओं से सीमांचल क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि, विपक्ष का आरोप है कि ये घोषणाएं कागजी हैं और जमीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं आ रहा।   तेजस्वी की आलोचना और GMCH का हाल तेजस्वी यादव ने 13 सितंबर की रात पूर्णिया GMCH का अचानक निरीक्षण किया और वहां की बदतर स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो वायरल हो गया। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी जुमलों की बारिश करने आ रहे हैं। वे विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आय और सिंचाई की बात नहीं करेंगे। तेजस्वी ने पीएम से अपील की कि वे दौरा के दौरान GMCH का दौरा करें और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को साथ लाएं, ताकि 20 वर्षों की सरकार की नाकामी देख सकें। निरीक्षण में कई खामियां आई सामने निरीक्षण में सामने आई खामियां चौंकाने वाली हैं। GMCH में ICU और ट्रॉमा सेंटर का अभाव है, कार्डियोलॉजी विभाग नहीं चल रहा। एक बेड पर तीन-तीन मरीज लेटे हैं, बेडशीट 15-20 दिनों से नहीं बदली गई। ऑर्थोपेडिक और दिव्यांग मरीजों के लिए शौचालय पहुंच से बाहर हैं। नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी है—255 स्वीकृत पदों पर केवल 55 भरे हैं, जिससे ड्यूटी पर मात्र 18 नर्सें हैं। डॉक्टरों के 80% पद खाली हैं, और पूरे कॉलेज में सिर्फ चार ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट हैं। कई विभाग बंद पड़े हैं, मेडिकल इंटर्न को छह माह से वेतन नहीं मिला।

धोखेबाज पार्टी पर निशाना: अनिल विज बोले, AI से फैल रहा कांग्रेस का भ्रम

हरियाणा हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शनिवार को कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस अब एआई (आर्टिफिशियल इंटलीजेंस) का सहारा लेकर झूठ फैलाने का काम कर रही है क्योंकि उनके पास अब बोलने के लिए आदमी/नेता भी खत्म हो गए हैं, जो कुछ कह सकें, बोल सकें. कांग्रेस पास कुछ कहने के लिए भी नहीं रहा है. अनिल विज मीडिया कर्मियों द्वारा बिहार कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता पर वोट चोरी के संबंध में बनाए गए एआई वीडियो के संदर्भ में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे. लोगों को भ्रम में डालना चाहती है कांग्रेस उन्होंने कहा कि यह सभी को पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता का स्वर्गवास बहुत पहले से हो चुका है. अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस लोगों को भ्रम में डालना चाहती है, लोगों को गुमराह करना चाहती है, क्योंकि कांग्रेस धोखेबाज पार्टी है और धोखे का ही काम कर रही है. हरियाणा में राजनीतिक हलचल इससे पहले हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को यह दावा करके राजनीतिक हलचल पैदा कर दी कि कुछ लोग वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से अंबाला छावनी में बीजेपी की समानांतर इकाई चला रहे हैं.विज ने ‘एक्स’ पर लिखा, अंबाला छावनी में कुछ लोग समानांतर बीजेपी चला रहे हैं जिनको ऊपर वालों का आशीर्वाद भी प्राप्त है. पार्टी का बहुत नुकसान हो रहा है. अनिल विज ने लगाया आरोप उन्होंने लोगों से सुझाव भी मांगे कि वह इनसे निपटने के लिए क्या करें.यह पहली बार नहीं है जब अनिल विज ने उन्हें परेशान करने वाले मुद्दों पर सार्वजनिक तौर पर आवाज उठाई हो. इस साल की शुरुआत में अनिल विज ने आरोप लगाया था कि पिछले साल विधानसभा चुनाव में उन्हें हराने की कोशिश की गई. बाद में उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा कीं और दावा किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक मित्र के साथ दिखे कार्यकर्ता उन निर्दलीय उम्मीदवार के साथ नजर आए जिन्हें उन्होंने अक्टूबर 2024 के चुनाव में हराया था. विज ने यह भी सवाल किया था कि सैनी के मित्र विधानसभा चुनाव में उनका विरोध क्यों किया.वरिष्ठ नेता लगातार यह कह रहे हैं कि अंबाला छावनी से विधानसभा चुनाव में उन्हें हराने की भूमिका निभाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई.विज निर्दलीय प्रत्याशी चित्रा सरवारा को हराकर सातवीं बार विधायक बने.  

नाबालिग ने रची थी लूट की योजना, खाद व्यापारी की दुकान में काम करने वाला मास्टर माइंड गिरफ्तार

जांजगीर नैला में 6 सितंबर की रात खाद व्यापारी से हुए लूट के मामले का खुलासा आखिरकार पुलिस ने कर दिया है. घटना को अंजाम देने वाला मास्टर माइंड कोई और नहीं बल्कि व्यापारी के दुकान में काम करने वाला नाबालिग कर्मचारी ही निकला, जिसने अपने दो साथियों के साथ योजनाबद्ध तरीके से लूट को अंजाम दिया था. आरोपियों को पकड़ने के साथ लूट की रकम 10 लाख रुपए बरामद करने वाली पुलिस टीम को आईजी और एसपी ने पुरस्कार देने की घोषणा की है. पुलिस के मुताबिक, इस लूट कर मास्टरमाइंड व्यापारी के दुकान मे काम करने वाला नाबालिग युवक है, जो ‘किंग ऑफ नैला’ नाम से इंस्टाग्राम का मेंबर था. इस मामले के साथ डेढ़ माह पहले बोडसरा शराब दुकान मे हुए केश बॉक्स को चुराने का मामला सुलझा लिया गया है. इस मामले को सुलझाने मे जिले के अलग-अलग थाना से 40 पुलिस अधिकारी और जवानों को शामिल किया गया था, जांजगीर कोतवाली थाना क्षेत्र के नैला मे 6 सितंबर की रात जब नगर के लोग गणेश विसर्जन में जुटे थे. इसी बीच अपनी दुकान बंद कर थैला मे कलेक्शन की राशि लेकर अपने घर जा रहे खाद व्यापारी अरुण अग्रवाल के सामने दो नकाबपोश युवक सामने आए और स्कूटी मे सवार अरुण अग्रवाल को हथियार दिखाकर धक्का देते हुए रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना के बाद मौके के पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वाड ने मौके का परीक्षण किया. प्रारम्भिक जांच मे सब कुछ उलझा हुआ था, जिसकी बाद पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट की मदद लीं, और मामले का एक सप्ताह के अंदर खुलासा कर दिया. मामले को सुलझाने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस लूट का मुख्य आरोपी नाबालिग है, जो व्यापारी अरुण अग्रवाल की दुकान में काम करता था. घटना के सप्ताह भर पहले अपने साथी विक्की पंडित और मुकेश सूर्यवंशी को जानकारी दी थी, और दुकान जाना बंद कर दिया था. 6 सितम्बर को जब दुकान के कर्मचारी गणेश विसर्जन के लिए छुट्टी पर थे, तब अरुण अग्रवाल ने फोन करके उस नाबालिग़ युवक को काम के लिए बुलाया था. दिन भर काम करने के बाद नाबालिग ने रात में अपने दोस्तों को इंस्टाग्राम ग्राम के माध्यम से अंगूठा का सिग्नल भेज कर सेठ के अकेले घर जाने की सूचना दी, जिसके बाद दोनों युवकों ने अरुण अग्रवाल के घर ने कुछ दूर पहले अँधेरे मे खड़े होकर इंतजार करने लगे और जैसे ही स्कूटी मे सवार अरुण अग्रवाल सुनसान गली में घुसे, तब दोनों आरोपी अपने मुंह मे गमछा बाँध कर चाकू दिखाया और स्कूटी से गिरा कर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम सीन क्रिएट करते हुए सीसीटीवी कैमरों का परीक्षण किया, जिसमें दुकान में काम करने वाला नाबालिग युवक स्टेशन की ओर फोन में बात करते हुए भागते और फिर वापस आते नजर आया. इसके साथ ही कुछ दिन पहले हुए मारपीट के मामले की शिकायत को जांच में लिया, और मामले का परतदर परत खुलासा होने लगा. आरोपियों ने कुल 10 लाख 40 हजार रुपए की लूट की थी, और 3 लाख 30 हजार रुपए खर्च करने के लिए निकाल कर बाकी राशि को अमोरा गांव में एक बॉक्स में रख कर केला पेड़ के नीचे दबा दिया था. पुलिस ने आरोपियों से लूट की राशि जब्त कर लिया है. एसपी विजय पाण्डेय ने बताया कि आरोपियों में शामिल विक्की पंडित मूलत: बिहार का रहने वाला है, जो अमोरा गांव में रहता है. वहीं मुकेश सूर्यवंशी नैला का रहने वाला है. दोनों की जेल मे मुलाक़ात हुई और दोस्ती हुई थी. हाल ही में जेल से छूटने के बाद इनका मेल-जोल बढ़ा और किसी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे थे. बोडसरा शराब दुकान में ढाई लाख चोरी करने के बाद पकड़ में नहीं आने से इनके हौसले बुलंद हो गए थे, जिसके बाद नैला में लूट की घटना को अंजाम दिया था.

प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी आपकी सफलता : मुख्यमंत्री साय

रायपुर,  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से आज बलरामपुर जिले के चयनित 26 अग्निवीरों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, गांव और जिले के लिए गौरव की बात है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं को सेना में शामिल होकर देशसेवा का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशप्रेम की भावना से ही सफलता की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की जा सकती हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सेना में शामिल होकर ये युवा सीमाओं की रक्षा करेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे। इस अवसर पर बलरामपुर जिले के चयनित अग्निवीरों में पिंकू पैकरा, जिन्दल, विकाश पैकरा, प्रकाश सिंह, खेल साय, आर्यन, देव नंन्दन पन्ना, नरेन्द्र यादव, रंजीत केरकेट्टा, रमेश पैकरा, प्रियांशु, सनोज, निकिता नरसिंह, शशि किरण, सोहन लाल, महेन्द्र पैकरा, मिथलेश पैकरा, छोंटू, बज्जू पैकरा, पंकज, विवेक पैकरा, विधायक पैकरा, किशुन पैकरा, सोभनाथ पैकरा, अमित कुजूर और एंजेल लकड़ा शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने अतिथि शिक्षक  सुदर्शन यादव और उनकी टीम के निःशुल्क सेना भर्ती प्रशिक्षण के उल्लेखनीय प्रयासों की भी सराहना की। उनके प्रशिक्षण से लाभान्वित 30 युवाओं में से 26 युवा अग्निवीर भर्ती में चयनित हुए हैं।  

बिहार चुनाव के मद्देनजर जीतन राम मांझी ने NDA को दी चुनौती, मंत्री पद छोड़ने की चेतावनी

पटना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अंदर क्या सबकुछ ठीक नहीं है? सीट बंटवारे को लेकर कोई गतिरोध नहीं होने का दावा तो बेकार लग रहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सीधे नहीं, लेकिन संकेतों में सीट को लेकर अपनी जिद का इजहार कर ही रहे। अब, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सीधे शब्दों में कह दिया है कि एनडीए के साथ रहते हुए लड़ने के लिए बिहार विधानसभा की 20 सीटें नहीं मिलीं तो वह 100 सीटों पर प्रत्याशी उतार देंगे। तो क्या जीतन राम मांझी बिहार चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री की कुर्सी छोड़ सकते हैं? और, आखिर इस जीत के पीछे की वजह क्या है? इस जिद के पीछे की वजह पहले जाननी चाहिए जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा- सेक्युलर के अभी चार विधायक हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले उसके पास एक विधायक की ताकत थी। 2020 के चुनाव में उसे तीन सीटों का फायदा हुआ और विधायकों की संख्या हो गई चार। मांझी की पार्टी ने एनडीए समर्थन के साथ सात सीटों पर प्रत्याशी दिए थे। इनमें से एक पर जमानत जब्त हो गई थी। दरअसल, मांझी की पार्टी चार विधायकों और एक सांसद के बावजूद भारत निर्वाचन आयोग के लिए एक 'निबंधित गैर-मान्यताप्राप्त दल' है। निबंधित मान्यता प्राप्त दल बनने के लिए उसे बिहार में आठ विधायकों वाली पार्टी का ओहदा हासिल करना है। आठ या 10 सीटों पर लड़कर यह संभव नहीं है। ऐसे में आठ सुनिश्चित जीत के लिए 15 से 20 सीटों पर प्रत्याशी उतारना उसके लिए जीवन-मरण का प्रश्न है। केंद्रीय मंत्री की कुर्सी छोड़ने की हिम्मत जुटाएंगे? इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के साथ मंत्री की कुर्सी संभालने वाले कुछ नेताओं को याद करना होगा। बिहार में उपेंद्र कुशवाहा इसका बड़ा उदाहरण हैं। वह केंद्रीय राज्यमंत्री थे, लेकिन कुर्सी छोड़ बिहार चुनाव में कूदे और लंबे समय तक वजूद की लड़ाई लड़ने के बाद फिर भाजपा की शरण में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड को भारतीय जनता पार्टी से दूर करने में कथित तौर पर अहम भूमिका निभाने वाले राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह केंद्रीय मंत्री बनकर वापस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शान में कसीदे गढ़ते नजर आ रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एनडीए से अलग होकर सरकारी आवास तक से बाहर रहने का दर्द झेल चुके चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री बनकर अब एनडीए से कभी दूर नहीं होने की बात कहते हुए सीटों के लिए संकेत भर दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले केंद्रीय मंत्री का पद छोड़कर भागे पशुपति कुमार पारस तब से अब तक वजूद की ही लड़ाई लड़ रहे हैं। अब जाकर इंडी एलायंस में ठौर मिलने का संकेत मिला है। इन केस स्टडी को आधार बनाकर चाणक्य इंस्टीट्यू ऑफ पॉलिटिकल राइट्स एंड रिसर्च के अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा पक्के तौर पर कहते हैं-  "चार विधायकों और इकलौते सांसद वाली अपनी पार्टी को जीतन राम मांझी जितनी सीट दिला सकें, वही उनके लिए फायदेमंद रहेगा। वह खुद केंद्र में मंत्री हैं और बेटे राज्य में। ऐसे में वह एनडीए से बाहर जाकर न तो चिराग पासवान वाली पिछली गलती करेंगे और न उपेंद्र कुशवाहा या पशुपति कुमार पारस जैसा कुछ।"