samacharsecretary.com

महिला टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल की राह में भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की बड़ी चुनौती

नई दिल्ली महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की शुरुआत किसी सपने जैसी हुई थी. पहले पाकिस्तान और फिर नीदरलैंड्स को हराकर हरमनप्रीत कौर की टीम ने सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ा दिए थे… लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली छह विकेट की हार ने पूरे समीकरण को उलट-पुलट कर दिया है. अब हालात ऐसे हैं कि ग्रुप-ए में भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में से कोई भी टीम बाहर हो सकती है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में हार सिर्फ दो अंक गंवाने की कहानी नहीं थी, बल्कि इसने भारत की सेमीफाइनल की राह को मुश्किल बना दिया है. अब टीम इंडिया के लिए हर रन और हर विकेट की कीमत बढ़ गई है, क्योंकि टूर्नामेंट का फैसला नेट रन रेट तक पहुंच सकता है. भारत के सामने क्या है रास्ता? भारत ने तीन मैचों में दो जीत के साथ चार अंक जुटाए हैं और उसका नेट रन रेट +2.511 है, जो फिलहाल काफी मजबूत स्थिति में है. टीम को अभी बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है. कागज पर बांग्लादेश के खिलाफ भारत को फेवरेट माना जा रहा है. अगर टीम इंडिया यह मैच जीत लेती है तो उसके छह अंक हो जाएंगे. लेकिन असली परीक्षा 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी. अगर भारत ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है, तो सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का हो जाएगा. लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिलती है और दक्षिण अफ्रीका भी अपने बाकी दोनों मुकाबले जीत जाता है, तो भारत के लिए खतरे की घंटी बज सकती है. ऐसे में तीनों बड़ी टीमें आठ-आठ अंकों पर पहुंच सकती हैं और फैसला नेट रन रेट करेगा. अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद भारत के लिए समीकरण काफी साफ है- अगले दोनों मैच जीत लो और किसी गणित की जरूरत नहीं पड़ेगी. खासकर बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत भारत के नेट रन रेट को और मजबूत कर सकती है, जो आगे चलकर जीवनदान साबित हो सकता है. हरमनप्रीत कौर की टीम के लिए अब सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत भी महत्वपूर्ण हो गई है. दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें भी जिंदा लॉरा वोलवार्ट  की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया से हार के साथ की थी, जिससे उसका नेट रन रेट बुरी तरह प्रभावित हुआ. फिलहाल उसका नेट रन रेट -0.546 है. हालांकि भारत पर जीत ने उसकी उम्मीदों को नई जान दे दी है. दक्षिण अफ्रीका के सामने अब नीदरलैंड्स और बांग्लादेश जैसी अपेक्षाकृत कमजोर टीमें हैं. अगर वह दोनों मुकाबले जीत लेता है, तो आठ अंकों तक पहुंच सकता है. लेकिन उसके लिए सिर्फ जीत काफी नहीं होगी, बड़े अंतर की जीत भी जरूरी होगी ताकि नेट रन रेट सुधर सके. ऑस्ट्रेलिया सबसे मजबूत स्थिति में ग्रुप-ए में सबसे आरामदायक स्थिति ऑस्ट्रेलिया की है. टीम लगातार तीन जीत के साथ छह अंक जुटा चुकी है और उसका नेट रन रेट +4.391 है. यही वजह है कि कंगारू टीम फिलहाल सेमीफाइनल की सबसे बड़ी दावेदार नजर आ रही है. हालांकि अगर ऑस्ट्रेलिया अपने आखिरी दो मैचों में लड़खड़ा जाती है, तो समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं. ऐसे में 28 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला मुकाबला ग्रुप-ए का 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' बन सकता है. सेमीफाइनल की चाबी किसके हाथ? फिलहाल तस्वीर साफ है- भारत की किस्मत अभी भी उसके अपने हाथ में है. लेकिन दक्षिण अफ्रीका से मिली हार ने सुरक्षा कवच छीन लिया है. अब हरमनप्रीत एंड कंपनी को सिर्फ जीत नहीं, दमदार जीत चाहिए. 28 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत सिर्फ एक लीग मैच नहीं होगी. यह मुकाबला तय कर सकता है कि महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सपना आगे बढ़ेगा या यहीं थम जाएगा. फिलहाल करोड़ों भारतीय फैन्स की नजरें उसी मैच पर टिक गई हैं.

सलाह ने पलट दी बाजी! न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर मिस्र ने वर्ल्ड कप में खोला जीत का खाता

 वैंकूवर फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार (22 जून) को आयोजित ग्रुप-जी के एक अहम मुकाबले में मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया. फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में मिस्र की ये पहली जीत रही. एक समय मुकाबले में पिछड़ रही मिस्र की टीम ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की और स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह की अगुवाई में मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया. कप्तान मोहम्मद सलाह एक गोल और एक असिस्ट के साथ इस जीत के हीरो रहे।  वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत न्यूजीलैंड ने शानदार अंदाज में की. मैच के शुरुआती मिनटों में ऑल व्हाइट्स ने लगातार मिस्र के डिफेंस पर दबाव बनाया. सातवें मिनट में सरप्रीत सिंह गोल करने के करीब पहुंचे, लेकिन उनका प्रयास निशाने से चूक गया. इसके कुछ देर बाद एलिजाह जस्ट के शानदार मूव को मिस्र के गोलकीपर मोस्तफा शोबेर ने बेहतरीन बचाव कर विफल कर दिया।  न्यूजीलैंड की मेहनत आखिरकार रंग लाई और 16वें मिनट में टीम को बढ़त मिल गई. टिम पायने के कॉर्नर पर डिफेंडर फिन सुरमन ने ऊंची छलांग लगाकर शानदार हेडर लगाया और गेंद को जाल में पहुंचा दिया. शुरुआती बढ़त के बाद न्यूजीलैंड का आत्मविश्वास और बढ़ गया, जबकि मिस्र की टीम लय हासिल करने के लिए संघर्ष करती दिखी।  हालांकि पहले हाफ के अंत तक मिस्र ने वापसी के संकेत दे दिए थे. उमर मरमौश ने दूर से जोरदार शॉट लगाया, जिसे गोलकीपर मैक्स क्रोकॉम्ब ने मुश्किल से रोका. वहीं मोहम्मद सलाह की फ्री-किक भी मामूली अंतर से गोलपोस्ट के बाहर निकल गई. दूसरे हाफ में कहानी पूरी तरह बदल गई. 58वें मिनट में मोहम्मद हानी के सटीक क्रॉस पर मोस्तफा जिको ने शानदार हेडर लगाकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. इस गोल के बाद मिस्र का आत्मविश्वास चरम पर पहुंच गया और टीम ने लगातार आक्रमण जारी रखा।  सिर्फ नौ मिनट बाद मिस्र ने मुकाबले में बढ़त भी हासिल कर ली. मोस्तफा जिको और मोहम्मद सलाह के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला. जिको के पास को सलाह ने शानदार तरीके से गोल में बदल दिया और मिस्र को 2-1 की बढ़त दिला दी. यह गोल मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुआ।  न्यूजीलैंड के पास वापसी का मौका था, लेकिन मिस्र के डिफेंडर्स और गोलकीपर मोस्तफा शोबेर ने कोई गलती नहीं की. इसके बाद 82वें मिनट में सलाह ने एक और कमाल किया. उनके कॉर्नर पर सब्स्टीट्यूट प्लेयर ट्रेजेगेट ने जोरदार हेडर लगाकर गोल दाग दिया और न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया।  न्यूजीलैंड के लिए स्थिति बेहद कठिन हो गई है. इस हार के बाद उसकी किस्मत अब अंतिम ग्रुप मैच पर टिकी है. अगर उसे अगले दौर में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रखनी है, तो बेल्जियम के खिलाफ जीत दर्ज करनी ही होगी. न्यूजीलैंड के सिर्फ 1 अंक हैं और वो अपने ग्रुप में फिलहाल चौथे नंबर पर है। 

यशस्वी जायसवाल बाहर, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी से बदली भारत की ODI टीम

नई दिल्ली इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में होने वाली 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों की वापसी हो गई है। ऐसे में कई खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें मजबूरी में ड्रॉप करना पड़ा है। यहां तक कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में दमदार शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल को भी बाहर रखना पड़ गया है। इसके अलावा कौन अंदर है और कौन बाहर है और पूरा स्क्वॉड कैसा है? ये आप नीचे जान सकते हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा रहे और लखनऊ में डेब्यू करने वाले प्रिंस यादव को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में नहीं रखा गया है। इसके अलावा ऑलराउंडर हर्ष दुबे भी इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, अच्छी खबर ये है कि विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के अलावा अक्षर पटेल की वापसी हो गई है, जबकि हार्दिक पांड्या भी अभी तक चोट से नहीं उबर सके हैं। ऐसे में नीतीश कुमार रेड्डी ही भारत के इस समय टॉप ऑलराउंडर पेसर के रूप में होंगे। विराट कोहली अभी भी फिटनेस के अधीन हैं। उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा, तभी उन्हें स्क्वॉड में एंट्री मिलेगी। संभावना है कि वे इंग्लैंड में ही फिटनेस टेस्ट देंगे। भारत की ODI टीम इस प्रकार है शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली*, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार। हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच से ठीक पहले टीम में जोड़ा गया था और वह भी इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा होंगे। इसके पीछे का कारण यह है कि चोटिल होने से पहले वह दमदार गेंदबाजी कर रहे थे। वनडे क्रिकेट में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। इस तरह इंग्लैंड में पेस अटैक के रूप में जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, गुरनूर बरार और नीतीश कुमार रेड्डी होंगे। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 14 जुलाई से शुरू होगी। पहला मैच एजबेस्टन में खेला जाएगा। इसके अलावा दूसरा मुकाबला सीरीज का 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा, जबकि सीरीज का अंतिम मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में 19 जुलाई को आयोजित होना है T20 टीम में भी एक बदलाव सिलेक्टर्स को आयरलैंड के खिलाफ इसी महीने के आखिर में खेले जाने वाले दो टी20 मैचों के लिए टीम में बदलाव करना पड़ा है। वरुण चक्रवर्ती अभी फिट नहीं हैं। ऐसे में उनकी जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है। आयरलैंड T20Is के लिए भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा।

दांबुला में भारतीय युवा बल्लेबाजों का तूफान, श्रीलंका ए के खिलाफ 377 रन ठोककर ट्राई-सीरीज फाइनल जीता

दांबुला  दांबुला के मैदान पर भारतीय युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी के तूफान और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते इंडिया ए ने श्रीलंका ए को फाइनल मुकाबले में करारी शिकस्त दे दी है। इस धमाकेदार जीत के साथ ही भारत ने ट्राई-सीरीज का खिताबी ताज अपने सिर सजा लिया है। मैच के असली हीरो 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 29 गेंदों पर 94 रनों की हैरतअंगेज पारी खेली। उनकी इस आतिशी बैटिंग के दम पर भारत ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में 66 रनों से मात दी। टॉस हारकर पहले बैटिंग, वैभव-प्रभसिमरन ने मचाई तबाही इस खिताबी भिड़ंत में श्रीलंका ए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन भारतीय ओपनर्स ने उनके इस फैसले को पूरी तरह गलत साबित कर दिया। भारत की ओपनिंग जोड़ी वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने मैदान पर उतरते ही चौके-छक्कों की बारिश कर दी। दोनों ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए महज 53 गेंदों पर 132 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी कर डाली। इस दौरान वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों पर लिस्ट-ए इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी पूरी की और कुल 94 रन बनाए। ओपनर्स से मिली इस ड्रीम शुरुआत की बदौलत इंडिया ए ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 378 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य के आगे ढह गई श्रीलंकाई टीम जवाब में 378 रनों के एवरेस्ट जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए की टीम इस भारी दबाव को झेल नहीं सकी। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही शिकंजा कसे रखा और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। भारतीय गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के आगे श्रीलंकाई टीम पूरी तरह ऑलआउट हो गई और लक्ष्य से काफी पीछे रह गई। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका ए को 311 रनों पर ऑलआउट कर दिया।  

नवनीत कौर और सुनेलिता टोप्पो के गोल से भारत ने फाइनल में दर्ज की शानदार जीत

ऑकलैंड  भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH हॉकी नेशंस कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। ऑकलैंड में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और विपक्षी टीम को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। न्यूजीलैंड की टीम भारत की चुनौती की किसी भी हद तक सामना नहीं कर सकी। नवनीत कौर दिलाई शानदार शुरुआत टीम इंडिया की जीत की नींव मैच के शुरुआती मिनटों में ही पड़ गई थी। चौथे मिनट में नवनीत कौर ने शानदार गोल दागकर टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। इस शुरुआती बढ़त ने भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा दिया और टीम ने लगातार न्यूजीलैंड के डिफेंस पर दबाव बनाए रखा। मेजबान टीम बराबरी का गोल करने की कोशिश करती रही। लेकिन भारत ने हर हमले को नाकाम कर दिया। सुनेलिता टोप्पो ने दागा दूसरा गोल पहले क्वार्टर में बढ़त हासिल करने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी अपना दबदबा जारी रखा। 15वें मिनट में सुनेलिता टोप्पो ने शानदार फील्ड गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। इस गोल के बाद न्यूजीलैंड की टीम पर दबाव और बढ़ गया। भारतीय मिडफील्ड और डिफेंस ने शानदार तालमेल दिखाते हुए विरोधी टीम को गोल करने के अवसर नहीं दिए। पूरे टूर्नामेंट में रहा भारत का दबदबा भारत FIH नेशंस कप 2026 में बिना कोई मैच हारे आगे चैंपियन बना है। पहले टीम इंडिया ने USA, जापान और उरुग्वे के खिलाफ एक-एक गोल के अंतर से जीत हासिल की और अपने ग्रुप में टॉप किया। फिर सेमीफाइल में चिली को 6-0 से हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही आपको बता दें कि यह भारत की नेशंस कप में दूसरी खिताबी जीत है। इससे पहले साल 2022 में पहला संस्करण जीता था।  

वैभव सूर्यवंशी का तूफान, तिलक वर्मा की फिफ्टी: इंडिया A की दमदार बल्लेबाज़ी फाइनल में

 दांबुला इंडिया ए और श्रीलंका ए टीम के बीच आज ट्राई नेशन वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला दांबुला में खेला जा रहा है। इस खिताबी मैच में श्रीलंका की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हालांकि, भारत ने 377 रन बनाकर श्रीलंका के होश उड़ा दिए। श्रीलंका ए के सामने अब 378 रनों का विशाल लक्ष्य इस दबाव भरे फाइनल में है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी 94 रनों की पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 67 रन बनाए। अनुकूल रॉय ने 15 गेंदों में 39 रन बनाकर मैच को अच्छे से फिनिश किया। ऋतुराज गायकवाड़ और प्रियांश आर्या के बल्ले से भी रन आए। इंडिया ए की पारी टॉस हारने के बाद इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और 3 ओवर में ही 50 रनों का आंकड़ा वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या ने पूरा कर लिया था। 6.3 ओवर में ही 100 रन भी दोनों ने जोड़ लिए थे। इस दौरान वैभव ने महज 11 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी। वे 29 गेंदों में 94 रन बनाकर आउट हुए। उस गेंद पर छक्का लगता तो वे संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक जड़ने वाले लिस्ट ए क्रिकेटर बन जाते। धक्का-मुक्की भूलकर वैभव सूर्यवंशी इस बार बल्ले से बरसे और श्रीलंका के खिलाफ 18 चौके-छक्के जड़ दिए। पिछले मैच में उन्होंने धक्का-मुक्की की थी। प्रियांश आर्या 29 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हो गए। 6 चौके और एक छक्का उन्होंने अपनी पारी में लगाया। दुलज समुदिता ने उनको वियासकांत के हाथों कैच आउट कराया। मोहम्मद शिराज ने ऋतुराज गायकवाड़ को बोल्ड किया। इस तरह भारत ने तीसरा विकेट गंवाया। 51 गेंदों में 40 रन 2 चौके और एक छक्के की मदद से गायकवाड़ ने बनाए। 70 गेंदों में तिलक वर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इस सीरीज में उनका चौथा अर्धशतक है। कमाल की बल्लेबाजी उन्होंने इन पांच मैचों में की है। वे इस ट्राई नेशन सीरीज में कप्तान भी हैं। कुमार कुशाग्र के रूप में भारत ने चौथा विकेट गंवाया। वे 39 गेंदों में 36 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। 3 चौके और एक छक्का इस पारी में उन्होंने जड़ा। रविंदु फर्नांडो ने उन्हें lbw आउट किया। तिलक वर्मा ने फाइनल मैच में 90 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली। 4 चौके और एक छक्का अपनी इस पारी में उन्होंने जड़ा। वनुजा सहन ने उन्हें अविष्का फर्नांडो के हाथों कैच आउट कराया और भारत को पांचवां झटका दिया। रविंदु फर्नांडो ने सूर्यांश शेड्गे को भी बोल्ड कर दिया। वे 6 गेंदों में सिर्फ दो रन बना सके। कुछ इसी तरह कुमार कुशाग्र भी आउट हुए थे। इंडिया A की प्लेइंग इलेवन प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, विपराज निगम, अशोक शर्मा और यश ठाकुर श्रीलंका A की प्लेइंग इलेवन निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिडू फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, मोहम्मद शिराज, विजयकांत व्यासकांथ, दुलाज समुदिता, कुगाथास मथुलन इंडिया A स्क्वाड: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आयुष बडोनी, प्रभसिमरन सिंह, अरशद खान, अशोक शर्मा श्रीलंका A स्क्वाड: निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिडू फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), अहान विक्रमसिंघे, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांथ व्यासकांथ, दुलाज समुदिता, कुगाथास मथुलन, विशेन हलम्बगे, गरुका संकेथ, चमिका गुणसेकरा, मोहम्मद शिराज, चमिका करुणारत्ने

जर्मनी ने कोटे डी आइवर को 2-1 से हराया, उन्दाव के दो गोल बने मैच का टर्निंग पॉइंट

नई दिल्ली  फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार का दिन बेहद रोमांचक और बड़े उलटफेरों से भरा रहा, जहां ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। ग्रुप-एफ के एक एकतरफा मुकाबले में नीदरलैंड्स ने ब्रायन ब्रॉबी और कोडी गैकपो के दो-दो गोलों की मदद से स्वीडन को 5-1 से करारी शिकस्त देकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। इसी ग्रुप के दूसरे मैच में जापान ने भी ट्यूनीशिया पर 4-0 से धमाकेदार जीत दर्ज कर अपनी दावेदारी मजबूत की। दूसरी ओर, ग्रुप-ई में जर्मनी ने डेनिज उन्दाव के शानदार दो गोलों के दम पर कोटे डी आइवर के खिलाफ 2-1 से रोमांचक वापसी करते हुए राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, इक्वाडोर और कुरासाओ के बीच खेला गया मुकाबला दोनों टीमों के मजबूत डिफेंस के कारण 0-0 की गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। नीदरलैंड्स ने स्वीडन को रौंदा फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप एफ के मुकाबले में नीदरलैंड्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वीडन को 5-1 से रौंदा। इस जीत के साथ ही नीदरलैंड्स ने ग्रुप में पहला स्थान भी हासिल कर लिया है। नीदरलैंड्स ने नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है। नीदरलैंड्स की तरफ से इस मुकाबले में ब्रायन ब्रॉबी और कोडी गैकपो दोनों ने दो-दो गोल किए। मैच की शुरुआत से ही नीदरलैंड्स आक्रामक अंदाज में खेलता नजर आया। टीम ने पांचवें मिनट में ही पहला गोल कर बढ़त बना ली। कोडी गैकपो के शानदार पास पर ब्रायन ब्रॉबी ने गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाकर टीम का खाता खोला। इसके बाद 17वें मिनट में ब्रॉबी ने नीदरलैंड्स की बढ़त को दोगुना कर दिया। डेनजेल डमफ्रीज के लो क्रॉस को उन्होंने करीब से गोल में तब्दील करते हुए टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। स्वीडन ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन पहले हाफ में वह नीदरलैंड्स के डिफेंस को भेदने में पूरी तरह से नाकाम रहे। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही नीदरलैंड्स ने मुकाबले पर पूरी तरह पकड़ बना ली। 47वें मिनट में कोडी गैकपो ने शानदार फिनिश के साथ टीम के लिए तीसरा गोल किया। इसके सिर्फ सात मिनट बाद उन्होंने अपना दूसरा गोल भी दागा और नीदरलैंड्स की लीड को 4-0 कर दिया। गैकपो ने अंदर की ओर कट करते हुए जोरदार शॉट लगाया, जिसे स्वीडिश गोलकीपर रोकने में नाकाम रहे। स्वीडन के लिए मैच का पहला गोल 59वें मिनट में आया। सबस्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर आए एंथनी एलंगा ने शानदार गोल करते हुए अंतर को कम करने का प्रयास किया। हालांकि, इसके बाद नीदरलैंड्स के डिफेंस ने स्वीडन को गोल करने का कोई और मौका नहीं दिया। मैच के अंतिम मिनटों में भी नीदरलैंड्स का दबदबा जारी रहा। 89वें मिनट में क्राइसेंसियो समरविले ने शानदार गोल कर टीम की जीत पर मुहर लगा दी। 5-1 की धमाकेदार जीत के साथ ही नीदरलैंड्स के अब 2 मुकाबलों में 4 प्वाइंट्स हो गए हैं। वहीं, स्वीडन की टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है। जर्मनी ने जीता अपना मुकाबला फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ई मुकाबले में जर्मनी ने शानदार वापसी करते हुए कोटे डी आइवर को 2-1 से हराया। टीम की इस जीत के हीरो डेनिज उन्दाव रहे, जिन्होंने दो गोल दागे। कोटे डी आइवर के खिलाफ मिली रोमांचक जीत के साथ ही जर्मनी ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह मुकाबला शुरुआत से लेकर अंत तक बेहद रोमांचक रहा। मुकाबले के शुरुआती मिनटों में ही काई हैवर्ट्ज के पास गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन उनका हेडर क्रॉसबार के ऊपर से निकल गया। इसके बाद जोशुआ किमिच ने एक बेहतरीन क्रॉस दिया, जिस पर हैवर्ट्ज ने फिर कोशिश की, लेकिन कोटे डी आइवर के गोलकीपर याहिया फोफाना ने शानदार बचाव किया। जर्मनी को एक और मौका कॉर्नर किक पर मिला, जब एलेक्जेंडर पावलोविच ने हेडर से गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दी। हालांकि, रेफरी ने फाउल का फैसला देते हुए गोल को अमान्य करार दिया। दूसरी ओर, कोटे डी आइवर ने भी जवाबी हमले जारी रखे। यान डियोमांडे ने बाईं ओर से तेजी से एक लो क्रॉस दिया जो अमाद डियालो के पैरों पर गिरा। हालांकि, नैथेनियल ब्राउन इस शॉट को ब्लॉक करने में सफल रहे, लेकिन वह केसी को रिबाउंड पर गोल करने से नहीं रोक सके। इस गोल के साथ ही कोटे डी आइवर ने मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे हाफ में भी अफ्रीकी टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन जर्मनी के कोच जूलियन नेगल्समैन ने समय रहते बदलाव किए। उन्होंने लगभग एक घंटे के खेल के बाद नदीम अमीरी और डेनिज उन्दाव को मैदान पर उतारा। यह फैसला मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। सबस्टिट्यूट खिलाड़ी के तौर पर उतारे गए डेनिज उन्दाव ने दो गोल करते हुए मैच का पासा पलटा। उन्दाव को जब मैदान पर उतारा गया, तो कोटे डी आइवर 1-0 से आगे था। हालांकि, आठ मिनट के अंदर उन्दाव ने पहला गोल दागते हुए स्कोर को 1-1 से बराबर किया। कोटे डी आइवर के पास भी दोबारा बढ़त हासिल करने का शानदार मौका था। निकोलस पेपे और साइमन एडिंगरा ने एक अच्छा हमला बनाया, लेकिन वह अंतिम क्षणों में गेंद पर नियंत्रण नहीं रख सके और मौका हाथ से निकल गया। मैच जब ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी स्टॉपेज टाइम में जर्मनी के लिए उन्दाव ने निर्णायक गोल किया। लुकास नेमेचा ने उन्दाव को शानदार पास दिया। उन्दाव ने गेंद को नियंत्रित करते हुए बेहतरीन फिनिश किया और जर्मनी की जीत पक्की कर दी। उन्दाव के लिए यह प्रदर्शन खास रहा, क्योंकि जर्मनी के लिए उनके पिछले 8 मैचों में यह 9वां गोल रहा। इक्वाडोर और कुरासाओ का मैच ड्रॉ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में इक्वाडोर और कुरासाओ की टीमें आमने-सामने थीं। फुल-टाइम (निर्धारित समय) खत्म होने तक दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रहीं, जिसके चलते यह मुकाबला 0-0 की बराबरी पर छूटा। इस मैच में दोनों टीमों के डिफेंस ने शानदार खेल दिखाया और विरोधी फॉरवर्ड लाइन को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। इस गोलरहित ड्रॉ के बाद दोनों टीमों को … Read more

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की असली परीक्षा आज, दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी हरमन ब्रिगेड

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच अविष्कार साल्वी ने दावा किया है हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम अब पूरी तरह बदल चुकी है। कोच साल्वी का मानना है कि यह टीम हर देश और हर टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भूखी है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में अपने दोनों मैच जीते हैं, जिसमें उसने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 64 रनों से और नीदरलैंड को 95 रनों से हराया है। हालांकि, भारतीय टीम की असली परीक्षा आज यानी रविवार 21 जून से शुरू होगी, क्योंकि आज भारतीय टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होना है और फिर 28 जून को हरमन की टीम को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना होगा। इसके बीच एक साधारण मुकाबला भी है, जो 25 जून को बांग्लादेश के खिलाफ है। साल्वी ने कहा कि हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम अब अधिक आत्मविश्वास से भरी है, विशेषकर पिछले साल घरेलू मैदान पर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप जीतने के बाद। साल्वी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले कहा, ''पिछले ढाई साल से इस सिस्टम का हिस्सा रहने के दौरान मैंने देखा है कि यह टीम जहां भी जाती है और जो भी टूर्नामेंट खेलती है वहां अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बहुत भूखी रहती है। वे ना केवल अच्छा प्रदर्शन करने के लिए, बल्कि कड़ी मेहनत करने और अपने खेल को अलग स्तर पर ले जाने के लिए भी बहुत भूखे हैं। अतीत में जो कुछ भी हुआ है, हम उस पर अधिक ध्यान नहीं देते।'' उन्होंने आगे कहा, ''सभी लड़कियां हर दिन कुछ नया सीखना चाहती हैं और अपने खेल को अगले स्तर पर ले जाना चाहती हैं।'' साल्वी टूर्नामेंट में भारत की शुरुआत से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि शुरुआत के लिए यह एक अच्छी लय है। जिस तरह से तैयारियां हुईं और हमने दो जीत हासिल कीं, उसके साथ ही मैच का अनुभव मिलना भी बहुत जरूरी था।'' साल्वी ने कहा, ''पाकिस्तान के खिलाफ मैच अहम था। नीदरलैंड के खिलाफ मैच भी उतना ही अहम था क्योंकि जब आप विश्व चरण का टूर्नामेंट खेल रहे होते हैं तो अंक और नेट रन रेट के लिहाज से लीग चरण के सभी मैच बराबर अहम हो जाते हैं। उन जीतों को हासिल करना अच्छा रहा।'' भारत को स्पिनर श्रेयंका पाटिल की कमी खलेगी जो टखने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं लेकिन साल्वी का मानना ​​है कि भारत के गेंदबाजी क्रम में श्रेयंका की कमी को पूरा करने के लिए काफी दमखम है। उन्होंने टीम में श्रेयंका की जगह लेने वाली लेग स्पिनर प्रेमा रावत पर भी भरोसा जताया। साल्वी ने कहा, ''श्रेयंका का चोटिल होना दुर्भाग्यपूर्ण है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। हां, हमें श्रेयंका की कमी खलेगी लेकिन प्रेमा भी उतनी ही शानदार प्रतिभा हैं। उन्होंने अतीत में मिले मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें पता है कि कैसे खेलना है।'' साल्वी ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की जमकर तारीफ की और उन्हें एक आदर्श बताया। 'हरमन टॉप प्लेयर हैं' उन्होंने कहा, ''हरमन एक शीर्ष स्तर की खिलाड़ी है। वह दुनिया भर की महिला क्रिकेटरों के लिए एक आदर्श हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने हर प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन किया है, वह काबिलेतारीफ है। कल वह अपना 200वां मैच खेलेंगी जो एक बड़ी बात है और हम सभी उन्हें खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं।'' साल्वी ने कल के मैच के लिए एकादश को लेकर खुलासा करने से इनकार कर दिया और कहा कि वे कई चीजों को ध्यान में रखकर फैसला लेंगे। गेंदबाजी कोच ने बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव का भी समर्थन किया और कहा कि जब भी उन्हें मौका मिलेगा वह अच्छा प्रदर्शन करेंगी।

यशस्वी का तूफानी शतक, प्रसिद्ध कृष्णा के पंजे ने चमकाया भारत का विजय अभियान

 चेन्नई भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार (20 जून) को खेला गया. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में आयोजित मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया. भारत को जीत के लिए 219 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 28.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया. चेपॉक वनडे में भारत की जीत में यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा की अहम भूमिका रही. प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट झटके. वहीं यशस्वी जायसवाल (नाबाद 110 रन) ने अपने ओडीआई करियर का दूसरा शतक लगाया. रोहित शर्मा (79 रन) के बल्ले से भी अर्धशतक निकला. शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले ही इस सीरीज को अपने नाम कर चुकी थी. धर्मशाला ओडीआई में भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया था. फिर लखनऊ में खेले गए मुकाबले में उसने मेहमान टीम को 170 रनों से रौंद दिया था. अब भारतीय टीम ने चेपॉक में भी अपना दबदबा दिखाया. रोहित शर्मा ने 9 चौके और तीन छक्के की मदद से 69 बॉल पर 79 रन बनाए. रोहित को मोहम्मद नबी ने सब्स्टीट्यूट प्लेयर सेदिकुल्लाह अटल के हाथों कैच आउट कराया. यहां से यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर ने अफगानी टीम को कोई मौका नहीं दिया. यशस्वी ने 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 86 बॉल पर नाबाद 110 रन बनाए. जबकि श्रेयस अय्यर 20 रनों पर नाबाद लौटे अफगानिस्तान की पारी की हाइलाइट्स अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 44.2 ओवरों में 218 रन बनाए. अफगानी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसने विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (5 रन) का विकेट दूसरे ही ओवर में गंवा दिया, जो प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने. प्रसिद्ध ने इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह (5 रन), ओपनर इब्राहिम जादरान (11 रन) और दरविश रसूली (11 रन) को भी पवेलियन लौटा दिया. दरविश के आउट होने के समय अफगानिस्तान का स्कोर 36/4 था. यहां से कप्तान हशमुत्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई ने पांचवें विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला. अजमतुल्लाह उमरजई ने 56 बॉल पर 50 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. प्रिंस यादव ने अजमतुल्लाह उमरजई को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. भारतीय टीम को छठी सफलता गुरनूर बरार ने दिलाई, जिन्होंने सेट हो चुके मोहम्मद नबी (21 रन) को बोल्ड किया. फिर राशिद खान (5 रन) को स्पिनर हर्ष दुबे ने पवेलियन रवाना किया. अल्लाह गजनफर (5 रन) और फरीद अहमद मलिक (1 रन) रन आउट हुए. अफगानिस्तान का आखिरी विकेट हशमतुल्लाह शाहिदी के रूप में गिरा, जिन्होंने अपने ओडीआई करियर का पहला शतक जड़ा. शाहिदी ने 13 चौके और एक छक्के की मदद से 131 बॉल पर 102 रन बनाए. भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 23 रन देकर 5 विकेट झटके. जबकि हर्ष दुबे, गुरनूर बरार और प्रिंस यादव को एक-एक सफलता मिली. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और विकेटकीपर बैटर केएल राहुल को आराम दिया. वहीं चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भी प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बने. नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्ष दुबे ने प्लेइंग-11 में वापसी की. दूसरी ओर अफगानी टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में चार बदलाव किए. वनडे क्रिकेट में भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने छह मैचों में जीत हासिल की. जबकि एक मुकाबला टाई पर छूटा. यानी आंकड़े साबित करते हैं कि भारतीय टीम अफगानिस्तान पर पूरी तरह हावी रही है. अफगानी टीम को भारत के खिलाफ अब भी पहली जीत का इंतजार है. मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और प्रसिद्ध कृष्णा. मुकाबले में अफगानिस्तान की प्लेइंग-11: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी और फरीद अहमद मलिक

प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी, रोहित के तीन कैच ने मचाया धमाल

चेन्नई भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार (21 जून) को वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपनी शानदार फील्डिंग से सुर्खियां बटोरीं. 39 वर्षीय रोहित ने स्लिप रीजन में लगातार तीन बेहतरीन कैच लपककर यह साबित कर दिया कि उम्र भले बढ़ रही हो, लेकिन वो अपनी शानदार फिटनेस को बरकरार रखे हुए हैं. खास बात यह रही कि रोहित शर्मा ने जो तीनों कैच पकड़े, वे सभी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदों पर आए. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रसिद्ध की धारदार गेंदबाजी और रोहित की बेहतरीन कैचिंग ने अफगानिस्तान के शीर्ष क्रम को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. अफगानिस्तान की पारी की शुरुआत में प्रसिद्ध कृष्णा ने रहमानुल्लाह गुरबाज को अपनी अतिरिक्त उछाल से चकमा दिया. गेंद गुरबाज के बल्ले के बाहरी किनारे पर लगी और पहली स्लिप में खड़े रोहित शर्मा ने बिना कोई गलती किए आसान कैच लपक लिया. इसके बाद रहमत शाह क्रीज पर आए. एक चौका लगाने के बाद वह लय में दिख रहे थे, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें भी ज्यादा देर टिकने नहीं दिया. ऑफ स्टम्प के बाहर जाती गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और रोहित शर्मा ने दूसरी बार कैच पकड़कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई. अफगानिस्तान अभी इन झटकों से उबर भी नहीं पाया था कि प्रसिद्ध कृष्णा ने इब्राहिम जादरान को भी अपने जाल में फंसा लिया. जादरान का बल्ला गेंद को छू गया और स्लिप में मौजूद रोहित शर्मा ने तीसरा लगातार कैच पकड़कर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया। पावरप्ले में प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान को  एक और झटका दिया, जब उन्होंने युवा बल्लेबाज दरविश रसूली को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया. रोहित शर्मा के इन तीनों कैचों और प्रसिद्ध कृष्ण की तूफानी बॉलिंग ने ना सिर्फ अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त किया, बल्कि भारत को मुकाबले में पूरी तरह हावी भी कर दिया. ODI में पहले 10 ओवर्स में चार या उससे ज्यादा विकेट (भारतीय गेंदबाज) 5 मोहम्मद सिराज बनाम श्रीलंका, कोलंबो 2023 4 जवागल श्रीनाथ बनाम श्रीलंका, जोहानिसबर्ग 2003 4 भुवनेश्वर बनाम श्रीलंका, पोर्ट ऑफ स्पेन 2013 4 जसप्रीत बुमराह बनाम इंग्लैंड, द ओवल 2022 4 मोहम्मद सिराज बनाम श्रीलंका, तिरुवनंतपुरम 2023 4 अर्शदीप सिंह बनाम साउथ अफ्रीका, जोहानिसबर्ग 2023 4 प्रसिद्ध कृष्णा बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई 2026