samacharsecretary.com

भारत-पाकिस्तान फाइनल में टीम इंडिया का जलवा, 211 रन के बाद पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड

 नई दिल्ली  एशियन गेम्स 2026 के मेन्स क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान की शन‍िवार को टक्कर हुई, दोनों ही टीमों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को म‍िली. लेकिन भारतीय टीम ने लगातार बैक टू बैक एश‍ियन गेम्स में दूसरा गोल्ड मेडल पक्का किया. भारतीय टीम ने पहले खेलते 211/6 का बड़ा स्कोर बनाया. जो भारतीय टीम का पहले खेलते हुए पाकिस्तान के ख‍िलाफ सबसे बड़ा स्कोर रहा. अभ‍िषेक शर्मा, त‍िलक वर्मा और श‍िवम दुबे ने शानदार पार‍ियां खेलीं.  जबाव में पाकिस्तान की टीम टारगेट से दूर रह गई. मुकाबला शन‍िवार (3 अक्टूबर) को न‍िश‍िन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुआ. भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराया, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 व‍िकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई. मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया है. भारत की नजर अपने खिताब का बचाव करने पर है, जबकि पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट में एशियन गेम्स का अपना पहला गोल्ड जीतना चाहेगा. वहीं क्रिकेट का ब्रॉन्ज मेडल शन‍िवार को हुआ, जिसे श्रीलंका की टीम ने 63 रनों से जीता और बांग्लादेश को मात दी. पाकिस्तानी बैटिंग की हाइलाइट्स रनचेज में पाकिस्तानी टीम को पहला झटका वॉशिंगटन सुंदर ने दिया. सुंदर ने कप्तान साहिबजादा फरहान (10 रन) को पवेलियन रवाना किया. उस समय पाकिस्तान का स्कोर 33/1 था. फिर अक्षर पटेल ने विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान को चलता किया, जो केवल 3 रन बना सके. अक्षर ने इसके बाद शानदार बैटिंग कर रहे माज सदाकत (23 रन) को भी अपनी फिरकी में फंसाया. इसके बाद शिवम दुबे ने पहली ही गेंद पर सैम अयूब (29) को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई. वॉशिंगटन सुंदर ने उनका कैच पकड़ा. इसके बाद  वॉशिंगटन सुंदर ने अब्दुल समद को आउट कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई. समद ने तेज गेंद पर बिना ज्यादा फुटवर्क के बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में ज्यादा ऊंची चली गई. लॉन्ग-ऑन पर आसान कैच लिया गया. ऐसी रही भारत की बल्लेबाजी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दी. हालांकि वैभव अपनी इनिंग्स को ज्यादा बड़ा नहीं कर पाए. वैभव को सैम अयूब ने विकेटकीपर उस्मान खान के हाथों कैच आउट कराया. वैभव ने 2 छक्के की मदद से 9 बॉल पर 15 रन बनाए. वैभव के आउट होने के समय स्कोर 28/1 था. संजू सैमसन ने इस मैच में भी निराश किया और 2 रनों के निजी स्कोर पर अहमद दानियाल का शिकार बने. इसी बीच भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की. जो उनका इस फॉर्मेट में 13वां पचासा रहा. वहीं इसके कुछ देर बाद अभ‍िषेक की पारी 61 रनों पर समाप्त हो गई. अभ‍िषेक ने अपनी पारी में 28 गेंदें खेलीं, उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के जड़े. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 217 प्लस रहा. अभ‍िषेक को अराफात मिन्हास ने आउट किया, वो उस्मान खान द्वारा स्टम्प किए गए. वहीं भारत को चौथा झटका ईशान किशन के रूप में लगा. उनको अराफात मिन्हास ने बोल्ड कर दिया. ईशान 18 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए. उनकी पारी में 3 चौके शामिल रहे. इसके बाद अबरार अहमद ने श्रेयस अय्यर को कैच आउट करा दिया. श्रेयस 24 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनकी पारी में 2 चौके शामिल रहे. साहिबजादा फरहान ने उनका कैच पकड़ा. श्रेयस आउट होने वाले पांचवें ख‍िलाड़ी रहे. वहीं अंत‍िम ओवर्स में भारतीय टीम के लिए श‍िवम दुबे और त‍िलक वर्मा ने तेज पारी खेली.  अहमद दानियाल ने शिवम दुबे को कैच आउट करा दिया. दुबे ने 15 गेंदों में 27 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. माज सदाकत ने उनका कैच पकड़ा. त‍िलक वर्मा ने 22 गेंदों पर 51 रनों की शानदार पारी खेली. म‍िड‍िल ओवर्स में फ‍िसली, फ‍िर आख‍िरी 4 ओवर्स में  69 रन बनाए   खास बात यह रही कि भारतीय टीम के अभ‍िषेक शर्मा जब आउट हुए तो स्कोर 7.5 ओवर्स में 93 रनों पर 3 विकेट हो गया. इसके बाद जब श्रेयस जब 14.1 ओवर्स में आउट हुए तो टीम इंड‍िया का स्कोर 133/5 हो गया. वहीं आख‍िरी के 4 ओवर्स में भारतीय टीम ने 69 रन बनाए. भारत-पाकिस्तान T20I में सबसे बड़े फर्स्ट इनिंग स्कोर     211/6 – भारत, निस्शिन, 2026     192/5 – भारत, अहमदाबाद, 2012     181/7 – भारत, दुबई, 2022     175/7 – भारत, कोलंबो RPS, 2026     171/5 – पाकिस्तान, दुबई, 2025     159/8 – पाकिस्तान, मेलबर्न, 2022 कैसी है प्लेइंग 11 भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपने-अपने सेमीफाइनल जीते हैं. ऐसे में फाइनल में दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किए. दोनों ही टीमों ने ओल्ड फॉर्मूला अपनाया. एश‍ियन गेम्स फाइनल में टीम इंड‍िया की प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह. एश‍ियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान की प्लेइंग 11: साहिबजादा फरहान (कप्तान), सैम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), माज सदाकत, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद और सुफियान मुकीम. भारत-पाकिस्तान का हालिया रिकॉर्ड दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 15 फरवरी 2026 को 61 रनों से जीत दर्ज की थी. इससे पहले 28 सितंबर 2025 को 5 विकेट, 21 सितंबर को 6 विकेट, 14 सितंबर को 7 विकेट और 9 जून 2024 को 6 रन से भारत ने पाकिस्तान को हराया था. भारत और पाकिस्तान का हेड टू हेड (टी20 में)     कुल मैच 17     भारत जीता 14     पाकिस्तान जीता 3 भारत कैसे एश‍ियन गेम्स के फाइनल में पहुंचा भारत को 28 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलना था, लेकिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा और वहां श्रीलंका को हराया. पाकिस्तान का क्वार्टर फाइनल हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ था. यह मैच भी बारिश के कारण बिना गेंद फेंके रद्द हुआ और बेहतर रैंकिंग के आधार पर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचा, जहां उसने बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट कटाया. … Read more

भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे आज: गिल की टीम की नजर सीरीज में 3-0 पर, प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव

नई दिल्ली  भारतीय वनडे टीम शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों वनडे में धमाकेदार प्रदर्शन किया है और बड़े अंतर से वेस्टइंडीज को मात दी है। तीसरे और आखिरी वनडे में शुभमन गिल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतरेगी। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण अंतिम वनडे से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह अंशुल कंबोज को मौका मिला है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे न्यू चंडीगढ़ में दोपहर दो बजे से शुरू होगा। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जस्टिन ग्रीव्स के शतक की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 295 रन बनाए। भारत ने ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में शुभमन गिल (110) और विराट कोहली (139) के शतकों की बदौलत 41.1 ओवर में 2 विकेट पर 300 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। दूसरा वनडे में भारत ने मारी बाजी गुवाहाटी में खेला गया दूसरा वनडे हाईस्कोरिंग रहा। वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाज जॉन कैम्पबैल (101), शाई होप (104) और आमिर जंगू (114) ने शतक ठोका। इन शतकीय पारियों की मदद से वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। जोकि वनडे में वेस्टइंडीज का हाईएस्ट स्कोर है। इसके जवाब में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शतक (101) लगाया। वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। गिल ने 133 गेंद में नाबाद 223 रन बनाए। भारत ने 43.3 ओवर में 2 विकेट पर 406 रन बनाकर मैच जीता। भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा वनडे IND vs WI Live Socre: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। मैच दोपहर दो बजे शुरू होगा और टॉस डेढ़ बजे होगा।

शूट-ऑफ में परफेक्ट 10 लगाकर कुमकुम मोहद ने जीता गोल्ड, महिला रिकर्व में भारत का पहला स्वर्ण

नई दिल्ली  एशियन गेम्स 2026 में भारत की 17 वर्षीय युवा तीरंदाज कुमकुम मोहद ने इतिहास रच दिया है। महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के बेहद उतार-चढ़ाव और रोमांच से भरे फाइनल मुकाबले में कुमकुम ने दक्षिण कोरिया की दिग्गज तीरंदाज ओह येजिन को शूट-ऑफ में पछाड़कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। एशियन गेम्स के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीता है। इसके साथ ही मौजूदा एशियाई खेलों में कुमकुम का यह दूसरा स्वर्ण पदक है जबकि भारतीय तीरंदाजों का इस साल यह 5वां गोल्ड रहा। शुरुआती सेट में पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी गोल्ड मेडल मुकाबले की शुरुआत भारतीय तीरंदाज के लिए आसान नहीं रही। दक्षिण कोरिया की ओह येजिन ने पहला सेट 29-27 से जीतकर बढ़त बनाई। इसके बाद दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और सेट 29-29 से बराबर रहा जिससे कुमकुम 1-3 से पिछड़ गईं। हालांकि, दबाव के बावजूद 17 साल की कुमकुम ने हिम्मत नहीं हारी और तीसरे सेट में लगातार तीन परफेक्ट 10 लगाकर शानदार वापसी की और मुकाबले को 3-3 से बराबर कर दिया। सांस रोक देने वाले मोड़ पर पहुंचा मुकाबला चौथे सेट में एक 8 के स्कोर के कारण कुमकुम को सेट गंवाना पड़ा और वह 3-5 से पीछे हो गईं। अब पांचवां सेट कुमकुम के लिए करो या मरो का बन चुका था। यहां भारतीय सनसनी ने अपने अदम्य साहस और सटीक निशानेबाज़ी का मुजाहिरा करते हुए पांचवां सेट जीता और मुकाबले का स्कोर 5-5 से बराबर कर लाइव मैच को शूट-ऑफ में धकेल दिया। शूट-ऑफ में परफेक्ट 10 से रचा इतिहास शूट-ऑफ में गोल्ड मेडल का फैसला केवल एक-एक तीर से होना था। दबाव के इस पल में दक्षिण कोरिया की ओह येजिन चूक गईं और केवल 8 का स्कोर ही कर सकीं। इसके ठीक बाद कुमकुम मोहद ने बिना किसी झिझक के सटीक निशाना साधते हुए परफेक्ट 10 जड़ा और भारत को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिला दिया। पहले ही लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का कर चुकीं कुमकुम की इस अविश्वसनीय खिताबी जीत से पूरे देश में खुशी की लहर है।  

प्रणवी उर्स का ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स में पहली बार भारतीय महिला ने गोल्फ में जीता स्वर्ण

नई दिल्ली भारत के लिए आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स-2026 काफी ऐतिहासिक साबित हो रहे हैं। आज यानी शनिवार को भी भारत के हिस्से कुछ ऐतिहासिक उपलब्धियां आई हैं जिनमें से एक है गोल्फ में महिला खिलाड़ी प्रणवी उर्स का गोल्ड मेडल। प्रणवी एशियन गेम्स में गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। प्रणवी के इस प्रदर्शन से भारतीय टीम भी सिल्वर मेडल अपने नाम करने में सफल रही। प्रणवी ने कुल 15 अंडर 265 के स्कोर के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया। चीन की यिन रुओनिंग के हिस्से सिल्वर आया तो वहीं सिंगापुर की शैनन टन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। मेरा नाम होगा पहला इस जीत के बाद प्रणवी खुशी से फूली नहीं समा रही हैं और उन्हें अपने आप पर इस बात का गर्व है कि वह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक गोल्ड जीतने के बाद उन्होंने कहा, "मुझे कोई भी काम सबसे पहले करना पसंद है। लोग आगे और भी बहुत कुछ करेंगे, लेकिन मेरा नाम हमेशा पहला ही रहेगा।" प्रणवी के अलावा सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय टीम में अदिति अशोक (फाइनल राउंड में 67) और दीक्षा डागर (फाइनल राउंड में 77) शामिल थीं। अदिति ने पिछले एशियाई खेलों में सिल्वर जीता था। इस बार वह टू-ओवर 282 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर रहीं। वहीं दीक्षा 12-ओवर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 23वें स्थान पर रहीं। टीम मेडल का फैसला इस बात से लिया जाता है कि लीडरबोर्ड पर दो सर्वश्रेष्ठ स्कोरर कौन हैं। ऐसी स्थिति में भारत का कुल स्कोर 14-अंडर 546 का रहा। चीन के पास गोल्ड गया। उसका स्कोर 22-अंडर 538 रहा। 2002 के बाद पहला मेडल प्रणवी ने इस मेडल के साथ ही लंबा सूखा खत्म किया है। उनका यह मेडल 2002 में शिव कपूर के पुरुषों के व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड जीतने के बाद भारत का पहला गोल्फ गोल्ड मेडल है। यह 1982 के दिल्ली एशियाई खेलों के बाद भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन भी था। उसी साल गोल्फ को इन खेलों में शामिल किया गया था।  

गोल्ड जीतने के बाद बागेश्वर धाम पहुंचीं क्रिकेटर क्रांति गौड़, धीरेंद्र शास्त्री से मिलीं

छतरपुर  मध्य प्रदेश के छतरपुर की महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर सीधा बागेश्वर धाम दर्शन करने पहुंचीं. यहां क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने बाबा बागेश्वर से आशीर्वाद लेकर बाला जी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की. बड़े मैच से पहले क्रिकेटर क्रांति गौड़ बागेश्वर धाम के दर्शन करने जरूर जाती हैं और खेल के बाद भी बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद लेने पहुंचती हैं।  मंदिर में गर्भगृह में शीश नवाया एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत में क्रांति गौड़ ने अहम भूमिका निभाई है. देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारत लौटीं स्टार क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने शुक्रवार को बागेश्वर धाम पहुंचीं. धाम पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले बालाजी सरकार के मुख्य मंदिर में दर्शन किए और विधिवत पूजन-अर्चन कर देश और अपनी टीम की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।  पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से शिष्टाचार भेंट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहराकर देश लौटीं होनहार बेटी को अपने बीच पाकर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया. मंदिर में मौजूद लोगों ने तालियों और नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. बालाजी के दर्शन के उपरांत क्रांति गौड़ ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से शिष्टाचार व आत्मीय भेंट की. मुलाकात के दौरान क्रिकेटर ने अपनी ऐतिहासिक खेल यात्रा और अंतरराष्ट्रीय मैदान के अनुभवों को साझा किया।  मैदान में बालाजी सरकार का आशीर्वाद बरकरार मुलाकात के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उन्हें स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया. इसके साथ ही भविष्य में भी भारतीय क्रिकेट और राष्ट्र का मान अंतरराष्ट्रीय पटल पर बढ़ाने का शुभाशीष प्रदान किया. वहीं, महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय ईश्वरीय कृपा और देश के 140 करोड़ नागरिकों के प्यार को दिया. उन्होंने कहा, '' मैदान पर हर गेंद और हर ओवर में देशवासियों की दुआएं और बालाजी सरकार का आशीर्वाद साथ रहता है।  छतरपुर के घुवारा गांव निवासी महिला क्रिकेटर क्रांति गोंड ने युवाओं और खासकर बेटियों से खेल में पूरे समर्पण से आगे बढ़ने का आह्वान किया. उन्होंने बेटियों से आह्वान करते हुए कहा, "अटूट विश्वास और निरंतर कठोर परिश्रम से किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है, बस हौसला रखो और लगातार प्रयास करते रहो। 

भारत-पाकिस्तान फाइनल में हाई-वोल्टेज ड्रामा, वैभव के आउट होने पर अयूब का जश्न; अगली गेंदों पर अभिषेक का पलटवार

नई दिल्ली एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। भारतीय बल्लेबाजी के दौरान तीसरे ओवर में पाकिस्तानी गेंदबाज सैम अयूब ने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद उनके सामने विवादित बेबी सेलिब्रेशन किया। हालांकि, सैम अयूब की यह आक्रामकता उन पर ही भारी पड़ गई क्योंकि अगली ही गेंद पर क्रीज पर मौजूद आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से ऐसा पलटवार किया कि सैम अयूब के पसीने छूट गए। सैम अयूब का विवादास्पद जश्न पारी के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी (15 रन, 9 गेंद) को अपने जाल में फंसाया। वैभव रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में विकेटकीपर उस्मान खान को कैच दे बैठे। उस्मान खान ने कैच लपकने के दौरान थोड़ी ढील दी और गेंद उनकी छाती से टकराकर कई बार जगल हुई लेकिन अंत में उन्होंने कैच पूरा कर लिया। 14 साल के युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव का विकेट लेने के बाद सैम अयूब ने उकसाने वाले अंदाज में बेबी सेलिब्रेशन किया, जिसे देखकर क्रिकेट फैंस काफी नाराज नजर आए। अभिषेक शर्मा का करारा प्रहार सैम अयूब की इस हरकत का जवाब भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से दिया। ओवर की चौथी गेंद पर सैम अयूब ने थोड़ी शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर अभिषेक ने करारा पुल शॉट जड़ते हुए गेंद को वाइल्ड लॉन्ग-ऑन के ऊपर से सीधे 6 रनों के लिए भेज दिया। अगली ही गेंद पर अयूब ने फिर लंबाई में गलती की और अभिषेक ने इस बार फिर बैकफुट पर जाकर गेंदबाज के सिर के ऊपर से मिड-ऑन को पार करते हुए शानदार चौका बटोर लिया। सैम अयूब के एक ही ओवर में लुटाए 15 रन इसके बाद भी अभिषेक का कहर नहीं रुका। ओवर की आखिरी गेंद पर सैम अयूब की ओर से कोई खास छोटी गेंद नहीं फेंकी गई थी, लेकिन अभिषेक ने क्रीज की गहराई का फायदा उठाते हुए ऐसा गगनचुंबी सीधा शॉट जड़ा और एक और चौका बटोरा।  

भारत-पाकिस्तान फाइनल में रोमांच चरम पर, अभिषेक ने ठोका 61 रन; तिलक वर्मा 51 पर नाबाद

 नई दिल्ली आज भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल खेला जा रहा। दोनों टीमों की निशिन सिटी के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टक्कर हो रही है। भारत ने पाकिस्तान के सामने 212 रनों का टारगेट रखा है। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 211 रन जुटाए। यह भारत का T20I में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। वैभव सर्यवंशी 9 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें दो सिक्स हैं। उन्हें तीसरे ओवर में सईम अयूब ने पवेलियन भेजा। सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ 28 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। संजू सैमसन (4 गेंदों में 2) भी सस्ते में लौटे। उन्हें अहमद दानियाल ने चौथे ओवर में आउट किया। अभिषेक और तिलक ने लगाई तूफानी फिफ्टी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों में तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। अभिषेक को अराफात मिन्हास ने आठवें ओवर में स्टंप आउट कराया। अराफात ने 14वें ओवर में ईशान किशान (18 गेंदों में 20, तीन चौके) का शिकार किए। ईशान ने अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 35 रन जोड़े। भारत को पांचवां झटका अय्यर के रूप में लगा। उन्होंने 24 गेंदों में दो चौकों के जरिए 21 रन बटोरे। उन्हें अबरार अहम ने 15वें ओवर में अपना शिकार बनाया। अय्यर जब लौटे, तब भारत का स्कोर 133 था। इसके बाद, शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने तूफानी बैटिंग की। दोनों ने छठे विकेट लिए 30 गेंदों में 62 रन जोड़े। दानियाल ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर दुबे को आउट किया। उन्होंने 15 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की बदौलत 27 रन की पारी खेली। उपकप्तान तिलक 22 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने तीन चौके और चार छक्के ठोके। भारत ने आखिरी चार ओवर में 69 रन बटोरे। भारत की प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह। पाकिस्तान की प्लेइंग XI: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम। भारत ने दिया 212 का टारगेट भारत ने पाकिस्तान को 212 रनों का बड़ा टारगेट दिया है। भारत ने आखिरी ओवर में 16 रन जुटाए और शिवम दुबे (27) का विकेट गंवाया। तिलक वर्मा 51 और अक्षर पटेल 1 रन बनाकर नाबाद रहे।  

गोल्फ में भारत का ऐतिहासिक गोल्ड, प्रणवी उर्स ने रचा नया कीर्तिमान

आइची-नागोया  प्रणवी शरथ उर्स एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बन गईं, जिन्होंने आखिरी दौर में एक स्ट्रोक की बढ़त बरकरार रखकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की और टीम को भी रजत दिलाया । मैसूर की 23 वर्ष की प्रणवी ने तीसरे होल में ट्रिपल बोगी करने के बाद तीन बर्डी लगाये। आखिरी दौर में उन्होंने इवन पार 70 स्कोर किया और चार दिन में कुल स्कोर 15 अंडर 265 रहा। प्रणवी, अदिति अशोक (आखिरी दौर में 67) और दीक्षा डागर (आखिरी दौर में 77) की टीम ने रजत पदक जीता। भारत ने 14 अंडर 546 स्कोर किया। चीन ने 22 अंडर 538 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारत के लिये शिव कपूर ने 2002 बुसान खेलों में पुरुष गोल्फ का स्वर्ण पदक जीता था।  प्रणवी ने ऐतिहासिक स्वर्ण पर कहा, ‘मुझे किसी भी चीज में प्रथम होना पसंद है। बाद में और भी लोग आएंगे, लेकिन जो सबसे पहले करता है, वह हमेशा सबसे पहला ही रहता है।’ प्रणवी के शानदार प्रदर्शन में फाइनल राउंड के छठे, 10वें और 13वें होल पर बर्डीज शामिल थीं। इससे उन्होंने भारत को टीम सिल्वर मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। गोल्फ में प्रणवी उर्स, अदिति अशोक, दीक्षा डागर ने सिल्वर जीता भारत ने टीम इवेंट में 14 अंडर पार पर फिनिश किया, जो विनर चीन से पीछे था, जिसने 22 अंडर पार पर फिनिश किया। बेशक, प्रणवी पहले स्थान पर रहीं, अदिति 14वें और दीक्षा 23वें स्थान पर रहीं। तीरंदाजी: कुमकुम मोहोद ने गोल्ड जीता 17 साल की इस खिलाड़ी ने महिलाओं के इंडिविजुअल रिकर्व फाइनल में 5-5 से टाई रहने के बाद शूट ऑफ में साउथ कोरिया की ओह येजिन को 10-8 से हराकर गोल्ड जीता। टीम के अन्य सदस्यों में अदिति अशोक (फाइनल राउंड में 67) और दीक्षा डागर (फाइनल राउंड में 77) शामिल थीं। ओलंपियन अदिति ने पिछले गेम्स में व्यक्तिगत सिल्वर मेडल जीता था। उन्होंने इस हफ्ते का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने एक डबल बोगी और एक बोगी के मुकाबले लगातार पांच बर्डीज लगाईं और कुल 282 (दो-ओवर) के स्कोर के साथ व्यक्तिगत रूप से संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर रहीं। दीक्षा कुल 12-ओवर के स्कोर के साथ व्यक्तिगत लीडरबोर्ड पर संयुक्त रूप से 23वें स्थान पर रहीं। कौन हैं प्रणवी उर्स सिर्फ 23 साल की उम्र में, प्रणवी ने गोल्फ की दुनिया में कई शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं. हालांकि, एशियाई खेलों का पदक निश्चित रूप से उनकी सबसे बड़ी सफलता है. 15 अप्रैल 2003 को कर्नाटक के मैसूर शहर में जन्मी प्रणवी ने अपने पिता और भाई से प्रेरित होकर छह साल की उम्र में गोल्फ खेलना शुरू किया।  प्रणवी ने जूनियर और एमेच्योर गोल्फ सर्किट में आगे बढ़ते हुए कई जीत हासिल कीं, जिनमें खास तौर पर थाईलैंड में 2018 सिंघा वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप और ऑल इंडिया जूनियर गर्ल्स चैंपियनशिप शामिल हैं. वह 2020 में प्रोफेशनल बनीं।  2023 में हांग्जो एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए, वह महिला टीम इवेंट में चौथे स्थान पर रहीं और बहुत कम अंतर से पदक जीतने से चूक गईं।  इसके बाद प्रणवी ने इंटरनेशनल सर्किट में अपनी पहचान बनाई और लेडीज़ यूरोपियन टूर (LET) जैसे टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया. 2024 में अंडालूसिया कोस्टा डेल सोल ओपन डी एस्पाना में तीसरे स्थान पर रहकर उन्होंने न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में उभरती हुई महिला गोल्फरों में से एक के तौर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई।  अब तक उनकी सबसे शानदार उपलब्धि 2025 IGPL इनविटेशनल मुंबई जीतना रही है, जिससे वह पुरुष गोल्फरों के खिलाफ प्रोफेशनल ओपन-फील्ड टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं।  प्रणवी को 2023 में भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, और उन्हें जनवरी 2022 में ओलंपिक की तैयारी के लिए खास मदद देने के मकसद से 'टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम' (TOPS) के कोर ग्रुप में भी शामिल किया गया था।  एशियन गेम्स के आखिरी दो दिन में भारतीय एथलीट्स का मेडल जीतने का धमाकेदार अभियान जारी है। शनिवार का दिन भारत के लिए बेहद व्यस्त और अहम रहने वाला है, जिसमें गोल्फ के फाइनल राउंड के बाद कुश्ती, तीरंदाजी, ताइक्वांडो, सेलिंग, रग्बी सेवन्स और वॉलीबॉल जैसे मुकाबलों में भारत अपनी दावेदारी पेश करेगा। कुश्ती पर सबकी खास नजरें होंगी, जहां अमन सहरावत, दीपक पूनिया और अंतिम पंघाल समेत कई पहलवान पदक की दौड़ में उतरेंगे। इसके अलावा, दो सबसे बड़े महामुकाबलों पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। सुबह 10 बजे क्रिकेट के गोल्ड मेडल मैच में भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा, वहीं दोपहर 3:30 बजे हॉकी टीम मलेशिया के खिलाफ मेडल राउंड का मुकाबला खेलने उतरेगी। 4 अक्टूबर को होने वाले समापन समारोह से पहले भारत के पास अपनी पदक तालिका को और मजबूत करने का यह बेहतरीन मौका है।  पंघाल क्वार्टर फाइनल में, दीपक पूनिया और मनीषा ने सेमीफाइनल में बनाई जगह एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती के अखाड़े से भारत के लिए लगातार अच्छी खबरें आ रही हैं। भारत की स्टार महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने अपना दबदबा कायम रखते हुए महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किग्रा स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अंतिम ने कजाकिस्तान की शुगिला ओमिरबेक को 9-0 से एकतरफा अंदाज में करारी शिकस्त दी। कुमकुम ने जीता गोल्ड एशियन गेम्स 2026 में भारत की 17 वर्षीया सनसनी कुमकुम मोहद ने इतिहास रच दिया है। महिला व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी के रोमांचक फाइनल मुकाबले में कुमकुम ने दक्षिण कोरिया की ओह येजिन को शूट-ऑफ में पछाड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। बेहद तनावपूर्ण मोड़ पर कोरियाई तीरंदाज ने केवल 8 का स्कोर किया, जबकि कुमकुम ने दबाव के बीच सटीकता की मिसाल पेश करते हुए परफेक्ट 10 पर निशाना साधा और भारत की झोली में ऐतिहासिक गोल्ड डाल दिया। एशियाई खेलों के मौजूदा संस्करण में कुमकुम का यह दूसरा स्वर्ण पदक है, जबकि महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के इतिहास में भारत को मिला यह पहला गोल्ड मेडल है।  कुमकुम मोहद का ऐतिहासिक प्रदर्शन, एक और मेडल पक्का एशियन गेम्स 2026 से तीरंदाजी के मैदान से भारत के लिए बहुत बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। भारत की 17 वर्षीय युवा तीरंदाज कुमकुम … Read more

भारत की महिला हॉकी टीम का कमाल, चीन को मात देकर 44 साल बाद जीता स्वर्ण पदक

टोक्यो  44 साल का इंतजार खत्म हो गया. भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया. काकामिगाहारा में खेले गए फाइनल में लालरेमसियामी के 10वें मिनट के गोल ने भारत को बढ़त दिलाई, जिसे टीम ने आखिरी सीटी तक बरकरार रखा. इस जीत के साथ भारत ने 1982 के बाद पहली बार एशियन गेम्स में महिला हॉकी का स्वर्ण पदक जीता।  इस गोल्ड की अहमियत सिर्फ मेडल तक सीमित नहीं है. एशियन गेम्स की महिला हॉकी चैंपियन को लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन मिलता है. यानी चीन के खिलाफ मिली इस जीत ने भारत को एशियन गेम्स चैंपियन बनाने के साथ अगले ओलंपिक का टिकट भी दिला दिया।  लालरेमसियामी ने 200वें मैच को बनाया यादगार फाइनल में भारत को 10वें मिनट में बढ़त मिली. लालरेमसियामी ने गोल कर टीम को 1-0 आगे कर दिया. यह मुकाबला उनके लिए इसलिए भी खास रहा क्योंकि वह भारत के लिए अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही थीं. पहले क्वार्टर के बाद भारत के पास 1-0 की बढ़त थी. चीन ने इसके बाद बराबरी के लिए दबाव बढ़ाया, लेकिन भारतीय डिफेंस ने लगातार हमलों का सामना किया।  दूसरे क्वार्टर में सविता बनीं दीवार चीन को दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक मिला. भारत के लिए यह मैच का अहम मोड़ था. गोलकीपर सविता ने पेनल्टी स्ट्रोक रोककर चीन को बराबरी करने से रोक दिया. इसके बाद भी चीन ने भारत के सर्कल में दबाव बनाए रखा, लेकिन भारतीय टीम ने अपनी बढ़त बरकरार रखी. हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 भारत के पक्ष में रहा।  तीसरे क्वार्टर में नवनीत कौर ने गोललाइन पर बचाया गोल तीसरे क्वार्टर में चीन ने लगातार हमले किए. 33वें मिनट में चीन को पेनल्टी कॉर्नर मिला. इस दौरान नवनीत कौर ने गोललाइन पर गेंद को रोककर भारत को बचाया. इसके बाद चीन को पेनल्टी स्ट्रोक भी मिला था, लेकिन भारत के रेफरल के बाद फैसला बदला गया और पेनल्टी स्ट्रोक की जगह पेनल्टी कॉर्नर दिया गया।  चीन ने इसके बाद ड्रैग फ्लिक से गोल करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद को रोकने के लिए अपना शरीर तक लगाया. फर्स्ट रशर के तौर पर सलीमा टेटे के हाथ पर गेंद लगी, जिसके बाद उन्हें कुछ देर के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा. उनकी जगह बलजीत कौर मैदान पर आईं।  आखिरी 15 मिनट में चीन ने बनाया दबाव आखिरी क्वार्टर में चीन ने बराबरी के लिए पूरा जोर लगाया. भारत को कई बार अपने सर्कल के आसपास दबाव झेलना पड़ा, लेकिन डिफेंस ने चीन को गोल करने का मौका नहीं दिया. भारत ने 1-0 की बढ़त को आखिरी सीटी तक बचाए रखा और इसी के साथ एशियन गेम्स में महिला हॉकी का गोल्ड अपने नाम कर लिया।  1982 के बाद फिर भारत का स्वर्ण भारतीय महिला हॉकी टीम ने इससे पहले 1982 में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. इसके बाद टीम 1998 और 2018 में फाइनल तक पहुंची, लेकिन दोनों बार उसे सिल्वर से संतोष करना पड़ा. 2026 में चीन को हराकर भारत ने 44 साल बाद फिर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।  इस एशियन गेम्स में भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. चीन ने जापान को पेनल्टी शूटआउट में हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था।  गोल्ड के साथ मिला LA 2028 का टिकट भारत के लिए इस जीत का एक और बड़ा मतलब है. एशियन गेम्स महिला हॉकी का गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम को लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक के लिए सीधा क्वालिफिकेशन मिलता है. भारत ने चीन को हराकर यह जगह पक्की कर ली है। 

भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मुकाबले में नहीं दिखेंगे मोहसिन नकवी, ACC ने की पुष्टि

आइची-नागोया आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 की मेन्स क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत-पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मुकाबला 3 अक्टूबर (शनिवार) को निशिन के स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. इस गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले मोहसिन नकवी को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है. एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने पुष्टि की है कि उसके अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी फाइनल के दिन जापान में मौजूद नहीं रहेंगे. एशियन क्रिकेट काउंसिल ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक X अकाउंट पर बताया कि मोहसिन नकवी पूर्व निर्धारित प्रतिबद्धताओं के कारण एशियन गेम्स के फाइनल डे में शामिल नहीं हो पाएंगे. उन्होंने गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल मुकाबलों में उतरने वाली चारों टीमों को शुभकामनाएं दी हैं. नकवी ने अपने बयान में कहा कि उनकी प्रतिबद्धताएं उन्हें नागोया से दूर रखेंगी, लेकिन वह एशियन गेम्स के मुकाबलों को देखने के लिए उत्सुक हैं. भारत और पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स के मेन्स क्रिकेट फाइनल में जगह बनाई है. भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से हराया, जबकि पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में बांग्लादेश को मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया. भारत पिछली बार हांगझोउ में खेले गए एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत चुका है. एशिया कप में हुआ था प्रेजेंटेशन विवाद मोहसिन नकवी की फाइनल में मौजूदगी को लेकर चर्चा सिर्फ इसलिए नहीं थी कि वह एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) दोनों के प्रमुख हैं. पिछले दो एशिया कप के दौरान भारतीय टीमों की ट्रॉफी प्रेजेंटेशन से जुड़े घटनाक्रम के बाद यह सवाल उठ रहा था कि अगर नकवी एशियन गेम्स में मेडल सेरेमनी का हिस्सा बने तो क्या स्थिति होगी. मेन्स एशिया कप 2025 में खिताबी जीत के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी. इसके बाद विमेंस एशिया कप 2026 में भी भारतीय टीम ने ट्रॉफी प्रेजेंटेशन में नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था. इन घटनाओं के बाद भारत-पाकिस्तान के किसी बड़े मुकाबले में नकवी की मौजूदगी पर स्वाभाविक रूप से नजर रही है. एशियन गेम्स फाइनल में दोनों टीमों के आमने-सामने आने के बाद यह सवाल और अहम हो गया था. मोहिसन नकवी के फाइनल डे पर मौजूद नहीं होने की पुष्टि के बाद मेडल सेरेमनी को लेकर उठ रहे सवालों की एक अहम कड़ी साफ हो गई है. अब एशियन गेम्स के आयोजकों, ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया और भारतीय ओलंपिक संघ के सामने प्रेजेंटेशन को लेकर नकवी की मौजूदगी से जुड़ी स्थिति नहीं होगी.