samacharsecretary.com

सिराज-होल्डर हैट्रिक से चूके, फिर भी गुजरात के सामने 164 का टारगेट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम  पंजाब किंग्स ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए। आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले में पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए। प्रियांश आर्या दो और कूपर कोनली बिना खाता खोले आउट हुए। मोहम्मद सिराज पहले ओवर में हैट्रिक से चूक गए। छठे ओवर में प्रभसिमरन सिंह 14 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। नेहल वढेरा भी खाता नहीं खोल सके। कप्तान श्रेयस अय्यर 21 गेंद में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सूर्यांश शेडगे ने 29 गेंद में 57 रन की पारी खेली। इस दौरान सूर्यांश ने तीन चौके और पांच छक्के मारे। मार्कस स्टायनिस ने 31 गेंद में 40 रन का योगदान दिया। जेवियर का खाता नहीं खुला। गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीमें रविवार को आईपीएल 2026 के डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में आमने-सामने हैं। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टाइटंस ने निशांत सिंधू को पदार्पण का मौका दिया है, जबकि पंजाब किंग्स की शुरुआती एकादश में जेवियर बार्टलेट की वापसी हुई है। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में पंजाब किंग्स की टीम लगातार मुकाबले जीतते हुए आ रही है और अब तक टीम ने सिर्फ एक मुकाबला गंवाया है। पंजाब ने 8 मैच खेलते हुए 6 मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम में निरंतरता की कमी दिखी है। शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम ने 9 मैच खेलते हुए 5 मैच जीते हैं, जबकि 4 गंवाए हैं। गुजरात टेबल में 5वें स्थान पर है। GT vs PBKS मैच में किसने जीता टॉस गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात-पंजाब प्लेइंग इलेवन गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

भारत में डोपिंग पर अंतरराष्ट्रीय एजेंसी की सख्त टिप्पणी

 नई दिल्ली   ओलंपिक खेलों और अन्य प्रमुख वैश्विक प्रतियोगिताओं में डोपिंगरोधी कार्यक्रम का प्रबंधन करने वाली संस्था अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (आईटीए) के महानिदेशक बेंजामिन कोहेन ने भारत में डोपिंग के मामलों की उच्च दर, खिलाड़ियों को परीक्षण से पहले अग्रिम सूचना दिए जाने और उनका नमूना नहीं देने पर ¨चिंता व्यक्त की है। कोहेन ने यह भी कहा है कि हमें ऐसे किस्से भी सुनने को मिल रहे हैं कि भारत में खिलाड़ी डो¨पग की जांच से बचने के लिए भाग जाते हैं। जबकि, खिलाड़ियों को जांच से पहले अग्रिम सूचना दी जाती है। बेंजामिन कोहेन ने एक रिपोर्ट में कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने यह संदेश दिया है कि यदि भारत 2036 खेलों की मेजबानी करना चाहता है तो उसे शासन और संरचनात्मक स्तर पर कई सुधार करने होंगे। एक विदेश अखबार के लिए खेल संबंधी खबरें कवर करने वाले प्लेटफार्म के अनुसार कोहेन ने कहा कि हम भारत में डोपिंग की स्थिति को लेकर चंतित हैं और हमें जमीनी स्तर पर हो रही कई घटनाओं के बारे में जानकारी मिल रही है। आइओसी की ओर से डोपिंगरोधी परीक्षणों की देखरेख करने के अलावा लाजेन स्थित आईटीए लगभग 50 अंतरराष्ट्रीय खेल संघों के डोपिंगरोधी कार्यक्रमों का प्रबंधन भी करता है। कोहेन ने कहा कि उन्होंने इटली के मिलानो कोर्टिना में हाल ही में हुए शीतकालीन ओलंपिक के दौरान नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय डोपिंगरोधी एजेंसी (नाडा) और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अधिकारियों से मुलाकात की और आईटीए के साथ मिलकर काम करने की उनकी स्पष्ट इच्छा से उन्हें काफी प्रोत्साहन मिला। लेकिन, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भारत को आईटीए के साथ मिलकर काम करने के लिए राजी करना आसान काम नहीं होगा, क्योंकि भारत द्वारा उसकी डोपिंगरोधी प्रणाली की विफलता की स्वीकारोक्ति के रूप में देखा जा सकता है। भारत अब सही राह पर कोहेन ने यह भी कहा कि मुझे लगता है कि भारत सही राह पर हैं, क्योंकि अब यह स्पष्ट है कि आईओए और खेल मंत्रालय इस दिशा में कुछ करना चाहते हैं। उनके पास संसाधन हैं। इसलिए यह केवल कुछ समय की बात है। भारत लगातार तीन वर्षों से विश्व डोपिंगरोधी एजेंसी (वाडा) की डोपिंग का उल्लंघन करने की सूची में शीर्ष पर है। भारत 2030 में अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा।  

कोलकाता की शानदार जीत: हैदराबाद को उसी के घर में हराया, जीत की लय टूटी, प्लेऑफ की दौड़ में बनी रही पकड़

हैदराबाद  कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का विजय रथ रोक दिया है। केकेआर ने रविवार को 8 विकेट से जीत हासिल की। केकेआर ने 166 रनों का लक्ष्य 18.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया। अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता टीम ने घर में घुसकर मौजूदा सीजन में एसआरएच के हाथों 65 रनों से मिली हार का बदला लिया। एसआरएच को लगातार पांच मैच जीतने के बाद हार का मुंह देखना पड़ा है। केकेआर को लगातार तीसरी जीत नसीब हुई है और उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार हैं। कोलकाकात के 9 मैचों में सात अंक हो गए हैं। एसआरएच के 10 मैचों में 12 अंक हैं। केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान अजिंक्य राहणे (36 गेंदों में 43) और फिन एलन (13 गेंदों में 29 रन) ने केकेआर को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रनों की पार्टनरशिप की। एलन को पैट कमिंस ने चौथे ओवर में अपना शिकार बनाया। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। रहाणे और रघुवंशी ने दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की और एसआरएच को बैकफुट पर धकेल दिया। रहाणे 15वें ओवर में साकिब हुसैन के जाल में फंसे। उनके बल्ले से चार चौके और एक छक्का निकला। शिवांग कुमार ने 17वें ओवर में रघुवंशी की पारी का अंत किया। उपकप्तान रिंकू सिंह ने जीत की नैया पार लगाई। उन्होंने 11 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाए, जिसमें एक छक्का और दो चौके हैं। कैमरू ग्रीन ने तीन गेंदों में नाबाद तीन रन बनाए। इससे पहले, केकेआर ने टॉस जीतकर बैटिंग करने वाली हैदराबाद टीम 19 ओवर में 165 रनों पर समेटा। टैविस हेड (61) ने सर्वाधिक रन बनाए। अभिषेक शर्मा सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 10 गेंदों में 15 रन बटोरे, जिसमें एक चौका और एक छक्का है। कार्तिक त्यागी ने चौथे ओवर में अभिषेक को पवेलियन भेजा। हेड ने 28 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 9 चौके और तीन छक्के निकले। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने नौवें ओवर में अपना शिकार बनाया। हेड ने ईशान किशन के संग 61 रनों की साझेदारी की। उन्होंने ट्रैविस हेड के साथ पहले विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की। हेनरिक क्लासेन ने 8 गेंदों में 11 रन बनाए। उन्हें कैमरून ग्रीन ने 11वें ओवर में आउट किया। रोवमैन पॉवेल ने दौड़कर क्लासेन का हैरतअंगेज कैच लपका। स्मरण रविचंद्रन (चार गेंदों में 4 रन), अनिकेत वर्मा (8 गेंदों में 6) और सलिल अरोड़ा (6 गेंदों में 2) का बल्ला नहीं चला। ईशान किशन फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 29 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 42 रनों की पारी खेली। पैट कमिंस ने 8 गेंदों में 10 रन जोड़े। एसआरएच के पांच खिलाड़ी दहाई अंक में नहीं पहुंचे। हैदराबाद ने अंतिम आठ विकेट 60 रन जोड़कर गंवाए। केकेआर की ओर से वरुण चक्रर्ती ने तीन जबकि सुनील नरेन और कार्तिक ने दो-दो शिकार किए। वैभव अरोड़ा, कैमरून ग्रीन और अनुकूल रॉय ने एक-एक विकेट लिया। KKR Score: 169/3 (18.2 ओवर) SRH Score: 165/10 (19 ओवर) कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती। सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।

GT vs PBKS: टॉस गुजरात के नाम, जानिए दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI

अहमदाबाद  गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीमें रविवार को आईपीएल 2026 के डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में आमने-सामने हैं। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में पंजाब किंग्स की टीम लगातार मुकाबले जीतते हुए आ रही है और अब तक टीम ने सिर्फ एक मुकाबला गंवाया है। पंजाब ने 8 मैच खेलते हुए 6 मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम में निरंतरता की कमी दिखी है। शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम ने 9 मैच खेलते हुए 5 मैच जीते हैं, जबकि 4 गंवाए हैं। गुजरात टेबल में 5वें स्थान पर है। GT vs PBKS मैच में किसने जीता टॉस गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात-पंजाब प्लेइंग इलेवन गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

भारतीय टेनिस में नया सितारा: मानस धामने पहुंचे चैलेंजर फाइनल में

 नई दिल्ली 18 साल के भारतीय खिलाड़ी मानस धामने ने कजाखस्तान के शिमकेंट में खेले जा रहे क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में फ्रांस के एंटोनी गिबाउडो को सीधे सेटों में हराया। इस जीत के साथ उन्होंने अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार एटीपी चैलेंजर फाइनल में जगह बनाई। अब धामने की नजर खिताब जीतने पर होगी, जब वह फाइनल में बेल्जियम के बुवायसार गदामौरी से रविवार को मुकाबला करेंगे। धामने ने संयमित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए गिबाउडो को 6-4, 6-3 से मात दी। पहले सेट में कड़ी टक्कर के बाद उन्होंने अहम मौके पर ब्रेक हासिल किया, जबकि दूसरे सेट में उन्होंने बेसलाइन से खेल पर पूरी तरह नियंत्रण रखते हुए मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। इस सप्ताह उनका शानदार प्रदर्शन उनकी रैंकिंग और आत्मविश्वास दोनों को बढ़ावा देगा, क्योंकि वह जूनियर से प्रोफेशनल सर्किट की ओर अपने सफर को आगे बढ़ा रहे हैं। सोमवार को उनकी रैं¨कग में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है और वह टाप-400 में प्रवेश कर सकते हैं।

MI vs LSG: वानखेड़े में टकराव, दोनों टीमों को जीत की तलाश

मुंबई आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. ये सीजन दोनों ही टीमों के लिए काफी निराशजनक रहा है. एमआई की टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है, जबकि एलएसजी 10वें स्थान पर है. दोनों ही टीमों ने 8-8 मैचों में से 2-2 मुकाबले जीते हैं. ऐसे में दोनों ही टीमों की जीत की तलाश है, जिससे एक रोमांचक मुकाबला खेला जा सकता है. इससे पहले जानते हैं कि वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट कैसी है. मुंबई की पिच रिपोर्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस मैदान पर अब तक काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं. इस सीजन अब तक इस मैदान पर 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें तीन मैच रनों का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. वहीं सिर्फ दो मैच डिफेंड करने वाली टीम ने अपने नाम किया है. पिछले मैच में हैदराबाद ने एमआई के खिलाफ 244 रनों का टारगेट चेज कर दिया था. MI vs LSG हेड टू हेड रिकॉर्ड आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें एलएसजी ने 6 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि एमआई सिर्फ 2 बार जीती है. आंकड़ों के हिसाब से लखनऊ का पलड़ा एकतरफा भारी नजर आ रहा है. लेकिन इस सीजन दोनों ही टीमें अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी, जिसकी वजह से ये एक रोमांचक मुकाबला हो सकता है. दोनों टीमों का फुल स्क्वाड मुंबई- हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर और मयंक रावत. लखनऊ– ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, ऐडन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, मोहम्मद शमी, अर्जुन तेंदुलकर, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्खिया, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी और जोश इंग्लिश.

मैदान पर जैमीसन का गुस्सा पड़ा भारी: IPL एक्शन, फर्ग्यूसन बोले—“इतना भी नहीं…”

नई दिल्ली सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के दौरान एक अजीब नजारा देखने को मिला। दिल्ली के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने राजस्थान के 15 साल के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद जिस तरह का सेंड-ऑफ दिया, उसने विवाद खड़ा कर दिया है। आईपीएल ने इसे खेल भावना के खिलाफ मानते हुए जैमीसन पर कार्रवाई की है, लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन का मानना है कि खेल में ऐसा जुनून जरूरी है। क्या था पूरा मामला? मैच के दूसरे ही ओवर में जैमीसन ने एक सटीक यॉर्कर डालकर वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ 4 रन पर बोल्ड कर दिया। विकेट लेने के बाद जैमीसन अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। उन्होंने काफी आक्रामक अंदाज में तालियां बजाईं और बल्लेबाज की ओर बढ़ते हुए सीधे उनकी आंखों में देखा। 15 साल के एक युवा बल्लेबाज के खिलाफ इस तरह का व्यवहार फैंस और जानकारों को रास नहीं आया और इसे हद से ज्यादा आक्रामक माना गया। आईपीएल की कार्रवाई, डिमेरिट पॉइंट और चेतावनी मैच रेफरी राजीव सेठ ने जैमीसन को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया। उन पर आर्टिकल 2.5 के तहत लेवल 1 का आरोप लगा, जो किसी खिलाड़ी को उकसाने या अपमानजनक इशारे करने से संबंधित है। जैमीसन ने अपनी गलती मान ली, जिसके बाद उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया और भविष्य के लिए आधिकारिक चेतावनी जारी की गई है। फर्ग्यूसन का बचाव, फैंस को खिलाड़ियों का जुनून पसंद है' इस विवाद के बीच न्यूजीलैंड के ही गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन अपने दोस्त जैमीसन के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं। फर्ग्यूसन ने 'ॉइंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, 'काइल मेरा अच्छा दोस्त है। वह काफी जोश में था, जो कि समझ में आता है। दुनिया के इस हिस्से में विकेट लेना आसान नहीं है और वह एक बड़ा विकेट था। मुझे लगता है कि यह खेल का हिस्सा है।' फर्ग्यूसन ने आगे कहा कि फैंस मैदान पर खिलाड़ियों का जुनून देखना पसंद करते हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए यह भी कहा, 'जैमीसन खुद एक बड़े कद का खिलाड़ी है, इसलिए जब इतना बड़ा खिलाड़ी बहुत सारी भावनाएं दिखाता है, तो वह और भी बड़ा नजर आता है।" उम्र और खेल भावना पर छिड़ी बहस सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस तेज है कि क्या 15 साल के बच्चे के खिलाफ जैमीसन जैसा अनुभवी और कद-काठी वाला गेंदबाज इतना आक्रामक हो सकता था? जहाँ एक तरफ नियम जैमीसन को दोषी मान रहे हैं, वहीं फर्ग्यूसन जैसे खिलाड़ी इसे टी20 क्रिकेट की गर्मी और रोमांच का हिस्सा बता रहे हैं। फिलहाल, जैमीसन की इस हरकत ने दिल्ली कैपिटल्स के अनुशासन पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

75 साल के अरबपति की ₹2.70 लाख करोड़ की संपत्ति, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स खरीदी

जयपुर  आईपीएल (IPL 2026) चल रहा है, क्रिकेट के मैदान पर चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर इसमें हिस्सा लेने वाली टीमों की खरीद-बिक्री भी जोर शोर पर है. राजस्थान रॉयल्स टीम को नया मालिक मिला है. भारतीय मूल के अरबपति और स्टील किंग के नाम से पहचाने जाने वाले लक्ष्मी मित्तल परिवार ने Rajsthan Royals को खरीद लिया है. इसके लिए लिए डील 15,660 करोड़ रुपये में डन हुई है।  अरबपति Lakshmi Mittal के परिवार ने देश में वैक्सीन किंग कहे जाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला के साथ मिलकर ये डील की है. रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल टीम का सौदा पूरा होने के बाद, मित्तल फैमिली के पास राजस्थान रॉयल्स का लगभग 75% मैजोरिटी स्टेक होगा, जबकि Adar Poonawalla के पास करीब 18% हिस्सा रहेगा. बाकी की हिस्सा अन्य निवेशकों के पास होगा।  मित्तल-पूनावाला ने मिलकर की डील डन  स्टील किंग अरबपति लक्ष्मी मित्तल आर्सेलरमित्तल के फाउंडर हैं. उनकी फैमिली ने ने अदार पूनावाला के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स में नियंत्रक हिस्सेदारी हासिल करने पर सहमति जताई, और फिर मनोज बदले व उनके ग्रुप से राजस्थान रॉयल्स का अधिग्रहण किया है. इस सौदे की वैल्यू करीब 1.65 अरब डॉलर ( लगभग 15,660 करोड़ रुपये) बताई गई है।  लक्ष्मी मित्तल, आदित्य मित्तल, वनीशा मित्तल-भाटिया, आदर पूनावाला और मनोज बदले राजस्थान रॉयल्स के बोर्ड में शामिल होंगे. आदित्य मित्तल लक्ष्मी मित्तल के बेटे हैं, जबकि वनीशा मित्तल-भाटिया उनकी बेटी हैं।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और अन्य रेग्युलेटर्स से अनुमोदन मिलने के बाद 2026 की तीसरी तिमाही में यह सौदा पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।  लक्ष्मी मित्तल बोले- मैं बहुत उत्साहित राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की शुरुआती टीमों में से एक है और इसने साल 2008 में पहला आईपीएल सीजन अपने नाम किया था. इस डील को लेकर अरबपति लक्ष्मी मित्तल ने कहा है कि इस इन्वेस्टमेंट के साथ उनका व्यक्तिगत जुड़ाव है।  मित्तल के मुताबिक, 'मुझे क्रिकेट से प्यार है और मेरा परिवार राजस्थान से ही है, इसलिए राजस्थान रॉयल्स के अलावा मैं किसी और IPL Team का हिस्सा नहीं बनना चाहूंगा. कई महान खिलाड़ियों ने राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनी है और मैं इस शानदार टीम का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं.' वहीं सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि वे इस सौदे से खुश हैं, राजस्थान रॉयल्स एक मजबूत विरासत वाली प्रमुख आईपीएल फ्रेंचाइजी है।  स्टील किंग की इतनी है नेटवर्थ लक्ष्मी मित्तल का जन्म और पालन-पोषण उत्तरी राजस्थान के सादुलपुर में हुआ था और उन्हें देश में Steel King के तौर पर पहचाना जाता है. भारतीय मूल के स्टील टाइकून अरबपति Lakshmi Mittal अब तक ब्रिटेन के सबसे अमीरों की लिस्ट में शामिल रहे थे. बीते कुछ समय पहले ही उन्होंने ब्रिटेन (UK) छोड़ने का फैसला लेते हुए सबको चौंका दिया था।  फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के आंकड़ों को देखें, तो लक्ष्मी मित्तल भारतीय अमीरों की लिस्ट में चौथे पायदान पर शामिल हैं. उनकी नेटवर्थ (Lakshmi MIttal Networth) 28.4 अरब डॉलर है।  1995 में लंदन शिफ्ट हुए थे मित्तल लक्ष्मी मित्तल साल 1995 में लंदन गए थे और वे जल्द ही ब्रिटेन के सबसे प्रमुख भारतीय कारोबारियों में से एक बन गए.  उन्होंने अपनी संपत्ति आर्सेलर मित्तल के माध्यम से बनाई, जो विश्व की दूसरी सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी है. इसमें Lakshmi Mittal और उनके परिवार के पास लगभग 40% की हिस्सेदारी है. 2021 में लक्ष्मी मित्तल ने सीईओ की भूमिका अपने बेटे आदित्य मित्तल को सौंप दी थी, लेकिन कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम करना जारी रखा है।  ब्रिटेन में संपत्ति के अलावा अरबपति लक्ष्मी मित्तल के पास दुबई में एक हवेली है और अब उन्होंने यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में पास नाया आइलैंड पर एक डेवलपमेंट प्रोजेक्स में बड़े हिस्से खरीदे हैं. इसके अलावा बिलियनेयर्स-रो कहे जाने वाले केंसिंग्टन पैलेस गार्डन्स में उनकी संपत्तियां देश के सबसे महंगे घरों में शामिल हैं। 

राजस्थान रॉयल्स डील में अड़चन: अमीर निवेशक के बावजूद पैसे का इंतजाम नहीं

नई दिल्ली आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स की 1.63 अरब डॉलर की बिक्री में पेच फंस गया है। सूत्रों के मुताबिक प्रमुख इनवेस्टर ग्रुप में फंडिंग की दिक्कत, रेगुलेटरी पचड़ों और खरीदारों के कंसोर्टियम के जटिल ढांचे के कारण इस डील में देरी हो रही है। सोमानी ग्रुप की अगुवाई वाले कंसोर्टियम में रॉब वॉल्टन, शीला फोर्ड हैंप और उनके पुत्र माइकल हैंप जैसे ग्लोबल इनवेस्टर शामिल हैं। रॉब वॉल्टन का ताल्लुक दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक वॉल्टन फैमिली से है। वह एनएफएल की टीम डेनवर ब्रोंकोस के भी प्रिंसिपल ओनर हैं। शीला फोर्ड हैंप एनएफएल फ्रेंचाइजी डेट्रॉयट लॉयंस की प्रिंसिपल ओनर हैं। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स के को-फाउंडर मनोज बदले के निवेश वाली कंपनी रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप ने कहा कि काल सोमानी के साथ चर्चा चल रही है और हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा परिणाम आए। हालांकि यह साफ नहीं है कि कंसोर्टियम में किसके हिस्से कितनी पूंजी आएगी लेकिन माना जा रहा है कि सोमानी ग्रुप मैज्योरिटी स्टेक मांग रहा है। बदले के अलावा राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा स्टेकहोल्डर्स में रेडबर्ड कैपिटल और लाचलान मर्डोक शामिल हैं। सोमानी की राजस्थान रॉयल्स में इस समय भी हिस्सेदारी है। देरी के कारण सूत्रों के मुताबिक सोमानी इस डील को फंडिंग करने के लिए कैपिटल जुटाने की प्रोसेस में है और इसके लिए उसने कई बड़ी निवेश कंपनियों को अप्रोच किया है। लेकिन अब तक किसी ने कमिटमेंट नहीं किया है। इस कारण डील में देरी हो रही है। साथ ही ट्रांजैक्शन की कुछ शर्तों को लेकर कंसोर्टियम के मेंबर्स में चिंता है। बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी में सेकेंडरी ओनरशिप ट्रांजैक्शन की फीस पर सवाल उठाए हैं। इससे भी डील प्रभावित हुई है। इसमें मॉरीशस की कंपनी ईएम स्पोर्टिंग होल्डिंग्स के ट्रांजैक्शंस भी शामिल हैं। यह कंपनी रॉयल मल्टीस्पोर्ट्स को कंट्रोल करती है जो राजस्थान रॉयल्स की ओनर है। डील में पेच     आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स की बिक्री से जुड़ी डील में देरी हो रही है     टीम को खरीदने के लिए सोमानी के कंसोर्टियम ने सबसे बड़ी बोली लगाई थी     कंसोर्टियम में रॉब वॉल्टन और शीला फोर्ड हैंप जैसे ग्लोबल इनवेस्टर शामिल हैं     सूत्रों के मुताबिक इनवेस्टर ग्रुप फंडिंग जुटाने के लिए संघर्ष कर रहा है     बीसीसीआई ने भी पहले किए गए सेकेंडरी ट्रांजैक्शन पर सवाल उठाए हैं मित्तल से भी बातचीत इस बीच माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी के प्रमोटर्स ने दूसरे संभावित निवेशकों के साथ बातचीत की है। इनमें लक्ष्मी मित्तल भी शामिल हैं। उनके परिवार ने टीम के लिए बोली लगाई थी लेकिन उसकी बोली सबसे बड़ी नहीं थी। इस बारे में सोमानी और मित्तल को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया। सूत्रों का कहना है कि मित्तल ने 1.5 अरब डॉलर की बोली लगाई थी। राज कुंद्रा का मामला उधर टीम में माइनोरिटी स्टेक रखने वाले राज कुंद्रा भी कानूनी लड़ाई में फंसे हैं। कुंद्रा ने अपनी निवेश कंपनी कुकी इनवेस्टमेंट्सस के जरिए एनसीएलटी को अप्रोच किया है। उन्होंने फ्रेंचाइजी पर कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए अपनी 11.7 फीसदी हिस्सेदारी बहाल करने की मांग की है। इस बीच यूके की एक अदालत ने कुंद्रा की कुछ प्रॉसीडिंग्स पर रोक लगाई है। इसे बंबई हाई कोर्ट में चुनौती दी जा रही है।

IPL में अनुशासन तोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, BCCI कड़े नियम लाने के मूड में

 नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार को कहा कि खिलाड़ियों और अधिकारियों को आइपीएल की छवि बनाए रखने के लिए तय अनुशासन का पालन करना चाहिए और संचालन संस्था नियमों का उल्लंघन करने वाली पक्षों पर लगाम कसने के लिए और भी कड़े उपायों पर विचार कर रही है। सैकिया की यह टिप्पणी राजस्थान रायल्स के कप्तान रियान पराग और टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर चल रहे आईपीएल के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं के लिए जुर्माना लगाए जाने के ठीक बाद आई है। बीसीसीआई मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए सैकिया ने कहा कि हमने बहुत साफ तौर पर कहा है कि हम उन टीमों पर लगाम कसने के लिए कुछ अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं जो नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम कुछ कार्रवाई करेंगे और हम आईपीएल के विभिन्न नियमों और शर्तों और प्रोटोकाल पर विचार कर रहे हैं कि टीमों को कैसा व्यवहार करना चाहिए। टीमों पर लगाम कसने की तैयारी में बीसीसीआई सैकिया ने कहा कि यह सिर्फ उनके खिलाड़ी या कोई अधिकारी ही नहीं हैं। एक टीम के तौर पर उन्हें एक निश्चित अनुशासन बनाए रखना होगा ताकि आइपीएल की छवि पर कभी भी बुरा असर नहीं पड़े। यह सुनिश्चित करने के लिए हमें कोई फैसला लेना होगा और हम कुछ कार्रवाई करेंगे। पराग के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा करने वाले अपने ईमेल में बोर्ड ने कहा था कि बीसीसीआइ नियमों का उल्लंघन करने वाली टीम, उसके अधिकारियों और खिलाड़ियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई शुरू करने के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहा है ताकि आइपीएल की प्रतिष्ठा बनी रहे। जब उनसे पूछा गया कि क्या पंजाब पुलिस ने बीसीसीआई से संपर्क किया है क्योंकि देश में इलेक्ट्रानिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 के तहत वेपिंग पूरी तरह से प्रतिबंधित है तो सैकिया ने कहा कि नहीं। ऐसी कोई स्थिति नहीं है। सैकिया ने कहा कि बीसीसीआइ दो दिनों के भीतर आइपीएल प्लेआफ के स्थानों की घोषणा कर देगा। उन्होंने कहा कि हम दो दिनों में स्थल की घोषणा करने जा रहे हैं। हम इस पर काम कर रहे हैं कि आइपीएल प्लेआफ और फाइनल के लिए कौन-कौन से स्थल हमारे लिए सही रहेंगे। इसलिए हमें दो दिन का और समय लगेगा।