samacharsecretary.com

कोलंबो में सनसनी, आत्महत्या की आशंका के बीच भ्रष्टाचार मामले से भी जुड़ रहा नाम

श्रीलंका श्रीलंका के क्रिकेट के दिग्गज और 1996 वर्ल्ड कप विजेता टीम के हीरो अरविंद डी सिल्वा (Aravinda de Silva) के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व CEO कपिला चंद्रसेना शुक्रवार सुबह कोलंबो के कोल्लुपिटिया इलाके में स्थित अरविंदा डी सिल्वा के घर में मृत पाए गए. घटना के बाद पूरे श्रीलंका में सनसनी फैल गई है. पुलिस के मुताबिक कपिला चंद्रसेना का शव पेड्रिस प्लेस स्थित घर में मिला, जो अरविंदा डी सिल्वा का बताया जा रहा है. शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही साफ होगी. मीडिया  रिपोर्ट के अनुसार कपिला चंद्रसेना और अरविंदा डी सिल्वा रिश्तेदार भी थे. दोनों परिवारों के बीच करीबी संबंध बताए जा रहे हैं. चंद्रसेना की पत्नी प्रियंका नियोमाली विजयनायके और अरविंदा डी सिल्वा की पत्नी अनुष्का डी सिल्वा आपस में बहनें हैं. बताया गया कि कपिला गुरुवार को ही अरविंदा के घर पहुंचे थे. कपिला चंद्रसेना पिछले कुछ समय से एक बड़े भ्रष्टाचार मामले को लेकर चर्चा में थे. उन पर और उनकी पत्नी पर 2.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर के विमान खरीद सौदे में रिश्वत लेने के आरोप लगे थे. जांच एजेंसियों का दावा था कि ब्रुनेई की एक शेल कंपनी के जरिए करीब 20 लाख डॉलर की रिश्वत ली गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में अदालत ने चंद्रसेना की गिरफ्तारी के लिए वारंट भी जारी किया था. उन पर कोर्ट की जमानत शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप था. घटना की जानकारी मिलते ही कोलंबो के मुख्य मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई. वहीं श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुना राणातुंगा भी घटनास्थल पर पहुंचे. अरविंदा डी सिल्वा श्रीलंका क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने 1996 वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार शतक लगाने के साथ तीन विकेट भी लिए थे. वह अब तक वर्ल्ड कप फाइनल में ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं. उसी प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने पहली बार विश्व कप खिताब जीता था.

Al-Nassr के लिए जाओ फेलिक्स का धमाका, हैट्रिक से अल शबाब पस्त

नई दिल्ली क्रिस्टि‍यानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. सऊदी प्रो लीग  (Saudi Pro League) में खेलते हुए रोनाल्डो ने अपना 100वां गोल दाग दिया. उनकी टीम अल नसर (Al-Nassr) ने गुरुवार को Al-Shabab को 4-2 से हराकर खिताब की रेस को और रोमांचक बना दिया. 41 साल के रोनाल्डो ने मुकाबले के 75वें मिनट में गोल किया. यह गोल साद‍ियो माने ( Sadio Mané) के शानदार क्रॉस पर आया, जिसे रोनाल्डो ने नजदीकी पोस्ट पर शानदार तरीके से नेट में पहुंचाया. सऊदी प्रो लीग  में यह उनका 100वां गोल रहा, जबकि प्रोफेशनल करियर का कुल 971वां गोल भी इसी मैच में आया. इस सीजन में रोनाल्डो अब तक 26 लीग गोल कर चुके हैं और लगातार शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. हालांकि, दिसंबर 2022 में अल नसर से जुड़ने के बाद से वह अब तक सऊदी अरब में कोई बड़ा खिताब नहीं जीत पाए हैं. मैच में अल नसर के लिए सबसे बड़ा आकर्षण जाओ फेल‍िक्स  (João Félix) भी रहे. जुलाई में चेल्स‍िया से क्लब से जुड़े फेल‍िक्स ने शानदार हैट्रिक लगाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. उनकी आक्रामक खेल शैली ने अल शादाब के डिफेंस को पूरी तरह दबाव में रखा. मैच के बाद अल नसर के कोच जॉर्जी जीसस (Jorge Jesus) ने रोनाल्डो की तारीफ करते हुए कहा, रोनाल्डो हमेशा अटैक में खतरनाक रहते हैं और आज हमने फिर वही देखा. इस जीत के साथ अल नसर ने 32 मैचों में 82 अंक हासिल कर लिए हैं और टीम तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. टीम अब दूसरे स्थान पर मौजूद अल ह‍िलाल से पांच अंक आगे है. हालांकि अल ह‍िलाल के पास अभी तीन मैच बाकी हैं, जो खिताबी मुकाबले को और दिलचस्प बना रहे हैं. अब सभी की नजर मंगलवार को होने वाले र‍ियाद डर्बी पर रहेगी, जहां  अल नसर और अल आमने-सामने होंगे. यह मुकाबला लीग टाइटल की दिशा तय कर सकता है. कोच ने इस बड़े मैच को लेकर कहा- हम जानते हैं कि यह मुकाबला कितना महत्वपूर्ण है. छोटी-छोटी चीजें मैच का नतीजा तय कर सकती हैं और हमारी पूरी टीम पूरी फोकस के साथ तैयारी कर रही है.

RR vs GT शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सबकी नजरें

जयपुर राजस्थान रॉयल्स वर्सेस गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का 52वां मैच आज यानी शनिवार, 9 मई को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाना है। राजस्थान वर्सेस गुजरात मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -रियान पराग और शुभमन गिल- आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। प्लेऑफ के क्वालिफिकेशन के नजदीक पहुंचने पर राजस्थान और गुजरात दोनों टीमों की नजरें होंगी। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में 10 मैचों में 6 जीत के साथ चौथे नंबर पर है, वहीं 10 मैचों में इतनी ही जीत के साथ गुजरात पांचवें पायदान पर है। अगर आज गुजरात जीतती है तो वह टॉप-4 में जगह बना सकती है। शुभमन गिल के सामने आज वैभव सूर्यवंशी की बड़ी चुनौती होगी। RR vs GT पिच रिपोर्ट RR vs GT मैच के लिए पिच नंबर 6 का इस्तेमाल किया जाएगा, इस सीजन में यह पहली बार होगा जब यह सरफेस इस्तेमाल में आएगी। जयपुर इस साल हाई-स्कोरिंग वेन्यू रहा है। RR ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 228 और DC के खिलाफ 225 रन बनाए और दोनों बार टारगेट डिफेंड नहीं कर पाई। जयपुर में एक और हाई-स्कोरिंग गेम होने की उम्मीद है। ओस भी आ सकती है, और टॉस जीतने वाली टीमें शायद पहले बॉलिंग करेंगी। जयपुर में बहुत ज़्यादा गर्मी की चेतावनी है, दिन में टेम्परेचर 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। शाम को टेम्परेचर कम होगा, लेकिन गर्मी एक फैक्टर बनी रहेगी। सवाई मान सिंह स्टेडियम IPL रिकॉर्ड मैच- 66 पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 23 (34.85%) टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 43 (65.15%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 37 (56.06%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 29 (43.94%) हाईएस्ट स्कोर- 229/5 लोएस्ट स्कोर- 59 हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 226/3 हर विकेट पर औसत रन- 29.95 हर ओवर पर औसत रन- 8.44 पहले बैटिंग करते हुए  औसत स्कोर- 167.38 RR vs GT हेड टू हेड राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस का आमना सामना आईपीएल के इतिहास में कुल 9 बार हुआ है जिसमें जीटी ने 6 मैच जीतकर बढ़त बनाई हुई है। वहीं राजस्थान ने इस दौरान 3 जीत दर्ज की है। आरआर हालांकि पिछले 5 मुकाबलों में 3-2 से आगे रही है। RR vs GT स्क्वॉड गुजरात टाइटन्स स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, इशांत शर्मा, शाहरुख खान, जयंत यादव, ल्यूक वुड, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न, रविश्रीनिवासन साई किशोर राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला

केरी पैकर की बगावत से शुरू हुआ नया दौर, रंगीन कपड़ों और रात में मुकाबलों ने बदला खेल

नई दिल्ली 9 मई 1977… क्रिकेट इतिहास की वह तारीख, जिसने इस खेल की दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया. तब ब्रिटेन के अखबार डेली मेल ने एक सनसनीखेज हेडलाइन छापी थी- वो दिन जब दुनिया के टॉप क्रिकेटर्स समुद्री लुटेरे बन गए. कहने का अर्थ है कि वो तारीख जिस दिन दुनिया के बड़े क्रिकेटरों ने पारंपरिक क्रिकेट व्यवस्था के खिलाफ ‘बगावत' कर दी थी. इस क्रांति के पीछे ऑस्ट्रेलियाई मीडिया टायकून केरी पैकर थे, जिन्होंने वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट (WSC) शुरू कर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और क्रिकेट बोर्ड्स को सीधी चुनौती दी थी. पूरी कहानी टीवी ब्रॉडकास्ट अधिकारों से शुरू हुई. केरी पैकर अपने चैनल 'चैनल 9' के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के टीवी राइट्स चाहते थे, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने उन्हें राइट्स देने से इनकार कर दिया. इसके बाद पैकर ने क्रिकेट सिस्टम को ही चुनौती देने का फैसला कर लिया और अपनी अलग क्रिकेट लीग शुरू कर दी. उस समय पैकर की सबसे बड़ी साइनिंग इंग्लैंड के कप्तान टोनी ग्रेग थे. उन्होंने दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों को वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई. इनमें विवियन रिचर्ड्स, बैरी रिचर्ड्स और डेनिस लिली जैसे दिग्गज शामिल थे. जब यह खबर लीक हुई कि दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी केरी पैकर की लीग में शामिल हो चुके हैं, तो क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया. वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट को 'पैकर सर्कस' कहा गया. टोनी ग्रेग से इंग्लैंड की कप्तानी छीन ली गई और खिलाड़ियों पर बैन लगाने तक की बातें होने लगीं. आईसीसी और क्रिकेट बोर्ड्स ने वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट और उसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों पर बैन लगाने की कोशिश की, लेकिन मामला अदालत तक पहुंच गया. लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अदालत ने खिलाड़ियों के पक्ष में फैसला सुनाया. अदालत ने कहा कि क्रिकेटरों को अपनी कमाई और करियर चुनने का पूरा अधिकार है. पैकर को आखिरकार मिला ब्रॉडकास्टिंग राइट्स वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट सिर्फ 17 महीने तक चला, लेकिन उसका असर हमेशा के लिए क्रिकेट में रह गया. आखिरकार केरी पैकर को वही मिला, जो वह चाहते थे- ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट के ब्रॉडकास्ट अधिकार. लेकिन इससे भी बड़ी बात यह रही कि वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट ने क्रिकेट को पूरी तरह आधुनिक बना दिया.   आज क्रिकेट में जो चीजें आम लगती हैं, उनकी शुरुआत काफी हद तक वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट से हुई थी. वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट में खिलाड़ियों ने रंगीन कपड़े पहनकर मुकाबले खेले. साथ ही केरी पैकर ने मुकाबले शाम के समय फ्लडलाइट के अंडर आयोजित कराए. पहले तो पैकर का मजाक उड़ाया गया, लेकिन सिडनी में हुए डे-नाइट मुकाबले में 50 हजार से ज्यादा लोग जुटे, तो यह साबित हो गया कि यह एक सफल प्रयोग था. उस दौर में यह सब क्रिकेट के लिए क्रांतिकारी बदलाव थे.   वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट में तेज गेंदबाजों का दबदबा इतना ज्यादा था कि बल्लेबाजों को अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत महसूस होने लगी. डेविड हुक्स के जबड़े पर लगी खतरनाक गेंद के बाद हेलमेट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा. कई क्रिकेट एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर केरी पैकर नहीं होते, तो आज का आधुनिक वनडे क्रिकेट शायद कभी अस्तित्व में ही नहीं आता. वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट ने क्रिकेट को सिर्फ पारंपरिक टेस्ट फॉर्मेट तक सीमित नहीं रहने दिया, बल्कि इसे मनोरंजन और बड़े बिजनेस में बदल दिया.  

विस्फोटक शतक! एलन के शानदार प्रदर्शन से KKR की लगातार चौथी जीत, दिल्ली को हराया

 नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-51 में शुक्रवार (8 मई) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हुआ. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया.  कोलकाता को जीत के लिए 143 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 14.2 ओवर्स में ही हासिल कर लिया. फिन एलन ने सिर्फ 47 गेंदों पर नााबाद 100 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. कोलकाता नाइट राइडर्स की ये लगातार चौथी जीत रही।  मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मैच खेलकर 4 में जीत हासिल की है और उसके 8 अंक हैं. दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 मैच खेलकर 4 में जीत दर्ज की है. कोलकाता नाइट राइडर्स के 9 पॉइंट्स हैं।  रनचेज में कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सिर्फ 13 रन बनाए और उन्हें मिचेल स्टार्क ने रन आउट किया. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी (1 रन) को विपक्षी कप्तान अक्षर पटेल ने बोल्ड कर दिया. रघुवंशी के आउट होने के समय कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 31/2 था. यहां से 'इम्पैक्ट सब' फिन एलन और कैमरन ग्रीन ने कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत की मंजिल तक आसानी से पहुंचाया. ग्रीन ने दो छक्के की मदद से नाबाद 33 रन बनाए।  ऐसी रही दिल्ली की बल्लेबाजी दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 142 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही. केएल राहुल और पथुम निसंका ने पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की. राहुल 23 रनों के निजी स्कोर पर कार्तिक त्यागी का शिकार बने. इसके बाद कैमरन ग्रीन ने नीतीश राणा (8 रन) को आउट कर कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरी सफलता दिलाई. सलीम रिजवी सिर्फ 3 रन बना सके और उनका विकेट सुनील नरेन ने झटका।  एलन की आंधी जड़ा विस्फोटक शतक, कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज फिन एलन रहे. एलन ने 10 छक्के और 5 चौके की मदद से सिर्फ 47 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए. एलन ने मुकेश कुमार की गेंद पर छक्का लगाकर ना सिर्फ शतक पूरा किया, बल्कि अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई. एलन ने अपनी इनिंग्स के दौरान विप्रज निगम और कुलदीप यादव की जमकर धुनाई की. कोलकाता नाइडर्स की पारी के 13वें ओवर में एलन ने विप्रज निगम को लगातार तीन छक्के लगाए।  फिन एलन ने पहली बार आईपीएल में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया है. एलन आईपीएल में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज है. बता दें कि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम ने आईपीएल में दो शतक जड़े थे. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक-एक शतक बनाया था।  फिन एलन कोलकाता नाइट राइर्स के लिए आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं. साथ ही एलन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में शतक लगाने वाले चौथे बैटर भी हैं. इस सीजन में ऐसा तीसरी बार हुआ है, जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किसी बल्लेबाज ने शतकीय पारी खेली है।  IPL इनिंग्स में सर्वाधिक छक्के (कोलकाता नाइट राइडर्स) 13 ब्रैंडन मैकुलम vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2008 11 आंद्रे रसेल vs चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई, 2018 10 फिन एलन vs दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2026 IPL में केकेआर के लिए शतक 158*(73) ब्रैंडन मैकुलम vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु 2008 104(51) वेंकटेश अय्यर vs मुंबई इंडियंस, वानखेड़े, 2023 109(56) सुनील नरेन vs राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता, 2024 100*(47) फिन एलन vs दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2026 कोलकाता नाइट राइडर्स की ये मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत रही. कोलकाता नाइट राइडर्स अब 9 अंकों के साथ अंकतालिका में सातवें नंबर पर आ गई है. दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के 11 मैचों से 8 अंक हैं और वो अंकतालिका में 8वें पायदान पर फिसल गई है. देखा जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अपने होमग्राउंड में लगातार पांच मुकाबले गंवा दिए हैं।  दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स की लगातार सबसे ज्यादा हार 2013-15: नौ हार 2026: पांच हार 2010-11: चार हार 2012-13: चार हार

सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को टी-20 कप्तान बनाया जाएगा, टीम में होगा सत्ता परिवर्तन

नई दिल्ली भारतीय टी-20 टीम से सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने वाली है. आईपीएल 2026 के बाद उन पर गाज गिरनी तय है. माना जा रहा है कि जून में सीनियर टीम के सिलेक्टर्स की मीटिंग होनी है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो श्रेयस अय्यर की न सिर्फ भारतीय टी-20 टीम में वापसी होगी बल्कि उन्हें कप्तान भी बनाया जा सकता है।  अगले वर्ल्ड कप में भी कप्तानी करना चाहते हैं सूर्या फिलहाल, कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव का कार्यकाल खत्म होते नजर आ रहा है. यह देखना बाकी है कि क्या वह एकमात्र फॉर्मेट में बतौर बैटर खेलते रहेंगे या उनकी टीम से भी छुट्टी हो जाएगी. हालांकि 35 वर्षीय सूर्या ने अगले दो साल तक कप्तान बने रहने की इच्छा बार-बार व्यक्त की है, वह अगले वर्ल्ड कप और ओलंपिक में भी कैप्टेंसी संभालना चाहते हैं।  कप्तानी मिलते ही रन बनाना भूले सूर्या अपने पिछले कार्यकाल में सूर्या ने भारत को 2026 टी-20 विश्व कप का खिताब दिलाया था, जिसमें उन्होंने नौ पारियों में 242 रन बनाए थे, इनमें से 84 रन उन्होंने टीम के पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ बनाए थे. उस मैच को छोड़कर दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को पूरे टूर्नामेंट में फ्लॉप रहना पड़ा. जुलाई 2024 में सबसे छोटे प्रारूप में कप्तानी संभालने के बाद से सूर्या का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. कप्तानी मिलने के बाद से सूर्या ने 45 मैचों में केवल 932 रन बनाए हैं और उनका प्रदर्शन लगातार खराब रहा है।  इंजरी से भी जूझ रहे सूर्यकुमार? बीसीसीआई और टीम इंडिया के विश्वसनीय सूत्रों ने खुलासा किया है कि दाएं हाथ का यह बल्लेबाज कलाई की समस्या से जूझ रहा है और दर्द-तकलीफ के बावजूद खेल रहा है. पिछले सीजन से मुंबई इंडियंस के साथ खेलते हुए वह अपनी दाहिनी कलाई पर भारी टेप लगाकर बल्लेबाजी और फील्डिंग करते थे और सीधे दबाव डालने वाले एक्सरसाइज से बचते थे. बल्लेबाजी सत्र से ठीक पहले वह टीम के डॉक्टर डॉ. रिजवान खान को बुलाते थे, जो तुरंत ड्रेसिंग रूम में जाकर रुई के पैड और भूरे रंग की टेप लाकर उनकी कलाई को सुरक्षित करते थे।  मगर सूर्या की कप्तानी में जीतता है भारत कप्तान के तौर पर सूर्या का जीत प्रतिशत काफी अच्छा है (76.92 प्रतिशत) और उन्होंने कई खिताब जीते हैं (2025 एशिया कप और 2026 टी-20 विश्व कप) लेकिन बल्ले से उनका निराशाजनक प्रदर्शन, कलाई की चोट और बढ़ती उम्र के कारण मैनेजमेंट को दूसरे विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं. संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे कप्तान भी मौजूद थे, लेकिन तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ आईपीएल के तीन सीजन में मिली सफलता के कारण अय्यर सबसे आगे नजर आ रहे हैं। 

6 महीने के नोटिस नियम पर अटकी विनेश की एंट्री, WFI कर रहा UWW के जवाब का इंतजार

नई दिल्ली पहलवान विनेश फोगाट की प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी की पात्रता पर गोंडा में होने वाले राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट से पहले संदेह के बादल मंडरा रहे हैं क्योंकि संन्यास के बाद वापसी करने वाले खिलाड़ियों के लिए विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के अनिवार्य छह महीने के नोटिस के नियम का पालन करने को लेकर अस्पष्टता बनी हुई है। विनेश ने 2024 पेरिस ओलंपिक में मिली निराशा के बाद खेल से संन्यास की घोषणा कर दी थी लेकिन पिछले साल दिसंबर में उन्होंने फिर से प्रतिस्पर्धी कुश्ती में लौटने की इच्छा जताई थी। वाडा नियमों के बीच विनेश की वापसी पर संशय विनेश ने 10-12 मई तक होने वाले ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में 57 किग्रा वर्ग में हिस्सा लेने के लिए प्रविष्टि दी है। हालांकि यह अब भी साफ नहीं है कि विश्व चैंपियनशिप की पूर्व पदक विजेता विनेश ने वाडा के नियम 5.6.1 के तहत तय की गई शर्तों को पूरा किया है या नहीं। यह नियम संन्यास लेने वाले खिलाड़ियों की प्रतियोगिता में वापसी को नियंत्रित करता है। इस नियम के अनुसार पंजीकृत परीक्षण पूल (आरटीपी) में शामिल कोई भी खिलाड़ी अगर संन्यास लेने के बाद फिर से सक्रिय रूप से हिस्सा लेना चाहता है तो उसे संबंधित अंतरराष्ट्रीय महासंघ और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी को छह महीने पहले लिखित नोटिस देकर खुद को परीक्षण के लिए उपलब्ध कराना होगा। आरटीपी खास खिलाड़ियों का एक चुनिंदा समूह होता है जिन पर बिना किसी पूर्व सूचना के डोपिंग परीक्षण किए जा सकते हैं। नियम उल्लंघन पर अयोग्यता का प्रावधान इस नियम में आगे यह भी कहा गया है कि इस नियम का उल्लंघन करके हासिल किया गया कोई भी प्रतिस्पर्धी नतीजा ’अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा’ जब तक कि खिलाड़ी यह साबित नहीं कर दे कि उसे ’उचित रूप से यह पता नहीं चल सका’ था कि वह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता थी। इस छह महीने की अवधि का मकसद खिलाड़ियों को परीक्षण प्रणाली से लंबे समय तक बाहर रहने और फिर बिना उचित निगरानी के सीधे प्रतियोगिता में लौटने से रोकना है। हालांकि खिलाड़ी इस छह महीने के नोटिस से छूट का अनुरोध कर सकता है। विनेश की पात्रता पर यूडब्ल्यूडब्ल्यू से जवाब का इंतजार भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा,'आज की तारीख तक हमें यह नहीं पता है कि विनेश ने इस शर्त को पूरा किया है या नहीं। अगर वह पात्र है तभी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकती हैं, वरना नहीं। हम यूडब्ल्यूडब्ल्यू से पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। अगर विनेश ने छूट का अनुरोध किया होता तो अधिकारियों द्वारा हमें इसकी सूचना दे दी गई होती।' एशियाई खेलों की राह अब भी कठिन विनेश अपने सक्रिय करियर के दौरान आरटीपी का हिस्सा रही थीं। ट्रेनिंग और प्रतियोगिता फिर से शुरू करने का फैसला करने के बाद उन्होंने दोबारा परीक्षण पूल में प्रवेश किया और इस दौरान उनका एक परीक्षण छूट भी गया था जिसे आईटीए ने उनकी रहने के स्थान की जानकारी देने की पहली विफलता के तौर पर दर्ज किया था। यह पता नहीं है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता ढांचे के अंतर्गत आने वाली गोंडा प्रतियोगिता से पहले उन्होंने छह महीने का अनिवार्य नोटिस दिया था या नहीं। विनेश से इस पर टिप्पणी के लिए संपर्क किया गया लेकिन उनके निजी सहायक ने कहा कि वह अभी व्यस्त हैं। भले ही विनेश यह टूर्नामेंट जीत जाएं लेकिन इस जीत से 2026 के एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की उनकी इच्छा पूरी होने की संभावना कम ही है। इस साल फरवरी में घोषित डब्ल्यूएफआई की चयन नीति के अनुसार राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में किए गए प्रदर्शन को एशियाई खेलों के ट्रायल्स के लिए नहीं माना जाएगा। नीति के मुताबिक केवल 2025 की सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप, 2026 के फेडरेशन कप और 2026 की अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ी ही एशियाई खेलों के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने के पात्र होंगे। ये ट्रायल 30 मई (महिलाओं के लिए) और 31 मई (पुरुषों के लिए) को आयोजित किए जाएंगे। इसका सीधा सा मतलब यह है कि विनेश को इसमें हिस्सा लेने का मौका नहीं मिलेगा।  

कोलकाता के गेंदबाजों का कमाल, दिल्ली को 142 रन पर रोका

दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल और पथुम निसांका ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हुई। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 14 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। कार्तिक त्यागी ने उन्हें आउट किया। नितीश राणा 8 रन बनाकर ग्रीन का शिकार बने। समीर रिजवी 7 गेंद में तीन रन ही बना सके। ट्रिस्टन स्टब्स 4 गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शुक्रवार को आईपीएल मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली टीम में दो बदलाव किये गए हैं । टी नटराजन की जगह मुकेश कुमार और करूण नायर की जगह विपराज निगम खेलेंगे। केकेआर ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों ही टीमें जीतने से ज्यादा मुकाबले गंवा चुकी हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2026 में 10 मैच खेलते हुए 4 में जीत हासिल की है, जबकि 6 गंवाए हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 मैच खेले हैं और तीन जीते हैं, जबकि पांच गंवाए हैं। अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली कोलकाता की टीम ने लगातार पांच मुकाबले गंवाए थे लेकिन पिछले तीन मैचों में टीम ने वापसी की है और सभी मैच जीते हैं। दिल्ली-कोलकाता प्लेइंग इलेवन दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टक्कर, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट

जयपुर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। RR ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं। 6 मैच में उसे जीत और 4 मुकाबलों में हार मिली है। GT को भी 6 मैच में जीत और 4 मुकाबलों में हार मिली है। अंक-तालिका के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये मैच काफी अहम है। ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं। RR के खिलाफ GT का पलड़ा रहा है भारी IPL के इतिहास में दोनों टीमों के बीच 9 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान GT की टीम को 6 मैचों में जीत मिली है। RR की टीम सिर्फ 3 मैच ही अपने नाम कर पाई है। इस संस्करण दोनों टीमों के बीच दूसरी भिड़ंत होगी। पहले मैच में RR को 6 रन से जीत मिली थी। IPL 2025 में एक मैच GT ने 58 रन से जीता था। वहीं, दूसरे मैच में RR को 8 विकेट से जीत मिली थी। इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है RR RR को अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। मैच में टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में GT के खिलाफ संदीप शर्मा की वापसी हो सकती है। वैभव सूर्यवंशी से एक और ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर और संदीप शर्मा। इस प्लेइंग इलेवन के साथ नजर आ सकती है GT GT की टीम को पिछले 3 मैच में जीत मिली है। ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव करने को नहीं देखेगी। हालांकि, टीम की बल्लेबाजी अभी भी समस्या बनी हुई है। मध्यक्रम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। संभावित एकादश: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार। ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर RR: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे और तुषार देशपांडे। GT: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया और कुमार कुशाग्र। कैसा रहेगा पिच का मिजाज? सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनी है, जो आमतौर पर बल्लेबाज और गेंदबाजों दोनों को मदद करती है। यहां मैचों में टीमों ने कई बड़े स्कोर बनाए हैं। मैच के शुरुआती ओवरों से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। चूंकि, मैदान की बाउंड्री बड़ी है, इसलिए बल्लेबाजों को रन बनाना चुनौतीपूर्ण होता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बड़ा स्कोर लगाने के इरादे से उतरेगी। ऐसा रहेगा जयपुर का मौसम एक्यूवेदर के मुताबिक, 9 मई को जयपुर में अच्छी गर्मी होगी। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत रात 7:30 बजे होगी। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर RR के लिए वैभव ने पिछले 10 मैचों में 237.64 की स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए हैं। यशस्वी के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 312 रन निकले हैं। GT के लिए सुदर्शन ने पिछले 10 मैच में 158.43 की स्ट्राइक रेट से 385 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में आर्चर ने पिछले 9 मैच में 8.62 की इकॉनमी से 15 विकेट लिए हैं। GT से रबाडा ने पिछले 10 मैचों में 9.23 की इकॉनमी से 16 विकेट चटकाए हैं। कब और कहां देखें मुकाबला? RR और GT के बीच यह मुकाबला 9 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।  

वैदेही चौधरी और जील देसाई क्वार्टर फाइनल में, भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

कर्नाटक सभी शीर्ष वरीय खिलाड़ियों के गुरुवार को अपने सिंगल्स मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने से तुमकुरु ओपन आईटीएफ डब्ल्यू35 में रोमांचक मुकाबलों के लिए मंच तैयार हो गया। लिथुआनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त जस्टिना मिकुलस्काइट ने पोलैंड की जुजाना कोलोनस के विरुद्ध पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए 0-6, 6-3, 6-1 से जीत दर्ज की। दूसरी वरीयता प्राप्त जुजाना पावलिकोवस्का ने भी भारत की सोनल पाटिल पर सीधे सेट में जीत दर्ज की जबकि तीसरी वरीयता प्राप्त वैदेही चौधरी और चौथी वरीयता प्राप्त जील देसाई ने अपने मुकाबले जीतकर अंतिम आठ में भारत की मजबूत मौजूदगी सुनिश्चित की। वैदेही और जील की आसान जीत वैदेही हमवतन मधुरिमा सावंत पर 6-2, 6-2 की जीत के दौरान पूरी तरह से नियंत्रण में दिखीं जबकि जील ने जेनिफर लुइखाम को 6-2, 6-3 से हराया। डबल्स में श्राव्या शिवानी चिलकलापुडी और जील ने लक्ष्मीसिरी दंडू और चेविका रेड्डी सामा की हमवतन भारतीय जोड़ी पर सीधे सेट में जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आकांक्षा दिलीप निटुरे और मिचिका ओजेकी की भारत-जापान की जोड़ी ने पहला सेट गंवाने के बाद दीवा भाटिया और जेनिफर लुइखाम को हराया। यह वीडियो भी देखें वैदेही और जुजाना की भी जीत शीर्ष वरीयता प्राप्त वैदेही और जुजाना पावलिकोवस्का ने भी सोहा सादिक और मधुरिमा सावंत की भारत की जोड़ी पर शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि जेनिया लास्कुतोवा और एलिना नेप्लि ने भारत की ऐश्वर्या जाधव और आकृति नारायण सोनकुसारे को हराया।