samacharsecretary.com

श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के बीच होगी कड़ी टक्कर जानें किसकी टीम है मजबूत

मुल्लांपुर गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी आईपीएल मुकाबला साल 2025 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जिसे पंजाब किंग्स ने 243 रनों का स्कोर डिफेंड करके 11 रनों से जीता था। इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज़ 42 गेंदों पर नाबाद 97 रन ठोके थे, वहीं साईं किशोर ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट निकाले थे। दिन – मंगलवार, 31 मार्च 2026 समय – 07:30 PM IST वेन्यू – PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला चंदीगढ़ के PCA स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। गौर करें कि इस मैदान पर हुए पिछले पांच टी20 मुकाबलों में से तीन रन डिफेंड करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं। बताते चलें कि यहां पिछला टी20 मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुआ था जिसे मेहमान टीम ने 214 रनों का स्कोर डिफेंड करके 51 रनों से जीता था। PBKS vs GT Head To Head Record कुल – 06 पंजाब किंग्स – 03 गुजरात टाइटंस – 03 PBKS vs GT, IPL 2026: Where to Watch? आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं। PBKS vs GT, IPL 2026: Player to Watch Out For पंजाब किंग्स की टीम से श्रेयस अय्यर, मार्को यानसेन और प्रभसिमरन सिंह स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर गुजरात टाइटंस टीम की तो शुभमन गिल, साईं सुदर्शन और राशिद खान अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं। PBKS vs GT Probable Playing XI Punjab Kings Probable Playing XI: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वधेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान),  शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, मार्को यानसेन, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बरार। Gujarat Titans Probable Playing XI: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवि साईं किशोर। PBKS vs GT Today's Match Prediction आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

धोनी के बिना गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का महामुकाबला

 गुवाहाटी आज आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टक्कर होगी। दोनों टीमें शाम साढ़े सात बजे से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। आरआर और सीएसके की नए सीजन में नए सिरे से शुरुआत पर नजर होगी। दोनों ने आईपीएल 2025 में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था। पिछले दस साल से अधिक समय से आरआर के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रहे संजू सैमसन सोमवार को सीएसकी की जर्सी में उतरेंगे। वहीं, लंबे समय तक सीएसके का हिस्सा रहे रवींद्र जडेजा आरआर की ओर से खेलेंगे। दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी चोटिल होने के कारण दो हफ्ते तक पांच बार की चैंपियन चेन्नई के लिए उपलब्ध नहीं हैं। आइए, एक नजर राजस्थान बनाम चेन्नई मैच की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं। आज बरसापारा में कैसी रहेगी पिच? गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली होती है। यहां जमकर छक्के-चौके लगते हैं। आज भी बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल सकता है। बरसापारा में कुल 6 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें से तीन मुकाबले पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते। वहीं, दो मैचों में टारगेज चेज करने वाली टीम को जीत नसीब हुई। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। आईपीएल में यहां 199/4 हाईएस्ट टीम स्कोर है। सबसे बड़ा सफल चेज 152 है। बरसापारा में पहली पारी का औसत स्कोर 146 जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 142 है। यहां दूसरी पारी में ओस अहम भूमिका निभा सकती है। ऐसे में राजस्थान और चेन्नई में से जो टीम भी टॉस जीतेगी, वो गेंदबाजी चुन सकती है। सोमवार के मैच के लिए नई पिच इस्तेमाल होने की उम्मीद है। मैच से एक दिन पहले बारिश की वजह से पिच को ढक दिया गया था। मैच की दोपहर में भी बारिश का अनुमान है लेकिन शाम तक मौसम साफ होने की संभावना है। RR vs CSK हेड-टू-हेड रिकॉर्ड राजस्थान और चेन्नई में कड़ी टक्कर रही है। दोनों टीमों ने आईपीएल में आपस में कुल 31 मैच खेले हैं। आरआर ने 15 और सीएसके ने 16 मैचों में जीत दर्ज की। राजस्थान का शुरुआत में पलड़ा भारी था। आरआर ने 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में फाइनल समेत तीनों मैच जीते थे। हालांकि, सीएसके ने बाद के वर्षों में जबर्दस्त पटलवार किया और 2010 से 2013 तक कई मैच जीते। हाल के सीजन में पलड़ा फिर से आरआर की झुका दिखा है। राजस्थान ने 2021 से सीएसके के खिलाफ अपने ज्यादा मैच जीते हैं। पिछले सीजन में आरआर ने सीएसके के खिलाफ दो मैचों में विजयी परचम फहराया था। राजस्थान ने 2025 में चेन्नई को एक बार 6 रन और दूसरी बार 6 विकेट से शिकस्त दी।

गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

गुवाहाटी इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का तीसरा मुकाबला पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स और पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings) के खेला जाएगा। ये मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के दूसरे होम ग्राउंड यानी गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium Guwahati) में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की कमान नए कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में होगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़(Ruturaj Gaikwad) के हाथों में होगी। आईपीएल 2026 का तीसरा मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड (Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings Head to Head) राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 31 मैच खेले गए हैं। इनमें से 15 मैच में राजस्थान और 16 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की है। इस लिहाज से देखें तो दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए थे। दोनों ही मैच में बाजी राजस्थान के हाथ लगी थी। राजस्थान ने दोनों ही मैच लक्ष्य को पीछा करते हुए जीते थे। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए पिछले 5 मैच में भी मुकाबला एक तरफा रहा है। राजस्थान ने इनमें से 4 मैच में जीत दर्ज की जबकि सीएसके एक बार जीत का स्वाद चख सकी। ऐसे में युवा टीम के साथ सीएसके इस समीकरण को इस बार बदलने की पुरजोर कोशिश करेगी। राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज के आईपीएल फाइनल की पिच रिपोर्ट (RR vs CSK IPL Match Pitch Report) आज राजस्थान और चेन्नई की टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का तीसरा मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium Guwahati) में खेला जाएगा। गुवाहाटी की पिच लाल मिट्टी से बनी है और आम तौर पर सपाट होती है जहां जमकर रन बनते हैं। पिच पर हल्की घास की परत है, ऐसे में शाम के वक्त पिच पर मौजूद नमी का फायदा तेज गेंदबाजों को मिल सकता है। दोनों टीमों के पास बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। ऐसे में हार जीत का अंतर गेंजबाज ही तय करेंगे। शुरुआती ओवरों के बाद पिच बल्लेबाजी के लिए आसान हो जाएगा। रात के वक्त ओस का असर मैदान पर देखने को मिलेगा जिससे कि रनों का पीछा करना आसान हो जाएगा। मैच में टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे। आईपीएल 2026 फाइनल में मुंबईऔर कोलकाता के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Rajasthan vs Chennai IPL 2026 Match) आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान और चेन्नई सुपर किंग्स धमाकेदार भिड़ंत हो सकती है। इस मुकाबले के दौरान कई दिग्गज और युवा खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। सबसे पहले आईपीएल 2026 गुवाहाटी में खेले जाने वाले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Suryavanshi) के प्रदर्शन पर सबसे ज्यादा नजरें रहेंगी। वैभव ने अपने पहले ही सीजन में धमाल मचा दिया था। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal), कप्तान रियान पराग (Riyan Parag),रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer), ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) पर नजरें रहेंगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स खिलाड़ियों में एमएस धोनी(MS Dhoni), रुतुराज गायकवाड़(Ruturaj Gaikwad), शिवम दुबे(Shivam Dube), नूर अहमद (Noor Ahmad), अंशुल कंबोज (Anshuk Kamboj)और तुषार देशपांडे (Tushar Desh Pandey) पर सबसे ज्यादा नज़रें रहेंगी। राजस्थान और चेन्नई की आईपीएल 2026 टीमें (Rajasthan Royals and Chennai Super Kings IPL 2026 Full Squads) राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 की टीमः (Rajasthan Royals Full Squad) रियान पराग (कप्तान ), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायेर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा, सैम कुरेन, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा । चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2026 की टीमः (Chennai Super Kings Full Squad) रूतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे , आयुष म्हात्रे, मैट हेनरी, अकील हुसैन, नूर अहमद, जैमी ओवर्टन, मैथ्यू शॉर्ट, खलील अहमद, जाक फोकेस, अंशुल कम्बोज, नाथन एलिस, सरफराज खान, राहुल चाहर, कार्तिक शर्मा, उर्विल पटेल, अमन खान, रामाकृष्णा घोष, प्रशांत वीर, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी ।

धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे चेन्नई सुपर किंग्स की कमान

चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग का तीसरा मुकाबला सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है. राजस्थान रॉयल्स के साथ एक दशक से ज्यादा समय तक जुड़े रहने वाले संजू सैमसन के लिए ये मुकाबला बेहद भावुक होने वाला है. क्योंकि वह इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अपनी पूर्व टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरेंगे. वहीं, रविंद्र जडेजा भी अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेलेंगे, जिससे इस मुकाबले में एक अलग भावनात्मक पहलू जुड़ गया है. एक दशक से अधिक समय तक सैमसन राजस्थान रॉयल्स की पहचान रहे वह टीम के मुख्य बल्लेबाज, कप्तान और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने टीम को 2022 के फाइनल तक पहुंचाया था. जिस तरह MS Dhoni, चेन्नई सुपर किंग्स की पहचान रहे हैं, उसी तरह सैमसन राजस्थान रॉयल्स की पहचान थे. लेकिन एक बड़े ट्रेड में जडेजा के राजस्थान लौटने के बाद अब केरल का यह बल्लेबाज पीली जर्सी में नजर आएगा, जिससे सीएसके के नए कोर ग्रुप को एक नई दिशा मिली है. सैमसन शानदार फॉर्म में भी हैं. उन्होंने भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी. वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबलों में लगातार तीन अर्धशतक लगाकर वह देश के नए स्टार बनकर उभरे हैं. धोनी की गैरमौजूदगी में उतरेगी सीएसके संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पारी की शुरुआत करेंगे और वही टीम की लीडरशिप का मुख्य हिस्सा भी होंगे, क्योंकि MS Dhoni कैल्फ स्ट्रेन के कारण कम से कम दो हफ्तों तक बाहर रहेंगे. धोनी टीम के साथ गुवाहाटी नहीं गए हैं और उनकी गैरमौजूदगी में सैमसन और गायकवाड़ पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी.

मियामी ओपन: जैनिक सिनर ने फाइनल में जिरी ले Helsinki को हराकर जीता खिताब

मियामी इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने मियामी ओपन का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य के जिरी लेहेका को 6-4, 6-4 से हराया। इस जीत के साथ ही सिनर ने 'सनशाइन डबल' भी पूरा किया। जैनिक सिनर फाइनल में जिरी लेहेका को 6-4, 6-4 से हराकर 2017 में रोजर फेडरर के बाद एक ही सीजन में इंडियन वेल्स और मियामी जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा, सिनर दोनों इवेंट्स में एक भी सेट गंवाए बिना यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।  24 साल के सिनर ने अपने करियर में पहली बार इंडियन वेल्स जीता और ‘सनशाइन डबल’ जीतने वाले आठवें पुरुष खिलाड़ी बने। नोवाक जोकोविच और फेडरर ने कई मौकों पर यह उपलब्धि हासिल की है। जिम कूरियर (1991), माइकल चांग (1992), पीट सम्प्रास (1994), मार्सेलो रियोस (1998), आंद्रे अगासी (2001), रोजर फेडरर (2005-06) और नोवाक जोकोविच (2011, 2014-16) वो खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने सिनर से पहले सनशाइन डबल पूरा किया है। इस खास उपलब्धि को हासिल करने के बाद सिनर ने कहा, "यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी (जीतने) नहीं सोचा होगा, क्योंकि इसे हासिल करना मुश्किल है।  मैं अपनी इस उपलब्धि से बेहद खुश हूं।" सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 स्तर पर लगातार 34 सेट जीतकर अपना शानदार रिकॉर्ड भी बढ़ाया, जो पिछले साल के पेरिस मास्टर्स की शुरुआत से जारी है। एटीपी विन/लॉस इंडेक्स के मुताबिक, इस सीजन में उनका रिकॉर्ड 19-2 हो गया है। शनिवार को महिला मियामी ओपन का खिताब आर्यना सबालेंका ने जीता। उन्होंने भी सिनर की तरह अपना 'सनशाइन डबल' पूरा किया। यह महज चौथी बार है जब एटीपी खिलाड़ी और डब्ल्यूटीए खिलाड़ी ने एक ही साल में सनशाइन डबल पूरा किया है। सबसे पहली बार यह कारनामा साल 1994 में हुआ था। सैम्प्रास और स्टेफी ग्राफ ने इंडियन वेल्स और मियामी ओपन में जीत हासिल की थी। वहीं, 2005 में फेडरर और किम क्लिस्टर्स ने यह खास उपलब्धि हासिल की थी, जबकि 2016 में जोकोविच और विक्टोरिया अजारेंका ने 'सनशाइन डबल' पूरा किया था। एटीपी रैंकिंग में सिनर अब कार्लोस अल्काराज से 1,190 प्वाइंट पीछे हैं। दूसरी ओर, 24 वर्षीय लेहेका अपने करियर के पहले एटीपी मास्टर्स 1000 फाइनल में पहुंचे थे।

मियामी ओपन महिला डबल्स: टेलर और कैटरीना ने शानदार जीत से खिताब अपने नाम किया

मियामी   अमेरिका की टेलर टाउनसेंड और चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा ने मियामी ओपन महिला डबल्स का खिताब अपने नाम किया। टेलर-कैटरीना की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में इटली की सारा एरानी और जैस्मीन पाओलिनी की जोड़ी को 7-6 (0), 6-1 से हराया। इस जीत के साथ टेलर टाउनसेंड और कैटरीना सिनियाकोवा 'सनशाइन डबल' पूरा करने वालीं साल 2019 के बाद पहली जोड़ी बन गई हैं। साल 2019 में यह खास उपलब्धि एलिस मर्टेनस और आर्यना सबालेंका की जोड़ी ने हासिल की थी। टेलर टाउनसेंड और कैटरीना सिनियाकोवा की जोड़ी सनशाइन डबल पूरा करने वाली छठी महिला जोड़ी बनी है। इससे पहले यह मुकाम जाना नोवोत्ना और हेलेना सुकोवा (1990), लिसा रेमंड और रेने स्टब्स (2002), लिसा रेमंड और सामंथा स्टोसुर (2006, 2007), मार्टिना हिंगिस और सानिया मिर्जा (2015), एलिस मर्टेनस और आर्यना सबालेंका (2019) की जोड़ी हासिल कर चुकी हैं। नथासा जेवरवा (1997), हिंगिस (1999), और बेथानी माटेक-सैंड्स (2016) ने अलग-अलग पार्टनर के साथ एक ही साल में दोनों टूर्नामेंट जीते हैं। टाउनसेंड और सिनियाकोवा ने एक साथ यह अपना पांचवां खिताब जीता है, जिसमें दो ग्रैंड स्लैम (2024 विंबलडन और 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन) शामिल हैं। इस जीत के बाद टाउनसेंड और सिनियाकोवा डबल्स रेस में एक स्थान ऊपर चढ़कर नंबर 3 पर पहुंच जाएंगी, जबकि एरानी और पाओलिनी नंबर 8 से नंबर 6 पर पहुंच सकती हैं। ट्रॉफी वितरण के दौरान सिनियाकोवा ने टाउनसेंड का साथ खेलने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, "मेरे साथ खेलने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। इसलिए मेरे साथ खेलने और इस टूर्नामेंट को मजेदार बनाने के लिए धन्यवाद। मैं आपके साथ इस समय का सच में मजा ले रही हूं।" यह दोनों खिलाड़ियों का दूसरा मियामी फाइनल था। टाउनसेंड 2023 के फाइनल में लेयला फर्नांडीज के साथ पहुंची थीं और सिनियाकोवा 2018 के फाइनल में साथी चेकियाई बारबोरा क्रेजसिकोवा के साथ खेली थीं। वहीं, एरानी और पाओलिनी ने भी इंडियन वेल्स में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था और मियामी ओपन में रनर-अप बने, जिससे उनकी रैंकिंग में सुधार होने की उम्मीद है।

मुंबई इंडियंस का शानदार जीत, KKR को 6 विकेट से मात, रोहित-रिकेल्टन का दमदार प्रदर्शन

मुंबई  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का दूसरा मैच रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. ये भिड़ंत मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हुई जहां मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत हासिल की. मुंबई के लिए ये जीत इसलिए भी खास है क्योंकि मुंबई की टीम ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल चेज किया है. ये मैच  इस मुकाबले में टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. केकेआर ने रहाणे और रघुवंशी की फिफ्टी के दम पर मुंबई के सामने 221 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसे मुंबई ने 20वें ओवर में चेज कर लिया. इस जीत के साथ मुंबई का 14 सालों का वो शर्मनाक रिकॉर्ड भी टूट गया है जिसमें उसे अपने पहले आईपीएल मैच में हार का सामना करना पड़ता था।  ऐसे रही मुंबई की बैटिंग 221 रनों के जवाब में उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद शानदार रही. रोहित और रेयान रिकेल्टन ने पारी का आगाज किया. दोनों ओर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी हुई और 5वें ओवर में ही दोनों ने टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया. इसके बाद रोहित शर्मा ने छक्के और चौकों में डील किया और केवल 23 गेंद में ही फिफ्टी लगा दी. 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 80-0 था. मुंबई को पहला झटका लगा 12वें ओवर में जब रोहित शर्मा महज 38 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए. रोहित का जब विकेट गिरा तब मुंबई का स्कोर 148 रन था. इसके बाद सूर्या ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए लेकिन 15वें ओवर में वो अपना विकेट गंवा बैठे. सूर्या के बल्ले से 16 रन आए।  16वें ओवर में रिकेल्टन अपना विकेट गंवा बैठे. उनके बल्ले से 43 गेंद में 81 रन आए. अपनी पारी में रिकेल्टन ने 4 चौके और 8 छक्के लगाए. लेकिन मुंबई ने 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर इस टोटल को 4 विकेट गंवाकर चेज कर लिया।  ऐसे रही केकेआर की बैटिंग पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की पारी का आगाज कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने किया.दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की और 5वें ओवर में ही स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया. लेकिन इस खतरनाक साझेदारी को तोड़ा शार्दुल ठाकुर ने. छठे ओवर में शार्दुल ने एलन का विकेट झटका. एलन ने 17 गेंद में 37 रन बनाए. इसके बाद कैमरून ग्रीन ने 10 गेंद में 18 रन बनाए. लेकिन 9वें ओवर में शार्दुल ने उन्हें आउट कर दिया. लेकिन एक छोर पर अजिंक्य रहाणे टिके रहे. उन्होंने केवल 27 गेंद में ही अपनी फिफ्टी पूरी की. हालांकि, शार्दुल ने 14वें ओवर में उनका विकेट झटका. रहाणे के बल्ले से 67 रन आए।  इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला. दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की. रघुवंशी ने केवल 28 गेंद में ही फिफ्टी लगा दी. वहीं, 19वें ओवर में ही केकेआर का स्कोर 200 के पार पहुंच गया. लेकिन इसी ओवर में हार्दिक ने रघुवंशी का विकेट भी झटका. रघुवंशी के बल्ले से 29 गेंद में 51 रन आए. इसके बाद रिंकू सिंह ने 21 गेंद में नाबाद 33 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर केकेआर ने मुंबई के सामने 221 रनों का लक्ष्य रखा।  6 चौके, 6 छक्के और 23 गेंद में सबसे तेज पचासा, रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) में रविवार को मुंबई इंडियंस का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हुआ. वानखेड़े में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा ने रिकॉर्डतोड़ पारी खेली. रोहित ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया, जो आईपीएल इतिहास में उनका सबसे तेज पचासा है।  इससे पहले रोहित का सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक 2015 के फाइनल में आया था, जब उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 25 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी. अब 11 साल बाद उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया।  रोहित शुरुआत से ही बेहद आक्रामक अंदाज में दिखे. उन्होंने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया और कोलकाता के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा. उनकी बल्लेबाजी में वही पुरानी लय और आत्मविश्वास नजर आया, जिसने उन्हें आईपीएल और भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा मैच विनर बनाया है. इस मुकाबले में रोहित ने शर्मा 38 गेंदों में 78 रन बनाए. अपनी इस पारी में रोहित शर्मा ने 6 चौके और 6 छक्के लगाए।  आईपीएल में जड़ी 50वीं फिफ्टी इस पारी के साथ रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. अब उनके नाम आईपीएल में 50 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर दर्ज है।  इस सूची में सबसे ऊपर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 72 बार 50 प्लस स्कोर बनाया है. दूसरे स्थान पर David Warner 66 बार और तीसरे नंबर पर Shikhar Dhawan 53 बार 50 से ज्यादा रन बना चुके हैं. वहीं KL Rahul 45 बार 50 प्लस स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर हैं।  रोहित की यह पारी सिर्फ एक रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने यह भी दिखाया कि वह अब भी मुंबई इंडियंस के सबसे बड़े मैच विनर हैं. आईपीएल 2026 में उनका यह अंदाज टीम के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है. बता दें कि इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए मुंबई के सामने 221 रनों का लक्ष्य रखा था। 

सनशाइन डबल पूरा कर दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुई सबालेंका

अरिना सबालेंका ने मियामी ओपन के खिताब को अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में विश्व के चौथे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ को 6-2, 4-6, 6-3 से हराया। इगा स्वियातेक के बाद सबालेंका 'सनशाइन डबल' पूरा करने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। यह उनका लगातार दूसरा मियामी ओपन खिताब है। इससे पहले एश्ले बार्टी (2019 और 2021) और सेरेना विलियम्स (2013 से 2015) ही लगातार यह टूर्नामेंट जीत पाई थीं। इस तरह सबालेंका ने दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में अपनी जगह बना ली है। सबालेंका का कीर्तिमान सबालेंका एक ही सीजन में इंडियन वेल्स और मियामी में सनशाइन डबल जीतने वाली पांचवीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं। सबालेंका से पहले स्टेफी ग्राफ, किम क्लिस्टर्स, विक्टोरिया अजारेंका और इगा स्वियाटेक यह कारनामा कर चुकी हैं। सबालेंका 2000 के बाद से चौथी खिलाड़ी हैं जो साल के अपने पहले चार टूर्नामेंट (मार्टिना हिंगिस, 2001, सेरेना विलियम्स, 2003, और विक्टोरिया अजारेंका, 2012) के फाइनल में पहुंची हैं। ये सभी टूर्नामेंट हार्ड कोर्ट पर हुए हैं। उन्होंने इनमें से तीन जीते, जिसमें ब्रिस्बेन और सनशाइन डबल शामिल हैं। खिताब जीतने के बाद सबालेंका ने कहा  यह खिताब काफी खास है। मेरा लक्ष्य हमेशा इतिहास में अपना नाम दर्ज कराना रहा है और मैंने बस वही किया। यह सुनने में बहुत अजीब लगता है। मुझे नहीं पता कि मैं यह कैसे कर पाई, लेकिन अभी मुझे बहुत गर्व है। बेशक, इस खूबसूरत ट्रॉफी से बहुत खुश हूं। नंबर पर स्थिति मजबूत की यह जीत उनके करियर का 24वां डब्ल्यूटीए एकल खिताब और कुल मिलाकर 30वां खिताब है जिसमें छह युगल खिताब भी शामिल हैं। इनमें चार ग्रैंडस्लैम एकल खिताब, दो डबल्स, 11 डब्ल्यूटीए 1000 सिंगल्स टाइटल और दो डबल्स खिताब शामिल हैं। सबालेंका लंबे समय से दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनी हुई हैं और अब उनकी यह स्थिति और मजबूत हो गई है। सबालेंका ने अब तक विश्व नंबर एक खिलाड़ी के रूप में कुल 83 हफ्ते बिताए हैं। इसमें उनका मौजूदा शानदार दौर भी शामिल है जो लगातार 75 हफ्तों तक पहुंच चुका है। सोमवार को वह लगातार 76वें हफ्ते के लिए नंबर एक बनी रहेंगी। इसके साथ ही वह इगा स्वियातेक के सबसे लंबे नंबर एक रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगी। हालांकि, उनसे आगे अभी एश्ले बार्टी हैं, जिन्होंने सितंबर 2019 से मार्च 2022 तक लगातार 114 हफ्तों तक नंबर 1 की कुर्सी संभाली थी। उस दौरान कोविड-19 महामारी की वजह से रैंकिंग कुछ समय के लिए रुकी भी थी।  

हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका को दी मर्सिडीज कार, कीमत है इतनी

मुंबई  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को एक बेहद लग्जरी तोहफा दिया है. हार्दिक ने उन्हें भारत की पहली Mercedes-Benz V-Class कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करीब 1.7 करोड़ रुपये बताई जा रही है।  हार्दिक पंड्या का यह खास तोहफा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. लग्जरी और प्रीमियम फीचर्स से लैस यह मर्सिडीज वी-क्लास देश की सबसे शानदार एमपीवी गाड़ियों में से एक मानी जाती है।  हार्दिक पहले भी अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगी घड़ियों, कारों और फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने 12 करोड़ की फेरारी कार भी खरीदी थी. जिसपर वो अपनी ग्रलफ्रेंड माहिका के साथ घूमते नजर आए थे. इससे पहले उन्होंने अपने बेटे को भी एक महंगी कार गिफ्ट की थी।  बता दें कि हार्दिक पंड्या ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की खिताबी जीत में अहम किरदार निभाया था. हार्दिक ने 9 मैचों में 27.12 की औसत से 217 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे. वहीं गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 32.33 के एवरेज से 9 विकेट झटके।  हार्दिक के पास कई लग्जरी कारें  हार्दिक पंड्या के पास पहले से ही कई महंगी और हाई-परफॉर्मेंस कारें मौजूद हैं. उनके गैरेज में रोल्स-रॉयस फैंटम (Rolls‑Royce Phantom), लैम्बोर्गिनी हुराकैन ईवीओ (Lamborghini Huracán EVO), लैम्बोर्गिनी उरुस (Lamborghini Urus), मर्सिडीज-एएमजी जी63 (Mercedes‑AMG G63), रेंज रोवर वोग (Range Rover Vogue) और ऑडी A6 जैसी गाड़ियां शामिल हैं।  हार्दिक ने हाल ही में की थी माहिका की तारीफ हार्दिक पंड्या ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की खूब तारीफ की थी. तब उन्होंने कहा था कि जबसे उनकी जिंदगी में माहिका आई है तब से सबकुछ अच्छा ही अच्छा हो रहा है. इसके बाद माहिका और हार्दिक के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. बता दें कि हार्दिक पंड्या इन दिनों आईपीएल में बिजी हैं और वो मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। 

जैकब डफी को मिले एक लाख और माइकल ब्रेसवेल पर हुई रुपयों की बारिश

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (IPL 2026) का आगाज शनिवार से हो गया है. पहले मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 69 रन बनाए, देवदत्त पडिक्कल (61) ने भी महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा. इन पारियों की मदद से RCB ने 202 के लक्ष्य को 16वें ओवर में हासिल कर लिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज जैकब डफी को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला, उन्होंने 4 ओवरों में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. इस अवार्ड के साथ उन्हें 1 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली. इसी विंडो में पाकिस्तान सुपर लीग भी जारी है, जिसके प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड की प्राइज मनी 5 लाख पाकिस्तानी रुपये है. इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है, लेकिन पाकिस्तान दावा करता है कि उनकी लीग IPL को टक्कर देती है. हालांकि ये सच नहीं है, चाहे प्राइज मनी हो, प्लेयर्स की सैलरी हो, फ्रेंचाइजियों की वैल्यू, दर्शकों की संख्या, व्यूवरशिप हो या कुछ भी, हर चीज में IPL आगे नजर आती है. हालांकि प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड की प्राइज मनी में पीएसएल आगे है, लेकिन अंतर सिर्फ हजारों का है. IPL 2026 में POTM की प्राइज मनी इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के पहले मैच में आरसीबी के तेज गेंदबाज जैकब डफी को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला, इसके साथ उन्हें 1 लाख रुपये की प्राइज मनी भी दी गई. PSL 2026 में POTM की प्राइज मनी पाकिस्तान सुपर लीग के एक मैच में माइकल ब्रेसवेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, वह पेशावर जाल्मी के लिए खेल रहे हैं. उन्हें प्राइज मनी के तौर पर 5 लाख पाकिस्तानी रुपये मिले. हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय मुद्रा की तुलना में पाकिस्तानी मुद्रा कम है. भारतीय मुद्रा में देखें तो पाकिस्तानी 5 लाख रुपये करीब 1 लाख 50 हजार रुपये होते हैं. टोटल प्राइज मनी में ज्यादा खर्च करता है IPL हालांकि आईपीएल में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड के साथ कुछ और खिताब भी दिए जाते हैं, जैसे हर मैच में सुपर स्ट्राइकर, बेस्ट कैच आदि के लिए भी अवार्ड दिए जाते हैं. रिपोर्ट के अनुसार प्रति मैच सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी को मिलाएं तो 5 लाख रुपये बनते हैं, जो PSL की तुलना में 3 गुना से अधिक होते हैं.